Category: Uncategorized

  • कांग्रेसियो ने किया नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

    [object Promise]
    रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

    सुलतानपुर। आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्म का आयोजन किया गया, जहाँ हाल ही में हुए युवाओं के चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने अनपे दमखम से जीत का झंडा लहराया था उन सभी पदाधिकारियों को व मौजूद कांग्रेसजनों को वरुण मिश्र ने बधाई देते हुए सम्बोधित किया कि जिले के नौजवानों को गुटबाजी से दूर रहना होगा। और कांग्रेस में नौजवानों को आगे आना होगा पार्टी को नौजवानों की जरूरत है।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ,राहुल तिवारी महासचिव, आवेश अहमद महासचिव, सुफियान खान अध्यक्ष,प्रदीप सिंह कादीपुर विधानसभा अध्यक्ष,मेराज अहमद लंभुआ विधानसभा उपाध्यक्ष, इरफान अहमद सुल्तानपुर विधानसभा उपाध्यक्ष को फूल माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी शकील अंसारी, हाजी जमा खान,प्रेम भारती, अनूप यादव,जुनैद आलम, पवन मिश्रा,राहुल सिंह,अभिषेक यादव,मकबूल अहमद,बलराम त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा,कंचन सिंह,सुहेल अहमद,समर अशरफ,मो0अफसर, मो0 वसीम,राधा पांडेय, अर्जुन पाठक,आलोक उपाध्याय, सीटू पांडेय,गोपाल कसौधन,मनीष तिवारी,विनय त्रिपाठी,अजमत खान,सन्तोष त्रिपाठी,जयप्रकाश सिंह,मो0 अरशद,नसीम अहमद,विपिन गुप्ता,शिवांशु जायसवाल,आशुतोष मिश्र,मनीष साहू,शीतला साहू व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

  • गायकी के क्षेत्र में शिखर की बुलंदियो को छु रहा कुशीनगर का लाल श्रेयांश मिश्रा

    [object Promise]
    बिग गंगा टीवी सारेगामापा लिटिल चैंप्स मे चयनित होकर जिले सहित क्षेत्र का का मान बढ़ाने वाले सिंगर श्रेयांश मिश्रा के आगमन पर बधाईयो का लगा रहा तांता
    पडरौना, कुशीनगर। शिखर की बुलंदियो को छुना इतना आसान नही है,आसान तब है जब कोई व्यक्ति अपने मेहनत व बलबूते के बल पर शिखर तक पहुंचने का जज्बा रखता हो, कुछ ऐसा ही हुआ है जिले के हाटा के विकास खंड के ग्राम भगत छपरा निवासी श्रेयांश मिश्रा ने | गायकी के क्षेत्र में लगातार उपलब्धिो की तरफ आगे बढ़ रहे है जो आज मात्र अपने मेहनत और लगातार प्रयासो के चलते शिखर की उन बुलंदियो को छुना चाहते है और छु भी रहे है।
    श्रेयांश लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते बिग गंगा टीवी पर होने वाले सारेगामापा लिटिल चैंप्स मे चयनित होकर अपने आप को गौरवान्ति महसुस कर रहे है।  श्रेयांश ने जहां टीवी चैनल पर कार्यक्रम में चयन होकर जिले सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है वहीं इनके मुंबई में होने वाले कार्यक्रम समापन के बाद जनपद आगमन पर बधाईयो का तांता लगा हुआ है।* ऐसे में ऐसे में सिंगर श्रेयांश मिश्रा के जनपद आगमन पर बुधवार को हाटा के बागनाथ चौराहे से लेकर इनके प्रतीक गांव छपरा भगत तक युवाओं और राजनीतिक दल के लोगों के अलावा व्यापारी समाज सेवी संगठन के लोगों ने फूल माला पहनाते हुए स्वागत कर इनको ढोल नगाड़े के बीच भारी वाहनों के साथ जुलूस के शक्ल में स्वागत किया |
    इस दौरान जनपद आगमन पर सिंगर श्रेयांश मिश्रा के स्वागत करने वालों में सभासद,टीपू भाई मारकन्डेय मद्धेशिया,राजन तिवारी,शाहबाज खान,प्रमोद पांडे वैभव मिश्रा, राजन तिवारी, शाहबाज खान,प्रमोद पांडेय,तबरेज आलम,सुग्रीव तिवारी, नन्हे राय,बैभव मिश्रामनोज गुप्ता,तबरेज़ आलमटुन्नू ओझा ,सुनील सांवरिया, राजेश तिवारी,नन्हे राय,टुन्नूओझा,सुनील सवारिया,राम आनंद सिंह, टुनटून राव ,मंटू बाबा,अभय सिंह राजेश पाठक,रामानंद सिंह,टुनटुन राव मंटू बाबा,अभय सिंह
    राजेश पाठक आदि लोग हजारों की संख्या में शामिल रहे |

  • बीफ सौदागर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

    अयोध्या। बीफ सौदागर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य दो सदस्य फरार हैं। गिरोह शादी समारोहों में बीफ आपूर्ति करने का ठेका लेता था और गोकशी करने के बाद मांस को सप्लाई कर देता था। यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने पत्रकारों को दिया। 
    उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को नटन पुरवा तिराहा ग्राम मवई के पास अभियुक्तगण मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान पुत्र खालिद उर्फ भिन्नू निवासी ग्राम नेवरा थाना मवई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस, 610 रूपया और एक बाइक डिस्कर यूपी 42 एम 0357 बरामद किया गया। इसी के साथ शकील पुत्र मेराज निवासी ग्राम नेवरा, वसीम पुत्र सिद्दीक निवासी ग्राम हुनहुना, प्रवेश पुत्र राम आधार निवासी ग्राम जौहद्दीपुर थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
    शकील के पास से एक लोहे का चापड़, एक चाकू, 320 रूपया नकद, वसीम के पास से एक लोहे का चाकू, 220 रूपया नकद व डिस्कवर बाइक यूपी 32 डीडी 5943 और प्रवेश के पास से 110 रूपया नकद एक पिकप वाहन यूपी 41 एटी 2296 बरामद किया गया है। पिकप की जब तलाशी ली गयी तो उसमें एक ठीहा, एक कुल्हाड़ी, एक डंडा, 6 नायलान की रस्सी, प्लास्टिक व जूट की पांच बोरी बरामद हुई। पुलिस छापामारी के दौरान मौके से नौशाद पुत्र चांद खां निवासी सराय सलीम जरगाया थाना असंदरा जनपद बाराबंकी व ईशा पुत्र हनीफ निवासी वाजिदपुर थाना पटरंगा फरार होने में सफल हो गये। एसपीआरए ने बताया कि गिरोह के लोग पिकप वाहन पर खरीदे गये अथवा घुमंतू गोवंशों को लाद लेते थे और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर बांध देते थे। शादी आदि समारोहों में मांग के आधार पर वह पशुओं का वध कर बीफ की आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि 23/24 दिसम्बर की रात्रि उसरी की पुलिया ग्राम हुनहुना के पास गौवंशीय पशुओं के तीन कटे सिर मिले थे इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन शुरू कर दिया था अन्ततः गिरोह का खुलासा करने में पुलिस सफल हुई। उन्होंने बताया कि असंद्रा थाना के कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिनकी संख्या तीन चार के आसपास है की गिरोह से मिलीभगत करने मामला उजागर हुआ है इस सम्बन्ध में दोषी पुलिस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान शातिर किस्म अपराधी है तथा मवई थाना में इसके खिलाफ 16 मुकदमें पंजीकृत हैं। शकील व वसील के विरूद्ध चार-चार मुकदमें पंजीकृत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीफ सौदागर गैंग का खुलासा करने वाले पुलिस दल को 10 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा किया गया है। पकड़े गये सभी अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

  • CM योगी नसीहत देते रहे, पूछते रहे क्यों हो रहे अपराध…! अफसर सोते रहे, यह है UP Police का अनोखा अंदाज, सोने में मस्त पुलिस अधिकारी, देखें फोटो

    [object Promise]

    लखनऊ। यूपी 100 भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री अफसरों को नसीहत दे रहे थे कि पुलिस वाले जनता का बल बनें, उनके लिए बला न बनें, लेकिन इस दौरान सम्मेलन में मौजूद पुलिस के आलाधिकारी और पुलिस मुखिया नींद के आगोश में खोकर सपनों की दुनिया में गोते लगा रहे थे।

    नींद का ऐसा चक्र चला कि, डीजीपी ओपी सिंह, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और तमाम आईपीएस अफसर इसके जद में आ गए। पुलिस अफसरों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर आला अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से कतराते रहे।

    उत्तर प्रदेश पुलिस के आलाधिकारी सीएम योगी की बात और उनके निर्देशों को कितना सिरियसली लेते हैं इसकी कुछ तस्वीरें पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान सामने निकल कर आई हैं।

    पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान जब सीएम योगी पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे तो कुछ आलाधिकारी चिर निद्रा का सुख ले रहे थे। कुछ तो मुंह खोलकर जम्हाई ले रहे थे तो कुछ कुर्सी को बेड समझकर खर्राटे भर रहे थे। लेकिन सिर्फ इन अफसरों की गलती मान ली जाए तो गलत होगा, क्योंकि जब उनके मुखिया मतलब डीजीपी साहब खुद नींद की मस्ती में मस्त हो रहे हो तो छोटे अफसरों की चांदी हो ही जाती है।

    कार्यक्रम में पुलिस को संबोधित करते हुए आगे सीएम योगी ने कहा पुलिस को अपने मानवीय चेहरे को सुधारने की भी जरूरत है। उन्होंने दोहराया कि खराब छवि तथा अपराधियों से साठगांठ रखने वाले इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी न दें।

    जहां बार-बार घटनाएं हो रही हैं उन पर भी कार्रवाई करें। आप लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। हम अच्छे कामों को कैसे हाईलाइट कर सकें, इसके बारे में भी काम करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि ऐसा न हो काम दूसरे किसी राज्य की पुलिस ने किया हो और आप उसे अपना बता कर प्रचारित करने लगें। इससे आपकी ही फजीहत होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी किसी खराब पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग हो जाती है। जब उसके खिलाफ कार्रवाई होती है तो संबंधित जिले के लोग भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं कि ‘चलो मुक्ति मिली’।

    इसी तरह अच्छा काम करने वाले अफसरों के तबादले पर भी लोग बताते हैं कि साहब वह अच्छा अफसर था, उसे कुछ दिन और रहने देते।

    यूपी पुलिस वीक 2018 के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान आराम फरमा रहे अफसरों की यह तस्वीर इस बात को झुठला रही है कि वह सीएम के संबोधन को ध्यान से सुन रहे हैं.।

  • सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजी गई वाली वाल किट को कांग्रेस सेवादल ने खिलाड़ियो को प्रदान की

    [object Promise]

    अमेठी। सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजी गई वाली वाल किट को कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता के सुपुत्र मोहित गुप्ता ने खिलाड़ियो को प्रदान की।

     

    वही राम सजीवन यादव व मुस्तकीम अहमद ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।

  • कुशीनगर में मनरेगा मे चल रहा जेसीबी, मजदूर हूए मजबूर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर :  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारण्टी योजना की मंशा को चोट दर चोट लगती ही जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदारों द्वारा मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन लगाकर मनरेगा का मखौल उड़ाया जा रहा है। इसकी बानगी देखना हो तो विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के खजुरिया गांव में चले आइये। यहां एक नवनिर्मित गोवंश आश्रय स्थल को जिसमें मिट्टी कार्य मजदूरों से कराना था उसे मशीन से कराया गया है। लाचार मजदूर चाहकर भी यहां काम नही पा सके।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत उक्त विकास क्षेत्र के खजुरिया मे गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण शूरु है। जिसमें मिट्टी कार्य मनरेगा मजदूरों से कराया जाना था। संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा  कार्य को जेसीबी मशीन लगाकर कराया जा रहा। बुधवार शाम को मजदूरों के विरोध के बाद भी कार्य कराने पर जिम्मेदार तुुुले हुए हैं। गांव के चंचल राय प्रमोद , जैकी ,मनोज ,दिनेश,पंकज ,मारकन्डे ,सुन्नद,साबीर आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य मे मजदूर लगाकर कराना है। उसके बाद भी जिम्मेदार मजदूरों का रोजगार छिनकर जेसीबी से कार्य करा रहे हैं।साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इसपे कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध मे डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि मनरेगा मे सिर्फ मजदूर ही कार्य कर सकते हैं। यदि मजदूर की जगह जेसीबी मशीन से कार्य हो रहा है तो ये गलत है। उसकी जांच कारकर फौरन कार्रवाई की जाएगी।

  • उच्चको ने उड़ाया दो लाख रूपए,सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

    [object Promise]

    रिपोर्ट कामेश्वर पांडेय/मन्नान अहमद

    देवरिया । बैक से पैसा निकालकर खरीददारी कर रहे एक व्यक्ति से उच्चको ने दो लाख रूपए उड़ा लिए। इसकी भनक उस व्यक्ति तब लगी जब वह पैसा देने के लिए जेब में हाथ लगाया। यह टप्पेबाजी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसके आधार पर पीड़ित ने मुकामी पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नौतन निवासी उपेन्द्र शाही भीखमपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रूपए सामान की खरीददारी करने के लिए निकालकर एक दुकान पर गए जहां वे सामान खरीदने में मसगुल हो गए। कुछ देर बाद जब उपेन्द्र शाही दुकानदार को पैसा देने के लिए जेब में हाथ डालते है तो पैसा गायब हो चुका था।

    यह देख उनके होश उड़ गए। और दुकान में इधर उधर पैसा तलाशने लगे कि कही पैसा दुकान में तो नही गिर गया। जब पैसा नही मिला तो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देख गया तो उसमे सारा मामला साफ हो गया। सीसीटीवी फोटेज के अनुसार टप्पेबाज उनके ठीक पीछे झोला लेकर खड़ा है। जहां धीरे-धीरे व श्री शाही के जेब से पैसा निकालते हुए दिखायी दे रहा है। टप्पेबाज पैसा जेब से निकालते ही वहां से तुरन्त फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने मुकामी पुलिस को दिया। जहां सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की खोजबीन शुरू कर दी।

  • जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, मैं डरने वालो में से नहीं !

    [object Promise]

    नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्षी महागठबंधन कही न कही भरी पड़ता दिख रहा है। आज एक बार फिर दिल्ली में विपक्ष इकठ्ठा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आहुत विपक्षी एकता रैली में एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। आप पार्टी की दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा की मोदी जी आपने सिर्फ दंगे की राजनीति की है।

    आपने लोगों का खून पिया है, जिसके चेहरे पर खून है, जिसने लोगों का खून पिया है, वह देश पर राज कर रहा है। सीबीआई मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे पता है कि इसके बाद मेरे घर पर सीबीआई वाले आएंगे, तो इसके पहले ही बता देना मैं खाना बनाकर रखूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर लड़ेंगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक कमिटमेंट करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और लेफ्ट के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कांग्रेस और लेफ्ट के साथ लड़ेंगे। हम राज्य में भले ही अकेले लड़ेंगे, मगर राष्ट्रीय स्तर पर नहीं।

    दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी की मीटिंग में कितना रुपया पैसा होता है, आप पता कीजिए। मोदी को हमनें बहुत टॉलरेट किया है। आप जो मर्जी चाहे करेंगे, मगर क्या हम बात भी नहीं कर सकते। सभी लोग मोदी से डरने लगे हैं। जैसे वह गब्बर सिंह हों। पहले गब्बर के नाम पर बच्चे को डराते थे, अब आज मोदी के नाम पर मीडिया, किसान और आम लोगों को डराया जा रहा है। हमें गुजरात का दिन पता है।

    जिसके चेहरे पर खून है, जिसने लोगों का खून पिया है वह देश पर राज कर रहा है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मुझे मालूम है कि इसके बाद वह मेरे घर पर सीबीआई भेज देंगे, मुझे पहले बता देना मैं खाना बनाकर रखूंगी। हमें डराने की कोशिश की जा रही है, मैं डरने वाली में से नहीं। मेरे लिए कफन इंतजार कर रहा है। मैं कफन के इंतजार में नहीं हूं।

    मोदी सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। मोदी एक पैसा नहीं देते। डेमोक्रेसी अब नमोक्रेसी हो गया है। कभी नाम चेंज कभी कुछ और चेंज, यह हालात आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है। सपना देखना आसान है लेकिन सपना देखना आना चाहिए। आपको सिर्फ देश को तोड़ना आता है हमें देश को जोड़ना आता है।

    सभी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी को एक साथ आना होगा। मैं देश के लिए अपने जीवन की अहूति देने को तैयार हूं। आज हमें मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा लागू करना होगा। नौजवान बचाओ मोदी हटाओ, किसान बचाओ मोदी हटाओ। आज सभी फोन का टैप किया जा रहा है। ऐसा हमारे देश में कभी भी नहीं हुआ।

    मैंने गांधी जी की मूर्ति से भी कहा कि बापू बीजेपी को हटाइये और देश को बचाइये। मोदी जी आपने सिर्फ दंगे की राजनीति की है। आप सिर्फ गुजरात को पहचानते हैं लेकिन अगले चुनाव में आपको गुजरात भी मौका नहीं देगी। मोदी जी आप न लीडर हो ना लेडर (सीढ़ी) हो। 56 ईंच का छाती तो रावण का भी था मोदी जी। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोधी करती हूं कि बीजेपी को वोट मत दो।

  • पुलवामा हमले के विरोध कुशीनगर की सड़कों पर उतरे किन्नर 

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में दुःख और आक्रोश कम नहीं हो रहा है। रविवार को पडरौना शहर में किन्नरों ने सुभाष चौक के तिराहे पर जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इस दौरान पाकिस्तान मर्दाबाद, इमरान मुर्दाबाद और गली-गली में शोर है पाकिस्तान चोर है के नारे भी लगाए। इस दौरान पूर्व नगर के सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किन्नरों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

  • सदन में फूट-फूट कर रोने लगे विधायक, कारण जानकर पूरा सदन रह गया हैरान

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ विधायक कल्पनाथ पासवान आज सोमवार को उस समय फूट-फूट कर रोने लगे जब उन्होंने सदन को बताया कि आजमगढ़ में एक होटल में उनके लाख रुपए लूट लिए गए। नहीं मिला तो मैं मर जाउंगा। सरकार ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई होने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही उनका पैसा वापस दिलवाया जाएगा। कल्पनाथ पासवान ने बताया कि सात जनवरी को वह बस से रोडवेज पर उतरे थे। इसके बाद वह शहर के शारदा चैक पर स्थित एक होटल में चले गए।

    होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वीआईपी कमरे में बैठकर समर्थकों के साथ चाय पी रहे थे। कमरे में सूटकेस रख दिया था जिसमें दस लाख रुपये थे।चाय पीने के बाद जब वह घर जाने के लिए होटल से बाहर निकले तो सूटकेस हल्का लगा। खोलकर देखा गया तो रुपये गायब थे। दस लाख रुपये गायब होने से विधायक को पसीना आ गया।

    पूछताछ के दौरान होटल मालिक और विधायक में कहासुनी भी हुई। विधायक ने एसपी से मिलकर शिकायत की। इस पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने होटल के संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लेकर दो दिनों तक पूछताछ की। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। विधायक कल्पनाथ पासवान का कहना है कि लखनऊ स्थित बैंक खाते से घर बनवाने के लिए दस लाख रुपये निकाले थे। घर जाने से पहले ही होटल में बैठकर चाय पीने लगे।

    इस दौरान किसी ने सूटकेस से रकम गायब कर दी। एसपी को घटना की जानकारी दी गई, पर अभी तक बदमाश नहीं पकड़े गए। ये कहकर वे चीखचीख कर रोने लगे। उनकी हालत देख पूरा सदन हैरान रह गया। उन्होंने मांग कि विधायक जी के साथ न्याय किया जाए। इस प्रकार कानपुर सीसामऊ विधानसभा के विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने बताया कि उनकी कार का शीशा तोड़कर बैग, पर्स और मोबाइल सहित लाखों रुपए गायब हुआ है। दोनों विधायकों ने एफआईआर की मांग करते हुए लूटी हुई रकम को वापस दिलाने की मांग की। इस पर विपक्षियों ने कहा कि जब विधायकों की एफआईआर नहीं हो रही है तो आम जनता की परेशानियों से कैसे निपटेगी ये सरकार।