Category: Uncategorized

  • इतने दिनों के लिए विदेश दौरे पर रहेंगे राजनाथ सिंह

     

    डेस्क। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपनी पांच दिवस की विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। आपको जानकारी के लिए यह बता दें कि, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने का है।

    जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद भी करने वाले हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजनाथ पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को वह जापान दौरा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को बड़ी वार्ता करेंगे राजनाथ सिंह।

  • जीवनसाथी चुनते समय इन 3 बातों का रखे ध्यान तो पूरी लाइफ होगी बिंदास

    जीवन– कहते हैं आपकी एक गलती आपके लिए नासूर बन जाती है। उस गलती का खामियाजा आपको अपनी पूरी उम्र भरना पड़ता है। आप कई बार चाहते हैं कि आप इस दर्द को खत्म कर दे लेकिन यह दर्द तब आपको और जख्म देता है। ठीक ऐसा ही होता है जीवनसाथी चुनने में। 

    अगर अपने सही कदम उठाया और सोच समझकर एक अच्छा जीवन साथी चुन लिया। तो यह आपके लिए स्वर्ग सा होगा। लेकिन अगर अपने जीवन साथी चुनते समय गकती कर दी तो आपको पूरी जिंदगी पछताना पड़ सकता है।
    वैसे तो जीवनसाथी का चुनाव करते समय हर लड़की काफी सावधानी बरतती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर अगर आप अपना जीवन साथी चुनती है तो आपको काफी मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं जीवन साथी चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें….

    खुशी-

    खुशी एक ऐसी अनुभूति है जो जीवन को कई रंगों से भर देती है। वही अगर आप अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी खुशी देखनी चाहिए।
    परिवार वालो की ख़ुशी कई बार हमारे लिए नासूर बन जाती है। किसी और की खुशी के लिए अपनी खुशियों की भेंट चढ़ाना समझदारी नही बेवकूफी है और हर किसी को यह बेवकूफी करने से बचना चाहिए।

    दवाब-

    कई बार जब आप अपने लिए जीवनसाथी चुनते हैं तो आपको पूरे परिवार से खरी खोटी सुनाई जाती है। आप पर परिजनों का दवाब बनाया जाता है। वही अगर आपके परिजनों को कोई पसन्द होता है तो वह आपपर यह दवाब बनाते है की आप भी उसे पसन्द करे। 
    ज्यादातर लोग परिवार के दवाब में आकर रिश्ते को स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन किसी को भी दवाब में आकर अपना जीवनसाथी चुनने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी खुशियों की भेंट चढ़ा देता है।

    कैरेक्टर-

    ज्यादातर लोग पार्टनर चुनते समय लुक्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन आपको लुक्स से बचना चाहिए। क्योंकि यह जरूरी नही है कि जिस व्यक्ति का लुक अच्छा हो उसका चरित्र भी अच्छा हो। अगर आप अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को अपना जीवनसाथी चुनते हैं तो यह आपकी पूरी जिंदगी के लिए एक अच्छा निर्णय होता है और आपका जीवन खुशहाल रहता है। 
    वही अगर आप सिर्फ लुक्स देखते है और व्यक्ति का चरित्र परखे बिना उसके साथ जन्मजन्मांतर तक के रिश्ते में रहना पसंद कर लेते हैं। तो आपको काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है।

  • अगर आप बार बार बदलते हैं जॉब , तो भविष्य में यह बन जाएगा आपके लिए खतरा

    जीवनशैली– आज के समय मे लोगो को अपने करियर की काफी चिंता रहती है। कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि उनको एक अच्छी जॉब मिलेगी या नही। तो कुछ लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें प्रमोशन कैसे मिलेगा। वही कई लोग तो ऐसे होते हैं जो जल्दी ही सफलता हासिल करके के लिये अपनी नौकरी को जल्दी जल्दी बदलते हैं।
    ऐसे लोग जो जल्दी जल्दी अपनी नौकरी चेंज करते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि नौकरी बदलने से उनकी सैलरी में इंक्रीमेंट होगा और उनकी पोजीशन भी इनक्रीज होगी। लेकिन वास्तविकता उनकी सोच से बिल्कुल भिन्न होती है। उनकी जल्दी जल्दी नौकरी बदलने की आदत किसी भी पहलू से उनके लिये सही साबित नही होती है।

    जाने जल्दी जल्दी नौकरी बदलने से क्या होता है नुकसान-

    अगर आप जल्दी जल्दी नौकरी बदलते हैं। तो इससे आपकी आदतो का पता चलता है और जब आप किसी नई कम्पनी में अपना इंटरव्यू देने जाते हैं। तो आपकी सीवी का इम्पैट उस कम्पनी के अधिकारियों पर बुरा पड़ता है। कम्पनी के अधिकारियों को यह लगता है कि यह व्यक्ति अपने काम को लेकर सीरियस नही है और यह जल्दी जल्दी कम्पनी को छोड़ रहा है। इसलिए कई बार आपको नौकरी नही मिलती है।
    वही कम्पनी के सम्मुख आपकी एक निगेटिव इमेज बनती है। क्योंकि कोई भी कम्पनी अपने यहां ऐसे व्यक्ति को नौकरी नही देना चाहती। जो कुछ ही समय उनके यहां काम करे और जब उसकी जरूरत के मुताबिक उसे किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिले तो वहां चला जाए।

  • भगवत गीता पार्क में तोड़फोड़, प्रतीक चिह्न को भारी नुकसान

     

    डेस्क: कनाडा में भारतीयों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब यहां भगवत गीता पार्क के प्रतीक चिह्न को तोड़ने की घटना सामने आई है। वहीं इसकी पुष्टि मेयर पैट्रिक ब्राउन ने की है।हाल ही में इस पार्क का अनावरण किया गया था।

    इस घटना से पहले कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में भी तोड़फोड़ की खबर सामने आई और इसके बाद भगवत गीता पार्क की घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया  है। वहीं मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की निंदा भी की है और कहा कि हम इसके लिए जीरो टॉलरेंस रखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठाएगी।

    इससे पहले कनाडा में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र को गोली लग गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं इसके बाद भारत सरकार की ओर से कनाडा में रहने वाले छात्रों व अन्य नागरिकों के अलावा वहां की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए भी एडवाइजारी जारी की गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि हाल की घटनाओं को देखते हुए भारतीयों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • नफरती भाषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान

    कोर्ट – सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण के परिपेक्ष्य में हो रही सुनवाई के दौरान इस संदर्भ का ब्यौरा माँगा है.चीफ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एसआर भट की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा आप यह ठीक कह रहे है की जो नफरती भाषण दिए जा रहे है उनसे देश का माहौल खराब हो रहा है। इन पर अंकुश भी लगना चहिये। लेकिन इस मामले को लेकर तथ्यात्मक कार्यवाही होना आवश्यक है। बिना तथ्यों के इसका कोई आधार नहीं है। 
    कोर्ट ने कहा , यह एक मनमानी याचिका है, इसमें ५८ ममलों का जिक्र किया गया है। कोर्ट सबपर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता है क्योंकि कोर्ट को यह नहीं पता है की क्या मामला है और किस मामले में क्या केस दर्ज है , यह वास्तव में विचार का मुद्दा है की कही न कही अभद्र भाषणों से देश का माहौल बिगड़ता है और हिंसा भी भड़कती है. लेकिन बिना तथ्यों के कोई भी कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जा सकती है। 
    जानकारी के लिए बता दें यह याचिका हरमनप्रीत ने दायर की थी. उन्होंने कहा था जो अभद्र भाषण है वह तीर की तरह है जो सीधे व्यक्ति के मस्तिष्क को प्रभावित करते है इन्हे कोई वापस नहीं ले सकता क्योंकि यह एक ही पल में समाज को प्रभावित कर चुके होते है और समाज का वातावरण इससे प्रभावित हो चुका होता है। कोर्ट ने इस मामले में याचिकार्ता से किसी तत्कालीन केस का ब्यौरा मांगा है। कोर्ट ने कहा की हम तभ ही कर्यवाही कर सकते है जब हमारे सामने आधार प्रस्तुत किये जायें। 
    कोर्ट ने याचिकार्ता को इस मामले में एकअतिरिक्त हलफनामा दायर करने को कहा जो कुछ चुनिंदा घटनाओं पर केंद्रित हो.हलफनामा दायर करने की अंतिम तारीख ३१ अक्टूबर है। बता दें इस मामले की अगली सुनवाई नवंबर महीने में होगी।

  • Vrindavan Thakur Banke Bihari Temple: 27 से बदल जाएगा दर्शन का समय, इतने बजे बंद होंगे कपाट

    Vrindavan Thakur Banke Bihari Temple: मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिवाली एवं अन्नकूट आदि पर्वों को धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं
    Thakur Banke Bihari Temple Timings: वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज (27 अक्टूबर) से दर्शन का समय बदला जाना है। वहीं मंदिर प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है कि मंदिर के महाप्रबंधक मुनीश शर्मा एवं प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि सात अक्टूबर से मंदिर में दर्शन की शरदकालीन समय सारणी लागू होने जा रही है, जो होली के तक चलेगी।
    उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष दिवाली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के समय में बदलाव किया जाता है। साथ ही इसी परंपरा का पालन करते हुए मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन भी किया जा रहा है। 
    जानिए यह होगा नया समय
    -27 अक्टूबर भाई दूज से ठाकुर बांकेबिहारी के पट सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर खुल जाएंगे।
    -आठ बजकर 55 मिनट पर श्रृंगार आरती के दर्शन आपको होंगे।
    – इसके बाद दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा ।
    -साढ़े 12 बजे फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे और इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन भी होंगे। 
    – वहीं इसके बाद शाम को साढ़े चार बजे से पुन: ठाकुर जी के दर्शन होंगे। 
    -शाम साढ़े सात बजे शयन भोग। 
    -इसके बाद रात आठ बजे से ठाकुरजी का भक्तों को दर्शन मिलने लगेगा.
    -रात आठ बजकर 25 मिनट पर शयन भोग आरती के दर्शन भी होंगे।
    इसके अतिरिक्त मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिवाली एवं अन्नकूट आदि पर्वों को धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं इसी बीच 25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्यग्रहण के दिन जन्मस्थान के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहने वाले हैं।

  • चाणक्य के मुताबिक अगर आप भी रुकते हैं इन जगहों पर तो जीवन हो जाएगा तहस नहस

    आध्यात्मिक– हमारा चलना, उठाना बैठना और हमारी संगति हमारे जीवन की दिशा का निर्धारण करती है। चाणक्य नीति के मुताबिक हम जैसे लोगो के साथ रहते हैं जैसा व्यवहार करते हैं। हम अपने जीवन को उसी तरह का बना लेते है।
    वही चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अगर कोई व्यक्ति कुछ विशेष जगहों पर ठहरता है। तो उससे उसका भविष्य निर्धारित होता है। लोगो को ऐसे स्थान पर ठहरने से बचना चाहिए।
    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान विकास का जरिया है। इस संसार मे सफल वही हो सकता है जिसके पास ज्ञान है। व्यक्ति को कभी भी उस स्थान पर नही ठहरना चाहिए। जहां शिक्षा के।संसाधन कम हो और उसके आसपास के वातावरण में जो लोग रहते हो वह उसे कुछ सीखा न पाए। अगर आप ऐसे लोगो की संगति में रहते हैं जिनके पास ज्ञान नही है तो वह आपके ज्ञान और सीखने की प्रवर्त्ति को खत्म कर देते हैं और आप असफलता के नजदीक जाते हैं।
    आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों के साथ रहने से बचना चाहिए। इनके साथ रहना आसान होता है। लेकिन यह आपके लिए हित नही चाहते। जब आपको इनकी आवश्यकता होगी तब यह आपका साथ छोड़ देंगे।
    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पैसा जीवन को नई दिशा और तुम्हे समाज मे पहचान दिलाता है। व्यक्ति को कभी भी अपना बसेरा ऐसे स्थान पर नही करना चाहिए। जिस स्थान पर रोजगार की कमी हो और आपको पैसे की किल्लत से जूझना पड़े।
    वही आचार्य चाणक्य ने सबसे अमुख बात बताते हुए कहा, व्यक्ति को अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नही करना चाहिए। उसे उस स्थान पर कभी नही रुकना चाहिए जहां उसका सम्मान न हो। क्योंकि जहां सम्मान नही होता वहां रुकने से कभी कुछ हासिल नही होता है।

  • रुपया हुआ मजबूत 81.14 पहुंचा भाव

    बिजनेस:- शेयर मार्केट में इस समय निराशा छाई हुई है। लगातार सेंसेक्स और निफ्टी नीचे गिरता जा रहा है। वही रुपया की हालत खस्ता हो गई है। लगातार नीचे गिरता रुपया भारत की चिंता बना हुआ है। 
    वही अब आज रुपया मजबूत हुआ है। शेयर मार्केट के आकड़ो के अनुसार आज रुपया का कारोबार 14 पैसे मजबूत होकर 81.14 के भाव पर पहुंच गया.
    जानकारों का कहना है कि आगामी समय मे रुपया ओर मजबूत होगा और भारतीय मुद्रा बाजार बेहतर होगा।सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति और थोक मुद्रास्फीति दोनों में ही गिरावट आई है।

  • हम मुस्लिम पुरुषों के कई शादियों के खिलाफ हैं- असम मुख्यमंत्री

    देश- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही अब उन्होंने एक बार पुनः मुस्लिम पुरुषों को लेकर बयान दिया है ओर कहा है कि उनकी सरकार मुस्लिम पुरुष के कई शादी करने के खिलाफ है।
    उन्होंने कहा, हम स्वतंत्र भारत मे रहते हैं। यहां किसी भी पुरुष को तीन चार शादी करने का अधिकार नहीं है। हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। हमे मुस्लिम महिलाओं महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम करना है।
    हम सबका विकास सबका साथ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि अगर हिन्दू डॉक्टर बने तो मुस्लिम डॉक्टर भी बने। कई लोग मुस्लिम को लेकर ऐसी सलाह नहीं देते क्योंकि उन्हें मुस्लिम का वोट चाहिए होता है।
    सरकार संविधान की शपथ लेती है और उसे उसके दायरे में रहकर काम करना चाहिए. वे इसे अन्यायपूर्ण मानते हैं, इसलिए उन्हें मुस्लिम पुरुषों को कई विवाह करने करने से रोकने के लिए कानून लाना चाहिए।

  • लीक हुआ 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डाटा, हैकर ने पेश किए साबूत

    डेस्क। Twitter Data Breach: ट्विटर के करीब 40 करोड़ यूजर्स का डेटा एक हैकर ने हैक कर लिया है और इसमें मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान समेत WHO और NASA का डेटा भी शामिल है। 
    बता दें हैकर ने यूजर्स का डेटा डार्क वेब में भीं डाला हुआ है और डील की पेशकश भी करी है। साथ ही सबूत के तौर पर हैकर ने लोगों के मोबाइल नंबर, ई-मेल, फॉलोअर्स की संख्या आदि की जानकारी भी डार्क वेब पर साझा की है।
    पोस्ट में लिखी है ये बात 
    हैकर ने अपनी पोस्ट में लिखा ट्विटर या एलन मस्क जो भी ये पढ़ रहें हैं, आप पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर GDPR के जुर्माने का रिस्क झेल चुके हैं। ऐसे में आप अब 40 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक होने के जुर्माने के बारे में भी सोचिए। इसके साथ ही हैकर ने डेटा को बेचने की कोई भी डील नहीं दी है। पर उसने कहा कि वो किसी बिचौलिए के जरिए डील करने के लिए तैयार है। इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये डेटा लीक API में आई कोई कमी की वजह से भी हो सकता है।
    बग के जरिए की गई थी चोरी
    डेटा लीक का ये मामला पहला नहीं है बता दें इससे पहले भी ट्विटर के 5.4 करोड़ यूजर का डेटा हैकर्स ने चोरी किया था। वहीं जानकारी के मुताबिक, इस डेटा को इंटरनल बग के चलते चोरी किया गया था और फ़िलहाल इस डेटा लीक की जांच भी चल रही है जिसकी घोषणा आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने की थी.
    पहले से बना था चोरी का डर
    अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने ट्विटर के प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के मैथड की जांच को बढ़ा दिया है। वहीं दरअसल, इस बात की आशंका पहले से ही थी कि ट्विटर अमेरिकी रेगुलेटर के साथ हुए एक समझौते का पालन करने में भी नाकाम हो सकता है जिसमें कंपनी ने अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति भी दी थी। साथ ही प्राइवेसी में सुधार न होने की वजह से ही लोगों का डेटा हैकर्स चुरा भी रहें हैं।