Category: Uncategorized

  • दिल्ली समेत इतने राज्य झेल रहें बिजली की मार

    डेस्क। देश के कई राज्य लंबे समय तक बिजली कटौती की चपेट में है, एक ओर सामान्य से अधिक गर्म तापमान ने बिजली की मांग को बढ़ा दिया, जिससे एक बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल के पहले 27 दिनों के दौरान बिजली आपूर्ति 1.88 बिलियन यूनिट या 1.6% की मांग से कम हो गई।

    बिजली देश में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख ईंधन। इस बीच, राज्य द्वारा संचालित कोल इंडिया ने अप्रैल में कोयला उत्पादन में 27.2% की वृद्धि की।

    दिल्ली समेत उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब,करेला, झारखंड और हरियाणा के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

  • दुल्हनिया को जयमाला पहनाते ही दूल्हा हो गया आउट ऑफ कंट्रोल, फिर सबके सामने करने….!

    सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तो वैसे काफी पुराना है। लेकिन शादियों के चल रहे सीजन के चलते वीडियो फिर से वायरल होने लगा है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन और जयमाला कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। दुल्हनिया को जयमाला पहनाते ही दूल्हो की खुशी उससे कंट्रोल नहीं हो पाती है। इसके बाद वह आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और स्टेज पर ही उछल-उछलकर नाचने लगता है।

    वीडियो में आप दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर देख सकते हैं. जहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहना दिया है, वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया को जयमाला पहनाने के इंतजार में है। यह वीडियो इतना मजेदार और फनी है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. जीनवसाथी मिलने से रोमांचित दूल्हा शादी में आए मेहमानों की भी फिक्र नहीं करता और स्टेज पर ही अपनी कमर मटकाने लगता है । दूल्हे का उत्साह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं । एक ने लिखा कि शायद दूल्हे की मनमाफिक मुराद पूरी हो गई है।

  • जब बच्ची के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथों मिले ये चार लोग

    डेस्क। यू तो रोज कई खबरे सामने आती है पर आज एमपी से एक दर्दनाक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के गुना जिले मे अपहरण के पश्चात् एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही पुलिस ने भी इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और साथ ही एक अन्य अपराधी को हिरासत में ले लिया। यह मामला सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। 

    पुलिस की माने तो पीड़ित बच्ची प्रातः लगभग 7.45 बजे घर से निकली और प्रातः 10 बजे तक नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाशी शुरू कर दी। खोजबीन करते हुए जब परिवार के सदस्य नजदीक जंगल में पहुँचे तो एक घुमंतू लोगों के डेरा (खानाबदोश जनजाति का अस्थायी निवास) पहुंचे तथा उन्होंने 4 लोगों को नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते पाया।

    इस पर बच्ची के घर वालो ने अपराधियों को ललकारा तो वो चारो मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता को कुंभराज थाने में लाया गया, जहां मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार को चार घंटे प्रतीक्षा करने को कहा गया। जिसके बाद जिला एसपी राजीव कुमार मिश्रा को मामले की खबर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

    पुलिस ने बताया कि चारों अपराधियों की पहचान ऐन सिंह, शक्ति सिंह, राकेश तथा बोकल सिंह कांजा के तौर पर हुई। इनमें से एक अपराधी को हिरासत में ले लिया गया किन्तु उसकी पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है और साथ ही इस मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।

  • कौन हैं WHO की इस सभा में अध्यक्ष पद पाने वाले राजेश भूषण

    डेस्क। देश के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Health Secretary Of India Rajesh Bhushan) को 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (75th World Health Assembly) की एक प्रमुख समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह मुख्यता संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य निकाय के वित्तीय और प्रबंधन के मामलों से संबंधित है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) की यह वार्षिक बैठक 22 से 28 मई के बीच जिनेवा, स्विट्जरलैंड में जारी है।

    हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य सभा के द्वारा स्वास्थ्य चुनौतियों और समीक्षा के लिए प्रतिक्रियाओं की लंबी सूची तैयारी की जाती है। यह एसेंबली दो प्रकार की समितियों के जरिए काम करती है। इसमें एक समिति A और समिति B काम करती है। 

    समिति A तकनीकी और स्वास्थ्य मामलों पर चर्चा करने के होती है और दूसरी समिति वित्तीय और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करती है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को कमेटी B के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

    WHO ने एक ट्वीट करते हुए कहा, “भारत के राजेश भूषण (WHO On Rakesh Bhushan) को 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की कमेटी B के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।” 

    भारत के प्रेस और सूचना ब्यूरो की रिपोर्ट की माने तो इस बार समिति B कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी और रिपोर्ट भी तैयार करेगी। इसके साथ ही साल 2022-2023 के लिए WHO के लिए बजट, यौन शोषण के रोकथाम, डब्ल्यूएचओ सुधार, सार्वजनिक स्वास्थ्य पर वैश्विक रणनीति और कार्य योजना, नवाचार और बौद्धिक संपदा, डब्ल्यूएचओ की ऑडिट रिपोर्ट, सार्वजनिक स्वास्थ्य, नवाचार और बौद्धिक संपदा पर वैश्विक रणनीति और कार्य योजना और अंतर सरकारी संगठन के कई मुद्दे शामिल हैं।

  • Samudrik Shastra : इस जगह तिल या निशान है तो निश्चिन्त हो जाइये माता लक्ष्मी खुद करेंगी आपकी तलाश

    डेस्क। ज्योतिष शास्त्र (jyotish shastra) की तरह सामुद्रिक शास्त्र (samudrik shastra) से भी लोगों के आने वाले भविष्य को ज्ञात किया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र भूत, भविष्य, वर्तमान आपके अच्छे बुरे कर्म और आपके आचरण के बारे में बताता है। 

    सामुद्रिक शास्त्र में आंकलन लोगों के शरीर के अंगों की बनावट, आकार मौजूद चिन्हों के आधार पर किया जाता है। आपके शरीर पर मौजूद रेखाओं की तरह ही एक एक चिन्ह का अपना एक अलग महत्व होता है। 

    इन चिन्हों से लोगों के व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे जो एक धनवान पुरुष की पहचान माने जाते हैं। 

    यहाँ पर तिल का होना

    सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस व्यक्ति के हाथ में मंदिर, ध्वज, मकर के चिन्ह जैसी रेखाएं मौजूद होती है। वह लोग काफी धनी होते है। वहीं जिस पुरुष की हथेली के बिल्कुल बीच में अगर तिल मौजूद है तो उस आदमी को समाज में खूब मान-सम्मान की प्राप्त (special sign and mole) होती है।

    स्पष्ट रेखाएं

    सामुद्रिक शास्त्र में, जिस पुरुष की हाथों की लकीरें गहरी और साफ साफ बनी होती हैं। उसके साथ ही जिनकी उंगलियां भी भरी हुई होती हैं, उन पुरुषों को जीवन में खूब धन प्राप्त होता है। इन लोगों को कभी धन की तलाश नही करनी पड़ती। माता लक्ष्मी खुद ऐसे लोगो के घर का दरवाजा खटखटाती हैं। 

     

    हाथ मे विशेष निशान

    हाथ में चक्र, धनुष, तलवार या भाले जैसी रेखाएं मौजूद तो समझ लीजिए आप वो हैं जिनके साथ में हमेशा देवी देवताओं का वास रहता है। इस शास्त्र में पुरुषों के बारे में माना जाता है कि ऐसे लोगों को आर्मी, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद पाने का मौका मिलता है।

  • उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय की टेस्टिंग लेब है बेहद ख़ास, यहां कम्पनियां परीक्षण के बाद ही बाज़ार में बेच सकती हैं सामान

    Rajasthan News जयपुर । अगर आप बाजार में कोई मशीन खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले देखें कि मशीन प्रमाणित है या नहीं। ऐसा तभी करें जब मशीन खरीदें। चाहे वह घरेलू उपकरण हो या व्यवसाय के लिए उपयोग की जाने वाली मशीन। बड़ी बात यह है कि उदयपुर का कृषि विश्वविद्यालय ऐसी कंपनियों को प्रमाण पत्र जारी करता है, तभी ये कंपनियां अपना माल बाजार में बेच पाती हैं। परीक्षण प्रयोगशाला महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में है।

    कृषि मशीनरी का परीक्षण

    महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के कुलपति SS राठौड़ ने कहा है, कि देश में फार्म मशीनरी परीक्षण केंद्र की एक अलग पहचान है। यहां कृषि मशीनों की जांच की जाती है और प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाते हैं। यहां राजस्थान में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के साथ-साथ कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियां यहां से अपनी मशीनों का परीक्षण करवाती हैं।

    मान्यता प्राप्त केंद्र से ही सब्सिडी पर खरीद

    SS राठौड़ ने बताया है, कि सरकार ने किसानों को कई योजनाओं में सब्सिडी दी है, जिसमें एक कृषि मशीनरी की खरीद पर भी शामिल है। सरकार किसानों को केवल उन्हीं मशीनों पर सब्सिडी देती है, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त केंद्र से प्रमाण पत्र होता है। यहां यूनिवर्सिटी साइज के हिसाब से उपकरणों की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन के एवज में डेढ़ लाख तक फीस लेती है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक देशभर में ऐसे 29 सेंटर हैं।

    सुरक्षा मानकों का रखा जाता है ध्यान 

    MPUAT के अनुसंधान निदेशक डॉ एसके शर्मा ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र की कंपनियां अपने उपकरणों का परीक्षण करने के लिए केंद्र में आती हैं। पिछले वर्ष थ्रेशर, MB हल, कल्टीवेटर जैसे 97 यंत्र परीक्षण के लिए आए थे। इनमें से 56 को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करने के बाद प्रमाण पत्र मिला। शेष उपकरणों का परीक्षण इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

  • नासा ने किया कमाल, खोज निकाले दो और पृथ्वी जैसे ग्रह

    NASA News In Hindi नई दिल्ली । नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में एक मल्टीप्लैनेट सिस्टम का पता लगाया है. (धरती जैसे दो और ग्रह) यह प्रणाली पृथ्वी से केवल 33 प्रकाश वर्ष दूर है. इसमें पृथ्वी के आकार के दो ग्रह हैं. दरअसल, इस मल्टीप्लैनेट सिस्टम के केंद्र में एक छोटा और ठंडा M-बौना तारा है, जिसका नाम HD 260655 है.

    MIT के खगोलविदों का कहना है कि इसमें पृथ्वी के आकार के दो ग्रह भी हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये ग्रह रहने योग्य नहीं हैं, क्योंकि इनकी कक्षा बहुत तंग है, जिसके कारण ग्रह का तापमान अधिक है. उच्च तापमान के कारण सतह पर पानी नहीं है.

    नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट की मदद से की गई कई ग्रह प्रणालियों की खोज

    पहला ग्रह HD 260655b है जो हर 2.8 दिनों में तारे की परिक्रमा करता है. यह पृथ्वी से लगभग 1.2 गुना बड़ा है. दूसरा ग्रह जो बाहर की तरफ है वो है HD 260655c. यह हर 5.7 दिनों में तारे की परिक्रमा करता है. यह पृथ्वी से 1.5 गुना बड़ा है. इसके अलावा यह भी पता चला है कि ये दोनों ग्रह चट्टान जैसे हैं.

    मल्टीप्लैनेट सिस्टम की खोज से वैज्ञानिक बेहद उत्साहित हैं. वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह प्रणाली पृथ्वी के आसपास के क्षेत्रों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी. कैलिफोर्निया के पासाडेना में अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की एक बैठक में वैज्ञानिक खोज के परिणामों की व्याख्या करेंगे.

    शोध दल के सदस्य मिशेल कुनिमोटो का कहना है कि इस प्रणाली के दोनों ग्रहों को अपने सितारों की चमक के कारण वायुमंडलीय अध्ययन के लिए सबसे अच्छा लक्ष्य माना जा रहा है. इन सभी सवालों के जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिक अब इनका अध्ययन करेंगे, कि इन ग्रहों के आसपास का वातावरण कैसा है, यहां पानी है या कार्बन आधारित प्रजातियां हैं.

  • कपड़ो का रंग हो जाता है फेड, अपनाओ ये कमाल की टिप्स

    डेस्क। कई बार कपड़ों को बार-बार धोने से या धूप में सूखने की वजह से आपके कपड़े का रंग फेड हो जाता है। यानी की कपड़ो का रंग फीका पड़ने लगता है। यह  देखने में भी काफी खराब लगता है आपके कपड़े पुराने मालूम होते हैं। कपड़े की रौनक खराब होने के बाद इन्हें दोबारा पहनने का मन भी नहीं होता।

    जितना ज्यादातर कलरफुल कपड़ों होता है यह समस्या उसमें उतनी ही नार्मल होती है। ज्यादा कलरफुल कपड़ों का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि जरा सा भी इनका रंग फेड होता है तो यह खराब दिखने लगते है। इन कपड़ो को धोने में भी काफी मेहनत लगती है। इसके साथ ही कलरफुल कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग धोना पड़ता है क्योंकि कई बार इनका रंग दूसरे कपड़ों में लग जाता है। जिस कारण से बाकी के कपड़े भी खराब हो जाते हैं। 

    क्या आपको भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आप अपने कॉलोरफुल्ल कपड़ों का रंग लूज नहीं करना चाहते। हम आपको कुछ ट्रिक को बताएंगे जिससे आप कपड़ों को फेड होने से बचा सकते हैं।

    कपड़े धोते टाइम डाल दें विनेगर

    कपड़े धोने के लिए आप मार्केट में मौजूद डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते ही होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि यह डिटर्जन काफी हॉर्ट होते हैं, जो कपड़ों की रंगत के साथ चमक को भी खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर आप कपड़े के रंग को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो कपड़ो को धोते टाइम उसमें कुछ बूंदे विनेगर डाल दें। विनेगर आपके कपड़ो का रंग बरकरार रखने में मदत करता है साथ ही कपड़ो की चमक बनाए रखता है।

    नमक डाल दें

    कपड़ों के कलर को नया करने के लिए आप नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों की चमक को बरकरार रखने के लिए नमक काफी उपयोगी इंग्रेडिएंट्स में से एक माना जाता है। इसके लिए कपड़े धोते समय डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा नमक पानी मे डाल दें। बता दे इससे आपके कपड़े भी धुल जाएंगे और कपड़ों का रंग भी नहीं निकलेगा।

    गर्म पानी और धूप से रखें दूर

    साथ ही अपने कपड़ों की केअर करें। उनको कभी भी गर्म पानी में न धोएं। कपड़े को हमेशा ठंडे पानी में ही धोना चाहिए। इसके अलावा कपड़े को कभी भी तेज धूप में न सुखाय। बता दें कि छांव वाली जगह में कलरफुल कपड़े को सुखाना चाहिए। क्योंकि धूप की वजह से भी कपड़ों के रंग फेड हो जाता है।

  • इस मुस्लिम विधानसभा सींट पर है भाजपा का राज

    Gujarat politics:- गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। जहाँ पक्ष विपक्ष गुजरात भेदने को अपनी कमर कस चुके हैं। वही सत्ताधारी भाजपा का गुजरात में लंबे समय से वर्चस्व स्थापित है ओर यह इस बार भी गुजरात की सत्ता अपने हाँथो से नहीं जाने देना चाहती है। वही गुजरात की एक सींट ऐसी भी है जो मुस्लिम बाहुल्य है लेकिन उसपर भाजपा का दबदबा है। असल मे गुजरात की मांडवी विधानसभा सींट है जहां भाजपा 7 बार चुनाव जीत चुकी है ओर कांग्रेस यहां अपना वर्चस्व स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रही है।

    वही अगर हम इस बार के विधानसभा चुनाव की बात करे तो इस सींट को जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। क्योंकि यह सींट वैसे तो भाजपा के हाँथो में है लेकिन अबकी बार एआईएमआईएम और कांग्रेस दोनो की नजरें इस सींट पर है ओर एआईएमआईएम लगातार मुस्लिम को लुभाने की कोशिश में लगे हैं। यह लगातार 10 फीसदी मुस्लिम आबादी को अपनी ओर करना चाह रहे हैं। मांडवी सींट गुजरात की वह सींट है जो मुसलमान बाहुल्य होने के बाद भी पिछली 7 बार से भाजपा के हाँथ में है। 
    इस सींट पर 4 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है वही 7 बार यहां भाजपा को जीत हासिल हुई है। वर्तमान समय मे इस विधानसभा सींट पर भाजपा का विधायक है। लेकिन इस बार इस सींट को भाजपा जीत पाएगी या नहीं यह कह पाना संभव नहीं है। इस सीट पर 224901 मतदाता हैं। वर्ष 2017 में इस विधानसभा सींट पर भाजपा की ओर से वीरेंद्र सिंह जड़ेजा को मैदान में उतारा था। उन्हें इस चुनाव में 79469 वोट मिले थे। इस विधानसभा सींट से 1960 से सात बार भाजपा अपनी जीत का डंका बजा चुकी है।

  • Free Recharge के चक्कर में फ्री मिलेगी बड़ी मुसीबत, सरकार ने दी चेतावनी

     

    Fact Check of Free Recharge Offer: भारत में स्मार्टफोन यूजर्स (Smartphone Users) की संख्या काफी बड़ी है। साथ ही बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) से स्मार्टफोन और इंटरनेट को हमारे जीवन अहम हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट लोगों को

     (Internet Users) अपनी ओर आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के ऑफर मार्किट में लेकर आती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर कई बार साइबर अपराध करने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट और रिचार्ज का लालच भी (Free Internet and Recharge Offers) देते हैं।

    इन ऑफर पर लोग बिना सोचे समझे विश्वास कर लेते है जो आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता हैं। कई बार मोबाइल यूजर्स को टेलीकॉम कंपनी (Telecom Company) के नाम से इस प्रकार भी मैसेज भेजा जाता है कि यह एकदम असली लगता है।। और  इस तरह के लिंक पर क्लिक करने पर आपको फ्री रिचार्ज की सुविधा मिलेगी या अन्य सुविधाओं का भी लालच दिया जाता है।

    अगर आपको भी ईमेल या मैसेज के जरिए इस तरह के मैसेज आते हैं, तो हम आपको ऐसे ही एक मैसेज की सच्चाई बताते हैं। क्या आपको इस तरह के मैसेज पर विश्वास करना चाहिए या नहीं? बता दें कि इस तरह के मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसे कई वायरल मैसेज की सच्चाई पता लगाने के लिए पीआईबी ने ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में पीआईबी ने बताया है कि हम सभी को पता है कि फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर (Free Internet Offer) बहुत ही आकर्षक होता है, लेकिन कई बार यह फेक होता है। जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए आप इस तरह के फर्जी मैसेज से बचने के लिए बिना सोचे समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

    आपको पता होना चाहिए कि इंटरनेट के इस्तेमाल के साथ ही साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण से लोगों को सतर्क करने के लिए पीआईबी ने कुछ टिप्स भी बताए हैं जिससे आप खुद को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं। और अगर आपको इस तरह का फ्री रिचार्ज का मैसेज मिलता है तो आप इस तरह के फर्जी लिंक पर न ही क्लिक करें तो अच्छा होगा।

    इसपर क्लिक करने पर आपकी निजी जानकारी चोरी हो जाती है। जिसके लिए आप अपने पर्सनल डाटा को भी किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही इस तरह के मैसेज को वेरिफाई किए बिना कभी फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए।