Category: Uncategorized

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एल-2 हास्पिटल का निरीक्षण कर लिया जायजा

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    डीएम व एसपी ने बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। सुलतानपुर 24 अप्रैल/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को एल-2 हास्पिटल अमहट का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों से वहां की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बेडों की संख्या बढ़ायी जाय, जिससे कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये समस्त बारीकियों को नजदीकी से परखा जा सके। डीएम ने एल-2 हास्पिटल में बेडों की संख्या बढ़ाये जाने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में संक्रमण अब बढ़ रहा है। ऐसे में एल-2 हास्पिटल में रख-रखाव के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये तथा बेडों की संख्या भी बढ़ा दी जाए और साफ-सफाई के साथ ही साथ सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था सही रखें। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगे उन्हें कड़े निर्देश दिये जायें कि मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाय। डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि वह समय-समय पर एल-2 हास्पिटल का निरीक्षण कर जायजा लेंगे। तत्पश्चात डीएम व एसपी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने सम्बन्धी बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण से निपटने के लिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोविड-19 उपचार से जुड़े सभी सम्बन्धित विभाग स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करें, जिससे कोविड-19 के प्रसरण को रोका जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की काला बाजारी करने वालों के विरूद्ध जाॅचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय, जिससे कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रसरण में कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को असुविधा न हो।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • BJP विधायक संगीत सोम कोरोना पॉजिटिव, बेटा और बेटी भी संक्रमित, किया होम क्वारंटाइन

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद मेरठ और बरेली में भी कोरोना वायरस का संक्रमण जमकर कहर बरपा रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी आ रहे हैं। मेरठ के चर्चित विधायक संगीत सोम और दिनेश खटिक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उधर बरेली कैंट से विधायक पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल अपने जिले में हालत खराब होते देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है।

    मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में उनके परिवार में पहले बेटी और बाद में बेटे के संक्रमित होने से होम आइसोलेशन में जाने वाले संगीत सोम भी रविवार को इसकी चपेट में आ गए। भाजपा के सरधना से विधायक संगीत सोम और उनके बेटे तेजस कोरोना संक्रमित हो गए है। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को विधायक ने कोरोना के लक्षण दिखाई देने की बात कहते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। उन्हेंं शनिवार से तेज बुखार है। विधायक के अनुसार उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। पिछले दिनों वह दो दिन तक विधायक के साथ मेरठ में ही रही थी। विधायक पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय थे। वह लगातार रोड शो और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वह सभी लोग भी कोरोना की जांच करा लें।

    मेरठ के हस्तिनापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश खटिक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। वह बीते दिनों पंचायत चुनाव में काफी जनसंपर्क तथा नुक्कड़ सभा कर रहे थे। विधायक दिनेश खटीक के साथ उनके परिवार के चार लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह परिवार के साथ होम आइसोलेट हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से भी कोरोना का टेस्ट कराने को कहा है।

    मेरठ में कोरोना वायरस का कहर काफी तेज होने के दौरान अस्पतालों में बेड के साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन की काफी कमी है। जिला प्रशासन का दावा है कि सोमवार को यहां पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।

    बरेली में भी हालात बेहद खराब: झुमका की नगरी बरेली भी इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है। बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने यहां की हालत पर चिंता जताई है।

    कोरोना वायरस संक्रमण के पहले चरण में चपेट में आए कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि बरेली को कम न आंका जाए। बरेली में हालात लखनऊ व गोरखपुर जैसे ही हैं। यहां पर रोजाना 25 से 30 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल को भी कोविड हॉस्पिटल बना दें।

  • सल्‍ट उप चुनाव में भाजपा ने फहराई जीत की पताका

    [object Promise]

    देहरादून। उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद रिक्त हुई थी। पार्टी ने इस सीट पर उनके भाई महेश जीना को चुनाव लड़ाया और जैसी उम्मीद थी, वह चुनाव जीत भी गए। उन्होंने कांग्रेस की गंगा पंचोली को साढे़ चार हजार मतों से पराजित किया। इसे महज भारतीय जनता पार्टी की जीत और कांग्रेस की हार के रूप में देखना चुनाव परिणाम का अतिसरलीकरण ही माना जाएगा।

    बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बीच कोई उत्तराखंड विधानसभा की एक सीट के उप चुनाव के परिणाम का गहन विश्लेषण करने लगे तो पहली नजर में यह अनपेक्षित लग सकता है। हालांकि यह भी सच है कि राजनीति में छोटे-छोटे संकेतों के बड़े फलितार्थ भी होते हैं। इस तरह के संकेतों की उपेक्षा का खामियाजा कई मर्तबा कई सियासी दलों ने भुगता है।

    दरअसल, सत्य तो यह है कि प्रदेश में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस ने अपने चरम पर विराजमान भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। राज्य में ऐतिहासिक बहुमत की सरकार, केंद्र में भी मजबूत सरकार, संगठित और सक्रिय संगठन, स्टार प्रचारकों का मजबूत बेड़ा और साधन बेशुमार। उस पर भी दिवंगत नेता के परिवार के प्रति मतदाताओं की सहानुभूति और जीत का अंतर कुल 4,697 मत। जाहिर है कि सामान्य स्तर की मेधा भी जीत के जश्न के साथ गंभीर चिंतन का सुझाव देती है। भारतीय जनता पार्टी जैसी राजनीतिक पार्टी में तो हर चुनाव परिणाम के बाद विचार-मंथन की परंपरा रही है।

    इस बार अगर इस परिणाम को जीत के जश्न तक ही सीमित रखते हैं तो इससे आठ-नौ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति पार्टी का अति आत्मविश्वास ही छलकेगा। हालांकि भाजपा इस उपचुनाव परिणाम से सतर्कता के साथ संतोष भी कर सकती है। कांग्रेसियों ने सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी का जिस तरह हौवा बनाया हुआ है, उसकी डिग्री वास्तव में इतनी नहीं है कि बिना कुछ किए ही अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता कांग्रेस को थाली में सजी मिल जाए।

    यह सही है कि वर्तमान में प्रदेश में विपक्ष कांग्रेस ही है, अन्य पार्टियों में से किसी को भी कांग्रेस का विकल्प बनने में समय व शक्ति लगेगी। कांग्रेस उत्तराखंड में बुरे दौर में गुजर रही है, यह भी किसी से छिपा नहीं है। पार्टी के ज्यादातर दिग्गज भारतीय जनता पार्टी सरकार में जमे हैं, जो बचे हैं वे एक-दूसरे की टांग खींचने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। न सर्वसम्मत नेता और न सक्रिय संगठन। फिर भी कांग्रेस है कि अगले चुनाव में सरकार बना लेने के प्रति आश्वस्त है।

    प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं ने केवल हाजिरी लगाई, तो कुछ ने पूरी ताकत। उपचुनाव के सभी समीकरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी का अच्छी टक्कर देना, हारने के बावजूद कांग्रेसियों का मनोबल तो बढ़ाता ही है। इसी तरह जीतने के बावजूद यह उपचुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी को मंथन के लिए जमीन पर बैठने की सलाह भी दे रहा है। पार्टी के नेताओं को इसे समझते हुए ही आगे की रणनीति बनानी चाहिए।

  • UP CRIME Alert: चुनाव खत्म होते ही बढ़ा क्राइम – 7 साल के बच्चे को अगवा कर हत्या की

    [object Promise]

    दो दिन से लापता था बच्चा
    गोरखपुर में बांसगांव क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में 7 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा मासूम आलोक अचानक गायब हो गया। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता न चला। थक हारकर घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 दिन से पुलिस मासूम की तलाश कर रही थी। आज घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्चे की लाश मिली।

    रिश्वतेदारों का कहना है कि घर के सदस्य द्वारा प्रधानी का चुनाव लड़ा गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर उन्होंने धमकी भी दी थी। शक है कि इसी वजह से मासूम की हत्या हुई है। बच्चे के चाचा शिव कुमार का कहना है कि हमें कुछ नहीं पता किसने और क्यों हत्या की। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार में कल चाचा के लड़के की शादी है। चुनाव संपन्न होने के बाद घर के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। शिव कुमार ने रोते हुए कहा हम दो भाइयों के बीच आलोक ही घर का एक मात्र चिराग था।

    थाना प्रभारी बांसगांव छवीनाथ सिंह का कहना है कि घरवालों ने दो दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी दौरान झाड़ी में लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बच्चे की लाश झाड़ियों के बीच मिली। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।

     

  • बीएसएल को अपने लाइफ लाइन की चिंता नहीं कहा बोकारो के लोगों ने

    [object Promise]

    बोकारो से ब्यूरो चीफ शेखर ने

    बीएसएल की लाइफ लाइन समझे जाने वाली सड़क CZ Gate, स्टील गेट मनसा संगीत रेलवे फाटक कुर्मी डी से होकर बालीडी तक जाती है इसकी स्थिति इतनी जर्जर है कि इस समय आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं लेकिन बीएसएल प्रबंधन को इस ओर ध्यान नहीं जाता है जब की तस्वीर का दूसरा पहले यह भी है कि इस रास्ते बीएसएल बोकारो में बालों को मंगवाना और सड़के इतनी बुरी तरह टूट चुकी है कि पता नहीं चलता है कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है

    अभी मानसून का आगमन होने वाला है और बरसात में इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर भेजा जाता है वहां पैदल चलना की मौत को दावत देने बराबर है अब देखना है कि इस सड़क मार्ग को लेकर बीएसएल प्रबंधक कुंभकरण नींद से जाग पाता है या नहीं आते जाते लोग इस गड्ढे में गिरते पड़ते किसी तरह से अपने मंजिल पर पहुंच पाते हैं नया भारत दर्पण समाचार के ब्यूरो चीफ ने आते जाते लोगों से बात करने का प्रयास किया तो लोगों ने कहा कि यह रोड नहीं है यह मौत का सड़क है रोज यहां दुर्घटना होती है और रोड यहां इसी तरह हम लोग चलते हैं रात के अंधेरे में तो पता नहीं चलता है कि हम कहां चल रहे हैं इस रोड पर अक्सर हमारी गाड़ी कभी पंचर हो जाती है तो खराब हो जाती है

    इसके चलते हम लोग को या तो नया मोड़ जाना पड़ता है नहीं तो रेलवे फाटक तरफ सड़क तो बनती है मगर उसमें मटेरियल दो नंबर का यूज़ होता है लोगों ने कहा कि रात के समय डर लगता है अब तो चलना मुश्किल है

  • मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल-अनलॉक 2.0 के पहले दिन लोगों से की खास अपील

     देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (7 जून) से लॉकडाउन के साथ अनलॉक (unlock) का दूसरा फेज शुरू हो गया है. सोमवार से बाजार और मॉल्स (Markets And Malls) ऑड-इवन आधार पर खुलने लगे हैं. वहीं, मेट्रो का संचालन भी 50 फीसदी यात्रियों के साथ शुरू हो गया है. किसी भी यात्री को खड़ा होकर मेट्रो (Metro) से यात्रा करने की अनुमति नहीं है. इस बीच, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों से खास अपील की है.

    इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि 7 जून से दिल्ली में कई गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं. ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सभी एहतियात बरतें. मसनल मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें और हाथ धोते रहें. इसमें बिल्कुल भी ढिलाई नहीं करनी है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचकर भी रहना है और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर भी लाना है.

    10 मई को बंद कर दिया गया था

    वहीं, कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि दिल्ली में कोविड-19 संबंधी हालात बेहतर होने के बाद दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro)  की सेवा सोमवार को करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई. अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की सेवाएं 20 मई को पूरी तरह से निलंबित कर दी गई थीं. कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और उसके बाद दिल्ली सरकार इसकी अवधि बढ़ाती गई. शुरुआत में तो मेट्रो सेवा आंशिक तौर पर जारी रही जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को ही यात्रा करने की इजाजत थी. लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 10 मई को बंद कर दिया गया था.

  • 108 जननी का लोकेशन मोबाइल स्टेपनी चोरी किराना दुकान से तीन झाल गुटका चोरी

    राज कुमार पटेल खजुराहो
    बमीठा–चोरो ने मोहित उर्फ मिन्टू सोनी के सुने घर के ताले तोड़कर रात्रि में अज्ञात चोर घर मे घुसे कर कमरों में रखे बॉक्स का सामान अलमारियों की तलाशी रात भर लेते रहे लेकिन चोरो को सफलता हाथ नही लगी, बमीठा अस्पताल में खड़ी 108 जननी एक्सप्रेस से चोर लोकेशन मोबाइल स्टेपनी चोरी करके ले गए जननी एक्सप्रेस का चालक विजय खटीक गाड़ी में सोता रहा ,गंज में नाथूराम पटेल की किराना दुकान से चोर तीन झाल गुटका चुरा ले गये दो झाल राजश्री एवं एक झाल किसान गुटका की रात्रि में दुकान का ताला तोडकर ले गए,चोरो ने थाना बमीठा में चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरी की घटना से लोगो की एवं पुलिस की रातों की नींद हराम हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस गस्ती पर सवाल उठ रहे हैं

  • Kareena Kapoor ने खोले बेडरूम के सीक्रेट, कहा- उन्हें बिस्तर पर चाहिए ये तीन चीजें ! देखें करीना कपूर के Sexy Video

    पटौदी खानदान की बहू ने यह बात दोस्त तान्या घावरी से ‘डिस्कवरी प्लस’ के एक शो  की शूटिंग के दौरान हुई बातचीत में कही. करीना कपूर  बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस हैं। उन्हें अपनी बात को ओपनली रखने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती।  

    करीना और सैफ अली खान की बॉन्डिंग इंडस्ट्री में मशहूर है. दोनों की मुलाकात फिल्म टशन के सेट पर हुई थी. पहली बार जब करीना ने सैफ को देखा था तो उनके मुंह से निकला था कितना सेक्सी है।

    इसी दौरान करीना ने अपने बेडरूम सीक्रेट का खुलासा किया। करीना ने बताया कि उन्हें अपने बेड पर इन तीन चीजों की जरूरत होती है। करीना कपूर ने कहा कि वो जब भी बिस्तर पर जाती हैं तो उन्हें 3 चीजें चाहिए होती हैं। पाजामा, वाइन की एक बोतल और शौहर सैफ अली खान।

    बता दें, साल 2009 में जब करीना और सैफ रिलेशनशिप में आए तब सैफ ने अपने हाथ पर अपने और करीना के नाम को जोड़कर ‘सैफीना’ का टैटू करवाया। 

    सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोपहर के वक्त एक दिन वे बांद्रा में थे और कार में बैठकर डेविड बैकम के बारे में सोच रहे थे तभी उनके दिमाग में ख्याल आया कि एक टैटू क्यों ना शोल्डर पर बनवाया जाए।

    इस पर करीना ने सैफ को बताया कि शोल्डर के बजाय हाथ पर टैटू बनवाना चाहिए।

  • भूस्खलन में गई डॉक्टर की जान, मरने से कुछ देर पहले शेयर की थी ये फोटो

    शिमला : हिमाचल प्रदेश भारत की सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है । यहां पूरे साल सैलानियों का आना जाना लगा रहता है । यहां के पहाड़ वादियां हर किसी को पसंद आते हैं लेकिन कई बार ये खूबसूरत पहाड़ जानलेवा साबित होते हैं । इन दिनों ऐसी घटना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में घटित हुई है । दरअसल यहां हुए भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । मरने वालों में डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल है, जो महज 34 साल की थी और पहली बार अकेले पहाड़ों की यात्रा करने निकली थी । उन्होंने मरने से कुछ मिनट पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी ।

    मरने से पहले कही थी ये बात

    इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा मैं फिलहाल भारत के उस आखरी पॉइंट पर खड़ी हूं जहां से आगे जाने की नागरिकों को अनुमति नहीं है । इस जगह से करीब 80 किलोमीटर दूर तिब्बत का बॉर्डर है जिस पर चीन ने अवैध कब्जा कर रखा है । इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद उनका टेंपो भूस्खलन की चपेट में आ गया जिस वजह से उनकी जान चली गई । अफसोस उनके लिए यह जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।

    लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है दीपा शर्मा उनके बीच नहीं रही । एक यूजर ने लिखा मैं हमेशा आपको सुपर एनर्जिटिक, फन लविंग और खूबसूरत शख्‍स के तौर पर याद रखूंगी, आत्मा को शांति मिले । इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हुई। मरने वाले अधिकतर लोग जयपुर के थे और दीपा भी जयपुर से ही थी ।

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन के कारण पुल टूट गया और भारी पत्थर गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग जख्मी हो गए हैं । वहां खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है । पुलिस ने कहा कि राहत और बचाव दल अपना काम कर रहे हैं ।

  • आप पोर्न देख रहे हैं, ये एक अपराध है, 3000 रुपए जुर्माना भरें नहीं तो गिरफ़्तारी, फर्जी नोटिस से 1000 लोगों को लगाया चूना

    ‘आप पोर्न देख रहे हैं, ये एक अपराध है, 3000 रुपया जुर्माना भरना होगा, वरना आपका कम्प्यूटर ब्लॉक हो जाएगा, पोर्न देखने को लेकर पुलिस का एक नोटिस इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, जब इंटरनेट पर पोर्न सर्च किया जा रहा है, तो ब्राउजर में एक पॉपअप के साथ ‘पुलिस का नोटिस’ आ रहा है। इस फेक ‘पुलिस के नोटिस’ पर एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पुलिस का फर्जी नोटिस देते थे।  सोशल मीडिया पर ये नोटिस वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस का बताया जा रहा है। लेकिन, सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, जब कुछ लोगों ने इंटरनेट पर पोर्न सर्च किया तो उनके ब्राउज़र में एक पॉपअप की नोटिस के साथ एक कंटेंट खुल जा रहा है, जिसमें लिखा है – “आप पोर्न देख रहे हैं, ये एक अपराध है। 3000 रुपए जुर्माना न भरने पर आपका कम्प्यूटर ब्लॉक कर दिया जाएगा।”

    यहाँ तक कि इस फेक नोटिस में एक QR कोड तक बना हुआ है, जिसे स्कैन कर के ऑनलाइन रुपए माँगे जा रहे हैं। इसमें लिखा है, “आप भारत के कानून के तहत प्रतिबंधित पोर्नोग्राफी सामग्री (पीडोफिलिया, हिंसा और समलैंगिकता का प्रचार) साइटों पर बार-बार आने के लिए ब्लॉक किए गए हैं। आपके निर्णय नंबर के अनुसार, 3000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। किसी भी सुविधानक माध्यम से आप जुर्माना भर सकते हैं।”

    व्हाट्सएप्प से लेकर गूगल पे और पेटीएम व फोनपे तक से रुपए लेने के लिए वहाँ एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। साथ ही झाँसा दिया गया है कि जुर्माना चुका देने पर कम्प्यूटर स्वचालित रूप से अनब्लॉक कर दिया जाएगा। जुर्माना न भरने पर कम्प्यूटर का पूरा डेटा डिलीट करने और तुरंत निवास स्थान पर पुलिस भेज कर गिरफ़्तारी की भी धमकी है। साथ ही जुर्माना चुकाने की अवधि 6 घंटे बताई गई है।

    वहीं अब इस फेक ‘पुलिस के नोटिस’ पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यही लोग पुलिस का फर्जी नोटिस देते थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो चेन्नई के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया था।

    जिस स्थानीय मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है, उसका भाई विदेश से ही इस फर्जी नोटिस को ऑपरेट कर रहा है और तकनीकी चीजों को देख रहा है। पुलिस को कई ऐसे एकाउंट्स का पता चला है, जिसमें इस फर्जी नोटिस के जरिए लाखों रुपए वसूले गए हैं। पुलिस को अब तक 30 से 40 लाख के लेनदेन का पता चला है। लगभग 1000 से ज्यादा लोगो के साथ धोखाधड़ी की गई है। हालाँकि, दिलचस्प ये है कि पुलिस को अभी तक किसी की भी शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

    इस मामले में चेन्नई से गैब्रियल जेम्स व राम सेलवन और धिनुषनाथ को त्रिची से दबोचा है। धनुषनाथ कम्बोडिया में रहता था और वहीं से तकनीकी सपोर्ट दे रहा था। पुलिस ने ऐसे लोगों को सामने आने को कहा है, जिन्हें ऐसी नोटिस मिली और जिनके साथ धोखाधड़ी हुई। बताते चलें कि भारत में पर्सनल स्पेस पर पोर्नोग्राफी देखना प्रतिबंधित नहीं है लेकिन पोर्न फिल्म बनाना, उसे सार्वजनिक तौर पर दिखाना, वितरित करना और प्रकाशित करना अपराध माना गया है। यदि पोर्न का कंटेन्ट रेप या शारीरिक शोषण या नाबालिग से जुड़ा है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।