Category: Uncategorized

  • राज्यपाल कलराज मिश्र की पीएम मोदी से मुलाकात

    [object Promise]

    जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र की प्रधानमंत्री मोदी से यह शिष्टाचार भेंट थीं। इस दौरान राज्यपाल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए किए जा रहे राजभवन के प्रयासों, जनजातीय कल्याण और राज्य में कलाकारों एवं सांस्कृतिक उन्नयन के लिए उठाये गए कदमों आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

    प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल मिश्र ने मुलाकात के दौरान एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रकाशित पुस्तक ‘नई सोच-नए आयाम‘ भी भेंट की। उन्होंने कोरोना जागरूकता के लिए राजभवन की पहल, जनचेतना के लिए आम जन को निरन्तर सजग रहने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही कोरोना काल में 175 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस, बैठकों और किए जा रहे दीक्षान्त समारोहों के बारे में भी अवगत कराया। राज्यपाल मिश्र की प्रधानमंत्री के साथ आधे घंटे से भी अधिक चर्चा हुई।

  • ‘Made In India’ कोरोना वैक्सीन की पूरी दुनिया में बढ़ी डिमांड, इन देशों ने भारत से मांगी कोरोना वैक्सीन

    [object Promise]

    भारत शुरू से ही कोविड 19 महामारी के खिलाफ़ लड़ाई में वैश्विक प्रतिक्रिया में सबसे आगे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा है कि भारत दुनिया के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। कोरोना महामारी के बीच ‘मेड इन इंडिया’ कोविड वैक्सीन की मांग दुनिया मे बढ़ती जा रही है। भारत की वैक्सीन का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। कोरोना वैक्सीन के वितरण में भारत सरकार बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों को तवज्जो देगी। साथ ही अन्य देशों से आने वाली डिमांड को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    गरीब देशों के लिए डब्ल्यूएचओ में जाहिर की गई प्रतिबद्धता को भी भारत पूरा करेगा।  कई देशों ने भारत से अनुरोध किया है कि वे सरकारी स्तर पर (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट के आधार पर) या सीधे वैक्सीन डेवलपर्स के साथ समझौते के निर्देश दें, जो भारत में वैक्सीन का निर्माण कर रहे हैं।

    अब तक करीब दस देश ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है। वैक्सीन की मांग आने वाले दिनों में कई गैर एशियाई देशों से भी आने वाली है। सूत्रों ने कहा, कम लागत और प्रभावी डेटा के आधार पर मांग लगातार बढ़ रही है।

    सूत्रों ने कहा भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ दुनिया के अन्य देशों को आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ब्राजील, मोरक्को, सऊदी अरब, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, श्रीलंका जैसे देशों ने भारत से वैक्सीन की आधिकारिक तौर पर मांग की है। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में कई महत्वपूर्ण इवेंट को रद्द या स्थगित करना पड़ा है. आइए जानते हैं कौन-कौन से इवेंट इसकी वजह से रद्द हुए हैं.

    उधर नेपाल ने भारत से 120 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज की मांग की है। वहीं, भूटान ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में निर्मित की जा रही वैक्सीन की 10 लाख डोज की मांग की है। म्यांमार ने भी सीरम के साथ एक खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। बांग्लादेश ने कोविशील्ड की तीन करोड़ डोज के लिए पहले ही अनुरोध किया है।

     

  • एमईसीएल बनेगा सहभागी राजस्थान में खनिज संपदा के खोज में

    [object Promise]

    जयपुर। राज्य में खनिज संपदा के खोज कार्य में मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन (एमईसीएल) राज्य के खनिज विभाग से समन्वय बनाते हुए भागीदारी निभाएगा। माइंस व पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा नेे सचिवालय में एमईसीएल के सीएमडी रंजीत रथ के साथ प्रदेश में खनिज संपदा के आधुनिक तकनीक से खोज कार्य पर विस्तार से चर्चा की।
    प्रमुख सचिव माइंस शर्मा ने बताया कि राजस्थान देश के समृद्ध खनिज संपदा वाले प्रदेशों में से एक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खनिज खोज न्यास द्वारा खोज कार्य के लिए राज्यों को सहयोग किया जाता है। एनएमईटी की और से मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन अधिकृत संस्था होने से प्रदेश के खनिज खोज कार्य में एमईसीएल के सहयोग से खनिज की खोज और ब्लाॅक विकसित करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से खोज से क्षेत्र विशेष में खनिज संपदा की उपलब्धता और उसकी संभावित क्वांटिटी का पता चल सकेगा। इससे प्रदेश के खनिज ब्लाॅक विकसित कर और उन्हे ऑक्शन कर अधिक राजस्व प्राप्त किया जा सकेगा।

    अजिताभ शर्मा ने बताया कि एमईसीएल द्वारा प्रदेश में 15 परियोजनाओं में खोज कार्य किया जा चुका हैं। उन्होंने एमईसीएल को विश्वास दिलाया कि खनिज खोज कार्य में राज्य के खनिज विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग व समन्वय बनाए रखा जाएगा।
    मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन लि. के सीएमडी रंजीत रथ ने बताया कि केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय खनिज खोज न्यास की सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम एमईसीएल को राज्यों में खनिज संपदा का खोज कार्य के लिए नोटिफाईड एक्सप्लोरेशन एजेंसी है। उन्होंने बताया कि अन्य खनिजों के साथ ही राजस्थान के खेतडी-झुन्झुनू बेल्ट में तांबा और अजमेर, नागौर, पाली बेल्ट में टंगस्टन के और अधिक भण्डार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एमईसीएल राजस्थान में खनिज खोज में आगे आकर सहयोग प्रदान करेगा।

  • पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की भारत की

    [object Promise]

    नई दिल्ली| पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम और शाहीद अफरीदी ने आस्ट्रेलिया में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। भारत ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में तीन विकेट से मात दे कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी।

    अकरम ने ट्वीट किया, “भारत की शानदार टेस्ट सीरीज जीत। मैंने इससे पहले उतनी बोल्ड, बहादुर, प्रचंड एशियाई टीम आस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं देखी। कोई भी विपदा उन्हें रोक नहीं सकी। मुख्य खिलाड़ी चोटिल थे। यह टीम 36 रनों पर ऑल आउट होने के बाद दमदार वापसी करते हुए जीती है। दूसरों के लिए प्ररेणादायी। भारतीय टीम को बधाई।”

    अफरीदी ने ट्वीट किया, “शानदार प्रदर्शन भारतीय टीम। काफी सारी चोटों और मुश्किलों के बाद भारत ने एक शानदार सीरीज जीती है। भारतीय टीम को बधाई। यह सीरीज लंबे समय तक याद रखी जाएगी।”

    आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी। दिन-रात प्रारूप के इस टेस्ट मैच में भारत अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ऑल आउट हो गई थी जो उसका टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है।

    शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, “इस सीरीज में 36 रनों पर ऑल आउट होने के बाद आस्ट्रेलियाई जमीन पर जीत तक।”

    भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2018-19 में आस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीत कर इतिहास रचा था। कोहली इस बार पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट गए थे और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने टीम की कप्तानी की थी।

  • सरकार गंभीर आपदा प्रभावितों के विस्थापन को : मुख्यमंत्री

    [object Promise]

    देहरादून: आपदा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों के प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में उत्तरकाशी जिले के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ के नजदीकी आपदा प्रभावित कान्सी गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़, देहरादून व हरिद्वार जिलों में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए नौ करोड़ की धनराशि विभाग को अवमुक्त करने की स्वीकृति भी दी है। पिथौरागढ़ को एक करोड़, देहरादून को तीन करोड़ और हरिद्वार को पांच करोड़ की राशि दी जाएगी। इससे होने वाले कार्यों के लिए राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में मंजूरी ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों के लिए भी 50 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट में 50 पुल, पांच नदियों के किनारे सुरक्षा दीवार, यूएसडीएमए भवन, सात ढलानों का स्थिरीकरण और एसडीआरएफ मुख्यालय के भवन निर्माण संबंधी कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट में आपातकालीन व्यवस्थाओं के तहत 140 एंबुलेंस, 1000 फालर बेड, चार सीटी स्कैन मशीनें और लैब सुदृढ़ीकरण के कार्य भी होने हैं।

    61 निर्माण कार्यों को 3.38 करोड़

    मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के मद्देनजर 61 निर्माण कार्यों को 3.38 करोड़ की राशि अवमुक्त करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण के तहत 31 निर्माण कार्यों को 1.47 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसमें ऊधमसिंहनगर के 12, नैनीताल के 18 व देहरादून का एक कार्य शामिल है।

    10 लाख का अनुदान स्वीकृत

    मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के तहत लक्सर तहसील में आंबेडकर वृद्धाश्रम विष्णु विहार कॉलोनी गोरधनपुर रोड के लिए घोषणा मद से 10 लाख की अनुदान राशि मंजूर की है। समाज कल्याण में आनलाइन पेंशन पोर्टल के सुरक्षा आडिट को 66 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

    करकोटक के पर्यटन विकास को 94 लाख

    नैनीताल जिले के भीमताल में करकोटक चोटी के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 94.92 लाख की मंजूरी दी है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 50 लाख की राशि अवमुक्त करने के आदेश भी उन्होंने दिए हैं।

    सोमेश्वर क्षेत्र में लगेंगे हैंडपंप

    अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुनौली में अनुसूचित जाति बस्ती दाडि़मखोला, थापला व बसौली में तीन हैंडपंप के लिए मुख्यमंत्री ने 9.41 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने यह राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

    नौकराग्रांट बुग्गावाला में मिनी स्टेडियम

    ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौकरागंाट बुग्गावाला में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 96.85 लाख के सापेक्ष 40 फीसद राशि यानी 38.74 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

    पूर्व विधायक राजेंद्र शाह की लगेगी प्रतिमा

    मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र शाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए 11.96 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने यह राशि एकमुश्त जारी करने पर सहमति दी है।

     

  • किसानों की ट्रेक्टर रैली में हुई हिंसा के लिए राहुल गाँधी जिम्मेदार हैं : : जावडेकर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि हिंसा की निंदा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। लालकिले पर हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि देश तिरंगे का अपमान नहीं भूलेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक तरह से कभी-कभी लगता है कि ये लोग जो चुनाव में पराजित हुए हैं, वो सब इकट्ठा होकर देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावडेकर ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, कल हुए दिल्ली दंगों की निंदा करना पर्याप्त नहीं है, जिसने भी इसे प्रेरित किया, उसे दंडित किया जाना चाहिए। भारत तिरंगे का अपमान नहीं भूलेगा। कांग्रेस ने लगातार इन किसानों के विरोध प्रदर्शन को हवा दी है।

    उन्होंने कहा, राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उकसा भी रहे थे। सीएए को लेकर ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वो उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है। कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं।

    जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है। लगातार भाजपा और विशेषकर मोदी जी की लोकप्रियता और सफलता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों की घट रही है। उनको चिंता परिवार राज की है, जिसको लोगों ने नकार दिया है।

    उन्होंने किसान आंदोलन को सुलझाने के लिए सरकार के प्रयासों को लेकर कहा कि सरकार 11 राउंड वार्ता कर चुकी है। साल-डेढ़ साल कानून रोकने, स्थगित करने की भी तैयारी दिखाई है। चर्चा के लिए बुलाया, हर बिंदु पर चर्चा करके दिखाइए कि किसानों का कौन सा अधिकार इन कानूनों से कम हुआ है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमएसपी, मंडी, मालिकाना हक को कोई दिक्कत नहीं पहुंची है, सब जारी रहेगा, ये मालूम है इनको। इन कानूनों से किसान को विकल्प देने का प्रयास है। ये कांग्रेस भी समझती है, लेकिन समझौता होने नहीं देना चाहती है।

  • सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से करें लिंक, घर से भी हो सकता है यह काम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अगर आप सरकारी सब्सिडी योजना के लाभार्थी हैं तो अपने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बचत खाते में सरकारी सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ लेने के लिए इससे अपने आधार को लिंक करना होगा। SBI ने ट्विटर के जरिये से ग्राहकों को प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (DBT) करने के लिए अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए सूचित किया है। बैंक ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम अपने ग्राहकों को बताना चाहते हैं कि सरकार की ओर से DBT के माध्यम से किसी भी लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है। SBI बचत खाताधारक अपने बैंक खाते को कैसे करें आधार से लिंक, जानिए

    SBI इंटरनेट बैंकिंग 

    “मेरे खाते” के तहत “अपना आधार नंबर लिंक करें” पर नेविगेट करें।

    अगले पेज पर खाता संख्या चुनें, आधार संख्या इनपुट करें और सबमिट करें पर क्लिक करें।

    रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम 2 अंक आपको दिख जाएंगे।

    मैपिंग की स्थिति आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

    SBI ATM:

    किसी भी SBI ATM पर जाएं।

    अपना एटीएम डेबिट कार्ड स्वाइप करें और अपना पिन डालें।

    मेनू का चयन करें ‘सेवा – रजिस्ट्रेशन’।

    इस मेनू में आधार रजिस्ट्रेशन (या अपनी आवश्यकता के अनुसार पूछताछ) का चयन करें।

    अब आप के बाद खाता प्रकार (बचत / जांच) का चयन कर सकते हैं।

    जिसे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

    आपको फिर से वही दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    लिंकिंग के बारे में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा।

    SBI Anywhere App:

    SBI Anywhere App में लॉगिन करें

    ‘अनुरोध’ पर क्लिक करें

    ‘आधार’ पर क्लिक करें

    ‘आधार लिंकिंग’ पर क्लिक करें

    ड्रॉप-डाउन सूची से अपना CIF चुनें

    अपना आधार नंबर दर्ज करें

    T&C चुनें और सबमिट करें

    लिंकिंग की स्थिति के बारे में आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा।

    आपका बैंक खाता आधार के साथ लिंक है या नहीं कैसे जांचें:

    http://www.uidai.gov.in पर जाएं

    आधार सेवा सेक्शन पर जाएं

    ‘मेरा आधार’ में ‘आधार / बैंक खाता लिंकिंग स्थिति की जांच करें’ पर क्लिक करें

    अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंक वर्चुअल आईडी दर्ज करें

    सुरक्षा कोड दर्ज करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें

    अब आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा

    OTP दर्ज करें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अपने बैंक खाते को अपने आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए, आपके बैंक खाते में अपना आधार नंबर देना अनिवार्य है।

  • बाल रंगोली प्रतियोगिता में द इंडियन पब्लिक स्कूल रहा अव्वल , विद्या मंदिर गर्ल्स को मिला तीसरा पुरस्कार

    [object Promise]

    लोक कला संग्रहालय के शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार 3 मार्च को संग्रहालय परिसर में बाल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने उत्साह के साथ सतरंगी और प्रेरक रंगोलियां बनायीं। इसमें विभिन्न स्कूलों के 45 छात्र-छात्रओं ने रंगोली डस्ट, फूल आदि से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

    इसके साथ ही 3 सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किये गए। प्रतिभागी बच्चों को कलर पेंसिल, वैक्स कलर, स्केच पेन और पेंसिल सहित सूक्ष्म जलपान भी उपलब्ध करवाया गया।

    इस आयोजन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथक के विशेषज्ञा, कवयित्री और अल्पिका फाउंडेशन की अध्यक्षा उमा त्रिगुणायत थी। उन्होंने कहा कि रंगोली उकेरना केवल कला ही नहीं इसका धार्मिक आधार भी है। लोक कला के अंतर्गत आने वाली यह परंपरिक कला अपने परिवर्तनशील स्वरूप के कारण आज भी देश-विदेश में खासी लोकप्रिय है। यह लोगों के स्वागत से लेकर धार्मिक पर्वों तक में उकेरी जाती है। वर्तमान दौर में लोक कला संग्रहालय ने जिस खबसूरती के साथ रंगोली को मिशन शक्ति से जोड़ा है यह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने इस मौके पर कुछ बंदीशे भी सुनायी।

    इस अवसर पर प्रभारी संग्रहालयाध्यक्ष डॉ.मीनाक्षी खेमका ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भी उपहार स्वरूप भेंट किया। इसमें स्थानीय उ.प्र.संग्रहालय निदेशालय, राज्य संग्रहालय और लोक कला संग्रहालय के कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से माधुरी कीर्ति, छाया यादव, सीमा श्रीवास्तव, विद्यावती, मदनलाल, जितेंद्र कुमार, अजय ने प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन किया।

  • सबसे तेजी से हो रही है जंगलों की कटाई, जानें-भारत के कितने जंगल कट रहे, इंडोनेशिया और ब्राजील में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के मौके पर तीन मार्च को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जंगलों को बचाने का संदेश दिया क्योंकि ये जंगल ही 80 फीसद जानवरों का घर हैं। ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के एक अनुमान के मुताबिक, 2019 में 5.4 मिलियन हेक्टेयर जंगल कम हो गए। नई शताब्दी में हर साल दुनिया में 5 मिलियन हेक्टेयर जंगल कट जा रहे हैं। अगर हमें जंगलों की कटाई रोकनी है तो हमें यह जानना होगा कि कहां कितने जंगल कट रहे हैं और क्यों कट रहे हैं? द ग्लोबल एनवायरमेंट चेंज में शोधकर्ता फ्लोरेंस पेंड्रिल और उनके सहयोगियों के एक शोध में इन्हीं दो सवालों पर फोकस किया गया है। यह शोध 2005 से 2013 के बीच के आंकड़ों पर आधारित है। पर ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के आंकड़ों से आज भी यही परिणाम मिल रहा है। नए आंकड़े सैटेलाइट डाटा पर आधारित हैं।

    हर साल जितने जंगल कटते हैं, उनमें से ज्यादातर (95 फीसद) कटिबंधों वाले जंगल हैं। वहीं, इनमें से आधे जंगल ब्राजील और इंडोनेशिया में साफ हो रहे हैं। ब्राजील में हर साल 1.7 मिलियन हेक्टेयर वनों की कटाई होती है। पेड़ों की कटाई में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 14 फीसद है। यानी हर साल इंडोनेशिया और ब्राजील में ही 47 फीसद वनोन्मूलन हो रहा है। 2019 में यह आंकड़ा 52 फीसद के करीब पहुंच गया है।

    अफ्रीका महाद्वीप को देखें तो कृषि भूमि के विस्तार के चलते वनोन्मूलन में इसकी हिस्सेदारी 17.5 फीसद है। वहीं भारत में हर साल 1.41 फीसद (73,018 हेक्टेयर) जंगल साफ हो जाते हैं।

    जंगलों की कटाई के बड़े कारण- बीफ, सोया और पॉम ऑयल

    आवर वर्ल्ड इन डाटा में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल जंगलों की एक-तिहाई कटाई कृषि के चलते होती है। दुनिया की बढ़ती आबादी के लिए अधिक खाद्यान की जरूरत के चलते ये जंगल कटकर खेतों में तब्दील हो जा रहे हैं। पर जंगल कटने का सबसे बड़ा कारण बीफ का उत्पादन है। 41 फीसद जंगल इसी के चलते कटते हैं। यानी करीब 2.1 मिलियन हेक्टेयर हर साल। यह नीदरलैंड के कुल आकार का आधा है। वहीं, ऑयल सीड और सोयाबीन उत्पादन से 18 फीसद कटाई होती है। इस तरह बीफ और ऑयल सीड के चलते करीब 60 फीसद पेड़ साफ हो जाते हैं। पेपर और लकड़ी संबंधी उद्योगों के चलते 13 फीसद जंगल से हम हाथ धो देते हैं।

    पेड़ों की कटाई के अन्य कारक

    -अनाज (चावल को छोड़कर)-9.6 फीसद

    -सब्जी और फल-7.3 फीसद

    -चावल-5.6 प्रतिशत

    -दूसरी फसलें-3.6 फीसद

    -चीनी-1.1 फीसद

    -प्लांट बेस फाइबर-.5 फीसद

    कितने जंगल अब तक कट गए

    -10 हजार साल पहले दुनिया की रहने योग्य कुल जमीन के 57 फीसद पर जंगल थे

    -6 अरब हेक्टेयर जमीन पर जंगल मौजूद थे

    -4 अरब हेक्टेयर जमीन पर जंगल बचे हैं

    -यानी हमने एक तिहाई जंगल खो दिए हैं जो अमेरिका के आकार का दोगुना है

  • 6 मार्च को होगारोटरी क्लब उन्नाव सेंट्रल का हैल्थ शिविर

    [object Promise]

    उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डाक्टर व उनकी टीम के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य चेकप किया जाएंगा ।जिसमे ग्रामीण अंचलों से जुड़े हुए व अन्य लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेंगे I श्री सिंह ने सभी से शिविर में भाग लेने की अपील की है वही आयोजन में रोटरी क्लब के मेंबर्स जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है वार्ता मे प्रमुख रूप से सुरजीत कौर , अनमोल सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे ।