Category: Uncategorized

  • CM उद्धव ठाकरे पूरे मंत्रिमंडल समेत दे सकते हैं इस्तीफा ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार के सीएम उद्धव ठाकरे इस समय एक और बड़े संकट की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस बार उनकी कुर्सी पचड़े में जाते दिखाई दे रही है। लेकिन इसकी वजह कोई राजनीतिक दांव पेच नहीं है, कोरोना वायरस है। दरअसल नियम यह है कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सदन दोनों सदनों में से एक यानी विधानसभा या विधानपरिषद की सदस्यता लेना जरूरी है।

    अगर कोई सदस्य इन दोनों सदनों में से किसी एक सदस्यता के बगैर मंत्रिमंडल में शामिल होता है फिर चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो, उसे 6 महीने के अंदर दोनों में से किसी एक सदस्यता लेना होता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को एक बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    इस हिसाब से 28 मई को उनके 6 महीने पूरे हो जाएंगे. इससे पहले उनको दोनों सदनों में से किसी एक सदस्यता लेनी होगी. अगर उद्धव ठाकरे ऐसा कर पाने में नाकाम होते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना होगा लेकिन मुख्यमंत्री के इस्तीफे का मतलब पूरी कैबिनेट का इस्तीफा माना जाता है। 24 अप्रैल को विधानपरिषद की 9 सीटें 24 अप्रैल को खाली हो रही थीं और इन्हीं में से किसी एक से उद्धव ठाकरे को चुनकर आना था लेकिन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से चुनाव आयोग ने इस इलेक्शन को टाल दिया है। अब इन हालात में उद्धव ठाकरे के सामने इलेक्शन का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

    राज्यपाल के पास है रास्ता
    विधानपरिषद में राज्यपाल के कोटे से दो सीटें खाली हैं। इन पर उद्धव ठाकरे नाम भेजा जा सकता है। लेकिन अब यह राज्यपाल पर निर्भर करता है कि वे इस पर मंजूरी देते है या नहीं। इन हालात में एक बार फिर महाराष्ट्र का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है। या फिर महामारी के बीच ही चुनाव कराए जाएं।

    या फिर इस्तीफा देकर फिर शपथ लें उद्धव ठाकरे
    एक रास्ता ये है कि उद्धव ठाकरे इस्तीफा दें और दोबारा शपथ लें जिससे फिर उन्हें 6 महीने का रास्ता मिल जाएगा। लेकिन इसमें पेंच ये है कि उनके साथ ही समूचे मंत्रिमंडल को भी इस्तीफा देकर दोबारा शपथ लेनी पड़ेगी। लेकिन इस तरह की परिस्थितियों का संविधान में भी कोई जिक्र नहीं है। हां ये बात जरूर है कि उद्धव ठाकरे के पास सदन में बहुमत है और संख्याबल के हिसाब से उनकी सरकार को कोई संकट नहीं है। लेकिन इस बार जो तकनीकी पेंच है वह भी किसी सिरदर्द से कम नहीं है।

  • Corona Virus बना ‘साइलेंट किलर’, पॉजिटिव मरीजों में नहीं दिखा एक भी लक्षण

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) संकट से जूझ रहे भारत में बीते 24 घंटों ने कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण को लेकर एक भयावह तस्वीर पेश की है। इस तस्वीर ने कोरोना यौद्धाओं समेत हुक्मरानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी कर दी हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के कुल 1553 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के यह मामले कोरोना को एक नया नाम ‘साइलेंट किलर’ (Silent Killer) देने के लिए बिल्कुल माकूल हैं।

    1553 मामलों में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिनमें कोरोना वायरस के एक भी लक्षण नुमायां नहीं हुए थे। ऐसे लोगों का जब टेस्ट किया गया तो कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई। इसके साथ ही यह भी पता चला कि कोविड-19 से बुरी तरह से ग्रस्त 10 राज्यों में सामने आए संक्रमण के दो-तिहाई मामले ऐसे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण (Initial Signs) कतई नहीं पाए गए।

    दो-तिहाई मरीजों में कोई लक्षण नहीं
    गौरतलब है कि कोरोना वायरस से भारत में अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 17,265 हज़ार हो गई हैं. ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की तरफ से कोरोना टेस्ट की संख्या हर दिन बढ़ाई जा रही है, लेकिन इन सबके बीच देश के मेडिकल स्टाफ हैरान हैं। वजह है कोरोना का साइलेंट किलर और स्प्रेडर बनना। दरअसल करीब अब तक मिले दो-तिहाई मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है।

    डराने वाले आंकड़े !
    इन आंकड़ों पर गौर कीजिए। महाराष्ट्र के 3648 केस में से 65 फीसदी ऐसे मरीज़ पॉजिटिव निकले, जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे. उत्तर प्रदेश में तो 974 केस में से 75 फीसदी मरीजों में यही बात दिखी, जबकि असम में तो 34 केस में से 82 फीसदी मरीज़ ऐसे पॉजिटिव निकले जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने खुद कहा कि कई मरीजों में पॉजिटिव टेस्ट आने के बाद भी लक्षण नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली में भी 186 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, बावजूद इसके वो पॉजिटिव निकले।

    टेस्ट से चला पता
    बता दें कि कई बार टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखते हैं। एक अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को हरियाणा के कोविड-19 के लिए नोडल ऑफिसर डॉ. सूरज भान कंबोज ने बताया कि अगर मात्रा ज्यादा नहीं होती और वायरस घातक नहीं होता, तो लक्षण नहीं दिखते, लेकिन ये टेस्ट में दिख जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज में कोरोना के लक्षण दिखने या न दिखने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे कि किसी के शरीर में वायरस की मात्रा, उसका इम्यूनिटी लेवल और मरीज की उम्र। ऐसे में कोरोना के मरीज़ को पकड़ना बेहद मुश्किल काम है। इसे रोकने का एक ही इलाज है ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग।

    24 घंटे में 39 मौतें
    महाराष्‍ट्र में रविवार को 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई. इसके अलावा गुजरात में 10, मध्‍य प्रदेश में 5 और तेलंगाना में 3 लोगों की जान गई। दिल्‍ली, केरल और राजस्‍थान में दो-दो लोगों की मौत हुई. पूरे दिन में 39 लोगों ने जान गंवाई। इस तरह देश में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 560 हो गया है। इस बीच, गोवा से एक अच्‍छी खबर आई. वह देश का पहला राज्‍य बन गया जिसने खुद को कोविड-19 संक्रमण से मुक्‍त घोषित किया है। यहां रविवार को सातवें और आखिरी मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

    महाराष्‍ट्र-दिल्‍ली में हालात बेहद खराब
    महाराष्‍ट्र में कोरोना का सबसे ज्‍यादा कहर है. वहां रविवार को ना सिर्फ राज्‍य, बल्कि मुंबई से भी एक दिन में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आए. देश की आर्थ‍िक राजधानी में 456 नए मामले जुड़े और छह लोगों की मौत हुई । राज्‍य में कोविड-19 मामलों की संख्‍या 4,200 को पार कर गई है। यहां अबतक 223 लोगों की मौत हुई है। दिल्‍ली में भी कुल मरीजों की संख्‍या 2003 हो गई है. रविवार को यहां 110 मामले आए. गुजरात में अब 1,743 पॉजिटिव मामले हो चुके हैं। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली के बाद कोरोना के सबसे ज्‍यादा मरीज गुजरात में ही हैं।

  • CM योगी आदित्यनाथ गहन मंथन के बाद आज खोलेंगे UnLock -1 के पत्ते

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने एक और लॉकडाउन यानी लॉकडाउन 5.0 को 30 जून तक बढ़ाया है। इसमें कंटेनमेंट (सील) जोन में अभी भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अनलॉक-1.0 के नाम से शुरू की जा रही व्यवस्था में आवागमन से लेकर लगभग सभी गतिविधियों को शर्त के साथ शुरू किया जा रहा है।

    लॉकडाउन 5.0 में यह राहतें जनता को देने के लिए राज्य सरकार भी तैयार तो है लेकिन, उससे पहले उत्तर प्रदेश के लिहाज से समीक्षा की जा रही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी आज लॉकडाउन 5.0 को लेकर अपनी गाइडलाइन जारी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यूपी सरकार संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। लॉकडाउन 5.0 में देश के सभी हिस्सों में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा।

    उत्तर प्रदेश में भी कंटेनमेंट (सील) जोन में एक से 30 जून तक लॉकडाउन पूरी सख्ती से लागू रहेगा। सूबे में सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही इजाजत होगी। कांटेक्ट ट्रेसिंग, घर-घर सर्विलांस का काम जारी रहेगा। बफर जोन में जिला प्रशासन अपने विवेकानुसार पाबंदियां लगा सकता है या छूट दे सकता है।

    लॉकडाउन 5.0 को अनलॉक-1.0 भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार एक से 30 जून तक प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। इसमें भी योगी आदित्यनाथ सरकार कंटेनमेंट जोन को लेकर बेहद गंभीर है। इस जोन में अब और भी सख्ती बढ़ेगी। जिन जिलों में संक्रमण कम हो रहा है, वहां पर बड़ी राहत देने की तैयारी है।

    प्रदेश सरकार गाइडलाइन के तहत छूट के बड़े ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार की हर गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में धार्मिक स्थलों को सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त पालन के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इससे पहले भी कई संगठन पहले ही धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर चुके हैं।

    प्रदेश सरकार लखनऊ मेट्रो को चलाने का ऐलान कर सकती है। यह तो शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत मिल सकती है। प्रदेश सरकार जिलों के साथ ही एक से दूसरे राज्य में आवाजाही के लिए किसी भी तरह के पास की जरूरत को खत्म कर सकती है।

    लॉकडाउन 5.0 में योगी आदित्यनाथ सरकार अभी भी कई सावधानी को बरकरार रखना चाहती है। इनमें चेहरे को फेस मॉस्क या अगोंछा से ढकना तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का का पालन करना अनिवार्य होगा। भले ही सभी दुकानें खुलें, लेकिन दुकान के अंदर पांच से ज्यादा लोगों को रहने की इजाजत नहीं जाएगी। इस दौरान दुकान में एक दूसरे के बीच 6 फुट की दूरी अनिवार्य होगा। विवाह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार के लिए पहले की तरह ही अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी। प्रदेश में कहीं पर भी सार्वजनिक स्थल पर पान, गुटखा और तंबाकू खाकर थूकने पर पाबंदी बरकरार रहेगी। फिलहाल 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, गर्भवती महिला और दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मंथन

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात टीम-11 के अधिकारियों के साथ अनलॉक-1.0 पर मंथन किया। केंद्र सरकार ने एक से 30 जून तक लागू किए जा रहे अनलॉक-1 के संदर्भ में गाइडलाइन शनिवार शाम को जारी कर दीं। इनका पालन परिस्थिति अनुसार कराने की काफी कुछ छूट राज्य सरकारों को है, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विचार-विमर्श के बाद मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गाइडलाइन के अध्ययन और प्रदेश में संक्रमण के हालात की समीक्षा में जुट गए। उसके आधार पर देर रात तक प्रदेश के लिए अनलॉक-1.0 की गाइडलाइन तैयार करने का काम होता रहा।

    अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गाइडलाइन लगभग तय की जा चुकी हैं, जो कि रविवार को जारी कर दी जाएंगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भी इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- कोरोना महामारी के दृष्टिगत लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी नवीनतम निर्देशिका स्वागतयोग्य है। इस क्रम में संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए यूपी सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

    इससे पहले भी चरणवार लॉकडाउन की जो भी गाइडलाइन केंद्र से जारी हुई हैं, उनके आधार पर प्रदेश की गाइडलाइन बनाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से सलाह ली और अधिकारियों के साथ बैठक की। फिर प्रदेश के हालात को देखते हुए ही रियायत और सख्ती पर फैसला किया गया।

    कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन 4.0 एक दिन बाद आज यानी 31 मई को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन के चौथे चरण में काफी ढील दी गई और कई फैसले राज्यों पर छोड़ दिए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (28 मई) को मुख्यमंत्रियों से बात की थी और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार-विमर्श किया था। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की।

    अनलॉक -1.0 के नए नाम के साथ आया लॉकडाउन-5.0

    -सरकार ने अनलॉक 1 के नाम से लॉक डाउन 5 जारी किया।

    -सरकार ने अनलॉक 1 की गाइडलाइन जारी की।

    -1 जून से 30 जून तक अनलॉक का एलान।

    -एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं।

    -8 जून से शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे

    -जुलाई में स्कूल खोलने का फैसला लिया।

    -30 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

    -रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेग

    -होटल रेस्टोरेंट 8 जून से खुलेंगे।

    -कंटोमेन्ट जॉन 30 जून तक बंद रहेंगे।

    -जिम स्विमिंग पूल खोलने पर अभी फैसला नहीं लिया।

    -सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना जरूरी

    -सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी।

    -अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग

    -सार्वजनिक स्थल पर थूकना अपराध

    -सार्वजनिक स्थलों पर पान मसाला खाना वैन।

    -शादियों में अधिकतम 50 मेहमान की इजाजत।

    -8 जून से मॉल शॉपिंग सेंटर खुलेंगे।

     

  • सुरक्षबलों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

    [object Promise]

    श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षबलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम)से जुड़े आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने आतंकवादियों के छह मदगगारों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान क्रालपोरा निवासी मुदस्सिर फैयाज, वाथोरा निवासी शब्बीर गनाई, कुपवाड़ा के सगीर अहमद पोसवाल, शोपियां के इस्साक भट्ट और अर्शीद थोकर और बडगाम के चाडूरा क्षेत्र के एक नाबालिग के रूप में हुई है।

    उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, चार पिस्टल राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 1,55,000 रुपये नकद और नशीला पदार्थ हेरोइन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

    पुलिस ने एक बयान में कहा, “पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनके पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के साथ करीबी संबंध हैं और नशे के धंधे, हथियारों की आपूर्ति में शामिल होने के अलावा, यह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेईएम के सक्रिय आतंकवादियों की वित्तीय मदद भी करते थे।”

    बरामद हुई चीजों ने ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंधों का भी पर्दाफाश किया है।

    पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • घरेलू निमार्ताओं ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनाई 1 करोड़ पीपीई किट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी है कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत घरेलू निमार्ताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं की मदद करने के लिए उन्हें लगभग एक करोड़ पीपीई किट उपलब्ध कराए हैं।

  • Love Making के समय बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह में डाली ऐसी चीज़ जिससे लड़की की हो गई मौत

    [object Promise]

    अपनी सेक्स लाइफ में अधिक उत्तेजना पैदा करने के लिए कपल्स बैड में नए-नए एक्सपेरिमेंट करते है। मगर कई बार ऐसा करना उन्हें भारी पड़ जाता है। जर्मनी से एक ऐसा ही हैरतंगेज़ मामला सामने आया है। वहां एक व्यक्ति ने सेक्स के दौरान कुछ ऐसी हरकत की जिससे उसके गर्लफ्रेंड की मौत हो गई।

    दरअसल अपने रोमांस को और एक्साइटिंग बनाने के लिए बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के मुंह में खीरा डाला जिससे उसकी मौत होगई। पुलिस ने ओलिवर डिटमन पर मौत का मामला दर्ज किया है।

    क हिंदी वेबसाइट के अनुसार ओलिवर डिटमन ने अदालत में बताया की वह और उनकी पार्टनर सेक्स के दौरान सब्जियों का प्रयोग करते थे। हादसे वाले दिन भी उन्होंने ऐसा ही किया। डिटमैन ने बताया कि दोनों ने चार बोलत वाइन पी हुई थी। वे हमेशा सेक्स के दौरान ऐसा करते थे।

    अदालत में पेश की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने उस दिन तय सीमा से चार गुना ज्यादा शराब पी हुई थी। ऐसे में उन्होंने सेक्स किया जिसमे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के मुंह में खीरा डाला। खीरा गले में बुरी तरह फास गया जिससे महिला को सास लेने में तकलीफ हुई और उसकी जान चली गई। ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में व्यक्ति की चलती गाडी में सेक्स करने की वजह से जान चली गई।

  • विहिप चाहता है उत्तराखंड की तरह हरियाणा में कठोर धर्मांतरण कानून

    [object Promise]

    नई दिल्ली/चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात में बड़े पैमाने पर डरा-धमकाकर धर्मातरण कराने की शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में धर्मातरण विरोधी कानून बनाने का आश्वासन दिया है। विश्व हिंदू परिषद लंबे समय से इसकी मांग उठा रहा था।

    विहिप ने कहा है कि इस कानून का ड्राफ्ट सरकार के नुमाइंदे ही तैयार करेंगे। लेकिन विहिप सुझाव भी देगा। विहिप का मानना है कि उत्तराखंड की तरह हरियाणा में धर्मातरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। उत्तराखंड में बने कानून के मुताबिक बगैर अनुमति के धर्मातरण करने या फिर इसकी साजिश में लगे होने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है।

    हरियाणा के मेवात में दलित उत्पीड़न और धर्मातरण के मसले पर पिछले काफी समय से विश्व हिंदू परिषद का रुख काफी कड़ा रहा। इस हिंदू संगठन की खट्टर सरकार से भी टकराव की स्थिति बनने लगी। आखिरकार खट्टर सरकार बैकफुट पर आई और उसे विश्व हिंदू परिषद की मांगें माननी पड़ीं।

    विहिप प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात में धर्मातरण, लव जेहाद, गोकशी पर रोक के अलावा यहां के अल्पसंख्यक हिन्दुओं की धार्मिक व सार्वजनिक सम्पत्तियों की सुरक्षा और पैरामिल्रिटी बटालियन की स्थापना जैसे कदम उठाने का आश्वासन दिया था।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बीते 16 जून को मेवात का दौरा भी कर चुके हैं। दौरा करने के बाद उन्होंने धर्मातरण व लव जेहाद को रोकने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून, गोकशी के मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मेवात मे आईआरबी बटालियन की स्थापना जैसी मांगें मानीं थीं।

    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने धर्मातरण विरोधी कानून बनाने का हरियाणा के हिंदू समाज को आश्वासन दिया है। कानून बनाने का काम सरकार का है, इसमें विहिप का कोई दखल नहीं होगा, लेकिन मांगे जाने पर हम सुझाव देंगे। विहिप चाहता है कि उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार धर्मातरण विरोधी कानून बनाए। हालांकि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकार को कड़ाई से उसका पालन भी कराना होगा।”

  • लगातार 20वें दिन बढ़े डीजल के दाम , 80 रुपये लीटर के पार हुआ दिल्ली में पेट्रोल

    [object Promise]

    नई दिल्ली । डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार 20वें दिन वृद्धि जारी रही और पेट्रोल का भाव भी एक दिन के विराम के बाद फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ गया। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल और पेट्रोल दोनों 80 रुपये लीटर से ऊंचे भाव पर बिकने लगे हैं। दिल्ली में डीजल का भाव इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 80.13 रुपये, 81.82 रुपये, 86.91 रुपये और 83.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 80.19 रुपये, 75.34 रुपये, 78.51 रुपये और 77.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    तेल विपणन कंपनियों शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और मुंबई में 17 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

    उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी बनी हुई है। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 41.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले ब्रेंट का भाव 41.65 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

    वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का अगस्त डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 1.01 फीसदी की बढत के साथ 39.28 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जबकि इससे पहले डब्ल्यूटीआई का भाव 39.81 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।

  • अखिलेेश यादव के सरकार के समय से शुरू हुई कुशीनगर एयरपोर्ट को अकेले वाहवाही ना बटोरे भाजपा के मंत्री सांसद- एनपी कुशवाहा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर के सुबाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एन०पी० कुशवाहा ऊर्फ नथुनी प्रसाद कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कुशीनगर ने वर्ष 2016 से लंबित कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने की खुशी में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
    सपा पदाधिकारियों ने कहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन एवं बाउंड्री वाल के लिए तत्कालीन अखिलेश सरकार द्वारा 399 करोड़ रुपए अपने उत्तर प्रदेश के कोष से उस समय आवंटित करके इस ऐतिहासिक परियोजना को शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर जो कार्य किया उसके लिए अखिलेश यादव को आभार व्यक्त किया गया।
    समाजवादी पार्टी के नेताओ ने वर्तमान सरकार जिसने 2016 से लंबित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट को मंजूरी प्रदान करने के लिए खुशी का इजहार के साथ धन्यवाद दिया साथ ही आशा किया की वर्तमान सरकार कुशीनगर के विकास के दिशा में चुनाव में अपने वादे को पूरा करने के दृष्टिकोण से शीघ्र ही उड़ान शुरू करने का काम शुरू करेगी। जिससे कुशीनगर के विकास का मार्ग खुलेगा।
    इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव,पारसनाथ कुशवाहा, अरस्तु जमाल,मुकेश पहलवान,असरफुल हक, रामप्रताप कुशवाहा,बी०के० कुशवाहा क्षेत्र पंचायत सदस्य, मनोज यादव छात्र नेता,परवेज अली सहित तमाम साथी उपस्थित रहे।

  • 5 लाख के पार देश में संक्रमितों की संख्या, एक दिन में आए 18552 नए मामले

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 18552 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश को 4 लाख से 5 लाख मामलों तक पहुंचने में सिर्फ छह दिन लगे। बीते सप्ताह से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और नई दिल्ली का सर्वाधिक योगदान है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण की वास्तविक संख्या 5,08,953 है। हालांकि बीते कुछ दिनों में इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या कम रही। बीते 24 घंटे में देश में 384 मौतें हुईं, जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 15685 हो गई।

    गौरतलब है कि दुनियाभर में सबसे प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। शीर्ष पर अमेरिका और उसके बाद ब्राजील है। देश में सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में क्रमश: महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु है। यहां करीब 1,97,387 सक्रिय मामले हैं, जबकि 2,95,880 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 58.24 है।

    यहां बीते 24 घंटे में 5,024 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल मामले 77240 हैं, जबकि 2492 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 74622 मामले हैं, जबकि मौतों की संख्या 957 है।

    वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में 30,095 मामलों के साथ गुजरात, जहां 1,771 मौतें हुई हैं, फिर उत्तर प्रदेश (20,943), राजस्थान (16,660), मध्य प्रदेश (12,798), पश्चिम बंगाल (16,190), हरियाणा (12,884), कर्नाटक, (11,005), आंध्र प्रदेश (11,489) और तेलंगाना (12,349) शामिल हैं। भारत में बीते 24 घंटों में 2,20,479 कोविड -19 टेस्ट किए गए हैं।