Category: Uncategorized

  • आज होगी सुनवाई निर्भया गैंगरेप के दोषियों की याचिका पर, फांसी लगाने पहुंचे पवन जल्लाद ने बताई…

    आज होगी सुनवाई निर्भया गैंगरेप के दोषियों की याचिका पर, फांसी लगाने पहुंचे पवन जल्लाद ने बताई…

    नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों ने पटियाला हाउस कोर्ट में भी याचिका लगाकर 20 मार्च को होने वाली फांसी पर रोक लगाने की मांग की है। पटियाला हाउस कोर्ट में आज दोपहर 12 बजे सुनवाई होगी। आपको बताते जाए कि चार दोषियों की फांसी 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे दी जाएगी। इस काम को अंजाम देने के लिए पवन जल्लाद पहले ही मेरठ से दिल्ली आ गए हैं, वे तिहाड़ जेल में हैं।

    इसी बीच, पवन जल्लाद ने फांसी की तारीख तय होते ही हमें जेल में बुलाया जाता है, फांसी देने के पहले यह सब प्लान किया जाता है कि कैदी के पैर कैसे बांधने हैं, रस्सी कैसी बांधनी हैं। जो समय तय होता है, उससे 15 म‍िनट पहले फांसी घर के ल‍िए चल देते हैं। हम उस समय तक तैयार रहते हैं और फांसी की तैयारी करने में भी एक से डेढ़ घंटा लगता है।

    कैदी के बैरक से फांसी लाने से पहले कैदी के हाथ में हथकड़ी डाल दी जाती है, नहीं तो हाथों को पीछे कर रस्सी से बांध द‍िया जाता है। दो स‍िपाही उसे पकड़कर लाते हैं और बैरक से फांसी घर की दूरी के आधार पर फांसी के तय समय से पहले उसे लाना शुरू कर देते हैं।

    पवन जल्लाद ने बताया कि फांसी देते समय 4-5 स‍िपाही होते हैं, वह कैदी को फांसी के तख्ते पर खड़ा करते हैं और कुछ भी बोलते नहीं हैं, केवल इशारों से काम होता है। इसके ल‍िए एक द‍िन पहले हम सब की जेल अधीक्षक के साथ एक बैठक होती है। इसके अलावा फांसी घर में जेल अधीक्षक, ड‍िप्टी जेलर और डॉक्टर भी मौजूद होते हैं।

    पवन ने बताया कि फांसी देने में 10 से 15 म‍िनट का समय लगता है। कैदी के हाथ तो बंधे होते हैं, फ‍िर उसके पैर बांधे जाते हैं, स‍िर पर टोपा डाल द‍िया जाता है और फ‍िर फांसी का फंदा कसना होता है। पैर को बांधना और स‍िर पर टोपा डालने का काम हमेशा साइड से क‍िया जाता है क्योंकि यह डर रहता है क‍ि मरने से पहले कैदी कहीं फांसी देने वाले को पैरों से घायल नहीं कर दे। जेल अधीक्षक को अंगूठा द‍िखाकर बताते हैं क‍ि हमारा काम पूरा हो गया है, अब इशारा होते ही लीवर खींचने की तैयारी होती है।

    पवन ने बताया कि कैदी को खड़े करने की जगह पर एक गोल निशान बना दिया जाता है इसके अंदर कैदी के पैर होते हैं। जेल अधीक्षक रूमाल से इशारा पाते ही हम लीवर खींच देते हैं। कैदी सीधे कुएं में टंग जाता है और 10 से 15 म‍िनट में उसका शरीर शांत हो जाता है। इसके बाद डॉक्टर कैदी के शरीर के पास जाता है और उसकी हार्ट बीट चेक करता है। उस समय तक शरीर ठंडा हो चुका होता है।

    इसके बाद डॉक्टर, स‍िपाही को इशारा करते हैं तो स‍िपाही फंदे से कैदी की बॉडी को उतार देते हैं। वहीं, जो चादर होती है, वह बॉडी पर डाल दी जाती है। फंदा और रस्सी न‍िकाल कर हम एक तरफ रख देते हैं।

  • ‘जिन्ना मार्ग’ पोस्टर लगा JNU में, एबीवीपी ने लगाया आरोप जेएनयूएसयू पर

    ‘जिन्ना मार्ग’ पोस्टर लगा JNU में, एबीवीपी ने लगाया आरोप जेएनयूएसयू पर

    नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की ओर से परिसर में एक सड़क का नाम वी.डी. सावरकर के नाम पर रखे जाने के दो दिन बाद मंगलवार की सुबह साइन बोर्ड पर ‘मोहम्मद अली जिन्ना रोड’ नामक एक पोस्टर चिपका हुआ पाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आरोप लगाया है कि पोस्टर को वाम नेतृत्व वाले जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने लगाया है।

    एबीवीपी की जेएनयू इकाई के एक बयान में कहा गया, “वाम नेतृत्व वाले जेएनयूएसयू की असहिष्णु सक्रियता जेएनयू में जारी है। वी.डी. सावरकर मार्ग के साइन बोर्ड पर ‘मोहम्मद अली जिन्ना मार्ग’ का पोस्टर लगा है।”

    हालांकि किसी भी संगठन ने ‘जिन्ना’ पोस्टर लागाए जाने की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार सुबह दावा किया कि इसने सावरकर रोड के साइन बोर्ड को काला करके इसका नाम बदलकर बी.आर. अंबेडकर रोड कर दिया था।

    एनएसयूआई ने ट्विटर पर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पुष्टि की। एनएसयूआई ने मंगलवार सुबह ट्वीट में लिखा, “भारत की आजादी में सावरकर का कोई योगदान नहीं था, वह ब्रिटिश सरकार के एजेंट थे।”

    इसमें कहा गया, “एनएसयूआई ने इसका नाम बदलकर बी.आर. अंबेडकर मार्ग कर दिया है, क्योंकि बाबा साहेब ने भारत को इसका संविधान दिया।”

    जेएनयू परिसर में रविवार रात सुबनसिर हॉस्टल के पास एक सड़क का नाम बदलकर वी.डी. सावरकर मार्ग कर दिया गया। यह फैसला जेएनयूएसयू को हजम नहीं हुआ।

    एक व्हाट्सएप संदेश में जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा, “यह जेएनयू की विरासत के लिए शर्म की बात है कि इस व्यक्ति (सावरकर) का नाम इस यूनिवर्सिटी में लिया गया है।”

    आइशी घोष ने आगे लिखा, “सावरकर और उनके लोगों के लिए यूनिवर्सिटी में न पहले कोई जगह थी, न कभी होगी।”

  • कुशीनगर में पड़ोसियों द्वारा मकान तोड कब्जा जमाए लोगो से एसडीएम ने कराया खाली,दी हिदायत

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : नगर निवासी युवक के ही पड़ोसियों द्वारा जबरन उसके मकान का ताला तोड़ व मकान में रखे गए सामान को गायब करने के अलावा उक्त मकान में अपना सामान रखने के मामले में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित व्यक्ति के मकान का ताला तोड़वा पुनः कब्जा दिलवाया है ।
    बताते चलें कि पडरौना निवासी अभय कुमार गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए तहरीर में जिक्र किया था,कि गत दिनों उसके ही मकान के अलग अलग रूम का ताला तोड़ रामनरेश,राजकुमार,नारायण गुप्ता आदि लोगों उसके मकान का ताला तोड़ने के साथ उसमें रखे गए सामान को गायब कर अपना सामान रखकर ताला बंद कर दिया हैं। हालांकि पीड़ित अभय गुप्ता की पिता गनेश गुप्ता की मानें तो ताला तोड़ने वाले शख्स दबंग किस्म के व्यक्ति होने के जबरजस्ती कब्जा कर पीड़ित व्यक्ति के साथ उसके पिता गणेश गुप्ता को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे ।

    इस सिलसिले में पीड़ित की तहरीर को संज्ञान में लेकर शनिवार की दोपहर एसडीएम रामकेश यादव कोतवाल पवन सिंह व सुभाष चौक चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव मय फोर्स के साथ पहुंच पीड़ित व्यक्ति के मकान पर कब्जा किए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताला तोड़कर मकान स्वामी को पुनः ताला लगाकर चाबी सौंप दिया है ।

  • पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने हेतु कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी ने कोषागार अमेठी से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत पेंशन संबंधी सामान्य समस्याओं हेतु व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर वरिष्ठ कोषाधिकारी मो. नं.- 87659236 89, सहायक कोषाधिकारी मो. नं.- 9451971101, लेखाकार पेंशन बेसिक मो.नं.- 9451077995, लेखाकार पेंशन सिविल मो.नं.- 9451045367 व लेखाकार पेंशन, अन्य प्रान्त/रक्षा पेंशन मो.नं.- 9258591111 के दूरभाष नम्बर के माध्यम से कार्य दिवस में प्रातः 10:00 से सांय 5:00 बजे के मध्य अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का निस्तारण कोषागार स्तर से 15 दिवस में करते हुए शिकायतकर्ता को दूरभाष के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा।

  • होम डिलीवरी वाहन को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हासन

    अमेठी। लाकडाउन के दौरान लोगों के घर तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद गौरीगंज द्वारा डोर-टू-डोर खाद्यान्न सामग्री का होम डिलीवरी वाहन को जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोगों के डोर-टू-डोर पहुंचकर फल, दूध, सब्जी, राशन इत्यादि सामग्री पहुंचाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्री का मूल्य निर्धारित किया गया है इससे ऊपर कोई भी अपना सामान ना बेचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे कालाबाजारी रुकेगी तथा लोगों को घर बैठे सामान भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी नगर निकायों/ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

  • चालीस सालों से नंगा घूम रहा है ये 45 वर्षीय किसान

    [object Promise]

    कोई इंसान अगर पिछले 40 सालों से बिना कपड़े के घूम रहा हो, तो आप शायद उसे पागल समझेंगे। लेकिन इसके पीछे अगर एक ठोस वजह बताई जाए तो सुनने में अजीब लग सकता है। जी हां वेस्‍ट बंगाल के एक गांव में रहने वाला किसान 40 सालों से नंगा घूम रहा है, क्‍योंकि उसे कपड़ों से एलर्जी है।

    वेस्‍ट बंगाल के राजपुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय सुबल बरमन की जिंदगी आम इंसानों जैसी नहीं है। वह एक ऐसे शख्‍स हैं जो नागा साधु न होते हुए भी नग्‍न घूम रहे हैं। दरअसल बरमन को कपड़ों से एलर्जी है। वह बताते हैं कि जब 5 वर्ष के थे, तो उन्‍हें इस बीमारी का पता चला। जैसे ही वह कपड़े पहनते थे, उनका शरीर हीट करने लगता था और इचिंग शुरु हो जाती थी। सरबन को यह मुसीबत जिंदगी भर झेलनी पड़ी क्‍योंकि उनके पास इसका इलाज कराने के न तो पैसे थे और न ही ऊपरी खर्चा वहन करने की हिम्‍मत।

    सरबन बताते हैं कि, जब वह छाटी उम्र में नंगा रहना उनके लिए कोई मुश्‍किल वाला काम नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई और वयस्‍क होते ही उन्‍हें काफी शर्मिंदगी हुई। हालांकि धीरे-धीरे उन्‍हें यह एहसास होने लगा कि, वह अन्‍य इंसानों की तरह नहीं है। और उन्‍हें इस हकीकत को समझना पड़ा। इसके बाद जिंदगी नॉर्मल हो गई। सरबन बताते हैं कि, वह शादी, पार्टियों में भी ऐसे ही नग्‍न जाते हैं और अब उन्‍हें कोई शर्म नहीं आती।

    जब कोई इंसान हमेशा नंगा घूमता है, तो कोई भी बाप ऐसे आदमी को अपनी लड़की कभी नहीं देगा। यह कहना है सरबन का। वह बताते हैं कि, उनके लिए तो यह एक बीमारी है लेकिन बाहरी व्‍यक्‍तयों को यह काफी अजीब लगता है। ऐसे में उनकी मां-बाप की मृत्‍यु के बाद वह अकेले रह गए। उनकी शादी भी नहीं हो पाई। वैसे सरबन को भीषण सर्दी और चिलचिलाती गर्मी में भी काफी दिक्‍कतें आती रहती हैं।

  • Coronavirus : BJP के दिग्गज विधायक की बिगड़ी सेहत, लोगों में दहशत

    [object Promise]

    श्योपुर। देशभर में तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस का संकमण अब मध्य प्रदेश में भी अपना भयावय रूप दिखाता जा रहा है। इतना ही नहीं वह काफी तेजी से ग्वालियर चंबल संभाग में भी फैल रहा है। जिससे लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    ताजा मामला श्योपुर जिले के विजयपुर का है जहां विजयपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी की सेहत बिगड़ गई। कोरोना वायरस के जो लक्षण बताए जा रहे हैं, वही शिकायतें विधायक सीताराम ने कुछ दिन पहले डॉक्टरों को बताई थी। जिसके बाद जिला अस्पताल में पदस्थ टीम ने सीताराम आदिवासी के सेंपल लेकर ग्वालियर डीआरडीओ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक विधायक को उनके घर में आइसोलेट कर दिया गया है।

    सूत्रों से पता चला है कि विधायक की सेहत रात को तेजी से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी उनमें कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद भाजपा विधायकों के साथ विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी 6-7 दिन तक दिल्ली व गुरुग्राम में रहे थे। इसके बाद तीन दिन सीहोर और एक दिन भोपाल में भी रहे और इस दौरान भोपाल में ऐसे कई अफसर व पत्रकारों से भी मिले,जिनमें से कुछ को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है।

    दो दिन पहले ही वह लौटकर गांव आए और कलेक्टर प्रतिभा पाल को बताया कि प्रशासन चाहे तो उनकी जांच करा सकता है, क्योंकि वह कई शहरों में रहकर आए हैं। शुक्रवार सुबह वह जिला अस्पताल पहुंचे और बुखार, सर्दी, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ बताई। बाद में उनकी तबीयत अधिक बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • VIDEO : उर्वशी रौतेला का दिखा जबरदस्त डांस, ‘कंगना विलायती’ रिलीज

    [object Promise]

    पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया गाना ‘कंगना विलायती’ अब रिलीज हो चुका है। वर्जिन भानुप्रिया फिल्म के इस गाने में उर्वशी रौतेला का बेहतरीन डांस देखने मिल रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने 10 अप्रैल को रिलीज किया है।

    उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए गाने की कुछ झलक शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने गाने के रिलीज होने की जानकारी भी दी है। ‘कंगना विलायती’ गाने को पॉपुलर सिंगर ज्योतिका टांगरी ने अपनी आवाज दी है। वहीं म्यूजिक कंपोजीशन रामजी गुलाटी ने किया है।

    उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में गौतम गुलाटी के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का गाना ‘दिल अपनी हदों से’ भी कुछ दिनों पहले रिलीज किया जा चुका है। अजय लोहन ने निर्देशन में बनी फिल्म को 12 जून को रिलीज किया जाएगा।

  • CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    [object Promise]

    कोरोना वायरस (coronavirus) से निपटने का तरीका एकमात्र साफ-सफाई रखना है क्योंकि अभी तक इसका कोई इलाज या दवा विकसित नहीं किया जा सका है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि अब हम अपनी आदतों में पूरी तरह से बदलाव लाएं और कुछ चीजों का ध्यान रखें ताकि इस संक्रमण से बच सकें”

    कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। 16 लाख से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित है। वहीं 85 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग को सबसे कारगार बताया है। साथ ही रोजमर्रा की आदतों में सुधार लाने को भी अहम बताया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप कोरोना वायरस से बचकर रहना चाहते हैं तो जितनी जल्दी हो सके इन आदतों को तुरंत छोड़ना होगा।

    [object Promise]
    CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    कोरोना से बचना है तो नाखून चबाना बंद करना होगा। बिना धोए हाथों को सीधे मुंह में डालने से बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

    [object Promise]
    CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    बालों को उंगलियों फेरना भी खतरनाक हो सकता है। अगर बाल किसी भी तरह गंदी सतह से छू जाते हैं तो आपकी इस आदत की वजह से वायरस आपके हाथों में आ सकता है और फिर हाथों से होते हुए मुंह और नाक के जरिए शरीर में फैल सकता है।

    [object Promise]
    CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    कोरोना वायरस किसी भी सतह पर रह सकता है। ऐसे में चेहरे पर हुए मुंहासों को बार-बार छूने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस लिए मुंहासों को फोड़ना नहीं चाहिए।

    [object Promise]
    CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    कोरोना से बचने के लिए अपने बेडशीट को हर दूसरे दिन धोना चाहिए। क्योंकि कोरोना वायरस सतह पर कुछ दिनों तक जिंदा रहता है. इसलिए शरीर के संपर्क में आने वाले कपड़ों को नियमित रूप से धोते रहें।

    [object Promise]
    CoronaVirus से बचने का एकमात्र तरीका, तुरंत छोड़ दें इन 5 आदतों को !

    दांतों की सफाई बहुत अच्छे तरीके से करते हों लेकिन एक गलत आदत आपको बीमार बना सकती है। कुछ लोग खाते समय कई बार कुछ चीजें दांत में फंस जाती है तो वे अपने हाथों से उन्हें निकालने लगते हैं। ऐसे में ये खतरनाक साबित हो सकता है।

     

     

  • Rani Mukerji Sexy Video: खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी के लेटेस्ट सेक्सी वीडियो ने फैंस का छुड़ाया पसीना, सेक्सी क्लीवेज देख फटी रह गयी आंखें !

    [object Promise]

    बीटाउन की हसीन एक्ट्रेस रानी मुख्रजी अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। वह आज भी बेहद हसीन और जवां नजर आती है। इसलिए तो आज भी खंडाला गर्ल रानी पर फैंस आज भी जान छिड़कते हैं। सोशल मीडिया पर उनके हॉटनेस का फुलडोज अक्सर देखने को मिलता है।

    [object Promise]
    Rani Mukerji Sexy Video: खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी के लेटेस्ट सेक्सी वीडियो ने फैंस का छुड़ाया पसीना, सेक्सी क्लीवेज देख फटी रह गयी आंखें !

    रानी मुखर्जी अपने बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए काफी जानी जाती हैं। रानी मुखर्जी 90 की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

    वहीं सोशल मीडिया पर उनके हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जो उनकी फैंस को काफी पसंद आती हैं।

    एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लेकिन एक्टिंग से लेकर हॉटनेस के मामले में वह आज भी सभी को मात देती है. इस उम्र में एक तरफ जहां अन्य एक्ट्रेस फिल्मों में कम ही दिखाई पड़ती है।

    वहीं रानी आए दिन बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर आग लगा देती है। हाल ही में रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी 2 में नजर आई थी। फिल्म में उनके जबरदस्त आइपीएस के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    रानी मुखर्जी हॉट एंड सेक्सी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल करते रहते हैं। उनकी हर रानी मुखर्जी सेक्सी फोटो और बोल्ड वीडियो पर काफी सारे लाइक और कमेंट्स आते हैं।

    रानी मुखर्जी का सेक्सी गाउन वाला वीडियो फैंस को काफी पसंद आता है। रानी मुखर्जी की बात करें तो रानी मुखर्जी 90 दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं।

    रानी मुखर्जी 90 दशक की जानी मानी और सुपरहिट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर रानी का सेक्सी लुक वायरल रहता हैं. रानी फैंस उनके सेक्सी और बोल्ड लुक को काफी पसंद करते हैं।

    सोशल मीडिया पर भी रानी मुखर्जी के वीडियो हमेशा ट्रेंड में रहते है। भले ही रानी खुद सोशल मीडिया से दूर हों। लेकिन उनके फैन पेज पर उनकी कई लेटेस्ट सेक्सी फोटो वीडियो हमेशा देखने को मिलती है। रानी ने नाम से बनाए गए पेज पर भी लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

    Sherlyn Chopra ने शेयर की हाॅट और सेक्सी वीडियो, इस हॉटी वीडियो को फैंस देख रहे हैं बार बार