Category: Uncategorized

  • नरेश खड़े थे बदमाशों के घुसने से पहले दुकान के बाहर

    [object Promise]

    नोएडा: वारदात से चंद मिनट पहले तक नरेश पवार अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। जैसे ही वह दुकान के अंदर दाखिल हुए, बदमाश भी उनके पीछे-पीछे दुकान में घुस आए। अंदेशा है कि बदमाश पहले ही वहां पहुंच गए थे, लेकिन वे नरेश के अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। मार्केट में इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले अजय पांडेय ने बताया कि घटना के समय वह दुकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान जूलरी शॉप से बाहर निकले बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अजय ने बताया कि दुकान पर नरेश के भाई कमल भी बैठते हैं लेकिन गुरुवार को वह दिल्ली गए हुए थे। उनकी चांदनी चौक में भी दुकान है, जहां तीसरे भाई बैठते हैं। ये लोग पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर के रहने वाले हैं।

    रंजिश की बात से पुलिस नहीं कर रही इनकार

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना लूटपाट के इरादे से किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि दुकान से बदमाश जूलरी की 10 में से सिर्फ एक ट्रे ही ले गए हैं। ऐसे में पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश की भी आशंका जता रही है। पुलिस को मौके से 32 बोर के 3 खोखे मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर भी मिल गया है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले के खुलासे के लिए डीसीपी क्राइम मीनाक्षी कात्यायन, एसीपी-1 अरुण कुमार सिंह और एसीपी-2 रजनीश कुमार के नेतृत्व में 3 टीमें लगाई गई हैं। वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस कमिश्नर की तरफ से 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

  • तुर्की को भारत ने चेताया, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, नहीं करें दखल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि तुर्की हमारे देश के आंतरिक मामले में दखल नहीं दें। इसके साथ नसीहत दी है कि वह पाकिस्तान के आतंकवाद पर नजर रखें। आपको बताते जाए कि तुर्की राष्ट्रपति एर्दोआन ने शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद में अपने संबोधन में ‘कश्मीरियों के संघर्ष की तुलना प्रथम विश्व युद्ध के दौरान विदेशी शासन के खिलाफ तुर्कों की लड़ाई से करने पर भारत की ओर से प्रतिक्रिया के रूप देखा जा रहा है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा किए गए सभी संदर्भों को भारत खारिज करता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है जो उससे कभी अलग नहीं हो सकता।

    जम्मू-कश्मीर पर एर्दोआन के बयान को लेकर कुमार ने कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर के सम्बंध में दिए गए सभी संदर्भों को खारिज कर दिया है। वह भारत का अभिन्न अंग है जो उससे कभी अलग नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम तुर्क नेतृत्व से अनुरोध करते हैं कि वह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करे और भारत और क्षेत्र के लिए पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के गंभीर खतरे सहित अन्य तथ्यों की उचित समझ विकसित करे।

    [object Promise]

    [object Promise]

  • शर्मनाक: 68 छात्राओं की इस चीज को चेक करने के लिए प्रिंसिपल ने एक-एक कर उतरवाए सबके कपड़े

    [object Promise]

    भुज। गुजरात में भुज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल ने गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सेनेटरी पैड मिलने के बाद पीरियड्स चेक करने के लिए 68 लड़कियों के कपड़े उतरवा दिए। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। भुज पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन के अलावा हॉस्टल की 2 महिला असिस्टेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आईपीसी की धारा 384, 355, 506, 509, 114 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    भुज के मिर्जापुर रोड पर नूतन स्वामीनारायण मंदिर द्वारा संचालित कॉलेज सहजानन्द गर्ल्स इंस्टीट्यूट में छात्राओं के पीरियड्स चेक करने के लिए उनके कपड़े उतरवाए गए। स्वामी नारायण संप्रदाय के नियम के मुताबिक पीरियड्स के दिन लड़कियों को अलग से खाना दिया जाता है, उन्हें बाकी अन्य छात्राओं से अलग बैठाया जाता है ।

    घटना के बारे में छात्राओं का कहना है, छात्राओं को कॉलेज के एक कमरे में बुलाया गया। प्रिंसिपल रीता रनिगा, एडमिनिस्ट्रेटर अनीता, अध्यापिका रमिला और नयना लड़कियों को एक-एक करके प्रिंसिपल के चेंबर में स्थित वॉशरूम में ले गईं और कपडे उतरवाकर पीरियड़्स चेक करने लगी।

    हंगामा होने पर सहजानंद ट्रस्टी मंडल बैकफुट पर आ गया। छात्राओं के अभिभावकों भी हॉस्टल पहुंच गए और इस घटना को बहुत शर्मनाक करार दिया। कच्छ यूनिवर्सिटी को जब इस घटना की जानकारी मिली तो यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और महिला प्रोफेसर की टीम जांच के लिए वहां पहुंची और जांच शुरू की।

  • बढ़ेंगे चिकित्सकों के पद देहरा अस्पताल में, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगीः जयराम ठाकुर

    [object Promise]

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अपने कांगड़ा जिले के शीतकालीन प्रवास के दौरान उन्होंने ज्वालामुखी और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में 182 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिनमें देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये के शिलान्यास एवं उद्घाटन शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के ढलियारा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शीतकालीन प्रवास के पहले चरण में उन्होंने बैजनाथ, कांगड़ा और इन्दौरा विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 165 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए थे। इस प्रकार कांगड़ा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक लगभग 350 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कांगड़ा जिला का शीतकालीन प्रवास केवल एक परम्परा मात्र और राजनीतिक लाभ के लिए न होकर प्रदेश के सबसे बड़े जिले का विकास किया जाए। पांच दिनों की अवधि में 350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन इस बात का प्रमाण है कि सरकार इस जिले के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई की करोड़ों रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य जल्दी आरम्भ किया जाएगा, जिसे लेकर वे केन्द्र सरकार से मामला उठाएंगे। चिनौर औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की 9 पंचायतें लाभान्वित होंगी। डिग्री कॉलेज ढलियारा को आदर्श महाविद्यालय बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि क्षेत्र के युवाओं को गुणात्मक शिक्षा मिल सके।

    उन्होंने घोषणा की नागरिक अस्पताल ढलियारा में चिकित्सकों के पदों को 9 से बढ़ाकर 14 किया जाएगा और अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने हरिपुर में संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये और नगर परिषद भवन देहरा के लिए एक करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आभारी है, जिन्होंने इस राज्य को अपना दूसरा घर माना है और यहां की विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप उदार आर्थिक सहायता प्रदान की है। वह पिछले दो वर्षों में दो बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और रोहतांग में अटल सुरंग के लोकार्पण के लिए जुलाई या अगस्त के माह में पुनः यहां आएंगे।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अनेक कल्याणकारी और विकासात्मक परियोजनाएं आरम्भ की हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के लोगों का जीवन बेहतर और खुशहाल बनेगा। जन मंच कार्यक्रम को विपक्षियों ने भी सराहा है, क्योंकि इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का घर-द्वार के समीप त्वरित निपटारा हो रहा है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश को 10500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं मंजूर की हैं, जिससे यहां विकास को गति मिलेगी।

    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने देहरा तहसील के अन्तर्गत ढलियारा-सूरजपुर उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार एवं संबर्द्धन, ग्राम पंचायत चुडरेहड़, सुनहेट और नलेटी के विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 7.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजनाओं, नरड खड्ड पर पुल, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हरिपुर उप-तहसील के गुलेर, पीर, बिंदली गांवों के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना और हरिपुर-गुलेर महाविद्यालय के कैंटीन खण्ड की आधारशिलाएं रखीं।

    उन्होंने चनौर और बेह में स्वास्थ्य उप-केन्दों, ढलियारा में बायोमास प्लांट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढलियारा, हाल ही में स्तरोन्नत हरिपुर तहसील और लोक निर्माण विभाग के हरिपुर स्थित उप-मण्डल का शुभारम्भ किया।

    इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने देहरा में पुलिस के आवासों का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने देहरा विश्राम गृह में जन समस्याऐं भी सुनीं। जय राम ठाकुर ने इससे पहले राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का शिक्षा केन्द्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सरकार श्रेष्ठ शैक्षणिक अधोसंरचना उपलब्ध करवाने पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री ने आज प्रातः ज्वालाजी मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

    [object Promise]

    केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार ने 15वें वित्त आयोग के माध्यम से हिमाचल को 19309 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इससे जहां प्रदेश में विकास को गति मिलेगी, वहीं यह भी सुनिश्चित होगा कि धन की कमी के कारण कोई भी विकास परियोजना अधर में न रहे। उन्होंने कहा कि ढलियारा महाविद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए वह हर संभव सहयोग देंगे। धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजन प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल और उपलब्धि है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कार्पोरेट टैक्स की जो दरें घोषित की हैं वे विश्व भर में आकर्षक हैं, जिसके कारण देश में वैश्विक निवेश संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिकी बन गया है।

    स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ढलियारा कॉलेज में बी.एड., एम.बी.ए. और भू-विज्ञान में एम.एस.सी. कक्षाएं आरम्भ करने और क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का आग्रह किया।

    पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका दोहन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध गुलेर चित्रकला को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है ताकि इसे विश्व मानचित्र पर उभारा जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से देहरा अस्पताल को उप-मण्डलीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने और सड़क नेटवर्क में सुधार का भी आग्रह किया।

    भाजपा मण्डलाध्यक्ष निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष रमेश ध्वाला, विधायक राकेश पठानिया, अर्जुन सिंह एवं विशाल नेहरिया, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    [object Promise]

  • 5 झुलसे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से

    5 झुलसे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से

    बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले महुआ गांव में बुधवार दोपहर बाद घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से पांच लोग झुलस गए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने गुरुवार को बताया, “घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसे महुआ गांव के सुशील गुप्ता (42), उनकी पत्नी सुधा (37), अंकित (21), पिंटू (19) और एक रिश्तेदार महिला (60) को यहां बुधवार करीब चार बजे लाया गया था। इनमें से अंकित, पिंटू और रिश्तेदार महिला की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाम को कानपुर रेफर किया गया है।”

    घटना के चश्मदीद भगवानदीन ने बताया, “घर में एक बच्ची के जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी, तभी खाना पकाते समय करीब अपराह्न् तीन बजे सिलेंडर में लगा पाइप खुल गया और आग लग गयी, जिससे सभी पांच लोग झुलस गए।”

  • सेहरामऊ उत्तरी में होली त्योहार के उपलक्ष्य में अमन शांति के लिए हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

    सेहरामऊ उत्तरी में होली त्योहार के उपलक्ष्य में अमन शांति के लिए हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत – जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी में पीस कमेटी की बैठक में होली पर्व अमन शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की गई।आगामी होली पर्व को लेकर थाना सेहरामऊ उत्तरी  में पीस हुई पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता  बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजकिशोर मिश्रा व क्षेत्र के ग्राम प्रधान  मौजूद रहे।बैठक शनिवार दोपहर साढ़े 2 बजे थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए सेहरामऊ उत्तरी  थाना क्षेत्र के  के  आस पास के गांव के सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की।

    सेहरामऊ उत्तरी में होली त्योहार के उपलक्ष्य में अमन शांति के लिए हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

    बैठक में बोलते हुए थाना प्रभारी वीके मिश्रा ने होली के दौरान डीजे न बजाने की अपील की साथ ही होली पर गुलाल रंग का प्रयोग करने की सलाह दी।   थाना परिसर मै पर्व होली के उपलक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान चौकीदार व संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे। थाना सेहरामऊ उत्तरी द्वारा होली पर्व को सकुशल और बिना किसी विवाद के निपटाए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों को बताया गया व थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानो को  बताया कि होली के पर्व पर हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा एव प्रधानों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील की।

    सेहरामऊ उत्तरी में होली त्योहार के उपलक्ष्य में अमन शांति के लिए हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

    थाना अध्यक्ष ने बताया रंगों के पर्व होली को प्रेम व भाईचारे और बिना किसी विवाद के हर्षोल्लास के साथ मनाए।इस मौके पर थाना प्रभारी ब्रजकिशोर मिश्रा,एसआई चंद्रप्रकाश शर्मा,महेश सिंह, व ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, अजय मिश्रा,जगदीश वर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला सहित क्षेत्र  के तमाम सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

  • ठंड बढ़ी दिल्ली-NCR और राजस्थान में बारिश और ओले गिरने से, चौपट हुई किसानों की फसलें

    ठंड बढ़ी दिल्ली-NCR और राजस्थान में बारिश और ओले गिरने से, चौपट हुई किसानों की फसलें

    नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं किसानों की फसलें चौपट हो गई है।

    राजस्थान में मौसम विभाग की ये चेतावनी….

    राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। इसके बाद अपनी पकी हुई फसलों को खराब होते देख किसानाें के आंखों में आंसू निकल आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, सीकर और अलवर समेत कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

    दिल्ली और एनसीआर में रविवार को खुलेगा मौसम…

    दिल्ली में गुरुवार रात तेज हवा के साथ बारिश होने के साथ शुक्रवार सुबह तक जारी रही। यहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। रविवार को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां बादल छाए रहेंगे और तापमान 15 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।

    उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया….

    उत्तराखंड में मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट है। पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • Coronavirus : इटली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की मौत, ईरान में 49 मौतें, चीन में 22,मच गया हड़कंप

    Coronavirus : इटली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की मौत, ईरान में 49 मौतें, चीन में 22,मच गया हड़कंप

    नई दिल्ली । चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना धीरे-धीरे दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुका है । कोरोना का कहर चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा है । वहां अबतक 366 लोगों की मौत हो चुकी है । हालांकि चीन में कोरोना के नए केस की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. कोरोना से चीन में सोमवार को 22 और लोगों की मौत हुई. इस तरह वहां अबतक 3,119 लोगों की मौत हो चुकी है ।

    वुहान में लगातार घट रहा है कोरोना का संक्रमण

    चीन के बाहर जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ हा है वहीं चीन में कोरोना के कन्फर्म केस की संख्या में तेजी से कमी आ रही है । समाचार एजेंसी PTI ने चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से बताया है कि चीन में सोमवार को 22 लोगों की कोरोना से मौत हुई । इस तरह वहां अबतक 3,119 लोग कोरोना की चपेट में आकर मर चुके हैं । पूरे चीन में सोमवार को 40 नए कन्फर्म केस सामने आए हैं, जो जनवरी से अबतक का सबसे कम है ।

    जबकि इटली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। उधर, ईरान में रविवार को कुल 49 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. यह ईरान में 24 घंटे के अंदर मौत का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ईरान में 24 घंटे में 743 नए कन्फर्म केस सामने आए हैं और वहां मौत का आंकड़ा 194 तक पहुंच गया है ।

    कोरोना के जो 40 कन्फर्म केस सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर वुहान के हैं । चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक वहां अबतक 80,700 लोग कोरोना से संक्रमित हैं ।हुबई के वुहान में पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है । यह वही वुहान है जहां से कोरोना शुरू हुआ था । बता दें कि चीन के वुहान शहर को जनवरी में लॉकडाउन कर दिया गया था । चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही लॉकडाउन हटाया जा सकता है ।

    Coronavirus : इटली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 133 लोगों की मौत, ईरान में 49 मौतें, चीन में 22,मच गया हड़कंप

    इटली में कोरोना से 366 लोगों की मौत

    कोरोना का संक्रमण चीन के बाहर इटली में सबसे तेजी से फैला है. इटली रविवार को कोरोना वायरस से मौत के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है । इससे ज्यादा मौत सिर्फ चीन में हुई है । इटली के बाद दक्षिण कोरिया का नाम है, जहां कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं । इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, हार्डबोन लोम्बार्डी क्षेत्र में अधिकांश मौतें सामने आई हैं, जहां संख्या लगभग 3 गुना बढ़ गई है. रविवार को यह संख्या 133 से बढ़कर 366 तक पहुंच गई ।

    Madhuri Dixit Hot Video : माधुरी दीक्षित की कातिलाना अदाएं फैंस को कर रही मदहोश देखें, बेहद हॉट सेक्सी फोटो-वीडियो

    दक्षिण कोरिया में 7,375 लोग कोरोना से संक्रमित

    इटली में एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 1,492 से बढ़कर 7,375 पर पहुंच गई है. उधर दक्षिण कोरिया में वर्तमान में 7,313 मामले सामने आए हैं और वहां रविवार को संक्रमण की दर भी धीमी दर्ज की गई । इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 220 लाख सर्जिकल मास्क का ऑर्डर दिया जा रहा है।

    एहतियात के तौर पर इटली ने एक बड़े कदम का ऐलान करते हुए रविवार को अपनी एक तिहाई आबादी की आवाजाही पर रोक लगा दी । प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने इस संवैधानिक आदेश पर हस्ताक्षर किया । इटली की आबादी लगभग 6 करोड़ है । इस आदेश के बाद इटली के लगभग 160 लाख लोगों की आवाजाही पर रोक लग गई है ।

    क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड Natasa Stankovic से समंदर के बीचों-बीच की सगाई, देखें Hot नताशा तस्वीरें

  • मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक पहुंचे गुरुग्राम,कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

    मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक पहुंचे गुरुग्राम,कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

    दिल्ली । मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखने लिए गुरुग्राम में एक होटल में ले आई है।
    आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 19 विधायको के इस्तीफे के बाद से सरकार संकटों से घिर गई है। इससे सरकार के अल्पमत में आने की बात कही जा रही है।
    भाजपा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस में चल रहे घमासान से कोई लेनादेना नहीं है, कांग्रेस में जो हो रहा है, वह उनका अंदरूनी मामला है। जहां तक सिंधिया का मामला है, वह उनसे ही पूछें।
    वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि भाजपा के विधायक गुरुग्राम में छुट्‌टी मनाने आए है।

  • CORONAVIRUS : दिल्ली सरकार का ऑफर, भुगतान करो और उपयोग करो 3 होटलों की ‘क्वारैंटाइन’ का

    CORONAVIRUS : दिल्ली सरकार का ऑफर, भुगतान करो और उपयोग करो 3 होटलों की ‘क्वारैंटाइन’ का

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस फैलने की आशंका के बीच वह लोगों को होटलों में भुगतान करके संगरोध सुविधा (क्वारैंटाइन) का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दे रही है। इसके लिए हवाईअड्डे के पास ऐरोसिटी स्थित तीन प्रीमियर होटलों में संगरोध सुविधा शुरू की गई है। केजरीवाल ने सूचना दी कि सरकारी संगरोध सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी दिल्ली सरकार ने तीन होटलों रेडफॉक्स, आईबीआईएस और लेमन ट्री में संगरोध की व्यवस्था कर रही है।

    ये तीनों होटल इंदिरा गांधी हवाईअड्डे के पास स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को इन होटलों का उपयोग करने की आवश्यकता है, उन्हें भुगतान करना होगा। दिल्ली में इन होटलों को विदेश से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों के लिए 14-दिन संगरोध के लिए बुक किया जा सकता है। बिल का भुगतान उन मेहमानों को करना होगा जो संगरोध के दौरान शानदार सुविधाएं चाहते हैं।

    उन्होंने विदेश से आने वाले लोगों का हवाला देते हुए कहा कि जिन्हें उच्च-स्तरीय सुविधाओं की आवश्यकता होती है उनके लिए ये विकल्प रखा गया है। दिल्ली सरकार ने हवाईअड्डे के पास के तीन होटलों को एक निश्चित कीमत पर, इस उद्देश्य के लिए 182 कमरों को अलग करने के लिए कहा है।

    केजरीवाल ने कहा कि सरकार के पास किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर में पर्याप्त 500 बेड हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी मरीजों को अलग-थलग करने की जरूरत है, सरकार उसके लिए व्यवस्थाएं कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि हम घर पर संगरोध में रह रहे लोगों पर भी नजर रख रहे हैं, जिन्हें घर पर अलग-थलग रखा गया है। हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे कोरोनोवायरस को फैलने न दें। बता दें कि होटलों में संगरोध सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन की दर की अधिकतम सीमा 3100 रुपए निर्धारित की गई है। यह सुविधा सोमवार से शुरू की गई है।