Category: Uncategorized

  • CWC MEETING : लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है सीएए का उद्देश्य, बोली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शनों और गिरती हुई अर्थव्यवस्था की स्थिति (Declining economy) को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) पर बड़ा हमला बोला है।

    उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) और अन्य जगहों पर युवाओं और छात्रों पर हमले की घटनाओं के लिए उच्च स्तरीय आयोग (High level commission) के गठन किया जाना चाहिए।

    कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा, ‘नए साल की शुरुआत संघर्षों, अधिनायकवाद, आर्थिक समस्याओं, अपराध से हुई है। उन्होंने कहा, ‘सीएए भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी है, इसका उद्देश्य भारतीयों को धार्मिक आधार पर बांटना है।’

    सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) और कुछ अन्य जगहों पर युवाओं और छात्रों पर हमले की घटनाओं की जांच के लिए विशेषाधिकार आयोग का गठन किया जाए।

    [object Promise]

  • अब किसानों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी हथियार

    [object Promise]

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब किसानों की समस्याओं को हथियार बनाने जा रही है। इसके लिए वह प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। ब्लाक स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन चलाए जाने की योजना है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अब किसानों के मुद्दे को लेकर ‘किसान जन जागरण अभियान’ चलाने जा रही है।

    इसके तहत किसानों से किसान मांग पत्र भरवा कर उनकी मांग के आधार पर ब्लॉक, तहसील और जिलास्तर के अधिकारियों का भी घेराव करने का निर्देश हुआ है। इसके अलावा किसान आंदोलन के अंतिम चरण में राजधानी लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भी घेरने की योजना बनाई गई है।

    [object Promise]

    इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में किसानों की हालत की तुलना भी करेंगे। इस दौरान वह किसानों की कर्जमाफी व बिजली का बिल माफ करने की मांग जैसे अनेक मुद्दे को उठा सकते हैं।

    आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिला इकाई और अनुशांगिक संगठनों से मिलकर उनके हालात के बारे में जानेंगी और इसी आधार पर आगे की दशा-दिशा भी तय की जाएगी।

    ज्ञात हो कि रायबरेली स्थिति भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश के सभी पार्टी जिलाध्यक्ष और नगरीय अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश इस दौरान जिला और नगर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और कमेटियों के निर्माण के साथ ही सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची हैं।

  • हरियाणा में बनाया जा रहा 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में स्मारक जल्द खुलेगा लोगों के लिए

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा में 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में स्मारक बनाया जा रहा है। अंबाला में बन रहा यह स्मारक जल्दी ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हरियाणा सरकार का मानना है कि स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला की धरती से ही फूटी थी और इन्हीं अनाम शहीदों की याद में यह भव्य शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। स्मारक के निर्माण कार्य ने इन दिनों गति पकड़ हुई है। स्मारक का डिजाइन राष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्ट रेनू खन्ना ने तैयार किया है।

    ऐसा माना जा रहा है कि शहीद स्मारक के तैयार हो जाने पर अंबाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी। इस स्मारक के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। अंबाला-दिल्ली मार्ग पर नगर निगम ने इस स्मारक के लिए 22 एकड़ जमीन दी थी। शहीद स्मारक में अंबाला के इतिहास और 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित म्यूजियम भी बनाया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां एक हैलीपैड की व्यवस्था भी की जाएगी।

    [object Promise]

  • वसी हैदर पब्लिक स्कूल में मनाया गया 71वाँ गणतंत्र दिवस

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)। भनौली ग्राम सभा स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में 71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य आसिफ परवेज़ नक़वी व प्रबंधक सैय्यद खादिम अब्बास रिज़वी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया जिसे देख कर कार्यक्रम में आये हुए अभिभावकों को अधिक प्रसन्नता हुई और देशभक्ति के भावों से रोमांचित भी हुए।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि किसी भी देश के लिए संविधान का क्या महत्त्व होता है। प्रबंधक ने देश के संविधान और राष्ट्रीय एकता को ही देश की एक अनोखी पहचान बताया और इसे संभाल कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। विद्यालय के यूसुफ़ रजा (उप प्रबंधक) ,मयंक श्रीवास्तव , रिज़वान अहमद ,सुनील गुप्ता ,सचिन कुमार सिंह, सफ़दर रज़ा,रेखा यादव आदि के द्वारा बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस के विषय पर अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम के सम्पादन में इनका योगदान सराहनीय रहा।

  • निर्भया केस – गुरुवार को पहुंचेगा पवन जल्लाद तिहाड़

    [object Promise]

    नई दिल्ली । निर्भया के हत्यारों को फांसी पर टांगने के लिए लिए गुरुवार को पवन जल्लाद तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। अब तक पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया में अगर कोई बदलाव नहीं हुआ तो, एक फरवरी को सुबह छह बजे चारों मुजरिम फांसी के फंदे पर लटका दिए जाएंगे। मंगलवार को तिहाड़ में बंद चारों मुजरिमों के रिश्तेदार भी उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि जेल प्रशासन इसे आखिर मुलाकात नहीं मान रहा।

    निर्भया के हत्यारों को फांसी कौन देगा? डेथ वारंट जारी होने के बाद से ही तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने यह यक्ष प्रश्न खड़ा था। इसका माकूल जबाब दिया उत्तर प्रदेश जेल महानिदेशालय ने। दिल्ली से सटे यूपी के मेरठ में रह रहे पवन जल्लाद के नाम पर अंतिम मुहर लगाकर। मंगलवार रात आईएएनएस से बात करते हुए तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इसकी पुष्टि की।

    संदीप गोयल ने कहा, “गुरुवार को सुबह पवन (जल्लाद) को मेरठ से तिहाड़ जेल ले आया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर यह नहीं बताया जा सकता है कि पवन को कहां रखा जाएगा? हालांकि यह तय है कि पवन को दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले तिहाड़ जेल में स्थित फांसी घर में पहुंचाया जाएगा। ताकि वह इस बात से मुतमईन हो सके कि तिहाड़ जेल ने मुजरिमों को लटकवाने के लिए फांसी घर में जो इंतजाम किये हैं, वे दुरुस्त हैं।”

    गुरुवार को तिहाड़ जेल ही मेरठ से पवन जल्लाद को लाने का इंतजाम करेगा। पवन जल्लाद मेरठ से दिल्ली किस रास्ते से किस वक्त और किसकी सुरक्षा में लाया जाएगा? इन तमाम सवालों का जबाब देने से, तिहाड़ जेल महानिदेशक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मना कर दिया। हालांकि दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि पवन जल्लाद को तिहाड़ जेल की मजबूत और बेहद सुरक्षित जेल-वैन में लाने के लिए कम से कम 15 से 20 हथियारबंद पुलिसकर्मी (दिल्ली पुलिस तीसरी वाहनी के जवान) जाएंगे।

    जल्लाद को दिल्ली किस रास्ते से लाया जाएगा यह भी तय हो चुका है। हालांकि यह रास्ता ऐन टाइम पर बदले जाने की पूरी-पूरी संभावना है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पवन जल्लाद को लाने के लिए दिल्ली पुलिस तीसरी वाहनी के साथ तिहाड़ की सुरक्षा में लगी तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान भी भेज दिए जाएं। इस आशंका को इससे भी बल मिलता है कि दिल्ली पुलिस थर्ड बटालियन के कुछ जवान एक कुख्यात बदमाश को बीते साल लखनऊ के होटल में मौज-मस्ती कराते-बिरयानी खिलवाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। ऐसी भद्द पिटवा चुके पुलिस वालों पर कम के कम निर्भया के मुजरिमों को टांगने आने वाले जल्लाद को, लाने का पूरा-पूरा जिम्मा देना कहीं घातक साबित न हो जाए।

    दूसरी ओर निर्भया के चारों मुजरिमों के रिश्तेदार मंगलवार को तिहाड़ में बंद अपनों से मिलने पहुंचे। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मुलाकात के फांसी से पहले की आखिरी मुलाकात होने की बात से गुरुवार देर रात इंकार कर दिया।

  • DELHI ASSEMBLY ELECTIONS : जावड़ेकर बोले- विकास किया दिल्ली में केंद्र ने, अटकाए केजरीवाल ने रोड़े

    [object Promise]

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को यहां कहा कि वे विकास के मुद्दे पर दिल्ली चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन आप सरकार और उनके विधायकों ने दिल्ली में हिंसा फैलाई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सबोधित करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लिए लागू की गई योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। जावड़ेकर ने कहा कि 40 लाख लोगों को मकान का मालिकाना हक दिया गया और आगे तीन साल में इन बस्तियों का विकास होगा।

    जावड़ेकर ने वादा किया कि मोदी सरकार तीन लाख झुग्गीवासियों को झुग्गी की जगह ही मकान देगी, जो दो बेडरूम का होगा। सरकार ने 10 लाख दुकानों को फ्री होल्ड किया है। मेट्रो के विकास का श्रेय लेते हुए जावड़ेकर ने कहा, “मेट्रो में आज 60 लाख यात्री रोज सफर कर रहे हैं। 180 किलोमीटर मेट्रो को बढ़ाया गया है..रैपिड रेल का भी विस्तार किया जा रहा है। साथ ही देश का सबसे टनल दिल्ली में बनाया जा रहा है।”

    उन्होंने कहा, 900 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति मैदान के पास टनल बनाया जा रहा है। मोदी सरकार के फैसले से धौला कुआं के पास लगने वाला जाम खत्म हो गया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताते हुए जावड़ेकर ने कहा, “दिल्ली प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल ने सिर्फ विज्ञापन दिए, हमने काम किया। हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटना कम हो गई है। केंद्र ने ही बदरपुर पावर प्लांट को बंद किया। सरकार ने ईस्टर्न वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तैयार किया है, जिससे 60 हजार वाहनों की दिल्ली में कमी आई।”

    [object Promise]

    पुलिस में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया गया और भर्ती शुरू हो गई है। व्यापरियों को दिए गए फायदा को गिनाते हुए जावड़ेकर ने कहा, “जीएसटी भरने वाले कारोबारियों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिया गया और पेंशन की व्यवस्था की गई। परंतु इनमें से आधी योजनाओं पर केजरीवाल दावा करते हैं। मेट्रो के चौथे फेज को लेकर केजरीवाल सरकार ने विवाद पैदा किया और जानबूझकर लटकाया। बाद में कोर्ट को दखल देना पड़ा।”

    जावड़ेकर ने कहा, “अगर जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वाले देश द्रोहियों पर करवाई की गई होती तो शाहीनबाग में आज जो नारे लगाए जा रहे हैं, वे नहीं लगते। दिल्ली सरकार ने मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं दी।”

  • जिला कारागार का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 31 जनवरी/ मा0 जनपद न्यायाधीश तनवीर अहमद की संरक्षता में सतीश कुमार मगन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध महिला बंदियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से विधिक सेवा के प्रति जानकारी प्रदान करते हुए, उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी चाही गयी, जिस संबंध में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियो द्वारा किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं बतायी गयी। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव द्वारा जानकारी दी गयी कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 8 फरवरी, 2020 (दिन शनिवार) को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर किया गया है। उन्होंने सभी वादकारियो से अनुरोध है कि आप अपने मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत मे नियत कराते हुए जरिए सुलह समझौता निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।जिला कारागार निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक अमिता दुबे व जिला कारागारपाल तथा उप कारागारपाल एवं जिला कारागार एवं सभी आरक्षीगण आदि उपस्थित रहे ।

  • चीन से लौटने वाले भारतीय रहेंगे दिल्ली और मानेसर के कैंप में

    [object Promise]

    नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खतरे के बीच चीन में रह रहे अधिकांश भारतीय छात्र व अन्य नागरिक जल्द ही भारत लौटेंगे। भारत सरकार ने चीन से आने वाले करीब 600 छात्रों और अन्य भारतीयों को दिल्ली के छावला व हरियाणा के मानेसर कैंप में ठहराने का इंतजाम किया है। फिलहाल चीन से 366 भारतीय लौट रहे हैं। भारत सरकार ने शेष भारतीय नागरिकों को कम से कम 2 सप्ताह तक अलग रखने का फैसला किया है। इसी फैसले के तहत चीन से लौट रहे सभी भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बिल्डिंग और इंडियन आर्म फोर्स मेडिकल सर्विसेज के भवन में रखा जाएगा।

    कोरोना वायरस का सबसे अधिक संक्रमण चीन के वुहान प्रांत में फैला है। वुहान से कोरोना वायरस का यह संक्रमण अब चीन के 30 अलग-अलग राज्यों में फैल चुका है। वुहान प्रांत में ही अधिकांश भारतीय छात्र व अन्य नागरिक फंसे हुए हैं।

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में चीन की सरकार से संपर्क किया है। चीन व भारत की सरकारों के बीच आपसी बातचीत के बाद अब यह सभी छात्र व अन्य नागरिक स्वदेश लौट रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में बने अस्थायी कैंप में ले जाने से पहले चीन से आने वाले सभी भारतीयों की गहन जांच की जाएगी, जिसमें थर्मल स्क्रीनिंग भी शामिल है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “चीन से आने वाले करीब 366 भारतीय नागरिकों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बाहरी दिल्ली स्थित छावला कैंप और हरियाणा स्थित मानेसर में ठहराया जाएगा। ये सभी भारतीय चीन के वुहान प्रांत से लौट रहे हैं। चीन के वुहान प्रांत से आने वाले छात्र व अन्य भारतीयों को 2 सप्ताह तक रखने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान चीन से आए ये सभी लोग अपने परिवार समेत किसी भी अन्य व्यक्ति से नहीं मिलेंगे।”

    विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चीन से आए किसी भी भारतीय नागरिक के शरीर में संक्रमण का कोई वायरस मौजूद रहा तो इन 2 सप्ताह के दौरान उस वायरस की पहचान रोकथाम और उपचार किया जा सकेगा।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, “चीन के वुहान राज्य में ही 500 से अधिक भारतीय हैं। चीन सरकार ने सभी भारतीयों को सुरक्षित एवं एकांत स्थान पर रखा है। हमारा विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों के विषय पर चीन की सरकार के साथ संपर्क में है और जल्द ही भारत लौटने के इच्छुक सभी नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा।”

    डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, “चीन से भारत लाए जाने के उपरांत इन सभी लोगों को 14 दिन के लिए अलग रखा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि यदि चीन से आए इन भारतीयों में से किसी के भी व्यक्ति के शरीर में कोरोना का वायरस हुआ तो इन 14 दिन में उसकी जानकारी व रोकथाम हो जाएगी।”

    हालांकि डॉ. हर्ष वर्धन के मुताबिक, चीन में रह रहे इन भारतीयों में से कोई भी व्यक्ति अभी कोरोना वायरस से ग्रसित नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, गृह व जहाजरानी आदि कई मंत्रालय मिलकर एक संयुक्त टीम के रूप में काम कर रहे हैं। जिस प्रकार 2014 में इबोला वायरस को सतर्कता के चलते भारत में दाखिल नहीं होने दिया गया था, उसी तरह कोरोना वायरस को भी भारत से बाहर रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

  • NOIDA : होंडा शोरुम में डायरेक्टर थे 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले संजय

    [object Promise]

    नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर स्थित गुलशन एकेवाना सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले संजय (50) नोएडा में होंडा शोरूम के डायरेक्टर थे। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी बुधवार को आईएएनएस को नोएडा (सेंट्रल) डीसीपी हरीश चंद्र ने दी। डीसीपी ने बताया कि घटना बीती रात की है। घटना के समय संजय घर में अकेले थे।

    संजय परिवार के साथ सेक्टर-143 स्थित सोसायटी के डी-टॉवर में रहते थे। डीसीपी ने कहा कि सुसाइड नोट में काफी कुछ लिखा है। सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए परिवार से बात करना बेहद जरूरी है। हादसे के बाद परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। जहां तक जांच का सवाल है, तो फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

    उसके बाद ही विस्तृत कारण पता चल सकेगा। मौके पर पहुंची पुलिस को सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि संजय के घर के अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। संजय को किसी ने दसवीं मंजिल से कूदते तो नहीं देखा, मगर मौके के हालात उनके दसवीं मंजिल से कूदने का साफ-साफ इशारा कर रहे हैं। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    [object Promise]

  • ‘चीन में कोरोना समुद्री खाद्य वस्तुओं से फैला’, डॉ. हर्षवर्धन ने ये जानकारियां भी दी संसद में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चीन में 800 से अधिक लोगों की जान ले चुका कोरोना वायरस (विषाणु) चाइनीज सी-फूड यानी मछलियों समेत अन्य समुद्री खाद्य प्राणियों से फैलना शुरू हुआ। बेहद कम समय में यह विषाणु चीन के सभी प्रांतों में फैल गया। भारत को नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में चीन से पहली सूचना 31 दिसंबर को मिली थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी।

    मंत्री ने कहा कि दिसंबर की शुरुआत में इस वायरस के प्रकोप को चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर के सीफूड बाजार में नोटिस किया गया था। वहां से यह वायरस पहले वुहान शहर और फिर चीन के 30 अन्य राज्यों में फैल गया। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 9 फरवरी तक चीन में कोरोना वायरस के 37198 मामले सामने आए हैं और 811 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के अलावा 27 देशों (हांगकांग, मकाऊ तथा ताइवान) में 354 और मामले सामने आए हैं।

    चीन से सूचित मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, नोवेल कोरोना वायरस के बड़े समूह के कारण इंसानों तथा जानवरों में बीमारियां फैलती हैं। पशुओं में पनपे कोरोना वायरस कभी-कभार विकसित होकर लोगों को संक्रमित करते हैं तथा उसके बाद वायरस अन्य लोगों में फैलने लगते हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 जनवरी को इस महामारी को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न (पीएचआईईसी) घोषित किया। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद किसी सामान्य व्यक्ति के शरीर में बीमारी विकसित होने में लगभग 2 सप्ताह लग सकता है।

    नोवेल कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण हैं बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत। रेडियोलॉजिकल साक्ष्य निमोनिया जैसे होंगे। 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत मामलों में रोग इतना गंभीर हो सकता है कि वेनटिलेटरी सहायता की जरूरत पड़े। ऐसे मामलों में मृत्यु-दर लगभग 2 प्रतिशत है।

    मनुष्य से मनुष्य में संप्रेषण के मामले नोवेल कोरोना वायरस में देखे गए हैं तथा ये संक्रमित व्यक्ति के सन्निकट रहने वाले लोगों में ड्रापलेट्स/एयरोसोल के माध्यम से फैलता है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, संक्रमित रोगियों के फीकल नमूनों में इस वायरस के पाए जाने की रिपोर्टों के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों संबंधी अध्ययन किए जा रहे हैं।

    नोवेल कोरोना वायरस को और फैलने से रोकने के लिए इस रोग के सभी संदिग्ध एवं संभावित मामलों को बैरियर नर्सिग एवं संपूर्ण सावधानियों के साथ अलग से उपचार किया जाना चाहिए। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों रोगी केरल के हैं और इन तीनों ने पिछले दिनों चीन के वुहान शहर की यात्रा की थी।