Category: Uncategorized

  • DIWALI 2019 :महिलाएं ऐसे दिखें इस दीवाली पर खूबसूरत, ट्राई करें ये नए ट्रेंड्स

    [object Promise]

    यह बात हम सभी जानते है कि दिवाली के त्यौहार का सभी को बेसब्री से इंतजार करते है। अबकी बार दीपों का यह त्योहार 27 अक्टूबर को है। त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में अपने कपड़े और लुक्स को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह होता है। जब त्यौहार दिवाली का हो तो महिलाओँ में खूबसूरत दिखने की चाहत और ज्यादा हो जाती है।

    दिवाली के दिन सभी लोग अपने घरों को रंगोली, दिए और सजावटी लाइट्स से सजाते हैं। भारत के सभी भागों में इस त्यौहार को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जहां एक तरफ कोई अपने घर में रंगोली बनाता है तो वहीं दूसरी ओर कोई अपने घर को फूलों की मालाओं से सजाता है। दिवाली पर लोग अपने घर को एक नया लुक देने की कोशिश करते हैं। लेकिन घर के साथ-साथ खुद को नया लुक देना भी बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बता रहे है ऐसे नए स्टाइल्स के बारे में जो अापको ट्रेंडी के साथ भारतीय लुक भी देगा।

    साड़ी
    महिलाएं पुराने वक्त से साड़ी पहनती आई हैं। कहा जाता है करीब 5000 साल पहले इसकी खोज हुई। भारत की महिलाओं का यह सबसे पसंदीदा परिधान है। अगर आप इसे अलग लुक देने के लिए इसके साथ बेल्ट भी पहन सकते हैं।

    इंडो-वेस्टर्न लुक
    यदि इस बार दिवाली में साड़ी, सूट और लहंगा से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लेटेस्ट फैशन के अनुसार इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड फैशन डीवा भी इन लुक की दीवानी हैं। त्यौहारों के सीजन में जब आप अपनी एथनिक ड्रेस में वेस्टर्न लुक का तड़का लगाएंगी तो आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा।

    अनारकली या लॉन्ग सूट
    महिलाएं साड़ी के अलावा इस त्योहार पर लॉन्ग सूट या अनारकली भी पहन सकती हैं। अनारकली सलवार सूट महिलाओं का एक रूप है जो पाक के लाहौर शहर से उत्पन्न हुआ है।

    लहंगा और घाघरा
    एक लहंगे को हेवी चोली के साथ स्टाइल किया जा सकता है और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जाता है। लहंगा या घाघरा के बीच मुख्य अंतर स्कर्ट की कार्यक्षमता है, जहां शादियों के लिए लहंगा पहना जाता है जबकि घाघरा एक पारंपरिक स्कर्ट है।

    एथनिक वियर
    रोजाना पहनने से लेकर कभी कभी पहनने तक, आपको सभी विषयों के लिए कपड़े के विकल्प मिलेंगे। साड़ी, लहंगा, सूट और कुर्ती के रूप में एथनिक वियर खरीद सकते हैं।

  • KAMLESH TIWARI MURDER : कमलेश की मां बोलीं आराेपियों की गिरफ्तारी पर, दोनों को दी जाए फांसी

    [object Promise]

    लखनऊ। कमलेश तिवारी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को गुजरात एटीएस के दबोच लिया है। इसके बाद कमलेश तिवारी की मां कुसुम तिवारी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं आरोपियों की गिरफ्तारी से बहुत खुश हूं। उन्होंने दोनों को फांसी दिए जाने का मांग की है।
    इससे पहले हिंदू महासभा के पूर्व नेता व हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या मामले में गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने दो मुख्य आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे राजस्थान से गुजरात में प्रवेश कर रहे थे।

    गुजरात पुलिस के अनुसार, एटीएस ने जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख (34) और मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान (27) के रूप में की गई है।

    दोनों गुजरात-राजस्थान सीमा स्थित सूरत के शामलजी के रहने वाले हैं।

    एटीएस ने कहा कि दोनों उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से नेपाल पहुंचे और वहां से राजस्थान होते हुए गुजरात में प्रवेश कर रहे थे।

    एटीएस अधिकारियों ने कहा कि शेख मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता है, जबकि पठान फूड डिलिवरी ब्यॉय (खाना पहुंचाने वाला) का काम करता है।

    हत्या के कारण के बारे में एटीएस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने तिवारी के आपत्तिजनक बयान के प्रतिशोध में इस अपराध को अंजाम दिया।

    डीआईजी हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व वाली गुजरात एटीएस टीम ने कहा कि दोनों को परिवार के सदस्यों से पूछताछ और तकनीकी व फिजिकल सर्विलांस के आधार पर पकड़ा गया। दोनों को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

  • कांग्रेस की बनेगी सरकार, हरियाणा के चुनाव नतीजे पर बोलीं शैलजा

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गुरुवार को कहा कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी बनाएगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती चरणों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शैलजा ने एक ट्वीट किया, “हरियाणा ने जनादेश दे दिया है। वह भाजपा के कुशासन को और नहीं झेलेगा।”

    उन्होंने कहा, “राज्य अपनी जनता को पिछले पांच साल हुए नुकसान को पीछे छोड़ कांग्रेस के नेतृत्व में न्याय और समानता की नई सुबह को गले लगाने के लिए तैयार है।”

    चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 38 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत से आठ सीट कम है, वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) 11 सीटों पर और निर्दलीय उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • HARYANA: भाजपा को समर्थन देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी ये सफाई

    [object Promise]

    सिरसा। जेजेपी के नेता भाजपा को समर्थन देने पर अब सफाई देने उतर गए हैं। उनका कहना है कि हमने कभी भाजपा से वोट नहीं मांगा और कभी कांग्रेस से वोट मांगा है। क्योंकि हरियाणा में सोशल मीडिया में लगातार जेजेपी के समर्थन के खिलाफ अभियान चला रखा है।

    हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने न तो भाजपा के लिए और न ही कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे। जेजेपी ने राज्य को एक स्थिर सरकार प्रदान करने का निर्णय लिया। जो लोग ‘वोट किसको, समर्थन किस्को’ कह रहे हैं, क्या हमने उनके लिए वोट मांगे हैं?
    दुष्‍यंत ने कहा कि हुड्डा ने अपने शासन में सीएलयू के नाम पर घोटाला कर हरियाणा को जमकर लूटा। दुष्‍यंत के भाई दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा को जेल जाने के लिए तैयार रहें।
    दुष्यंत के सिरसा निवास पर काफी संख्‍या में लोग पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में नए युग की शुरूआत हुई है। प्रदेश में तजुर्बा और युवा जोश मिलकर परिर्वतन के लिए मजबूत नींव रखेगा। यह सरकार राज्‍य को नई दिशा देने का काम करेगी।

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने यह बात नहीं कही कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भाजपा के खिलाफ और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की थी। उनका एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए थे।

  • JAMMU AND KASHMIR: सुरक्षा बलों ने ट्रक डाईवर की हत्या करने वाले आतंकी को मार गिराया, दो आतंकी फरार

    [object Promise]

    श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिला में सोमवार रात आतंकवादियों ने एक और ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। यूरोपीय संघ (ईयू) का प्रतिनिधिमंडल आज कश्मीर का दौरा करने वाला है। चालक की पहचान रियासी निवासी नारायण दत्त के रूप में हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल एक आतंकी को ढेर कर दिया है, वहीं 2 आतंकी मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मारा गया आतंकी ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल रहा है।

    कश्मीर घाटी में एक सप्ताह में यह चौथा हमला है। आतंकवादियों ने इससे पहले शोपियां में दो ट्रक चालकों की हत्या कर दी थी।

    इससे पहले एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने शोपियां में ही राजस्थान के एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक बाग मालिक पर हमला कर दिया था।

    हमलों का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी में सेब समेत अन्य उत्पादों के व्यापारियों में दहशत पैदा करना है। सरकार यहां व्यापार को बढ़ावा दे रही है।

    ईयू का 28 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कश्मीर घाटी का दौरा करेगा, जो राज्य में किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का पहला दौरा है। यह दौरा राज्य के दो केद्र शासित प्रदेशों में औपचारिक रूप से विभाजित होने से दो दिन पहले हो रहा है।

  • वाराणसी, अयोध्या, मथुरा में भगवान को अर्पित नहीं करते पुजारी प्लास्टिक में रखा प्रसाद

    वाराणसी, अयोध्या, मथुरा में भगवान को अर्पित नहीं करते पुजारी प्लास्टिक में रखा प्रसाद

    लखनऊ. सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए सरकार के प्रयास भले ही सफल या असफल हों, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर पिछले कई सालों से प्लास्टिक पर बैन लगा हुआ है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ, संकट मोचन मंदिर, अयोध्या में राम लला विराजमान, हनुमान गढ़ी और मथुरा-वृंदावन में रंगनाथ जी, बांके बिहारी समेत तमाम मंदिरों में प्लास्टिक पैकिंग और पॉलिथीन में रखकर लाए गए प्रसाद को पुजारी भगवान को अर्पित नहीं करते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान की तर्ज पर देश को पॉलिथीन मुक्त करने का ऐलान किया था। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर देश भर में इस पर अभियान चलाया गया। अभियान को एक महीने से अधिक समय हो गया है, फिर भी तमाम जगहों पर पॉलिथीन का उपयोग जारी है, लेकिन उत्तर प्रदेश के इन धर्मस्थलों ने पहले ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाकर अपना परिसर साफ बनाने की दिशा में काम किया है।

    मथुरा- रंगनाथ मंदिर
    रंगनाथ जी मन्दिर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। मन्दिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि मन्दिर में पिछले 20 सालों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया जाता है। अगर कोई श्रद्धालु बाहर से पॉलिथीन में प्रसाद लेकर आता है तो उसे निकालकर डलिया में रखकर की भगवान के समक्ष अर्पित किया जाता है। मन्दिर की रसोई में प्लास्टिक के बर्तन भी उपयोग नहीं किए जाते हैं। दक्षिण शैली के मंदिरों में प्लास्टिक को अशुद्ध माना गया है। मंदिर में पानी की पाइप लाइन भी लोहे की हैं। उत्सवों के दौरान मन्दिर में होने वाले भंडारों में भी पत्तल, दौनों का उपयोग किया जाता है।

    वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर
    भगवान भोलेनाथ की अविनाशी काशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर में पांच महीने से पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। मंदिर एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि हेल्पडेस्क से प्रसाद जो भी भक्तों को दिया जाता है, उसे कागज के डिब्बों में रखा जाता है। कुछ भक्त जो बाहर से प्रसाद लेते है, अगर पॉलिथीन साथ ले जाते हैं तो चेकिंग स्पॉट पर हटा दिया जाता है। दूध और जल के लिए कागज में मोटे गिलास का ही इस्तेमाल होता है।

    वाराणसी- संकट मोचन मंदिर
    संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्रा के छोटे भाई डॉ. वीएन मिश्रा ने बताया कि, मंदिर में बीते आठ वर्षो से पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। यह भारत का ऐसा मंदिर है, जहां पेड़ के पत्तों से बने दोना और पेटारी में संकट मोचन को प्रसाद चढ़ता है। मुख्य द्वार पर बकायदा प्लास्टिक, मोबाइल अन्य सामानों को चेक करने के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी अंदर नहीं जाता है।

    अयोध्या- रामलला व हनुमानगढ़ी
    भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला विराजमान व हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पॉलिथीन में प्रसाद नहीं चढ़ता है। यहां दफ्ती के डिब्बों में लड्डू व पारदर्शी कैरीबैग में इलाइची दाने की बिक्री हो रही है। रामलला विराजमान के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया पहले बर्तन, सोना, चांदी, लड्डू व पेड़ा सहित कई अन्य सामान श्रद्धालु रामलला के दरबार में प्रसाद के रूप में चढ़ाते थे, लेकिन 2002 के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पारदर्शी पन्नी में इलायची दाना, मिश्री व मूंगफली प्रसाद के रूप में अंदर जाने की अनुमति दी। उसी प्रसाद को अन्य श्रद्धालुओं में बांटा जाता रहा है।

  • केन्द्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

    केन्द्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर प्रदूषण का स्तर आज फिर बढ़ गया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 इलाके में आज सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 458 रहा जोकि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर की हवा इस सीजन में दूसरी बार जहरीली बन गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली-एसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने हाई लेवल कमिटी को अपनी रिपोर्ट देने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कमिटी से 3 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

    दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सांसों पर जहरीला संकट मंडराने लग गया है। प्रदूषण का स्तर आज इमरजेंसी की कैटेगरी तक पहुंचने की आशंका जताई गई। सुबह-सुबह ही लोधी रोड पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 दर्ज किया गया।

    वहीं नोएडा में 472 और फरीदाबाद में 441, जो कि बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक राहत मिलने के आसार नहीं है। इसी बीच तीन दिन के बाद दिल्ली में आज फिर से ऑड-ईवन नियम लागू रहेगा। इसके तहत आज सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ियां सड़कों पर उतरेंगी।

  • Disha Patani के लेटेस्ट Sexy Video ने इंटरनेट का बढ़ाया टेम्पेरेचर, Hot एंड Bold Photos देख फैंस का छूटा पसीना

    बालीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी सेक्सी अदाओं और बोल्ड लुक के कारण दिशा पटानी हमेशा चर्चा में बनी रहती है।

    अपनी एक्टिंग से ज्यादा दिशा पटानी हॉटनेस के लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर दिशा पटानी कहर बरपाते हुए नजर आ रही हैं। दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में दिशा पटानी का सेक्सी अंदाज देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। हाल ही में दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो शेयर किया था।

    दिशा पटानी अपने हॉट फिगर और लुक को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और उनकी हॉट फोटो भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

    View this post on Instagram

    Coming soon @calvinklein ❤

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    सोशल मीडिया पर दिशा पटानी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और सेक्सी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    दिशा पटानी की बिकिनी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दिशा पटानी के चाहने वालों की कितनी लंबी लिस्ट है।

     

    View this post on Instagram

    Coming soon @calvinklein ❤

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    इस बात का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगा सकते हैं। दिशा पटानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मलंग की शूटिंग में बिजी हैं।

     

    View this post on Instagram

    🌸

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    इसके अलावा दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो वीडियो शेयर कर फैन्स की नींद उड़ाती हैं।

     

    https://www.instagram.com/p/B33RU-RAwtF/?utm_source=ig_web_copy_link

    फैन्स उनकी इन हॉट और सेक्सी फोटो वीडियो को काफी लाइक करते हैं। दिशा पटानी का एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

     

    View this post on Instagram

    🌸

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते उनके फॉलोअर्स की तादाद लाखों में हैं।

     

    View this post on Instagram

    🐲

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    अकेले इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी के 27.3 मिलियन फॉलओर्स हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के बीच कितनी लोकप्रिय हैं।

     

    View this post on Instagram

    🌞💋

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    दिशा पटानी पिछले काफी समय में हमेशा सुर्खियों में बनी हुई हैं बीते साल वह टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप के चलते चर्चा में थीं।

     

    View this post on Instagram

    ☘

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    इस स्टार कपल को कई बार बी टाउन की गलियों में साथ-साथ देखा गया। इतना ही नहीं जब साल 2019 में दिशा पटानी देश के बाहर छुट्टियां बिताने गईं तो टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ थे।

    View this post on Instagram

    🤟

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    उसके कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों में ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों में ब्रेकअप नहीं हुआ है।

     

  • बीजेपी सांसद गंभीर के दिल्ली में लगे गुमशुदगी के पोस्टर, लिखा- इन्हें इंदौर में जलेबी खाते आखिरी बार देखा

    बीजेपी सांसद गंभीर के दिल्ली में लगे गुमशुदगी के पोस्टर, लिखा- इन्हें इंदौर में जलेबी खाते आखिरी बार देखा

    नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सांसद गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं और पोस्टर में लिखा है, क्या आपने इन्हें देखा है। आखिरी बार इन्हें इंदौर में जलेबी खाते देखा गया था पूरी दिल्ली इन्हें ढूंढ रही है।

    15 नवंबर को दिल्ली में वायु प्रदूषण पर शहरी विकास की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में गौतम गंभीर शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद संसदीय कमेटी की बैठक को स्‍थगित कर दिया गया था। संसदीय समिति के 29 सांसद सदस्य हैं, लेकिन बैठक के लिए सिर्फ 4 सांसद ही पहुंचे थे।

    एमसीडी के तीनों कमिश्नर, डीडीए के वाइस चेयरमैन और पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी इस बैठक में नहीं पहुंचे थे। कई वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण से दिल्ली में वायु प्रदूषण के मसले पर प्रेजेंटेशन नहीं हो पाई। प्रदूषण पर 15 नवंबर को होने वाली जो बैठक टल गई थी वह बैठक 20 नवंबर को हो सकती है।

    पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर संसद की स्‍टैंडिंग कमेटी के सदस्‍य हैं। गौतम गंभीर के बैठक में शामिल नहीं होने पर उनकी आलोचना भी की गई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर गैतन गंभीर की क्लास लगाई है और गौतम गंभीर इस मुद्दे पर दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में शामिल होने के बजाय इंदौर में मजे से जलेबी खा रहे हैं।

    दिल्‍ली में सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी गौतम गंभीर पर जमकर हमला बोला था और उनकी कड़ी आलोचना की थी। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया था, भाजपा ने प्रदूषण पर खानापूरी करने को संसदीय समि‍ति की मीटिंग बुलाई। एमसीडी कमिश्‍नर्स और डीडीए के वीसी उसमें गए नहीं। सांसद गौतम गंभीर भी सिर्फ ट्विटर पर ज्ञान बाटते हैं मगर इस मीटिंग में दिखाई नहीं देते है।

  • ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन बढ़ाने के नई मांओं के लिए टिप्स

    ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन बढ़ाने के नई मांओं के लिए टिप्स

    डिलिवरी के तुरंत बाद ज्यादातर नई मांओं के मन में जिस एक बात को लेकर सबसे ज्यादा चिंता रहती है, वो ये है कि क्या अपने बच्चे के लिए उनकी ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई सफिशंट होगी? क्या उन्हें ऊपर का दूध यानी फॉर्मुला मिल्क बच्चे को देना चाहिए? क्या सिर्फ मेरे दूध से बच्चे का पेट भर जाएगा? एक्सट्रा..एक्सट्रा…एक्सट्रा… अगर आप भी एक न्यू मॉम हैं और आपके मन में ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन को लेकर इस तरह के सवाल हैं तो यहां जानिए इन सब सवालों का जवाब।

    नैचरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शनबच्चे के जन्म से लेकर शुरुआती 6 महीने तक उसे सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग करवाना बेहद जरूरी है। मां के दूध में मौजूद पोषक तत्व नवजात शिशु की सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं और ये बच्चे को सभी तरह के इंफेक्शन और जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन कई बार मांएं इस समस्या का सामना करती हैं कि उनके ब्रेस्ट से सही मात्रा में दूध का उत्पादन नहीं होता और ऐसा लगता है कि मानो बच्चे का पेट नहीं भरा और वह भूखा है। ऐसे में इन 4 नैचरल तरीकों को अपनाकर आप भी बढ़ा सकती हैं ब्रेस्ट मिल्क का प्रॉडक्शन…

    Latching का रखें ध्यान
    latch का अर्थ है ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बच्चा किस तरह से मां के ब्रेस्ट को अपने मुंह से जकड़ता है और फिर दूध खींचता है। अगर बच्चे की लैचिंग प्रक्रिया अच्छी है तो ब्रेस्ट मिल्क का फ्लो बढ़ता है और बच्चे की मां को निप्पल में किसी तरह की असहजता भी महसूस नहीं होती। ऐसे में बेहद जरूरी है कि बच्चे की लैचिंग की प्रक्रिया सही हो, तभी बच्चा पूरी तरह से और पेट भरकर दूध पिएगा।

    बच्चे को बार-बार ब्रेस्टफीड करवाएं
    याद रखें कि आपका शरीर डिमांग और सप्लाई के फंक्शन पर काम करता है। इसका मतलब है कि अगर आपका बच्चा बार-बार ब्रेस्टफीड होगा तो शरीर को इस बात के संकेत मिलेंगे कि उन्हें बच्चे की जरूरत के हिसाब से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई करनी है। औसतन एक न्यूबॉर्न बेबी को दिन भर में हर 2 से 3 घंटे में ब्रेस्टफीड करवाना चाहिए।

    मां का हाइड्रेटेड रहना जरूरी

    बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि वह दिनभर में कितना पानी या लिक्विड डायट का सेवन करती है। अगर आपको लग रहा है कि आप बच्चे की जरूरत के हिसाब से ब्रेस्टमिल्क का उत्पादन नहीं कर पा रही हैं तो अपना वॉटर इनटेक बढ़ाएं। दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

    दोनों ब्रेस्ट से बच्चे को पिलाएं दूध
    भले ही बच्चे को दूध पिलाने की आपकी कोई फेवरिट पोजिशन हो लेकिन बच्चे को दोनों ब्रेस्ट से दूध पिलाना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से भी ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है। अगर पहले ब्रेस्ट से दूध खींचते वक्त बच्चा स्लो हो जाए तो उसी दौरान उसे दूसरे ब्रेस्ट से दूध पिलाएं।