Category: Uncategorized

  • चंद्रयान-2: इसरो कर रहा विक्रम के गिरने की वजह की जांच

    [object Promise]

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने विक्रम लैंडर के मात्र 2.1 किलोमीटर पहले रास्‍ते बदलकर हार्ड लैंडिंग करने के वास्‍तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। हार्ड लैंडिंग के कारणों का पता लगाने के लिए इसरो विक्रम लैंडर की तस्‍वीरों की शनिवार से जांच कर रहा है। इसरो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि विक्रम का रास्‍ता भटकना मौसम की मार जैसी प्राकृतिक घटना है या कुछ और।

    चंद्र मिशन से जुड़े एक वैज्ञानिक ने कहा, ‘शनिवार को जब तस्‍वीरें ली गईं तो हमें यह पता लगाना था कि जो वस्‍तु चांद की सतह पर दिखाई दे रही है, वह विक्रम ही है। इसके बाद हमने अक्षांस और देशांतर रेखा के आधार पर हमने उसी स्‍थान की पुरानी तस्‍वीरों का विश्‍लेषण किया। पुरानी तस्‍वीरों में कोई वस्‍तु नजर नहीं आई। नई तस्‍वीरों में हमें एक वस्‍तु दिखाई दी। इसके आधार पर हमने यह अनुमान लगाया कि यह विक्रम लैंडर ही है।’

    ‘अज्ञात’ या ‘प्राकृतिक घटना’ पर भी फोकस
    उधर, इसरो के एक सूत्र ने कहा कि अभी यह पता लगाना बाकी है कि विक्रम पर रखा ट्रांसपोंडर अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे पहले कहा गया था कि ऑर्बिटर विक्रम लैंडर का तीन दिन के अंदर पता लगा सकता है। इस बीच डेटा का विश्‍लेषण कर रहे एक वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इसरो की जांच में ‘अज्ञात’ या ‘प्राकृतिक घटना’ पर भी फोकस किया जा रहा है जिसकी वजह से विक्रम अपने रास्‍ते से भटक गया।

    वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ते समय लैंडर पर कुछ ‘अज्ञात’ प्रभाव आ सकता है जिसकी वजह से उसे रिकवर नहीं किया जा सका। उन्‍होंने कहा, ‘यह प्राकृतिक घटना भी हो सकती है, अभी हमने इसका पता नहीं लगाया है। हम इसका पता लगा रहे हैं।’ वहीं इस सवाल पर इस विशेष सवाल पर इसरो चीफ के. सिवन ने कहा, ‘अभी हमारे पास कुछ खास नहीं है….अभी हमें कुछ भी ठोस जानकारी नहीं मिली है। हम अभी भी सूचना का विश्‍लेषण कर रहे हैं। लेकिन हां, हम इन सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।’

    ‘ऑर्बिटर का बढ़ा हुआ जीवनकाल बेहद महत्‍वपूर्ण’
    सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का बढ़ा हुआ जीवनकाल बेहद महत्‍वपूर्ण है। इस सैटलाइट से हमें काफी अहम डेटा मिलेगा। उन्‍होंने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं कि हम चंद्रमा की सतह पर पानी के बारे में जानकारी हासिल कर एक और महत्‍वपूर्ण खोज कर सकते हैं। आर्बिटर को 90 डिग्री पर झुकाकर हम बर्फ और पानी का पता लगा सकते हैं।’

    इसरो के एक अन्‍य वैज्ञानिक ने बताया कि एजेंसी ऑर्बिटर को अगले कुछ महीनों में चंद्रमा की कक्षा में और ज्‍यादा नीचे ले जाने का प्रयास करेगी। उन्‍होंने कहा, ‘एक साल बाद जब 100 किमी ऊपर से सभी तरह के डेटा को संग्रह करने का काम पूरा हो जाएगा तब ऑर्बिटर को 50 किमी की ऊंचाई तक लाने का प्रयास किया जाएगा। इससे चंद्रमा के सतह की और ज्‍यादा साफ तस्‍वीरें खींची जा सकती हैं। हालांकि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। ऐसा पहली बार है जब हमारे पास पूरे चंद्रमा का नक्‍शा बनाने का अवसर है। अभी तक केवल नासा ने ही चंद्रमा की मैपिंग की है।

  • राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र कश्मीर में मानवाधिकार हनन के आरोप वाले पाकिस्तान के दस्तावेज में

    [object Promise]

    भारत पर कथित मानवाधिकार हनन के आरोप लगा रहे पाकिस्तान ने 115 पेज का दस्तावेज तैयार किया है। यूएमनएचआरसी में पाकिस्तान की ओर से पेश किए जानेवाले दस्तावेज में राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस्तावेज के पहले ही पन्ने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान का हवाला दिया गया है।


    पाकिस्तानी मीडिया में राहुल-उमर के बयानों का जिक्र

    यूएनएचआरसी में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने की भी तैयारी की है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से 115 पेज का दस्तावेज सौंपा गया है जिसमें राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयानों का जिक्र किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्टिकल 370 को खत्म किए जानेके सरकार के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी के बयान को दस्तावेज के पहले पन्ने में ही पेश किया गया है। कश्मीर में सैन्य बलों के प्रयोग को लेकर उमर अब्दुल्ला के भी पूर्व में दिए बयानों को पाकिस्तान ने दस्तावेज में शामिल किया है।

    भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए कूटनीतिक चुनौती
    जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर UNHRC में भारत और पाक एक-दूसरे के तर्कों को खारिज करने का प्रयास करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने 115 पेज के अपने जवाब से भारत को घेरने की कोशिश करने वाला है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार के हनन पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए पूरा जोर लगाएगा। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के भारत सरकार के फैसले को पाकिस्तान UNHRC में प्रदेश में मानवाधिकार हनन के तौर पर पेश करने की कोशिश में है।

    कश्मीर मुद्दे का जिक्र UNHRC चीफ ने भी किया
    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42वें सेशन की शुरुआत में मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाशालेट ने जो कहा, उसे भारत के पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पर भारत सरकार के हालिया ऐक्शन को लेकर और कश्मीरी लोगों के मानवाधिकार को लेकर मैं बहुत अधिक चिंतित हूं। सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए उनमें इंटरनेट कम्युनिकेशन पर प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के जमा होने और स्थानीय नेताओं को नजरबंद किया जाना शामिल है।’

  • पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग के सामने खड़ा नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने का संकट

    [object Promise]

    पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से चार दिन पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों के लिए लागू दो बच्चों की शर्त को लेकर उलझ गया है। पंचायतीराज विभाग को इस ऐक्ट की उलझनों पर प्रश्नावली तैयार कर निर्वाचन आयोग ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उत्तराखंड में 20 सितंबर से पंचायत चुनाव के नामांकन होने हैं। इस बार यह चुनाव लड़ने के लिए अधिकतम दो बच्चों की शर्त लागू कर दी गई है। यानी ऐसे लोग जिनकी तीसरी संतान है, वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन, दो बच्चों की शर्त के लिए पंचायतीराज ऐक्ट में कई अहम बातों का जिक्र नहीं है।

    इस कारण आयोग के सामने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, आयोग के पास तमाम लोग अपनी उलझन लेकर आ रहे हैं। इसलिए आयोग की ओर से सचिव रोशन लाल ने सचिव पंचायतीराज को पत्र लिखकर, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन सवालों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि उम्मीदवारों के लिए तय की गई शैक्षिक योग्यता में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसलिए इस पर भी स्थिति स्पष्ट की जाए। ऐक्ट में इस बात का भी उल्लेख नहीं है कि यदि उम्मीदवार के निर्वाचित होने के बाद तीसरी संतान पैदा होती है तो निर्वाचन खारिज होगा या नहीं। इधर, आयोग के पत्र के बाद न्याय विभाग से राय मांगी गई है। पंचायतीराज विभाग कुछ राज्यों में लागू ऐसे कानून का अध्ययन भी कर रहा है।

     

    आयोग के सवाल

    • प्रत्याशी के दूसरे गर्भधारण पर यदि जुड़वा बच्चे पैदा हुए तो बच्चों की संख्या कितनी गिनी जाएगी?
    • प्रत्याशी तीसरी संतान गोद देता है तो जन्म देने वाली की तीसरी संतान गिनी जाएगी या नहीं?
    • यदि प्रत्याशी ने तीसरी संतान गोद ली हुई है तो क्या उनकी तीसरी संतान गिनी जाएगी?
    • यदि किसी महिला ने ऐसे पुरुष से शादी की है, जिनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं तो महिला प्रत्याशी से पैदा बच्चे को तीसरी संतान गिना जाएगा?

     

     

    पंचायतीराज ऐक्ट की व्याख्या शासन ही कर सकता है, इसलिए आयोग ने शासन से कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इस पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त 

  • ISRO ने साझा की Chandrayaan 2 को लेकर नई जानकारी, ऑर्बिटर के बारे में कही ये बात

    [object Promise]

    चंद्रयान-2 प्रोजेक्ट को लेकर इसरो ने नई जानकारी साझा की है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर सही तरीके से काम कर रहा है और वैज्ञानिक सफलता पूर्वक प्रोजेक्ट को अंजाम दे रहे हैं। वैज्ञानिकों की विशेष टीम लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने की वजहों की खोज कर रही है।

    इसरो के वैज्ञानिक अब भी अपने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में लगे हैं। चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में कामयाब ना रहा हो लेकिन, ISRO अभी भी विक्रम से संपर्क साधने की पूरी कोशिश कर रहा है।

    इसरो ने बताया था कि चंद्रयान का ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है। वहीं, नासा के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि एजेंसी ISRO का समर्थन करने के लिए लैंडर विक्रम की पहले और बाद की तस्वीरें साझा करेगी। फिलहाल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ऑर्बिटर द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों का विश्लेषण और समीक्षा कर रहा है।

    बता दें कि सात सितंबर को चांद पर लैंडिंग के महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि इसका कारण उसका तेज गति से चांद की सतह पर तिरछा गिरना है। विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की संभावना 21 सितंबर तक ही है। इसके बाद चांद के उस क्षेत्र में अंधेरा हो जाएगा।

  • चार दिन तक रहेंगे बैंक बंद, निपटा लें बैंक के जरूरी काम

    [object Promise]

    नई दिल्ली । बैंकों के विलय की घोषणा के खिलाफ कर्मचारियों ने अगले सप्ताह हड़ताल की घोषणा की है। इसकी वजह से आने वाले सप्ताह में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर बैंक में आपका कोई पेंडिंग काम है तो उसे फटाफट निपटा लें, क्योंकि अगले सप्ताह बैंकों की बड़ी हड़ताल होने वाली है। इसकी वजह से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की ये बंदी सात दिन तक के लिए बढ़ सकती है।

    बैंक ऑफिसर्स यूनियन ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ 26 व 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद 28 सितंबर को चौथा शनिवार होने की वजह और फिर 29 सितंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। चार दिनों तक बैंकों की बंदी की वजह से महीने के अंतिम दिन 30 सितंबर को भी बैंक सेवा प्रभावित रह सकती हैं।

    इस दिन बैंकों में बहुत भीड़ होने और क्लोजिंग के प्रेशर की वजह से ग्राहक सेवाओं के लिए बैंक उपभोक्ताओं को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।सरकार के फैसले के खिलाफ, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल का आव्हान किया है। बैंक हड़ताल को अन्य कर्मचारी संगठनों का भी सहयोग मिल चुका है। त्यौहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले बैंकों की इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।  

    दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स आर्गनाइजेशन ने 30 सितंबर और एक अक्टूबर को अलगे से हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक अगर यह बंदी भी हो गई तो सात दिन के लिए बैंकों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो सकता है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी की वजह से बैंक का अवकाश होगा। ऐसे में बैंकों की बंदी 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक, सात दिनों के लिए खिंच सकती है।

    बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल को केंद्रीय ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया ट्रेडर्स यूनियन कांग्रेस (AITUC) ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को ही संगठन ने इसका एलान किया है। एआइटीयूसी के अनुसार बैंकों के विलय के जरिए सरकार निजी क्षेत्र के बैंकों को बढ़ावा देना चाहती है। इसलिए संगठन ने बैंक हड़ताल को समर्थन दिया है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि वह लोग कॉरपोरेट को समर्थन देने वाली नीतियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नेशनल कन्वेंशन की तैयारी कर रहे हैं।

  • India vs South Africa: अलग हैं टेस्ट सीरीज में रहाणे और रोहित के ‘टारगेट’

    [object Promise]

    मुंबई के दो सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खास निगाह होगी। दोनों ही बल्लेबाजों पर अलग तरह का दबाव है। एक ओर इस सीरीज को रोहित के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की करने के आखिरी मौके के रूप में देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर रहाणे अपने प्रदर्शन द्वारा छोटे प्रारूप में एंट्री की कोशिश करेंगे। रोहित T20I और ODI में बड़ा नाम है। सीमित ओवरों के खेल में वह विराट कोहली के डेप्युटी हैं। हालांकि टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। वह अभी तक लाल गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा नहीं हो पाए हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

    इस बीच रहाणे को वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया था। बाद में जब टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड में चोटिल हो रहे थे तब भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। बल्कि मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत को टीम को इंग्लैंड भेजा गया। उनका टेस्ट फॉर्म भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा था। यहां भी उनकी जगह पर कुछ सवाल उठने शुरू हो गए थे लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले महीने लगाई गई सेंचुरी से उन्हें काफी फायदा हुआ।

    अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही सीरीज में भारत के इन प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के पास अगले पड़ाव पर जाने का बहुत अच्छा मौका होगा।

    “‘मैंने सोचा कि मैं अपने वक्त का सदुपयोग कर क्रिकेट और जीवन के बारे में काफी कुछ सीख सकता हूं। काउंटी क्रिकेट खेलना एक बिलकुल ही अलग अनुवभव है। यहां हमें चीजें आसानी से मिल जाती हैं, वहीं काउंटी में आपको सभी चीजें अपने आप करनी पड़ती हैं। क्रिकेट के अलावा कई अन्य चीजों ने मेरी काफी मदद की। मैंने वहीं विचार किया कि जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तब नतीजे से ज्यादा खेल का आनंद लेना मेरा मुख्य था। जब आप नतीजे के बारे में सोचते हैं तो खुद पर दबाव डालते हैं।’”-काउंटी मे खेलने पर अपने अनुभव पर अजिंक्य रहाणे

    रहाणे ने एक कार्यक्रम में कहा भी कि रोहित जैसी प्रतिभा को बाहर बैठे देखना काफी मुश्किल था। रहाणे ने कहा, ‘सच बताऊं तो मैं नहीं जानता कि रोहित पारी की शुरुआत करेंगे अथवा नहीं। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं उनके लिए बहुत खुश होऊंगा। मैंने वेस्ट इंडीज में भी ऐसा कहा था। रोहित जैसी खास प्रतिभा को मैदान पर न देखना काफी निराशाजनकर होता है।’

    सिलेक्टर्स ने रोहित को पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाने का फैसला किया है। मध्यक्रम में रोहित ने 47 पारियों में 39.62 के औसत से रन बनाए हैं लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर वह टेस्ट क्रिकेट में सीमित ओवरों जैसा प्रभाव छोड़ पाने में असफल रहे हैं। उनके बारे में आम राय यह है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी बहुत जल्दी शॉट खेलने लग जाते हैं। रहाणे को हालांकि लगता है कि रोहित एक मेहनती खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    रहाणे ने कहा था, ‘हम सब जानते हैं कि रोहित किस क्वॉलिटी के बल्लेबाज हैं। सीमित ओवरों के प्रारूप में आप जाते ही आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सारा खेल मानसिक स्थिति का है। जब दो गेंदबाज अच्छा स्पैल फेंक रहे हों तो एक बल्लेबाज के रूप में आपको उन्हें सम्मान देना चाहिए। आपको उन स्पैल के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए और फिर अपना खेल खेलना चाहिए।’

    रहाणे ने अपना आखिरी वनडे इंटरनैशनल मैच 18 महीने पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। 50 ओवरों के खेल में वापसी करने की उनकी चाहत को वह छुपाते नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ODIs में वापसी करना चाहता हूं। हालांकि फिलहाल मेरा पूरा ध्यान साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर है।’

    अनुभवहीन साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम को फेवरिट माना जा रहा है। रहाणे को लगता है कि कागिसो रबाडा और केशव महाराज भारतीय टीम को चुनौती दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘रबाडा एक शानदार गेंदबाज हैं। वह विकेट लेने वाले बोलर हैं। विकेट कैसा भी वह विकेट ले सकते हैं। हमें उन्हें और बाकी गेंदबाजों को सम्मान देना होगा। उनका पास तुलनात्मक रूप से युवा टीम है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण- तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के पास अनुभव है। केशव महाराज ने काउंटी क्रिकेट खेला है और लाल गेंद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। तो, हमें उन्हें सम्मान देना होगा।’

  • पहाड़ों का ये कीड़ा दे रहा जानलेवा इन्फेक्शन

    [object Promise]

    दिल्ली में इन दिनों एक नए किस्म की बीमारी फैली है। डॉक्टरों ने इसे स्क्रब टाइफस नाम दिया है। ये पहाड़ों में पाए जाने वाले एक खास किस्म के कीड़े टिक बाइट के काटने से फैलने वाला इन्फेक्शन है। इसके काटने से शरीर पर खास तरह का निशान बन जाता है। समय पर इस इन्फेक्शन की पहचान न हो तो इसका सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता है, जिससे शरीर के कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा बढ़ जाता है। यह जानलेवा हो सकता है। गाजियाबाद में एक महिला की इसकी चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

    अस्पतालों में इन दिनों स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। गंगाराम अस्पताल में इसके एक दर्जन से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें से कुछ तो आईसीयू में भर्ती हैं। मैक्स के डॉक्टर रोमेल किट्टू ने बताया कि आमतौर पर स्क्रब टाइफस की पहचान के लिए मरीज का आइजीएम टेस्ट कराया जाता है। इसके इलाज के तौर पर ऐंटीबायोटिक्स मौजूद हैं।

    डेंगू जैसे लक्षण
    इसमें मरीज को बुखार के अलावा सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, सूखी खांसी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे ही लक्षण डेंगू, वायरल फीवर या चिकनगुनिया के भी होते हैं।

  • पुणे टेस्ट : मयंक और पुजारा डटे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने

    [object Promise]

    पुणे। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भोजनकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक 44 ओवर में 132/1 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल (71) और चेतेश्वर पुजारा (37) क्रीज पर हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने धीमी शुरुआत की। शुरुआत में गेंद हरकतें कर रही थी और इसी कारण दोनों सलामी बल्लेबाज संभल कर खेल रहे थे। ऐसी ही कागिसो रबादा की एक गेंद रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में चली गई। रोहित ने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका मारा।

    रोहित के बाद आए पुजारा ने भी संभल कर खेलने की रणनीति अपनाई। वह अभी तक 39 गेंद खेल चुके हैं जिन पर उन्होंने तीन चौके मारे हैं। मयंक और पुजारा के बीच अभी तक 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    मेहमान टीम ने अभी तक अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। पदार्पण कर रहे एनरिक नोर्टजे पांच ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन खर्च कर चुके हैं। विकेट लेने वाले राबाडा 10 ओवरों में 26 रन दिए हैं। वार्नोन फिलेंडर किफायती रहे हैं। सात ओवरों में उन्होंने एक मेडेन फेंका है और सिर्फ आठ रन दिए हैं।

    स्पिनर केशव महाराज ने तीन ओवरों में 10 रन दिए हैं।

  • IND V/S SA 2ND TEST : भारत की पुणे टेस्ट में शानदार जीत,पारी और 137 रनों से हराया दक्षिण अफ्रीका को

    [object Promise]

    पुणे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से मात देकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। इसी के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है और फ्रीडम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का अगला मैच रांची में 19 अक्टूबर से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले चौथे दिन फॉलोऑन झेलने के बाद लंच तक अपनी दूसरी पारी में फॉलोऑन मिला था।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया। चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई।

    उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

    इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल की थी।

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे दिन पहली पारी में महज 275 रनों पर समेट दिया और शनिवार को उसे फॉलोऑन देने का निर्णय किया। कप्तान विराट कोहली के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया और शनिवार को मेजबान टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और 21 रन के कुल योग पर थेयुनिस डे ब्रयून (8) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। मार्कराम को ईशांत शर्मा और डे ब्रयून को उमेश यादव ने पवेलियन की राह दिखाई।

    इसके बाद, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। डु प्लेसिस (5) को आउट करके रविचंद्रन अश्विन ने इस साझेदारी को तोड़ा।

    उन्होंने एल्गर को 48 के निजी स्कोर पर आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 601 रन बनाकर घोषित की थी।

  • ICC रैंकिंग में आगे बढ़े अश्विन-रहाणे, इस दिग्गज से कोहली सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे

    [object Promise]

    पुणे। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदे के साथ मिला है। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए थे।

    पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इस गेंदबाज ने फिर शानदार प्रदर्शन किया और अब तीन स्थान आगे बढ़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह शीर्ष-10 में अन्य भारतीय हैं। वे तीसरे नंबर पर कायम है। चोट के कारण बुमराह मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

    भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। रहाणे ने दूसरे टेस्ट मैच में अहम 59 रन बनाए थे और कप्तान विराट कोहली के साथ अहम 178 रनों की साझेदारी की थी। वे अब नौवें स्थान पर आ गए हैं।

    साथ ही पुणे में अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जमाने वाले कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं। स्मिथ पहले स्थान पर हैं और कोहली दूसरे स्थान पर। रहाणे और कोहली के अलावा बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में अन्य भारतीय चेतेश्वर पुजारा हैं जो चौथे स्थान पर हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो मैच जीत 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।