Category: tech-news

  • जल्द होगी लॉन्चिंग Samsung Galaxy Z Flip Lite की…

    [object Promise]

    नई दिल्ली. Samsung पिछले लंबे वक्त से फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। साथ ही कंपनी ने कई शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया  है। हालांकि इन सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत काफी ज्यादा थी, जिससे चलते Samsung के ज्यादातर फोल्डेबल स्मार्टफोन आम लोगों की पहुंच से दूर थे. लेकिन Samsung जल्द नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip lite को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत Galaxy Z Flip lite से काफी कम होगी। हालांकि Samsung की तरफ से अपने सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डिटेल को काफी सीक्रेट रखा गया है। 

    अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आएगा स्मार्टफोन 

    आपको बता दें कि Samsung की तरफ से पिछले साल पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip लॉन्च किया गया था। लेकिन यह एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन नही था। फिर भी Samsung के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत iPhone 11 Pro से कम थी। वहीं Samsung ने हाल ही में Galaxy Z Fold 2 को भारत में लॉन्च किया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung की तरफ से नए Galaxy Z Flip lite स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन UTG टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आने वाला एंट्री लेवल फोल्डेबल फोन होगा।

    मिलेगा S Pen का सपोर्ट 

    Galaxy Z Flip Lite में मिड-रेंड चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कई लीक रिपोर्ट में दावा किया है कि कंपनी फोन को अफोर्डेबल बनाए रखने के लिए Exynos चिपसेट का भी इस्तेमाल कर सकती है। Galaxy Z Flip Lite में स्टैंडर्ड UTG (अल्ट्रा-थिन-ग्लास) या फिर इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता  है। Galax Z Flip Lite में कंपनी S Pen का सपोर्ट मिलेगा। हालिया रिपोर्ट में दावा किया  गया है कि कंपनी अपनी फ्लैगशिप Note सीरीज को हटा सकती है और उसकी जगह S सीरीज के स्मार्टफोन में S Pen का सपोर्ट दे सकती है।

     

  • Instagram ने Guides फीचर किया रोलआउट, अब कंटेंट का सर्च करना होगा आसान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने हाल ही में Keyword search फीचर को आधिकारिक तौर पर 6 देशों में लॉन्च कर ​दिया है। यह फीचर सर्च के विकल्प को पहले की तुलना में बेहद आसान बनाएगा। हालांकि, इस फीचर के लिए भारतीय यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा। लेकिन इस बीच कंपनी ने अपना मोस्ट अवेटेड फीचर Guides भारत में रोलआउट कर दिया है। यह फीचर क्रिएटर्स को लॉन्ग फॉर्म वाले कंटेंट बनाने में भी मदद करता है।

    रिपोर्ट के अनुसार फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने सभी के लिए Guides रोलआउट कर दिया है। यूजर्स सभी प्रकार की सामग्री को Guides के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। पोस्ट और स्टोरीज के विपरीत, Guides फॉर्मेट, एक ब्लॉग के समान है और लॉन्ग फॉर्म होने के साथ ही क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने और शेयर करने का एक नया तरीका देता है। बता दें कि Instagram ने Guides को इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर भारत में रोलआउट किया गया है।

    भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया Guides फीचर यूजर्स को अपने प्रोफाइल में ही मिल जाएगा। Guides फीचर की मदद से आप अपनी Instagram स्टोरीज, डीएम और यहां तक कि बायो लिंक को भी शेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट में मुताबिक Instagram का कहना है कि यूजर्स Instagram Shop में Product Guides को फाइंड कर सकते हैं जो कि यूजर्स को उन लोगों के नए प्रोडक्ट सर्च करने की सुविधा देंगे जो अभी तक इसका उपयोग नहीं कर पाएं हैं।

    पेश किया Keyword search

    हाल ही में Instagram ने अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए Keyword search फीचर को रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को कुछ भी सर्च करने के लिए हैशटैग की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, अभी इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए पेश नहीं किया गया है और इसके लिए अभी यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

     

  • OnePlus द्वारा स्थापित चार्जिंग स्टेशन, फास्ट चार्जिंग फीचर से होंगे लैस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए भारतीय हवाई अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले चार्जिंग स्टेशन बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर स्थापित किया जाएगा और उसके बाद देश की राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे पर लगाया जाएगा। खास बात यह है कि ये सभी चार्जिंग स्टेशन Warp चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होंगे।

    कंपनी के मुताबिक, वर्तमान में बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हैं। जल्द ही दिल्ली के हवाई अड्डे पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि ये सभी चार्जिंग स्टेशन Warp चार्ज 30 होंगे और ये वनप्लस के लगभग सभी डिवाइस को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा OxygenOS अपडेट में नया फीचर दिया गया है, जिसका नाम Nearby चार्जिंग स्टेशन है। इस फीचर के जरिए यूजर्स आपने आसपास लगे चार्जिंग स्टेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

    OnePlus 8T से उठा पर्दा

    आपको बता दें कि OnePlus ने अक्टूबर में OnePlus 8T स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को डुअल-सिम (Nano) का सपोर्ट मिला है।

    OnePlus 8T स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48MP का सोनी IMX586 सेंसर, दूसरा 16MP का Sony IMX481 वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का मोनोक्रोम लेंस है। साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    OnePlus 8T की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने OnePlus 8T में 4,500mAh की बैटरी दी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस डिवाइस में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

     

  • मिलेंगे शानदार ऑफर आज बिक्री के लिए उपलब्ध 5000mAh की बैटरी वाले Micromax IN Note 1 पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Micromax के लेटेस्ट स्मार्टफोन Micromax IN Note 1 की आज फ्लैश सेल है। यह शानदार सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को इस सेल में Micromax IN Note 1 पर आकर्षक ऑफर और शानदार डील मिलेंगी। प्रमुख फीचर की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस हैंडसेट को कुल पांच कैमरे का सपोर्ट मिला है।

    Micromax IN Note 1 की कीमत और ऑफर

    Micromax IN Note 1 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। ऑफर की बात करें तो Federal बैंक की तरफ से डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा, जबकि Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा माइक्रोमैक्स इन नोट 1 को 1,223 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा।

    Micromax IN Note 1 की स्पेसिफिकेशन

    Micromax IN Note 1 स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 बेस्ड स्टॉक वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अन्य फीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वॉड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही इस हैंडसेट के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Micromax IN Note 1 का डिस्प्ले और प्रोसेसर

    Micromax IN Note 1 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंच-होल एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

     

  • फिर से public verification शुरु करेगा Twitter, हट सकते हैं कई लोगों के Blue Tick

    [object Promise]

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अपने खातों के सत्यापन की प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत में फिर शुरू करेगा, जिसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक उपयोगकर्ताओं के खातों को ‘ब्लू टिक’ दिया जाता है। ट्वीटर ने अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को तीन साल पहले रोक दिया था, क्योंकि उसे प्रतिक्रिया मिली थी कि कई लोगों को यह मनमाना और भ्रमित करने वाला लगा। हालांकि, ट्विटर ने विशेष मामलों में खातों को ब्लू टिक देने जारी रखे। ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘एक साल बाद हमने 2020 के अमेरिकी चुनाव के मौके पर सार्वजनिक बातचीत में ईमानदारी बनाए रखने के लिए इस काम को आगे बढ़ाया।’’ माइक्रोब्लॉगिंग मंच अब प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है और जनता से 24 नवंबर से आठ दिसंबर 2020 तक अपनी नई सत्यापन नीति के मसौदे पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है।

    ब्लॉग में कहा गया है कि इस नीति के आधार पर भविष्य में सुधार किए जाएंगे कि सत्यापन का मतलब क्या है, सत्यापन के लिए कौन योग्य है और‘‘अधिक न्यायसंगत प्रक्रिया’’ सुनिश्चित करने के लिए क्यों कुछ खाते सत्यापन खो सकते हैं। ट्विटर ने कहा, ‘‘हम 2021 की शुरुआत में एक नई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया के साथ सत्यापन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं… प्रस्तावित नीति के अनुसार ट्विटर पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’लोगों को बताता है कि यह सार्वजनिक हित का एक प्रामाणिक खाता है।’’ ट्विटर ने कहा कि ब्लू टिक पाने के लिए खाता ‘उल्लेखनीय और सक्रिय’ होना जरूरी है। इसके तहत ट्विटर ने छह तरह के खातों की पहचान की है, जिसमें 1) सरकार, 2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, 3) समाचार, 4) मनोरंजन, 5) खेल, 6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

  • प्रवासियों को नौकरी दिलाने में मदद करता है सोनू सूद का ‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप, मिला 250 करोड़ रुपये का निवेश

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सिंगापुर सरकार की निवेश कंपनी Temasek’s-GoodWorker ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा लॉन्च किए गए जॉब पोर्टल ‘Pravasi Rojgar’ में 250 करोड़ रुपये का निवेश किया है। सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासियों की मदद करके चर्चा में आए थे। उन्होंने जुलाई में प्रवासी रोज़गार ऐप लॉन्च किया था। गुडवर्कर एक जॉब मैचिंग प्लेटफार्म है जो श्रमिकों को उनके आस-पास होने वाले रोजगार के बारे में बताता है।

    Pravasi Rojgar को एड-टेक और स्किलिंग कंपनी Schoolnet India की साझेदारी में लॉन्च किया गया था। इस पहल में अमेजन मैक्स हेल्थकेयर, पोर्टिया, सोडेक्सो, अर्बन कंपनी आदि सहित नौकरी की तलाश करने वाले और नियोक्ता शामिल हैं।

    GoodWorker सूद और स्कूलनेट के साथ अगले 18 महीनों में 250 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाएगा। ये जॉइंट वेंचर औपचारिक रूप से 2021 की शुरुआत में अपना काम करना शुरू करेगा। स्कूलनेट इंडिया (पूर्व में आईएल एंड एफएस एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी सर्विसेज) एक एडटेक और स्किलिंग कंपनी है, जो शिक्षा, रोजगार और रोजगार से संबंधित पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए लोगों को जॉब के काबिल बनाती है।

    गुडवर्कर के सदस्य प्रद्युम्न अग्रवाल ने कहा, हम पहले से ही इसकी तैयारी में थे और भारत में निश्चित मात्रा में निवेश की योजना थी। जब हमने सूद के प्रवासी रोज़गार और स्कूलनेट को देखा कि वे 400 जिलों में कैसे पहुंचे हैं, तो हमने उनके साथ गठबंधन करने का फैसला किया ताकि अत्याधुनिक तकनीक के साथ प्रभावी प्रतिभा को बाहर लाया जा सके। कोरोना की वजह से लगभग 10 लाख लोगों की नौकरियां चली गई हैं, जबकि महीने का कुल आय 2467 करोड़ रुपये कम हो गया है।

    यह सोनू सूद द्वारा उन लोगों की मदद करने के लिए एक पहल है जो बेरोजगार हैं और आजीविका का एक स्थिर स्रोत खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सूद का लक्ष्य लाखों प्रवासी कामगारों को जॉब दिलाने में मदद करना है।

     

  • Amazon, Flipkart को मिलेगी जोरदार टक्कर, देसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ला रही सरकार, कमेटी का किया गठन

    [object Promise]

    नई दिल्ली. सरकार की तरफ से एक स्वदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है। इसे सरकार का डिपार्टमेंट फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) विकसित कर रहा है। इसे लेकर सरकार ने एक संचालन कमेटी का गठन किया गया है, जिसे ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) नाम से जाना जाएगा। इस कमेटी का काम एक ई-कॉमर्स कंपनी को लेकर एक पॉलिसी बनाने से लेकर उसे लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए एक पॉलिसी तैयार करना है।

    कमेटी में कौन-कौन होंगे शामिल  

    सरकार की इस पहल का मकसद ई-कॉमर्स बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिसे सरकार की तरफ से सहायता प्राप्त होगी। सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की समिति के अध्यक्ष के तौर पर सीनियर DPIIT ऑफिसर को चुना गया है। साथ ही सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की कमेटी में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी मिनिस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ MSME और नीति आयोग के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई, NPCI टेक्नोलॉजी के सीईओ दिलीप अस्बे, NSDL टेक्नोलॉजी के सीईओ सुरेश सेठ भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे। इसके अलावा इंडस्ट्री इनपुट के लिए कैट (CAIT) के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि कैट लंबे वक्त से विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों का विरोध करता रहा है।

    Amazon और Flipkart को मिलेगी जोरदार टक्कर

    भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में ज्यादातर हिस्सेदारी Amazon और Fipkart की है। लेकिन सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी के आने से Amazon और Flipkart को जोरदार टक्कर मिल सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। ऐसे में सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी पीएम मोदी के सपने को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है।

     

  • कंपनी जल्द ठीक करेगी iPhone 12 में आई वायरलेस चार्जिंग की समस्या को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Apple ने इस साल बाजार में iPhone 12 को लॉन्च किया, जिसमें खास फीचर के तौर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत है कि iPhone 12 में उपयोग किया गया वायरलेस चार्जिंग फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा। जिसके कारण डिवाइस को चार्ज करने में परेशानी हो रही है। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने इस समस्या को ठीक करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे फिक्स किया जाएगा।

    9to5mac की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि Apple ने स्वीकार किया है कि क्यू सर्टिफाइड चार्जर का उपयोग करने पर वायरलेस चार्जिंग में समस्याएं आ रही हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इस समस्या को फिक्स किया जाएगा।

    रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि iPhone 12 में आ रही वायरलेस चार्जिंग की समस्या को लेकर एक यूजर ने​ शिकायत करते हुए कहा है कि एक दिन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट ठीक तरीक से काम करता है लेकिन अगले दिन यह काम करना बंद कर देता है। Apple फोरम में लगभग 700 लोगों के पास यही मुद्दा है। इसके जवाब में एक Apple अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि ‘हम इस मुद्दे से अवगत है और इस फिक्स करने के लिए काम कर रहे हैं।’

    iPhone 12 की कीमत

    बता दें कि भारत में iPhone 12 के 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। जबकि 128GB स्टोरेज मॉडल को 84,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 94,900 रुपये है। य​ह डिवाइस कंपनी के स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।

    iPhone 12 के स्पेसिफिकेशन्स

    iPhone 12 को A14 Bionic चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें MagSafe चार्जिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12MP का है जबकि 12MP का वाइड एंगल लेंस उपलब्ध है। फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

     

  • 6GB रैम के साथ हो सकता है लॉन्च Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने Galaxy F41 को अक्टूबर में लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी F-सीरीज के नए डिवाइस Samsung Galaxy F62 को ग्लोबल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अगामी स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया है, जहां से इसके कुछ फीचर का खुलासा हुआ है। यह जानकारी 91मोबाइल की रिपोर्ट से मिली है।

    91मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-E625F के साथ गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 6GB रैम और Exynos 9825 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही अगामी डिवाइस में एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एफ 67 को सर्टिफिकेशन साइट पर सिंगल कोर में 763 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 1952 प्वाइंट मिले हैं।

    Samsung Galaxy F62 की संभावित कीमत 

    सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखी जाएगी और इसे दिसंबर के अंत या फिर नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    Samsung Galaxy F41       

    Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy F41 एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसे Exynos 9611 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

     

  • भारत में पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन Infinix Smart HD 2021 हुआ लॉन्च…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Infinix ने आज भारत में अपना पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन Infinix Smart HD 2021 लॉन्च कर दिया है। कम कीमत का होने के बावजूद इस स्मार्टफोन में यूजर्स को कई उपयोगी व शानदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि यूजर्स को लंबा बैकअप प्रदान कर सकती है। इसके अलावा सिंगल रियर कैमरा सेटअप और 6.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल से…

    Infinix Smart HD 2021: कीमत व उपलब्धता

    Infinix Smart HD 2021 को भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूजर्स इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ग्रीन और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

    Infinix Smart HD 2021 में 6.1 इंच का आईपीएस एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। इसमें सेल्फी के लिए नॉच और 500nits ब्राइटनेस का उपयोग किया गया है। यह स्मार्टफोन quad core Mediatek Helio A20 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी उपलब्ध है।

    Infinix Smart HD 2021 में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को एलईडी फ्लैश के साथ 8MP सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। फोन का कैमरा 1080p ​वीडियो रिकॉ​र्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है।