Category: tech-news

  • Jio ने बनाया एक और रेकॉर्ड, पहली बार किसी कंपनी ने हासिल की यह उपलब्धि

    [object Promise]

    नयी दिल्ली । रिलायंस जियो देश में 40 करोड़ ग्राहक का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली दूरसंचार सेवा कंपनी बन गयी है।दूर संचार विनियामक ट्राई की एक रपट के अनुसार कंपनी ने जुलाई में शुद्ध रूप से 35 लाख नए ग्राहक जोड़े। रपट के मुताबिक कुल देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या जुलाई थोड़ी बढ कर 116.4 करोड़ हो गयी। जुलाई में यह संख्या 116 करोड़ थी। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताजा रपट के अनुसार जुलाई में मोबाइल फोन कनेक्शन बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गए। जून में यह संख्या 114 करोड़ थी। इनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कनेक्शन क्रमश:61.9 करोड़ और52.1 करोड़ थे। स्थिर लाइन कनेक्शन की संख्या कई वर्ष बाद जुलाई में हल्की बढ कर1,98,20,419 हो गयी। इसमें जियो और अन्य निजी कंपनियों का बड़ा योगदान रहा।

    इस दौरान सरकारी क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. और एमटीएनएल तथा रिलायंस कम्यूनिकेशन्स तथा टाटा टेली सविसेज के स्थिर लाइन कनेक्शनों की संख्या में गिरावट का सिलसिला बना रहा। भारत के मोबाइल बाजार में रिलायंस जियो का हिस्सा 40,08,03,819 ग्राहकों के साथ35.03 प्रतिशत पर पहुंच गया है। भारती एयरटेल ने जुलाई में 32.6 बीएसएनएल ने 3.88 लाख मोबाइल ग्रहक जोड़े। इसी दौरान वोडाफोन ने37 लाख से अधिक और एमटीएनएल ने 5,457 लाख मोबाइल ग्रहाक गंवाए। आलोच्य माह में ब्राडबैंड कनेक्शन की संख्या 1.03 प्रतिशत बढ़ कर 70.54 करोड़ हो गयी। जून में यह69.82 करोड़ थी।

  • सुपर कर्व डिस्प्ले स्मार्टफोन डिज़ाइन ओप्पो ने पेटेंट कराया

    [object Promise]

    बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने सुपर कर्व डिस्प्ले वाले एक स्मार्टफोन का डिजाइन पेटेंट कराया है। लेट्सगोडिजिटल के मुताबिक ओप्पो मोबाइल टेलीकम्यूनिकेशंस ने सीएनआईपीए में 2019 के अंत में पेटेंट के लिए अर्जी दी थी और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।

    पेटेंट डॉक्टूमेंट के मुताबिक ओप्पो ने चार अलग-अलग स्मार्टफोन डिजाइन पेटेंट कराए हैं। इन सब के डिस्प्ले कर्व में मामूली अंतर है।

    इससे पहले ओप्पो ने एक नए कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का पेटेंट कराया था, जिसमें स्लाइड मैकेनिज्म है और जो इसके डिस्प्ले को एक्सपैंड कर सकता है।

  • सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफसी का 256जीबी वेरिएंट भारत में किया लॉन्च

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सैमसंग ने शुक्रवार को गैलेक्सी एस20 एफसी स्मार्टफोन का 256जीबी वेरिएंट (फैन एडिशन) लॉन्च किया। इसक कीमत 53,999 रुपये है। सैमसंग एस20 एफई (8जीबी-256जीबी) के क्लाउड नेवी रंग की प्री-बुकिंग 17 अक्टूबर से सैमसंग डॉट कॉम के अलावा प्रमुख ऑफलाइन एवं ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर किया जा सकता है।

    इसकी डिलिवरी 28 अक्टूबर तक होगी।

    इस बीच, सैमसंग गैलेक्सी एफी के 8जीबी-128जीबी वेरिएंट का सेल शुक्रवार से शुरू हो गया।

    सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफसी वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट आईपी68 रेटिंग से लैस है। इस फोन में7एनएम इक्सीनोस 990 प्रोसेसर है और यह 4500एमएएच की बैटरी से चलता है।

  • Google ने किया बंद अपने लोकेशन शेयरिंग ऐप Trusted Contacts को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अमेरिकन टेक कंपनी Google ने लोकेशन शेयरिंग ऐप Trusted Contacts को गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया है। हालांकि, वो यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल 1 दिसंबर तक कर सकेंगे, जिनके पास यह पहले से डाउनलोड है। वहीं, कंपनी ने अब लोकेशन शेयरिंग को गूगल मैप्स के साथ जोड़ दिया है। आपको बता दें कि गूगल ने इससे पहले गूगल लैटिट्यूड और गूगल प्लस को बंद किया था।

    यूजर्स को ई-मेल के जरिए मिली जानकारी

    गूगल ने यूजर्स को ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स ऐप बंद होने की जानकारी ई-मेल के जरिए दी है। कंपनी ने अपने ई-मेल में बताया है कि गूगल मैप्स के साथ लोकेशन शेयरिंग को जोड़ दिया गया है और अब ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स ऐप की जरूरत नहीं है। कंपनी का मानना है कि अपनी सेवाओं और प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    Trusted Contacts ऐप 2016 में हुआ लॉन्च

    गूगल ने वर्ष 2016 में Trusted Contacts ऐप को लॉन्च किया था। शुरुआत में इस ऐप को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे एप्पल यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया था।

    Google Pixel 5 से उठा पर्दा

    बता दें कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में पिक्सल सीरीज के Google Pixel 5 को लॉन्च किया था। फीचर की बात करें तो Google Pixel 5 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB LPDDR4X रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    बैटरी और कनेक्टिविटी 

    Google Pixel 5 हैंडसेट में 4,080mAh की बैटरी दी गई है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

     

  • फेसबुक ने निकाला वॉच प्लेटफॉर्म में वीडियो ढूंढ़ने का नया तरीका

    [object Promise]

    फेसबुक ने अपने वीडियो वाले प्लेटफॉर्म में कुछ बेहद ही रोमांचक फीचर्स पेश किए हैं। इस मंच पर प्रति महीने की दर से 125 करोड़ तक यूजर्स आते हैं और तमाम तरह के वीडियो का आनंद उठाते हैं। फेसबुक वॉच की खासियत है कि इसमें टीवी शोज, स्पोर्ट्स, न्यूज, म्यूजिक वीडियो, लाइव इवेंट्स जैसे कई वीडियो यूजर्स के मनोरंजन के लिए उपलब्ध रहते हैं।

    फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, “अब अपने पसंदीदा पेज या प्रोफाइल को फॉलो करने के साथ ही साथ अब आप अपने पसंदीदा टॉपिक को भी फॉलो कर सकते हैं। टॉपिक्स की मदद से आप अपने फीड पर दिखाए जाने वाले वीडियो का निजीकरण कर सकते हैं यानि कि अब फीड में वही कंटेंट आएंगे, जिनकी आपको जरूरत होगी।”

    अमेरिका से इस फीचर की शुरुआत की जाएगी, जिसमें आप अपने पसंद के हिसाब से पेजों को ढूंढ़ भी पाएंगे, ताकि उन्हें आप फॉलो कर सकें।

    अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा बाजारों में यूजर्स वॉच में ‘व्हाट्स हैपेनिंग’ और ‘फीचर्ड’ जैसे सेक्शन देख पाएंगे।

    कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा, “इस श्रेणी में वीडियो का चुनाव फेसबुक द्वारा किए जाएंगे इसलिए आप हाल के या यथार्थपूर्ण विषय सामग्रियों का आनंद ले सकेंगे जैसे कि टेलीविजन अकादमी एनुअल एम्मी अवॉर्ड्स या एमएलबी वर्ल्ड सीरीज हाइलाइट्स इत्यादि।”

  • अपनी प्राइवेसी पॉलीसी पर फेसबुक कर रहा काम

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। यूजर्स की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को लेकर गहन जांच का सामना कर रहे फेसबुक ने कहा कि वह नियमित तौर पर अनुसंधान और इनोवेशन में निवेश करना जारी रखेगा, जिससे प्राइवेसी व सुरक्षित उत्पाद बनाने और डेटा को प्रोसेस करने के नए तरीके विकसित होने में मदद हो सके।

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोटरें में दावा किया गया है कि फेसबुक को लक्षित करने वाला एक फेडरल एंटीट्रस्ट जांच अपने अंतिम चरण में है और यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) के सदस्यों ने एजेंसी के आयुक्तों को एक सिफारिश की है कि क्या वह फेसबुक के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव दायर कर सकते हैं या नहीं। इसके बाद ही फेसबुक ने बयान जारी किया है।

    फेसबुक ने कहा कि वह “नीति निर्माताओं, प्राइवेसी विशेषज्ञों और उभरते प्राइवेसी क्षेत्रों में अन्य लोगों के साथ काम करना जारी रखेगा, क्योंकि हम लोगों को हमारे उत्पादों का उपयोग करने के दौरान सुरक्षित और आरामदायक महसूस करने के लिए समाधान का निर्माण करते हैं।”

    फेसबुक ने कहा कि, उसने पिछले कई महीनों में पब्लिक ग्रुप में बदलाव किया है और फेसबुक और इंस्टाग्राम, फेसबुक कैंपस और अकाउंट्स सेंटर पर दुकानें जैसे नए उत्पादों का निर्माण किया है।

    प्रोडक्ट के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर मिशेल प्रोट्टी ने कहा, “फेसबुक पर कई टीमों के प्रभावी सहयोग के लिए धन्यवाद, ये प्रोडक्ट लोगों को अपनी प्राइवेसी का सम्मान करते हुए, सबसे अच्छा अनुभव देने में सफल हुए हैं।”

  • सैमसंग 12 नवंबर को करने जा रहा एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर का अनावरण

    [object Promise]

    सैमसंग 12 नवंबर को एक्सिनॉस 1080 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो 5एनएम प्रोसेस पर आधारित कंपनी का पहला चिपसेट है। सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के रूप में अपनी दस्तक देने जा रहा है। ये वह चिप नहीं है, जिसका उपयोग गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए किया जाना है।

    पिछले महीने इस चिपसेट के लॉन्च होने के बारे में कुछ खुलासा किया गया था। इसके जारी किए गए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, यह एक 5एनएम प्रोसेसर है, जिसे एआरएम कोर्टेक्स-478 परफॉर्मेंस कोर के साथ लाया जा रहा है, जो कोर्टेक्स-ए77 के मुकाबले परफॉर्मेंस को 20 फीसदी तक का इजाफा लाता है।

    रिपोर्ट में कहा गया, “एक्सिनॉस 1080 में नया माली-जी78 जीपीयू भी है, जो परफॉर्मेंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि का दावा करता है। प्रोसेसर में एक इनबिल्ट 5 जी मॉडेम भी होगा।”

    एक्सिनॉस 1080 को बड़े पैमाने पर एक्सिनॉस 980 का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

    सैमसंग ने पिछले साल एक्सिनॉस 980 को मिड-रेंज फोन के लिए 5जी का सपोर्ट करने वाले चिपसेट के रूप में लॉन्च किया था। इसका उपयोग गैलेक्सी ए51 5जी और गैलेक्सी ए71 5जी दोनों डिवाइसों में किया जा रहा है।

  • व्हाट्सएप से ऐसे करें पेमेंट, मगर रहें सावधान

    [object Promise]

    विश्व भर में सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेंजर ‘व्हाट्सएप’, भारत में भी उतना ही लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में इसके आसपास कोई दूसरा मैसेजिंग ऐप नहीं ठहरता। भारत में तकरीबन 40 करोड़ के आसपास यूजर व्हाट्सअप का इस्तेमाल करते हैं। कहा जा सकता है कि प्रत्येक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति सामान्यतः व्हाट्सएप भी इस्तेमाल करता ही है।

    बहरहाल, अपनी इसी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए व्हाट्सएप की पैरंट कंपनी फेसबुक ने यूपीआई पेमेंट शुरू करने के लिए भारत सरकार से इजाजत मांगी थी। एक तरफ जहां पेटीएम, फोनपे, गूगलपे जैसी कंपनियां डिजिटल पेमेंट (यूपीआई) में उतर कर अपना एक अच्छा खासा कस्टमर बेस तैयार कर चुकी हैं, वहीं व्हाट्सएप को इसकी इजाजत मिलने में देरी पर सवाल भी उठ रहे थे। हालाँकि इसमें देरी वाजिब ही थी, क्योंकि व्हाट्सएप वर्तमान में एक बहुत बड़ा मैसेजिंग एप बन चुका है और इससे पेमेंट सुविधा होने पर, बड़ी मात्रा में इससे फ्रॉड होने की भी गुंजाइश थी।

    जो लोग बहुत ज्यादा शिक्षित नहीं हैं, तकनीकी रूप से अवेयर नहीं हैं, वह भी करोड़ों की संख्या में व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं। संभवतः इसलिए एनपीसीआई, अर्थात नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया इसे लेकर हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही थी। हालाँकि, व्हाट्सएप यूपीआई बेस्ट पेमेंट की टेस्टिंग कंपनी पहले ही कर चुकी थी और यह सक्सेज रहा था। बावजूद इसके कंपनी को इसका लाइसेंस मिलने में तकरीबन 3 साल का इंतजार करना पड़ा। बहरहाल अब जबकि इसे पेमेंट की इजाजत मिल चुकी है, तो आइए जानते हैं कि इससे पेमेंट किस प्रकार भेजी जा सकती है-

    इसके लिए सर्वप्रथम, एप्पल के ऐप स्टोर या गूगल के एंड्राइड प्ले स्टोर से व्हाट्सएप ऐप अपडेट कर लें। तत्पश्चात, आप व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएँ और वहां आपको पेमेंट का ऑप्शन दिख जायेगा। इसके बाद पेमेंट के सेक्शन में आप न्यू पेमेंट (New Payment) एवं ऐड न्यू पेमेंट (Add New Payment) का विकल्प दिखेगा. यहाँ पर आप ऐड न्यू पेमेंट मेथड सेलेक्ट करें। तत्पश्चात आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है। यहाँ बैंक सेलेक्ट करते ही आपका अकाउंट वेरिफाई होगा। एसएमएस (SMS) के ऑप्शन को आपको सेलेक्ट करना है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपका व्हाट्सअप नंबर वही होना चाहिए, जिससे आपका बैंक अकाउंट लिंक है। अलग नंबर होने पर वेरिफिकेशन फेल हो जायेगा। अंत में आप यूपीआई (UPI) पिन सेटअप करते हैं, जो मैनडेट्री है।

    यहाँ अकाउंट सेटअप का आपका कार्य पूरा होता है। फिर आपको व्हाट्सएप पर किसी भी कांटेक्ट को 3 सेकंड तक प्रेस करके या उसे टैप करके सेलेक्ट करना होगा और फिर अटैचमेंट आइकॉन पर जाते ही पेमेंट का ऑप्शन नज़र आएगा, जहाँ अमाउंट डालें और भेज दें किसी भी यूपीआई इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को।

    तो यह था व्हाट्सएप से पेमेंट भेजने का मेथड, किन्तु इसमें आपको कुछ बातों ध्यान रखने की आवश्यकता है, जो आपको पेमेंट फ्रॉड से बचा सकती हैं।

    सबसे पहले अपने मोबाइल में व्हाट्सअप पेमेंट मॉड एक्टिवेट करने से पहले मोबाइल का स्क्रीन लॉक बदल लें। कई बार ऐसा होता है कि लोग साधारण लॉक रखते हैं, जो उनके मित्रों-सम्बन्धियों को पता होता है। लोग एक-दूसरे का व्हाट्सएप भी चेक कर लेते हैं, पर अब जबकि मामला पेमेंट का है तो मोबाइल का कोड और व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोलने का कोड बेहद सीक्रेट रखा जाना चाहिए।

    यूपीआई पिन कठिन नम्बर्स रखें।

    सामान्य तौर पर कई लोग अपना डेट ऑफ़ बर्थ या 1234 जैसे साधारण पिन रख देते हैं, जिसके हैक होने का खतरा बना रहता है, अतः कुछ ऐसे नम्बर डालें, जिसे साधारण रूप से गेस न किया जा सके।

    स्पैमिंग / फिशिंग से रहें सावधान 

    इस वजह से अच्छे खासे लोग ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार बनते हैं। यकीन मानिए, अगर आप किसी भी अनजान शख्स की अच्छी बातों पर भी यकीन करते हैं, तो आपके धोखा खाने के चांस सर्वाधिक हैं, खासकर पेमेंट लेने और देने, दोनों मामलों में।

    जी हाँ! फिशिंग का मतलब ही यही होता है कि चारा डालकर मछली को फंसाया जाए।

    तो बेशक आपको कोई कहे कि अमुक कोड को स्कैन करें और पाएं इतना कैश बैक या अमुक चीज पर छूट पाएं।

    कुछ लोग तो यहाँ तक बोलते हैं कि कोड को स्कैन करें और पाएं हजारों के इनाम। अब पाना तो दूर, ऐसी स्कैनिंग से लोग पैसे गँवा बैठते हैं और इसके कई उदाहरण मौजूद हैं.

    वास्तव में फिशिंग में रोज नयी नयी टेक्निक्स हैकर्स द्वारा ढूंढ ली जा रही है और सावधान न रहने पर लोग इसके शिकार भी खूब बन रहे हैं।

    उदाहरण के लिए मान लीजिये कि आपने ओएलएक्स जैसे किसी प्लेटफ़ॉर्म पर पुराना सामान बेचने को डाल रखा है और कोई खरीददार आता है और कहता है कि मैं आपका सामान खरीद लूँगा और अभी बुक करने के लिए आपको आधी पेमेंट दे देता हूँ।

    आप खुश हो जायेंगे कि आपका पुराना सामान निकल जायेगा, किन्तु उधर से आपके व्हाट्सअप पर एक कोड आएगा और कहा जायेगा कि उसे स्कैन करते ही आपके अकाउंट में पैसे जमा हो जायेंगे। अब आपने जरा भी लापरवाही की और आप देखेंगे कि व्हाट्सअप पेमेंट के माध्यम से आपके अकाउंट से पैसे का फ्रॉड हो चुका है।

    ऐसे में आपको ऑनलाइन पूरी सजगता बरतने की ज़रुरत है और पेमेंट के मामले में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचने की ज़रुरत है।

    न केवल व्हाट्सएप, बल्कि तमाम डिजिटल पेमेंट मेथड्स से आपको अतिरिक्त सावधान रहने की ज़रुरत है, तभी आप डिजिटल क्रांति का फायदा उठा पाएंगे और सावधानी के साथ ही नए पेमेंट मेथड्स का प्रयोग करने की आवश्यकता भी है।

  • OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग तीन वेरिएंट के साथ होगी अगले साल तक….

    [object Promise]

    बीजिंग. चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus भारत में OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus 9 सीरीज को अगले साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। नई OnePlus 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 9 सीरीज में एक रिफ्रेश मिड-प्रोडक्ट मिलेगा जो कि OnePlus 8T लाइनअप जैसा होगा। ऐसे में नई OnePlus 9 सीरीज के तीसरा एडिशन OnePlus 9 Ultra की बजाय OnePlus 9T हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    OnePlus 9 सीरीज के नए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 875 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्पले सेंटर पंच होल कटआउट के साथ आएगा। फोन का रिफ्रेश्ड रेट 144Hz होगा। फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा। OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन में NFC, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 9 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके सात ही इसे 65W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    OnePlus स्मार्टफोन की बढ़ी डिमांड 

    भारत में OnePlus स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल तीसरी तिमाही में 104 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro ने तीसरी तिमाही में 16 फीसदी की शिपमेंट हासिल की है। OnePlus ने साल 2020 की तीसरी तिमाही में सभी 5G स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में तीन चौथाई का योगदान दिया है।

    OnePlus 8T 

    OnePlus की तरफ से हाल ही में OnePlus 8T स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 है। फोन 6.55 इंच FHD+ Fluid एमोलेड डिस्पले का साथ आता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश्ड रेट  120Hz और ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 865 SoC का सपोर्ट दिया गया है। अगर फोटोग्राफी की बात करें, तो OnePlus 8T में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP को होगा। इसका सेकेंड्री कैमरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का मोनोक्रोम लेंस होगा।

     

  • सस्ते में खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन Flipkart की Diwali Dhamaka Days में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। शॉपिंग साइट Flipkart की Diwali Dhamaka Days सेल का आज यानी 16 नवंबर को आखिरी दिन है। इस फेस्टिव सेल की शुरुआत 14 नवंबर को हुई थी। अगर आप इस सेल में कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं, तो आज आपके पास आखिरी मौका है। यहां हम आपको कुछ चुनिंदा डिवाइस के बारे में बताएंगे, जो फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

    Redmi 9i 

    कीमत : 8,999 रुपये

    Redmi 9i में 6.53 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर पर काम करता है। Redmi 9i में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 31 घंटे की कॉलिंग, 162 घंटे का म्यूजिक प्ले और 11 घंटे गेमिंग देने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 13MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि फ्रंट कैमरा 5MP का है।

    Vivo Y20i 

    कीमत : 11,490 रुपये

    Vivo Y20i स्मार्टफोन में 6.51 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में 13MP+2MP+2MP कैमरा सेटअप, 8MP का सेल्फी कैमरा, Snapdragon 460 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    Poco M2 Pro 

    कीमत : 13,999 रुपये

    POCO M2 Pro स्मार्टफोन  में 6.67 इंच की सिनेमैटिक स्क्रीन दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रेजोल्यूशन 1080/2400 पिक्सल है। फोन के रियर और बैक में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। POCO M2 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्राइड 10 पॉवर्ड होगा। वहीं, इस फोन के रियर पैनल पर 48MP का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आएगा। वहीं सेकेंडरी कैमरे के लिए 8MP लेंस मिलेगा। साथ ही माइक्रो फोटोग्राफी के लिए 5MP कैमरा ऑफर किया गया है। इसके अलावा 2MP का एक अन्य कैमरा दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का इन-स्क्रीन AI Selfie कैमरा दिया गया है।

    Samsung A21s 

    कीमत : 14,999 रुपये

    Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1,600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।