Category: tech-news

  • किफायती व मजबूत है APPLE का नया आईपैड 8…

    [object Promise]

    कूपर्टीनो । एप्पल ने आठवीं पीढ़ी के आईपैड लांच की है जिसमें पॉवरफूल ए12 बायोनिक चिप है। इसके वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये रखी गई है, जबकि वाई-फाई प्लस सेल्युलर मॉडल की कीमत 41,900 रुपये है। ए12 बायोनिक चिप के साथ आठवीं पीढ़ी के इस आईपैड का मकसद बेहतरीन प्रदर्शन दिलाना है, जिसमें सीपीयू का परफॉर्मेस 40 फीसदी तेज और ग्राफिक्स की क्षमता पहले से दोगुनी है।

    एप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रेग जोसिऐक ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “इसमें 10.2 इंच रेटिना डिस्प्ले, शानदार कैमरे, बेहतरीन परफॉर्मेस के लिए ए12 बायोनिक चिप सहित और भी काफी कुछ है। यह आईपैड पहले से कहीं अधिक बेहतर है और वक्त के हिसाब से इसकी जरूरत भी पहले से कहीं ज्यादा है क्योंकि हमारे ग्राहकों को काम करने, खेलने, सीखने और अपने प्रियजनों संग जुड़े रहने के लिए का एक पॉवरफु ल और बहु उपयोगी माध्यम की आवश्यकता है।”

    आईपैड में पहली बार मशीन लर्निग की क्षमताओं को अगले स्तर तक ले जाने के लिए ए12 बायोनिक के रूप में न्यूरल इंजन को पेश किया गया है, ताकि एआर (ऑगमेंटेड रिएलिटी) बेस्ड ऐप्स का इस्तेमाल आसानी से किया जा सके, फोटो एडिटिंग की क्षमता पहले से बेहतर हो, सिरी की परफॉर्मेस में सुधार आए।

    ए12 बायोनिक के साथ यह आईपैड ऐप्पल पेंसिल, एलटीई कनेक्टिविटी और टच आईडी को भी सपोर्ट करता है।

    32 जीबी और 128 जीबी कंफिगरेशन में इस नए आईपैड को गोल्ड फिनिश के साथ सिल्वर, स्पेस ग्रे में उपलब्ध कराया गया है।

  • अब एक साथ 49 प्रतिभागियों को देख सकेंगे गूगल मीट में गूगल मीट में

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने अपने मीट ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसमें यूजर्स ऑटो और टाइल्ड लेआउट ऑप्शन में एक साथ 49 प्रतिभागियों को देख सकेंगे। इसके साथ ही मीट पर कॉलिंग के दौरान इसके टाइल व्यू में होस्ट को भी देखा जा सकेगा।

    जी सूट के सभी उपभोक्ताओं और गूगल पर अपना निजी अकांउट रखने वाले यूजर्स के लिए ये दो फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

    गूगल ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “अब टाइल व्यू में आप खुद को भी देख सकेंगे। इससे आपको लगेगा कि आप भी उस बड़े समूह का हिस्सा हैं, खासकर तब जब आप स्क्रीनशॉट्स या फोटो लेंगे।”

    इस नए फीचर के साथ मीट यूजर्स एक स्लाइडर की मदद से अपने देखे जा रहे टाइल्स को भी संयोजित कर सकेंगे। यानी गूगल के मुताबिक, अगर लोग ज्यादा हैं, तो आप टाइल्स की संख्या बढ़ा सकते हैं और अगर इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है, तो इसे घटा भी सकते हैं और हर बार मीटिंग करते वक्त आप अपने हिसाब से इसे सुनियोजित भी कर सकते हैं। (

  • 4 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाले इन स्मार्टफोन की कीमत आपको हैरान कर देगी

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारत में पिछले दिनों कई पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन ने दस्तक दी है। अगर 10,000 रुपये से कम बजट के स्मार्टफोन की बात करें, तो मौजूदा वक्त में कई ऐसी डिवाइस मौजूद है, जो इस प्राइस में ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आती है। साथ ही इन डिवाइस में बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर मिलता है। इन्हीं सारी खूबियों को ध्यान में रखकर आज हम आपके लिए 10,000 रुपये से कम बजट के बेहतरीन स्मार्टफोन लेकर आए हैं।

    • Realme Narzo 10A 
    • कीमत – 8,999 रुपये

    Realme Narzo 10A में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है। Realme Narzo 10A भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। जबकि 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लू और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Realme Narzo 10A में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन octa-core MediaTek Helio G70 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का है। जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme Narzo 10A में यूजर्स को 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी जो कि रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

    • Realme C15 
    • कीमत – 9,999 रुपये

    Realme C15 स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा और क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 3GB रैम 32GB स्टोरेज के साथ आता है। Realme C15 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी लेंस 13MP होगा। वही सेकेंडरी लेंस के तौर पर 8MP और 2MP का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एक B/W लेंस मिलेगा। वही एक अन्य 2MP का लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियोग्राफी के लिए 8MP का लेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी के तौर पर 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.0, माइक्रो-यूएसबी दिया गया है। फोन सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावरबैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन का डायमेंशन 164.5×75.9×9.8mm और वजन 209 ग्राम होगा.

    • Tecno Spark Power 2
    • कीमत – 9,999 रुपये

    Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन में 7.0 इंच का डॉट नॉच स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720*1640 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन 2.0GHz Octa-Core प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्राइड 10 ओएस के साथ HiOS पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Power 2 में 16MP का एआई क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 8X digital zoom सपोर्ट दिया गया है। जो कि फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। वहीं फोन में ड्यूल फ्लैश के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 18W स्पीड चार्ज सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।

    • Redmi 9 Prime
    • कीमत – 9,999 रुपये

    Redmi 9 Prime को भारत में बजट रेंज सेगमेंट के तहत लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।एंड्राइड 10 ओएस के साथ MIUI 11 पर पेश किया गया है। Redmi 9 Prime में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। जो कि प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। Redmi 9 Prime में फोटोग्राफी के लिए कुल पांच कैमरे मौजूद है। इसमें क्वाड रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ ​सेंसर मिलेगी। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है।

    • Honor 9A 
    • कीमत – 9,999 रुपये

    Honor 9A स्मार्टफोन की खासियत उसकी 5000mAh की बैटरी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मतलब Honor 9A स्मार्टफोन की मदद से दूसरी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। Honor 9A में 6.3 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फोन को MediaTek MT6762R चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन स्टनिंग डिजाइन में आता है। इसमें 3GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गाय है। इस तरह फोन में कुल 4 कैमरे मिलेंगे। रियर पैनल का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जो सुपर वाइड एंगल के साथ आता है। वही अन्य लेंस के तौर पर 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • जल्द ही आने वाला है व्हाट्सअप पर ऑथेंटिकेशन फीचर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। व्हाट्सअप के एक नए फीचर बायोमेट्रिक स्कैनिंग सपोर्ट पर काम करने की बातें सामने आ रही हैं, जिससे वेब पर इसका उपयोग और भी अधिक सुरक्षा के साथ किया जा सकेगा। वेबसाइट व्हाट्सअप बीटाइंफो के मुताबिक, कंपनी ने अलग से एक टीम बना रखी है, जो इसे और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करती है।

    इस रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया, “इसके लिए यूजर को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सअप को ओपन करना होगा और अपने कंप्यूटर पर इसे खोलने के लिए फिंगरपिंट्र को स्कैन करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा।”

    व्हाट्सअप वेब पर लॉगिन करने की यह प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुरक्षित होने के साथ ही तेज भी होगी।

    यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस फीचर में फेस अनलॉक सपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा या नहीं, जो 3डी फेस अनलॉक द्वारा समर्थित होगा।

  • GOOGLE ने कई चीजों को आसान बनाया iOS 14 के साथ

    GOOGLE ने कई चीजों को आसान बनाया iOS 14 के साथ

    सैन फ्रांसिस्को । गूगल ने नए एप्पल आईओएस 14 के साथ अपने यूजर्स को सर्च, क्रोम और जीमेल पर कई आसान ऑब्शन उपलब्ध कराए हैं। आईओएस 14 में यूजर्स अब अपने होम स्क्रीन पर गूगल सर्च विजेट जोड़ सकते हैं और इससे उन्हें पहले से काफी तेजी से सूचना पाने में मदद मिलेगी।

    गूगल ने कहा है कि वह अपने यूजर्स को विजेट के साथ दो साइज में सर्च करने का ऑब्शन दे रहा है। एक सिर्फ सर्च करके और दूसरा सर्च के तीन और तरीकों के साथ। यूजर्स अपनी पसंद के तरीके के साथ सर्च कर सकते हैं।

    अगर आपने आईओएस 14 में क्रोम को अपना डिफॉल्ट ब्राउजर चुना हुआ है और ऐसे में अगर आप किसी अन्य ऐप से एक लिंक खोलना चाहेंगे तो यह क्रोम में ही खुलेगा।

  • इस तारीख को हो सकती है अक्टूबर में Apple iPhone 12 सीरीज लॉन्च…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Apple की अपकमिंग iPhone 12 सीरीज काफी समय से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज की लॉन्चिंग से जुड़ी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे iPhone 12 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस सीरीज की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    iPhone 12 सीरीज ऑक्टूबर में इस दिन होगी लॉन्च

    MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, अगामी iPhone 12 सीरीज को 13 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के डिवाइस की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, अन्य लीक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 12 सीरीज के डिवाइस को 23 अक्टूबर से ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

    iPhone 12 सीरीज की संभावित कीमत

    टेक टिप्स्टर Jon Prosser के अनुसार, 5.4 इंच वाले iPhone 12 की शुरुआती कीमत 649 डॉलर होगी, जबकि इसके 6.1 इंच वाले मॉडल को बाजार में 749 डॉलर के प्राइस टैग के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज के तहत iPhone 12 pro और iPhone 12 Pro Max को भी लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 12 pro की कीमत 999 डॉलर और  iPhone 12 Pro Max की कीमत 1,099 डॉलर रखी जाने की उम्मीद है।

    iPhone 12 की संभावित स्पेसिफिकेशन            

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच या 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन को ए14 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है, जो ए13 चिपसेट की तुलना में तेज काम करेगा। सूत्रों की मानें तो लोगों को इस फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ लीक तीस्वीरों में देखें तो इस फोन के बैक पैनल में चार कैमरे दिए गए हैं। हालांकि, इसके कैमरा सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी या 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स का सपोर्ट दे सकती है।

    आपको बता दें कि एप्पल ने iphone 11 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A13 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिला है, जिसमें 12MP + 12MP के सेंसर मौजूद हैं। साथ ही फ्रंट में भी 12MP का कैमरा दिया गया है।

  • ये हैं बेस्ट ब्लूटूथ Earphones1000 रुपये से कम कीमत के…

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारतीय बाजार में इस समय लगभग सभी टेक कंपनियों के इयरफोन मौजूद हैं। ऐसे में कई बार ग्राहक कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सा इयरफोन खरीदे। इस स्थिति को देखते हुए आज हम आपके लिए बाजार में मौजूद कुछ सस्ते ब्लूटूथ इयरफोन लेकर आए हैं, जिनमें आपको शानदार साउंड क्वालिटी के साथ तमाम लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इन सस्ते इयरफोन की कीमत और फीचर के बारे में…

    Zebronics ZEB-SYMPHONY

    कीमत :- 720 रुपये

    Zebronics के यह ब्लूटूथ इयरफोन बेहद शानदार है। आपको इस इयरफोन में मैग्नेटिक इयरबड्स और माइक्रो-फोन मिलेगा। इसके अलावा इस इयरफोन में दो मीडिया कंट्रोल बटन, एक मल्टी-फंक्शन बटन और एक चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस ईयरफोन की खासियत की बात करें तो कंपनी ने इसमें वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया है।

    PTron InTunes Elite

    कीमत :- 849 रुपये

    PTron InTunes Elite ब्लूटूथ इयरफोन का नेकबैंड रबर का है, जिससे गर्दन पर दबाव नहीं पड़ता है। इस इयरफोन में 10mm के ड्राइवर, माइक्रो-फोन और बास का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस इयरफोन को 160mAh की बैटरी मिली है, जो 8 घंटे का टॉक टाइम और म्यूजिक टाइम प्रदान करती है।

    boAt Rockerz 255F

    कीमत :- 990 रुपये

    boAt Rockerz बजट रेंज के शानदार इयरफोन में से एक है। इस इयरफोन को IPX5 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह इयरफोन वॉटर रेसिस्टेंट है। अन्य फीचर्स की बात करें तो आपको इस इयरफोन में माइक्रो-फोन, 10mm के Dynamic ड्राइवर और दमदार बैटरी मिलेगी, जो 12 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।

    Motorola Verve Rap 250

    कीमत :- 999 रुपये

    अगर आप अपने लिए नया इयरफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Verve Rap 250 आपके लिए एकदम ठीक है। इस इयरफोन में लचीला नेकबैंड दिया गया है। इसके अलावा आपको इस इयरफोन में माइक्रो-फोन, मैग्नेटिक ईयर बड्स, गूगल असिस्टेंट और Siri वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस इयरफोन IPX4 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह इयरफोन वॉटर रेसिस्टेंट है।

    Honor AM61

    कीमत :- 999 रुपये

    Honor AM61 इयरफोन में इयरविंग्स, माइक्रो-फोन और बास का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस इयरफोन में Lithium की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 11 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, इस इयरफोन को IP52 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह इयरफोन वॉटर और स्वेट प्रूफ है।

    नोट: 1,000 रुपए से कम कीमत के इयरफोन की लिस्ट ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बनाई गई है।

     

  • रिंकी सेठी ट्विटर की नई प्रमुख बनीं सूचना सुरक्षा की

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने अपने नए उपाध्यक्ष और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्यूरिटी ऑफिसर (सीआईएसओ) के तौर पर पूर्व आईएमबी एक्जीक्यूटिव रिंकी सेठी को नियुक्त किया है। सेठी इससे पहले आईबीएम के सूचना सुरक्षा विभाग में बतौर उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। ट्विटर में शामिल होने से पहले वह क्लाउड डेटा मैनेजमेंट कंपनी रूब्रिक में सीआईएसओ का पदभार भी संभाल चुकी हैं।

    ट्विटर में प्लेटफॉर्म लीड निक टॉर्नो ने अपने एक बयान में कहा, ” ट्विटर के नए सीआईएसओ के तौर पर रिंकी सेठ का स्वागत करने के लिए मैं बेहद रोमांचित हूं। वह एक बेहद ही प्रेरणादायक और अनुभवी लीडर रही हैं। रिंकी रूब्रिक, आईबीएम और पालो अल्टो नेटवर्क से होकर हमारे यहां आ रही हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, ” ट्विटर पर वह हमारे विकसित होते इंफो सिक्योरिटी टीम का नेतृत्व करेंगी, हमारे ग्राहकों की सुरक्षा करेंगी और विश्वास हासिल करने में हमारी कंपनी की मदद करेंगी।”

    सेठी ने खुद एक ट्वीट कर कहा, “टीम का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

  • मीटिंग की समय सीमा 60 मिनट तक निर्धारित गूगल मीट के फ्री वर्जन में

    [object Promise]

    नई दिल्ली । गूगल मीट के यूजर्स 30 सितंबर से असीमित समयावधि के लिए वीडियो मीट ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे क्योंकि मीट के फ्री वर्जन को 60 मिनट तक की समय सीमा के लिए निर्धारित कर दिया गया है। अप्रैल के महीने में कंपनी ने कहा था कि फ्री प्रोडक्ट के लिए समय सीमा को 60 मिनट तक के लिए सीमित कर दिया जाएगा, हालांकि 30 सितंबर से पहले तक इसे लागू न किए जाने का फैसला लिया गया क्योंकि महामारी के चलते अधिक से अधिक संख्या में लोग घर से काम कर रहे थे।

    30 सितंबर तक गूगल अकांउट में से किसी भी यूजर को बिना किसी समय सीमा के 100 की संख्या तक लोगों के साथ फ्री मीटिंग करने की अनुमति होगी।

    गूगल के एक प्रवक्ता ने द वर्ज को बताया, “प्रोमो और एडवांस्ड फीचर्स के एक्सपायर होने से संबंधित हमारे पास बताने को फिलहाल कुछ भी नहीं है। अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे।”

  • Mi 10T सीरीज की की संभावित कीमत हो सकती है इतनी, आज होगी लॉन्चिंग…

    [object Promise]

    नई दिल्ली. Mi 10T सीरीज की आज लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन को 30 सितंबर की शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्चिंग इवेंट को Xiaomi के सोशल मीडिया हैंडल के साथ ही कंपनी के ऑफिशियल Youtube चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर देख पाएंगे। Mi 10T सीरीज इस साल फरवरी में लॉन्च Mi 10 सीरीज का एक्सटेंडेड वर्जन होगा। Mi 10 सीरीज के तहत Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite और Mi 10 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी नई Mi 10T सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नही हुआ है। हालांकि लीक रिपोर्ट में Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन और संभावित कीमत को लेकर जरूर खुलासा हुआ है।

    इन स्मार्टफोन की हो सकती है लॉन्चिंग 

    Mi 10T सीरीज दो नए स्मार्टफोन Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G के जरिए दस्तक दे सकती है। लेकिन एक अन्य स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की भी चर्चा है। इसे Mi 10T Lite 5G के नाम से जाना जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi 10T 5G को EUR 550 (करीब 47,700 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वही Mi 10T Pro 5G को EUR 640 (करीब 55,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है, जबकि Mi 10T Lite 5G स्मार्टफोन के EUR 300 (करीब 25,800 रुपये) में पेश होने की संभावना है। Mi 10T को ब्लैक और सिल्वर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वही Mi 10T Pro स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर वेरिएंट में आएगा।

    Mi 10T 5G स्पेसिफिकेशन्स

    The Mi 10T में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रिफ्रेश्ड रेट  144Hz होगा। वही आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा. फोन को Snapdragon 865 SoC का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। अगर कैमरे की बात करें, तो Mi 10T में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो शूटर लेंस दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 20MP सेंसर मिलेगा। वही पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Mi 10T Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स 

    Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन में  Mi 10T 5G की तरह ही फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कैमरे के मामले में Mi 10T Pro 5G में 108MP प्राइमरी सेंसर और 64MP सेंसर दिया जा सकता है। वही स्टोरेज के तौर पर 8GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।

    Mi 10T Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स 

    Mi 10T Lite 5G स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नही है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdrago  750G प्रोसेसर दिया जा सकता है।