Category: tech-news

  • आज मोटोरोला वन फ्यूजन + स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है, आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे

    आज मोटोरोला वन फ्यूजन + स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है, आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे

    नई दिल्ली। Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola One Fusion+ की ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 20 अगस्त यानी आज फ्लैश सेल है। यह फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहकों को मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को EMI के साथ खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले वन फ्यूजन प्लस की कई फ्लैश सेल आयोजित कर चुकी है, जिनमें ग्राहकों को शानदार ऑफर मिल चुके हैं।

    Motorola One Fusion+ की कीमत और ऑफर

    Motorola One Fusion+ के 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। इस स्मार्टफोन को Twilight Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, जबकि ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदी करने पर पांच प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन को 1,945 रुपए प्रति माह की EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

    Motorola One Fusion+ की स्पेसिफिकेशन

    Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है।

    Motorola One Fusion+ का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को वन फ्यूजन प्लस में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64MP का सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने Motorola One Fusion+ में 15 वॉट फास्ट फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को  4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।

    Motorola One Fusion की जानकारी

    बता दें कि कंपनी ने Motorola One Fusion स्मार्टफोन को जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन फ्यूजन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को चार कैमरे और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिला है।

  • Iphone 11 सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन किए जा सकते हैं बंद…

    Iphone 11 सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन किए जा सकते हैं बंद…

    नई दिल्ली. प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Apple अपनी नई iphone 12 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। इन फोन को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी नए iphone 12 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद पुराने iphone 11 सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन जैसे iphone 11 pro, iphone Pro Max, iphone XR का प्रोडक्शन और बिक्री बंद कर सकती है।

    iphone 11 की कीमत में हो सकती है कटौती

    iAppleTimes के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक Apple कंपनी iphone 12 के लॉन्च के बाद iphone XR को बंद कर सकती है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iphone XR की जगह iphone XR पर फोकस करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक iphone 11 pro, pro max और iphone XR के बंद होने के बाद बड़ी डिस्पले की चाह रखने वाले ग्राहक iphone 11 की तरफ से शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि नए स्मार्टफोन की लन्चिंग के बाद पुराने iPhone 11 की कीमत में करीब 12 हजार रुपए तक की कटौती की जा सकती है।

    फोन में सस्ते पार्ट्स का हो सकता है इस्तेमाल

    Apple ने पिछले साल भी कुछ इसी तरह का फैसला लिया था, जब iphone 11 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद iPhone XS और iPhone XS Max को बंद करने का लिया था। इसी तरह का फैसला कंपनी iphone 11 सीरीज को लेकर कर सकती हैं। फिलहाल ऐसा दावा किया जा रहा है कि नई iPhone 12 सीरीज पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ आएगी। साथ ही iPhone 12 को पिछले साल लॉन्च iPhone 11 के मुकाबले कम कीमत में पेश करेगी। लेकिन इसके लिए Apple कंपनी स्मार्टफोन की क्वॉलिटी के साथ बड़ा समझौता करेगी। Apple प्रोडक्ट के जानकार Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट के मुताबिक Apple कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में सस्ते पार्ट्स का इस्तेमाल कर सकती है। इससे बैटरी कॉस्ट पहले के मुकाबले 40 से 50% कम हो जाएगी। उन्होने बताया कि iPhone 12 5G की प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने के लिए कंपनी ने सस्ती बैटरी टेक्नॉलजी इस्तेमाल करेगा। इसके लिए कपनी बैटरी की लेयर्स कम कर सकती है, जिससे कम जगह में बैटरी और अन्य पार्ट्स को सेट किया जा सके।

  • Apple कर रहा अगले दो महीनों में भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलने की तैयारी

    Apple कर रहा अगले दो महीनों में भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलने की तैयारी

    आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ऐप्पल अगले दो महीने में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि ऐप्पल सितंबर-अक्टूबर में अपना ऑनलाइन स्टोर पेश करने की तैयारी कर रही है। यह स्टोर त्यौहारी मौसम समय खोला जा सकता है। इससे कंपनी को दशहरा और दिवाली के समय में मांग का फायदा मिलने की उम्मीद है इस संबंध में कंपनी को किए गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।

    खबरों की माने तो ऐप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने इस साल के अंत तक भारत में एप्पल का ऑनलाइन स्टोर खोलने के बारे में फरवरी में ही कहा था।

    चेन्नई में बनेगा आईफोन 11 भारत में शुरू हुआ निर्माण

    भारत में आईफोन 11 का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे सरकार की पहल आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

    पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि मेक इन इंडिया को महत्वपूर्ण बढ़ावा!” उन्होंने अपने ट्वीट में पुष्टि करते हुए लिखा, “ऐप्पल ने भारत में आईफोन11 का निर्माण शुरू कर दिया है।”

    ऐप्पल ने चेन्नई के फॉक्सकॉन प्लांट में आईफोन11 बनाना शुरू कर दिया है। यह पहली बार है जब ऐप्पल ने भारत में एक शीर्ष-लाइन मॉडल का निर्माण किया है। इससे पहले क्यूपर्टिनो-आधारित तकनीकी मास्टर ने 2019 में भारत में आईफोन एक्सआर को असेंबल करना शुरू कर दिया था। 2017 में ऐप्पल ने बेंगलुरु प्लांट में ऐप्पल आईफोन एसई 2016 के घरेलू निर्माण की शुरुआत की थी।

  • माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 95 ने 25 साल पूरे किए

    माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 95 ने 25 साल पूरे किए

    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर विंडोज 95 ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। विंडोज 95 को 24 अगस्त को कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स के द्वारा जारी किया गया था और यह इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि जारी होने के पहले पांच हफ्तों के भीतर ही इसकी 70 लाख कॉपियां बेच दी गईं।

    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 95 में कई फीचर्स भी शामिल किए जिनमें न्यू स्टार्ट बटन, मेन्यू और टास्कबार सबसे बेहतर रहा जिनसे ऑपरेटिंग सिस्टम को बेहद आसानी के साथ संचालित किया जाने लगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, विंडोज 3.1 और एमएस-डॉस के दिनों से सुधार के दृष्टिकोण से इसमें एक बड़ी छलांग देखने को मिली, लेकिन इसी के साथ मॅकिन्तोश और ओएस/2 के यूजर्स के लिए इंटरफेस काफी हद तक एक सा रहा।

    इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम 32-बिट होने के अलावा इसमें लंबे फाइलों के नाम को सपोर्ट करने के लिए 250 तक के कैरेक्टर्स भी शामिल किए गए।

    विंडोज 95 में प्लग और प्ले के भी फीचर दिए गए जिससे हार्डवेयर की पहचान व उसे इंस्टॉल अपने आप ही किया जा सके। इसके साथ ही डेस्कटॉप पर एक खास आईकॉन के साथ नए एमएसएन ऐप को भी जोड़ा गया।

    एमएसएन को डायल-अप कनेक्शन के माध्यम से ईमेल, चैट रूम, न्यूज ग्रुप और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू के होमपेज की सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट महीने के हिसाब से एक मासिक शुल्क भी लेता था।

  • सैमसंग का रहा वर्चस्व देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार पर वर्ष की पहली छमाही में

    सैमसंग का रहा वर्चस्व देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार पर वर्ष की पहली छमाही में

    नई दिल्ली। गैलेक्सी ए 71 और ए 51 डिवाइस की सफलता के साथ ही सैमसंग ने इस साल की पहली छहमाही में भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार (25,000-50,000 रुपये) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एक नई रिपोर्ट में शुक्रवार को यह घोषणा की गई। सीएमआर इंडिया मोबाइल हैंडसेट की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज सैमसंग ने 2020 के पहले छह महीनों के दौरान 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा किया।

    इसके साथ ही एप्पल ने देश में 26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ (वर्ष-दर-वर्ष) 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा।

    वहीं प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस ने 2020 की पहली छमाही में 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

    सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) विश्लेषक आनंद प्रिया सिंह ने कहा, महामारी के कारण, 2020 की पहली छमाही कई चुनौतियों के साथ सामान्य रूप से समग्र स्मार्टफोन उद्योग के लिए एक कठिन अवधि रही। हालांकि, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे कम प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा। वास्तव में, यह सेगमेंट मजबूत उपभोक्ता मांग और अच्छी आपूर्ति के कारण बढ़ता रहा।

    कुल मिलाकर, प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री (शिपमेंट) देश में 2020 की पहली छमाही के दौरान वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 18 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी-जून अवधि में इस सेगमेंट में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट का पांच प्रतिशथ हिस्सा रहा।

    समग्र प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का वर्चस्व अच्छी आपूर्ति, आकर्षक छूट और स्मार्ट चैनल रणनीतियों के माध्यम से संभव हुआ।

    इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए 71 स्टार के तौर पर उभरा, जिसने इस सेगमेंट में 19 प्रतिशत का योगदान दिया।

    वहीं एप्पल के लिए, आईफोन 11 ने वर्ष के शुरूआती भाग में अच्छी बाजार प्रतिक्रिया प्राप्त करना जारी रखा।

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट संभावित रूप से 2020 की दूसरी छमाही में वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 20 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान त्योहारी सीजन में विभिन्न तकनीकी दिग्गजों की ओर से कई नए डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है।

  • फेसबुक करेगा अकाउंट को लिंक करने का काम पेड न्यूज सब्सक्रिप्शन के साथ

    फेसबुक करेगा अकाउंट को लिंक करने का काम पेड न्यूज सब्सक्रिप्शन के साथ

    सैन फ्रांसिस्को| फेसबुक एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे आप अपने अकाउंट को भुगतान किए गए न्यूज सब्सक्रिप्शन के साथ लिंक कर सकेंगे ताकि इन्हें पढ़ने के लिए आपको दोबारा लॉगिन करने या पेवॉल पर क्लिक करने की जरूरत न पड़े। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका मकसद सोशल नेटवकिर्ंग प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने वाले अपने सब्सक्राइबर्स को एक बेहतर अनुभव प्रदान कराने के लिए समाचार प्रकाशकों की मदद करना है।

    कंपनी के मुताबिक, जिन सब्सक्राइबर्स ने अपने अकाउंट्स को लिंक किया, वे उन लोगों के मुकाबले औसतन 111 फीसदी अधिक आर्टिकल पर क्लिक किए, जो टेस्ट ग्रुप का हिस्सा नहीं रहे। इन सब्सक्राइबर्स के पब्लिशर को फॉलो करने की दर में 97 फीसदी तक की वृद्धि आई, जो पहले महज 34 फीसदी थी।

    जब सब्सक्राइबर्स ने अपने अकाउंट्स को समाचार प्रकाशकों संग जोड़ा, तो उन्हें पहले से अधिक कंटेंट दिखने लगे।

    अमेरिका में अटलांटा जर्नल-कॉन्स्टिट्यूशन, द एथलेटिक और द विनीपेग फ्री प्रेस ऐसे कुछ अखबार हैं, जो इस फीचर को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

  • 8 मिलियन गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन बनाएगा सैमसंग इस साल

    8 मिलियन गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन बनाएगा सैमसंग इस साल

    सोल/नई दिल्ली । सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा है कि वह इस साल 8 लाख गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाएगा। कम्पनी ने साफ किया है कि वह एक्सपेंडेड लाइनअप के साथ इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बढ़ाना चाहता है और इसी कारण उसने यह लक्ष्य रखा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के अंदर के लोगों ने गुरुवार को कहा कि सैमसंग इस साल सात से आठ लाख गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन बनाएगा। सैमसंग ने इससे पहले गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च किया था और उसके लॉन्च के पहले साल में इतने स्मार्टफोन्स का उत्पादन नहीं किया गया था।

    सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन का उत्पादन न सिर्फ दक्षिण कोरिया में करेगा बल्कि उसने वियतनाम और ब्राजील में भी इसके उत्पादन का प्लान तैयार कर रखा है।

    सैमसंग ने मंगलवार को अपना तीसरा फोल्डेबल डिवाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 लॉन्च किया था। इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है। साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है।

    सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मुख्य स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी उन्नत है। यह फोन 12जीबी रैम व 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है।

    गैलेक्सी जेड फोल्ड2 में 4500एमएएच की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) तुलना में शक्तिशाली है। गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इससे पहले कम्पनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है।

    गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंगों में उपलब्ध है। यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख है।

    फोन को अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 18 सितम्बर से हासिल किया जा सकता है, जबकि इसकी प्री बुकिंग एक सितम्बर से शुरू हो गई है।

    नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर लगे हैं। रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10एक्स जूम उपलब्ध है।

  • पिक्सल 5, पिक्सल 4ए 5जी 25 सितंबर को गूगल करेगा लॉन्च

    पिक्सल 5, पिक्सल 4ए 5जी 25 सितंबर को गूगल करेगा लॉन्च

    सैन फ्रांसिस्को। गूगल अपने अत्याधुनिक स्मार्टफोन पिक्सल 5 के साथ पिक्सल 4ए 5जी को 25 सितंबर को जर्मनी में लॉन्च कर सकता है। एंड्रॉयड ऑथरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन की जर्मन शाखा के एक आंतरिक दस्तावेज में बताया गया है कि जर्मनी में 25 सितंबर को गूगल पिक्सल 4ए 5जी और पिक्सल 5 को पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इन्हें अन्य जगहों पर भी जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और शायद ऐसा इसी दिन ही होना है।

    ऐप्पल के एक अंदरूनी सूत्र और कई खुलासे करने वाले जॉन प्रॉसर के मुताबिक, पिक्सल 5जी को ब्लैक और ग्रीन जैसे रंगों में पेश किया जाएगा और पिक्सल 4ए 5जी को सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

    गूगल पिक्सल 5 की लिस्टिंग हाल ही में एआई बेंचमार्क पर हुई है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह एसडी765जी एसओसी से संचालित है।

    एसडी765जी का डिवाइस में शामिल होना इस बात का खुलासा करता है कि यह 5जी के साथ आने वाला पहला पिक्सल फोन होगा। इसके साथ ही यह पहला ऐसा पिक्सल फोन होगा जिसमें 8जीबी रैम की सुविधा दी गई है। हालांकि एआई बेंचमार्क में इसके स्पेसिफिकेशंस की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    आगामी पिक्सल 5 में 120 हर्ट्ज के ओएलईडी पैनल के साथ 6.67 इंच बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी।

    डिस्प्ले के विश्लेषक रॉस यंग ने महीने की शुरुआत में दावा किया था कि पिक्सल के डिवाइस को 6.67 इंच की डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी आपूर्ति सैमसंग और बोओई द्वारा कराई जाएगी और इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा।

  • 16 सितम्बर को अपना हंटर गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करेगा ऑनर

    [object Promise]

    बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ऑनर ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह अपना हंटर गेमिंग लैपटॉप 16 सितम्बर को लॉन्च करेगा। कम्पनी ने यह भी कहा है कि हंटर के साथ-साथ वह ऑनर वॉच जीएस प्रो और ऑनर वॉच ईएस भी लॉन्च करेगा। ये दोनों प्रॉड्क्ट हालांकि अभी सिर्फ चीनी बाजार में बिकेंगे।

    ऑनर हंटर के वेस्ट डिजाइन में आने की उम्मीद है क्योंकि इसकी प्रेरणा सुपरकार्स से ली गई है। इसमें आरजीबी एलईडी लाइटिंग का भी उपयोग किया जाएगा।

    हंटर में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। इसका कोर आई5 चिप वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

    ऑनर हंटर लैपटॉप ऑनर हंटर वी700 नाम से डेब्यू कर सकता है।

  • शामिल हुआ नया ऐप ‘लिस्ट’ माइक्रोसॉफ्ट के ‘टीम्स’ में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वीडियो मीट प्लेटाफॉर्म ऐप ‘टीम्स’ का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ‘लिस्ट’ नामक अपना नया ऐप उपलब्ध कराया है। लिस्ट ऐप का ऐलान सबसे पहले ‘बिल्ड 2020’ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में किया गया था और अब इसे आमतौर पर माइक्रोसॉफ्ट टीम्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।

    कंपनी का दावा है कि लिस्ट की मदद से सूचनाओं पर नजर रखा जा सकेगा और साथ ही काम को व्यवस्थित करने की दिशा में भी यह मददगार साबित होगा।

    कंपनी ने इस हफ्ते अपने एक बयान में कहा, “लिस्ट का इस्तेमाल काफी सहज है जिसकी मदद से आप इस विषय पर गौर फरमा सकते हैं कि आपकी टीम के लिए कौन सी बात सबसे ज्यादा मायने रखती है। लोन, संपत्ति, दैनिक गतिविधि, कॉन्टेक्ट जैसी चीजों पर नजर रख सभी में एक संतुलन बनाकर रखा जा सकता है।”

    इसमें पहले से तैयार किए गए टेम्प्लेट्स शामिल हैं जिससे कि टीम्स में रहकर ही झटपट लिस्ट बनाया जा सकता है। लिस्ट ऐप का इस्तेमाल करते हुए टीम्स मोबाइल पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “टीम्स में लिस्ट ऐप का मकसद चीजों को सूचीबद्ध करने के लिए सभी को साथ में लाना है ताकि काम में आसानी हो सकें।”