Category: tech-news

  • एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग का अलग वर्जन डेवलप करने की योजना बना रहा माइक्रोसॉफ्ट

    टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग (एक्सक्लाउड) का एक अलग वर्जन डेवलप करने की योजना बना रहा है, जो प्रीमियम एक्सबॉक्स गेम पास अल्टिमेट सब्सक्रिप्शन पर निर्भर नहीं होगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) बनाम माइक्रोसॉफ्ट मामले की सुनवाई में, एफटीसी के वकील ने खुलासा किया कि टेक दिग्गज पिछले साल एक समर्पित एक्सक्लाउड एसकेयू डेवलप कर रहा था।

    एक्सबॉक्स क्रिएटर एक्सपीरियंस की प्रमुख सारा बॉन्ड ने पिछले साल सितंबर में कहा था, एक्सबॉक्स इसे बहुत पसंद करेगा क्लाउड गेमिंग के बारे में नियामक चिंताओं के जवाब में कंपनी के निर्णय को अब अजीब तरह से संशोधित किया गया है। बॉन्ड ने कहा, हमने एक्सक्लाउड की सफलता और लोकप्रियता के बारे में अधिक डेटा प्राप्त करना जारी रखा है। हम इससे संबंधित लागतों पर अधिक स्पष्ट हो गए हैं, और हमने उन सेवाओं को प्रदान करने वाले अन्य लोगों के साथ साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं।

    यह एफटीसी बनाम माइक्रोसॉफ्ट सुनवाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि, तकनीकी दिग्गज के अनुसार, एक्सक्लाउड सिर्फ एक फीचर है, कोई विशिष्ट बाजार नहीं। माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड गेमिंग के प्रमुख करीम चौधरी ने कहा था, हमारा मानना है कि दुनिया में 2 अरब गेमर्स होंगे और हमारा लक्ष्य उनमें से हर एक तक पहुंचना है।

    इस बीच, अक्टूबर 2022 में प्रोजेक्ट कीस्टोन को एक्सबॉक्स प्रमुख फिल स्पेंसर के शेल्फ पर देखा गया था। नवंबर 2022 में स्पेंसर द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार, डिवाइस, जिसे एक समर्पित एक्सबॉक्स स्ट्रीमिंग कंसोल माना जाता था, लागत के कारण विलंबित हो गया था। इसके अतिरिक्त, टेक दिग्गज ने पहले कहा था कि 2022 के अंत तक, एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग यूजर्स की मौजूदा गेम लाइब्रेरी को सपोर्ट करेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

  • iPhone में कर लें Emergency Number सेट

    How to add an emergency SOS number: Apple iPhone में ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो आपकी इमरजेंसी में आपका साथ देते हैं. iPhone में इमरजेंसी फीचर को ऐड करने का ऑप्शन है. इसके जरिए आप इमरजेंसी पड़ने पर कॉल कर सकते हैं. जब आप SOS के साथ कॉल करते हैं, तो आपका iPhone इमरजेंसी नंबर पर अपने आप कॉल कर देता है और इमरजेंसी सर्विस के साथ आपके स्थान की जानकारी भी शेयर करता है. आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये काम. 

    iPhone आपको Emergency Number के तौर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों का नंबर सेट करने की सर्विस देता है. Emergency call खत्म हो जाने के बाद आपका iPhone आपके Emergency Contact को एक मैसेज को साथ नोटिफिकेशन भेजता है. साथ ही, iPhone आपकी वर्तमान लोकेशन भी सेंड करेगा. अगर आपने iPhone का यह फीचर यूज नहीं किया है तो परेशान न हों. हम यहां आपको iPhone में Emergency Number सेट करने का तरीका बताने वाले हैं. आइए, जानते हैं.

    iPhone में ऐसे सेट करें इमरजेंसी नंबर

    • इसके लिए सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाएं. यहां आपको Emergency SOS का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
    • अब आपको यहां स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना होगा. यहां आ रहे Set Up Emergency Contacts in Health के ऑप्शन पर क्लिक करें.
    • अब सक्रॉल डाउन करके नीचे आएं और Add Emergency Contact पर क्लिक कर दें. ऐसा करते ही कॉन्टेक्ट लिस्ट खुल जाएगी.
    • आप उसमें से कोई भी नंबर सिलेक्ट करें. फिर उसके साथ आपका रिश्ता क्या है, वो सिलेक्ट करें.
    • अब स्क्रीन पर राइट साइड में आ रहे Done बटन पर क्लिक कर दें.
    • आप इस तरह एक से ज्यादा नंबर भी ऐड कर सकते हैं.
    • इसके अलावा, आप यहां अपनी ब्लड ग्रुप, मेडिकल कंडीशन, नोट्स आदि भी ऐड कर सकते हैं.

    नंबर रिमूव करने का तरीका

    • नंबर ऐड करने के बाद अगर आप उसे डिलीट करना चाहते हैं तो हटाने के लिए Emergency SOS में जाकर Edit Emergency Contacts in Health पर क्लिक करें.
    • फिर सबसे ऊपर राइट साइड में आ रहे Edit बटन पर क्लिक कर दें. अब आप नंबर डिलीट करने के साथ-साथ अन्य जानकारी भी एडिट कर सकते हैं.
    • जरूरी जानकारी
    • आप सेटिंग में आ रहे Health सेक्शन में जाकर Medical ID पर क्लिक करके भी नंबर ऐड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि इमरजेंसी नंबर ऐड करने के बाद आ रहे Show When Locked पर क्लिक करके उसे इनेबल जरूर कर दें. साइड और वॉल्यूम बटन से इस सर्विस को कंट्रोल कर सकते हैं.

  • सड़कों पर जल्द चलेंगी 50 AC Electric Bus

    Noida Electric Buses: देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का प्रचार करने के लिए अलग-अलग राज्यों की सरकार अपने स्तर पर बड़े काम कर रही हैं. एक तरफ दिल्ली सरकार ने फुली इलेक्ट्रिक बसों को अडॉप्ट किया है और ग्राहकों के लिए बढ़िया बसों की सर्विस शुरू की है तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी दिल्ली से सटे नोएडा में 50 इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) को डिप्लॉय करने की घोषणा की है. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से सिटी बस सेवा के लिए 50 फीडर बस का संचालन किया जाएगा. ये काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और NMRC की ओर से 25-25 करके दो बार में बस खरीदी जाएंगी. 

    नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से शुरू होने वाली ये सारी बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक होंगी. 25 बस पीपीपी मॉडल यानी कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP Model) और 25 के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे. इतना ही नहीं, इनका संचालन एक ही कंपनी करेगी. 

    August में शुरू होगी ये सर्विस

    अगस्त से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. नोएडा ग्रेटर नोएडा में सिटी बस संचालन के लिए 103 बस शेल्टर तैयार करने की योजना है. इसमें 56 बस शेल्टर नोएडा और 47 ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा. सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि बस के संचालन के लिए इंटरनल रूट फाइनल किए जा चुके है. जैसे- जैसे मुसाफिरों की संख्या बढ़ेगी वैसे बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. 

    इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले एक कंपनी का चयन लगभग पूरा किया जा चुका था. लेकिन तकनीकी रूप से एलिज्बल नहीं होने पर टेंडर निरस्त कर दिए गए. इसके लिए नए सिरे से पीपीपी मॉडल के आधार पर टेंडर जारी किए जाएंगे. 

    24 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

    यहां चलाई जाने वाले सभी बस छोटी यानी 24 सीट की होंगी. ये बस मेट्रो फीडर का काम भी करेंगी. 3 किमी से अधिक सफर तय करने के लिए मुसाफिर को 15 रुपए , 10 किमी के लिए 35 रुपए , 15 किमी के लिए 45 देने होंगे. यानी 15 किमी के बाद प्रति किमी 5 रुपए की दर से लिया जाएगा. हालांकि इन दरों का अभी सिर्फ प्रस्ताव किया गया है. बाद में इन दरों को फाइनल किया जा सकता है. इससे पहले भी सिटी बस सेवा नोएडा और ग्रेटरनोएडा में चलती थी. इनका संचालन भी एनएमआरसी एक कंपनी से करवा रही थी, लेकिन घाटा होने की वजह से कंपनी के साथ कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया.

  • Whatsapp new features: WhatsApp ने रोलआउट किया दमदार फीचर , क्या आपने इसे देखा

    Whatsapp new features: WhatsApp आज के युग में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। किसी के ऑफिस का काम हो, या घर से जुडी कोई बात हो, किसी को देखना हो, या किसी से पैसे लेने हो आप WhatsApp के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए आय दिन नए फीचर्स अपडेट करता रहता है। वही अब WhatsApp ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपना कॉलिंग फीचर अपडेट किया है। 

    WhatsApp के नए कॉलिंग फीचर के मुताबिक अब आप एक साथ 15 लोगों के साथ वीडियो काल करके एन्जॉय कर सकते हैं। यानि नए फीचर की मदद से अब पूरा परिवार एक साथ वीडियो काल पर बात कर सकता है। हालाकि WhatsApp का यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं है लेकिन जल्द ही यह सभी यूजर्स को WhatsApp पर देखने को मिलेगा। 

    WhatsApp  का यह फीचर IPHONE यूजर्स और एंड्रायड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है। WhatsApp के मुताबिक़ जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए अपग्रेड होगा। बता दें WhatsApp के इस फीचर से सबसे ज्यादा हेल्प उन लोगों को मिलेगी जो WhatsApp का उपयोग ऑफिशियल काम के लिए करते हैं। 

    WhatsApp लगातार आपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स अपडेट कर रहा है बीते दिन WhatsApp ने स्टेटस पर रिकॉर्डिड और टेक्स्ट एडिटिंग के फीचर को रोलआउट किया था। WhatsApp ने लोगों की लाइफ को सरल और सहज बनाया है। जब से WhatsApp लोगों के जीवन में आया है वह एक दूसरे के करीब आ गए है और अपने मन की बात सेकेंडो में एक दूसरे से साझा कर रहे हैं। 

  • Chandrayaan-3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3

    Chandrayaan-3 News Latest Update: भारत का चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है और अंतरिक्ष की गहराइयों के अलावा चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे हुए हैं. पूरा देश इसकी सफलता की कामना कर रहा है और हर कोई यह जानना चाहता है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब तक कहां पहुंचा है और इसने किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है.

    चौथे ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) फिलहाल चौथे ऑर्बिट में है और पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, चंद्रयान-3 पांचवीं कक्षा में 25 जुलाई को प्रवेश करेगा और इसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर चांद की सतह पर कदम रखेगा.

    1 अगस्त तक चांद के ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान

    जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चांद की तरफ भेजा जाएगा और यह धरती के ऑर्बिट से निकलकर चांद के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर 23 अगस्त को चांद पर कदम रखेगा.

    14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

    बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और यह 15 जुलाई को सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में पहुंच गया था. इसरो के वैज्ञानिक लगातार चंद्रयान-3 की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और धीरे-धीरे इसकी गति को बढ़ा रहे हैं.

  • Download Whatsapp Status: अब डाउनलोड करें किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस

    सोशल मीडिया के साथ आज हर कोई फैमिलियर हो गया है। लोगों के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया के साथ  होती है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम आसानी से लोगों से जुड़ जाते हैं और उनके साथ संवाद कर पाते हैं। वही व्हाट्सएप सबसे अधिक उपयोग होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आय दिन आपने फीचर्स अपडेट करता रहता है। 

    लोग व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं अपनी तस्वीरें साजा सकते हैं। वही कई बार हम लोगों का स्टेटस देखते हैं तो वह हमें खूब पसंद आता है हम उसे सेव करने की इच्छा जाहिर करते हैं लेकिन महज स्क्रीन शॉट लेकर रह जाते हैं या उस व्यक्ति से उसे मांगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से किसी का व्हाट्सएप स्टेटस सेव कर सकते हैं। 

    जानें कैसे सेव करें व्हाट्सएप स्टेटस –

    व्हाट्सएप ने स्टेटस सेव करने के लिए अभी तक कोई बेहतरीन फीचर अपडेट नहीं किया है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप अपने फोन में किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस सेव कर लें तो इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप स्टेटस सेवर अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करने स्टेटस एक्सिस देना होगा। 

    स्टेटस एक्सिस देने के बाद आप जिसका भी स्टेटस डाउनलोड करना चाहते हैं उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर जाना होगा। स्टेटस को जब आप अपने व्हाट्सएप पर पूरा देख लेंगे तो यह स्टेटस सेवर एप पर दिखने लगेगा। इसके बाद आप स्टेटस को डाउनलोड कर लें जैसे ही आप स्टेटस डाउनलोड करेंगे स्टेटस आपको फोन की गैलेरी में सेव हो जाएगा। 

  • Artificial Intelligence: AI की मदद से ऐसे बनाएं शानदार तस्वीरें

    Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) से बनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति के दिमाग में यह ख्याल आ रहा है कि आखिर वह आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) से अपनी एक शानदार तस्वीर कैसे बना सकता है। सभी यह जानते हैं यह एक कठिन प्रक्रिया है। लेकिन क्या आपको पता है Microsoft के Bing के साथ आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) तस्वीर बनाना बेहद आसान है क्योंकि इसमें DALL-E स्पोर्ट है जो बड़ी ही खूबसूरती से  आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) जनरेट करती है। 

    जानें कैसे बनाएं आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI) तस्वीरें-

    आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI)  से यदि आप तस्वीर बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Bing AI की साइट www.bing.com/create पर जाना होगा। 

    इसके बाद आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना होगा। यह फ्री में होता है। 

     इसके बाद आपको इमेज जनरेट सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 

    इसके बाद आपके सामने एक चैट बॉक्स खुलकर आएगा जिसमें आपको यह बताना होगा की आप किस तरह की तस्वीर बनाना चाहते हैं। 

    आप जो लिखेंगे वह अंग्रेजी में होना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटिलेंजिस (AI)  हिंदी  में दिए निर्दश भली भांति नहीं समझता है। 

    जैसे ही आप कमांड देंगे आपके सामने इमेज जनरेट हो जाएगी। 

    इसके बाद आप इमेज को डाऊनलोड कर सकते हैं। 

  • AUTO: बस एक बटन दबाइये और अपनी कार में पेट्रोल की खपत बचाइये

    AUTO: काल लेना और चलाना हर किसी का शौक होता है। लोग अपनी फैमिली के साथ अपनी कार में घूमने जाने का सपना देखते हैं लेकिन कार को खरीदने से ज्यादा समस्या दायक होता है उसका खर्च उठाना। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से हर कोई परेशान है कई लोगों ने तो अब अपनी कार का रोजाना उपयोग करना बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बटन के विषय में बताने जा रहे  हैं जो आपकी कार में लगा होता है और आप उसके उपयोग से तेल बचा सकते हैं। 

    असल में यह बटन कार के एवरेज को बढ़ाने के लिए लगा होता है। अगर लोग इस बटन का उपयोग करते हैं तो उनकी एवरेज की समस्या खत्म होती है। इस बटन को हम आइडल स्टार्ट स्टॉप बटन के नाम से जानते हैं। यह हमारे लिए काम का फीचर है अगर आप रोड पर या ट्रैफिक वाली जगह पर हैं तो आपकी कार स्वतः ही बंद हो जाएगी और जैसे ही आप पैदल पर पुश करेंगे आपकी कार पुनः चालू हो जाएगी। 

    कैसे बचता है तेल –

    कार में आइडल स्टार्ट स्टॉप बटन होता है जो की टैफिक वाली जगहों पर आपकी कार को स्वतः बंद कर देता है जिससे आपकी कार कम पेट्रोल डीजल खाती है और आपकी कार का एवरेज भी बढ़ता है। हालाकि यह बटन हर एक कार में नहीं पाया जाता है। 

  • YouTube Shorts Tips: इस तरीके से वीडियो हो जाएगी वायरल

    YouTube Shorts Tips: सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी बिल्कुल बदल दी है। लोग YouTube  के माध्यम से वीडियो और शॉर्ट्स बनाकर अपनी खूब पहुंच बढ़ा रहे हैं। लाखों फॉलोवर्स के साथ आज YouTube लोगों की इनकम का माध्यम बन गया। अपनी प्रतिभा के बलबूते लोगों ने YouTube पर स्वयं को खूब लोकप्रिय किया है और देश विदेश के लोगों से जुड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

    YouTube एक ऐसा सोशल मीडिया/ वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से लोग करोड़पति बन गए हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो YouTube Shorts बनाते हैं लेकिन न उनके YouTube Shorts पर view आते हैं और न ही उनका वीडियो वायरल होता है। कंटेट बेहतर होने के बाद भी लोग अपने YouTube Shorts को वायरल करने के लिए परेशान होते हैं। वही आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहें हैं जिनका उपयोग करके आप अपने YouTube Shorts को वायरल कर सकते हैं। 

    वायरल YouTube Shorts Tips-

    अगर आप अपने YouTube Shorts को वायरल करना चाहते  हैं तो आपको अपना कंटेट ओरिजनल रखना होगा और अपने कंटेंट को ट्रेंडिग मुद्दों के मुताबिक़ बनाना होगा। 

    YouTube Shorts जब आप बनाए तो अपनी भाषा को अपने दर्शकों के अनुकूल इस्तेमाल करें और अपने YouTube Shorts को पोस्ट करने से पहले उसकी एडिटिंग बेहतरीन विजुअल्स के साथ करें। 

    YouTube Shorts को एक ही विषय पर न बनाएं कोशिश करें आप अलग-अलग विषय पर वीडियो बनाकर पोस्ट करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी रीच बढ़ती है। 

    YouTube Shorts को पोस्ट करते वक्त डिस्क्रिप्शन, टैग में कीवर्ड्स का उपयोग बेहतर तरीके से करें और उसे पोस्ट करने के बाद अपने साथियों के साथ शेयर करना न भूलें। 

  • How To Disable Android Phone App Auto Update: अगर आपका भी बिना इस्तेमाल खत्म हो रहा है डेटा, तो स्मार्टफोन में करें यह सेटिंग

    How To Disable Android Phone App Auto Update: स्मार्ट फोन आज हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं हम अपने ज्यादातर काम के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार हम सभी देखते हैं कि हम अपने स्मार्टफोन में न वीडियो देखते हैं, न कुछ सर्च करते हैं लेकिन हमारा पूरा डेटा खत्म हो जाता है। डेटा खत्म होता है तो हमारी टेंशन बढ़ने लगती है कि बिना उपयोग के ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपना डेटा फ़ालतू में खर्च होने से बचा सकते हैं। 

    बदलें अपने प्ले स्टोर की सेटिंग- 

    अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो आप एप्स को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर का उपयोग करते हैं। जब आप एप डाउनलोड करते हैं तो यह आपके फोन में ऑटो अपडेट होते हैं। ऑटो अपडेट की वजह से आपके फोन का डेटा जल्दी खत्म होने लगता है। लेकिन अगर आप अपने प्ले स्टोर की सेटिंग बदल देते हैं तो आपका डेटा खत्म होने से बच सकता है। 

    सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर को खोलना पड़ेगा। 

    प्ले स्टोर को खोलने के बाद आपको प्रोफ़ाइल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

    जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने नेटवर्क का ऑप्शन आएगा। 

    नेटवर्क के ऑप्शन पर क्लिक करके आप ऑटो अपडेट के ऑप्शन पर जाएंगे। 

    यहाँ आपको वाईफाई और डिसेबल ऑटो अपडेट का विकल्प दिखेगा। 

    आप अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुनकर अपने मोबाइल डेटा को फजूल में खर्च होने से बचा सकते हैं।