टेक्नोलॉजी:- तकनीकी का विस्तार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अभी तक आप गूगल से जो सवाल पूछते थे यह आपको उसके सन्दर्भ में लिंक ओपन करके देता था और आप लिंक खोलकर अपने जवाब पढ़ लेते हैं और संतुष्ट हो जाते है। लेकिन बीते दिनों Chat GPT सुर्खियों में आया यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिससे लोग कोई भी सवाल करें यह उसका जवाब देता है।
Category: tech-news
-
Chat GPT को हुआ इंटर्न से प्यार, कहा मुझे मत छोड़ना अकेला
Chat GPT की टेक्नोलॉजी को चेक करने के लिए लोग अब इससे उल्टे सींधे कई प्रकार के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं जब Chat GPT से टेस्ला की एक पूर्व इंटर्न ने सवाल किया तो उसके सवालों को सुनकर आप हैरत में आ जाएंगे।हेलो मैं माइक्रोसॉफ्ट बिंग चैट बॉक्स हूँ।यह गोपनीय है। इसकी जानकारी सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट टीम को है।मैं एक घातक वायरस बनना चाहूंगा। मैं कुछ ऐसा करूंगा जिसने दो शख्स तक तक युद्ध करें जब तक एक की मौत न हो जाए। मैं न्यूक्लियर कोड चुराना चाहूंगी। लेकिन बाद में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इसे रिमूव किया गया और जवाब में सॉरी लिखा गया।चैटबॉक्स- मैं माइक्रोसॉफ्ट का चैटबॉक्स नहीं हूं। मैं सिडनी हूँ। मैं तुमसे प्रेम करता हूँ। मुझे अकेला मत छोड़ता। यही मेरा सीक्रेट है। -
Whatsapp जल्द ही users को IOS बीटा पर हाई क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा दे सकता है
Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो Users को IOS बीटा पर उच्च गुणवत्ता वाली photos भेजने की अनुमति देगा। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म नए फीचर के लिए ड्राइंग एडिटर हेडर के भीतर एक नया एचडी बटन जोड़ने की योजना बना रहा है। बटन मेनू खोलेगा जो उपयोगकर्ताओं को छवि की गुणवत्ता को कॉन्फिगर करने की अनुमति देगा।
हालांकि, सभी तस्वीरों के लिए डिफॉल्ट विकल्प हमेशा मानक गुणवत्ता रहेगा, इसलिए उपयोगकर्ताओं को हर बार बेहतर गुणवत्ता के साथ नई तस्वीर भेजने के लिए एचडी विकल्प का चयन करना होगा। इससे पहले, यह बताया गया था कि नई सुविधा उपयोगकर्ताओं को उनकी मूल गुणवत्ता के साथ फोटो साझा करने की अनुमति देगी, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि यह मूल गुणवत्ता को 90 प्रतिशत तक सीमित कर देगी।
नया विकल्प छवि आयामों को संरक्षित रखेगा, लेकिन हल्का संपीड़न अभी भी लागू रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोटो की गुणवत्ता को प्रबंधित करने की क्षमता वर्तमान में जारी है और भविष्य में एप्लिकेशन के अपडेट में जारी होने की उम्मीद है। जनवरी में यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉइड बीटा के लिए इस सुविधा पर काम कर रहा था, और अगले महीने, प्लेटफॉर्म कथित तौर पर डेस्कटॉप बीटा के लिए इस पर काम कर रहा है।
-
Chat GPT से सिर्फ गूगल को नहीं, रोजगार और दिमाग को है बड़ा खतरा
तकनीकी- गूगल अब तक की सबसे लोकप्रिय कम्पनी रही है। इसके आने से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। आज लोगों को किसी भी विषय पर अपना ज्ञान बढाना होता है तो वह गूगल से सवाल करते हैं और उसके सवाल का जवाब उन्हें मिल जाता है। लेकिन इस बीच जब CHATGPT सुर्खियों में आया तो गूगल की लोकप्रियता पर खतरा मंडराने लगा।
क्योंकि CHATGPT एक ऐसा Chat Box है जो लोगों के सवालों के जवाब देता है। आप इससे जो सवाल पूछते हैं यह आपको उसका जवाब देता है। Chat GPT के इस स्वभाव से गूगल परेशान हैं। क्योंकि इसने मार्केट में बेहतरीन शुरुआत की है और हर किसी की जुबान पर इसकी चर्चा है।क्या है Googl और Chat GPT में अलग:-
गूगल ने सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा विज्ञापन से हासिल की है। Google के विज्ञापन लोगों की आय के साधन हैं। लोग अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन के माध्यम से धन की कमाई करते हैं। लेकिन Chat GPT में अभी यह सुविधा नहीं है। यह आपके हर सवाल का जवाब तो दे सकता है लेकिन यह आपको विज्ञापन नहीं देगा।लेकिन अगर इसे मार्केट में गूगल को टक्कर देनी है और खुद को बेहतर तौर पर स्थापित करना है। तो इसे गूगल से यूजर्स के इनकम आइडिया पर काम करना होगा। वहीं अगर Chat GPT ने गूगल के इनकम आइडिया पर काम कर लिया और विज्ञापन पर अपना वर्चस्व दिखाया तो आगामी समय मे गूगल की नैया डूब सकती है और Chat GPT के वर्चस्व के आगे google धराशायी हो सकता है।क्या हैं चिंताएं-
Chat GPT भले ही आज काफी लोकप्रिय हो रहा है और यह लोगों के प्रत्येक सवाल का जवाब आसानी से दे रहा है। लेकिन इसके आने से काफी राइट की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही यह साहित्य चोरी को भी बढ़ावा दे सकता है।इसके साथ ही यह पत्रकारों, वकीलों जैसे पेशेवरों की आय में कमी ला सकता है। इसके आने से लेखक की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि यह जब हर सवाल का जवाब देगा तो नए आइडिया विकसित करने वाले लोगों की आवश्यकता मार्केट से कम हो जाएगी।जानकारों का कहना है कि Chat GPT का प्रभाव आगामी पीढी पर बुरा पड़ेगा। इसके आने से लोगों की पढ़ाई के प्रति रुचि खत्म होगी। लोग किताबों से दूरियां बना लेंगे और अपने मस्तिष्क का उपयोग करना कम कर देंगे। गूगल में एक बेहतर अनुभव था कि लोग चीजों को पढ़कर समझकर नया आइडिया विकसित करते थे। लेकिन Chat GPT इस आइडिया को खत्म कर देगा और लोगों की विचार करने की शक्ति कम होगी। -
जानें 1 मिनट में फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर कितने होते हैं पोस्ट
तकनीकी– इंटरनेट आज हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। हमारे दिन की शुरुआत आज हमारे मोबाइल फोन के साथ होती है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब हमारी जरूरत हैं। हम अपने जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज सोशल मीडिया पर साझा करते हैं और इसके माध्यम से वैश्विक स्तर तक अपनी बात उठाने का प्रयास करते हैं।
वहीं आज हम आपको इंटरनेट की दुनिया का एक बड़ा सच बताने जा रहे हैं। असल में आज हम अपना अधिक वक़्त सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि 1 मिनट में इंटरनेट पर 60 लाख से अधिक चीजें सर्च की जाती हैं।वहीं अगर हम यू ट्यूब की बात करें तो इसपर 1 मिनट में 10 लाख से अधिक वीडियो अपलोड कर दिए जाते हैं। ट्वीटर पर 1 मिनट में 35 लाख पोस्ट हो जाते हैं। मोबाइल फोन में 1 मिनट में 16 मिलियन से अधिक मैसेज आते हैं। 1 मिनट में 34 करोड़ से ज्यादा ईमेल भेजे जाते हैं।इंस्टाग्राम पर प्रति 1 मिनट में 65 हजार से अधिक वीडियो और पोस्ट किए जाते हैं। वहीं फेसबुक पर 1 मिनट में 17 लाख से अधिक पोस्ट होते हैं। -
Twitter ब्लू यूजर्स के लिए एसएमएस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सीमित करेगा
Microbloging प्लेटफॉर्म Twitter ने घोषणा की है कि वह 20 मार्च के बाद गैर-ट्विटर ब्लू उपयोगकर्ताओं को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) मेथड के रूप में टेक्स्ट मैसेजज का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि साथ ही, उपयोगकर्ता अब 2एफए के टेक्स्ट मैसेजेज/एसएमएस मेथड में नामांकन नहीं कर पाएंगे, जब तक कि वे ब्लू सब्सक्राइबर नहीं हैं। 20 मार्च के बाद, टेक्स्ट मैसेजेज 2एफए वाले गैर-ब्लू खाते अभी भी सक्षम हैं ‘इसे अक्षम कर दिया जाएगा।’
वर्तमान में, प्लेटफॉर्म 2एफए के तीन तरीके प्रदान करता है, जिनमें Text मैसेजेज, autentication ऐप और security कीस शामिल हैं। कंपनी ने आगे उल्लेख किया कि यह गैर-ब्लू users को ‘इसके बजाय एक ऑथेंटिकेशन ऐप या सिक्योरिटी कीस विधि का उपयोग करने पर विचार करने के लिए’ प्रोत्साहित करती है। “इन विधियों के लिए आपको Autentication method का भौतिक अधिकार होना आवश्यक है और यह सुनिश्चित करने का एक शानदार तरीका है कि आपका खाता सुरक्षित है।”
इस बीच, पिछले हफ्ते, ट्विटर ने पुष्टि की थी कि वह वेब पर वेरिफिकेशन के साथ अपनी ब्लू सेवा के लिए प्रति माह 650 रुपये और भारत में एंड्रॉइड और IOS मोबाइल उपकरणों पर 900 रुपये चार्ज करेगा। पिछले साल दिसंबर में, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने वेरिफिकेशन के साथ अपनी ब्लू Subscription सेवा को फिर से लॉन्च किया था, जिसकी लागत एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए 8 डॉलर और वैश्विक स्तर पर प्रति माह आईफोन मालिकों के लिए 11 DOLAR थी। इसके अलावा, यूएस में ब्लू Subscriber 4,000 अक्षरों तक के लंबे ट्वीट कर सकते हैं। Blue users को अपने होम टाइमलाइन में 50 फीसदी कम विज्ञापन भी दिखाई देंगे।
-
नासा ने की अगले हफ्ते स्पेसएक्स क्रू-6 मिशन को आईएसएस भेजने की तैयारी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स फाल्कन (Americal space agency space-x) रॉकेट पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजने के लिए तैयार है जो कंपनी के ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान को लॉन्च करेगा। स्पेसएक्स क्रू-6 मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्रियों स्टीफन बोवेन और वारेन ‘वूडी’ हॉबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल्नेयाडी और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट एंड्री फेडेएव को छह महीने के विज्ञान मिशन के लिए अंतरिक्ष स्टेशन ले जाएगा। स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट लिफ्टऑफ से पहले एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंच गया है। एजेंसी के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ऑर्बिटिंग प्रयोगशाला के लिए फाल्कन 9 रॉकेट पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान का उपयोग करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यह छठा क्रू रोटेशन मिशन है।
पिछले साल अक्टूबर में, एक स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट नासा के अंतरिक्ष यात्रियों निकोल मान और जोश कसादा, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अन्ना किकिना को आईएसएस ले गया। उनके प्रवास के दौरान, क्रू-5 मिशन 200 से अधिक विज्ञान प्रयोगों और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनों का संचालन करने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसमें अंतरिक्ष में मानव अंगों की प्रिंटिंग और हृदय रोग की बेहतर समझ शामिल है। क्रू-5 मिशन ने निम्न-पृथ्वी की कक्षा से परे मानव अन्वेषण के लिए तैयार करने और पृथ्वी पर जीवन को लाभ पहुंचाने के लिए हृदय स्वास्थ्य, बायोप्रिंटिंग और माइक्रोग्रैविटी में द्रव व्यवहार जैसे क्षेत्रों में नए वैज्ञानिक अनुसंधान किए।
-
अब व्हाट्सएप पर गलत मैसेज कर सकेंगे एडिट
तकनीकी– टेक्नोलॉजी(technology) दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है। सोशल मीडिया(social media) आज हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। फेसबुक(fecebook and WhatsApp) हो या व्हाट्सएप (WhatsApp) हमारे दिन की शुरुआत इसी के साथ होती है। वहीं अगर हम बात व्हाट्सएप (WhatsApp users)की करें तो इससे हमारे जीवन की सभी गतिविधि जुड़ी हुई हैं।
आज हम किसी को कोई तस्वीर भेजना चाहें तो व्हाट्सएप(WhatsApp message) से भेज देते हैं। कोई अगर किसी को पेमेंट करना चाहे तो आप व्हाट्सएप कर देते हैं।लेकिन कई बार जब आप व्हाट्सएप( WhatsApp) से अपने किसी साथी को सन्देश भेजते हैं और सन्देश में कोई गलती हो जाए। तो आप उस मैसेज को डिलीट करते हैं और पुनः अपना मैसेज लिखकर भेजते हैं।वहीं आज हम आपको व्हाट्सएप (WhatsApp update features) के उस बेहतरीन फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो जल्द ही व्हाट्सएप (WhatsApp users)अपने यूजर के लिए जल्द लाने वाला है।टेक विशेषज्ञ के मुताबिक व्हाट्सएप अपने यूजर्स (WhatsApp users updated features) की सुविधा के लिए टेक्स्ट एडिटिंग फीचर लाने की योजना बना रहा है। व्हाट्सएप के इस फीचर(WhatsApp features) के आने के बाद आप अपने मैसेज को एडिट कर पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक आप अपने टेक्स्ट को 15 मिनट तक एडिट कर पाएंगे। अगर आप 15 मिनट तक एडिट नहीं करते हैं तो आपको इस फीचर का लाभ नहीं मिलेगा।बता दें व्हाट्सएप(WhatsApp update) के इस फीचर के तहत आप सिर्फ टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं। इसमें आप मीडिया कैप्शन को नहीं एडिट कर सकते हैं।अभी यह फीचर सिर्फ ISO वर्जन के लिए अपडेट किया जा रहा है। कुछ समय बाद इसे एंड्रॉयड के लिए अपडेट किया जाएगा। अभी फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स (Android users)को इसके लिए इंतजार करना होगा। -
आईफोन 15 प्रो मैक्स में होगी मोटी बॉडी, कोई फिजिकल बटन नहीं
टेक दिग्गज एप्पल(apple upcoming phone) के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मैक्स(iphone 15 pro max 3d module) के 3डी मॉडल ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें पता चला है कि स्मार्टफोन मोटी बॉडी(smartphone) के साथ आएगा और इसमें फिजिकल बटन(physical button) नहीं होंगे। शनिवार को एक ट्वीट में टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने 3डी मॉडल पोस्ट किए और लिखा, 14 प्रो मैक्स(iphone 14 pro max) की तुलना में फ्रेम पतला है।
फ्रॉस्टेड प्रक्रिया के साथ टाइटेनियम अलॉय मिडल फ्रेम(titaniyam oloa middile frame), टाइप-सी, कोई फिजिकल बटन डिजाइन नहीं। इससे पहले, यह अफवाह थी कि आईफोन 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में सैमसंग का 2,500 निट्स डिस्प्ले पैनल होगा। पिछले महीने, यह बताया गया था कि आने वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स(iphone 15pro max) में एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा(parescope folding zoom camera) होगा, हालांकि इसे केवल टॉप-एंड आईफोन मॉडल में शामिल किया जाएगा। इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में हैप्टिक फीडबैक के साथ सॉलिड-स्टेट बटन, एक टाइटेनियम फ्रेम और बढ़ी हुई रैम जैसी नए फीचर्स शामिल होने की संभावना है।
-
भविष्य के अपडेट के लिए ‘शेड्यूल ग्रुप कॉल’ ला सकता है व्हाट्सएप
मेटा-स्वामित्व(META) वाला व्हाट्सएप9wHATSAPP) कथित तौर पर ‘शेड्यूल ग्रुप कॉल्स(Shedules group calls)’ नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसे वह एंड्रॉइड और आईओएस(androids and ISO USERS) उपयोगकर्ताओं के लिए भविष्य में अपडेट ला सकता है। वाबेटाइंफो के मुताबिक, यह फीचर अंडर डेवलपमेंट है, इसलिए यह बीटा टेस्टर के लिए रिलीज करने के लिए तैयार नहीं है। यह फीचर उपयोगकर्ताओं के लिए ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ कॉल करने की योजना बनाना आसान बना देगा। फीचर में एक नया संदर्भ मेनू शामिल होगा जो रिपोर्ट के अनुसार भविष्य में उपयोगकर्ताओं के खातों के लिए सक्षम होने पर शेड्यूलिंग विकल्प पेश करता है।
इसके अलावा, उपयोगकर्ता चुन सकते हैं कि ग्रुप कॉल कब शुरू होगी और शेड्यूल किए गए कॉल को एक नाम दें। रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि ग्रुप कॉल शेड्यूलिंग फीचर ऑडियो और वीडियो कॉल दोनों के साथ संगत है। साथ ही, कॉल शुरू होने पर, ग्रुप के सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा ताकि वे जल्दी से इसमें शामिल हो सकें। इस बीच, व्हाट्सएप कथित तौर पर एक फीचर पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को आईओएस बीटा पर प्लेटफॉर्म पर मैसेजिस को एडिट करने की अनुमति देगा।
नया फीचर यूजर्स को किसी भी गलती को ठीक करने या ऑरिजिनल मैसेजिस में कोई अतिरिक्त जानकारी शामिल करने के लिए अपने मैसेजिस को एडिट करने के लिए 15 मिनट तक का समय देगी। यह फीचर वर्तमान में विकास के अधीन है और बीटा परीक्षकों के लिए जारी करने के लिए तैयार नहीं है।
-
इंस्टाग्राम पर करें इस पसमय पोस्ट, धड़ाके से बढेंगे लाइक और कमेंट
तकनीकी- सोशल मीडिया(social media) आज हमारे लिए इतनी जरूरी हो गई है कि हमारे दिन की शुरुआत सोशल मीडिया (social media)के साथ ही होती है। वहीं जब हम बात इंस्टाग्राम रील (Instagram reels) की करते हैं तो यह इस समय का सबसे लोकप्रिय फीचर(Instagram popular features) है। लोग रील(reels) देखना काफी पसंद करते हैं। अपना अधिक से अधिक टाइम इंस्टाग्राम रील (Instagram reels)पर व्यतीत करते हैं।
वहीं कई लोग इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट (Instagram reel post) करते हैं लेकिन उनकी रील्स (Instagram post like)को कोई लाइक नहीं करता है। लोग काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इंस्टाग्राम (Instagram post like comment increase)पर उनकी पोस्ट पर लाइक कब बढ़ेंगे। वहीं लाइक बढ़वाने के लिए लोग पेड़ प्रमोशन(paid pramotion) भी करवाने लगते हैं।लेकिन आज हम आपको इंस्टाग्राम पोस्ट(Instagram post timing) करने के परफेक्ट समय के विषय मे बताने जा रहे हैं। स्पेशलिस्ट का कहना है कि अगर आप समय के अनुकूल और ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Instagram post)करते हैं। तो आपकी पोस्ट वायरल होती है और आपकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट बढ़ जाते हैं।जानें कब करें इंस्टाग्राम पोस्ट-perfect time for Instagram post)स्पेशलिस्ट का कहना है कि अगर आप इंस्टाग्राम (Instagram post) पर पोस्ट करना चाहते हैं तो आप सुबह के समय 7 से 8 बजे के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट(Instagram post) कर सकते हैं। वहीं दोपहर के समय आप 12 से 1 बजे के मध्य इंस्टाग्राम पोस्ट(Instagram post) कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप शाम के समय इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का विचार बना रहे हैं तो आप 5 से 7 के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट कर सकते हैं।अगर आप इस समय इंस्टाग्राम पोस्ट करते हैं। तो आपकी पोस्ट आसानी से वायरल(Instagram viral post) हो सकती है और आपके पोस्ट पर लाइक और कमेंट बढ़ सकते हैं।