Category: tech-news

  • भारत में कार एवं बाइक इंश्योरेंस बेचना शुरू किया AMAZON ने, ऐसे खरीद सकते है इंश्योरेंस

    भारत में कार एवं बाइक इंश्योरेंस बेचना शुरू किया AMAZON ने, ऐसे खरीद सकते है इंश्योरेंस

    नई दिल्ली। ईकॉमर्स जाएंट -अमेजन की भारतीय इकाई के पेमेंट्स आर्म-अमेजन पे ने एको जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी करते हुए भारत में चार और दो पहिया वाहनों का इंश्योरेंस बेचना शुरू कर दिया है। अमेजन के माध्यम से ग्राहकों को अमेजन पे पेज, मोबाइल वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर जाना होगा और कुछ आसान स्टेप्स के साथ इंश्योरेंस खरीद लेना होगा।

    अमेजन ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

    अमेजन पे ने कहा है कि ग्राहकों को फौरी तौर पर इंश्योरेंस मिल जाएगा क्योंकि यहां किसी प्रकार की कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं। साथ ही अमेजन प्राइम मेम्बर्स को अतिरिक्त छूट के साथ-साथ कुछ अन्य फायदे भी मिलेंगे।

    पेमेंट के लिए अमेजन पे बैलेंस, यूपीआई या फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

  • 27 जुलाई से मौका OnePlus Nord को खरीदने का, यूं करें रजिस्टर

    [object Promise]

    OnePlus Nord की सेल भारत में 4 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन जिन ग्राहकों को फोन को खरीदने की उत्सुक्ता है, उन्हें वनप्लस 27 जुलाई को अपने वर्चुअल पॉप-अप सेल के जरिए फोन खरीदने का मौका देने जा रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिए पॉप-अप सेल के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं और ये 26 जुलाई तक चलेंगे। पहली और दूसरी बिक्री के दौर केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए होंगे, जबकि वनप्लस नॉर्ड इस पॉप-अप सेल के जरिए नियमित ग्राहकों के लिए तीसरे राउंड की सेल में उपलब्ध होगा, जो 29 जुलाई को शुरू होगा। OnePlus Nord प्री-बुकिंग पहले से ही वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए खुली हुई है और 28 जुलाई से अमेजन इंडिया साइट पर शुरू होगी।

    OnePlus Nord पॉप-अप सेल राउंड के लिए रजिस्टर करने के लिए, आपको वनप्लस साइट पर जाकर अपना अवतार बनाना होगा। पॉप-अप सेल के लिए निमंत्रण कोड जीतने के लिए प्रत्येक अवतार को हैशटैग #NordPopUp के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करना होगा। एक बार जब आप इंस्टाग्राम पर अपना अवतार पोस्ट करते हैं, तो आपको अपने OnePlus अकाउंट में लॉग-इन करना होगा और उस पोस्ट को सबमिट करना होगा।

    OnePlus का कहना है कि पहले 100 प्रतिभागियों को पॉप-अप सेल प्रोग्राम के लिए एक इनविटेशन कोड मिलेगा। इसके अलावा, यह रजिस्टर करने वाले फैन्स को न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप करने के लिए भी कहता है, जिससे उन्हें निमंत्रण कोड जीतने पर सूचना मिल सके।

    पहला पॉप-अप सेल राउंड 27 जुलाई को होगा और दूसरा 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। ये दोनों शुरुआती राउंड केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए होंगे। आम जनता के लिए OnePlus आने वाली 29 और 30 जुलाई को OnePlus Nord पॉप-अप सेल का तीसरे और चौथे राउंड आयोजित करेगी।

    वनप्लस नॉर्ड पॉप-अप बॉक्स अपने रिटेल पेशकश से अलग होगा, क्योंकि इसमें हैंडसेट के साथ-साथ एक नॉर्ड क्रिएटर केस या एक नॉर्ड ब्रेव बॉटल या नॉर्ड निर्धारित टोट बैग शामिल होगा। कंपनी यह भी दावा करती है कि यह नॉर्ड पॉप-अप इवेंट के लिए रजिस्टर करने वाले सभी फैन्स को “कुछ न कुछ” ज़रूर मिलेगा।

    हालांकि यदि आप ये सब अज़ीब तरीके अपना कर फोन नहीं खरीदना चाहते तो आपको ज्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना है। बता दें कि OnePlus Nord की अमेज़न और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सामान्य रूप से 4 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी शुरू में 8 जीबी मॉडल को दोनों ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग विकल्पों के साथ और 12 जीबी वेरिएंट को ग्रे ऑनिक्स रंग में पेश करेगी। इसके बाद 12 जीबी वेरिएंट का ब्लू मार्बल विकल्प 6 अगस्त को सेल पर आएगा। आखिर में सितंबर में इसके बेस मॉडल की बिक्री होगी।

  • आज से शुरू OnePlus Nord की पॉप-अप सेल, लेकिन…

    आज से शुरू  OnePlus Nord की पॉप-अप सेल, लेकिन…

    OnePlus Nord की पहली पॉप-अप सेल आज से शुरू होने जा रही है, हालांकि इस सेल के अंतगर्त केवल रेड केबल क्लब सदस्यों के लिए ही बिक्री आयोजित की जाएगी। वहीं, नियमित ग्राहकों को वनप्लस नॉर्ड खरीदने का मौका 29 जुलाई और 30 जुलाई को मिलेगा। जिन यूज़र्स ने पॉप-सेल के लिए 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर दिया है, उन्हें आज वनप्लस नॉर्ड इनवाइट कोड प्राप्त हुआ होगा। आज सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक के बीच कंपनी अपने 100 यूज़र्स के लिए इनवाइट कोड्स भेज चुकी है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि यूज़र्स इस कोड का इस्तेमाल केवल आज ही कर सकते हैं।

    ये तो रही पॉप-अप सेल, हालांकि,  OnePlus Nord की असल सेल भारत में 4 अगस्त से शुरू होगी।

    OnePlus Nord price in India, sale details

    भारत में वनप्लस नॉर्ड की क़ीमत 24, 999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फ़ोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27, 999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29, 999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड के दोनों महंगे वेरिएंट 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे। जबकि सबसे सस्ते 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री सितंबर में शुरू होगी।

     

    OnePlus Nord specifications, features

    डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1, 080×2, 400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फ़ोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

    OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहाँ पर एफ / 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। ग़ौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ़ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

    वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फ़ोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

    OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फ़ोन का हिस्सा हैं। फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

    OnePlus Nord की बैटरी 4, 115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3×73.3×8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।

  • क्या OnePlus Nord खत्म कर पाएगा Samsung Galaxy A51 की बादशाहत को?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। OnePlus Nord को पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने सबसे किफायती प्राइस रेंज में पेश किया है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB RAM + 64GB, 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि ये 90Hz वाले AMOLED डिस्प्ले और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया गया है। साल की पहली तिमाही में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 को इस स्मार्टफोन से कड़ी चुनौती मिल रही है। आइए, जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन सा स्मार्टफोन यूजर के लिए इस प्राइस सेग्मेंट में बेहतर साबित होगा?

    प्राइस कम्पैरिजन

    OnePlus Nord के 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप एंड मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। अगर, Samsung Galaxy A51 की बीत करें तो ये दो स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 25,250 रुपये है। वहीं, टॉप एंड मॉडल की कीमत 26,990 रुपये है।

    डिस्प्ले कम्पैरिजन

    OnePlus Nord 6.44 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। यह फोन साइड पंच-होल पैनल के साथ आता है। वहीं, इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। Galaxy A51 के डिस्प्ले फीचर की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस Infinity-O AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें सेंट्रली अलाइंड पंच-होल पैनल दिया गया है। दोनों ही फोन ऑन-स्क्रीन या इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

    परफॉर्मेंस कम्पैरिजन

    OnePlus Nord के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ग्राफिकल इंप्रूवमेंट के लिए एड्रिनो 620 GPU दिया गया है। जबकि Galaxy A51 के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये Exynos 9611 प्रोसेसर और Mali G72 GPU के साथ आता है। OnePlus Nord और Galaxy A51 दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 10 पर आधारित कस्टमाइज्ड ओएस पर आते हैं। Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जो 30T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Galaxy A51 में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है और ये 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

    कैमरा कम्पैरिजन

    अब हम बात करते हैं स्मार्टफोन्स के सबसे महत्वपूर्ण कैमरे फीचर्स की बात करते हैं। OnePlus Nord और Galaxy A51 दोनों ही स्मार्टफोन्स 48MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आते हैं। Nord के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये 48MP के प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP के डेप्थ सेंसर और 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आता है। Galaxy A51 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स 32MP के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं। Nord में ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    हमारा फैसला

    OnePlus Nord और Galaxy A51 दोनों ही स्मार्टफोन करीब-करीब एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। डिस्प्ले और प्रोसेसर के मामले में Nord का पलड़ा भारी है जबकि कैमरे के मामले में Galaxy A51 का पलड़ा भारी है। फोन में बेहतर वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। डिजाइन के मामले में Galaxy A51 का डिजाइन OnePlus Nord से बेहतर लगता है। OnePlus Nord का लुक काफी हद तक Realme के डिवाइसेज की तरह दिखता है।

  • Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भारत में 30 जुलाई को…

    Tecno Spark 6 Air स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भारत में 30 जुलाई को…

    नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno भारत में एक और धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह Spark सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air होगा। इस फोन की लॉन्चिंग 30 जुलाई को होगी। इस फोन को कंपनी 10 हजार से कम कीमत में पेश करेगी। ऐसे में इसका मुकाबला भारत में हालिया लॉन्च Realme Narzo 10 से होगा। Tecno का नया स्मार्टफोन ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फोन की ऑनलाइन बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से होगी। फोन को अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन में बड़ी बैटरी के साथ पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरा परफॉर्मेंस मिलेगा।

    फोन की अमेजन पर लिस्टिंग के मुताबिक इसमें नॉच डिस्पले मिलेगा। फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो LED फ्लैश लाइट के साथ आएगा। वहीं रियर पैनल पर सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं पावरबैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि के प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी की मानें, तो नए फोन की लॉन्चिंग से 10 हजार प्राइस सेगमेंट में Tecno को स्थिति काफी मजबूत होगी। इस फोन को इंडिया फर्स्ट स्ट्रैटजी के तहत लॉन्च किया जाएगा।

    Tecno Spark 5 स्पेसिफिकेशन

    Tecno ने हाल ही में एंट्री लेवल मिड रेंज स्मार्टफोन Tecno Spark 5 pro को लॉन्च किया था। फोन को सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया था। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 10,499 रुपए रखी गई थी। Tecno Spark 5 Pro स्मार्टफोन 6.6 इंच डॉट इन डिस्पले दी गई थी। वहीं फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके अलावा Tecno Spark 5 Pro में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16MP प्राइमरी लेंस, 2MP माइक्रोलेंस, 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा एक लेंस एआई कैमरा होगा। फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।Tecno Spark 5 Pro में MediaTek MT6762D प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पावर देने का काम 5000mAh की दमदार बैटरी करेगी, जिसे माइक्रो USB पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।

  • बैन कर दिया जाएगा अमेरिका में टिकटॉक को: ट्रंप

    [object Promise]

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह शनिवार तक एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से देश में चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा देंगे। मीडिया रपटों में इसका खुलासा हुआ है। शुक्रवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “जहां तक टिकटॉक की बात है तो हम अमेरिका में उस पर बैन लगाने जा रहे हैं।”

    न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि वह जल्द से जल्द शनिवार तक अमेरिका में कंपनी की सेवा को रोकने के लिए आपातकालीन आर्थिक शक्तियों या कार्यकारी आदेश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    वह अमेरिकी कंपनी द्वारा टिकटॉक के अधिग्रहण किए जाने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं रहे हैं, इस ओर इशारा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मेरे पास यह अधिकार है। मैं एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से ऐसा कर सकता हूं।”

    ट्रंप की यह घोषणा उन रपटों के कुछ घंटे बाद आई जिसमें खुलासा किया गया था कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बीजिंग स्थित कंपनी बाइटडांस से टिकटॉक को खरीदने से संबंधित बातें चल रही हैं।

  • 7,777 रुपये में लावा ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। घरेलू मोबाइल कंपनी लावा ने मंगलवार को अपनी जेड सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जेड66 लॉन्च किया है जिसकी कीमत 7,777 रुपये रखी गई है। लावा जेड66 में 2.5डी कव्र्ड स्क्रीन और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। यह डिवाइस 1.6 गीगाहट्र्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 3जीबी रैम और 32जीबी (128 जीबी तक विस्तार योग्य) स्टोरेज क्षमता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

    कंपनी ने एक बयान में कहा, फिलहाल यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है जिसे जल्द ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लाया जाएगा। ये तीन रंगों मरीन ब्लू, बेरी रेड और मिडनाइट ब्लू में हैं।

    लावा इंटरनेशनल में प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, “इस खूबसूरत डिवाइस से आप न केवल बेहतरीन तस्वीरें ले सकेंगे बल्कि यह एक पावर-पैक ऑल-राउंड परफॉर्मेंस भी देगा।”

    स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13एमपी प्लस 5एमपी का एक डुअल कैमरा सेटअप है और इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ एक 13एमपी का सेल्फी कैमरा भी है।

    कैमरा में फिल्टर के साथ ब्यूटी मोड, नाइट मोड, एचडीआर मोड, बस्र्ट मोड, पैनोरमा, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे फीचर्स भी हैं।

    डिवाइस में 3950एमएएच की बैटरी है और यह स्टॉक एंड्रॉयड ओएस (एंड्रॉयड 10) पर चलता है।

  • आसुस ने नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए भारत में

    आसुस ने नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए भारत में

    नई दिल्ली। ताइवान की प्रौद्योगिकी दिग्गज आसुस ने सोमवार को भारतीय बाजार में 79,990 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की। आरओजी स्ट्रिक्स जी15/जी17 (जी512/जी712) और स्ट्रिक्स स्कार 15/17 (जी532/जी732) लैपटॉप 10वीं जनरल इंटेल कोर आई7 एच-सीरीज प्रोसेसर के साथ नए एडिशन हैं।

    आसुस इंडिया में सिस्टम बिजनेस ग्रुप और कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी के व्यवसाय प्रमुख अर्नोल्ड सु ने कहा, आरओजी लैपटॉप की नई रेंज के साथ हमारा उद्देश्य सबसे शक्तिशाली गेमिंग हार्डवेयर को एक हल्के, पोर्टेबल और बजट के अनुकूल चेसिस में इंजीनियर करना है।

    15-इंच और 17-इंच स्ट्रिक्स जी और स्ट्रिक्स स्कार लैपटॉप एक शानदार गेमिंग अनुभव के लिए तीन एमएस (मिलीसेकंड) प्रतिक्रिया समय के साथ एक शक्तिशाली 300 हाट्र्ज उच्च ताजा दर (हाई रिफ्रेश रेट) तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

    लैपटॉप डीडीआर4 3200 मेगाहट्र्ज रैम और नविदिया जीई-फोर्स आरटीएक्स 2080 सुपर जीपीयू के साथ शानदार फीचर्स के साथ आता है।

    स्ट्रिक्स सीरीज में कम विलंबता (लो लैटेन्सी) के लिए वाईफाई 6 नेटवकिर्ंग की सुविधा है।

    लैपटॉप में एक तरल धातु कंपाउंड है, जो सीपीयू के तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है। asusgaming laptops indiars 79990rog strix g15-g17asus rog strix g15-g17gadget newslatest gadgets updateslatest gadgets news

  • इस साल भारत में केवल Google Pixel XL लॉन्च किया जाएगा

    इस साल भारत में केवल Google Pixel XL लॉन्च किया जाएगा

    सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने कथित तौर पर इस साल केवल पिक्सल एक्सएल लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसका मतलब है कि कोई स्माल स्क्रीन में अभी कोई फोन नहीं आएगा। जीएसएम एरीना के रिपोर्ट अनुसार, पिक्सल एक्सएल बेहतर हार्डवेयर से लैस है और इसकी कीमत भी पिछले जनरेशन की तुलना में 100 डॉलर कम रहेगा, जो संभवत: 699 डॉलर से शुरू हो सकता है।

    डिस्प्ले विश्लेषक रॉस यंग ने इस महीने की शुरूआत में दावा किया था कि अगला पिक्सेल डिवाइस सैमसंग और बीओई द्वारा आपूर्ति की गई 6.67-इंच का डिस्प्ले होगा और 120 एचजेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

    स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम सपोर्ट करेगा।

    हालांकि, एआई बेंचमार्क को डिवाइस के अन्य स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    स्मार्टफोन में आधुनिक पंच-होल डिस्प्ले की सुविधा है, जो पिक्सल 4ए की तरह है।

    इसके अधिक प्रीमियम फीचर्स, आईपी वॉटर रेटिंग और वायरलेस चार्जिग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

    हाल ही में घोषित गूगल पिक्सल 4ए में 5.81-इंच का ओल्ड डिस्प्ले है, जो स्नैपड्रैगन 730 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। फोन 6जीबी रैम और 128जीबी नेटिव स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

  • आज दोपहर 12 बजे सेल होगी शुरू Realme C11 स्मार्टफोन की, जानिए कीमत और ऑफर

    आज दोपहर 12 बजे सेल होगी शुरू Realme C11 स्मार्टफोन की, जानिए कीमत और ऑफर

    नई दिल्ली. Realme C11 स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Reale C11 स्मार्टफोन की पिछले माह ही लॉन्चिंग हुई है। लॉन्चिंग के बाद फोन को कई बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन 5000mAh बैटरी,  MediaTek Helio G35 SoC और ड्यूल रियर कैमरे के साथ आएगा।

    कीमत और ऑफर 

    Realme C11 स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart और Realme.com से खरीद पाएंगे. फोन सिंगल वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसकी कीमत 7,499 रुपए है।  Realme C11 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Rich Green और Rich Grey में आएगा। अगर ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड पर फोन खरीद पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वही Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन को 834 रुपए प्रतिमाह की EMI पर खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा Realme.com से 500 MobiKwik कैशबैक हासिल करने का मौका होगा।

    Realme C11 के स्पेसिफिकेशन्स

    Realme C11 में 6.5 इंच का एचडी+ मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन octa-core MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करता है। इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Realme C11 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का है। जबकि सेंसर 2MP का है। वहीं ​वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लो बजट के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।