Category: tech-news

  • सोनी का एक लाख का LED Smart TV मिल रहा केवल इतने दामों में

    डेस्क। सोनी एक ऐसा ब्रांड बन चुका है जो हमेशा से ही चर्चा में रहता है और आमतौर पर Sony LED Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को अपना प्लान बदलना भी पड़ता है वहीं क्योंकि इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है पर अगर आपको एक नया डिस्काउंट ऑफर पता चले कि सोनी का स्मार्ट टीवी बेहद ही कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है तो क्या आप इसपर यकीन कर पाएंगे।
    बता दें डिस्काउंट ऑफर के तहत आपको ये स्मार्ट टीवी काफी सस्ता मिलने वाला है। और साथ ही आप इसे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते है।
    Sony Bravia 55 Inch LED Smart TV 
    आपको बता दें कि अगर इस स्मार्ट टीवी को आप Facebook Market Place से खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा भी हो सकता है। वहीं इस LED Smart TV की कीमत की बात करें तो यह 99,900रुपए में उपलब्ध है लेकिन अगर आप इसे किसी बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं तो 61हजार में इसे हासिल किया जा सकता है और Amazon पर भी ये LED TV 60,990रुपए में मिल दिया जा रहा है।
    अगर बात करें फेसबुक मार्केट प्लेस पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की तो आप सोनी के इस टीवी को सिर्फ 28हजार रुपए में खरीद भी सकते हैं। वहीं एक यूजर ने इसे लेकर पोस्ट भी किया है और यह दावा किया है कि अभी इस पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है तो अगर आप भी सोनी का स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसे खरीदने के लिए फेसबुक मार्केट प्लेस पर भी जाना होगा।
    साथ ही आपको बता दें कि Sony Bravia LED TV को खरीदने के लिए आपको फेसबुक मार्केट प्लेस आसानी से प्रोडक्ट पोस्ट भी कर सकते है। हालांकि यहां मिल रहे प्रोडक्ट की कोई गारंटी नहीं है इसलिए ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट की क्वालिटी की जांच आपको जरूर कर लेनी चाहिए। वैसे LED TV को लेकर यूजर का यह दावा है कि ये कस्टम की LED टीवी हैं जिसकी वजह से इस पर भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

  • बंद सिम से हुई लाखों की ठगी, हैरान करने वाला मामला आया सामने

    डेस्क – क्या आप भी दो सिम यूज करते हैं तो ऐसा नहीं है कि आपकी पुरानी सिम बंद हो गई हो और आपको इसकी जानकारी भी नहीं है। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं क्योंकि, कई बैंक खाते भी नंबर से जुड़े हुए होते हैं।
    यहां एक छोटी सी गलती हो रही है, जिससे दिल्ली के एक कारोबारी को लाखों का नुकसान भी हो गया है। साथ ही होता कुछ ऐसा है कि आजकल किसी भी सिम कार्ड में लाइफ टाइम इनकमिंग भी नहीं मिलती है। 
    वहीं अगर आप किसी एक सिम का इस्तेमाल करते हुए दूसरे सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिम को एक्टिव रखने के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान भीं खरीदना होगा। साथ ही करीब 90 दिन तक रीचार्ज नहीं होने पर कंपनियां सिम को लॉक भी कर देती हैं।
    साथ ही अब तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में एक कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी हुई है और ये दूसरे सिम की कहानी है। दरअसल जिस बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी की गई थी उसके एक सिम कार्ड से जुड़ा हुआ था और कारोबारी लंबे समय से इस सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहा था वहीं कारोबारी का बैंक खाता इसी सिम से रजिस्टर्ड था।
    बता दें इस सिम के लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के कारण कंपनी ने व्यवसायी के इस सिम को बंद कर दिया और इसे दूसरे उपयोगकर्ता को आवंटित कर दिया। अब पुलिस केवल मामले की जांच कर रही है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि जिस शख्स को यह नंबर अलॉट किया गया है, उसी ने इसकी ठगी की होगी।
    बता दें कोई सिम बंद होने पर भी वह किसी और के नाम से आवंटित हो सकता है। लेकिन, चूंकि नंबर बैंक से जुड़ा हुआ है, इसलिए एसएमएस और ओटीपी एक ही नंबर पर ही जाते हैं। इनके जरिए PhonePe और Paytm जैसी चीजें भी काम करती हैं। क्‍योंकि, ये ऐप्‍प में रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर की बैंक डीटेल्स दिखाता हैं और ओटीपी या एसएमएस की मदद से अकाउंट को ऐड भी कर देते हैं।

  • TCS करने जा रही भर्ती, इन पोजिशन पर करें अप्लाई

    डेस्क। TCS Jobs: भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कल शाम अपने तिमाही नतीजों का एलान भी किया है। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार भी रहा है और इसके नेट प्रॉफिट में 10.98 फीसदी की बढ़ोतरी भी आपको देखने को मिली है।
    साथ ही तीसरी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 10,883 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं हालांकि आज कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और टीसीएस के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटे भी हैं।
    TCS ने किया नौकरियों को लेकर ये बड़ा एलान
    कंपनी की बोर्ड मीटिंग में ये फैसला भी लिया गया है कि 8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 67 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड भी दिया जाएगा और इसके अलावा कंपनी ने एक बड़ा एलान किया है कि वो आने वाले वित्त वर्ष यानी साल 2023-24 में सवा लाख लोगों से ज्यादा लोगो को नौकरी देगी और ये आईटी सेक्टर में भर्ती को लेकर बहुत बड़ा एलान है और इसका कंपनी को फायदा भी मिलने का निश्चित अनुमान लगाया गया है।
    वहीं क्या आप जानते हैं सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,197 घटकर 6.13 लाख हो गई है साथ ही दिसंबर 2022 की तिमाही में कुल एंप्लाइज की संख्या में गिरावट आने के बावजूद टीसीएस ने यह भी कहा है कि वह वित्त वर्ष 2023-24 में 1.25 लाख से अधिक लोगों को नौकरी देगी वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 1.03 लाख नए लोगों को नौकरी दी और अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 2,197 लोगों के कम हो जाने के बावजूद वित्त वर्ष 2023 में अभी तक शुद्ध रूप से TCS लगभग 55,000 लोगों की भर्ती भी कर चुकी है।
    जानिए कंपनी के CEO राजेश गोपीनाथन ने क्या कहा
    कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गोपीनाथन ने कल यह कहा, “अगर आप भर्तियों के हमारे कुल रुझान को देखेंगे तो हम लगभग समान स्तर पर भर्तियां भी कर रहे है। हमें अगले वित्त वर्ष में 1,25,000 से 1,50,000 तक लोग भर्ती करने चाहिए। ” वहीं कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (Chief HR) मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अभी तक 42,000 नए लोगों की भर्ती की भी जा चुकी हैं।

  • चोरी हो गया है आपका मोबाईल फोन तो फॉलो करें ये टिप्स

    डेस्क। मोबाइल हमारी डेली रुटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। वही लोग मोबाइल में अपना पर्सनल डेटा स्टोर भी कर रखते हैं। साथ ही मोबाइल में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो अगर गलत हाथों में पड़ जाए तो उसका दुरुपयोग भी आराम से हो सकता है।
    साथ ही इसके अलावा आजकल बैंकिंग से जुड़े काम भी मोबाइल के जरिए ही होते हैं। वहीं ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल तब होती है जब किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी भी हो जाता है। तो ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उसे ट्रैक कैसे किया जाए। वहीं आज हम आपको कुछ तरीके भी बताएंगे जिनसे आप अपने खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक भी कर सकते हैं।
    IMEI नंबर पता होना काफी जरूरी
    हर मोबाइल या स्मार्टफोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है वहीं आपके खोए हुए या चोरी हुए फोन को ट्रैक करने के लिए IMEI नंबर बहुत जरूरी भी है। साथ ही IMEI नंबर की मदद से आप अपना खोया हुआ फोन वापस भी पा सकते हैं। और इसके लिए बस आपको अपने फोन का IMEI नंबर पता होना चाहिए। वहीं ये नंबर आपको फोन के बॉक्स पर भी मिल जाएगा।
    ये ऐप्स करेंगे आपकी मदद
    आजकल ऐसे बहुत से ऐप्स मौजूद हैं जो आपके मोबाइल को आराम से ट्रैक कर सकते हैं। वहीं हालांकि इसके लिए आपको अपने मोबाइल का IMEI bhi पता होना चाहिए। साथ ही आप इन ऐप्स को इंस्टॉल कर IMEI नंबर की मदद से ट्रैक भी कर सकते हैं। और अगर चोर ने आपका फोन स्विच ऑफ भी कर दिया तो भी उसे आराम से ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए जैसे ही आप IMEI नंबर डालकर फोन की लोकेशन की जानकारी लेंगे तो मैसेज के जरिए आपको अपने फोन की लोकेशन भी मिल जाएगी। 
    Find My Devices
    वहीं Apple और Android फोन दोनों में इन-बिल्ट Find My सर्विस के जरिए भी अपने फोन को ट्रैक करने की सुविधा होती हैं। पर इसके लिए फोन का ऑन रहना बेहद ही जरूरी है।
    एंड्रॉयड फोन को ढूंढने के लिए गूगल का Find My Devices सबसे अच्छा विकल्प होता है। लेकिन यह तभी काम आएगा जब आपने पहले से ही यह सर्विस फोन में ऑन कर रखी होगी। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन की लोकेशन शेयरिंग भी ऑन है। दूसरी डिवाइस में गूगल अकाउंट को भी लॉगइन कर लीजिए। वहीं इसके बाद आप जिस एंड्रॉयड फोन को ढूंढ रहे हैं वो आपको गूगल मैप में दिखाई भी दे जाएगा।

  • Flipkart पर शुरू हो रही Big Saving Days Sale

    Flipkart पर आज से सभी मेंबर्स के लिए Big Saving Days सेल शुरू हो रही है। इसके साथ ही ये सेल साल की पहली बड़ी सेल है और 20 जनवरी तक चलेगी और Flipkart की इस सेल में आप कई फोन को बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं।
    इसके अलाव दूसरे प्रोडक्ट्स को भी बंपर छूट के साथ बेचा भी जा रहा है वहीं Flipkart सेल में कई फोन्स पर बंपर डील दी जा रही है। बता दें आप सेल के दौरान Apple iPhone 14 को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। और इसके अलावा फोल्डेबल फोन भी काफी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।
    Samsung Galaxy Z Flip 3 5G पर इस सेल के दौरान तगड़ा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बता दें इस डिवाइस की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है पर, आप सेल में इसे 50 हजार रुपये से भी कम की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है और ये अभी सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन है वहीं इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा भी लिया जा सकता है।
    iPhone 14 को अब तक की सबसे कीमत पर फ्लिपकार्ट की इस सेल में खरीदा भी जा सकता है। बता दें इस फोन को पिछले साल सितंबर में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब इसे लगभग 65 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है और इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
    वहीं अगर आप अपने लिए एक यूनिक डिजाइन वाला फोन बजट कैटेगरी में लेना चाहते हैं तो इसके लिए Nothing Phone (1) काफी अच्छा ऑप्शन है। साथ ही इस फोन को ऑफर के साथ केवल 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है बल्कि इस पर भी एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

  • Amazon Prime का 2023 का सबसे सस्ता प्लान हुआ लॉन्च

    डेस्क। Amazon Prime Plan Prices 2023: जून में एंट्री के साथ ही ऐमजॉन देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म में शामिल हो चुका है। ई-कॉमर्स के अलावा देश में Amazon कई दूसरी सर्विस भी ऑफर देता है।
    इनमें सबसे पॉप्युलर है Amazon Prime, इस सर्विस के साथ ग्राहकों को ना केवल प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन मिलता है बल्कि उन्हें प्राइम-एक्सक्लूसिव डील, Prime Music सब्सक्रिप्शन, फ्री एक्सप्रेस डिलीवरी, डिस्काउंट प्राइस समेत कई और फायदे भी मिलते हैं। हम आपको बता रहे हैं देश में उपलब्ध Amazon Prime Plans की कीमत और इनमें मिलने वाले फायदों के बारे में सभी डिटेल्स।
    Amazon Prime Membership Plans 2023
    ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप को देश में मंथली (मासिक), क्वार्टली (तिमाही) और ऐनुअल (सालाना) के लिए ऑफर भी किया जाता है। इन सभी प्लान में एक जैसे फायदे भी मिलते हैं, लेकिन सबकी वैलिडिटी अलग-अलग ही है। वहीं अगर वैल्यू की बात करें तो मंथली प्लान में सबसे कम जबकि सालाना प्लान सबसे ज्यादा बचत को ऑफर भी करते हैं।
    179 Amazon Prime Monthly Plan। ऐमजॉन के सबसे सस्ते प्लान की कीमत मात्र 179 रुपये है। यह एक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान है और यूजर को हर महीने इसके लिए पैसे भी देने होते हैं। इस प्लान में यूजर को एक या दो दिन में फ्री डिलीवरी, ऐमजॉन प्राइम वीडियो का एक्सेस, प्राइम म्यूजिक, स्पेशल डिस्काउंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
    Rs 459 Amazon Prime Quarterly Plan
    459 रुपये वाला ऐमजॉन प्राइम प्लान तीन महीनों के लिए वैलिड भी है। इस प्लान में प्राइम मेंबरशिप के सभी फायदे जैसे Prime Music, स्पेशल डिस्काउंट, चुनिंदा प्रॉडक्ट पर एक या दो दिन में फ्री भी डिलीवरी मिलते हैं। वहीं तीन महीने वाले इस प्लान को मासिक प्लान से तुलना करें तो 78 रुपये की बचत भी होती है।

  • तालिबान की दिलचस्पी दिखी ट्वीटर में, नीले टिक को खरीदने की लगी होड़

    विदेश- ट्वीटर का मालिकाना हक अब टेक्सला कम्पनी के मालिक एलन मस्क के पास है। जब से मस्क ने ट्वीटर की कमान संभाली है ट्वीटर की पॉलिसी बदल गई हैं। अब नीले टिक की वो वैल्यू नहीं बची जो पहले हुआ करती थी। वहीं लोग नीले टिक को अब आसानी से प्रति माह पैसा देकर खरीद सकते हैं।
    वहीं इस समय नीले टिक की खरीदारी की होड़ में तालिबान आगे आया है। सूचना के मुताबिक कम से कम दो तालिबान अधिकारी और चार प्रमुख समर्थक अफ़ग़ानिस्तान में ब्लू टिक का इस्तेमाल फ़िलहाल कर रहे हैं। 
    वहीं तालिबान के सूचना विभाग के प्रमुख हिदायतुल्लाह हिदायत के ट्वीटर अकाउंट पर नीली बत्ती जल गई है। इनके एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। वहीं यह आय दिन अपने अकाउंट पर तालिबान प्रशासन से जुड़ी हुई खबरों को साझा करते हैं।
    वहीं इस समय ट्वीटर पर सबसे अधिक चर्चा का विषय इस्लामिक कट्टरवादी लोगों की ट्वीटर पर उपस्थित है। एक समय ऐसा था कि जब ट्वीटर पर कट्टरपंथी को स्थान नहीं दिया जाता था। 
    जो लोग भड़काऊ सामग्री को ट्वीटर पर साझा करते थे। उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाता था। इसका जीता जाता उदाहरण डोनल्ड ट्रम्प और भारत मे कंगना रनौत रहीं।
    लेकिन मस्क के ट्वीटर में ऐसी बाध्यता खत्म हो गई है। अब ट्वीटर पर कट्टरपंथी सक्रिय हो रहे हैं। यह आगमी समय मे वैश्विक स्तर पर समस्या भी उत्पन्न कर सकता है।

  • Amazon Great Republic Day Sale 2023: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

    डेस्क। Amazon Great Republic Day Sale 2023: ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे तो कस्टमर्स के लिए खुशखबरी है। बता दें अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2023 ( Amazon Great Republic Day Sale 2023) शुरू हो गई है।
    वहीं जिसमें स्मार्टफोन पर भारी छूट भी मिल रही है। इसके साथ ही एसबीाई कार्डधारकों को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंड भी मिलेगा। तो जानते हैं अमेजन की सेल की पूरी जानकारी।
    अमेजन की इस सेल में आपको भारी छूट मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं जिसमें 999 रुपये में कुछ डील्स मिलने भी वाली हैं। साथ ही रात 8 से 12 भी कुछ स्पेशल डील्स भी उपलब्ध रहेंगी और इसके अलावा स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक सामान खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए भी बड़ा मौका होगा। वहीं जिसमें टॉप सेलिंक स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत की छूट, इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसीरीज पर 75 प्रतिशत का डिस्काउंट और होम अप्लायंस पर 60 फीसदी की छूट का दावा भी किया गया है और इसके अलावा भी सेल में कई अन्य ऑफर्स मौजूद हैं।
    वहीं अगर आप भी स्मार्टफोन लेने के लिए डील का इंतजार कर रहे हैं तो यह सेल आपके काम की साबित हो सकती है तो बता दें कि इसमें iPhone, OnePlus, iQoo, Samsung जैसे स्मार्टफोन्स पर भारी छूट भी दी जा रही है। वहीं इसके अलावा अमेजन पर 5 जी फोन खरीदने का भी मौका दिया गया है और यहां एक अलग 5G स्टोर होगा, जहां इन स्मार्टफोन्स को आप खरीद सकते हैं। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये होगी।
    वहीं इसके अलावा अमेजन की इस सेल के जरिए आप एक्सेसीरीज पर भी छूट का लाभ उठा सकते हैं और यहां आपको 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्टफोन कवर, चार्जिंग केबल, स्क्रीन गार्ड और मोबाइल होल्डर भी मिल रहे हैं। साथ ही इसके अलावा भी सेल में अलग-अगल कैटेगरी में कई और शानदार डील भी उपलब्ध हैं। वहीं बता दें Amazon Great Republic Day Sale 2023 की शुरुआत को हो चुकी है,यह सेल 20 जनवरी 2023 तक चलने वाली है।

  • WhatsApp New Feature: मेटा लेकर आया कमाल का ये फीचर

    डेस्क। WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल करोड़ों भारतीय करते हैं और यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए रोज नए-नए फीचर्स लेकर आता भी है। लेटेस्ट 23.1.75 अपडेट में वॉट्सएप नई सुविधाओं को पेश करने जा रहा है, वहीं जो यूजर इंटरफेस को भी बढ़ाएगा।
    इसमें कई फीचर्स को शामिल भी किया जाएगा। साथ ही नए फीचर्स में मैसेज योरसेल्फ फीचर, सर्च बाय डेट फीचर, ड्रैग एंड ड्रॉप टू शेयर इमेज फीचर शामिल भी हैं। वहीं इतने फीचर्स आते ही चैट करना और इस्तेमाल करना और आसान भी हो जाएगा। साथ ही यह अपडेट Android और iOS यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। 
    WhatsApp पर आ रहे हैं दो धमाकेदार फीचर्स
    नए अपडेट में दो फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है। वहीं पहला फीचर सर्च बाय डेट और दूसरा फीचर ड्रैग एंड ड्रॉप टू शेयर इमेज फीचर है। साथ ही नए वर्जन के बारे में वॉट्सएप के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, यूजर्स अब कैलेंडर के जरिए एक निश्चित तारीख पर जाकर किसी खास मैसेज को सर्च भी कर सकेंगे। डिटेल में यह भी कहा गया है कि चैट सर्च करने के लिए डेट बॉय डेट भी जाया जा सकता है।
    कैसे करें सर्च बाय डेट फीचर का इस्तेमाल
    1. वॉट्सएप ओपन करके उस चैट पर जाएं जहां आप डेट से मैसेज सर्च करना चाहते हों।
    2. अब सर्च मैसेज पर टैप भी करें वहीं राइट कॉर्नर पर कैलेंडर आइकन आपको दिखाई देगा।
    3. कैलेंडर आइकन पर टैप कर दें और साल वा महीना चुनें जहां आप मैसेज सर्च करने के लिए स्क्रॉल करना चाहते भी हैं।
    4. जम्प टू डेट पर क्लिक करते ही मैसेज उस तारीख पर ले जाएगा और वहां आप मैसेज देख भी सकेंगे।

  • किसी और के अकाउंट में चला गया है पैसा, ऐसे पाएं वापस

    डेस्क: dusre khate me chala gaya paisa to kaise vapas paen। आज के इस डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन होने लग गया है। किसी से फेस टू फेस मिलने के बजाए लोग घर पर ही बैठकर अपना सारा काम ऑनलाइन भी निपटा ले रहे हैं। साथ ही यहां तक की बैंकिंग से जुड़े लगभग सभी काम ऑनलाइन होते जा रहे हैं। 
    लेकिन ऑनलाइन काम काज की कई खामियां भी है, जो लोगों को चक्कर लगाने के लिए मजबूर भी कर देते हैं। ऐसा ही तब होता है जब आप किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाए तो कैसे वापस पा सकते हैं।
    आपको बता दें कि RBI का हमेशा से यही कहना है कि जब भी किसी के बैंक अकाउंट में आप पैसे ट्रांसफर करते हैं तो पैसे भेजने से पहले रिसीवर की दर्ज की गई डीटेल्स जैसे कि बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड आदि को अच्छे से पढ़ भी लें।
    ऐसे आपको वापस मिलेगा पैसा
    सबसे पहले आपको भारत सरकार की UPI के लिए अधिकृत वेबसाइट www.npci.org.in पर जाना पड़ेगा।
    वेबसाइट में आने के बाद आपको Get in Touch पर भी जाना होगा।
    इसके बाद आपको UPI Complaint पर जाना पड़ेगा।
    अब यहां आपको Complaint आप्सन दिखाई देगा, जहां आपको पूरा डिटेल भी भरना होगा।
    इसके बाद आपको ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट अपलोड करके सबमिट भी करना होगा।
    पूरी प्रक्रिया होने के बाद सरकार के अधिकारी बैंक के साथ मामले की जांच भी करेंगे, जिसके बाद कुछ ही दिन में आपका पैसा वापस आ जाएगा।