Category: tech-news

  • डाउनलोडिंग की स्पीड में भारत फिसड्डी तो यूएई अव्वल

    तकनीकी– आज के समय मे हम मोबाइल के कीड़ा बन चुके हैं। बिना मोबाइल के मानो हम अपनी लाइफ इमेजिन ही नहीं कर पाते हैं। वही इंटरनेट की स्पीड हमारा मोबाइल फोन से जुड़ाव अधिक बढ़ाता जा रहा है। वहीं अब नेटवर्क इंटेलीजेंस कंपनी ऊक्‍ला ने नवंबर महीने की ग्‍लोबल स्‍पीड रैंकिंग जारी की है।
    जारी आकड़ो के अनुसार मोबाइल डाउनलोड स्पीड में यूएई सबसे आगे है। इसके साथ ही अगर हम टॉप पांच देशों की बात करें तो कतर, दक्षिण कोरिया, बुलगारिया और कुवैत इस लिस्ट में आते हैं। वहीं टॉप 10 में डेनमार्क, नॉर्वे, बहरीन, चीन और सऊदी ने अपनी जगह बनाई है।
    वहीं अमेरिका इस लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया। इसके साथ ही भारत इस लिस्ट में 71 वें नम्बर पर अपनी जगह बनाई है।

  • Samsung का 75 हजार वाला स्मार्टफोन आपको मिलेगा केवल 15 हजार में

    डेस्क: Samsung का Galaxy S21 FE 5G फोन फिलहाल अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हो चुका है। वहीं 75 हजार रुपये के इस डिवाइस को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही सेल से सिर्फ 15 हजार रुपये में खरीद भी सकते हैं।
    बता दें इस फोन में आपको बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और हैवी रैम के साथ कैमरा भी मिलेगा। साथ ही आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर इन दिनों ईयर एंड सेल भी चल रही है। वहीं इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स भी मिल रही हैं, तो आइए अब आपको विस्तार से गैलेक्सी S21 FE 5G फोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
    तो वहीं गौर करने वाली बात है कि यह डील Galaxy S21 FE 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल भी रही है। और यह डिवाइस फिलहाल अपनी सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। 
    इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट की ईयर-एंड-सेल में 74,999 रुपये की एमआरपी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 35,000 रुपये की पूरी छूट के साथ सिर्फ 39,999 रुपये में उपलब्ध भी है, लेकिन आप इसे कम कीमत में आराम से खरीद भी सकते हैं।
    मिल रहा 21,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर
    सेल में फोन पर डिस्काउंट के अलावा कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं और इनकी मदद से आप फोन की कीमत 3000 रुपये तक कम भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट फोन पर 21,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है और इन सभी ऑफर्स का फायदा उठाकर आप फोन को महज 15,099 रुपये में आराम से खरीद भी सकते हैं। वहीं ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर की राशि आपके द्वारा एक्सचेंज किए जा रहे फोन की स्थिति, मॉडल और ब्रांड पर भी निर्भर करेगी।
    जानिए गैलेक्सी एस21 एफई 5जी के फीचर्स
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन Exynos 2100 चिपसेट से लैस भी है। यह 25W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी भी पैक करता है और खास बात है कि यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
    जानिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
    फटॉग्रफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया है।

  • कम पैसों में जियो का ये रिचार्ज आपको देता है ये सभी जबर्दस्त सुविधाएं

    डेस्क – आज हम आपको रिलायंस जियो के पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान्स में से एक के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको कम कीमत में ढेर सारे डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी पेश करता है।
    साथ ही इस प्लान में आपको किफायती कीमत पर रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है। वहीं इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और कई एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है! और साथ ही इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होने वाला है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें कम से कम दो-तीन महीने की वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए होता है। 
    बता दें यह प्रीपेड प्लान जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान में शुमार है। इसमें आपको 56 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। वहीं करीब 2 महीने तक आपको रिचार्ज के बारे में भी नहीं सोचना पड़ेगा। आप इसे 543 रुपये में जियो ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आराम से एक्टिवेट भी करवा सकते हैं। इस प्लान का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। साथ ही वैलिडिटी तक आपको कुल 112GB डेटा भी दिया जाता है। और डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से स्मूदली चलता रहता है और आपको 24×7 इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मिलती है।
    इसके साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। यानी आप अपना दिल खोलकर जितनी देर चाहें अपने करीबियों से बात भी कर सकते हैं। वहीं रिलायंस जियो के किफायती प्लान्स में शामिल इस प्रीपेड पैक में रोजाना 100SMS भी फ्री दिए जाते हैं। साथ ही प्लान के अतिरिक्त बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी पेश है। साथ ही JioTV के जरिए आप 56 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शोज का लुत्फ भी आराम से उठा सकते हैं।
    इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको इस पैक में JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है और इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। JioSecurity ऐप आपके महत्वपूर्ण और संवेदनशील डेटा जैसे फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर, OTP आदि की सुरक्षा के लिए भी काफी काम आता है। साथ ही आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए JioCloud ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। और इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

  • इन ऐप्स के द्वारा रखे अपने बच्चों के मोबाइल फोन पर नजर

    डेस्क। लखनऊ। बात थोड़ी सख्त है, पर बच्चों के भविष्य के लिए काफी जरूरी भी है। सोशल मीडिया के दौर में जिस तरह टीनएजर्स न केवल साइबर क्राइम करते पकड़े जाते हैं बल्कि वो खुद भी साइबर स्टॉकिंग में फसे नजर आते हैं।
    जहां उन्हें सुरक्षित रखना उनके पैरेंट्स की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में एक मीडिया संस्थान ने हर पहलू को सामने रखा कि कैसे बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के एडिक्ट बन रहे हैं। वहीं ये भी बताया गया है कि आप कई ऐप के जरिए न केवल बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी कर सकते है, बल्कि उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना भी आपके लिए काफी जरूरी है। साथ ही बच्चों को पता होना चाहिए कि उनके करियर के लिए सोशल मीडिया जितना जरूरी है उतना ही उन्हें इससे सावधान भी रहने की जरुरत है।
    आप इन ऐप से कर सकते हैं बच्चों की निगरानी
    -फैमीसेफ
    -वनमॉनिटर
    बता दें इस प्रकार के कई ऐप गूगल पर उपलब्ध है। और पैरेंट्स इनका इस्तेमाल करने से पहले इनका भली भांति अवलोकन व विश्लेषण भी करे लें और इसके बाद अपने रिस्क पर इसका इस्तेमाल भी कर सकते है। ऐप का इस्तेमाल कैसे करना है, इसके लिए आप यूट्यूब पर जाकर इनका वीडियो भी देख सकते हैं।
    ऑनलाइन क्लासेस ने बढ़ा दी है टेंशन
    पैरेंट्स बचपन में ही बच्चों को मोबाइल थमा कर उनकी छोटी-छोटी जरूरतों से बचने की कोशिश भी करते हैं। साथ ही रही सारी कसर कोरोना ने भी पूरी कर दी। वहीं जब ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर उन्हें स्मार्टफोन थमा दिया गया हैं साथ ही जिससे बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं। और जबतक बच्चों के साथ हर दिन दो घंटे समय नहीं बीतते है, तब तक न तो अच्छी पैरेटिंग हो सकेगी और न ही हम अच्छे पैरेंट्स बन पाएंगे।

  • यूट्यूब से शख्स ने चुकाया 40 लाख का कर्ज

    डेस्क। यूट्यूब सोशल मीडिया के युग में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह की वीडियो देखने को मिल ही जाती है। इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी अपना चैनल बनाकर आराम से वीडियो अपलोड कर सकता है। साथ ही अगर आप भी यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जिसके जरिए आप हर महीने लाखों रुपये तक कमा भी सकते हैं। 
    आजकल बहुत से लोग यूट्यूब चैनल को एक पेशे के रूप में अपनाकर अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। वहीं हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक एक शख़्स ने यूट्यूब से पैसे कमाकर अपना 40 लाख रुपये का कर्ज भी चुका दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाले अर्जुन योगान का कहना है कि उसके घर में कोई कमाने करने वाला नहीं था और उसकी मां बीमार रहती थी तो उसके पिता काम पर नहीं जा पाते थे इसी के चलते परिवार पर 40 लाख का कर्ज हो गया था तो अर्जुन ने परिवार पर कर्ज का बोझ कम करने के लिए पहले नौकरी करी पर बाद में उन्हें यूट्यूब के लिए वीडियोज बनाने में ज्यादा रूचि आने लग गई।
    इसी कड़ी में उन्होंने लगातार वीडिओज़ बनाकर डालना शुरू कर दिया जिससे जब इससे इनकम शुरू हो गई तो उन्होंने इस काम को फूल टाइम करना भी शुरू कर दिया। साथ ही इससे उन्होंने इतना पैसा कमा लिया कि पूरा 40 लाख का कर्ज चुकाने के बाद लंदन में एक पेंटहाउस और बीएमडब्ल्यू कार भी उन्होंने खरीद ली।
    वहीं साथ ही अगर आपको भी वीडियोज बनाने का शौक है तो आप इस काम को रेगुलर करके यूट्यूब से मोटी कमाई कर सकते हैं। और इसके लिए आपको यूनिक कंटेंट क्रिएट भी करना पड़ेगा। और आप अपने शौक और डिमांड के अनुसार किसी एक सब्जेक्ट पर वीडिओज़ आराम से बना सकते हैं। वहीं चैनल शूरू होने के बाद आपको उसकी ग्रोथ को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा और आपको यूट्यूब के मॉनिटाइजेशन को लेकर बनाए गए नियमों का भी पालन करना पड़ेगा।
    अगर आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देखते हैं तो उसके बीच में जो एड आते हैं उससे ही क्रिएटर्स को पैसा मिलता है। साथ ही जब आपका भी चैनल मॉनिटाइज हो जाएगा तो आपको यूट्यूब से पैसा मिलना भी शुरू हो जाएगा। साथ ही इसमें एम मिनिमम अमाउंट लिमिट होती है जिसे क्रॉस करने के बाद आपको पैसे मिलने लग जाएंगे और आपके चैनल पर आने वाले व्यूज के अनुसार आपको पैसे भी दिए जाते हैं।

  • कहीं कोई और तो नहीं कर रहा आपके पैन नंबर का इस्तेमाल

    डेस्क। पैन कार्ड इतना जरूरी डॉक्यूमेंट है तो इसे सुरखित रखना भी काफी जरूरी है। साथ ही कई बार देखा जाता है कि लोग पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए सावधान नहीं रहते हैं और इसकी वजह से इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है।
    साथ ही ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपने पैन कार्ड को सुरक्षित रखें। और अपने पैन कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की तरफ से भी कहा जाता है। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने पैन कार्ड होल्डर्स को पैन कार्ड की हिस्ट्री (PAN Card History) को समय-समय पर चेक करने के लिए कहता भी है।
    आप हिस्ट्री देखकर पता कर सकते हैं कि कहीं आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल गलत तो नहीं हो रहा है। वही अब अगर कोई अपने पैन कार्ड की हिस्ट्री चेक करना चाहता है तो वह बड़े आसान तरीके से यह कर भी सकता है।
    ऑनलाइन इस तरह से चेक करें पैन कार्ड की हिस्ट्री
    इसके लिए सबसे पहले https://www.cibil.com/ की वेबसाइट पर जाइए।
    इसके बाद Get Your Cibil Score ऑप्शन पर क्लिक करें।
    वैसे सिबिल स्कोर चेक करने से पहले आपको यहां सब्सक्रिप्शन प्लान को चुनकर पेमेंट भी करना पड़ेगा।
    इसके लिए आपको अपनी मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे सभी डिटेल्स भी भरनी होंगी।
    इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड को जनरेट करके ‘इनकम टैक्स आईडी’ को चुन लीजिए।
    अब अपना पैन नंबर दर्ज करें और Verify Your Identity के ऑप्शन पर क्लिक भी करें।
    अब यहां आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब देने के बाद आपको सिबिल स्कोर भी पता चल जाएगा।
    इसके साथ ही आपकी पैन कार्ड हिस्ट्री यह भी दिखेगा कि आपने अपना पैन कार्ड का इस्तेमाल करके कितने लोन लिए हुए हैं।
    मान लीजिए ऐसा कोई लोन दिख रहा है जिसे आपने नहीं लिया है तो आप पैन कार्ड की हिस्ट्री से आराम से ट्रैक कर सकते हैं।

  • Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान हुआ लॉन्च

    डेस्क। Jio new plan 2023: देश की मशहूर टेलीकॉम कंपनी जियो ने देश के कई बड़े शहरों में 5जी लॉन्च किया है। वहीं अब कंपनी ने पहले 5G डेटा पैक को भी लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी के इस डेटा पैक की कीमत 61 रुपये है। वहीं इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 6जीबी डेटा भी मिलेगा। फिलहाल ये सेवा उन लोगों को ही मिलेगी, जिन्हें कंपनी की तरफ से वेलकम ऑफर का मैसेज आया होगा।
    Jio new plan 2023 जिन यूजर्स को Jio Welcome Offer bhi मिल चुका है साथ ही वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। और आपको बताते चलें कि Reliance Jio के इस पहले आधिकारिक 5G डाटा प्लान का दाम केवल 61 रुपये ही रखा गया है। वहीं यूजर्स इस प्लान के जरिए 6GB 5G डाटा का लाभ भी आराम से उठा सकते हैं।
    क्या है प्लान की डिटेल
    61 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 6GB डाटा दिया जाता है। वहीं असल में यह डेटा वाउचर प्लान है इसमें ग्राहकों को 6GB, 5GB डाटा के अलावा और कोई और बेनिफिट ऑफर नहीं मिलेगा और न ही इस प्लान में कोई वैलिडिटी आपको दी जाएगी। साथ ही जब तक आपका रेगुलर प्लान एक्टिव रहेगा, तब तक ये बॉउचर काम भी करता रहेगा।
    इन प्लान पर भी डालें नजर
    जियो ने इस प्लान के अलावा 119, 149, 179,199 या 209 रुपये के प्लान को भी लॉन्च किया हैं। वहीं इनकी वैलिडिटी भी एक्टिव रिचार्ज प्लान तक बनी रहेगी और इनमें भी यूजर्स को 6GB हाई स्पीड 5G इंटरनेट डाटा मिलने वाला है।

  • ड्राइविंग लाइसेंस को जल्द से जल्द करो अपने आधार से लिंक

    डेस्क। यह सबसे अहम ये है कि इस कोरोना काल में ड्राइविंग लाइसेंस को आधार के साथ लिंक करवाने के साथ फायदा मिल सकता है। तो इस सवाल का जवाब हमारे पास है और आज हम जानकारी देने जा रहे हैं कि डीएल को कैसे लिंक करें
    जानिए किस तरह फायदा ले सकते हैं
    लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेट परिवहन विभाग वाली वेबसाइट पर जाना होता है।
    वहीं लिंक आधार पर क्लिक करके ड्रॉप-डाउन मेनू में से ड्राइविंग लाइसेंस को चुनना भी होता है।
    ये करने के साथ ही आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालें और Get Details पर क्लिक भी करना होता है।
    यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी आपकों डालना होता है।
    इस प्रोसेस को पूरा करना है तो सब्मिट पर क्लिक कर दें। 
    इतना करने के बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भी मिल जाता है।
    अब OTP डालकर ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया को पूरा कर दें।
    ऐसा करने के बाद आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। वहीं ये करने के साथ ही आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है। जिसके बाद आपको फायदा भी मिलना शुरु हो जाता है। वहीं इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद किसी भी तरह की परेशानी आपको नहीं होगी।

  • WhatsApp: अब मैसेज फॉरवर्ड करने से पहले आपको मिलेगा ये ऑप्शन

     डेस्क । WhatsApp: दुनिया भर में जिस तरह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल बढ़-चढ़कर हो रहा है, साथ ही इसे देखते हुए मेटा समय-समय पर इसमें कई बदलाव भी कर रहा है।
    वहीं यानी ऐप को कैसे बेहतर बनाया जाए और यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा कैसे किया जाए इस पर लगातार मेटा काम भी कर रहा है। साथ ही पिछले साल मेटा ने वॉट्सऐप में कई शानदार फीचर रोलआउट भी किए है। साथ ही नए साल पर भी मेटा कई फीचर ऐप में जोड़ने वाला है और इस बीच खबर सामने है कि वॉट्सऐप अब लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करते वक्त अलर्ट भी देगा।
     जी हां, अब अगर आप किसी को वीडियो, फोटो या जीआईएफ फॉरवर्ड करेंगे तो आपको मैसेज भेजने से पहले एक अलर्ट मैसेज मिलने वाला है। जानिए इस मैसेज के बारे में…
    जानिए क्या है नया अपडेट
    वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द लोगों को अलर्ट मैसेज भी दिखाएगा साथ ही जब वे किसी को वीडियो, इमेज, जीआईएफ, डॉक्यूमेंट आदि कैप्शन के साथ फॉरवर्ड भी करेंगे तो आप किसी व्यक्ति को फोटो भेजेंगे और ऐसा करने पर मेटा आपको एक खास मैसेज भी दिखाएगा। वहीं अभी तक ऐप पर होता ये है कि जब हम किसी व्यक्ति को कोई फोटो कैप्शन के साथ भेजते हैं और यही अगर हम किसी दूसरे व्यक्ति को फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो ये मैसेज बिना एडिट हुए ही फॉरवर्ड हो जाता है।
    यानी फोटो के साथ वही कैप्शन दुसरे को चला भी जाता है जो 1st पर्सन को भेजा गया था और नए अपडेट के बाद जब आप यही काम करेंगे तो वॉट्सऐप सबसे पहले आपको एक अलर्ट देगा जिसमें आपको बताया जाएगा कि आप फोटो, वीडियो आदि के कैप्शन को भेजने से पहले एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही आप अगर कैप्शन को हटाना चाहते हैं तो ये काम भी कर सकते हैं। इससे 1st पर्सन को जो कैप्शन फोटो या वीडियो के साथ मिला था वो 2nd पर्सन को नहीं सेंट होगा या बदला हुआ मैसेज मिलेगा। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है जो कुछ चुनिंदा मेटा यूजर्स के लिए उपलब्ध भी है।

  • Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा One Plus का ये स्मार्टफोन

    Amazon पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। साथ ही अगर आप भी OnePlus का ये फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस डील पर अपनी नजर डाल लें।
    यह कंपनी का सबसे किफायती OnePlus स्मार्टफोन है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था।
    इस फोन को OnePlus 10R के साथ लॉन्च किया गया था तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानें सबकुछ…
    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स
    अमेजॉन पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी है। जिसे अमेजन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में लिस्टेड भी किया गया है। अगर आप yes Bank क्रेडिट कार्ड से ईएमआई की पेमेंट करते है तो आपको 1,500 रूपये का डिस्काउंट और मिलता है।
    वहीं इसके अलावा 15,200 रूपये का एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलता है। हालांकि ये तभी मिलेगा जब पुराने फोन की कंडीशन अच्छी हो। तो आप इस ऑफर का फटाफट से लाभ उठा इसका फायदा लें सकते हैं। हालांकि अमेजन और फ्लिपकार्ट शॉपिंग वेबसाइट पर OnePlus के अन्य मॉडल पर भी भारी डिस्काउंट ग्राहकों को ऑफर दिया जा ही रहा हैं।
    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: जानिए स्मार्टफोन के कैसे हैं फीचर्स
    इस मोबाइल में आपको 6.59 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले मिलती है जिसमें आपको प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। कैमरा के लिए OnePlus फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, और 2-मेगापिक्सल का शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भीं शामिल किया गया है।
    स्टोरेज के लिए इस फोन में 128GB स्टोरेज और 6GB तक LPDDR4X रैम भी दी गई है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।