Category: tech-news

  • इस तरह बनाए अपना अवतार, व्हाट्सएप के साथ इंस्टाग्राम पर भी उपलब्द

    डेस्क। Instagram New Avtar Feature: इंस्टाग्राम अपने ग्राहकों के लिए हर दिन इतने सारे अपडेट लाता रहता है कि कभी-कभी अपडेट की प्रोसेसिंग में आने वाली दिक्कतों के कारण यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं।
    वैसे यूजर्स को नए कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें से एक विशेषता डिजिटल अवतार (Instagram Digital Avtar) की भी है।
    व्हाट्सएप पर अवतार फीचर (WhatsApp Avtar Feature) की काफी चर्चा भी हो रही है, वहीं क्या आप जानते हैं कि ये फीचर इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद भी है। साथ ही इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो (Instagram Profile Photo) की जगह अपने डिजिटल अवतार (Digital Avtar Profile) का भी यूज कर सकते हैं।
    साथ ही अगर आपने अभी तक अपने इंस्टाग्राम पर इस फीचर का यूज नहीं किया है तो आप इसे एक बार जरूर यूज कर के देखे। यहां इस खबर में हम आपको इंस्टाग्राम को अपना डिजिटल अवतार (Instagram New Avtar Feature) बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने भी जा रहे हैं।
    मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है यह जबर्दस्त सुविधा
    व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के अलावा मेटा आपको फेसबुक मैसेंजर के लिए 3डी अवतार (3D Avtar) बनाने की भी सुविधा देता है। अगर आप इंस्टाग्राम पर अपना डिजिटल अवतार बनाना चाहते हैं तो जानिए इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 
    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम को ओपन करें।
    इसके बाद राइट साइड आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
    अब आपके सामने Screen पर Edit Profile का Option दिखाई दे रहा होगा।
    यहां आपको प्रोफाइल फोटो के पास एक अवतार आइकन भी दिखाई देगा।
    यहां पर एडिट पिक्चर या अवतार का ऑप्शन होगा आप उस पर क्लिक कर दें।
    अब 2 सेक्शन- नई प्रोफाइल फोटो और एक अवतार भी आपको दिखेगा।
    अवतार सेक्शन पर क्लिक करें और क्रिएट अवतार पर क्लिक कर दीजिए।
    अब आपको 2 विकल्प Sync your Avatar और Create New Avatar भी दिखाई देंगे।
    अगर आपको नया अवतार बनाना है, तो क्रिएट न्यू अवतार पर जाकर क्लिक कर दें।
    ऐसा करने से आपके सामने स्किन टोन के कई विकल्प भी आ जाएंगे।
    इसके बाद नीचे आने वाले नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक कर चुन ले।
    अब Hair Style को सेलेक्ट करना है और Done ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद सेव चेंजेस पर क्लिक कर दें।
    इस तरह आप इंस्टाग्राम पर अपना डिजिटल अवतार आसानी से बना सकते हैं।
    आपको यह ध्यान रहे कि ऊपर बताया गया तरीका Android के लिए है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको आईफोन में ज्यादा स्टेप्स फॉलो करने पड़ जाएं।

  • Best Laptops of 2022: ये रहे इस साल के जबर्दस्त लैपटॉप

    Best Laptops of 2022: Apple का मैकबुक एयर (MacBook Air) का लेटेस्ट वर्जन M2 चिप से लैस है, वहीं इसमें 8-कोर GPU और CPU भी मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये की है।
    यह भले ही आपको महंगा लगे, लेकिन ये अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला लैपटॉप है। 
    Best Laptops of 2022: Dell’s XPS 13 एक सुंदर डिजाइन, एक्सीलेंट डिसप्ले और शानदार परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप साबित हुआ है। यह एक विश्वसनीय डेली लैपटॉप है जो आपको गेमिंग के लिए कुछ हेडरूम भी देते हुए ऑफिस के काम को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। आप इसे ऑनलाइन 1,04,989 रुपये में आराम से खरीद भी सकते हैं।Best Laptops of 2022: HP’s Spectre x360 लैपटॉप एक प्रीमियम फील के साथ एक शानदार डिज़ाइन भी देता है। आपको इसमें फोल्डेबल नेचर के साथ ही कुछ लचीलापन भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये की है।
    Best Laptops of 2022: Lenovo’s ThinkPad X1 नैनो थिंकपैड लाइन के सभी स्टाइलिश पहलुओं को आपस में जोड़ती है। इस लैपटॉप की इस साल काफी डिमांड भी रही थी। यह Lenovo का अब तक का सबसे हल्का लैपटॉप भी है जिसे आप ऑनलाइन 1,53,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद भी सकते हैं।
    Best Laptops of 2022:अविश्वसनीय रूप से बेहद हल्का, एक ठोस कीबोर्ड, शानदार डिस्प्ले और बैटरी लाइफ की वजह से LG Gram लैपटॉप इस साल काफी चर्चा में रहने वाला लैपटॉप रहा। आप इसे ऑनलाइन 95,000 रुपये से शुरुआती कीमत पर आराम से खरीद सकते हैं।
    Best Laptops of 2022: Microsoft के Surface Laptop को पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह भले थोड़ा महंगा है, पर घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शानदार लैपटॉप साबित हुआ है। भारत में इसकी कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू होती है वहीं Best Laptops of 2022: 12वीं पीढ़ी के इंटेल प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ सैमसंग का गैलेक्सी बुक 2 360 (Samsung Galaxy Book 2 360) लैपटॉप की भी है और इस साल की काफी मांग थी। 1,20,990 रुपये की शुरुआती कीमत में इसे ऑनलाइन आराम से खरीदा भी जा सकता है।

  • लीक हुआ 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डाटा, हैकर ने पेश किए साबूत

    डेस्क। Twitter Data Breach: ट्विटर के करीब 40 करोड़ यूजर्स का डेटा एक हैकर ने हैक कर लिया है और इसमें मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान समेत WHO और NASA का डेटा भी शामिल है। 
    बता दें हैकर ने यूजर्स का डेटा डार्क वेब में भीं डाला हुआ है और डील की पेशकश भी करी है। साथ ही सबूत के तौर पर हैकर ने लोगों के मोबाइल नंबर, ई-मेल, फॉलोअर्स की संख्या आदि की जानकारी भी डार्क वेब पर साझा की है।
    पोस्ट में लिखी है ये बात 
    हैकर ने अपनी पोस्ट में लिखा ट्विटर या एलन मस्क जो भी ये पढ़ रहें हैं, आप पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर GDPR के जुर्माने का रिस्क झेल चुके हैं। ऐसे में आप अब 40 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक होने के जुर्माने के बारे में भी सोचिए। इसके साथ ही हैकर ने डेटा को बेचने की कोई भी डील नहीं दी है। पर उसने कहा कि वो किसी बिचौलिए के जरिए डील करने के लिए तैयार है। इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये डेटा लीक API में आई कोई कमी की वजह से भी हो सकता है।
    बग के जरिए की गई थी चोरी
    डेटा लीक का ये मामला पहला नहीं है बता दें इससे पहले भी ट्विटर के 5.4 करोड़ यूजर का डेटा हैकर्स ने चोरी किया था। वहीं जानकारी के मुताबिक, इस डेटा को इंटरनल बग के चलते चोरी किया गया था और फ़िलहाल इस डेटा लीक की जांच भी चल रही है जिसकी घोषणा आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने की थी.
    पहले से बना था चोरी का डर
    अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने ट्विटर के प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के मैथड की जांच को बढ़ा दिया है। वहीं दरअसल, इस बात की आशंका पहले से ही थी कि ट्विटर अमेरिकी रेगुलेटर के साथ हुए एक समझौते का पालन करने में भी नाकाम हो सकता है जिसमें कंपनी ने अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति भी दी थी। साथ ही प्राइवेसी में सुधार न होने की वजह से ही लोगों का डेटा हैकर्स चुरा भी रहें हैं।

  • बिना नंबर सेव किए ऐसे भेजे मैसेज, कमाल का है ये नया फिचर

    डेस्क। अक्सर किसी नंबर पर Whatsapp मैसेज भेजना होता है पर आप उसे कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं करना चाहते। तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो किसी नंबर पर वॉट्सऐप मेसेज भेजने के लिए उसे कॉन्टैक्ट्स लिस्ट में सेव करते हैं तो आपको खुद को अपडेट करने की जरूरत है।
    अगर किसी कॉन्टैक्ट ने आपको वॉट्सऐप पर नंबर भेजा हो या फिर जिस नंबर पर मेसेज भेजना है, वह किसी ग्रुप का हिस्सा भी हो तो उस नंबर पर वॉट्सऐप मेसेज भेजने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। अगर आपको कोई अपना नंबर बता रहा हो और उसे सेव करने के बजाय केवल कुछ वॉट्सऐप मेसेजेस भेजना चाहें तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। 
    मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में नए Message Yourself फीचर को ऐप का हिस्सा बना दिया है। इसकी मदद से यूजर्स खुद को मेसेज भेज सकते हैं और अपनी चैट विंडो में नोट्स या मीडिया फाइल्स को भी सेव कर सकते हैं। यह फीचर इस्तेमाल करने के लिए ऐप ओपेन करने के बाद ‘New Chat’ आइकन पर टैप करना होता है और सबसे ऊपर दिख रहे ‘Message yourself’ का चुनाव करना पड़ेगा।
    आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
    1. बिना नंबर सेव किए उसपर मेसेज भेजने के लिए आपको ‘Message yourself’ चैट पर टैप करना पड़ेगा और वह नंबर टाइप या paste करना होगा, जिसपर आप मेसेज भेजना चाहते हो और इसे खुद को Send करना पड़ेगा।
    2. अब यह नंबर आपको ब्लू कलर में दिखने लग जाएगा और इसपर टैप करने के बाद आपको तीन विकल्प भी दिखेंगे। Chat with <फोन नंबर>, Call on Whatsapp और Add to Contacts ऑप्शंस में से आपको पहले का चुनाव करना पड़ेगा और चैट विंडो भी ओपेन हो जाएगी।
    3. अब आप इस चैट विंडो में से कोई भी मेसेज या मीडिया फाइल भेज सकते हैं और नंबर कॉन्टैक्ट्स लिस्ट में सेव करने की भी कोई जरूरत नहीं है। 
    इस बात का ध्यान रहे कि आप किसी नंबर को कॉन्टैक्ट्स में सेव किए बिना उसपर मेसेज तो भेज सकते हैं लेकिन उसे किसी वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल करने का विकल्प आपको नहीं मिलेगा। यानी कि किसी नंबर को ग्रुप में शामिल करने के लिए उसे कॉन्टैक्ट्स में सेव करना पड़ेगा।  वहीं आप चाहें तो किसी अन्य यूजर को ग्रुप एडमिन भी बना सकते हैं, जिसके पास पहले से ही नई पार्टिसिपेंट का नंबर सेव हो। 

  • Xiaomi का ये 5G phone बहुत ही कम कीमत में हो सकता है आपका

    डेस्क। Xiaomi के 5G स्मार्टफोन Redmi 11 Prime पर आप आराम से छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसे कंपनी की वेबसाइट पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट भी किया गया है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ पेश होता है।
    Xiaomi ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 11 Prime 5G की कीमत को कम कर दिया है। इसे इसी साल सितंबर में लॉन्च भी किया गया था। वहीं इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में पेश होता है और फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती भी की गई है।
    Xiaomi ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 11 Prime 5G की कीमत को कम कर दिया है। इसे इसी साल सितंबर में भी लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है और यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में अब आता है और फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती भी की गई है।
    डुअल-सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता भी है और इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी करती है।

  • अब जीरो पेमेंट पर अपने घर ले आओ टू विलर, कंपनी लेकर आई जबर्दस्त ऑफर

    डेस्क। साल 2022 खत्म होने को है और कंपनियां कारों के साथ ही मोटरसाइकिल और स्कूटर का स्टॉक क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं। वहीं इसके साथ ही कंपनियां कई आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी दे रही हैं जिनका आप आसानी से लाभ भी उठा सकते हैं।
    वहीं इनमें कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और ब्याज मुक्त ईएमआई जैसे ऑफर भी शामिल हैं।
    बता दें साल खत्म होने और 1 जनवरी 2023 से मैन्युफैक्चरिंग ईयर पुराना होने की वजह से अब कंपनियां और डीलरशिप जल्द से जल्द अपना स्टॉक क्लियर करना भी चाहती हैं। वहीं ऐसे में ग्राहक को डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर के साथ ही और भी कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 
    इस कड़ी में डीलरशिप पर एक्सेसरीज और गिफ्ट वाउचर जैसी स्कीम भी उपलब्ध हैं। वहीं इन योजनाओं को विभिन्न डीलरों द्वारा अपनी दर पर पेश भी किया जाता है।
    जानिए क्या है ऑफर 
    टू व्हीलर डीलर ग्राहकों को स्टॉक क्लियर करने के लिए आकर्षक जीरो डाउनपेमेंट स्कीम भी दे रहे हैं और इसके लिए वाहन को ऑन रोड कीमत पर फाइनेंस भी किया जाएगा और इसकी ब्याज दर भी काफी कम ही रखी जाएगी वहीं इसपर आपको कैश डिस्काउंट भी मिलेगा।
    बता दें हीरो मोटोकॉर्प के टू व्हीलर पर आपको 5 साल की वारंटी दी जाएगी। वहीं साथ ही 3 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट भी आपको मिल रहा है। वहीं डीलर द्वारा एक वर्ष का बीमा कराया जा रहा है। साथ ही अगर आप किसी टू व्हीलर को 6 महीने के लिए फाइनेंस करते हैं तो यह 0 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा। वहीं ही कंपनी की ओर से 4 हजार रुपए का गुडलाइफ गिफ्ट वाउचर भी आपको दिया जाएगा।
    होंडा ने भी पेश की है स्कीम
    होंडा की दोपहिया वाहनों की खरीद पर नो कॉस्ट ईएमआई स्कीम दी जा रही है। इसके साथ ही होंडा 5 प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है जो अधिकतम 5 हजार रुपये की है। यानी स्कूटर की खरीद पर आप 5 हजार रुपये तक की बचत भी आराम से कर सकते हैं।

  • इस टैबलेट पर यहां मिल रही पूरे पचास प्रतिशत की छूट

    डेस्क। Amazon Sale On Tablet: अगर आप क्रिसमस, न्यू ईयर पर बच्चों के लिये कोई बढ़िया गैजेट गिफ्ट करना चाहते हैं तो एसर के इस न्यू लॉन्च टैबलेट का ऑफर बिल्कुल भी मिस ना करें। वहीं सेल में ये टैबलेट आधी कीमत पर आपको दिया जा रहा है।
    अमेजन पर 10 हजार रुपये की रेंज में लेनोवो और सैमसंग के भी टैबलेट का ऑप्शन मिलता है जिनमें कॉलिंग फीचर दिया गया है। इन टैबलेट पर 10% तक कैशबैक और 5 हजार रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
    1-Acer one T4-82L (20.32 cm) 8 Inch Tablet with 2GB RAM and 32 GB EMMC, 350 Nits Brightness IPS Panel, Dual-Camera, 4G LTE,Android 10
    ये एसर ब्रांड का न्यू लॉन्च टैबलेट है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है पर डील में 50% के डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये में दिया जा रहा है। इस टैबलेट में 2GB RAM के साथ 32GB का स्टोरेज मौजुद है।
    टैबलेट का साइज 8 इंच का है और IPS पैनल है जिसमें मल्टी टच डिस्प्ले मौजूद है। ये कॉलिंग टैबलेट है जिसमें 4G को सपोर्ट करने वाली सिम भी लगती है। वहीं डिजिटल ज़ूम के साथ टैबलेट में 8MP का मेन कैमरा है और 2MP का फ्रंट कैमरा भी है।
    2-Lenovo Cellular, Wi-Fi Tab M7 3rd Gen (7 inches 17.78 cm), 2 GB, 32 GB, WiFi + 4G LTE Iron
    एसर की टैबलेट की टक्कर का ये लेनोवो टैबलेट है। इस टैब की कीमत 14,000 रुपये की है। लेकिन इस डील में मिल रहे 9,999 रुपये में टैबलेट पर 749 रुपये तक का कैशबैक भी है। और इस टैबलेट पर 9.250 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं इसकी स्क्रीन 7 इंच की है और ये भी कॉलिंग टैबलेट है जिसमें 2 GB रैम और 32 GB स्टोरेज मौजूद है। इस टैबलेट में 5 MP का रियर कैमरा और 2MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसमें Dolby Audio के साथ सिंगल फ्रंट स्पीकर मौजूद है।
    3-Samsung Galaxy Tab A7 Lite 8.7 inches, Slim Metal Body, Dolby Atmos Sound, RAM 3 GB, ROM 32 GB Expandable, Wi-Fi-only Tablets, Silver
    10 हजार रुपये के बजट में ही तीसरा बेस्ट ऑप्शन है Samsung Galaxy Tab A7 Lite जिसकी स्क्रीन 8.7 इंच की है और कीमत है 14,500 रुपये पर डील में 17% डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में ही यह आपको मिल रहा है। वहीं इसमें 3 GB RAM के साथ ही 32 GB स्टोरेज है। और ये सिर्फ Wi-Fi टैबलेट है और इसमें सिम का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

  • जानें क्यों मस्क ढूढ़ रहे हैं ट्वीटर के लिए बेवकूफ सीईओ

    तकनीकी– बीते कई महीनों से एलन मस्क सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि यह जल्द ही ट्वीटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं एक ट्वीट करते हुए की है।
    मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे जैसे ही इस काम के लिए कोई बेवकूफ व्यक्ति मिल जाता है मैं यह काम छोड़ दूंगा। मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर देखूंगा।
    जानकारी के लिये बता दें एलन मस्क ने यह बात कहने से पूर्व एक ट्वीट कर पोल किया था ओर लोगों से यह जानने की कोशिश की थी कि उन्हें ट्वीटर के सीईओ पद पर रहना चाहिए या नहीं। नतीजे के मुताबिक आधे लोग यह चाहते हैं कि वह ट्वीटर के सीईओ बने रहें वही आधे लोग यह मानते हैं वह इस पद के लिए योग्य नहीं हैं।

  • क्या आप भी हो गए हैं अनजान कॉल से परेशान

    डेस्क : कई बार दिनभर में अनगिनत बार अनजान कॉल्स आपको परेशान कर देते हैं। हर दिन कम से कम 4 से 5 फेक कॉल्स तो आपके पास आते  ही  होंगे। कुछ कॉल बैंक लोन तो कुछ किसी कंपनी की तरफ से होते ही हैं। कुछ लोग ऐसे कॉल्स से बचने के लिए ट्रूकॉलर एप या किसी अन्य की मदद से नंबर को ब्लॉक भी कर देते हैं। लेकिन बाद में नए नंबर से फिर से कॉल आपको परेशान करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप इस परेशानी को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स आप अपना सकते हैं। वैसे भी TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को एक मेंडेट जारी कर यूजर्स के लिए DND सर्विस शुरू करने के लिए कहा है। तो आइए जानते हैं ऐसे फालतू कॉल्स से बचने के लिए क्या कर सकते हैं… 
    DND एक्टिवेट करने के हैं दो तरीके
    सरकार की तरफ से DND सर्विस को अब आसान बना दिया है। अब आप चाहें तो दो तरह से डीएनडी सर्विस स्टार्ट भी कर सकते हैं जिसमें एक SMS के जरिए है और दूसरा कॉल के माध्यम से। इनकी मदद से आप फालतू कॉल्स को आने से रोक भी सकते हैं। 
    जानिए दोनों तरह की डीएनडी कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं..
    SMS से एक्टिवेट करें DND
    सबसे पहले मैसेजिंग ऐप पर जाना होगा।
    इसपर START 0 टाइप करें और उसे 1909 पर सेंड कर दीजिए।
    अब इसके बाद DND सर्विस आपके फोन पर एक्टिवेट हो जाएगी।
    कॉल से एक्टिवेट करें DND
    सबसे पहले मोबाइल के डायलर ऐप खो लीजिए।
    इसके बाद 1909 पर कॉल करे दें।
    अब आपको कुछ इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना पड़ेगा।
    अब इसके बाद आपके फोन पर DND सर्विस एक्टिवेट  जाएगी।

  • Motorola का ये फोन मार्केट में जल्द मचाएगा धमाल

    डेस्क। Motorola ने कुछ हो दिन पहले अपने नए लिमिटेड एडीशन स्मार्टफोन की घोषणा करी थी जिसका नाम Moto S30 Pro Pantone Edition दिया गया है। वहीं यह अतरंगी मैजेंटा कलर में आता है और फोन को चीन में बिक्री पर चला भी दिया गया है।
    फोन 12GB RAM+512GB स्टोरेज के साथ आता है और चीनी बाजार में इसकी कीमत 2,699 युआन (31,991 रुपये) की है। तो आइए जानते हैं Moto S30 Pro Pantone Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
    Moto S30 Pro Pantone Edition Specifications
    Moto Edge 30 Fusion का स्पेशल एडीशन Moto S30 Pro Pantone Edition दमदार फीचर्स के साथ पेश हुआ है। वहीं फोन में 6.55-इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले भी मिला है, जिसमें फुल HD+ का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इस फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस चिपसेट द्वारा संचालित भी होता है। 
    Moto S30 Pro Pantone Edition Camera
    Moto S30 Pro Pantone Edition में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP ओमनीविज़न OV50A प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2MP डेप्थ सेंसर भी आपको मिलने वाला है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 32MP का स्नैपर भी मिलेगा। 
    Moto S30 Pro Pantone Edition Battery
    Moto S30 Pro Pantone Edition में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही 4,270mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है और फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिलेगा।