Category: tech-news

  • लीक हुआ 5.4 मिलियन ट्विटर यूजर्स का डाटा

    डेस्क। जहां एक ओर एलन मस्क ट्विटर प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने और बदलने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कम से कम 5.4 मिलियन ट्विटर यूजर्स का डाटा लीक होने की खबर भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लगभग 5.4 मिलियन डेटा एक इंटरनल बग के माध्यम से चोरी हुआ था।
    इसके अलावा यूजर्स का डाटा लीक एक ऑनलाइन हैकर फोरम की तरफ से भी किया गया था। इसके अलावा लगभग 5.4 मिलियन डेटा को ऑनलाइन बेच दिया गया और इनमें 1.4 मिलियन ट्विटर प्रोफाइल ऐसे थे जो एक अलग ट्विटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) का उपयोग करके एकत्र किए गए हुए थे, जिन्हें कथित तौर पर दूसरों से इसे साझा भी किया था।
    ब्लीपिंग कंप्यूटर की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि बड़े पैमाने पर डेटा में निजी फोन नंबर और ईमेल पते के साथ स्क्रैप की गई सार्वजनिक जानकारी मौजूद होती है। जिन्हें सार्वजनिक भी नहीं किया जाता । इसके अलावा डाटा लीक की जानकारी सिक्योरिटी एक्सपर्ट चाड लोडर ने सबसे पहले ट्विटर को यह जानकारी देकर बताया था। इसके बाद डाटा लीक करने वाले बग को प्लेटफॉर्म से हटा भी दिया गया था। 
    इस डाटा लीक को लेकर लोडर का यह कहना है कि “मुझे यूरोपीय संघ और अमेरिका में लाखों ट्विटर खातों को प्रभावित करने वाले बड़े पैमाने पर ट्विटर डेटा उल्लंघन का सबूत भी मिला है। वहीं मैंने प्रभावित खातों के लोगों से संपर्क भी किया है और उन्होंने इस बात को माना है कि उनका यह डाटा लीक किया गया है। 
    लोडर की माने तो इस डाटा को 2021 से पहले कभी नहीं लीक किया गया था।
    आपको यह भी बता दें कि इस साल जनवरी में API vulnerability fix का उपयोग करके गैर-सार्वजनिक जानकारी वाला डेटा ट्विटर से चोरी कर लिया गया था। और रविवार को जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यह डेटा दिसंबर 2021 में HackerOne बग बाउंटी प्रोग्राम में बताए गए Twitter API का प्रयोग करके करा गया था क्या आप जानते हैं कि अधिकांश डेटा में सार्वजनिक जानकारी शामिल थी, जैसे कि ट्विटर आईडी, स्थान, नाम, लॉगिन नाम और वेरिफिकेशन की स्थिति है जिसमें फोन नंबर और ई-मेल आईडी से संबंधित जानकारी भी शामिल थी।
    इसी के साथ इस पर अभी एलन मस्क की टिप्पणी नहीं आई है। वहीं आपको बता दें कि इससे पहले whats app के डेटा लीक की भी खबर सामने आई थी। एक रिपोर्ट में यह दावा भी पेश किया गया था कि Whats app से दुनिया से 84 देशों का डाटा चुराया गया था।

  • अब धूप से चार्ज करें अपना स्मार्टफोन और लैपटॉप

    डेस्क। स्मार्टफोन और लैपटॉप आजकल हमारी जिंदगी का बेहद ही अहम हिस्सा बन चुके हैं और आज के समय में कोई भी काम हो मोबाइल-लैपटॉप से मिनटों में हो जाते हैं। लेकिन इनको चार्ज करने के लिए बिजली की काफी जरूरत भी पड़ती है।
    लेकन अगर कभी ऐसा हो कि आप कहीं ऐसी जगह फंस जाए जहां बिजली नहीं है और आपके फोन और लैपटॉप की बैटरी भी खत्म जाए तो आप इसे चार्ज कैसे कर पाएंगे। इसी कड़ी में आपको अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी डिवाइस आ गई है जो धूप से भी फोन और लैपटॉप को कई बार चार्ज कर सकते है। बता दें इस डिवाइस का नाम हैं Solar Power Bank जो आपके फोन और लैपटॉप को धूप से बिना बिजली के चार्ज भी कर सकता है।
    Dexpole Solar Power Bank के स्पेसिफिकेशन
    Dexpole नाम की एक कंपनी ने सोलर पावर बैंक के लिए किकस्टार्टर कैम्पेन की शुरुआत करी है। इसमें आपको 65W USB-C चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है और ये एक सोलर बैटरी है। वहीं इससे धूप से आपके डिवाइस को फुल चार्ज भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि Dexpole Solar Power Bank में 24,000mAh की बैटरी दी जाती है और तीन इनपुट भी मिलते हैं। इसके सोलर प्लेट की मदद से डिवाइस 5घंटे में फुल चार्ज भी हो जाएगा।
    जानिए Dexpole Solar Power Bank के फीचर्स
    इस Dexpole Solar Power Bank में आपको चार सोलर पैनल मिलते हैं।
    आपको इसमें वॉल सॉकेट भी मिलता है जिससे डिवाइस को करीब 2घंटे में फुल चार्ज भी किया जा सकता है।
    वहीं इस डिवाइस में LED डिस्प्ले मिलता है जो चार्जिंग परसेंट को इंडिकेट भी करता रहता है।
    वहीं देखा जाए तो ये पावर बैंक iPhone 14 Pro Max को चार बार या iPad Pro को दो बार चार्ज भी कर सकता है और ये पानी में भी खराब नहीं होता है। 
    क्या है Dexpole Solar Power Bank की कीमत
    Dexpole Solar Power Bank की कीमत की बात करें तो फिलहाल 41परसेंट का डिस्काउंट इसपर दिया जा रहा है और इसकी कीमत करीब 146डॉलर यानि 11,871रुपये है।

  • Reliance Jio: लीक हुईं Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन

    Reliance Jio ने इसी साल घोषणा की थी कि वो भारत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं यह माना जा रहा था कि फोन 5जी सर्विस के शुरू होने के बाद पेश किया जाएगा। पर अभी तक लॉन्च के संकेत नहीं मिल हैं।
    फोन अब गीकबेंच पर भी दिखाई दिया, जिससे कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। लिस्टिंग से यह संकेत भी मिलते हैं कि फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। वहीं पता चला है कि यह लो-एंड स्मार्टफोन होगा और इसमें कई जबरदस्त फीचर्स भी होंगे तो आइए जानत हैं Jio Phone 5G की कीमत और इसके फीचर्स…
    Jio Phone 5G जल्द होने वाला है लॉन्च
    गीकबेंच पर मॉडल नंबर LS1654QB5 दिखाई देता है, जो Jio Phone 5G का है वहीं यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SoC कोडनेम होली से पावर भी लेगा। यह स्नैपड्रैगन 480+ SoC है, जो एक बजट 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म है। वहीं यह भी पता चला है कि फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज आपको मिलेगा। साथ ही फोन एंड्रॉइड 12 के साथ आएगा जिसमें टॉप पर जियो PragatiOS होने की संभावना है।
    फोन कई भाषाओं को सपोर्ट भी करेगा, जैसे JioPhone 4G में दिया जाता है। गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में फोन को 549 स्कोर भी मिला है और वहीं मल्टी-कोर टेस्ट में 1661 का स्कोर आपको प्राप्त हुआ है। कंपनी ने अभी तक फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी नहीं बताया है। पर इसके फीचर्स पहले ही लीक किए जा चुके हैं तो आइए जानते हैं लीक हुए फीचर्स के बारे में…
    जानिए Jio Phone 5G Specifications
    लीक हुई रिपोर्ट की माने तो Jio Phone 5G में 6.5-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 90HZ का रिफ्रेश रेट दिया हुआ होगा। साथ ही फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की तगड़ी बैटरी भी आपको मिलेगी। 
    फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया होगा, जिसमें 13Mp का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा हो सकता है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी होगा वहीं आपको बता दें, कंपनी ने अभी तक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है और यह उम्मीद है कि जल्द फोन के बारे में सारी डिटेल्स सामने भी आ जाएंगी। 

  • Oppo A78 5G: इन फिचर्स के साथ जल्द पेश होगा ये जबर्दस्त स्मार्टफोन

    डेस्क। Oppo A78 5G Launch Date Price in India: ओप्पो के कई स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें एक के बाद एक नए फोन शामिल होने के लिए तैयार भी हैं। वहीं इसी साल कंपनी ने अपना 5जी स्मार्टफोन ओप्पो ए77 5जी भी लॉन्च किया था, जिसके बाद कंपनी ओप्पो ए78 5जी को एशियाई मार्केट में लॉन्च भी करने वाली है।
    IMEI डेटाबेस और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन में ओप्पो ए78 5जी को साफ देखा गया था। वहीं इस फोन को सिंगापुर से सर्टिफिकेट भी दिया गया है। साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो का ये लेटेस्ट A78 5G इसी महीने लॉन्च भी हो सकता है। 
    तो बात करें ओप्पो ए78 5जी के डिजाइन की तो ये काफी लाइट भी हो सकता है। साथ ही फोन एक पतली बॉडी के साथ होगा और इसकी लिस्टिंग से ये जानकारी मिली है कि फोन का वजन केवल 180 ग्राम का है। और बात करें माप की तो इसका डाइमेंशन 163.8 x 75.04mm का होगा। 
    जानिए OPPO A78 5G की बैटरी
    ओप्पो A78 5G में तगड़ी बैटरी दी जाएगी वहीं यह 5000mAh की बैटरी होगी। और इसकी बैटरी में 33W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं यह बताया जा रहा है कि ये फोन ColorOS 13 पर काम भी करेगा। वहीं अगर कैमरे की अगर बात करें तो यह बताया जा रहा है कि फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है।
    क्या होंगे OPPO A78 5G के फीचर्स
    ओप्पो ए78 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया जाएगा और ये फोन 5जी बैंड्स के साथ पेश होगा और इसमें n5 / n7 / n38 / n44 / n66 5G का बैंड भी मिलेगा। इसी के साथ फोन में दो सिम के लिए डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। और ये वाई-फाई, जीपीएस, एलटीई, एनएफसी और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ पेश होगा।

  • Amazon Sale: आज से शुरू होगा महा डिस्काउंट ऑफर

    डेस्क। Amazon Fashion Sale: अमेजन फैशन ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट वार्डरॉब रिफ्रेश सेल के 11वें संस्‍करण को सबसे ज्यादा पसंदीदा फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के विस्‍तृत चयन पर विशेष डील्स के साथ शुरू करने की घोषणा भी की है।
    वहीं अब जैसे कि वर्ष 2022 समाप्‍त होने वाला है तो ये समय है पुरानी यादों को ताजा करने और संडे ब्रंच, वेडिंग सीजन, हाउस पार्टी या न्‍यू ईयर ईव को अपने प्रियजन के साथ अपने सबसे फैशनेबल परिधान के साथ जश्‍न मनाने का भी है। वहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी क्‍या योजना है, हम आपको अपैरल, शूज, हैंडबैग, वॉचेज, ज्‍वेलरी, किड्स वियर, ब्यूटी उत्‍पादों, लग्‍जरी ब्यूटी आदि सहित फैशन और ब्यूटी कैटेगरी के विस्‍तृत चयन भी उपलब्‍ध कराएंगे। 
    खरीदारी पर 50-80 प्रतिशत मिलेगा डिस्‍काउंट
    ग्राहक शुक्रवार, 9 दिसंबर से शुरू होने वाले और 14 दिसंबर 2022 तक चलने वाले पांच दिवसीय शॉपिंग इवेंट के दौरान 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट भी हासिल कर सकते हैं। वहीं उपभोक्‍ता वैन हुसैन, बीबा, ल‍िवाइस, वेरोमोडा, ओनली, एलेन सॉली, पूमा, एडिडास, ऑले, बेला वीटा, मेबलीन, झावेरी पर्ल्‍स, जीवा, टाइमेक्‍स, फास्‍ट्रैक, अमेरिकन टूरिस्‍टर, लैवी आदि सहित 1000 से अधिक टॉप ब्रांड्स के 9 लाख से ज्‍यादा स्‍टाइल में से चुनकर खरीदारी भी कर सकते हैं। 
    इसी कड़ी में ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स जैसे टॉमी हिलफ‍िगर, कोलम्बिया, माइकल कोर्स, एम्‍पोरियो अरमानी, मोकोबारा, डीकेएनवाई, हाईडिजाइन, एल्‍डो आदि के प्रीमियम कलेक्‍शन की खरीदारी 50-80 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर भी कर सकते हैं। 
    न्‍यूनतम 70 प्रतिशत मिलेगा डिस्‍काउंट
    उपभोक्‍ता क्लियरेंस स्‍टोर से न्‍यूनतम 70 प्रतिशत डिस्‍काउंट पर अपने पसंदीदा ब्रांड्स की खरीदारी आराम से कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने पहले ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी भी हासिल कर सकते हैं और 20 प्रतिशत कैशबैक को भीं प्राप्‍त कर सकते हैं और 2 या अधिक उत्‍पादों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की बचत होगी। खरीदार इन ऑफर्स का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं और सीजन के सर्वश्रेष्ठ रुझानों को प्राप्त भी कर सकते हैं।

  • उमंग आपको देता है आधार कार्ड से जुड़ी ये सुविधाएं

    डेस्क। Aadhar Card Update: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्‍य जरूरी कामों में इसका उपयोग होता है। वहीं आपको बता दें कि अमूमन कई सरकारी और निजी कामों में आधार कार्ड की जरूरत भी होती है। साथ ही इसीलिए सरकार द्वारा UMANG APP को भी लांच किया गया है जिससे लोगो को आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने में कोई दिक्कत भी न हो।
    आपको बता दें कि उमंग ऐप आधार (Aadhaar Card) से संबंधित कई सेवाएं भी प्रदान करती है। वहीं अब उमंग ऐप यूजर्स आधार से जुड़ी और सेवाओं का लाभ आसानी से भी उठा सकेंगे।
    इस कड़ी में उमंग ऐप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में किए गए एक ट्वीट के अनुसार, ‘उमंग ऐप पर My Aadhaar ने सिटीजन सेंट्रिक सेवाओं की एक नई श्रृंखला भी जोड़ी है। वहीं उमंग ऐप को अभी डाउनलोड करके अधिक जानकारी प्राप्त करें या 97183-97183 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं।’
    Umang App ने जोड़ी कौन सी 4 सुविधाएं
    आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Verification): इस सेवा का उपयोग आप आधार की स्थिति को चेक करने के लिए कर सकते हैं।
    उमंग ऐप के जरिए आप एनरोलमेंट या अपडेट अनुरोध की स्थिति को भी आराम से चेक कर सकते हैं।
    आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल भी आप आसानी से वेरिफाई कर सकता है।
    EID/आधार नंबर प्राप्त करें: आप आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी (EID) का पता लगाने के लिए भी इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
    साथ ही उमंग ऐप से उठाएं आधार की इन सेवाओं का लाभ –
    आधार डाउनलोड
    जनरेट वर्चुअल आईडी
    प्रमाणीकरण इतिहास
    ऑफलाइन ई-केवाईसी
    पेमेंट इतिहास बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक भी कर सकते हैं।

  • इस टेक्निक से खत्म हो जाएगी बांझपान की दिक्कत, बच्चें का रंग तक चूज कर सकेंगे आप

    डेस्क। साइंस के क्षेत्र में हर रोज कई ऐसी खोज हो रहीं हैं जो आपको हिलाकर रख दे साथ ही ऐसा ही एक खोज मां और बच्चे के जन्म से जुड़ी भी सामने आईं है। अगर यह सच होता है तो कोई भी महिला बिना बच्चे किए नहीं रहेगी।अब आर्टिफिशियल कोख से बच्चों का जन्म संभव हो पाएगा। वहीं एक कंपनी ने यह दावा भी किया है कि हर साल 30,000 हजार बच्चे आर्टिफिशयल कोख से पैदा होंगे।
    बता दें एक्टोलाइफ नाम की कंपनी ने आर्टिफिशियल कोख से बच्चे पैदा करने का दावा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ है। वहीं इस कड़ी में दुनिया में लाखों ऐसी महिलाएं भी हैं जिनका यूट्रस (बच्चेदानी) नहीं हैं। इनके ऊपर बांझपन का तगमा लगा होता है, वो भी साइंस के इस चमत्कार से अब मां बन सकती हैं। इस तकनीक का नाम पूरा आर्टिफिशियल गर्भाशय फैसिलिटी(artificial womb facility) ही है। वहीं इस कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली आर्टिफिशियल कोख की तरह काम करने वाला है।
    रिसर्च में लगे है 50 साल
    EctoLife, जो एक वर्ष में 30,000 बच्चों को विकसित करने में सक्षम होने का दावा कर रही है, के बारे में यह कहा जाता है कि 50 सालों के अभूतपूर्व वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित है। वहीं यह अवधारणा बर्लिन स्थित बायोटेक्नोलॉजिस्ट और विज्ञान संचारक हाशेम अल-घाइली के दिमाग की उपज रही है। उनका यह भी कहना है कि ये सुविधा बांझ दंपतियों को एक बच्चे को गर्भधारण करने और अपनी संतान के सच्चे जैविक माता-पिता बनने की अनुमति प्रदान करेगी। 
    बच्चे की आंख और बालों का रंग भी तय कर सकते हैं माता-पिता
    कंपनी आर्टिफिशियल तरीके से बच्चे पैदा करने के लिए कई तरह के पैकेज आपको देगा। वहीं एलीट पैकेज में आपको कृत्रिम गर्भ में प्रत्यारोपित करने से पहले भ्रूण को आनुवंशिक रूप से इंजीनियर करने की अनुमति भी देता है।आंख और बालों के रंग से लेकर ताकत, ऊंचाई और बुद्धि तक सब कुछ आसानी से चुना जा सकता है और विरासत में मिली आनुवांशिक बीमारियों से भी आराम से बचा जा सकता है।
    मृत्युदर को रोकने का काम करेगी यह साइंस
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की माने तो, गर्भावस्था की जटिलताओं से लगभग 300,000 महिलाओं की मृत्यु भी हो जाती है। एक्टोलाइफ कृत्रिम गर्भ मानव पीड़ा को कम करने और सी-सेक्शन की संभावना को भी कम करने के लक्ष्य से डिज़ाइन किया गया है। 

  • बस इन बदलावों से आप अपने स्मार्टफ़ोन को कर पाएंगे 5G से कनेक्ट

    डेस्क। देश में 5G रोलआउट शुरु हुए दो महीने से ज्यादा हो चुका है और दर्जनों शहरों में यूजर्स को 5G स्पीड का फायदा भी मिल रहा है। वहीं इस कड़ी में कुछ 5G डिवाइसेज में अब तक 5G नेटवर्क का विकल्प नहीं मिल रहा है और उनके यूजर्स जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का इंतजार भी कर रहे हैं।
    कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने अब अपने 5G iPhone मॉडल्स के लिए iOS 16.2 रोलआउट भी किया है जिसके बाद इन्हें 5G नेटवर्क से जोड़ा भी जा सकेगा।
    साथ ही ऐपल करीब एक महीने से iOS 16.2 की टेस्टिंग कर रही थी और अब यह अपडेट सभी यूजर्स के लिए रिलीज भी किया गया है। वहीं अगर आप उन यूजर्स में से हैं, जिनके शहर में Jio या Airtel की 5G सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं वहीं आपके पास 5G सपोर्ट वाला iPhone मॉडल है तो सेटिंग्स के सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर लेटेस्ट iOS अपडेट इंस्टॉल भी कर सकते हैं। साथ ही डिवाइसेज तक यह अपडेट पहुंचने में कुछ दिन का वक्त भी लग सकता है।
    बता दें इन iPhone मॉडल्स को मिल रहा है अपडेट
    ऐपल पिछले तीन साल से 5G इनेबल्ड iPhone लॉन्च भी कर रही है। वहीं इन डिवाइसेज में iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और iPhone SE (2022) भी शामिल हैं।
    लेटेस्ट iOS 16.2 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें और आपको (WiFi कनेक्ट ना होने की स्थिति में) 5G का आइकन सबसे ऊपर दिखने लगेगा। अब इसके बाद आपको सेटिंग्स ऐप ओपेन करना होगा और Cellular के बाद Cellular Data Options पर जाना होगा। 
    यहां आप डिफॉल्ट Auto मोड इनेबल भी रख सकते हैं, जिससे डिवाइस खुद कनेक्शन स्पीड ये करते हुए बैटरी की बचत भी करेगा। 
    iOS 16.2 के साथ आपको मिलेंगे ये नए फीचर्स 
    आईफोन यूजर्स को 5G सपोर्ट के अलावा और भी नए फीचर्स iOS 16.2 अपडेट के साथ दिए भी जा रहे हैं। इनमें बग्स और सिक्योरिटी अपडेट्स जैसी सुविधा भी शामिल हैं।
    वहीं कंपनी नई Freeform ऐप लाई है, जो यूजर्स को उनके आइडिया स्क्रिबल करने का विकल्प भी देगी। Apple Music Sing की मदद से पसंदीदा गानों पर Karaoke का विकल्प आपको मिलेगा। वहीं, इमरजेंसी SOS वाया सैटेलाइट को अन्य आईफोन मॉडल्स का हिस्सा भी बनाया जाना तय है।

  • कहीं आप ना हो जाएं Hi Mum का शिकार, कैसे रहें सावधान

    डेस्क। हैकर्स जहां वॉट्सऐप पर अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं अब ठग परिवार का सदस्य होने का दिखावा कर लोगों को अपना जाल में फंसा रहे हैं और मोटी रमक भी लूट ले रहे हैं।
     द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय ‘Hi Mum’ नाम का स्कैम चर्चा में है और जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों वॉट्सऐप यूजर्स को $7 मिलियन या 57 करोड़ रुपये से अधिक का चूना भी लगा हुआ है।
    ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता और प्रतिस्पर्धा आयोग (ACCC) की माने तो इसके अनुसार, पिछले तीन महीनों में इस घोटाले से पीड़ितों की संख्या में दस गुना की वृद्धि हुई है।
    जानिए कैसे काम करता है Hi Mum स्कैम?
    इस खतरनाक घोटाले की शुरुआत पीड़ित को वॉट्सऐप पर एक परिवार के सदस्य या दोस्त के रूप में यह दावा करने वाले मैसेज से होती है कि उन्होंने अपना फोन खो दिया है या फिर ये डैमेज हो गया है। एक बार जब वे पीड़ित का विश्वास जीत लेते हैं, तो वे कहेंगे कि उन्हें मदद की सक्त जरूरत है, जो ज्यादातर मामलों में पैसों से जुड़ी हुई होती है। पीड़ित तब उन्हें यह सोचकर पैसे भेजता है कि वे अपने बेटे/बेटी की मदद कर रहे हैं और हकीकत में उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा रहा होता है।
    भारत में फिलहाल इस तरह के घोटालों की कोई शिकायत नहीं मिली है। भारतीयों के लिए इसे एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए क्योंकि भारत भी पिछले कुछ वर्षों में साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि दर्ज कर रहा है। 
    यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स भी दे रहे हैं, जो आपको ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।
    – अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेटकर दें।  
    – जिन वेबसाइटों पर आप भरोसा नहीं करते, उनके साथ अपना पर्सनल नंबर साझा न करें।
    – अपना ओटीपी किसी से भी शेयर न करें।
    – अपने बैंक कार्ड डिटेल्स जैसे पिन और सीवीवी दूसरों के साथ कभी भी शेयर न करें।
    – केवल विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।
    – सुरक्षित ब्राउजर्स से इंटरनेट एक्सेस करें।
    – अनजान नंबरों से आने वाले कॉल का जवाब न दें, जिसपर आपको संदेह लगे।
    – लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट के साथ अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप को अपडेट भी रखें।
    – वॉट्सऐप पर अनजान कॉन्टैक्ट्स द्वारा शेयर किए गए यूआरएल पर कभी भी क्लिक न करें।
    – सोशल मीडिया पर यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो स्वयं को आपका मित्र या परिवार का सदस्य कहता है, तो हमेशा उनकी पहचान को सत्यापित करें।

  • Amazon Sale: Xiaomi, iQOO, Realme, Oppo, Lava के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट

    डेस्क। Amazon की नई सेल शुरू हो चुकी है। वहीं इस सेल का नाम Amazon Smartphone Upgrade Days Sale रखा गया है। और इस सेल में कंपनी कई फोन्स और एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट भी दे रही है। इस सेल के दौरान Xiaomi, iQOO, Realme, Oppo, Lava और दूसरे फोन्स पर छूट भी दी जा रही है।
    बता दें सेल के दौरान लेटेस्ट Redmi A1, iQOO Z6 Lite, Redmi 11 Prime 5G, realme Narzo 50i स्मार्टफोन्स पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन अपग्रेड डेज सेल  14 दिसंबर तक चलेगी। बायर्स को HDFC बैंक और फेडरेल बैंक कार्ड से एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है।
    Xiaomi
    Xiaomi स्मार्टफोन्स को भी इस सेल के दौरान बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है वहीं Xiaomi के फोन्स पर एडिशनल बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके आलावा  आप काफी कम कीमत पर फोन्स को खरीद भी सकते हैं। साथ ही सेल के दौरान Redmi A1 को 5579 रुपये, Redmi 10A को 7469, Redmi 11 Prime 5G को 11,999 रुपये और Redmi Note 11 को 10,999 रुपये में खरीदा भी जा सकता है।
    iQOO
    iQOO के फोन्स को गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर भी जाना जाता है। इसके साथ ही सेल के दौरान iQOO के फोन्स पर भी जबरदस्त डील दी जा रही है और इस सेल में आप iQOO Neo 6 को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद भी सकते हैं। वहीं iQOO Z6 Lite को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
    Realme
    कस्टमर्स डिस्काउंट और ऑफर का फायदा Realme के फोन्स पर भी उठा सकते हैं Realme Narzo 50A Prime को सेल के दौरान 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स भीं दिए हुए हैं।
    OPPO
    अपग्रेड डेज सेल के दौरान OPPO के फोन्स को भी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है वहीं इस सेल में नए लॉन्च हुए फोन्स को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा भी जा सकता है। OPPO F21s Pro 5G को 24,499 रुपये में सेल के दौरान बेचा जा रहा है और दूसरे फोन्स पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है।