Category: tech-news

  • Flipkart Black Friday Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट

    डेस्क। Flipkart Black Friday Sale: पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज से ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) लाइव भी हो चुकी है। 25 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्राेनिक आइटम्स (electronic items) पर बंपर छूट दी जा रही है।
    ब्लैक फ्राइडे सेल में खासतौर पर ये स्मार्टफोन्स (smartphones) काफी अधिक डिस्काउंट के साथ पेश हुए हैं। आज हम आपको फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल (Flipkart Black Friday Sale) से 10 हजार की रेंज में मिल रहे 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स की डील के बारे में बताएंगे।
    Realme C31: साल 2021 में रियलमी का यह स्मार्टफोन बेस्टसेलिंग भी रहा है। फोन 5000mAh पावरफुल बैटरी के साथ पेश होता है। Realme C31 की कीमत 10999 रुपये है, वहीं सेल में इसे मात्र 9299 की प्राइज पर खरीदा भी जा सकता है।
    Infinix Note 12: यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस सेल में 15999 रुपये वाला Infinix Note 12 डिवाइस डिस्काउंट के बाद 8549 रुपये की कीमत पर पेश भी हुआ है।
    Redmi 9 Activ: रेडमी के इस स्मार्टफोन में HD+ IPS डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 6GB RAM और 128GB का स्टोरेज देती है। Redmi 9 Activ को सेल में 9449 रुपये की कीमत पर खरीदा भी जा सकता है, वहीं इसकी कीमत 12999 रुपये हैं।
    Moto G22: मोटो का यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले का साथ उपलब्ध है। वहीं इस स्मार्टफोन में 50MP क्वॉड कैमरा और फ्रंट 16MP का दिया 
    हुआ है। फ्लिपकार्ट सेल में 13999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन 8999 रुपये में दिया जा रहा है।
    Samsung F22: इस डिवाइस में 6000mAh बैटरी पैक फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश होती है। वहीं फोन में 48MP का कैमरा भी है। और Samsung F22 की कीमत 14999 रुपये बताई है और सेल में 9399 रुपये में इसे आप खरीद भी सकते हैं।

  • ट्रांजेक्शन करते समय बरतें सावधानी नहीं तो होंगे फ्रॉड के शिकार

    तकनीकी– अब समय काफी बदल गया है। लोग अब कैश का इस्तेमाल कम कर रहे हैं और यूपीआई पेमेंट को चुन रहे हैं। डिजिटल पेमेंट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है तो इसमे जालसाजी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लोगों को पता भी नहीं चलता है और उनके खाते से पैसा उड़ जाता है।
    वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनके उपयोग से आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको कभी भी अपना ओटीपी और एटीयम नम्बर शेयर करने से बचना चाहिए। 
    वही अगर आप पब्लिक कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उससे कभी भी ऑनलाइन पेमेंट न करें। इसके साथ ही अपने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन वालेट का पासवर्ड कठिन बनाएं और समय समय पर इसे परिवर्तित करते रहें।
    इसके अलावा जब आप अपनी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रोसेस कम्प्लीट कर लें। तो आपको अपनी ब्राऊज़िंग हिस्ट्री डिलीट कर देनी चाहिए।

  • व्हाट्सएप वीडियो कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड, इससे आसान नहीं है कोई तरीका

    डेस्क। Smartphone Tips: एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर इस ऐप (XRecorder) को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड भी कर सकते हैं और इस ऐप को डाउनलोड कर इस पर मांगी गयी कुछ परमिशन को अलाव कर अपने फोन में इसे इंस्टॉल भी कर लें।
    Video Call Recording Tips: दुनिया में वॉट्सऐप सबसे ज्यादा ईजी टू यूज ऐप बना हुआ है। वहीं ये ऐप आसानी से ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स के मोबाइल में भी आपको मिल जाएगी। वॉट्सऐप के अलावा भी कई ऐप हैं, जो इंस्टेंट मेसेजिंग की सुविधा देती हैं और उन सभी में से वाट्सप के यूजर्स की संख्या सबसे अधिक बताई गई है।
    इससे आप मैसेज भेजने के साथ ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी कर सकेगें वहीं कई बार लोगों को वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने की जरूरत भी पड़ जाती है। ताकि वो उन चीजों को फिर से देख पाएं। लेकिन वॉट्सऐप पर अभी तक ऐसा कोई भी विकल्प नहीं है और इसके लिए हम आपको एक तरीका भी बताने जा रहे रहे हैं जिससे आप वीडियो कॉल आसानी से रिकॉर्ड कर पाए।
    एंड्राइड फोन में कैसे करें वीडियो कॉल को रिकॉर्ड (XRecorder)
    एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर इस ऐप (XRecorder) को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आराम सेवडाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड कर इस पर मांगी गयी कुछ परमिशन को अलाव कर और इसे इंस्टॉल कर पाएंगे। वहीं इसके बाद इस ऐप का रिकॉर्डिंग सिंबल आपको मोबाइल स्क्रीन पर नजर भी आ जाएगा। वहीं अब आपको कभी भी इनकमिंग या आउटगोइंग वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने में परेशानी नहीं होने वाली। 
    आईफोन यूजर भी ऐप का प्रयोग कर सकते हैं, पर उन्हें ऐसा करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आईफोन में बहुत ही आसानी से वॉट्सऐप वीडियो कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं इसके लिए पहले वीडियो कॉल करे, कॉल करने के बाद फोन के बॉटम से ऊपर की तरफ स्वाइप करें और यहां पर आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का विकल्प मिल जायेगा। साथ ही अगर न मिले तो फोन की सेटिंग में कंट्रोल सेंटर पर जाकर, इस ऑप्शन को इनेबल कर लीजिए और अब आपकी वॉट्सऐप वीडियो कॉल रिकॉर्ड होने लग जाएंगी।

  • ब्लूबगिंग बना खतरा, आपके डेटा पर हैकर्स की नजर

    डेस्क । बगिंग हैकिंग का एक रूप है कि इसके जरिए हैकर्स सर्च ब्लूटूथ कनेक्शन के माध्यम से यूजर के डेटा तक को एक्सेस हासिल कर सकते हैं वहीं एक बार जब हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर देता है, तो वह आपके फोन पर होने वाली सभी बातचीत को भी सुन सकता है।
    वहीं इतना ही नहीं हैकर्स आपके टेक्स्ट मैसेज भी पढ़ सकता है और उन्हें भेज भी सकता है। इसके साथ ही ब्लूबगिंग शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 2004 में एक जर्मन शोधकर्ता मार्टिन हर्फर्ट ने उस समय किया था, जब उन्होंने देखा कि एक हैकर्स ने ब्लूटूथ से लैस लैपटॉप को हैक कर दिया हैं।
    ब्लूबगिंग हैकिंग पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
    ब्लूबगिंग नामक एक प्रक्रिया के माध्यम से एक हैकर इन ऐप्स और डिवाइसों तक अनधिकृत एक्सेस को प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार कंट्रोल भी कर सकते हैं दरअसल, हाल ही में एक्सपर्ट्स ने पाया कि कोई भी पकड़ का उपयोग करती है, सिरी, फोन पर बातचीत और टेक्स्ट मैसेज जैसा आपका डेटा रिकॉर्ड कर सकने में सक्षम है।
    वहीं अगरअगर आपका डिवाइस हैकर के लगभग 10 मीटर के दायरे में हैं, तो वह उसे आसानी से हैक भी कर सकता है। वहीं हैकर्स आपके डिवाइस के साथ पेयरिंग करने के बाद उसमें मैलवेयर इंस्टॉल कर देता है और आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को डिसएबल कर देता है. इसके बाद हैकर्स आसानी से आपके डेटा तक हासिल भी कर सकता है।
    वहीं आप आसानी से खुद ब्लूबगिंग से बच भी सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अगर ब्लूटूथ का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इसे ऑफ करदीजिए साथ ही किसी भी Unidentified डिवाइस से अपना डिवाइस को पेयर न करें और न ही ऐसे डिवाइस की पेयर रिक्वेस्ट को भी स्वीकार करें।

  • Trending Science news: क्या आपने कभी धरती को घूमते देखा है

    डेस्क। Trending Science news: हम सब बचपन से यह पढ़ते आ रहे हैं कि पृथ्वी को अपनी धूरी पर यानी अपनी जगह पर एक चक्कर या 360 ड्रिगी घूमने में 24 घंटे का वक्त पूरा समय लगता है। वहीं आपको बता दें कि पृथ्वी अपनी धूरी पर करीब 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा के स्पीड के साथ घूमती है।
    24 घंटे का एक चक्कर एक दिन और रात के बराबर का होता है। वहीं इस कड़ी में धरती इन चक्करों के साथ ही सूरज का भी चक्कर लगाती है और धरती के द्वारा सूरज का एक चक्कर लगाने में एक साल यानी करीब 365 दिन का समय लग जाता है। इसी के साथ पृथ्वी का कई बार अपनी धूरी पर घूमने का वीडियो स्पेस स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया है लेकिन जो वीडियो आपके सामने पेश किया जा रहा है वह धरती के बहुत नजदीक से बनाया गया हुआ है।
    जानिए इस वीडियो में क्या है खास 
    जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसे ट्विटर पर Buitengebieden नाम के एक एकाउंट से पोस्ट भी किया गया है। वहीं इस वीडियो में आप धरती के रोटेशन को भी समझ पाएंगे। इसमें आपको धरती घूमते हुए दिखाई दे रही है और इस 19 सेकेंड के वीडियो में आप आसमान का रंग बदलते हुए भी देख सकते हैं जिसमें धरती का हिस्सा सूरज से विपरित दिशा यानी पीछे की ओर जाता हुआ दिखाई देता है और धीरे-धीरे शाम भी हो रही है।
    इस दौरान वीडियो में बाकी चीजों के तेज मूवमेंट को भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो पोस्ट करने वाले ने लिखा कि इसे गाइरोस्कोपिक कैमरे की मदद से शूट किया गया है।
    जानिए कैसा रहा यूजर का रिएक्शन
    इस वीडियो को पोस्ट होने के बाद से अब तक 3.4 मिलियन बार देखा भी जा चुका है और 26 हजार से ज्यादा बार इसे रिट्वीट भी किया गया है। वहीं करीब 16 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है और इस वीडियो को यूजर खूब पसंद भी कर रहे हैं।

     

  • अब पैन को आधार से लिंक करने का आखिरी मौका, ये है लास्ट डेट

    डेस्क। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो तुरंत सचेत हो जाइए। इनकम टैक्स की धारा 1961 के तहत पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 की रखी गई है।
    पहले आधार और पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख  31 मार्च 2022 की थी पर अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इसे अगले 1 साल के लिए बढ़ा दिया है और  31 मार्च 2023 तक आप अपने पैन कार्ड का पहले की तरह यूज भी कर सकते हैं।
    1 जुलाई के बाद से कटेगा 1,000 रुपये का चालान
    इससे पहले 31 मार्च 2022 से 30 जून 2022 तक पैन को आधार से लिंक करवाने पर 500 रुपये का चालान भी कटता था। वहीं 1 जुलाई 2022 के बाद पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के लिए आपको 1,000 रुपये के जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा।
    आपको यह भी बता दें कि अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक ना कर पाने की स्थिति में 1 अप्रैल 2023 से आपका पैन कार्ड इनवेलिड होने वाला है। वहीं अगर आप भी अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इसे पूरा कर सकते हैं।
    1.सबसे पहले आप इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं और Link Aadhaar पर टैप करें।
    2. इसके बाद आप अपने पैन और आधार का नंबर एंटर करें और फिर ‘Validate’ पर जाएं।
    3. अगर आपका पैन आधार से पहले से लिंक होगा तो आपके स्क्रीन पर ‘PAN is already linked with the Aadhaar or with some other Aadhaar’ लिख कर आएगा।
    4. वहीं अगर आपका पैन आपके आधार से लिंक नहीं है वहीं अगर आपने एनएसडीएल पोर्टल पर चालान का पेमेंट किया है तो पेमेंट की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग द्वारा वैलिडेट भी की जाएगी।
    5. इसी कड़ी में आपके पैन कार्ड और आधार के सही पाए जाने के बाद आपके पास एक पॉप अप नोटिफिकेशन “Your payment details are verified” भी आएगा।
    6. इसके बाद सभी जरूरी डीटेल्स को भर ले वहीं इसके बाद आपके फ़ोन  पर 6 डिजिट का OTP bhi आएगा जिसे आपको Link Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करके एंटर करना पड़ेगा।
    7. अंत में अपने रिक्वेस्ट को सबमिट करने के बाद आप इसके स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।

  • कम कीमत में आपको यहां मिलेंगी जबर्दस्त फीचर्स वाली स्मार्ट वॉच

    डेस्क। Best Smart Watch Under 3000: हाल में ही अमेजन पर एक वॉच लॉन्च हुई है जो ऑफर में 57% के डिस्काउंट पर दी जा रही है। बता दें इस वॉच की खासियत है कि इससे ECG का टेस्ट कर सकते हैं और अपना BP भी नाप सकते हैं।
    Amazon Deal On Smart Watch: अमेजन पर एक ऐसी स्मार्ट वॉच पेश है जिसकी कीमत 3 हजार रुपये से भी कम की है वहीं इसके फीचर्स जानकर आप हैरान हो जाएंगे।  
    इस वॉच में ECG टेस्ट, हार्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीजन लेवल और BP भी नापा जा सकता हैं। इस वॉच का डायल 1.9 इंच का है और इसमें आपको दो स्ट्रैप भी मिल रही हैं जिनको आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।
     1-IZI SmartPro 1.9″ PPI 326 UHD Largest Display Bluetooth Calling Smartwatch – IP68
    इस वॉच की कीमत है 6,999 रुपये है जो ऑफर में 57% के डिस्काउंट के बाद 2,999 रुपये में मिल रही है। वहीं इसमें वॉइस असिस्टेंट का भी फीचर है।
    फिटनेस के लिये ये बेस्ट स्मार्ट वॉच है जिसमें ECG कर सकते हैं।  इसके लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होता है । इसके साथ ही आप इसमें BP भी मॉनिटर कर सकते हैं। 
    इस वॉच में में ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ पीरियड सायकल का भी आप ट्रैक रख सकते हैं। इसमें इमरजेंसी टैप कॉलिंग का फीचर भी है। वहीं साथ ही इसमें 22 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद है।
    इस वॉच की दूसरी खासियत यह भी है इसका डायल जिसका साइज 1.9 इंच का है और डिस्प्ले UHD है। आपको बड़ा साइज का डायल होने की वजह से स्क्रीन पर सारे नोटिफिकेशन क्लीयर दिखाई भी देते हैं।
    इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर है और माइक भी दिया हुआ है जिससे वॉच से ही एकदम साफ आवाज में फोन भी कर सकते हैं या कॉल रिसीव करने की सुविधा भी मिलती  हैं।
    इस वॉच में दो स्ट्रैप हैं जिसमें 1 मेटल में स्टेलनेस स्टील की है वहीं दूसरी सिलिकॉल स्ट्रैप है। वॉच में 6 कलर का ऑप्शन मौजूद है।
    वहीं फोन में 500 से ज्यादा फेस हैं और बैटरी 5 दिन तक आराम से चलती है। वॉच की रेटिंग IP68 और ये 3ATM लेवल की वाटर एंड डस्टप्रूफ भी है। 
    2-Fire-Boltt Dazzle Plus Smartwatch Full Touch Largest Borderless 1.81″ Display 
    बड़े डायल की स्मार्ट वॉच में दूसरा बेस्ट ऑप्शन फायर बोल्ट की वॉच है जो हाल ही में लॉन्च हुई है वहीं इस वॉच पर सीधे 83% का डिस्काउंट भी मिल रहा है। 
    इस वॉच की कीमत 11,999 रुपये लेकिन ऑफर में खरीद 1,999 रुपये में मिल रही है वहीं अगर बड़े डायल की वॉच पसंद करते है तो ये बेस्ट स्मार्ट वॉच है। वहीं इसमें पसंद के 5 कलर भी मिल जाएंगे।
    इस वॉच की खासियत ये है कि इसका डायल जो 1.81 इंच का है। बड़े डायल पर कोई भी नोटिफिकेशन आसानी से देख सकते हैं। वहीं इसका फुल टच बॉर्डरलेस HD डिस्प्ले है जो देखने में और भी बड़ा लगता है।
    वॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड फेस मौजुद हैं और साथ ही 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी हैं। इसकी IP68 रेटिंग है और इसे पहनकर स्विमिंग भी की जा सकती है। वॉच में हार्ट रेट, ब्लड में ऑक्सीजन और बाकी फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं।

  • जल्द आएगा व्हाट्सएप पर ये जबर्दस्त फीचर, मीडिया फाइल्स के साथ भेज पाएंगे ये

    डेस्क। 2 करोड़ यूजर्स के साथ वॉट्सऐप दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चूका है। वहीं अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब iOS में अपने फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन फीचर को रोल आउट करने वाला है।
    साथ ही यह फीचर यूजर्स को कैप्शन के साथ वीडियो, इमेज, GIF और डॉक्यूमेंट शेयर करने की सुविधा भी देगा। इसके अलावा, यूजर्स कैप्शन को भी हटा सकते हैं।
    जानिए वॉट्सऐप के नए वर्जन में कैसे मिलेगा अपडेट
    WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट यह बताती है कि यूजर इस ऐप का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब वे ऐप स्टोर से iOS 22.23.77 के लिए वॉट्सऐप के स्टेबल वर्जन को इंस्टॉल करेंगे।
    कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
    वॉट्सऐप का नया फीचर यूजर्स को अपने परिवार, दोस्तों और अन्य कॉन्टैक्ट्स को कैप्शन के साथ इमेज, वीडियो, GIF शेयर करने की अनुमति भी देगा।जब उपयोगकर्ता मीडिया के साथ कैप्शन साझा करेंगे तो स्क्रीन के निचले भाग में एक नया व्यू सामने आएगा। और यह उन्हें सूचित करेगा कि सुविधा आपके लिए सक्षम है या नहीं। 
    वही इसके अलावा, यदि यूजर इसे हटाना चाहते हैं तो फॉरवर्ड करने से पहले मीडिया से कैप्शन को हटाने के लिए एक डिसमिस बटन भी उपलब्ध होगा।
    इसके साथ ही अगर आप कैप्शन के साथ कोई इमेज या GIF bhi शेयर करते हैं, तो iOS यूजर्स को कैप्शन से संबंधित कीवर्ड टाइप करके पुरानी फाइलों को खोजने में मदद मिलने वाली है।
    इस पुराने फीचर को भी कर रहा रोलआउट
    एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म विंडोज बीटा वर्जन पर कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करने की क्षमता को भी रोल आउट कर रहा है इसके अलावा इसकी मदद से यूजर्स एक ही चैट शेयर शीट में कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर भी कर सकेंगे। वही ऐसे में जब कोई कॉन्टेक्ट कार्ड शेयर करेगा, तो रिसीवर इसे अपनी एड्रेस बुक में आसानी से जोड़ भी सकेगा। आपको बता दें कि विंडोज 2.2247.2.0 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा डाउनलोड करने के बाद कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध होगा।

  • आज आएगी डिजिटल करेंसी तो अबतक UPI से क्या करते थे आप? जानिए अंतर

    डेस्क। भारत में अब लोग जेब के वॉलेट में नहीं बल्कि पेमेंट वॉलेट में पैसे लेकर चलने वाले हैं और इसकी शुरुआत एक दिसंबर यानी आज से होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक 1 दिसबंर से रिटेल डिजिटल रुपये को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
    पायलट प्रोजेक्ट के दौरान रिटेल डिजिटल रुपये के डिस्ट्रीब्यूशन, इस्तेमाल और इसे तैयार करने के पूरे प्रोसेस को अच्छी तरह से टेस्ट भी किया जाएगा। वहीं रिजर्व बैंक के इस डिजिटल करेंसी को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का नाम भी दिया है। पर डिजिटल रुपये का नाम सुनकर आपके दिमाग में ये सवाल तो घूम ही रहा होगा कि अगर इसकी शुरुआत अब हो रही है, तो हम पेटीएम, गूगल-पे और फोन-पे से अबतक क्या करते आ रहे हैं।
    UPI और डिजिटल रुपये में क्या होता है अंतर
    आज के समय में हम किसी भी दुकान पर तमाम तरह के ई-वॉलेट से UPI का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं। पर इसे डिजिटल करेंसी नहीं कहा जा सकता क्योंकि UPI के जरिए ट्रांसफर किया गया पैसा फिजिकल करेंसी के जरिए ही चलता है और ये मौजूदा फिजिकल करेंसी के समकक्ष में ही UPI पेमेंट के लिए मुद्रा का इस्तेमाल भी किया जाता है। डिजिटल रुपया अपने आप में अंडरलाइंड पेमेंट होगा वहीं इसका इस्तेमाल करेंसी के बदले डिजिटल भुगतान के लिए भी किया जा सकेगा।
    जानकारी के लिए बता दें रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला E-Rupee एक डिजिटल टोकन की तरह से काम करता है वहीं दूसरे शब्दों में कहें तो CBDC आरबीआई की ओर से जारी किए जाने वाले करेंसी नोट का डिजिटल स्वरूप भी है। साथ ही अब यूपीआई और डिजिटल रुपये में एक और अंतर होता है।
    यूपीआई पेमेंट डायरेक्ट बैंक अकाउंट टू बैंक अकाउंट होता ही है। साथ ही रिजर्व बैंक ने डिजिटल रुपये के लिए कहा है कि पायलट प्रोजेक्ट में शामिल बैंकों के डिजिटल वॉलेट के माध्यम से इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस कड़ी में अब क्या है कि UPI को अलग-अलग बैंक हैंडल करते हैं और ये बैंक रिजर्व बैंक की निगरानी में काम भी करते हैं। पर आपके डिजिटल रुपये को सीधा रिजर्व बैंक द्वारा ही ऑपरेट और मॉनिटर भी किया जाएगा। वहीं बाकी के बैंक इसके डिस्ट्रिब्यूशन में शामिल होंगे और इसकी डोर RBI के हाथ में होगा।

  • जल्दी ही खत्म हो जाएगा मोबाइल फोन में डुअल सिम का सिस्टम

    डेस्क। भारत में जल्द मोबाईल फोन में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। वहीं आपको रिचार्ज प्लान्स के लिए पहले से ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। कुछ दिनों पहले ही एयरटेल ने इसका टीजर ड्रॉप जारी कर दिया है, इसके बाद जियो और वीआई पिछले साल की तरह एक बार फिर रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी कर सकते हैं।
    और इस देश में इस समय यूजर्स के पास ज्यादा टेलीकॉम कंपनियों के ऑप्शन भी नहीं हैं, जिसकी वजह से सारी कंपनियां लगभग एक जैसे रिचार्ज प्लान भी देती हैं।
    क्यों खत्म होगा डबल सिम का चलन
    आपको बता दें कि भारतीय टेलीकॉम कंपनी द्वारा देश में टेलीकॉम सर्विस काफी सस्ती हो चुकी है। जिस कारण से यहां देश में डुअल सिम या सेकेंडरी सिम की शुरुआत भी हो गई थी। इसी कड़ी में अक्सर यूजर्स एक से ज्यादा सिम रखते थे, क्योंकि उस समय नंबर को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करने की जरुरत भी नहीं थी। वहीं अब सारी परिस्थितियां बदल गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा सर्विस के चार्ज भी बढ़ाए जा सकते हैं जिसकी वजह से ऐसा कहा जा सकता है कि आगे आने वाले समय में भारत के अंदर डुअल सिम रखने का चलन भी खत्म होने वाला है।  
    ऐसा भी कहा जा रहा है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियों द्वारा आगे रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा भी किया जा सकता है। इसकी शुरुआत के संकेत एयरटेल ने दे दिए हैं। और हाल ही में इस टेलीकॉम कंपनी ने दो सर्किल में अपने न्यूनतम रिचार्ज प्लान की कीमतों को पहले से महंगा भी कर दिया है।