Category: tech-news

  • क्यों मस्क ने शेयर की ट्वीटर की कब्र

    तकनीकी– टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने अभी हाल ही में 44 बिलियन डॉलर के साथ ट्वीटर खरीद लिया है। वही ट्वीटर खरीदने के बाद से एलन मस्क ट्वीटर को लेकर नए नए खुलासे कर रहे हैं। अभी हाल ही में मस्क में ट्वीटर के करीब 3700 कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखा दिया है।
    वही अब एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है जो सुर्खियों में बना हुआ है। इस ट्वीट में एलन मस्क ने ट्वीटर की कब्र शेयर की है। ट्वीट को देखकर लोग चकित है और यह दावा कर रहे हैं कि मस्क जल्द ही ट्वीटर को खत्म करने वाले हैं।
    लेकिन वास्तविकता इससे भिन्न है। असल मे एलन मस्क को अब यह पता चल गया है कि लोगो का ट्वीटर से विश्वास उठ चुका है। कई लोग कू को ट्वीटर का बेहतर विकल्प मान चुके हैं। जिसके चलते अब मस्क को यह यकीन हो चला है कि आगामी समय मे ट्वीटर का इस्तेमाल लोग कम करेगे।

  • हीटर नहीं अब ये लैंप करेगा आपके रूम को गर्म, बिजली की भी होगी बचत

    डेस्क। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग हीटर का इस्तेमाल तो करते ही हैं लेकिन जो लोग हीटर का इस्तेमाल करते हैं उससे उन्हें सर्दी से तो राहत मिलती है पर बिजली के बिल बहुत ही बढ़ जाता है।
    ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे आप चाहें तो हीटर को बाय-बाय भी बोल सकते हैं। 
    बता दें ये एक इलेक्ट्रिक बल्ब जैसा डिवाइस है जो कम वॉट पर रेडिएशन को जनरेट करती है। इस बल्ब में इंफ्रारेड रेडिएशन होने से हीट पैदा होती है जो आसपास के वातावरण को बहुत गर्म कर देता है। वहीं खास बात ये है कि हीटर चलाते वक्त आपको रोशनी भी मिलती है लेकिन इंफ्रारेड लैंप में ऐसा कुछ नहीं होता। ये बिना रोशनी और आवाज के रेडिएशन जेनरेट करता रहता है ताकि रूम में गर्मी बनी रहे।
    आपको यह भी बता दें कि इंफ्रारेड लैंप को कई तरह से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आप इसे हॉस्पिटल्स में, फैक्ट्रीज में गर्म टेम्परेचर सेट करने के लिए आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    वैसे आपको बता दें कि मार्केट में अलग-अलग पावर वाले इंफ्रारेड लैंप मिल जाते हैं। पर अगर आप घर के लिए खरीद रहे हैं तो 50W से लेकर 200W तक के लैंप खरीद सकते हैं वहीं आप इन्हे Amazon, Flipkartके अलावा कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स से भी मंगवा सकते हैं।

  • 2 दिसम्बर को लॉन्च होगा ट्वीटर वैरिफिकेशन प्लान

    तकनीकी: ट्वीटर का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने ट्वीटर की पॉलिसी में कई परिवर्तन किये हैं। उन्होंने ट्वीटर के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान तैयार किया है और कहा था की लोगों को वैरिफिकेशन के लिए भुगतान करना होगा और ट्वीटर चलाने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। 
    वही अब खबर सामने आ रही है कि 2 दिसम्बर से ट्वीटर का वैरिफिकेशन फीचर लॉन्च हो जाएगा। सूत्रों ने यह दावा भी किया है कि अब ट्वीटर पर अलग अलग रंग के ब्लू टिक लोगों को दिये जाएंगे। 
    बताया गया है कि कंपनियों के लिए गोल्ड का टिक, सरकार के लिए ग्रे टिक, व्यक्तियों के लिए नीला टिक वाला फीचर तैयार किया गया है। इन टिकों के सक्रिय होने से पहले सभी सत्यापित खातों को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा।

  • Vodafone Idea: ये हैं कंपनी के Disney+ Hotstar वाले जबर्दस्त डेटा प्लान

    डेस्क। Vodafone Idea (Vi) भारत में सबसे धांसू बेनिफिट-लोडेड प्रीपेड प्लान्स के लिए जानी जाने वाली कम्पनी है। वहीं अगर आप Disney+ Hotstar वाले प्लान की तलाश में हैं, तो टेल्को वर्तमान में उपभोक्ताओं को सबसे अधिक ऑप्शन भी दे रहा है।
    आपको यह बता दें कि Jio ने सभी प्रीपेड प्लान से Disney+ Hotstar बेनेफिट को पूरी तरह से हटा भी दिया है और Airtel भी इसे अभी सिर्फ दो प्लान के साथ ही पेश कर रहा है। बता दें आप किसी भी दिन Vodafone Idea (Vi) की ओर रुख कर सकते हैं और अगर आप एक ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जो सस्ता भी हो और साथ ही Disney+ Hotstar के साथ आता हो। तो आइए एक नजर डालते हैं वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते Disney+ Hotstar प्रीपेड प्लान के ऊपर…
    जानिए वोडाफोन आइडिया 151 रुपये का प्लान
    151 रुपये का प्रीपेड 4G डेटा वाउचर वीआई का सबसे किफायती प्रीपेड प्लान बना हुआ है, जिसमें यूजर्स फ्री डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देता है। वहीं देखा जाए तो, यह सबसे किफायती है पर यह सिर्फ एक 4G डेटा वाउचर है, इसलिए इसे खरीदने से पहले आपको एक बेस एक्टिव प्लान की आवश्यकता भी होगी। इसके अलावा 151 रुपये के प्लान के साथ, यूजर्स को 8GB डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। Vi ग्राहकों को इस प्लान के साथ तीन महीने का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री ऑफर किया जा रहा है।
    साथ ही अगर हम प्रीपेड प्लान के बारे में बात कर रहे हैं जो सभी वॉयस कॉल, एसएमएस और डेटा लाभ के साथ आता है, तो सबसे किफायती विकल्प जो यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar को बंडल करता है वह 399 रुपये वाला प्लान है। तो आइए देखें कि 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको क्या मिलता है…
    399 रुपये का प्लान
    वोडाफोन आइडिया के 399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए रोजाना 2.5GB डेटा भी मिलता है। वहीं यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ पेश होता है। यह मुफ्त वीआई मूवीज और टीवी वीआईपी के साथ यूजर्स के लिए सभी वी हीरो अनलिमिटेड लाभों को बंडल भी करता है। साथ ही यूजर्स को Vi के इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन का एक साल का एक्सेस दिया जाता है।

  • इन सस्ते प्लान में मिलेगा अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का मजा

    डेस्क। Jio Best Recharge Plans: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स लोगों के बीच काफी मश्हूर हैं। वहीं इसे देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स में ओटीटी बेनिफिट्स को बंडल करना भी शुरू कर दिया था।
    इसके अलावा अगर आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो आपको रिचार्ज प्लान के बारे में पता भी होना चाहिए। तो आइए आपको उन प्लानों के बारे में बताते हैं जिसमें अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
    जानिए Jio Rs 399 Plan 
    ये सबसे सस्ता Jio का रिचार्ज प्लान है जो अपने पोस्टपेड यूजर्स को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन देता है। वहीं इस सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो 399 रुपये में 75GB डेटा दिया जाता है। वहीं इन प्लान्स में यूजर्स को Amazon Prime और Netflix दोनों का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और अन्य बेनिफिट्स के साथ पेश है।
    Jio Rs 599 Plan 
    जियो अपने ग्राहकों को एक प्लान 599 रुपये की कीमत का भी उपलब्ध करवाता है। इसमें रोजाना आपको 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में 200GB का डेटा रोलओवर, अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी आपको दिया जाता है। वहीं डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति जीबी की दर से डाटा दिया जाएगा और आप इसमें एक अतिरिक्त कार्ड भी आराम से जोड़ सकते हैं।
    799 Plan 
    799 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 150GB डेटा दिया जाता है। इसमें यूजर्स को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी। ये रिचार्ज प्लान डेटा, असीमित वॉयस कॉल और डेली 100 एसएमएस लाभ के साथ पेश है। आप इसमें दो संस्करण कार्ड भी आराम से जोड़ सकते हैं।

  • अब आधार में नहीं होगा ये बदलाव, जानिए बड़ा अपडेट

    डेस्क। Aadhar Card Latest Update: आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान के लिए होता है। वहीं इस डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल आप भी अपने बहुत से कामों के लिए करते ही होंगे। आप यह भी जानते होंगे की आधार कार्ड की जरूरत अब ना सिर्फ वयस्कों तक रह गई है बल्कि आपके बच्चे के लिए आधार कार्ड का होना भी बहुत से कामों में जरूरी है।
    इसी कड़ी में अगर आपने भी अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाया है या बनवाने की योजना में लगे हैं तो इस खबर को पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही कई बार आधार कार्ड में कुछ डिटेल्स बदलवाने की जरूरत भी पड़ती है, इसी कड़ी में यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड में डीटेल्स अपडेट करवाने को लेकर एक जरूरी अपडेट भी शेयर किया गया है। साथ ही यूआईडीएआई ने अपने एक ट्वीट में बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है।
    वहीं आज यूआईडीएआई की ओर से एक ट्वीट कर बच्चों के आधार कार्ड में बदलाव को लेकर भी जानकारी दी गई है। साथ ही ट्वीट में कहा गया है कि एक बार बायोमैट्रिक अपडेट हो जाने के बाद किसी भी बच्चे के आधार नंबर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है और पैरेंट्स को किसी भी तरह का बदलाव करवाना है तो बायोमैट्रिक के पहले ही करवाना पड़ेगा। वहीं साथ ही में बच्चे का बायोमैट्रिक मेंडेट्री होने की बात भी कही गई है।
    वहीं यूजर्स को किसी तरह की परेशानी ना आए या किसी भी असमंजस की स्थिति में उनके लिए हेल्पालाइन नंबर की व्यवस्था भी रहेगी और यूजर्स किसी भी परेशानी या शिकायत की स्थिति में 1947 डॉयल भी कर सकते हैं। बता दें यूआईडीएआई के इस नंबर पर किसी भी दिन कॉल भी कर सकती है। वहीं सोमवार से शनिवार तक यूजर सुबह 7 से रात के 11 बजे तक आधार से जुड़ी किसी भी परेशानी का हल प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसके अलावा रविवार को ही इस नंबर पर कॉल की जा सकती है। 

  • जल्द कर लो पैन से आधार को लिंक, सरकार इसके बाद नहीं देगी मौका

    डेस्क। PAN-Aadhaar Card Latest News : आज के समय में पैन कार्ड और आधार कार्ड का होना बेहद ही जरूरी हैं। वहीं आज के समय में इंसान की पहचान इन दोनों कार्ड से ही हैं। बैंक, आवेदन या फिर अन्य किसी कागजाती कार्यों के लिए आधार और पैन कार्ड का होना बहुत ही आवश्यक हैं।

    पैन और आधार कार्ड रखने वालों के लिए साकार जरूरी अपडेट लेकर आई है। अगर आपके पास भी ये दोनों कार्ड हैं तो सरकार की ओर से बड़ी जानकारी सामने दी गई है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अपने घर से लेकर के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन तक के लिए इन दोनों कार्ड की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में इससे जुड़े हर अपडेट के बारे में आपको पता भी होना चाहिए। 

    सरकार ने यह भी कहा है कि सभी कार्डधारक अपने आधार को पैन से फटाफट लिंक करा लें। साथ ही अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड भी हो जाएगा और अगर आप इनवैलिड कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना भी देना होगा।

    इनकम टैक्स विभाग ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में यह भी लिखा है कि आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि, उन सभी पैन धारकों के लिए है जो छूट की श्रेणी में नहीं आते है। इसी कड़ी में पैन को आधार से लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

  • अब टीवी रीचार्ज में आपको नहीं होगी झिझक, एक एक चैनल चुनने की मिलेगी सुविधा

    डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्रधिकरण (TRAI) ने नए नियमों के अनुसार बीते दिनों एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार केवल उन्हीं चैनलों को बुके में शामिल करने की अनुमति होगी, जिनकी MRP 19 रुपये या उससे कम की है।
    इस जारी अपने नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) में नवीनतम संशोधनों के तहत, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि एक ब्रॉडकास्टर सभी पे चैनलों के एमआरपी के योग पर अपने चैनल बुके का मूल्य निर्धारण करते समय अधिकतम 45% की छूट प्रदान कर सकता है वहीं अभी तक केवल 33 फीसदी की ही छूट दी जाती है।
    आपको यह बता दें कि TRAI ने मंगलवार को नए टैरिफ ऑर्डर (New Tariff Order NTO) 2.0 को भी बदल दिया है। वहीं ट्राई ने दूरसंचार सर्विस टैरिफ आदेश, 2022 और दूरसंचार सर्विस इंटरकनेक्शन विनियम, 2022 भी जारी किया है। साथ ही इस नए नियम के अनुसार 19 रुपये से कम कीमत वाले चैनल बुके में शामिल हो पाएंगे और बता दें कि यह नियम 1 फरवरी 2023 से लागू होंगे।
    कब तक दिया टाइम
    ट्राई ने यह बताया है कि किसी पे चैनल के MRP पर ब्रॉडकास्टर द्वारा दी जाने वाली छूट के साथ साथ बुके में उस चैनल की जॉइंट मेम्बरशिप पर भी आधारित होती है। जानकारी की माने तो  सभी ब्रॉडकास्टर 16 दिसंबर 2022 तक चैनल का नाम, भाषा, चैनलों के प्रति माह MRP और चैनलों के बुके बनाने और MRP में किसी बदलाव के बारे में रिपोर्ट भी करेंगे। वहीं इसके अलावा, सभी सूचनओं को भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना पड़ेगा।
    अगले साल से आप उन्हीं चैनलों के लिए पैसे पे करेंगे जिन्हें आप देखना चाहते हैं वहीं पहले आपको कुछ चैनलों के लिए पूरा पैकेज लेना पड़ता है जिसमें बाकी चैनलों से कोई लेना देना ही नहीं होता है लेकिन पे सभी के लिए आपको करना पड़ता था। वहीं अब ग्राहक खुद सिलेक्ट किए हुए बुके या चैनलों के लिए ही पे कर पाएंगे। वहीं इस मामले पर इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन के अध्यक्ष के. माधवन ने यह बताया है कि ये सब एनटीओ 2.0 उद्योग और ट्राई के सहयोग से हो पा रहा है।

  • SIM cards will be closed: सरकार के निर्देश अनुसार चौबीस घंटे के लिए बंद होंगे सभी सिम

    डेस्क। SIM cards will be closed । सोशल मीडिया में हर दिन कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे है। वहीं इनमें से कुछ मैसेज फर्जी भी होते है जिन पर विश्वास करना बहुत ही घातक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद कर दिए हैं
    All SIM cards will be closed वाले इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद रहने वाले हैं। सरकार ने देश में नए नियम भी लागू किए है।
    इस कड़ी में पोस्ट के वायरल होने के बाद सरकार की तरफ से पीआईबी ने इसका फैक्ट भी चेक किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने यह बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और यह कहा भी जा है कि केवल सिम स्वाप/रिप्लेस करने के लिए जारी किए गए नए सिम कार्ड की #SMS सेवा शुरु के 24 घंटे बंद ही रहती है। निर्देश है कि आप कोई भी संदिग्ध मैसेज फॉरवर्ड न करें
    पीआईबी ने लोगों से इस तरह का कोई भी मैसेज आगे फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी है वहीं जो या तो लुभावने ऑफर दे रहा हो या फिर किसी ऐसी जानकारी को साझा कर रहा हो, जिसे मानना आपके लिए आसान नहीं होगा। बता दें हमेशा ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड करने के पहले उसकी सच्चाई आपको जान लेनी चहिए। यदि आपको कोई सोशल मीडिया पोस्ट या मैसेज संदिग्ध लग रहा हो, तो आप इसे पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए तुरंत भेज भी सकते हैं। इसके लिए आपको इसके नंबर 8799711259 पर या मेल आईडी socialmedia@pib.gov.in पर जानकारी भेजनी पड़ेगी।

  • Reliance Jio: वैलकम प्लान के अंतर्गत फ्री दी जा रही 5G सेवा

    डेस्क। Reliance Jio अपनी 5जी सर्विस शुरू कर चुका है और धीरे-धीरे अधिक शहरों में यह पहुंच भी रहा है। इसी के साथ कंपनी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, नाथद्वारा, बेंगलुरु और हैदराबाद में Jio True 5G के रूप में 5G सेवाओं की पेशकश भी करने जा रही है।
    तो वहीं चुनिंदा यूजर्स के पास ही Jio 5G का इनविटेशन भी आया है। जियो ने फ्री में नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ने के एलिजिबल लोगों के लिए वेलकम ऑफर की घोषणा करी है और जियो ने या घोषणा की है कि Jio वेलकम ऑफर चुनिंदा Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध भी होगा।
    बता दें Jio 5G पाने का क्राइटेरिया…
    – इसके लिए यूजर्स के पास Jio 5G-नेटवर्क कम्पैटेबल डिवाइस होना चाहिए।
    – Jio 5G-नेटवर्क कवरेज एरिया में ही रहना जरूरी भी है।
    – प्रीपेड और सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए 239 रुपये या उससे अधिक की एक वैलिड Jio एक्टिव प्लान की होना भी अनिवार्य है।
    जानिए Jio 5G Welcome Offer के बारे में 
    Jio 5G वेलकम ऑफर वर्तमान में केवल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और 5 अन्य शहरों सहित पात्र शहरों में भी उपलब्ध है। वहीं स्पेशल 5जी ऑफर के तहत जियो अपने ग्राहकों को 1जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मुहैया करा रहा है।
    Jio 5G Free में कैसे पाएं
    Jio 5G Welcome Offer इनविटेशन पर आधारित है और Jio 5G कनेक्टिविटी शहरों में हर कोई आमंत्रण प्राप्त करने में सक्षम तो होगा नहीं। इस कड़ी में रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio उन यूजर्स को फ्री 5G सर्विस इनवाइट भेजेगा जिनके पास प्रीपेड या पोस्टपेड में 239 रुपये या उससे ऊपर का एक्टिव प्लान होगा।
    कब तक आएंगे Jio 5G plans 
    वैसे तो Jio ने अभी तक कोई 5G प्लान लॉन्च नहीं किया है। साथ ही टेलिकॉम ऑपरेटर आने वाले महीनों में 5G सर्विस के और शहरों में पहुंचने के बाद 5G प्लान लॉन्च भी करने वाला है। Jio का टारगेट इस साल के अंत तक और 2023 तक पूरे भारत में महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंचने का है। तब तक यूजर्स Jio 5G का मुफ्त में उपयोग भी कर पाएंगे।