Category: tech-news

  • PMV Electric Car: 16 नवंबर को देश की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च

    डेस्क। Electric Cars की भारत में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बड़ी कार निर्माता कंपनियों के साथ ही छोटी और नई कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में हाथ आजमाने शुरू कर दिए हैं और इसमें नया नाम PMV Electric का जुड़ता दिखाई दे रहा है जो 16 नवंबर को देश की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च भी करने वाली है।
    कंपनी के अनुसार, ये एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है जो कि भारत में मौजूद सभी कारों के बीच साइज में सबसे छोटी और कीमत में सबसे कम भी होगी और इस कार को लोग अपने डेली रूटीन के कामों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल भी किया  हैं जिसमें मार्केट में जाने से लेकर राशन लाने तक किया जा सकता हैं।
    PMV Electric ने इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है पर कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस कार को 4 से 5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं अगर ये कार इस कीमत के बीच लॉन्च होती तो ये भारत की सबसे कम कीमत वाली कार होने का दर्जा भी हासिल कर लेगी।
    रिपोर्ट्स की माने तो, कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वर्जन मार्केट में उतार सकती है जिसमें की अलग अलग बैटरी पैक को दिया हैं और जिसमें इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 150 से लेकर 250 किलोमीटर तक दी गई है।
    वहीं इस कार में लगाए जाने वाले बैटरी पैक की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह बैटरी 4 घंटे की चार्जिंग में फुल चार्ज हो जाती है और इस बैटरी पैक से साथ कंपनी 3 kW AC चार्जर दे रही है जो कि एक फास्ट चार्जर है।
    साथ ही फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस कार को साइज में बेशक छोटा बना रही है लेकिन इसमें काफी बड़े फीचर्स को देने वाली है जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम, सीट बेल्ट अलर्ट, कीलेस एंट्री, एसी, रिपोट पार्क असिस्ट जैसे कई और फीचर्स भीं शामिल कर रही हैं।
    ये इलेक्ट्रिक कार देश की सबसे छोटी कार होने वाली है जिसका खुलासा करता है कंपनी ने इस कार को 2915 एमएम लंबा, 1157 एमएम चौड़ा, और 1600 एमएम ऊंचा बनाया है जिसके 2087 एमएम का व्हील बेस और 170 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है।

  • ट्विटर डील के बाद भी एलन मस्क पर होगी कानूनी कार्यवाही, जानिए बड़ी वजह

    डेस्क। ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी के फैसले को लेकर एलन मस्क को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि लगभग 3,700 नौकरियों को खत्म करने के एलन मस्क के इस कदम के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया गया है।
    श्रमिकों का यह भी कहना है कि इस संबंध में कंपनी पर्याप्त नोटिस के बिना संघीय और कैलिफोर्निया कानून का उल्लंघन भी कर रही है।
    सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत में गुरुवार को एक क्लास-एक्शन मुकदमा भी दायर किया है। और ट्विटर ने कर्मचारियों को एक ईमेल करके छंटनी के बारे में सूचना दी थी हालांकि इस बारे में ट्विटर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
    जानिए क्या कहता है अमेरिकी कानून?
    संघीय कर्मचारी समायोजन और पुनर्प्रशिक्षण अधिसूचना अधिनियम बड़ी कंपनियों को कम से कम 60 दिनों की अग्रिम सूचना के बिना बड़े पैमाने पर छंटनी से प्रतिबंधित भी करता है।
    वहीं गुरुवार को शिकायत दर्ज करने वाले वकील शैनन लिस-रिओर्डन ने यह कहा कि, “हमने यह मुकदमा आज रात यह सुनिश्चित करने के प्रयास से दायर किया है कि कर्मचारियों को पता है कि उन्हें अपने अधिकारों से समझौता नहीं करना चाहिए और उनके पास अपने अधिकारों के लिए लड़ने का यहीं अवसर है।”
    बता दें जून में भी एलन मस्क की इस इलेक्ट्रिक-कार निर्माता कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 10 फीसदी की कटौती की थी।
    साथ ही एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से कर्मचारियों की छंटनी को लेकर अटकले भी लगाई जा रही थी। वहीं अब कंपनी ने गुरुवार को ई-मेल के जरिए कर्मचारियों को सूचित किया है कि वे छंटनी के बारे में कर्मचारियों को सूचित करेंगे और बर्खास्त किए गए लोगों को उनके व्यक्तिगत ईमेल पर अगले चरणों के बारे में सूचित भी किया जाएगा।
    इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत टॉप मैनेजमेंट के कई अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

  • अब बिना सब्सक्रिप्शन लिए नही यूज कर पाएंगे ट्वीटर

    देश– ट्वीटर खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार ट्वीटर की पॉलिसी में परिवर्तन करते दिखाई दिये हैं। अभी हाल ही में उन्होंने कहा की ब्लू टिक के लिए ट्वीटर यूजर को पैसा देना होगा। इसके लिए 8 डॉलर चुकाने होंगे।
    वही अब एलन मस्क ने नया दांव चला है। उन्होंने कहा है कि अब आपको ट्वीटर इस्तेमाल करने के लिए भी पैसा देना होगा। एलन मस्क के इस बयान से साफ है कि अगर आप ट्वीटर चलाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्वीटर की कोई भी सुविधा अब आपको मुफ्त में नही मिलेगी।
    सूत्रों का कहना है एलन मस्क ट्वीटर यूजर के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आने वाले हैं। आप ट्वीटर का इस्तेमाल तभी कर सकेंगे जब आप एलन मस्क की पॉलिसी के मुताबिक सब्सक्रिप्शन लेंगे।
    क्योंकि मस्क टि्वटर से सीधी कमाई करना चाहते हैं. शुरू में ऐसा कहा गया था कि टि्वटर पेड नहीं होगा और यह सबके लिए फ्री होगा. लेकिन आने वाले समय में यह नियम टूटता नजर आ रहा है.

  • ट्विटर पर अब ब्लू टिक और ऑफिशियल अकाउंट के लिए अलग अलग होंगे लेबल, पीएम मोदी के अकाउंट में हुआ बदलाव

    डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर की डोर अरबपति कारोबारी एलन मस्क के हाथों में आते ही ऐप में बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल में ‘ऑफिशियल’ लेबल को जोड़ा गया है।
    ट्विटर ने ये फीचर इसलिए जोड़ा है ताकि ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच का अंतर साफ किया जा सके। 
    पीएम मोदी के वेरिफाइड ब्लू टिक ट्विटर हैंडल को ‘ऑफिशियल’ के रूप में चिह्नित भी किया गया है। ‘ऑफिशियल’ के आगे सर्कल में एक ग्रे टिक को जोड़ा गया है। बता दें मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर भी यह लेबल दिख रहा है। 
    इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं समेत सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को भी यह लेबल दिया जा चुका है। 
    आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक फीचर के लिए यूर्जस से आठ अमेरिकी डॉलर वसूलने की बात कही थी। इन आठ डॉलर्स के बदले कंपनी  यूजर्स को कई तरह के एक्सक्लूसिव फायदे भी देने वाली है। अब पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक हासिल कर सकता है। 
    प्रमुख मीडिया आउटलेट्स और सरकारों सहित चुनिंदा वेरीफाइड अकाउंट्स के लिए ‘ऑफिशियल’ लेबल को दिया गया है।
    ट्विटर के अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड ने एक ट्वीट कर कहा है कि, बहुत से लोगों ने पूछा है कि आप ब्लू टिक वाले यूजर्स और ऑफिशियल के रूप में वेरीफाइड अकाउंट्स के बीच में कैसे अंतर कर पाएंगे, वहीं यह वजह है कि हम ‘ऑफिशियल’ फीचर की शुरुआत कर चुके हैं। 

  • बजट फ्रेंडली 5 जी स्मार्टफोन सिर्फ 10 हजार में खरीदे

    देश– जब से मार्केट में 5 जी का ट्रेंड आया है। मानो लोगो को 4 जी स्मार्टफोन खरीदने में अब सूची ही नही रह गई है। लेकिन कई बार 5 जी फोन की हाई फाई कीमत सुनकर लोगो के होश उड़ जाते हैं। 
    लेकिन अब अपने ग्राहकों की इस समस्या का समाधान लेकर मार्केट में आया है Lava Blaze 5G Smartphone। 
    Lava Blaze 5G Smartphone काफी सस्ती दरों पर लोगो को उपलब्ध है। हैंडसेट कम्पनी लावा ने अपने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए मार्केट में अपना यह फोन उतारा है। 
    लावा की ओर से इस फोन को बजट फ्रेंडली बताया जा रहा है। यह फोन आपको 10 हजार से भी कम दाम में मिलेगा। 

    जाने विशेषताएं-

    लावा के इस स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस लेटेस्ट बजट फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Widevine L1 सपोर्ट के साथ आता है। 
    लावा ब्लैज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में एक डेप्थ और एक मैक्रो कैमरा सेंसर मिलेगा.
     वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर स्थित है.फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Lava Mobile फोन की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है।

  • सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लांच

    डेस्क। इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बहुत ही तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है वहीं टाटा ने भी तेजी से इस मार्केट पर कब्जा कर लिया है। जहां एक तरफ नेक्सॉन ईवी ने सेल्स के रिकॉर्ड बनाए, वहीं टियागो EV के लॉन्च होते ही इसकी कम कीमत और फीचर्स के चलते इसे बड़ी संख्या में बुक भी कर सकते है।
    लेकिन अब एक ऐसी कार लॉन्च होने वाली है जो शायद टियागो के मार्केट को ख़राब भी कर सकते है। मुंबई की स्टार्टअप PMV देश की सबसे सस्ती ई कार EaS-E लॉन्च करने वाली है ये एक माइक्रो कैटेगरी की कार होगी।
    खबरों की माने तो कंपनी EaS-E को 16 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। वहीं इस कार के मूल्य के बारें में बात की जाए तो ये केवल 4 लाख रुपये में उपलब्‍ध होने वाली है। इसके साथ ही बता दें ये देश की सबसे सस्ती ई कार होगी। हालांकि इस कार में केवल 2 ही लोग सफर कर सकेंगे और  फ्रंट में एक और बैक में एक सीट ही होगी। हालांकि बैक सीट थोड़ी बड़ी होगी तो इसमें एक एडल्ट के साथ एक बच्चा भी आसानी से ट्रैवल कर पाएंगे। वहीं इसकी रेंज भी अच्छी होगी ऐसा कहा जा रहा है।  EaS-E एक फुल चार्ज पर 160 किमी तक चलेगी।  कंपनी इस कार के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है जो इसे 3 घंटे में फुल चार्ज कर देगी। वहीं इसकी बैट्री स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी अब तक सही से नहीं दी गई है।
    कार के कुछ फीचर्स की जानकारी भी लीक हुई है। और कार में दो ड्राइविंग मोड होने वाले है जिसमे फ्रंटर और रियर ड्राइव होने वाला है। वहीं इसमें रिमोट पार्किंग असिस्ट के साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रूज कंट्रोल और रिजनरेटिव ब्रेकिंग का ऑप्‍शन भी इसमें आपको दिया जाने वाला है, वहीं टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी इसे खास बना देगा। 
     EaS-E इतनी स्लीक है कि आपको पार्किंग की परेशानी भी नहीं आएगी।  इसके साथ ही इसकी स्विफ्ट ड्राइव इसे ट्रैफिक के भी एक सक्सेसफुल कार के तौर पर पेश करने वाली है। इस कार को PMV बहुत लंबे समय से तैयार कर रही थी और लोग इसका इंतजार भी कर रहे है।  पहले इसके अक्टूबर में ही लॉन्च होने की चर्चा थी लेकिन अब ये नवंबर में लॉन्च होने जा रही है।

  • ट्विटर ने रोका ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम, जाने वजह

    तकनीकी;- जब से एलन मस्क ने ट्वीटर खरीदा है। ट्वीटर विवादों में घिरा हुआ है। एलन मस्क ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि 8 डॉलर में आप ट्वीटर पर ब्लू टिक हासिल कर सकते हैं। 
    वही अब फर्जी खाता धारकों ने ट्वीटर से ब्लू टिक खरीद लिया है। और अपने अकाउंट से ट्वीट किया इससे परेशान ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा रोक दी है। 
    जानकारी के लिए बता दें मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले ब्लू टिक सिर्फ सेलिब्रिटीज, पत्रकारों, नेताओं आदि को ही मिलता था और ट्विटर इन खातों को प्रमाणित करता था।
    लेकिन मस्क ने नियम बदले ओर कहा अब जो व्यक्ति 8 डॉलर का भुगतान करने में सक्षम है उसे नीला टिक मिल जाएगा। लेकिन यह नीला टिक समस्या बन गया और एक व्यक्ति ने नीला टिक खरीद कर इंसुलिन फ्री का ट्वीट किया। जिसको लेकर कम्पनी को माफी मांगनी पड़ी और अब ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोक दिया है।

  • यहां मिलेंगे आपको सबसे सस्ते टीडब्ल्यूएस इयरबड्स

    तकनीकी– तकनीकी अब काफी आगे निकल गई है। अब लोग कानो में लीड वाले ईयर फोन लगाना बिल्कुल नही पसन्द करते। क्योंकि अब उन्हें टीडब्ल्यूएस इयरबड्स पसन्द है। लोगो की जरूरत को देखते हुए कई अलग अलग कम्पनियों ने अपने टीडब्ल्यूएस इयरबड्स मार्केट में लॉन्च किए हैं।
    वही आज हम आपको कुछ सस्ते टीडब्ल्यूएस इयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको बेहतर एक्सपीरियंस भी देगे ओर आप उन्हें अपने बजट में रहते हुए मार्केट से खरीद पाएंगे।

    जाने सस्ते एयर वड्स-

    OPPO Enco Buds को अमेजन पर 1599 रुपये में लिस्टेड किया गया है. यह माइक के साथ आता है. यह सिंगल चार्ज में 24 घंटे की बैटरी लाइफ देता है. साथ ही यह डॉल्बी एटमोस के सपोर्ट के साथ आता है. कॉल्स के दौरान नॉइस कैंसिलेशन, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस का विकल्प दिया गया है. यह ब्लू कलर वेरियंट में आता है.
    boAt Airdopes 141 को अमेजन पर 1349 रुपये में लिस्टेड किया गया है. साथ ही इसमें सिंगल चार्ज पर 42 घंटे का प्ले टाइम दिया गया है. यह एक वायरलेस इयरबड्स है. यह वॉटर रेसिस्टेंस और स्मूद टच कंट्रोल के साथ आता है।
    Noise Buds VS201 V2 एक ट्रूली वायरलेस इयरबड्स है. यह डुअल इक्वीलाइजर के साथ आता है. इसमें 14 घंटे का प्ले टाइम मिलता है. साथ ही यह फुल टच कंट्रोल्स के साथ आता है. इसमें 14 घंटे का प्ले टाइम और टच कंट्रोल्स दिए गए हैं.
    Noise Buds VS402 अमेजन पर लिस्टेड है और इसकी कीमत 1699 रुपये है. इसेमं 35 घंटे का प्ले टाइम, इंस्टाचार्ज, क्वाड माइक और हाइपर सिंक और लो लेटेंसी का फीचर दिया गया है. यह ब्रीथिंग एलईडी लाइट्स के साथ आता है.

  • ट्वीटर फिर से कर रहा हजारों कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

    डेस्क। कई विशेषज्ञों ने दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका व्यक्त की है, जिसका असर अब टेक कंपनियों पर भी पड़ने लगा है। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करके हजारों कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया था, जिसमें सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल रहे थे।
    इसके बाद ऐसा लग रहा था कि अब वहां पर सब सही चलेगा, पर खबर आ रही कि एलन मस्क ने फिर से छंटनी पर विचार शुरू करना शुरू कर दिया है।
    इसी कड़ी में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छंटनी ट्विटर करने वाला है। इसी के साथ आशंका यह जताई जा रही कि सोमवार या मंगलवार में इस नई छंटनी की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आने से वहां के कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पर मार्केटिंग और सेल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्विटर के अधिकारी रॉबिन व्हीलर ने इससे इनकार भी किया है।
    इसी के साथ जब मीडिया ने कंपनी से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश करी तो उन्होंने इसका कोई जवाब भी नहीं दिया है। एक रिपोर्ट की माने तो ट्विटर में 7500 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत को निकाल दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। साथ ही मस्क के कड़े फैसलों की वजह से करीब 1200 कर्मचारियों ने अपने आप ही इस्तीफा दे दिया जिससे उसका बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित है।
    ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक वालों से पैसे वसूलने के प्लान भी बनाया था। इसके बाद कई फर्जी खातों को वेरिफाई कर दिया गया जिस पर उन्होंने जमकर फालतू पोस्ट भी कीं। सूत्रों के मुताबिक इन सब विवादों के चलते अब विज्ञापन देने वाले ट्विटर से दूरी बना रहे हैं जिससे उसका नुकसान बढ़ता ही जा रहा है।

  • कौन हैं मेटा इंडिया की कमान संभालने जा रहीं संध्या देवनाथन

    डेस्क। Facebook की पेरेंटल कंपनी Meta ने संध्या देवनाथन को इंडिया का वाइस प्रेसिडेंट चुना है वहीं कंपनी ने यह जानकारी गुरुवार को दी है कि कंपनी ने यह ऐलान मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन द्वारा कंपनी छोड़ने के बाद लिया है और अब उन्होंने फेसबुक के राइवल ब्रांड स्नैप को जॉइन भी किया है।
    उनके साथ ही वॉट्सएप इंडिया हेड अभिजित बोस और मेटा इंडिया के डायरेक्टर ऑफ पब्लिश पॉलिसी राजिव अग्रवान ने कंपनी का साथ भी छोड़ दिया था।
    संध्या देवनाथन इससे पहले कंपनी एशिया पेसेफिक मार्केट के गेमिंग वर्टिकल की कमान भी संभाल रही थीं और साथ ही अब कंपनी ने उन्हें नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। वहीं अब वह 1 जनवरी 2023 से अपनी कमान भी संभालेंगी और वह एशिया पैसेफिक के वाइस प्रेसिटेंड डैन नेयरी को इसकी रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही कंपनी ने बताया है कि वह एशिया पैसेफिक लीडरशिप टीम का हिस्सा भी होंगी।
    वहीं अगर अजीत मोहन के बारे में बात करें तो वह स्नैपचैट से जुड़ने जा रहे हैं वहीं अजीत मोहन ने जनवरी 2019 में फेसबुक इंडिया के प्रबंद निदेशक के रूप में काम संभालाने की सोची है। तो दूसरी ओर संध्या देवनाथन 2016 में फेसबुक से जुड़ी थीं, फिर उन्होंने कई दूसरी कंपनियों में काम भी किया और अप्रैल 2020 में उन्होंने दोबारा मेटा को जॉइन किया था।