Category: tech-news

  • टेकओवर के बाद मस्क ने अजीबोगरीब ट्वीट लिखा: The Bird Is Freed

    Elon Musk ने 28 अक्टूबर को एक अजीबोगरीब ट्वीट कर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। इससे पहले उन्होने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को और दूसरे टॉप एग्जिक्यूटिव को फायर किया था। मस्क ने 44 बिलियन डॉलर वाली ट्विटर डील पूरी करने के बाद ट्वीट किया , “The bird is freed”. बता दें कि ट्विटर का लोगो भी एक ब्लू बर्ड यानी नीली चिड़िया है।
    टेस्ला के चीफ ने इससे पहले ट्विटर के चीफ एग्जिक्यूटिव पराग अग्रवाल और चीफ फाइनैंशल ऑफिसर ने नेड सेगल की छुट्टी भी कर दी थी। इसके अलावा लीगल अफेयर्स ऐंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी एलन मस्क ने ट्विटर से बाहर कर दिया है।
    वॉशिंगटन पोस्ट और CNBC की एक रिपोर्ट की माने तो अनाम सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि मस्क ने ट्विटर पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप भी लोगों पर लगाया था।
    वहीं सिंक के साथ की मस्क ने ट्विटर हेडक्वार्टर में एंट्री
    गौर करने वाली बात है। बता दें इससे पहले 27 अक्टूबर को मस्क ने ट्विटर के हेडक्वार्टर में एक बड़े सिंक के साथ एंट्री की थी और ट्वीट किया था, ‘let that sink in’। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल के बायो को भी बदल लिया है और इसपर Chief Twit (चीफ ट्वीट)  लिख दिया है।
    अतिरिक्त जानकारी के लिए बता दें मस्क ने आगे लिखा था कि ट्विटर डील पैसा कमाने के लिए नहीं हुई है। मस्क के मुताबिक, उन्होंने यह सौदा केवल इंसानियत के लिए किया है, जिससे उन्हें प्यार है।

  • Garena Free Fire Max Redeem Code: जानिए आज के रिडीम और पाएं जबरदस्त गिफ्ट्स

    डेस्क। इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire मैक्स (गरेना फ्री फायर मैक्स) में 28 अक्टूबर के रिडीम कोड्स पर नजर डालेंगे। वहीं यहां पर दी गई डिटेल्स को ध्यान पूर्वक फॉलो भी करें।
    Garena Free Fire Max (गरेना फ्री फायर मैक्स) ग्लोबल का सबसे पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम बन चुका है। इस गेम को लाखों खिलाड़ियों के द्वारा अलग-अलग प्रकार के प्लेटफॉर्म पर खेला भी जाता है। इस गेम के अंदर अद्भुद और कॉस्मेटिक इनाम मौजूद है जो सभी आइटम को खरीदने के लिए प्लेयर्स तरसते भी रहते हैं।
    इस बैटल रॉयल गेम की प्रीमियम करेंसी को डायमड्स बोला जाता है। गेमर्स डायमंड्स का उपयोग गेम के अंदर आइटम को खरीदने के लिए किया जाता हैं। इसलिए, गेमर्स डायमंड्स को काफी ज्यादा प्रायिकता भी देते हैं। 
    पर इसे खरीदने के लिए खिलाड़ियों को अपने जेब से भारतीय पैसे इन्वेस्ट करने पड़ते हैं। पर गेम के अंदर लिजेंड्री और रेयर इनाम का कलेक्शन मौजूद है। वहीं इन सभी को हर कोई नहीं खरीद सकता है। पर आज के रिडीम कोड्स के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।  
    GCNVA2PDRGRZ
    4ST1ZTBE2RP9
    8F3QZKNTLWBZ
    V44ZZ5YY7CBS
    WD2ATK3ZEA55
    E2F86ZREMK49
    B3G7A22TWDR7X
    FF7MUY4ME6SC
    WEYVGQC3CT8Q
    1: अपने गेमिंग डिवाइस में सबसे पहले रिवॉर्ड रिडेम्पशन की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें और इसके बाद में यूजर्स को स्क्रीन पर लॉगिन करने के ऑप्शन दिख जाएंगे।
    2: यूजर्स लॉगिन करने के बाद में स्क्रीन पर टेक्स्ट बॉक्स में कोड को लिख दें  इस कोड में मौजदू इनाम स्क्रीन पर शो भी हो जाएंगे।
    3: इसके बाद में कन्फर्म बटन पर टैप करें। ये कोड के इनाम यूजर्स को एक दिन के अंदर ही मिल जाते हैं। 

  • भारतीय बाजार में Nokia लेकर आ रहा जबर्दस्त स्मार्टफोन

    डेस्क। Nokia भारत में अपना नया फोन लेकर आने वाली है। यह एक 5G फोन होगा, जिसका नाम Nokia G60 5G है। वहीं यह अभी तय नहीं है कि फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। और मालूम हो कि इस फोन की प्री-बुकिंग बहुत ही जल्द शुरू हो जाएगी।
    आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह फोन दो रंगों में लॉन्च होने वाला है, इसकी जानकारी नोकिया की वेबसाइट से दी गई है। आपको मालूम हो कि यह फोन ब्लैक और आइस कलर में लॉन्च किया जाना है।
    Nokia G60 5G फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। यह भी कहा जाता है कि फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करने वाला है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले भी दिया जा रहा है। 
    इस डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी होगा। वहीं इस फोन के डिस्प्ले के ऊपर वाटर ड्रॉप नॉच डिजाइन है और इसके अंदर ही आपको फोन का फ्रन्ट कैमरा भी मिलने वाला है, वहीं 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ ही इस फोन में 4500mAh की दमदार बैटरी भी होगी।
    आपको मालूम हो कि इस फोन में प्राइमरी कैमरे में 50 मेगापिक्सल का सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं बाकी के दो कैमरों में 5 और 2 मेगापिक्सल के सेंसर शमिल हैं। फोन के डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ एंड्रॉइड 12 पर चलने की भी उम्मीद है।
    गूगल पिक्सल 7A भी होने वाला है लॉन्च
    आपको मालूम हो कि Google Pixel 7A अगले साल लॉन्च होगा। इस फोन में बेहतरीन कैमरा होने की बात कही जा रही है। इस फोन में वायर लेस चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी हो सकता है।

  • Elon Musk Twitter: कर्मचारियों पर गिरी गाज, अब बारह घंटे करना पड़ेगा काम, नहीं मिलेगी एक भी छुट्टी

    Elon Musk Twitter: टेस्ला के मालिक ने ट्विटर को अपना बना लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं। वहीं ऐसा लगता है कि इससे कर्मचारियों को भारी नुकसान भी हो रहा है।
    सीएनबीसी सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक कुछ ट्विटर इंजीनियरों को दिन में 12 घंटे और सप्ताह में सातों दिन काम करने के लिए भी कहा गया है। ट्विटर के प्रबंधकों ने कर्मचारियों से यह कहा है कि एलन मस्क के नए फैसलों को तय समय में पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त घंटे काम करने को भी कहा है। 
    इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, “ट्विटर के प्रबंधकों ने कुछ कर्मचारियों को एलन मस्क की आक्रामक फैसले को समय सीमा में पूरा करने के लिए सप्ताह में सात दिन और हर दिन 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने का निर्देश भीं दिया है।”
    वहीं सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि कर्मचारियों को ओवरटाइम वेतन या नौकरी की सुरक्षा के बारे में चर्चा के बिना अधिक काम करने के लिए भी कहा गया है। इंजीनियरों को कथित तौर पर नवंबर की शुरुआत की समय सीमा भी दी गई है। और वे आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहते हैं तो वे अपनी नौकरी भी खो सकते हैं।
    छंटनी की धमकी
    बता दें रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एलन मस्क कर्मचारियों को आदेश का पालन करने के लिए मजबूर करने के लिए 50 प्रतिशत छंटनी की धमकी भी दे रहे हैं।

  • इन IT नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव

     

    डेस्क। सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित नियमों में बड़े बदलाव करें हैं। संशोधित आईटी नियमों के तहत सोशल प्‍लेटफॉर्म्‍स ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम को भारत के संविधान के प्रावधानों और देश की संप्रभुता के नियमों का पालन करना भी अनिवार्य हो गया है।
    इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट और अन्य मामलों के संबंध में शिकायतों के लिए एक अपीलीय पैनल भी गठित किया जाएगा, जो उपयोगकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगा।
    ये समितियां मेटा और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा सामग्री मॉडरेशन निर्णयों की समीक्षा करने का समर्थ रखेंगी। वहीं शुक्रवार को जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक तीन महीने के भीतर ‘शिकायत अपीलीय समितियां’ गठित की जानी है। और संयोग से ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक के सीईओ एलॉन मस्क ने ट्विटर पर अधिग्रहण किया है।
    इसी कड़ी में केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडिएटरी गाइडलाइन और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2022 को भी जारी किया है। वहीं इस संबंध में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा है कि ‘उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाना, प्राइवेसी पॉलिसी और इंटरमीडिएटरी के लिए यूजर्स एग्रीमेंट को आठ अनुसूची भारतीय भाषाओं में उपलब्ध भी करवाया जाएगा।
    मिली जानकारी के अनुसार आईटी नियमों में बदलाव को लेकर महीनों से काम भी चल रहा था। वहीं इससे पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनमाने ढंग से काम करने के आरोप भी लगते रहे हैं। अब नए बदलाव से यूजर्स को अपीलीय समितियों के रूप में एक नया मंच भी मिलेगा, जो शिकायतों के लिए अपील तंत्र से लैस होगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के निर्णयों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा सकेगा।
    प्राथमिकता से निपटानी होंगी अपीलीय शिकायते 
    शिकायत अधिकारी के निर्णय से अगर कोई व्यक्ति असहमत होता है तो वो शिकायत अधिकारी से सूचना मिलने से तीस दिनों के भीतर अपीलीय समिति में शिकायत भी कर सकता है। शिकायत अपीलीय पैनल इस तरह की अपील को ‘शीघ्रता से’ निपटाने का काम करता है और अपील प्राप्त की तारीख से तीस दिनों के भीतर अंतिम रूप से समस्या को निपटाने का प्रयास भीं करेगा।

  • Oppo 5G: इतने कम दामों में इस 5G phone को कोई नहीं दे सकता टक्कर

    डेस्क। Oppo 5G: अगर आप Oppo के किसी अच्छे 5 G फोन को खरीदने की तलाश में हैं तो आपकी तलाश Oppo Reno 8 5G पर आकर खत्म भी हो सकती है। वहीं ये स्मार्टफोन शानदार फीचर्स से भी लैस है। तो आइए इसकी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आपको विस्तार से भी बताते हैं।
    जानिए स्पेसिफिकेशन
    डिस्प्ले की अगर बात की जाए तो इस फोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं ये फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है और इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 (6 nm) प्रोसेसर भी दिया गया है। यह फोन 8GB और 128 स्टोरेज के साथ उपलब्ध होता है।
    वहीं कैमरे की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 MP का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 MP का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 MP का तीसरा कैमरा भी दिया गया है। इसी कड़ी में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
    पॉवर देने के लिए इसकी बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी भी दी गई है जो कि सिर्फ 28 मिनट में 1-100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं  यूएसेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरो सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर भी दिया गया है।
    इसकी कीमत की बात की जाए तो Oppo Reno8 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है, पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 23% डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में इसे बेचा भी जा रहा है।

  • Hero HF Deluxe: फाइनेंस प्लान के जरिए इतने में खरीदे ये जबर्दस्त बाइक

     

    डेस्क। माइलेज बाइक सेगमेंट के सबसे अहम फीचर्स में से एक है जिसे देखते हुए टू व्हीलर निर्माता कंपनियां ज्यादा से ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक मार्केट में भी उतार रही हैं। मार्केट में ऐसी बाइकों की एक लंबी रेंज भी मौजूद है जो अपने आप को बेस्ट माइलेज बाइक बताती हैं।
    बता दें माइलेज वाली बाइकों की मौजूद रेंज में से एक है Hero HF Deluxe जो अपनी माइलेज के अलावा अपनी कीमत और हल्के वजन के चलते भी काफी सफलता हासिल कर रही है।
    वहीं आज हम आपको Hero HF Deluxe की कीमत, फीचर्स और माइलेज के अलावा इसे कैश पेमेंट और फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदने का प्लान भी बताने जा रहे हैं।
    Hero HF Deluxe Price
     हम बात कर रहे हैं हीरो एचएफ डीलक्स के अलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट के बारे में जिसकी शुरुआती कीमत 64,438 रुपये की (एक्स शोरूम, दिल्ली) है और ऑन रोड होने पर ये कीमत बढ़कर 78,252 रुपये की हो जाती है।
    हीरो एचएफ डीलक्स के इस मॉडल को अगर आप कैश पेमेंट के जरिए खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 78 हजार रुपये की जरूरत भी पड़ेगी लेकिन फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदने ये बाइक महज 11 हजार रुपये देकर आपकी भी हो सकती है।
    Hero HF Deluxe Finance Plan
    फाइनेंस प्लान के जरिए इस बाइक को खरीदने के लिए बैंक में लोन अप्लाई करना पड़ेगा और फाइनेंस प्लान की ऑनलाइन कैलकुलेशन देने वाले डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, बैंक 9.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ आपको 67,252 रुपये का लोन भी देगा। इसपर लोन मिलने के बाद आपको बैंक द्वारा लोन चुकाने की निर्धारित अवधि यानी 3 साल तक हर महीने 2,161 रुपये की मंथली ईएमआई भी जमा करनी पड़ेगी।
    फाइनेंस प्लान के जरिए इस बाइक को खरीदने के लिए आपकी बैंकिंग और सिबिल स्कोर का ठीक होना भी जरूरी है। बैंकिंग या सिबिल स्कोर में नेगेटिव रिपोर्ट आने पर बैंक लोन अमाउंट के अलावा डाउन पेमेंट और ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकता है।
    Hero HF Deluxe Engine and Transmission
    हीरो एचएफ डीलक्स में सिंगल सिलेंडर वाला 97.2 सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन दिया हुआ है जो एयर कूल्ड तकनीक वाला होगा। साथ ही यह इंजन 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क भी जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।
    हीरो एचएफ डीलक्स की माइलेज 83 किलोमीटर प्रति लीटर है जिसे ARAI द्वारा प्रमाणित भी किया गया है।

  • Redmi की इस अपकमिंग के फीचर्स हुए लीक, जानिए क्या होगी खासियत

    डेस्क। Redmi अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Redmi K60 पर काम करने में लगी है। हालाकि अभी चीनी कंपनी ने आने वाली Redmi K60 Series की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं रेडमी k60 के स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
    चीन के एक टिप्स्टर ने रेडमी के60 के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, शाओमी के सब-ब्रैंड द्वारा इस सीरीज के दो स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है। और इन स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट हो सकता है। वहीं रेडमी के60 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने की खबरें भी सामने आई हैं।
    Redmi K60 Series Details
    टिप्स्टर Digital Chat Station ने वीबो पर दावा किया है कि रेडमी के60 सीरीज के दो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट मौजुद है। वहीं टिप्स्टर के अनुसार, रेगुलर रेडमी के60 में होल पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।
    वहीं गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने अभी तक रेडमी के60 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जिस कारण से इस जानकारी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।
    आपको बता दें कि हाल ही में रेडमी के60 सीरीज के बारे में ऑनलाइन जानकारी लीक हुई थी। इस चर्चित स्मार्टफोन में 2K रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले की ख़बर है और इसमें 100W चार्जिंग भी दिया जाएगा।
    जानकारी के अनुसार रेडमी के50 प्रो और रेडमी के50 स्मार्टफोन को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं रेडमी के50 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर जबकि रेडमी के50 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर मौजूद है।

  • Twitter account suspended: इन कारणों से हो जाएगा आपका एकाउंट सस्पेंड

    डेस्क। Twitter account suspended: एलन मस्क (Elon Musk) लगातार ट्विटर को लेकर कुछ न कुछ नई घोषणाएं की हैं।
    अब मस्क ने ट्विटर अकाउंट्स के सस्पेंड होने को लेकर ट्वीट कर एक बड़ा ऐलान किया है। उनका यह कहना है कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान को बदलेगा। अब इसे लेकर आगे कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी वहीं सीधे अकाउंट को सस्पेंड भी कर दिया जाएगा।
    मस्क ने यह भी कहा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो एक पैरोडी अकाउंट है। अगर ऐसा नहीं लिखा हुआ होगा तो अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा, जो किसी अन्य का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा।
     

     

  • Best Smart Watch Under 3000: कम कीमत में मिलने वाली इन स्मार्ट वॉच के फीचर्स जान आप खुद को रोक नहीं पाएंगे

    डेस्क। Best Smart Watch Under 3000: हाल में ही अमेजन पर एक वॉच लॉन्च हुई है जो ऑफर में 57% के डिस्काउंट पर दी जा रही है। बता दें इस वॉच की खासियत है कि इससे ECG का टेस्ट कर सकते हैं और अपना BP भी नाप सकते हैं।
    Amazon Deal On Smart Watch: अमेजन पर एक ऐसी स्मार्ट वॉच पेश है जिसकी कीमत 3 हजार रुपये से भी कम की है वहीं इसके फीचर्स जानकर आप हैरान हो जाएंगे।  
    इस वॉच में ECG टेस्ट, हार्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीजन लेवल और BP भी नापा जा सकता हैं। इस वॉच का डायल 1.9 इंच का है और इसमें आपको दो स्ट्रैप भी मिल रही हैं जिनको आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।
     1-IZI SmartPro 1.9″ PPI 326 UHD Largest Display Bluetooth Calling Smartwatch – IP68
    इस वॉच की कीमत है 6,999 रुपये है जो ऑफर में 57% के डिस्काउंट के बाद 2,999 रुपये में मिल रही है। वहीं इसमें वॉइस असिस्टेंट का भी फीचर है।
    फिटनेस के लिये ये बेस्ट स्मार्ट वॉच है जिसमें ECG कर सकते हैं।  इसके लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होता है । इसके साथ ही आप इसमें BP भी मॉनिटर कर सकते हैं। 
    इस वॉच में में ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ पीरियड सायकल का भी आप ट्रैक रख सकते हैं। इसमें इमरजेंसी टैप कॉलिंग का फीचर भी है। वहीं साथ ही इसमें 22 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद है।
    इस वॉच की दूसरी खासियत यह भी है इसका डायल जिसका साइज 1.9 इंच का है और डिस्प्ले UHD है। आपको बड़ा साइज का डायल होने की वजह से स्क्रीन पर सारे नोटिफिकेशन क्लीयर दिखाई भी देते हैं।
    इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर है और माइक भी दिया हुआ है जिससे वॉच से ही एकदम साफ आवाज में फोन भी कर सकते हैं या कॉल रिसीव करने की सुविधा भी मिलती  हैं।
    इस वॉच में दो स्ट्रैप हैं जिसमें 1 मेटल में स्टेलनेस स्टील की है वहीं दूसरी सिलिकॉल स्ट्रैप है। वॉच में 6 कलर का ऑप्शन मौजूद है।
    वहीं फोन में 500 से ज्यादा फेस हैं और बैटरी 5 दिन तक आराम से चलती है। वॉच की रेटिंग IP68 और ये 3ATM लेवल की वाटर एंड डस्टप्रूफ भी है। 
    2-Fire-Boltt Dazzle Plus Smartwatch Full Touch Largest Borderless 1.81″ Display 
    बड़े डायल की स्मार्ट वॉच में दूसरा बेस्ट ऑप्शन फायर बोल्ट की वॉच है जो हाल ही में लॉन्च हुई है वहीं इस वॉच पर सीधे 83% का डिस्काउंट भी मिल रहा है। 
    इस वॉच की कीमत 11,999 रुपये लेकिन ऑफर में खरीद 1,999 रुपये में मिल रही है वहीं अगर बड़े डायल की वॉच पसंद करते है तो ये बेस्ट स्मार्ट वॉच है। वहीं इसमें पसंद के 5 कलर भी मिल जाएंगे।
    इस वॉच की खासियत ये है कि इसका डायल जो 1.81 इंच का है। बड़े डायल पर कोई भी नोटिफिकेशन आसानी से देख सकते हैं। वहीं इसका फुल टच बॉर्डरलेस HD डिस्प्ले है जो देखने में और भी बड़ा लगता है।
    वॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड फेस मौजुद हैं और साथ ही 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी हैं। इसकी IP68 रेटिंग है और इसे पहनकर स्विमिंग भी की जा सकती है। वॉच में हार्ट रेट, ब्लड में ऑक्सीजन और बाकी फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं।