Category: tech-news

  • Diwali Sale: लैपटॉप पर मिल रहा 86,100 रुपये का डिस्काउंट

    दीवाली का मौसम छाया हुआ है और बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। वहीं यह खरीदारी करने का सबसे बेहतरीन समय है, क्योंकि फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट की बरसात जारी है।
    ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार में छूट और दूसरे ऑफर्स की जबरदस्त भरमार भी है। वहीं अगर आप एक शानदार लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो 82 फीसदी तक की छूट का फायदा आप उठा सकते हैं।
    सरकारी ई-कॉमर्स पोर्टल GeM से आप 1 लाख रुपये के लैपटॉप को सिर्फ 20,000 रुपये में खरीद कर अपना बना सकते हैं। वहीं इन ऑफर्स में रीसेलिंग लैपटॉप शामिल हैं। GeM पर मौजूद ऑफर्स पर नजर डालिए।
    आपको यह भी बता दें कि सरकारी मार्केटप्लेस GeM पोर्टल पर ये ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं यहां से यूजर्स बेहद सस्ते दाम पर लैपटॉप सहित दूसरे प्रोडक्ट्स भी आराम खरीद सकते हैं। अगर लैपटॉप ऑफर्स की बात करें, तो यहां Acer, HP और Dell जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि ज्यादातर लैपटॉप रीसेलर्स द्वारा बेचे जा रहे हैं और यहां से लैपटॉप खरीदने पर यूजर्स को वारंटी भी मिलती है।
    Dell Vostro 3510 i3 15.6 Inch Laptop: डैल का i3 लैपटॉप 15.6 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है और GeM पर ये लैपटॉप रीसेलर्स द्वारा बेचा जा रहा है वहीं इसकी वास्तविक कीमत 85,617 रुपये है, लेकिन आप इसे केवल 44,204 रुपये में भी खरीद सकते हैं। इसे खरीदने पर यूजर्स 41,413 रुपये की छूट का फायदा भी उठा सकते हैं।
    Coconics Intel Celeron 11.6 Inch Laptop: ये लैपटॉप Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और यूजर्स को इसमें 11.6 इंच की डिस्प्ले मिलती है।  वहीं इस लैपटॉप को कंपनी बिना किसी रीसेलर के सीधे बेच रही है। वहीं आपको बता दें कि इसकी कीमत 22,000 रुपये है, लेकिन आप इसे केवल 18,463 रुपये में भी खरीद सकते हैं।
    HP 240 G8 i3 14 Inch Laptop: HP के 14 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप पर भी आकर्षक डील दी जा रही है। वहीं इसकी वास्तविक कीमत 59,952 रुपये है, और  यूजर्स इसे मात्र 36,281 रुपये में खरीद भीं सकते हैं। साथ ही इस डील में यूजर्स को पूरे 23,671 रुपये बचेंगे और ये लैपटॉप 39 फीसदी डिस्काउंट में आपका होगा। 
    Acer Intel Core i7 14 Inch Laptop: GeM पोर्टल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट एसर के लैपटॉप पर मिल रहा है और यूजर्स 105,000 रुपये की कीमत के लैपटॉप को 82 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं वहीं इसे खरीदने के लिए यूजर्स को महज 18,900 रुपये देने होंगे। बता दें यूजर्स को पूरे 86,100 रुपये का फायदा मिलेगा।

  • Diwali offer: अभी लेने से चूक गए iPhone 14 तो होगा पछतावा

    डेस्क। iPhone 14 सीरीज के 3 मॉडल यूं तो अपने लांच के बाद ही भारतीय बाज़ार में उपलब्ध हो गए थे। पर इस सीरीज का एक और मॉडल iPhone 14 Plus इस महीने के शुरू में भारत में उपलब्ध हुआ। 
    वहीं अच्छी बात यह है कि दिवाली की सेल में apple iPhone 14 Plus सभी जगह बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। हमने आपके लिए फ्लिपकार्ट, अमेज़न, जियो मार्ट-रिलायंस डिजिटल और Tata neu-क्रोमा समेत सभी सेल में कंपेयर कर आपके लिए सबसे बढ़िया डिस्काउंट निकाला है।
    apple iPhone 14 Plus का सबसे सस्ता मॉडल 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाला है। वहीं हम आपको इसी मॉडल का बेस्ट प्राइस भी बताने जा रहे हैं।
    iPhone 14 Plus कहां और कितने में मिल रहा 
    Amazon पर iPhone 14 Plus 89,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं वहीं इस सेल में आप ICICI, Axis,Citi या Kotak बैंक के कार्ड के जरिये फोन पर सीधे 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI के जरिये 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
    Flipkart पर भी iPhone 14 Plus की कीमत 89,900 रुपये है वहीं फोन पर आप SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये EMI ऑफर का लाभ भी उठा कर 10 प्रतिशत के रूप में 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट आराम से पा सकते हैं।
    Tata Neu और क्रोमा पर iPhone 14 Plus की कीमत 89,900 रुपये की है लेकिन यहां पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है।
    Jio Mart की सेल में iPhone 14 Plus की कीमत 89,900 रुपये और यहां SBI बैंक के डेबिट कार्ड के जरिये 10 प्रतिशत के रूप में 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है। वहीं SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिये फोन पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 
    Reliance Digital की सेल में iPhone 14 Plus की कीमत 89,900 रुपये है। वहीं HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
    जानिए सबसे सस्ता प्लान 
    आईफोन 14 प्लस को सबसे सस्ता कोई और नहीं बल्कि कंपनी खुद बेच रही है ऐपल अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे बेहद कम दाम में बेच रही है। जहां ऐपल के ऑनलाइन भारतीय स्टोर पर भी आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये ही है।
    वहीं ग्राहक यहां HDFC और American Express बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये आईफोन 14 प्लस पर पूरे 7,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। जिसके बाद यहां से आईफोन 14 आपको 82,900 रुपये की सबसे कम कीमत में दिया जाएगा।
    ऐपल के online स्टोर India istore के अनुसार इन सब ऑफर के बाद iPhone 14 Plus 63,900 रुपये का पड़ने वाला है। 

  • फ्रॉड कॉल्स पर केन्द्र सरकार ने लिए बड़ा एक्शन, कंपनियों को करने होंगे ये बदलाव

    डेस्क। केन्द्र सरकार सभी कंपनियों और Apps को अपने वास्तविक कस्टमर केयर नंबर को ही प्लेटफॉर्म पर रखने के लिए निर्देशित कर चुका हैं। इसके अतिरिक्त सभी नंबर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के भी आदेश दिए गए हैं।
    आज कल लोगों के पास फर्जी कस्टमर केयर नंबर्स के फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ रहे है। वहीं अब केंद्र की मोदी सरकार ने इस पर लगाम लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं कई बार कस्टमर्स अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करते हैं और उन्हें बैठे बिठाए चूना भी लगया जाता है।
    वहीं गूगल पर ऐसे तमाम फर्जी नंबर्स भी (Fake Numbers) मौजूद है जो खुद को किसी बैंक, कंपनी या मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर होने का दावा करते हैं। साथ ही इस पर कॉल करने से आपकी जेब तक कट सकती है। 
      ऐसे तमाम फर्जी नंबर्स पर सरकार लगाम लगाने की तैयारी कर रही है जहां केंद्र सरकार संभी कंपनियों और Apps को अपने वास्तविक कस्टमर केयर नंबर को ही प्लेटफॉर्म पर रखने को कहा रही है वहीं इसके अतिरिक्त सभी नंबर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश भी दिए है। 
    साथ ही कस्टमर्स के साथ होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार इन फर्जी कस्टमर केयर नंबर्स पर लगाम लगाने की भी तैयारी कर रही है।
    इस फर्जी नंबर्स को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया भी जाएगा। वहीं सरकार सभी ऐप्स और प्लेटफॉर्म को अपने कस्टमर केयर नंबर को वेरिफाई करने के लिए भी कहा जाएगा और सिर्फ वास्तविक नंबर्स ही पोर्टल पर मौजूद होंगे।
    स्पैम कॉल्स पर लगेगी रोक
    केंद्र सरकार के इस कदम से सही कस्टमर केयर नंबर (Customer Care Number) को पहचान मिलने वाली है। साथ ही केंद्र सरकार इसके लिए सभी ऐप्स और इंडस्ट्री के साथ चर्चा भी करेगी, वहीं नए ड्रॉफ्ट के लिए टेलिकॉम बिल में भी इसे लेकर प्रोविजन बनाया जाना है।
    ऐसे नंबर्स से आप रहें सतर्क 
    आपको कभी भी गूगल (Google) से सर्च करके किसी भी कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल नहीं करना साथ ही अपनी किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए हमेशा कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद कस्टमर केयर नंबर का ही इस्तेमाल करें।

  • क्या अब ट्वीटर भी बनेगा इंस्टाग्राम क्योंकि ला रहा है रील्स जैसा फीचर

    तकनीकी– ट्वीटर आज के समय मे काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसका इस्तेमाल लोग ज्यादातर अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने हेतु करते हैं। वही अभी बीते महीने ट्वीटर ने यह घोषणा की थी कि अब जल्द ही ट्वीटर अपने यूजर्स के लिए वीडियो का ऑप्शन लेकर आ रहा है।
    ट्वीटर के इस ऑप्शन में वह वीडियो दिखाए जायेगे जो ट्वीट के तहत पोस्ट होंगे। ट्वीटर का कहना है कि यूजर्स के इंटरेस्ट का मुताबिक उनको वीडियो दिखाए जायेगे। वही उनका डाटा भी कलेक्टर किया जाएगा। ट्वीटर का यह फीचर सामान्य इंस्टाग्राम रील्स की तरह ही होगा। 
    लेकिन यह इंस्टाग्राम वीडियो से अलग होगा क्योंकि ट्वीटर को एक गम्भीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के रूप में देखा जाता है। अब इसका यह फीचर लोगो को इंफोर्मेशन से जोड़ेगा। हालाकि ट्वीटर जल्द ही डेडिकेटेड वीडियो टैब तैयार करेगा।जो टैक्स्ट बेस्ड ट्वीट से अलग वीडियो को दिखाएगा।

  • जियो के इस प्लान से हो जाएगी बल्ले बल्ले , आप मर्जी मुताबिक करेंगे डेटा इस्तेमाल

    Technology – टेलीकॉम कंपनी जियो जब से मार्केट में आई है। तब से यह लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए नए प्रीपेड प्लान उपलब्ध करवा रही है। वही अब जियो अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन प्रीपेड प्लान लाया है।
    जियो के इस प्रीपेड प्लान में आपको 1 जीबी प्रतिदिन डेटा से लेकर 3 जीबी डेटा तक मिलेगा। जियो का यह प्लान एक महीने के लिये होगा। इस प्लान में आपको कई बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिग भी मिलेगी।
    अगर आप जियो के 269 का प्लान रिचार्ज करवाते है। तो इसमे आपको 25 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड काल और 100 मैसेज की सुविधा मिलेगी।
    इस प्लान में आपको एक फायदा यह भी मिलेगा की इससे आपका डाटा अगर आप इस्तेमाल नही कर पाते तो कटेगा नही। आप अपनी जरूरत के मुताबिक अपना डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जितना डाटा इस्तेमाल करेंगे उतना ही डाटा आपका इस्तेमाल होगा।

  • Flipkart diwali offer fraud : मंगवाया लैपटॉप और निकला बड़ा सा पत्थर

    Flipkart diwali offer fraud : बिग दिवाली सेल में लोगों ने जमकर खरीदी की। वहीं जबरदस्‍त ऑफर के चक्‍कर में लोगों ने अपनी क्षमता से शॉपिंग भी की। और ऑनलाइन शॉपिंग में कई लोगों के साथ इस दौरान खूब फ्राड भी हुआ।
    ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से मंगलुरु के रहने वाले ने दिवाली ऑफर में ऑनलाइन सेल के दौरान एक गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया लेकिन उसे कुछ ई-कचरे के साथ एक पत्थर डिलीवरी में प्राप्त हुआ।
    चिन्मय रमना नाम इस क्‍टसमर ने अपने दोस्‍त के लिए 15 अक्टूबर को Asus TUF गेमिंग F15 गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया वहीं रमना के पास फ्लिपकार्ट प्लस की सदस्यता भी है। इसे 20 अक्टूबर को एक सीलबंद बॉक्स में डिलीवर किया गया।
    गेमिंग लैपटॉप की जगह इसमें पत्थर और कचरा मिला
    वहीं कस्‍टमर ने दावा किया कि बॉक्‍स खोलने पर गेमिंग लैपटॉप की जगह पत्थर और कचरा निकला। वहीं ग्राहक द्वारा कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही ग्राहक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद फ्लिपकार्ट ने पूरी राशि वापस कर दी।
    जानकारी के लिए आपको बता दें फ्लिपकार्ट ने ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ सिस्टम को लॉन्च किया है। ऑनलाइन शॉपिंग मामले में ऐसे फ्राड मामले बार-बार सामने आ रहे थे जिसके चलते ई-कॉमर्स साइट्स ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ जैसी सुविधाएं भी दे रही हैं। 
    फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक इस बात की गवाही दे सकते हैं कि उन्हें केवल ऑर्डर किया गया उत्पाद ही डिलीवर किया गया है या नहीं। इसमें डिलीवरी एजेंट को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देने से पहले, ग्राहक उसे बॉक्स खोलने के लिए कह सकता है और यह चेक कर सकता है उसने जो समाग्री ऑर्डर की थी वो आई भी है या नहीं।

  • Aadhar Card: जीवन में बस एक बार बदल सकते हैं ये चीज, कहीं आपके में गलत तो नहीं

     

    डेस्क। Aadhar Card: कई बार आधार बनवाते समय कई जानकारियां अधूरी भी रह जाती है, जिसे आप समय पर आराम से सुधार सकते है, आपके नाम की गलत स्पेलिंग दर्ज हो जाती हैं, तो आप उसे भी सुधार सकते है।
    Aadhar Card Name Change Request Status : आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) एक सबसे महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज बन चुका है। वहीं हर छोटे-बड़े काम के लिए आज आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। आधार की बढ़ती उपयोगिता के कारण इसे अपडेट रखना काफी जरूरी हो गया है।  वहीं कई बार आधार बनवाते समय कुछ जानकारियां अधूरी भी रह जाती है, जिसे आप समय पर सुधार भी सकते है, वहीं आपके नाम की गलत स्पेलिंग कार्ड में दर्ज हो जाती हैं, तो आप उसे समय पर सुधार भींसकते है।
    आधार कार्ड को कैसे करें अपडेट
    गलत इनफार्मेशन के साथ आधार कार्ड इस्तेमाल करते समय आपको कई परेशानी हो सकती है। आधार में सभी जानकारियों का सम्‍पूर्ण और सही होना जरूरी है। आधार जारी करने वाली संस्‍था, भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) भी समय-समय पर लोगों से अपने आधार को अपडेट करने की अपील करती है।
    आधार के एक बहुत ही जरूरी दस्‍तावेज बनने के कारण अब यह जरूरी भी हो गया है कि आपके आधार में दर्ज हर जानकारी सटीक और सही भी हो। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI आधार कार्ड में नाम, जन्‍म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि जानकारी बदलने की सुविधा देती है। 
    आधार कार्ड में अगर नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या शादी के बाद महिलाएं अपने सरनेम में बदलाव करना चाहती है तो वह ऐसा आराम से कर सकती है। UIDAI ऑलनाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से नाम में बदलाव करने की इजाजत देता है। पर आप नाम अपडेट (Name Update in Aadhar Card) केवल दो बार ही करवा सकते हैं।
    एक बार बदल सकते है जेंडर 
    आधार कार्ड में आपका लिंग गलत दर्ज हो जाये तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI के नियमों के अनुसार इसमें बदलाव बदलाव किया जा सकता है और आपको जेंडर अपडेट (Gender Update in Aadhar Card) करने का केवल एक ही मौका यूआईडीएआई (UIDAI) दे रहा है।
    जानिए DOB में कैसे करें बदलाव
    UIDAI के अनुसार कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड में गलत जन्‍म तिथि दर्ज होने पर इसे केवल एक बार ही अपडेट (Date Of Birth Update in Aadhar card) करा सकता है। वहीं इसके बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है।
    बता दें आप अपने आधार में घर के एड्रेस (Home Address), ईमेल आईडी (Email ID), मोबाइल नंबर (Mobile Number), फोटो (Photograph), फिंगर प्रिंट (Finger Print) और रेटिना स्कैन (Retina Scan) को आप बार-बार अपडेट भी करवा सकते हैं। वहीं इन्हें अपडेट कराने की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

  • Jio के इस सस्ते प्लान में आपको मिलेंगी कमाल की स्पेसिफिकेशन

    डेस्क। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने उपभोगताओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराने की ठानी हैं। ये प्लान 1जीबी डेटा से लेकर 3जीबी डेली डेटा लाभ के साथ उपलब्ध हैं, वहीं इसके अलावा इन प्लांस में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य कई फायदे भी दिए जा रहे हैं।
    वहीं जियो के इन सभी प्लांस में आज हम जिस प्लान की बात करने वाले हैं, उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स आराम से उठा सकते हैं।
    बता दें जियो का यह प्लान आपको ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अतिरिक्त फायदे भी देता है। वहीं अगर आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं जो आपको ज्यादा डेटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग आदि के लाभ भी प्रदान करें तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि हम आपको ऐसे ही एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते है कि आखिर यह प्लान कौन सा है और इसमें आपको कैसे कैसे लाभ मिलने वाले हैं।
    जियो का 296 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
    हम बात कर रहे हैं Jio के 296 रुपये वाले प्लान की, जिसमें आपको कई ऑफर मिल रहे हैं। इस प्लान में आपको एक महीने की वैलिडिटी के साथ ही 25जीबी डेटा मिलता है। वहीं एक महीने के लिए Jio के अलावा, इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और प्रति दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।
    Jio फ्रीडम प्लान के तहत आने वाले इस प्लान की खास बात यह है कि आपको हर दिन डेटा खत्म होने की समस्या नहीं होती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद आपको 64kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।
    जानिए Jio 296 रिचार्ज प्लान के अन्य लाभ
    इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो आपको Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन यानी कि आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। इन सभी ऐप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन वैलिडिटी 30 दिनों के लिए दी जा रही है।

  • Nokia Best Sale: आज भाई दूज के साथ खत्म हो जाएगा ये जबर्दस्त ऑफर, ऑर्डर नहीं किया तो होगा पछतावा

    डेस्क। Nokia Best Sale: वैसे तो दिवाली की सेल लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन फ्लिपकार्ट पर कुछ चीजों पर सेल 31 अक्टूबर तक रहने वाली है। वहीं फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल खूब चली है जिसमें आपको प्रोडक्ट्स पर छूट भी मिलती है।
    इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स भी मिल सकते हैं वहीं इस सेल में महंगे फोन भी आपको सस्ते दाम पर मिल सकता है। 

    जानिए Nokia Best Sale के बारे में

    Nokia G21 बेहतरीन स्मार्टफोन है जो 14,499 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था पर फ्लिपकार्ट पर ये मोबाइल आपको 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन की कीमत कम हो सकती है और अगर आप इस मोबाइल से अपना पुराना मोबाइल एक्सचेंज करते हैं तो यह 13450 रुपये की कीमत का हो जाता है।
    आपका यह मोबाइल जितनी अच्छी कंडीशन में होगा Nokia G21 की कीमत वैसे भी कम होती ही जाएगी। वहीं अगर आपके पुराने मोबाइल की कंडीशन बहुत ही अच्छी है और आपने शौकिया तौर पर दूसरा मोबाइल बुक भी किया है तो आपको Nokia G21 मात्र 549 रुपये में आपको मिल सकता है। इसके साथ ही अगर आप पुराना मोबाइल नहीं बदलना चाहते तो भी आपको अच्छा डिस्काउंट दिया जा सकता है।
    साथ ही ये भी जान लीजिए कि SBI के क्रेडिट कार्ड पर आपको इंस्टेंट 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है तो ये मोबाइल 12,749 रुपये का हो जाएगा वहीं इसके अलावा इसके फीचर्स आपको मोबाइल लेने पर भी मजबूर कर सकते है। 

  • Samsung Galaxy M13 पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट, मिस मत करना ये ऑफर

    डेस्क। वैसे तो अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल समाप्त हो गया है, वहीं फिर भी आप प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन, एक्सेसरीज समेत कई सारे प्रोडक्ट भारी छूट के साथ अभी भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अमेजन पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो, शाओमी और अन्य स्मार्टफोन्स पर शानदार डील और भारी छूट दी जा रही है।
    ई-कॉमर्स दिग्गज इस समय Samsung Galaxy M13 पर शानदार ऑफर दे रही है। यह बजट स्मार्टफोन और भी कम कीमत में आपका हो सकता है! साथ ही अब आप सोच रहे होंगे आखिर कैसे? तो आज हम आपको इसकी डिटेल देंगे।
    Samsung Galaxy M13 पर मिल रहा 30% का फ्लैट डिस्काउंट
    गैलेक्सी M13 के 64GB वेरिएंट की एमआरपी 14,999 रुपये है। वहीं अमेजन ने एक शानदार ऑफर की घोषणा भी की है जहां यह सिर्फ 10,499 रुपये में आपका हो सकता है।  फोन पर अमेजन पूरे 30 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। वहीं डिस्काउंट के बाद यह सिर्फ 10,499 रुपये में उपलब्ध है। आप अन्य ऑफर्स के साथ गैलेक्सी M13 की कीमत को और भी कम कर इसको अपना बना सकते हैं। 
    अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी M13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 12,499 रुपये में उपलब्ध है, वहीं इसकी एमआरपी 17,999 रुपये है।
    Samsung Galaxy M13 पर अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। साथ ही अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन में ट्रेड करते हैं तो गैलेक्सी M13 की कीमत पर आप 9950 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। हालांकि, ट्रेड-इन राशि आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर भी निर्भर करेगी। वहीं दोनों ऑफर मिलकर गैलेक्सी M13 की कीमत को घटाकर मात्र 549 रुपये कर देते हैं जिससे यह बजट स्मार्टफोन बाजार में सबसे किफायती स्मार्टफोन बन चुका है।
    अमेजन बहुत सारे बैंकिंग ऑफर भी देता है जिनका उपयोग आप इस डील को और भी मजेदार बनाने के लिए आराम से कर सकते हैं। फेडरल बैंक के कार्डधारकों को कार्ड ट्रांजैक्शन पर 750 रुपये की छूट मिल सकती है। वहीं इसके अलावा, आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड धारक नॉन-ईएमआई से 750 रुपये और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं यदि वे अपने कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं। 
    सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले; 1080×2408 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ मिलता है। वहीं यह फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करता है। और फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50MP+5MP+2MP शामिल हैं। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट सेंसर और फोन में 6000mAh की बैटरी भी मिलती है, जिसे लेकर कंपनी का यह दावा है कि इसमें 6 घंटे का टॉक टाइम भी मिलता है।