Category: tech-news

  • Maruti Alto 800: CNG वेरिएंट का माइलेज आपको चौका देगा, वहीं जानिए जबर्दस्त फाइनेंस प्लान

    डेस्क। Maruti Alto 800 सितंबर महीने में देश की बेस्ट सेलिंग हैचबैक बन चुकी है वहीं जो अपनी कम कीमत के अलावा अपनी माइलेज के लिए पसंद की जाती है। साथ ही यहां हम बात कर रहे है इस कार के सीएनजी वर्जन Alto 800 LXI Opt S CNG के बारे में जो सबसे कम कीमत वाली सीएनजी कार है वहीं इसको सबसे किफायती कार भी बोला जाता है।

    Know Alto 800 LXI Opt S CNG Price

    मारुति ऑल्टो के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,03,000 रुपये (एक्स शोरूम है) वही यह ऑन रोड होने पर 5,55,553 रुपये की हो जाती है। इस कार की कीमत जानने के बाद अब आप जान लीजिए इसे खरीदने का सबसे आसान फाइनेंस प्लान।

    जानिए इसे कैसे खरीदे: Alto 800 LXI Opt S CNG Finance Plan

    मारुति ऑल्टो के सीएनजी वर्जन को खरीदने के लिए आपको कैश पेमेंट में 5.5 लाख रुपये की जरूरत पड़ती है पर इसको फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदने के लिए आपको 56,000 रुपये की जरूरत पड़ेगी।
    ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर की माने तो इसके मुताबिक, इस सीएनजी कार को खरीदने के लिए अगर आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक आपको 4,99,553 रुपये का लोन देगा वहीं जिस पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक दर के साथ ब्याज भी लिया जाएगा।
    लोन अप्रूव होने के बाद आपको 56,000 रुपये बतौर डाउन पेमेंट जमा करने पड़ेंगे साथ ही उसके बाद आपको अगले पांच साल तक 10,565 रुपये की मंथली ईएमआई भी जमा करनी होगी।
    वहीं मारुति अल्टो सीएनजी पर मिलने वाले इन फाइनेंस प्लान की कंप्लीट डिटेल पढ़ने के बाद आप इसके इंजन, माइलेज और फीचर्स के बारे में भी अच्छे से जान लीजिए।
    मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी 796 सीसी का 40.36 बीएचपी की पावर के साथ ही 60 एनएम का पीक टॉर्क भी जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी जोड़ा गया है।
    माइलेज को लेकर कंपनी यह दावा करती है कि मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी 31.59 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है वहीं इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित भी किया है।

  • Bajaj Platina 110 : फाइनेंस प्लान के जरिए मात्र इतने में खरीदे ये बाईक

    डेस्क। बेस्ट माइलेज बाईक होने का दावा करने वाली बाइकों की एक लंबी रेंज टू व्हीलर सेगमेंट में मौजूद है पर जिसकी हम आज बात कर रहे हैं वह Bajaj Platina 110 है जो ABS सिस्टम के साथ आने वाली 110cc इंजन सेगमेंट में पहली बाइक है।
    अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। साथ ही यहां जान लीजिए इसकी कीमत, माइलेज, ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा इसे खरीदने का आसान फाइनेंस प्लान भी।
    Bajaj Platina 110 Price
    बजाज प्लेटिना 110 का डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट इस बाइक का टॉप मॉडल बताया जा रहा है वहीं जिसकी शुरुआती कीमत 69,216 रुपये है और ऑन रोड होने पर इसकी कीमत 83,667 रुपये की हो जाती है।
    इसके साथ ही आप जान लीजिए इसे खरीदने का आसान डाउन पेमेंट और ईएमआई प्लान ताकि आपके पास इस बाइक को अपनी सुविधानुसार कैश या लोन पर खरीदने का विकल्प मौजूद हो सके।
    जानिए Bajaj Platina 110 Finance Plan के बारे में 
    बजाज प्लेटिना 110 के टॉप वेरिएंट को अगर आप कैश पेमेंट के जरिए खरीदते हैं तो आपके पास 84 हजार रुपये होने चाहिए पर अगर आप इसे फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 8 हजार रुपये होने चाहिए।
    वहीं ऑनलाइन मौजूद फाइनेंस प्लान की डिटेल बताने वाले डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को लोन पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक 9.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ ही 72,481 रुपये का लोन देता है। 
    बता दें कि लोन अप्रूव हो जाने के बाद आपको 8 हजार रुपये इस बाइक की न्यूनतम डाउन पेमेंट के रूप में जमा करने होंगे वहीं इसके बाद आपका लोन शुरू हो जाएगा। लोन शुरू होने के बाद आपको अगले 36 महीने तक हर महीने 2,329 रुपये की मंथली ईएमआई चुकानी पड़ेगी। वहीं इस ईएमआई को अगर आप महीने के 30 दिनों से विभाजित करते हैं इस बाइक के लिए बनने वाली ईएमआई 77.6 रुपये प्रतिदिन हो जाती है।
    अगर फाइनेंस प्लान के जरिए बाइक को खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपकी बैंकिंग और सिबिल स्कोर का ठीक होना बेहद जरूरी है क्योंकि आपकी बैंकिंग या सिबिल स्कोर में नेगेटिव रिपोर्ट होने पर बैंक लोन अमाउंट के साथ ब्याज दरों और डाउन पेमेंट की राशि में परिवर्तन भी कर सकता है।

  • आनंद महिंद्रा ने इस मकड़ी व्हीकल के बारे में ऐसा क्या बताया कि दुनिया रह गई हैरान

    डेस्क। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा वैसे तो अजब-गजब और सबसे अलग-अलग वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया करते हैं। वहीं इसी कड़ी में आनंद महिन्द्रा ने इस बार चार पहियों पर मकड़ी (Spider) की तरह चलने वाले वाहन का एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
    आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आप नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि इसमें एक सिंगल सीट वाला चार पहिया वाहन आपको नजर आएगा वहीं जिसमें एक ड्राइवर बैठा है जो इसे चला रहा होगा। 
    इसके साथ ही इस वीडियो में उबड़-खाबड़, पथरीले रास्तों, जंगल के साथ बर्फीले पहाड़ों पर भी चलते हुए देखा जा सकता है इसके साथ ही इतना ही नहीं यह सामान्य कार की तरह सड़क पर भी चलता है और ऊंचे-नीचे रास्तों पर बिल्कुल एक मकड़ी की चाल की तरह कहीं से किसी भी प्रकार से रास्ता बनाता हुआ आगे बढ़ता है।
    इसको आगे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे किसी मकड़ी पर चार पहिए लगा दिए गए हों और वह चली आगे की ओर चली जा रही है। भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘दिलचस्प, एक पहिएदार मकड़ी। वहीं यह केवल मनोरंजन के उद्देश्यों के लिए ही नहीं, बल्कि यह बड़े काम की चीज हो सकती है’।
    महिंद्रा ग्रुप के प्रेसिडेंट विजय नाकरा और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आर. वेलूस्वामी को ट्वीट पर टैग करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि क्या रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए यह एक संभावित गतिशीलता उपकरण भी साबित हो सकता है? तुम इस बारे में क्या सोचते हो?
    आपको बता दें कि इस वीडियो में दिखाए गए वाहन का नाम, स्विनकार ई-स्पाइडर है जो बर्फ से लदी जमीन से लेकर चट्टानी पहाड़ों आदि को भी पार करने में सक्षम है। इसे फ्रांस स्थित वाहन कंपनी ने बनवाया है।
    इसके साथ आपको बता दें कि वीडियो में दिखाए गए वाहन का नाम, स्विनकार ई-स्पाइडर है जो बर्फ से लदी जमीन से लेकर चट्टानी पहाड़ों तक सभी तरह की स्थिति को पार करने में पूर्ण रूप से सक्षम है। बता दें इसे फ्रांस स्थित एक वाहन कंपनी ने बनाया है।

  • Swott Armor 007: इस प्राइस रेंज में कोई नहीं कर सकता इस स्मार्टवॉच का मुकाबला

    डेस्क। इंडियन कंपनी Swott ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बजट स्मार्टवॉच आर्मर 007 को भारत में लॉन्च किया है वहीं  2000 रुपये से कम में आने वाली Swott Armor 007 में शानदार फीचर्स और बैटरी लाइफ मिलने का दावा भी कंपनी ने किया है। इस कड़ी में नई स्मार्टवॉच में कई सारे स्पोर्टस मोड और वॉच फेस भी देखने को मिलते हैं। हमने कुछ दिनों तक स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया है। वहीं आपको यह भी बताते हैं कि 2000 रुपये से कम वाली इस स्मार्टवॉच में क्या क्या खूबियां दी गईं हैं।
    Swott Armor 007 में कंपनी ने 1.69 इंच एचडी स्क्रीन दी है। वहीं कीमत के लिहाज से देखें तो अपने सेगमेंट में यह वॉच सबसे ब्राइट डिस्प्ले पैनल उपलब्ध करने वाली वॉच में से एक है। इसी के साथ इस वॉच में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके आलावा यूजर्स को वॉच में शार्प और क्रिस्प कलर भी दिखते हैं।
    डिजाइन की बात करें तो यह वॉच काफी हल्की है। इसे बनाने में ऐल्युमिनियम-पीसी हाइब्रिड का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह वॉच  IP67 रेजिस्टेंस है। सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ इसे दिन भर हाथ में पहनने से कोई नुकसान भी नहीं होता। वहीं कीमत के लिहाज से इसका बिल्ड ठीकठाक ही है और इसका डिजाइन लोगो को बहुत पसंद है। 
    Swott Armor 007 Features:
    इस वॉच में एडवांस चिपसेट मिलता है। यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसे चलाना बहुत आसान है और पहली बार स्मार्टवॉच इस्तेमाल करने वाले यूजर भी वॉच को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। 
     हमें रिव्यू पीरियड के दौरान आर्मर 007 में हैंग होने जैसी समस्या नहीं देखने को मिलती। इस वॉच में दो मेन्यू थीम और मल्टीपल वॉच फेस ऑफर किए जाते हैं इसका मतलब है कि आप अपनी पसंद के मुताबिक वॉच के इंटरफेस को सेट कर सकते हैं।
    वहीं बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें कई सारे इन-बिल्ट फिटनेस मोड भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, कैलोरी कंजम्प्शन और मेडिएटिव ब्रीदिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
    इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और स्विमिंग जैसे ट्रेनिंग मोड भी मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच वेदर अपडेट, अलार्म क्लॉक, स्टॉप वॉच व रिमाइंडर जैसे फीचर्स को भी ऑफर करती है। 
    Swott Armor 007 Battery:
    स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ काफी बढ़िया है। और सामान्य इस्तेमाल के साथ दिनभर इस्तेमाल करने पर यह सिंगल चार्ज में करीब 10 दिन तक चल जाती है वहीं वॉच में कंपनी ने 200mAh की बैटरी दी है। और कंपनी का कहना है कि स्टैंडबाय मोड में बैटरी 30 दिन तक चलती है।
    वॉच को ऐमजॉन के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 1,990 रुपये में भी खरीदा जा सकता है। वॉच को कंपनी ने 10 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध करवाया है।

  • अब व्हाट्सएप पर मिलेगे सभी जरूरी दस्तावेज

    तकनीकी– सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप आज के समय का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया एप है। लोग इसका सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं और इसे डाटा के परिपेक्ष्य से सुरक्षित भी मानते हैं। 
    वही व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधाओं का खयाल रखते हुए। आय दिन अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है। वही अब MyGov हेल्पडेस्क के माध्यम से वॉट्सऐप पर डिजिलॉकर सेवाएं उपलब्ध होंगी। 
    बता दें सरकार की ओर से डिजिलॉकर जैसी सरकारी सेवाएं का वॉट्सऐप पर ऐक्सेस दिया जा रहा है. डिजिलॉकर, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक पहल है जिसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल दस्तावेज़ वॉलेट उपलब्ध कराना है।
    जहां आम यूजर्स अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को सेव और स्टोर कर सकते हैं. बता दें कि डिजिलॉकर में स्टोर किए गए सभी दस्तावेजों को मूल दस्तावेज माना जाता है. 

    इस सेवा के तहत किन डॉक्यूमेंट को किया जाएगा डिजिटल स्टोर- 

    पैन कार्ड
    ड्राइविंग लाइसेंस
    सीबीएसई कक्षा 10 पास मार्कशीट
    वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी)
    बीमा पॉलिसी- दोपहिया
    कक्षा 10 की मार्कशीट
    कक्षा 12 की मार्कशीट
    बीमा पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स 

    जाने व्हाट्सएप पर कैसे पाएं दस्तावेज-

    91-9013151515 को सेव करें।
    इस नंबर पर “डिजिलॉकर” लिखकर मैसेज भेजें।
    आपको अपना डिजिलॉकर खाता बनाने और वेरिफाइ करने।
    पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई मार्कशीट, आरसी जैसे दस्तावेज़ डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाएगा
    .
    डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट पर वेरिफिकेशन के लिए आपको अपना आधार नंबर डालने के लिए कहा जाएगा
    आधार नंबर दर्ज करने के बाद, चैटबॉट इसे वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की मदद से वेरिफाई करेगा।
    सभी दस्तावेज वॉट्सऐप से डाउनलोड हो जाएंगे।

  • भारत सरकार ने 3G और 4G स्मार्टफोन के निर्माण पर लगाई रोक! जानिए वायरल सच

    डेस्क। वैसे तो सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के दावे और खबरें वायरल होती रहती है। इन सभी पर विश्वास करना घातक भी साबित होता है। वहीं ऐसा में एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
    इसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को 3G और 4G स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग बंद करने के निर्देश जारी किए है। बता दें इस वायरल मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक भी किया है। वहीं फर्जी खबरों की सत्यता का जांच करने वाली प्रमुख सरकारी एजेंसी ने इस वायरल दावे को फेक भी करार दिया है। पीआईबी ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को 3G और 4G स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह मैसेज फर्जी बताया जा रहा है। भारत सरकार ने ऐसा कोई भी निर्देश नहीं जारी किया।  

     

  • अब छोड़िये पासवर्ड याद रखने की चिंता क्योंकि यह काम अब गूगल करेगा

    तकनीकी – आज के समय में तकनीकी काफी विकसित हो गई है. लोग गूगल से जुड़े हुए है लोग अपनी छोटी सी छोटी चीज के लिए इसपर निर्भर है। आज लोगो को अगर कही घूमने जाना है तो वह इसके लिए सबसे पहले गूगल का इस्तेमाल करते है। वही गूगल अपने यूजर्स की सुरक्षा का काफी खयाल रखता है. लेकिन हम कई तरह के इंटरनेट प्लेटफॉर्म का यूज करते है और हर प्लेटफॉर्म के लिए एक नया पासवर्ड बनाते है। 
    लेकिन ज्यादा पासवर्ड होने के कारण हमे इन्हे याद रखने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वही अब गूगल अपने यूजर्स की इस समस्या का समाधान लेकर आया है क्योंकि अब आप अपने अलग अलग इंटरनेट प्लेटफॉर्म का पासवर्ड गूगल पर सेव कर सकते है। गूगल का यह फीचर माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल के फ़ीचरर से मिलता जुलता है। गूगल ने एंड्रॉयड और क्रोम ब्राउजर के लिए नया फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है. इस फीचर की मदद से यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी और लॉगइन में सहूलियत मिलेगी.
    जानकारी के लिए बता दें गूगल ने एंड्रॉयड और क्रोम ब्राउजर के पासकी फीचर (Passkey Feature) लॉन्च किया है जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है. इस फीचर्स की मदद से यूजर्स को अपना अकाउंट को बेहतर सिक्योरिटी देने का मौका मिलेगा. Passkey Feature की मदद से कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगने वाले पासवर्ड और लॉगइन आईडी को सेव करके रखा जा सकता है. इसमें सिंक का विकल्प नहीं दिया गया है, जिससे यह डाटा एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक नहीं पहुंचता है.Passkey Feature को अभी ऐप डेवेलपर्स के लिए जारी किया गया है. गूगल का कहना है कि इसे स्टेबल वर्जन में इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है.

  • अगर आप भी ऑनलाइन बिजली बिल करते हैं जमा तो हो जाएं सावधान

    डेस्क। SBI Alert Cyber Criminals Electricity : अगर आप ऑनलाइन बिजली (Online Electricity Bill) बिल जमा करते हैं, तो आपको अब अधिक सावधान रहने की जरूरत हैं। क्योंकि आपके साथ कोई फ्रॉड न हो जाए वहीं देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जानकारी दी हैं कि साइबर क्राइम करने वालों ने ठगी के नए-नए तरीके खोज निकाल लिए हैं, जो बिजली के बिल से सीधे जुड़े हुए है। 
    आपको यह बता दें कि कई बिजली कंपनियां और सप्लायर्स बिल जारी होने पर ग्राहकों को एक एसएमएस या वॉट्सऐप मैसेज के जरिये बिल की राशि और भरने की तिथि बताते हैं। वहीं बिजली बिल के नाम पर ठगी को अंजाम देने के लिए साइबर क्राइम करने वाले इसी तरह के मैसेज करके लोगों को अपने जाल में भी फंसा रहे हैं। साथ ही वे उसी तरह के मैसेज ग्राहकों को भेजते हैं, जैसा अक्सर बिजली कंपनियां या उनके सप्लायर्स भेजते हैं।
    SBI ने जारी किया Alert 
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोगों को इस तरह के मैसेज से सावधान (SBI Alert) रहने की अपील की है वहीं ट्विटर पर कई लोगों ने इस तरह के मैसेज मिलने की शिकायत भी की है। इसके साथ ही बैंक ने ग्राहकों को सतर्क रहने को कहा है और SBI बैंक का कहना हैं कि ऐसे किसी मैसेज का रिप्लाई नहीं करें और न ही इसपर कॉल करें।
     ऐसा करने से आपकी फाइनेंसियल जानकारी चोरी होने का खतरा बढ जाता है। वहीं बिजली बोर्ड या सप्लायर आम तौर पर आधिकारिक नंबर से ही एसएमएस भेजता है।
    किस तरह के मैसेज से बचे 
    इस तरह के मैसेज में अक्सर लिखा होता है कि आपका बिजली का बकाया बिल है और इसे अपडेट करने के लिए तुरंत दिए नंबर पर कॉल करें। वहीं अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। साथ ही इसके लिए वे आपको किसी नंबर पर कॉल या मैसेज करने के लिए कहते हैं। ऐसा करते ही आपकी फाइनेंशियल जानकारी उनके पास भी पहुंच जाती है और वे आपको अपने जाल में फसा भी लेते हैं।
    जानकारी के लिए बता दें अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिलता है तो सबसे पहले ये चेक करें कि वो मैसेज किसी वेरिफाइड आईडी या किसी मोबाइल नंबर से भेजा गया हो, लेकिन अगर वो मैसेज किसी नंबर से भेजा है तो यह फर्जी है, उस पर बिलकुल भी भरोसा न करें। साथ ही ऐसे मैसेज में दिए गए फोन नंबर पर कभी संपर्क न करें।

  • ZTE Axon 40 SE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च भारत में इतनी होगी कीमत

    डेस्क। ZTE Axon 40 SE स्मार्टफोन को मैक्सिको में लॉन्च भी किया गया है। नया ज़ेडटीई एक्सॉन 40 एसई चीनी कंपनी का लेटेस्ट फोन है जो 4G सपोर्ट भी करता है। नए ZTE हैंडसेट में होल पंच डिस्प्ले डिजाइ और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। वहीं फोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 128 जीबी स्टोरेज और वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर के साथ पेश हुआ है। 
    इस फोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है। 
    बात करें अगर कीमत की तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी ZTE Axon 40 SE की कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। वहीं फिलहाल यह फोन Telcel पर coming soon टैग के साथ लिस्ट हुआ है।
    वहीं Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार फोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को मैक्सिको में 5999 MXN (यानी इंडियन करेंसी में करीब 24,700 रुपये) में यह फोन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इस हैंडसेट को ब्लैक व ब्लू कलर में भी लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। ग्लोबल मार्केट में फोन की कीमत व लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है।
    जानिए ZTE Axon 40 SE specifications
    ZTE Axon 40 SE स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 के साथ आता है वहीं इस फोन में डिस्प्ले पर सेल्फी सेंसर के लिए होल-पंच कटआउट भी दिया गया है। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T618 प्रोसेसर भी दिया गया है। साथ ही ज़ेडटीई एक्सॉन 40 एसई 4 जीबी रैम के साथ आता है। और इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। वहीं फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद है। वहीं हैंडसेट की स्टोरेज का इस्तेमाल करके आप रैम को 2 जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड भी कर सकते हैं।
    ज़ेडटीई एक्सॉन 40 एसई में AI- सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। साथ ही इस फोन में 50 मेगापिक्सल रियर, 5 मेगापिक्सल सेकंडरी और 2 मेगापिक्सल के तीन रियर सेंसर भीं मिलते हैं। इसके साथ ही हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भीं मिलता है। ज़ेडटीई एक्सॉन 40 एसई को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी भीं दी गई है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं फोन का डाइमेंशन 163.5 x 75.8 x 7.6 मिलीमीटर और वज़न 450 ग्राम का है।
    बता दें कनेक्टिविटी के लिए ज़ेडटीई एक्सॉन 40 एसई में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। वहीं इस हैंडसेट में एक्सीलेरोमीटर, कंपास, लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलते हैं। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर भीं दिया गया है।

  • गूगल ने प्लेस्टोर से हटाए 16 एप चुरा रहे थे डाटा

    तकनीकी– गूगल अपने यूजर्स की सुरक्षा का काफी खयाल रखता है। गूगल सिक्योरिटी लोगो को हमेशा इम्प्रेस कर देती है। वही अब गूगल ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है और 16 एप को गूगल प्लेस्टोर से हटा दिया है।
    गूगल ने दावा किया है कि यह एप फोन की बैटरी और इंटरनेट को प्रभावित करते थे। इनके होने से यूजर्स के फोन का डाटा और उनकी बैटरी जल्दी खत्म होती थी। यह एप लोगो का डाटा बैकग्राउंड से चोरी कर रहे थे। 
    गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद इन एप को अभी तक 16 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। बता दें गूगल ने इन एप्स को McAfee की रिपोर्ट के बाद प्ले-स्टोर से हटा दिया है। इन एप्स की लिस्ट में QR कोड स्कैनर, टॉर्च और तमाम तरह के माप करने वाले एप्स शामिल थे। 

    जाने किन एप को गूगल ने हटाया गूगल प्लेस्टोर से-

    BusanBus
    Joycode
    Currency Converter
    High-Speed Camera
    Smart Task Manager
    Flashlight+
    K-Dictionary
    Quick Note
    EzDica
    Instagram Profile Downloader
    Ez Notes
    5 एप ऐसे है जिनकी जानकारी सार्वजनिक नही की गई है।