Category: tech-news

  • Infinix ने लॉन्च किए ये दो जबर्दस्त smartphone

    डेस्क। स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने एक साथ अपने दो नए स्मार्ट फोन Infinix Note 12 (2023) और Infinix Zero 20 को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन को ग्लोबली पेश करने वाली है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 प्रोसेसर भी मिलता है। Infinix Zero 20 के साथ 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही Infinix Note 12 (2023) के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Infinix Zero 20 और Infinix Note 12 (2023) की कीमत Infinix Zero 20 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ग्रे और गोल्ड में पेश करती है। इसके साथ ही Infinix Note 12 (2023) को तीन कलर ब्लू, ग्रे और व्हाइट ऑप्शन में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix Zero 20 के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 डॉलर (लगभग 21,000 रुपये) और Infinix Note 12 (2023) के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 168 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) होगी। 

    जानिए Infinix Zero 20 में 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले जिसमें 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्स रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी भी मिलती है। वहीं बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट भी मौजूद है।

    Infinix Zero 20 के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ इनबिल्ड आता है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी इसमें मौजूद है।

    वहीं फोन में सेल्फी के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और OIS और डुअल फ्लैश लाइट का सपोर्ट है।

    Infinix Note 12 (2023) में भी 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 1,080×2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। Infinix Note 12 (2023) में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर भी मिलता है। वहीं फोन के साथ ही 5,000mAh बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही Infinix Note 12 (2023) के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

  • Amazon Navratri sale: इन स्मार्ट टिविस पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट

    Amazon Navratri sale: क्या आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं अगर हां, तो इस समय आपके लिए जबरदस्त मौका है। वहीं आप अमेजन नवरात्रि सेल का फायदा भी उठा सकते हैं। Amazon Navratri sale 2022 की जगह अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लाइव कर रखी गई है। इस दौरान कई स्मार्ट टीवी पर भारी छूट भी मिल रही है।

    सैंमसंग से लेकर शाओमी के कई स्मार्ट टीवी को तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बेचा भी जा रहा है। सेल के दौरान इन स्मार्ट टीवी पर 55 प्रतिशत से ज्यादा की छूट मिल रही है। 

    रेडमी स्मार्ट टीवी (Redmi L32M6-RA/L32M7-RA)

    रेडमी L32M6-RA/L32M7-RA स्मार्ट टीवी को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी पर 56 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। वहीं इसकी कीमत 24,999 रुपये की है लेकिन छूट के चलते इसे 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

    शाओमी स्मार्ट टीवी (Xiaomi O55M7-Z2IN)

    शाओमी का O55M7-Z2IN स्मार्ट टीवी 55 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 1,99,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसको 89,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं इसमें 4K Ultra HD रेजोल्यूशन का 55-इंच डिस्प्ले भी मौजूद है। इसमें Cortex A73 का प्रोसेसर भी है।

    अमेजन बेसिक्स फायर स्मार्ट टीवी (Amazonbasics Fire TV)

    इस सेल में अमेजन का बेसिक्स फायर स्मार्ट टीवी भी छूट के साथ उपलब्ध है वहीं इस पर 50 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है। ऐसे में इस टीवी को आप 56,000 रुपये की जगह 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे। 

    टीसीएल स्मार्ट टीवी (TCL P615)

    अमेजन सेल में टीसीएल P615 स्मार्ट टीवी को 54 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं इसकी कीमत 62,990 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसे 28,990 रुपये में आराम से खरीदा जा सकता है। इसमें 50-इंच LED 4K Ultra HD का डिस्प्ले है। ये टीवी 2GB रैम और 24W ऑडियो सेटअप के साथ आता है।

    सैमसंग स्मार्ट टीवी (Samsung QLED TV QA65 Q60 TAK XXL)

    सेल के दौरान सैमसंग का स्मार्ट टीवी छूट के साथ मिल रहा है। वहीं इस पर 65000 रुपये से ज्यादा की छूट भी दी जा रही है। आप इस स्मार्ट टीवी को 1,14,990 रुपये में आराम से खरीद सकते हैं। इसमें 65-inch 4K Ultra HD डिस्प्ले भी मौजूद है।

    ऐसे में रिलायंस जियो अपना 5जी फोन (Reliance Jio Phone 5G) लेकर आने के लिए भी तैयार हो गई है जिसकी कीमत सबसे कम बताई जा रही है।

  • गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना पड़ेगा भारी खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

    तकनीकी– आज तकनीकी हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। हम पूरी तरह से तकनीकी पर निर्भर है। टेक्नोलॉजी अब हमारी लाइफस्टाइल का एक अभिन्न अंग बन गई है। हमे लगता है इसके बिना अब हमारे जीवन मे कुछ भी नहीं है। 

    हम अपनी सुविधा के अनुसार अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप में कई एप डाउनलोड करते हैं और उनका धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। वही कई बार हम गूगल प्ले स्टोर से कुछ ऐसे एप डाउनलोड करते हैं जिनके बारे में हमे कुछ खास जानकारी नही होती है। यह एप हमें सुविधा तो खूब देते हैं लेकिन इनसे हमारी डिवाइज को काफी नुकसान होता है।
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर के कुछ ऐसे एप के बारे में जो आपके लिए खतरा बन सकते हैं वही अगर आपने अपने फोन में बिना जांच पड़ताल के एप को डाउनलोड किया तो आपको इससे बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि यह एप ठगी करता है।

    जाने क्या है मामला-

    अभी हाल ही में एक्सपर्ट ने एक नए मालवेयर का खुलासा किया है। दावा किया गया है कि यह मालवेयर गूगल प्ले स्टोर के एप को टारगेट करता है। इस मालवेयर का नाम Harly है, जिसने लगभग 190 से ज्यादा ऐप को अपना शिकार बनाया है। अगर कोई बिना जांच पड़ताल के अननोन एप डाउनलोड करता है तो यह वायरस फोन पर अटैक करता है।
    यह सिम्पल तरीके से लोगो को बरगलाता है और टर्म कंडीशन के नाम पर लोगो से उनकी मूल जानकारी लेकर उनका अकाउंट खाली कर देता है।

    कैसे बचें-

    इस ठगी से बचने के लिए यूजर को काफी सतर्क रहना चाहिए और किसी भी एप को नही डाउनलोड करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि वह अपनी डिवाइस में उन्हीं एप को रखे जो पब्लिक के बीच नोइंग हों।

  • ध्वनि से भी तेज है इस प्लेन की रफ्तार, इसलिए पड़ा सुपरसोनिक नाम

    डेस्क। स्पेन के डिजाइनर ऑस्कर विनलास ने एक ऐसा प्लेन तैयार किया है जिसकी स्पीड ध्वनि की रफ्तार से भी तीन गुना ज्यादा तेज है। वहीं यह एक सुपरसोनिक प्लेन है और इसे कॉनकॉर्ड से कहीं ज्यादा फास्ट और बेहतर बताया जा रहा है।

    वहीं इस प्लेन से लंदन से न्यूयॉर्क तक का साढ़े सात घंटों का सफर बस 80 मिनट का होकर रह जाएगा। इसके साथ ही यह सुपरसोनिक कॉमर्शियल एयरोप्लेन का भविष्य भी साबित हो सकता है। इस नए सुपरसोनिक विमान को डिजाइनर ऑस्कर विनलास के द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्लेन 170 यात्रियों को लेकर उड़ सकता है। इसको भविष्य के विमानों की झलक बताया गया है वहीं जो 2486 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है।

     

    विनलास ऑस्कर ने यह भी बताया कि उनके इस नए प्लेन का नाम एयरक्राफ्ट के आकार पर आधारित है। आपको बता दें कि इसका धड़ किसी तेज डंक की तरह नजर आता है, जो काफी बड़ी है। वहीं यह धड़ ही हवा के दबाव को नियंत्रित करेगा। वहीं यह टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह काफी आधुनिक है। अंत में उन्होंने कहा कि साल 2030 तक ऐसे एयरक्राफ्ट बड़े स्तर पर तैयार किए जा सकेंगे।

    साथ ही विनलास ने यह भी बताया कि यह प्लेन आवाज की तीन गुनी स्पीड से चल सकेगा और उसमें 170 यात्री बैठ कर सफर कर सकेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि यह प्लेन भविष्य के उन प्लेन्स की झलक है जो 2486 मील प्रति घंटे (अथवा लगभग 4000 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ पाएगा। बता दें कि पेन में दो रैमजेट इंजन और चार अगली पीढ़ी के हाईब्रिड टर्बोजेट्स हैं। इसे बनाने में कोल्ड फ्यूजन न्यूक्लियर रिएक्टर सिस्टम का उपयोग किया गया है।

    क्या आप जानते हैं कि विश्व के पहले सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट कॉनकॉर्ड को फ्रांस और ब्रिटेन ने मिलकर विकसित किया था। वहीं इसकी स्पीड लगभग 2179 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। यह एक जबरदस्त आविष्कार था परन्तु इसके साथ कई समस्याएं भी थी, जैसे कि यह बहुत ध्वनि प्रूदषण फैलाता था, इसे ऑपरेट करना काफी मुश्किल था और इसका साइज भी आम विमानों की तुलना में बहुत बड़ा होता था, हालांकि ऑस्कर विनलास द्वारा बनाया गया लेटेस्ट एयरक्राफ्ट कॉनकॉर्ड से भी ज्यादा बड़ा एवं विशाल है।

  • SOVA वायरस को लेकर SBI ने किया आगाह, मिनटों में बैंक खाता कर देता है साफ

    डेस्क। देश के साइबर क्षेत्र में नया मोबाइल बैंकिंग वायरस फैल चुका है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि एक बार मोबाइल में आने के बाद इसे हटाना नामुकिन के समान हो जाता है और ग्राहक का बैंक खाता भी खाली कर सकता है।
    ग्राहकों को निशाना बना रहे इस मोबाइल बैंकिग ट्रोजन वायरस का नाम सोवा (SOVA) है और यह एक रैंसमवेयर है, जो एंड्रॉयड फोन की फाइल को नुकसान पहुंचा सकता है और अंतत: संबंधित व्यक्ति वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार भी बन लेता है।
    बैंकों ने लोगों को इस वायरस को लेकर आगाह करना शुरू कर दिया है। वहीं SBI ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर चेतावनी भी दी है कि वे किसी लिंक पर जाकर के या अनऑफिशियल स्टोर से बैंकिंग ऐप्स को इंस्टॉल न करें।
    साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि यह वायरस, यूजर्स की पर्सनल इन्फॉर्मेशन चुराता है। साथ ही एसबीआई ने ग्राहकों को मैसेज में लिखा है, ‘SOVA एक मालवेयर है, जो व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए बैंकिंग ऐप्स को टार्गेट कर रहा है। लिंक पर के या अनऑफिशियल स्टोर से ऐप्स इंस्टॉल बिल्कुल न करें।’
    न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सितंबर माह में देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम) ने भी अपने ताजा परामर्श में सोवा वायरस को लेकर चेतावनी जारी की थी पर भारतीय साइबर क्षेत्र में इस वायरस का सबसे पहले पता जुलाई में चला और तब से इसका पांचवां वर्जन आ गया है।
    एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह मालवेयर पहले अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों में ज्यादा सक्रिय था पर जुलाई, 2022 में इसने भारत सहित कई अन्य देशों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं इस मालवेयर का नया वर्जन, यूजर्स को धोखा देने के लिये नकली एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन के साथ छिपता भी है। 

  • गलत अकाउंट पर भेज दिया पैसा, वापस पाना बहुत ही मुश्किल

    Wrong Money Transfer : बैंक अकाउंट से हम यूपीआई, एनईएफटी, आईएमपीएस, नेट बैंकिंग आदि के जरिये किसी अन्य को मनी ट्रांसफर भेजते हैं, तो भूलवश अगर किसी गलत अकाउंट में पैसा भेज देते हैं तो काफी दिक्कत हो जाती है। 
    वहीं जिस गलत बैंक खाते में पैसा गया है, वो दूर रहता है या उसकी कोई जानकार नहीं है तो मुसीबत और भी बड़ी हो जाती है। अगर आप बैंकिंग लेनदेन में अक्सर ऐसी गलती करते हैं तो बेनेफिसियर के अकाउंट में पहले 1-2 रुपये डालकर उससे कन्फर्म कर लें इससे आप किसी भी बड़े नुकसान से आराम से बच सकते है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अगर गलती से पैसा पाने वाला धन वापस देने से इनकार कर दे तो आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं बचते।
    1.सबसे पहले आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करिए। और बैंक ट्रांजैक्शन की पूरी डिटेल दें। कंप्लेंट का रिक्वेस्ट नंबर भी नोट जरूर कर लें ताकि आगे दिक्कत न हो।
    2. ट्रांसफर से पहले बैंक खाताधारक के अकाउंट नंबर को दोबारा जरूर चेक कर लें। वहीं आईएफएससी कोड भी गलत भरने से पैसा गलत खाते में जा सकता है।
    3. साथ ही आप बैंक को मेल पर भी गलत ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी भेज दीजिए, जिससे आपके पास पूरा लिखित रिकॉर्ड हो।
    4.अगर आप बैंक (SBI) को ईमेल लिखने या कस्टमर केयर पर बात करने में असुविधा महसूस कर रहें हों तो सीधे बैंक की शाखा में जाएं। साथ ही वहां मौजुद लिखित जानकारी बैंक मैनेजर को दें और रिसीविंग भी लें।
    5. वहीं अगर आपने ऐसा कोई बैंक अकाउंट नंबर डाला है जो मौजूद ही नहीं है या ब्लॉक हो चुका है तो आपका पैसा तुरंत ही वापस आ जाएगा।
    6.अगर रकम किसी बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई है तो इस रकम को वापस करना न करना प्राप्तकर्ता पर निर्भर करता है। वहीं अगर वो सहमति दे देता है तो यह धन बिना अड़चन के आपको वापस मिल पाएगा। 
    7. वहीं अगर ये पैसा उसी बैंक के किसी गलत खाते में गया है तो बैंक खुद ही उस खाताधारक से संपर्क करेगा और पैसा वापस डालने का अनुरोध भी करेगा।
    8. पर अगर आपका पैसा किसी अन्य बैंक के अकाउंटहोल्डर के पास गया है तो आपका बैंक दूसरे बैंक और उसकी नजदीकी शाखा की जानकारी आपको प्रदान करेगी। फिर आपको वहां जाकर बैंक मैनेजर से संपर्क करना होगा। 
    9.बैंक मैनेजर फिर से उस खाताधारक से बात करेगा और उसके खाते में गलती से ट्रांसफर हुई रकम वापस करने का अनुरोध भी करेगा।
    10. वहीं आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, जिम्मेदारी पैसा भेजने वाले की होती है। अगर पैसा पाने वाला इनकार कर दे तो कोई भी कानूनी विकल्प नहीं रहता।

  • वाराणसी में शुरू हुई 5जी सर्विस, ऐसे आप भी उठा सकते हैं फायदा

    डेस्क। 5जी सेवा लांचिंग के बाद गुरुवार से वाराणसी में मोबाइल धारकों को 5जी की सेवा मिलनी लगी है। ग्राहकों को 5जी प्लस सेवाओं का चरणबद्ध तरीके से लाभ दिया जा रहा है। 5जी स्मार्ट फोन वाले ग्राहक अपने वर्तमान डेटा प्लान पर ही 5जी प्लस का लाभ उठा रहें हैं।
    वहीं कंपनी का यह भी दावा है कि मौजूदा एयरटेल के 4जी सिम पूरी तरह से 5जी सेवा के लिए ही बनाया गया है, वहीं इसलिए किसी नए सिम कार्ड की आवश्यकता भी नहीं है।
    कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने भी गुरुवार को 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। यह इंटरनेट की 100 गुना ज्यादा स्पीड के लिए जिले में तैयार 800 साइट को धीरे धीरे शुरू कर दिया। वहीं पुराने शहर की घनी आबादी को देखते हुए यहां के लिए विशेष प्लान भी बनाया जाना है।
    जानकारी के लिए बता दें कि 5जी सेवा शुरू होने के साथ ही वर्तमान की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक गति के साथ शानदार वॉयस क्वालिटी और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा मिलती है। साथ ही यहां भी बता दें कि एक अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नई दिल्ली में 5जी सेवा की लॉचिंग के बाद यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इसका शुभारंभ भी किया था।
    इस सुविधा का ट्रायल शुरू होने के साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट, काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाट पर मोबाइल धारकों को 5जी सेवा दी जा रही थी। वहीं गुरुवार से अलग-अलग साइट पर पुश बटन के जरिये धीरे-धीरे यह सेवा शुरू हो रहीं है।

  • WhatsApp पर पाएं अपने जरूरी दस्तावेज, अब कैरी करने का झंझट हुआ खत्म

    डेस्क। भारत में डिजिटल क्रांति के कारण डॉक्यूमेंट निकालना बहुत ही आसान हो गया हैं। वहीं अपने कागजातों की सॉफ्ट कॉपी बनाकर रखना और जरूरत पड़ने पर कहीं भी- कभी भी डाउनलोड कर लेना अब आपके डॉक्यूमेंट कैरी करने के बोझ को खत्म कर देगा। 

    इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आम जनता की सुविधा के लिए DigiLocker नामक सेवा को शुरू किया था। आम नागरिक डिजिलॉकर में डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट में रखा जा सकता है। इसी के साथ डिजिलॉकर में कोई भी व्यक्ति Aadhaar Card, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपलोड भी कर सकता हैं। 

    वहीं हम आज इस लेख में कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप WhatsApp की सहायता से अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

     

    इसके लिए आपको एप में जाना है। यहां आप एक समय में एक ही दस्तावेज यानी डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं यहां सिर्फ डिजिलॉकर द्वारा जारी डॉक्यूमेंट्स ही उपलब्ध होगा।

  • OMG यह घड़ी तो करती है गर्भवती होने की पुष्टि

    तकनीकी – आज हमारी पूरी लाइफस्टाइल तकनीकी पर निर्भर है। हम अपने दिन की शुरुआत तकनीकी के साथ ही करते है. जब से हमारा जुड़ाव तकनीकी से हुआ है इसने हमारे जीवन को सरल बना दिया है और अब हम अपने जीवन से जुडी हर चीज के लिए टेक्नोलॉजी पर आश्रित हो गए है।  अब अगर हम कही जाते है तो हमे रास्ता बताता है गूगल मैप , हमारा कुछ खाने का मन होता है तो हम जोमैटो से खाना मंगवा लेते है।  वही आजकल स्मार्ट वॉच हमारे स्वास्थ्य के बारे में हमे अपडेट करती रहती है।  वही अगर हम बात एप्पल की स्मार्टवॉच की करे तो इसके फीचर्स बेहद आकर्षक होते है।  यह लोगो के लिए न सिर्फ फायदेमंद है बल्कि इसके फीचर्स की वजह से कई लोगो की जान भी बची है। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे है एप्पल की घड़ी का एक शानदार फीचर जिसे सुनकर आप दंग रह जायेगे। असल में यह फीचर यह बताता है की एप्पल की घड़ी आपको यह भी बता देती है की आप प्रेग्नेंट है या नहीं। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।  एक महिला ने दावा किया है की जब उसने एप्पल की घड़ी पहनी तो घड़ी ने उसे बताया की वह गर्भवती है. इस संदर्भ में महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। 
    महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, मेरी ह्रदय गति सामन्य थी. मै एक स्वास्थ्य महिला थी रोजाना जिन जाती थी अचानक से एप्पल की घड़ी ने मेरी हृदयगति को बढ़ा हुआ दिखाया। मै काफी घबरा गई लेकिन मुझे लगा यह ऐसे ही होगा इसे मैंने नजरअंदाज किया।  लेकिन यह प्रोसेस 15 दिन तक नहीं रुकी।  मुझे लगा कोई बीमारी हो गई है मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया।  लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जब मुझे कोई बीमारी नहीं निकली तो मैंने प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया वह पॉजिटिव था. तब मुझे यकीन हुआ की एप्पल की घड़ी प्रेगनेंसी  की अपडेट भी देती है। 
     

  • Jio ने बनाया पशुओं के लिए 5G डिवाइस, जानिए क्या है खासियत

    Device Technology: आज की यह खबर किसानों को काफी राहत देने वाली है। आपको बता दें ऐसी एक तकनीक डेवलप की गई है, जिससे यह पता चल सकेगा कि पशु ने कितनी देर खाया, कब जुगाली की और क्या पशु की एक्टिविटीज रही।
    जहां लंपी ने देश में जमकर कहर बरपाया है। वहीं हजारों पशुओं की जान भी ले ली। बता दें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। साथ ही सभी राज्यों में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन पशुओं को लगाई भी जा चुकी है। वैक्सीन से पूरी तरह तो पशु ठीक नहीं हो सकता, लेकिन काफी हद तक इससे बचाव करने में काम आ रहा है।
    वहीं अब तक यह खबर किसानों को राहत देने वाली है। क्योंकि ऐसी एक तकनीक डेवलप की गई है, जिससे यह पता चल सकेगा कि पशु ने कितनी देर चारा खाया, कब जुगाली की, क्या पशु की एक्टिविटीज रही है आदि। वहीं इससे पशु के बीमार होने पर इसका भी संकेत किसान को मिलेगा। साथ ही वह समय रहते पशु का इलाज भी करा सकेगा। साथ ही इसके अलावा खेत के काम में भी यह डिवाइस काफी यूज़फुल होगी। 
    रिलायंस जियो ने ‘जियो गऊ समृद्धि’ के नाम से ऐसा एक 5जी कनेक्टेड डिवाइस डेवलेप किया है जिसे 5 साल तक काम करने वाले और 4 इंच के इस डिवाइस को पशुओं के गले में घंटी की तरह बांध देना है इसके बाद बाकी का काम ‘जियो गऊ समृद्धि’ खुद करेगा। देश में करीब 30 करोड़ दुधारू पशु हैं ऐसे में सिर्फ 5जी की स्पीड ही इतने सारे पशुओं पर एक साथ नजर रखी जा सकना पॉसिबल बताया जा रहा है।
    यह डिवाइस पशु के मोशन को भी डिटेक्ट करेगा। पशु ने कब खाना खाया, कब पानी पिया, कितनी देर जुगाली की आदि करी। यह सब जानकारी इससे डिटेक्ट होती रहेगी। वहीं हर पशुपालक जानता ही है कि पशु बीमार पड़ने से पूर्व जुगाली कम कर देता है या बिलकुल ही बंद कर देता है। लेकिन अब पशु के जुगाली कम या बंद करते ही यह डिवाइस पशुपालक को अलर्ट कर देगा। 
    इस डिवाइस पशु के गर्भाधारण का सही वक्त भी बताएगा और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी को कामधेनु तकनीक करार दिया है।