Category: tech-news

  • भारत में लांच हुआ OnePlus 10R Prime Blue Edition, जानिए कीमत और स्पेसफिकेशन

    डेस्क। भारत में OnePlus 10R Prime Blue Edition को आखिरकार उपलब्ध कराया जा चुका है। वनप्लस 10R प्राइम को इससे पहले अप्रैल में सिएरा ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा चुका था। वनप्लस 10R प्राइम ब्लू एडिशन के मुताबिक, नए फोन को ऐमजॉन के साथ चल रही लंबी साझेदारी के सेलिब्रेशन के मौके पर लाया भी जा चुका है। 

    इसी कड़ी में वनप्लस 10R प्राइम ब्लू एडिशन में रियर पर ग्रेडिएंट फिनिश भी मिलती है। रियर पर एक तरफ से ब्लू कलर से ऊपर की तरफ जाने पर वॉयलेट फिनिश दी गई है। कलर कॉम्बिनेशन के अलावा नए एडिशन में सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ओरिजिनल वेरियंट वाले भी दिए गए हैं।

    OnePlus 10R Prime Blue Edition Specifications

    वनप्लस 10R में 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। वहीं स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर भी दिया गया है। नए प्राइम ब्लू एडिशन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प भी आपको मिलता है।

    इसी के साथ कैमरे की बात करें तो वनप्लस 10R प्राइम ब्लू एडिशन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 सेंसर भी दिया गया है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट देता है। फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी रियर पर दिया जाता हैं। साथ में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SUPER VOOC चार्जिंग का सपोर्ट देती है। कंपनी का यह भी कहना है कि फोन 32 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

  • साल भर की वैलिडिटी वाले ये प्रीपेड प्लेंस हुए सस्ते

    डेस्क।हर माह प्रीपेड प्लान्स एक्टिव करवाने में अगर आप अपना वक़्त नहीं बर्बाद करना चाहते हैं तो बाजार में आपके लिए कुछ दमदार प्लान्स भी आ चुके हैं। इन प्लान्स को एक बार सक्रीय करवाने के उपरांत कस्टमर को हर माह रिचार्ज करवाने के झंझट से भी छुटकारा मिलने वाला है।
    यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आज आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।
    बता दें 2,545 रुपये का प्लान है जिस में ग्राहकों को हर रोज अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 1.5GB डेटा और 100 SMS भी दिए जा रहे है। वहीं इतना ही नहीं ग्राहकों को इस प्लान में कई सारे Jio Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की वैधता पूरे एक वर्ष की यानी 365 दिनों की है। ऐसे में ग्राहकों को इसे बार-बार रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होती।
    इसके साथ ही 2897 रुपये प्लान भी है जिसमें ग्राहकों को हर रोज के हिसाब से 2GB डेटा और इसके साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। वहीं 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी वर्ष भर की है।

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2022: बहुत ही कम कीमत में आपकी हो सकती हैं ये स्मार्ट वॉचेज

    Amazon Great Indian Festival Sale 2022: भारत में अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) सेल की शुरूआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। 30 सितंबर तक जारी रहने वाली इस सेल में कई प्रोडक्स पर लोगो को तगड़ी छूट भी दी जा रही है।

    स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स आदि पर इसमें जबरदस्त छूट मिल रही है।

    इसी कड़ी में अगर आप एक अच्छा और किफायती फिटनेस ट्रैकर (Fitness Trackers) खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर चल रही यह सेल आपके लिए एक जबर्दस्त मौका हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक फिटनेस ट्रैकर (Fitness Trackers Deals) उपलब्ध हैं जो छूट के साथ बहुत ही कम दामों में मिल रहे हैं। इसमें वनप्लस (OnePlus), शाओमी (Xiaomi), रेडमी (Redmi), फास्ट्रैक (Fastrack) और नोइज़ (Noise) जैसे ब्रांड के फिटनेस बैंड भीं शामिल हैं।

    वनप्लस बैंड (OnePlus Band)

    अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में वनप्लस बैंड को सस्ते में बेचा जा रहा है। भारत में इस फिटनेस बैंड को 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया था वहीं सेल में इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा रहा है।

    शाओमी एमआई स्मार्ट बैंड 6 (Xiaomi Mi Smart Band 6)

    अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में शाओमी एमआई स्मार्ट बैंड 6 को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसे 3,499 रुपये में लॉन्च भी किया गया था, लेकिन सेल के दौरान इसे 2,499 रुपये में आप अपना बना सकते है।

    नॉइज़ पल्स गो बज़ स्मार्ट वॉच (Noise Pulse Go Buzz Smart )

    नॉइज़ पल्स गो बज़ स्मार्टवॉच को अधिक डिस्काउंट के साथ बेचा – खरीदा जा सकता है। भारत में इसे 4,999 रुपये में लॉन्च भी किया गया था, लेकिन सेल के दौरान इसे सिर्फ 1,599 रुपये में बेचा जा रहा है।

    नॉइज़ कलरफिट स्मार्टवॉच (Noise ColorFit Pulse)

    अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में नॉइज़ कलरफिट पल्स ग्रैंड स्मार्टवॉच को छूट के साथ पेश किया गया है। वहीं इसकी कीमत 3,999 रुपये है लेकिन सेल के दौरान 1,199 रुपये में इसे बेचा जा रहा है वहीं इस पर बैंक ऑफर के अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए गए हैं।

  • जारी बिग बिलियन डेज के बीच क्यों हो रही Flipkart को बॉयकॉट करने की मांग

    Flipkart Big Billion Days sale Scam : फ्लिपकार्ट पर सस्ता iPhone खरीदने का लालच अब लोगों पर भारी पड़ा है। जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर #Boycottflipkart लिख कर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश कर रहें है वहीं कुछ यूजर्स का यह भी कहना है यह फ्लिपकार्ट पर चलने वाला बहुत बड़ा स्कैम है। 

    फ्लिपकार्ट पहले आपको सस्ते iPhone का लालच देता है फिर आपके ऑडर को बिना आपकी अनुमति के बिना कुछ बताये कैंसिल कर देंता है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि पहले हमने iPhone खरीने के लिए पेमेंट कर दिया था। फिर उसके बाद iPhone डिलीवर होने कि तारीख भी दिखाई देने लगी। वहीं जैसे जैसे तारीख नजदीक आई अचानक एक मैसेज आया की आपका ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है।

    आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट कंपनी अपने Big Billion Days sale के दौरान पुराने Iphone मॉडल्स को भारी डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन बेचने के लिए उपलब्ध करा रही है। वहीं iPhone को कम कीमत में पाने कि होड़ में लोगों ने जम कर iPhone के पुराने मॉडल कि खरीद भी शुरू कर दी है।  वहीं अचानक फ्लिपकार्ट पर कुछ यूजर को बड़ी ही असामान्य परिस्थितियों का समाना भी करना पड़ रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इसको स्कैम तो कई ने धोखा बता कर अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करनी शुरू कर दी वहीं लोगों ने आरोप लगाए कि कंपनी सस्ता iPhone देने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रही है।

    कई यूजर ने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए है कि कंपनी ने उनके साथ धोखा भी किया है। वहीं एक यूजर ने कहाँ फ्लिपकार्ट पर iphone 13; 35 हजार रुपये में मिल गया था। और हमने यह iPhone ऑर्डर कर दिया ऑर्डर के दो दिन बाद अपने आप ऑर्डर कैंसिल हो गया और अब वो पूछ रहें है की इसकी शिकायत कहाँ करें।

  • इतने यूट्यूब चैनलों पर भारत सरकार ने लगाया बैन, जानिए कारण

    डेस्क। सरकार ने IT नियम, 2021 के तहत 10 यूट्यूब चैनलों से 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। बता दें इन वीडियो का भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 
    Youtube Videos Blocked: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने गलत जानकारी फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों (YouTube Channels) के खिलाफ कार्रवाई भी की है। वहीं 10 चैनलों से करीब 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश 23.09.2022 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी भी किया गया था। इस कड़ी में ब्लॉक किए गए वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा भी गया था।
    इसमें धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से फैलाई गई फर्जी खबरें और मॉर्फ्ड वीडियो भी शामिल थे। उदाहरणों के तौर पर झूठे दावे जैसे कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकारों को छीन लिया है, धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसक धमकियां, भारत में गृह युद्ध की घोषणा हुई है। ऐसे वीडियो से देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा रही थी।
    वहीं मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए कुछ वीडियो का उपयोग अग्नीपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर आदि से संबंधित मुद्दों पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया गया था। इस सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर गलत और संवेदनशील भी पाया गया था।
    इतना ही नहीं कुछ वीडियो में भारतीय क्षेत्र के बाहर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के साथ भारत की गलत बाहरी सीमा को भी दर्शाया गया है। इस तरह के कार्टोग्राफिक गलत बयानी को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए हानिकारक पाते हैं।
    मंत्रालय द्वारा ब्लॉक की गई सामग्री को भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाते हुए ब्लॉक किया गया है। जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के दायरे में शामिल है। 

  • अगर गूगल पर सर्च किया यह तो स्कीन पर मचेगी उथल पुथल

    तकनीकी– दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने एक मजेदार ईस्टर एग पेश किया है. अगर आप गूगल पर NASA DART लिखकर सर्च करेंगे तो स्क्रीन पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का DART स्पेसक्रॉफ्ट उड़ता हुआ नजर आएगा. बड़ी बात यह है कि इसके आते ही एक धमाका होगा और आपकी स्क्रीन टेढ़ी हो जाएगी. 

    यूजर्स को धमाके से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब एनिमेशन के जरिए होगा. दरअसल, नासा के DART स्पेसक्रॉफ्ट ने अपना मिशन सफलतापूर्वक खत्म किया है. मिशन की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने ये ईस्टर एग पेश किया है.
    गूगल की शानदार ट्रिक का मजा लेने के लिए यूजर्स को गूगल NASA DART लिखकर सर्च करना है. NASA DART को सर्च करते ही स्क्रीन पर एक स्पेसक्रॉफ्ट उड़ता हुआ नजर आएगा. 
    यह बाईं और से आते हुए दायीं तरफ जाएगा. इसके बाद इसमें एनिमेशन के जरिए धमाका होगा. धमाका होते ही आपकी स्क्रीन एक तरफ झुक जाएगी. यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे आपकी डिवाइस को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.
    DART मिशन ना केवल नासा के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. यह दुनिया का पहला मिशन है, जिसमें स्पेस की पृथ्वी की सुरक्षा के लिए पहली बार प्लेनेटरी डिफेंस सिस्टम को आजमाया गया. 
    27 सितंबर को DART स्पेसक्रॉफ्ट से टक्कर होने पर Dimorphos नामक उल्कापिंड का खात्मा किया गया है. Dimorphos से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं था लेकिन नासा ने परीक्षण के लिए इस मिशन को अंजाम दिया.
    प्लेनेटरी डिफेंस सिस्टम को ‘काइनेटिक इम्पैक्टर’ प्रणाली कहा जाता है. इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में मौजूद खतरनाक उल्कापिंडो से स्पेसक्रॉफ्ट की टक्कर कराकर उन्हें ध्वस्त करना है. 
    अंतरिक्ष में कुछ उल्कापिंड ऐसे होते हैं, जो पृथ्वी से टकराने के लिए धरती की ओर बढ़ते है. नासा के DART मिशन की तरह ऐसे उल्कापिंड की तेज रफ्तार स्पेसक्रॉफ्ट से टक्कर कराकर अंतरिक्ष में ही नष्ट किया जा सकता है.

  • अमेजन, फ्लिपकार्ट की फेस्टीव सेल को टक्कर दे रहें JioMart के ये ऑफर्स

    डेस्क : रिलायंस रिटेल का डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म JioMart त्योहारी सीजन के लिए कमर कस चुका है वहीं इस साल फ्लिपकार्ट और अमेजन को टक्कर देने के लिए वह तैयार भी है। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फैशन और लाइफस्टाइल, ब्यूटी, होम एंड किचन और ग्रोसरी जैसे कई ब्रांड्स की पेशकश भी करने वाले मार्केटप्लेस की तरह काम कर रहा है।

    आपको बता दें कि JioMart ने आगामी त्योहारी सीजन के लिए अपनी महीने भर की बिक्री-अवधि के रोल-आउट की घोषणा भी की है। वहीं JioMart ने कैटेगरी के अतिरिक्त सेलर्स को ऑन-बोर्ड करके सेलेक्शन को कई गुना बढ़ा भी दिया है।

    वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस आमतौर पर महीनों पहले से योजना भी बनाते हैं और त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए सप्लाई चेन को बढ़ाने का काम करते हैं।

    वहीं रिलायंस रिटेल ने यह भी कहा है कि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट एचडी टीवी, स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज आदि पर सौदे भी उपलब्ध कराएंगे और ब्रांडेड उत्पादों के साथ-साथ रिलायंस रिटेल के स्वामित्व वाले ब्रांड जैसे रिलायंस डिजिटल, रिलायंस ट्रेंड्स पर अतिरिक्त ऑफर के साथ बेचे जाएंगे।

    इसके साथ ही ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी विक्रेताओं के साथ ही रिलायंस स्मार्ट, ट्रेंड्स, रिलायंस डिजिटल सहित भौतिक स्टोर के अपने व्यापक नेटवर्क का भी उपयोग करता हैं। इसी कड़ी में JioMart ने इस त्योहारी सीजन में पहली बार पारंपरिक कारीगरों और बुनकरों को भी अपने साथ जोड़ लिया है।

    वहीं JioMart के सीईओ संदीप वरगंती ने यह भी कहा है कि सबसे बड़े मल्टीचैनल होमग्रोन ई-मार्केटप्लेस में एक के रूप में, हमारा लक्ष्य स्थानीय स्टोर, किराना, एसएमबी (लघु और मध्यम व्यवसाय), एमएसएमई, स्थानीय कारीगरों और बढ़ती महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर डिजिटल खुदरा पारिस्थितिकी तंत्र को बदलना है। साथ ही इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, हम अपने ई-कॉमर्स फोल्ड में ऑन-बोर्डिंग विक्रेता और स्थानीय कारीगर भी हैं, हमने पिछले वर्ष की तुलना में सेगमेंट में श्रेणियों का विस्तार भी कर दिया है और एसकेयू में 80 गुना से अधिक की वृद्धि भी कर दी है।

    वहीं आपको यह भी बता दें कि JioMart-WhatsApp ऑर्डरिंग, हमारे ग्राहकों द्वारा अच्छी तरह से प्राप्त किया जा रहा है। वहीं हमें विश्वास है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान, हम JioMart के माध्यम से विक्रेताओं और ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में सक्षम है।

    इसके साथ ही कोविड 19 की वजह से लॉक डाउन होने के कारण करीब दो साल बाद खरीदार ऑनलाइन और ऑफलाइन फेस्टिव शॉपिंग करने में लगे हुए हैं। वहीं अगर आपके पास एसबीआई का कार्ड है तो आपको JioMart पर एडिशनल छूट भी मिल जाएगी।

  • WhatsApp New Facility: जल्द ही व्हाट्सएप पर आ रहा ये जबर्दस्त फीचर

    डेस्क। WhatsApp New Facility: व्हाट्सएप (Whatsapp) जल्द ही अपने यूजर्स को एक जबर्दस्त सुविधा देने की तैयारी में है। इस सुविधा के बाद व्हाट्सएप की वीडियो और वॉयस कॉल पर अधिक संख्या में लोग जुड़ पाएंगे। 

    मेसेजिंग और कालिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने वीडियो और वॉयस कॉल (Video and Voice Call) में लोगों को जुड़ने के लिए ‘लिंक’ भेजने की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी में है।

    इस सुविधा के शुरू होने के बाद ही यूजर्स व्हाट्सएप पर मीटिंग, परिवार और दोस्तों से बात कर सकेंगे।

    व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इस बारे में जानकारी दी है कि कंपनी ने 32 लोगों तक के समूह के लिए व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की सुविधा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं अभी आठ लोग व्हाट्सएप (Whatsapp) में वीडियो कॉल के द्वारा जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया मंच फेसबुक (Facebook) पर मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में यह भी कहा, ”इस सप्ताह से हम व्हाट्सएप पर ‘कॉल लिंक’ सुविधा भी शुरू कर रहे हैं ताकि एक क्लिक पर आप किसी कॉल से जुड़ पाएं। वहीं 32 लोगों तक हम सुरक्षित ‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग का भी परीक्षण कर सकें।”

    इसके साथ ही जुकरबर्ग ने यह जानकारी दी है कि यूजर्स अब कॉल के विकल्प में जा कर ‘कॉल लिंक’ बना सकेंगे और इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को कॉल लिंक का उपयोग करने के लिए ऐप को ‘अपडेट’ भी करना होगा। वहीं व्हाट्सएप में दी गई इस सुविधा के बाद अन्य दूसरे ऐप को झटका भी लग सकता है। क्योंकि व्हाट्सएप पहले से ही लोगों के बीच काफी प्रचलित ऐप है और अन्य ऐप की तुलना में इसे लोग इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं।

  • अब ऐसे लगाया जाएगा चोरी हुए स्मार्टफोन का पता, भारत सरकार का बड़ा फैसला

    डेस्क। भारत में खोए या चोरी हुए स्मार्टफोन (Smartphones) को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। 1 जनवरी, 2023 से सभी मोबाइल फोन निर्माताओं को भारत में बनने वाले हर एक हैंडसेट के IMEI नंबर को उसकी लॉन्चिंग या बिक्री से पहले भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल (Indian Counterfeited Device Restriction portal) (https://icdr.ceir.gov.in) पर उसे रजिस्टर्ड करवाना होगा।

    इसके साथ ही अतीत में आई रिपोर्ट्स ने इस बात पर रोशनी भी डाली है कि भारत में लाखों स्मार्टफोन और फीचर फोन भी हैं, जो नकली IMEI नंबर या यहां तक ​​कि डुप्लिकेट IMEI नंबर के साथ आते हैं। वहीं इसके अलावा, भारत में लोकप्रिय हैंडसेट की नकल खरीदना भी मुश्किल नहीं है, जो चीन से आते हैं। 

    वहीं इस नियम का मकसद है कि भारत में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन में एक वैध IMEI नंबर हो, जिसे डिजिटल रूप से ट्रैक भी किया जा सके। इसके साथ ही नागरिकों के लिए, नए प्रोसेस यूजर्स को अपने स्मार्टफोन या फीचर फोन खो जाने या चोरी होने पर ब्लॉक करने में भी मदद करेगा।

    वहीं इससे भारत में स्मार्टफोन की ब्लैक मार्केटिंग पर भी अंकुश लगने की उम्मीद लगाई जा रही है। उदाहरण के तौर पर, जून 2020 में, मेरठ पुलिस को यह पता चला कि Vivo के 13,500 स्मार्टफोन में एक ही IMEI नंबर था। यह सिर्फ एक अकेली घटना या सिर्फ एक ब्रांड की बात नहीं है।

    सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि, “सेल, टेस्टिंग, रिसर्च या किसी दूसरे मकसद के लिए भारत में इंपोर्टेड मोबाइल फोन की IMEI नंबर इंपोर्टर की तरफ से भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल (https://icdr.ceir.gov.in) के साथ रजिस्टर्ड भी की जाएगी।” 

    वहीं अनजान लोगों के लिए, यह ध्यान दें कि IMEI नंबर यूनिक है और इसका इस्तेमाल अपराधियों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। वहीं सिम कार्ड को बदला या नष्ट किया जा सकता है पर IMEI नंबर हार्ड कोडित होता है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अपराध से निपटना आसान बना देता है।

  • Motorola जल्द ही लॉन्च करेगा ये जबर्दस्त स्मार्ट फोन

    डेस्क। Motorola Will Launch New Smartphone Moto G72 In India: स्मार्टफोन हर आम आदमी की जरूरत बन चुका है। ऐसे में मार्केट में जब भी किसी नए स्मार्टफोन के आने की बात होती है, तो स्मार्टफोन यूजर्स के कान खड़े हो जाते हैं।
    वहीं बहुत जल्द देश में 5जी इंटरनेट सेवाएं पेश होने वाली हैं जिसके बाद से स्मार्टफोन यूजर्स नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन पर खासकर नजर बनाए हुए हैं।
    साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी मोटोरोला ने अब नई पेशकश के साथ आपका दिल जीतने की पूरी तैयारी भी कर ली है । वहीं कंपनी ने हाल ही में अपने नए डिवाइस मोटो जी 72 ( Moto G72)के बारे कुछ जानकारियां भी लोगो को उपलब्ध करवाई हैं । इसके साथ ही मोटोरोला जी सीरीज के नए स्मार्टफोन को 3 अक्टूबर को पेश भी करने जा रही है।
    आपको बता दें कि मोटोरोल ने अपने नए डिवाइस को लेकर कुछ की स्पेशिफिकेशंस शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोटो जी 72 (Moto G72) को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (108-megapixel primary camera) भी मिल सकता है। साथ ही स्मार्टफोन के (Moto G72) प्रोसेसर की बात करें तो यह मीडियाटेक हीलिओ जी 99 एसओसी (mediatek helio g99 soc) के साथ पेश होना है। साथ ही स्मार्टफोन (Moto G72) में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (33W fast charging) के लिए 5000 एमएएच की बैटरी (5,000mAh battery) भी दी जाएगी।