Category: tech-news

  • Tata नैनो की कीमत 22 करोड़, जानिए क्या होगी खासियत

    डेस्क। टाटा नैनो (Tata Nano) को टाटा मोटर्स ने भारतीयों के लिए सबसे किफायती कार बनाने के विजन के साथ बनाया गया था। इसलिए इस कार की कीमत करीब 2 लाख रुपये की थी।

    इस कड़ी में टाटा मोटर्स ने अमेजिंग वीडियो द्वारा चलाए जा रहे एक चैनल द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के आधार पर गोल्डप्लस ज्वैलरी के लिए एक ब्रांड अभियान के हिस्से के रूप में 22 करोड़ रुपये की टाटा नैनो को पेश किया है।

    कैंपेन में शोकेस की गई यह कार ज्वैलरी की तरह दिखने के कारण 22 करोड़ रुपये की है।

    हीरे, सोने, चांदी और रत्नों से जड़ित अद्वितीय टाटा नैनो बिक्री के लिए नहीं है। इस कार को टाटा के चेयरमैन रतन टाटा ने प्रदर्शित किया था, जिसमें लगभग 8 महीने लगे और 30 से अधिक श्रमिकों ने आभूषण के कार के टुकड़े में तब्दील किया।

    कार में 80 किलो सोना और 15 किलो चांदी, हीरे और कीमती पत्थर लगे थे। इसके अलावा, भारतीय मूल की कार होने के कारण, कार को भारतीय कला रूपों जैसे नकाशी, मीनाकारी और कई अन्य के साथ डिजाइन भी किया गया था। 

    वहीं जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है कीमती धातुओं से भरी इस टाटा नैनो की कीमत 22 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं मानक नैनो की कीमत लगभग 2 लाख रुपये थी।

    किस कारण से बनाई गई यह कार

    22 करोड़ की स्पेशल नैनो वेरिएंट का उद्देश्य एक ऐसा शोपीस बनना था जो देश के टाटा के स्वामित्व वाले ज्वैलरी स्टोर तक पहुँच सके। यह अन्य प्रोडक्ट के साथ-साथ कंपनी के आभूषण और कार ब्रांडों को बढ़ावा देने का एक क्रिएटिव आईडिया के तौर पर पेश किया गया था। 

  • भारत सरकार 5G आने से पहले ही 6G की कर रही तौयारी, इस तारीक तक लॉन्च होगी सेवा

    डेस्क। भारत में 5G टेलीकॉम सेवाएं (5G Telecom Service) जल्दी ही शुरू होने जा रहीं हैं। इसके लॉन्च से पहले ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश इस दशक के अंत तक 6G सेवाओं को पेश करने की तैयारी करने मर लगा है।

    पीएम मोदी (PM Modi) ने यह घोषणा स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते समय की है। इससे कुछ ही देर पहले ही केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो जाएंगी। वहीं पहले इसे 29 सितंबर तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया जा रहा था।

    प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया था जिस दौरान उन्होंने यह बात कही। अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस दशक के अंत तक 6जी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सरकार गेमिंग और मनोरंजन में भारतीय सलूशन्स को प्रोत्साहित भी कर रही है।

    इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने 5जी सेवाओं को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा भी की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन वर्षों में सेवाएं सभी प्रमुख शहरों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच ही जानी हैं। सरकार का यह भी दावा है कि 5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होने वाली हैं।

    इसी कड़ी में टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में बताया है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया हाल ही में स्पेक्ट्रम नीलामी में 5जी सेवाओं के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरे हैं।

  • कम्पनी का प्लान सुनकर उड़ गए होश 21 रुपये के 30 दिन वैलिडिटी

    तकनीकी: आज के समय मे ऐसा ही कोई होगा जिसके पास मोबाइल फोन नही होगा। वही टेलीकॉम कम्पनियों के बढ़ते रिचार्ज ने लोगो की नाक में दम कर रखा है। हर कोई वैलिडिटी प्लान के दामो से परेशान हैं। वही भारतीय संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों की सुविधा का काफी ध्यान रखता है और अपने ग्राहकों को काफी सस्ते प्लान देता है।

    वही अब इस कड़ी में बीएसनल ने अपना एक बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आप केवल 21 रुपये के रिचार्ज से अपने नम्बर पर एक माह की वैलिडिटी प्राप्त कर सकेंगे। अगर हम इस प्लान की बात करे तो यह एक प्रकार का रेट कटर है जिसका उपयोग आज के समय मे काफी कम होता है। कई कम्पनियों ने इस प्लान को अब खत्म कर दिया है। लेकिन बीएसनल अभी भी अपने ग्राहकों के लिए यह प्लान लेकर आता है।
    अगर आप बीएसनल के 21 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करवाते हैं। तो इससे आपको कॉलिन पर 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल करने को मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन तक होगी। यह प्लान 30 दिन तक आपका सिम एक्टिव रखेगा। वही कम्पनी का यह प्लान प्रत्येक ग्राहक के लिये नही है। इसे कम्पनी ने कुछ ग्राहक विशेष के लिए बनाया गया है।
    अब अगर आप बीएसनल उपभोक्ता है और बीएसनल का सिम आप सिर्फ अपनी डीटेल्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो यह प्लान आपके लिये बेस्ट प्लान साबित हो सकता है।

  • Maruti Baleno का नया मॉडल मार्केट में होगा लॉन्च

    तकनीकी: Maruti Baleno आज मार्केट में अपनी अच्छी जगह बना चुकी है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह लोगो का ध्यान झटके में अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। वही अब इसका नया मॉडल मार्केट में आने को तैयार है। बताया जा रहा है कि Maruti Baleno अब मार्केट में SUV के मॉडल में लॉन्च होने को तैयार है।

    Maruti Baleno के SUV मॉडल का नया नाम Maruti Baleno Cross हो सकता है। यह कार साल 2023 में लॉन्च होगी। इस कार की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। जो लोगो को खूब आकर्षित कर रही है। यह कार एक लाइटवेट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। 
    जानकारी है कि इस कार का डिज़ाइन रूफ पर कूपे स्टाइल का हो सकता है। यह मॉडल बलेनो कार से प्रेरित है। मारुति की यह कार फाइव सीटर होगी और इसका दुनिया के सामने पहली बार पर्दा 2023 ऑटो एक्स्पो के दौरान उठाया जाएगा।

  • Maruti Baleno का नया मॉडल मार्केट में होगा लॉन्च

    तकनीकी: Maruti Baleno आज मार्केट में अपनी अच्छी जगह बना चुकी है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह लोगो का ध्यान झटके में अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। वही अब इसका नया मॉडल मार्केट में आने को तैयार है। बताया जा रहा है कि Maruti Baleno अब मार्केट में SUV के मॉडल में लॉन्च होने को तैयार है।

    Maruti Baleno के SUV मॉडल का नया नाम Maruti Baleno Cross हो सकता है। यह कार साल 2023 में लॉन्च होगी। इस कार की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। जो लोगो को खूब आकर्षित कर रही है। यह कार एक लाइटवेट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। 
    जानकारी है कि इस कार का डिज़ाइन रूफ पर कूपे स्टाइल का हो सकता है। यह मॉडल बलेनो कार से प्रेरित है। मारुति की यह कार फाइव सीटर होगी और इसका दुनिया के सामने पहली बार पर्दा 2023 ऑटो एक्स्पो के दौरान उठाया जाएगा।

  • एक बार पुनः टूटा नासा का सपना टला चन्द्रमा मिशन

    तकनीकी– नासा के आर्टेमिस 1 अभियान के लॉन्च का समय दूर होता जा रहा है। एक बार पुनः नासा के चांद पर रॉकेट भेजने के मिशन को स्थगित कर दिया गया है। इस रॉकेट को लॉन्च करने के लिए शनिवार को नासा की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन ईंधन में हुए रिसाव के कारण इस रॉकेट को कल यानी शनिवार के दिन नही लॉन्च कर पाया गया। 

    वही अब इस रॉकेट को लॉन्च करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर अब इस रॉकेट की जांच करना चाह रहे हैं। जांच के बाद इस रॉकेट की मरम्मत होगी और बाद में इसे सही तरीके से लॉन्च के लिए रेडी किया जाएगा। नासा अब दोबारा कोई भी गलती नही करना चाह रहा है। रॉकेट की मरम्मत में करीब एक हफ्ते तक का समय लग जायेगा।
    नासा का यह मिशन तीसरी बार फेल हुआ है। नासा का यह स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) अब तक का सबसे बड़ा रॉकेट है। 50 साल के बाद अब नासा इस कोशिश में लगा है कि वह एक बार पुनः चांद पर लोगो को भेजे और कुछ उपकरण अंतरिक्ष भेजे जाए। रॉकेट को लॉन्च करने के लिए लॉन्च व्हीकल के चार बड़े इंजनों में 30 लाख लीटर अत्यधिक ठंडा तरल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से पैदा होने वाली ऊर्जा की ज़रूरत होती है।

  • इन एंटीवायरस ऐप से फोन साफ करना आपको पड़ सकता है भारी

    Don’t use these Antivirus and Cleaner Apps: अगर आप भी अपने फोन को प्रोटेक्ट करने के लिए फ्री एंटीवायरस या फिर फोन की मैमोरी को क्लीन करने के लिए क्लीनर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ये ऐप्स आपका बैंक खाता खाली भी कर सकते हैं। एनसीसी ग्रुप की फॉक्स-आईटी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Google Play Store पर ऐसे दो ऐप्लिकेशन मौजूद हैं जिनमें मेलिसीयस बैंकिंग ट्रोजन मौजूद हैं।

    वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार शार्कबॉट बैंकिंग ट्रोजन इन दो ऐप्स में भी पाया गया है ये दो ऐप्स शार्कबॉट बैंकिंग ट्रोजन से संक्रमित भी पाए गए हैं।

    बता दें कि पहला ऐप्लिकेशन है- मिस्टर फोन क्लीनर जिसे 50,000 से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है और दूसरा Kylhavy Mobile Security है जिसको 10,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये ऐप्लिकेशन विशेष रूप से भारत, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, जर्मनी, अमेरिका और ऑस्ट्रिया के एंड्राइड यूजर्स को टारगेट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं ऐसा बताया जा रहा है। 

    वहीं इन ऐप्स को डाउनलोड और फोन में इंस्टॉल करने के लिए आपकी बैंकिंग सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। 

    जानकारी के लिए बता दें कि कथित तौर पर नए बैंकिंग ट्रोजन को 22 अगस्त, 2022 को शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया था वहीं इसका वर्जन नंबर 2.25 है। ये वर्जन एक अपग्रेड के साथ आता है जो इसे कुकीज़ को साइफन करने की अनुमति भी देता है।

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2022 : प्राइम मेंबरशिप वालो को मिलेगा दोगुना फायदा

    डेस्क। Amazon Great Indian Festival Sale 2022 का आगाज हो चुका है। वहीं फिलहाल 22 सितंबर, 2022 को सेल सिर्फ Prime Members के लिए शुरू हो चुकी है। जिनके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है वो यूजर्स 23 सितंबर से सेल में मिलने वाले फायदे ले पाएंगे।  
    आपको बता दें कि ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, होम अप्लायंसेज पर डिस्काउंट मिलने वाला है। वहीं ऐमजॉन की इस सेल में Poco, Infinix, Tecno, Samsung, iQOO समेत कई ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को छूट और ऑफर्स भी मिल सकेगा।
    इसके साथ ही जिन यूजर्स के पास ऐमजॉन प्राइम की मेंबरशिप है वे ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 में डील को एक्सेस भी कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि आम ग्राहकों के लिए सेल गुरुवार रात 12 बजे यानी 23 सितंबर से शुरू हो रही है।
    Amazon Great Indian Festival Sale 2022
    ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल 2022 के लिए SBI के साथ पार्टनरशिप भी की गई है साथ ही SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा फेस्टिव सेल में चुनिंदा प्रोडक्ट के लिए लिमिटेड-टाइम लाइटनिंग डील भी उपलब्ध कराई जाने वाली है।
    इस दौरान पॉप्युलर स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन और कंप्यूटर कंपोनेंट पर डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक इन प्रोडक्ट पर 75 फीसदी तक की छूट भी पा सकते हैं।
    आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में11 लाख से अधिक सेलर्स के साथ खरीदारी का मौका भी दिया जाएगा। Amazon.in पर कस्‍टमर्स को करोड़ों प्रोडक्‍ट उपलब्ध भी कराए गए हैं। जिनमें भारतीय एसएमबी और लोकल स्‍टोर्स के यू‍नीक प्रोडक्‍ट शामिल होंगे। 
    वहीं गौर करने वाली बात है कि Flipkart पर भी 23 सितंबर से Flipkart Big Billion Days Sale का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 22 सितंबर से ही शुरू हो गई है।

  • अब लगेगी ओटीटी की मनमानी पर लगाम कानून के दायरे में आएगा व्हाट्सएप टेलीग्राम

    Technology – अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपनी मर्जी के मालिक थे। लेकिन अब उनकी मनमानी नही चलेगी। क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ओटीटी प्लेटफार्म पर लगामा कसने के लिए सरकार नया टेलीकॉम ड्राफ्ट बिल लेकर आ रही है। 

     संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने इस परिपेक्ष्य में कहा की नया बिल आने से टेलीकॉम कम्पनी को मजबूती से खड़ा किया जाएगा और यह इनोवेशन को बढ़ावा देगा और इससे तकनीकी के उपयोग में बेहतरी आएगी।
    पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दूर संचार मंत्री ने कहा कि हम 2 साल के भीतर सोशल मीडिया सम्बंधित सभी नियमो को लागू करने में सक्षम होंगे और उसकी गरिमाओ पर काम करेंगे। इस ड्राफ्ट को लाने का एकमात्र उद्देश्य समाज मे संतुलन बनाए रखना और अनुचित चीजो के प्रभाव से समाज को बचाना है।
    उन्होंने कहा, आगमी समय मे हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। यह विकास हमे एक नई दुनिया से जोड़ेगा। हर कोई अब इन्वेस्टमेंट से जुड़ रहा है। हमारा व्यापार अब तकनीकी पर निर्भर है। हम बड़ी बड़ी मीटिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, जूम, गूगल मीट , टेलीग्राम के माध्यम से करते हैं। इस लिए यह अब हमारे जीवन का हिस्सा है इसको संतुलित करने की आवश्यकता है।
    उन्होंने बताया इस नए बिल में ओटीटी प्लेटफार्म को भी शामिल किया गया है। बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म नियमित रूप से काम नही कर रहे थे। वह असंतुलित थे उन्हें इस बिल में इसलिए लाया गया है कि उन्हें संतुलित किया जा सके। वह लोगो के मध्य उचित चीजो को प्रस्तावित कर सके।
    मंत्रालय ने किसी दूरसंचार या इंटरनेट प्रदाता द्वारा अपना लाइसेंस सरेंडर करने की स्थिति में शुल्क वापसी के प्रावधान का भी प्रस्ताव किया है. 

  • Amazon Great Indian Festival Sale: टेक्नो ने घटा दिए अपने स्मार्टफोन के प्राइज

    Tecno Mobile ने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपने स्मार्टफोन्स पर छूट देने की घोषणा की है। साथ ही Amazon Great Indian Festival Sale में Tecno Festive Carnival का आयोजन भी किया जा रहा है। इस सेल में Tecno Spark 9, Tecno Spark 8T, Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition स्मार्टफोन इन सभी को छूट के साथ उपलब्ध भी कराया जाएगा। 
    वहीं ऐमजॉन पर आयोजित इस सेल में वीकली लकी ड्रॉ का भी मौका है साथ ही इस लकी ड्रॉ के लिए यूजर्स को टेक्नो की वेबसाइट, ऐमजॉन, प्रिंट विज्ञापन, सोशल मीडिया आदि पर जाकर प्रमोशनल बैनर पर दिख रहे हैं जिसके लिए QR कोड को स्कैन कर आप रजिस्टर कर सकते हैं। 
    इसके साथ ही उन्हें टेक्नो के आधिकारिक व्हाट्सऐप अकाउंट पर रीडायरेक्ट भी किया जाएगा। फिर यूजर को टेक्नो के ऑफिशल व्हाट्सऐप नंबर 9355070200 पर Hi लिखकर भी भेजना होगा।
    इसके साथ ही टेक्नो के मुताबिक, टेक्नो फेस्टिव कार्निवल 23 सितंबर से शुरू होगा और 31 सितंबर तक चलने वाला है। आज हम आपको बतांगे ऐमजॉन पर टेक्नो के स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…
    Tecno Festive Carnival: – सेल में टेक्नो पॉप 5 एलटीई को ऑफर्स के साथ 8099 रुपये की जगह 5309 रुपये में बेचा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा भी दिया गया है।
    – टेक्नो स्पार्क 9 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,499 रुपये की जगह बैंक ऑफर्स के साथ 7,199 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध कराया जाना हैं।
    टेक्नो स्पार्क 9 में 7 जीबी तक एक्सपेंडेबल रैम, 6.6 इंच एचडी+ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा, 5000mAh बैटरी और ऐंड्रॉयड 12 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
    – इसी के साथ टेक्नो स्पार्क 9 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट सेल में 8,549 रुपये में मिलने वाला है। 
    – टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की जगह बैंक ऑफर्स के साथ 7,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं टेक्नो स्पार्क 8T में 6.6 इंच फुलएचडी+ डॉट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी भी दी गई है।