Category: tech-news

  • Google Assistant की आवाज से हो गए हो बोर, ऐसे करें चेंज

    गूगल असिस्टेंट ने वर्चुअल असिस्टेंट बनकर लाखों स्मार्ट डिवाइस यूजर्स के जीवन को आसान किया है।

    उपयोगकर्ताओं को रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर (Robotic vacuum cleaner) को नियंत्रित करने से लेकर लाइट बंद करने तक, केवल अपनी आवाज के साथ कई कार्य करने की सुविधा देता हैं। 

    जहां तक Google Assistant का सवाल है तो हम आमतौर पर Google के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट असिस्टेंट को सिंगल वॉयस स्टाइल में ही सुनते हैं। लेकिन अगर आप रोज एक ही आवाज सुनकर बोर हो गए हैं और गूगल असिस्टेंट की आवाज को मेकओवर देना चाहते हैं तो यह भी आप आसानी से कर सकते हैं।

    Hi Google

    सबसे पहले, अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर Google सहायक को ‘Hi Google’ कहकर या अपने फोन के किनारे पर Google सहायक बटन दबाकर ओं करें। इसके बाद आप अपने Google Assistant से आवाज बदलने को कहिए। इसके बाद अपने स्मार्टफोन स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मैनेज वॉयस सेटिंग्स बटन पर क्लिक करें। 

    अब अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में गूगल एप को ओपन करें। फिर ऐप के ऊपरी दाएं कोने में अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करिए। इसके बाद अब सेटिंग्स बटन पर टैप करें और अब इस स्क्रीन में गूगल असिस्टेंट को सेलेक्ट कर लें।

    इसके बाद All Settings सेक्शन में Assistant Voice & Sounds ऑप्शन पर टैप करिए फिर स्क्रॉल करिये और आवाज को सुनने के लिए वॉयस प्रीसेट पर टैप करें जिसका भी आप उपयोग करना चाहते हैं।

  • Garena Free Fire Max: CS गेम के लिए बेस्ट हैं ये प्लेयर्स, जान लो कभी कोई नहीं हरा पाएगा

    डेस्क। इस आर्टिकल में हम आपको Garena Free Fire मैक्स (गरेना फ्री फायर मैक्स) क्लैश स्क्वाड CS मोड के लिए कुछ खास पात्रों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
    Garena Free Fire Max (गरेना फ्री फायर मैक्स) आज दुनिया का सबसे ज्यादा फेमस बैटल रॉयल गेम बन चुका है। इसकी लोकप्रियता इतनी है कि इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला भी जाता है। बता दें कि इस समय वर्तमान में फ्री फायर मैक्स के अंदर लिजेंड्री और रेयर इनाम भी उपलब्ध है जैसे कि गन स्किन, पेट्स, कस्टम बडंल और अन्य इनाम आदि।
    वैसे तो गेम के स्टोर सेक्शन में हर चीज़ महंगी मिलती है और इसे खरीदने के लिए प्लेयर्स को पुरे डायमंड्स भी इन्वेस्ट करने पड़ते है। इन-गेम स्टोर सेक्शन में अनेक पात्र के ऑप्शन भी मौजूद है। 
    साथ ही प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी को खरीद सकते हैं। जानिए गरेना फ्री फायर मैक्स में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए बढ़िया पात्र कौन से हैं:

    Hayato

    Free Fire मैक्स में Hayato दो स्वरूपों में उपलब्ध होने वाला पात्र है। इस में डेवेलपर ने Bushido नाम की ताकत को भी शामिल कर रखा है। जो बैटल ग्राउंड में खिलाड़ी के कवच की ताकत को बढ़ा भी देता है। इस पात्र का यूज करके अच्छा गमर्स प्रदर्शन कर सकने में सक्षम बनते हैं।

    Chrono

    फ्री फायर मैक्स में Chrono काफी समय पहले जोड़ा गया प्लेयर है। इस में डेवेलपर ने Time Turner नाम की ताकत को शामिल कर रखा है। इस पात्र की मदद से भी प्लयर्स गेम में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं।

    Moco

    Free Fire मैक्स में क्लैश स्क्वाड मोड पर Moco सबसे फायदेमंद पात्र बताया जाता है। क्योंकि, इस पात्र की मदद से मैदान पर एनिमियों की लोकेशन का पता आराम से लगाया जा सकता है क्योंकि इसमें Hacker Eye नाम की ताकत शामिल है।

  • अब WhatsApp पर नहीं ले पाएंगे Screenshot, मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

    मार्क जुकरबर्ग ने WhatsApp को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। WhatsApp में लोगों की सिक्योरिटी के लिए खासकर के view once फीचर दिया गया है जो कि इमेज और वीडियो के लिए है काफी कारगर है पर लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं।

    बता दें कि व्यू वन्स फीचर के साथ भेजे गए मैसेज का कुछ यूजर्स स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। जिस कारण से मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप WhatsApp लगातार लोगों की सहुलित के लिए इसमें बदलाव कर रहा है। जहां एक ओर कंपनी ने एक बड़े फीचर की घोषणा की है वहीं कई यूजर्स इससे टेंशन में भी आ गए हैं। 

    बता दें कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने वाले हैं। मार्क जुकरबर्ग के बताया है कि WhatsApp के यूजर्स अब किसी भी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। इसकी टेस्टिंग आईओएस के साथ एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर भी जारी है।

    मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि व्हाट्सएप में हमने लोगों की सिक्योरिटी के लिए खासकर view once फीचर दिया है जो कि इमेज और वीडियो मीडिया के लिए है, लेकिन लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं। व्यू वन्स फीचर के साथ भेजे गए मैसेज का कुछ यूजर्स स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। 

    वहीं अब कंपनी इसे बंद करने की तैयारी कर रही है। नए अपडेट के होने के बाद उन मैसेज का स्क्रीनशॉट अब नहीं लिया जा सकेंगे जिन्हें व्यू वन्स फीचर के साथ भेजा गया होगा। आपको यह भी बता दें कि नॉर्मल चैट के स्क्रीनशॉट लेने में कोई मनाही नहीं होगी नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने भी पोस्ट कर जानकारी साझा की है।

  • 5G का इस्तेमाल आपको पड़ेगा इतना महँगा, जानिए कितनी होगी कीमत

    डेस्क। आप इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि इंडिया में 5G सेवाएं शुरू होने जा रही है और इनके स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) की नीलामी (5G Auction) भी पूरी हो गई है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जियो (Jio 5G), एयरटेल (Airtel 5G) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea 5G) के साथ ही इस बार अडानी ग्रुप (Adani Group 5G) ने भी इस नीलामी में भाग लिया है।

    इस नीलामी के बाद से सभी कंपनियां अपनी टाइमलाइन का खुलासा कर रही हैं कि वो अपने यूजर्स के लिए 5G सेवा कब तक जारी रखने वाली है। पर क्या आप जानते हैं कि आगमी यह सेवा आपको कितनी महंगी पड़ेगी।

    खबरों की माने तो पीएम ने अपनी स्वतंत्रता दिवस की स्पीच के दौरान ये बोला था कि यह 5G की स्पीड (5G India Speed) 4G से दस गुना अधिक हो सकता है लेकिन मूल्य को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोला था। 

    वहीं पुरानी कुछ रिपोर्ट कि माने तो इंडिया में 5G सर्विस एक प्रीमियम सर्विस होगी जिसका मूल्य 4G से अधिक होने वाला है वहीं कुछ रिपोर्ट् ने दावा किया है कि इंडिया में 5G किफायती और अफोर्डेबल होगा, जिसका मूल्य 4G जितनी ही हो सकती है।

    जानकारी के अनुसार इंडिया में 5G सेवाओं को पहले फेज में सिर्फ कुछ प्रमुख शहरों में रोलआउट किया जाने वाला है। इस पहले फेज में जो 13 शहर शामिल हैं; अहमदाबाद, गांधीनगर, गुरुग्राम, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे हैं। 

  • WhatsApp Group के एडमिन को इन कारणों से हो सकती है जेल

    डेस्क। पटना में अरेस्ट हुए पीएफआई सदस्यों के बाद कई तरह के तथ्य सामने आएं है जो व्हाट्सप्प ग्रुप पर सुरक्षा और प्राइवेसी पर सवाल खड़े करते हैं। इस क्रम में एक वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में भी पता चला है जिसका नाम गजवा ए हिंद बताया जा रहा है। इस ग्रुप को बनाने वाले शख्स यानी की ग्रुप एडमिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस वॉट्सऐप ग्रुप (Whatsapp Group) में काफी आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किए जाने के कारण ऐसा हुआ। इस खबर के आधार पर हर वॉट्सऐप एडमिन (WhatsApp Group Admin) को यह बता दें कि उनके वॉट्सऐप ग्रुप में अगर कोई आपत्तिजनक कंटेंट शेयर कर रहा है तो यह उनके लिए बड़ी दिक्कत बन सकती है। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वॉट्सऐप पर शेयर होने वाला कंटेंट ग्रुप एडमिन (Rules For Whatsapp Group Admin) के लिए कैसे बड़ी दिक्कत बन सकता है।

    बता दें कि वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह कंटेंट पर नजर बनाए। 

    एंटी-नेशनल कंटेंट

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो अगर किसी ग्रुप पर कोई एंटी नेशनल कंटेंट शेयर किया जाता है तो शेयर करने वाले के साथ एडमिन को भी दोषी ठहराया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें ऐसे कंटेंट शेयरिंग वाले ग्रुप में एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। ग्रुप एडमिन के तौर पर आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्रुप पर ऐसी कोई सामग्री शेयर न हो।

    किसी की पर्सनल फोटो या वीडियो 

    आप अपने ग्रुप में इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी ऐसा वीडियो या फोटो शेयर ना हो, जो किसी के निजी हो। किसी का भी निजी फोटो और वीडियो शेयर शेयर ना हो और अगर शेयर किया जाता है तो इसमें उस व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर इससे किसी व्यक्ति को दिक्कत है और वो इसकी शिकायत कर देता है तो ग्रुप एडमिन ही सबसे पहले सवालो के घेरे में खड़ा किया जाएगाा।

    हिंसा को बढ़ाने वाला कंटेंट शेयर न करें

    अगर किसी ग्रुप पर ऐसी सामग्री शेयर की जाती है, जो किसी क्षेत्र, जाति, समुदाय के खिलाफ हो और उससे हिंसा बढ़ने का खतरा रहता है तो एडमिन को इस पर ध्यान देना चाहिए। एडमिन को खुद ही इस स्थिति में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए वर्ना लोगों को इसमें दिक्कत भी हो सकती है।

    पोर्नोग्राफी 

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई ग्रुप ऐसे होते हैं जिसमें पोर्न से रिलेटेड कंटेंट साझा किया जाता हैं, पर क्या आप जानते हैं, ऐसा करना अपराध है। बता दें कि अगर कभी ऐसे ग्रुप शिकायत के घेरे में आते हैं तो एडमिन समेत सभी पार्टिसिपेंट्स पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    झूठी खबरें शेयर करना

    ग्रुप एडमिन को ध्यान रखना चाहिए कि वॉट्सऐप ग्रुप पर कोई भी झूठी खबर शेयर ना हो। झूठी खबरों को फैलाने को रोकने को लेकर एक कानून भी बना हुआ है और अगर कानून का उल्लंघन किया जाता है तो एडमिन एवं शेयर करने वाले तो दोषी पाते हुए उन्हें सजा भी हो सकती है।

    हर पोस्ट एडमिन की मर्जी से नहीं शेयर होती : कोर्ट

    साल 2016 में एक ऑर्डर में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर किसी ग्रुप में कोई कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है तो वॉट्सऐप एडमिन इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा पर फिर भी अलग अलग मामलों में एडमिन को जिम्मेदार माना गया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कोई भी पोस्ट ग्रुप में एडमिन की मर्जी से नहीं भेजा जाता है।

  • Google अब करवाएगा आपको आसमान की सैर, क्या आप तैयार हैं

    डेस्क। गूगल क्रोम को हम सब सर्च इंजन के तौर पर यूज़ करते हैं। साथ ही इसी रूप में इसका इस्तेमाल भी करते आए हैं, पर बहुत से लोग इसके कई और मजेदार फीचर्स के बारे में शायद ही जानते हो। 

    गूगल ने अपने इस ऐप को कई तरह की मनोरंजक सामग्री से लैस किया गया है।

    अब इसमें चाहे गूगल ग्रेविटी हो या गूगल स्काई, बारेल रोल हो या फिर टिक टेक टो गेम ही क्यों न हो। इसके अलावा भी बहुत सी चीज इस ऐप के जरिए गूगल ने लोगों को दी हैं जो आपको कभी बोर नहीं होने देंगे।

    वहीं अगर आप जमीन पर रहते हुए थक चुके हैं और कुछ एडवेंचर करना या देखना चाह रहें हैं तो आप गूगल की मदद ले सकते हैं। इसका क्रोम एप आपको घर बैठे अंतरिक्ष की सैर तक कराने में सक्षम है। वोभी बिल्कुल मुफ्त में।

    इसके लिए बस आपको अपना इंटरनेट डाटा खर्च करना होगा। बता दें कि इसके लिए आप गूगल क्रोम के मेन पेज यानी होम पेज पर विजिट करें। इस कड़ी में आप सर्च टाइपिंग वाली जगह पर गूगल स्काई (Google Sky) टाइप किजिए। इसके अगले ही पल आप अंतरिक्ष में होंगे और वहां के चांद-तारे और आकाश गंगा की सैर कर करने का मजा ले पाएंगे।

    वहीं ग्रेविटी का सिद्धांत पृथ्वी की हर चीज पर लागू होता है फिर गूगल इससे कैसे अछूता रह सकता है। गूगल क्रोम के होम पेज पर सर्च इंजन बॉक्स में अगर आप ग्रेविटी (Gravity) टाइप करते हैं तो एक पेज खुलेगा उसमें गूगल ग्रेविटी- मिस्टर डूब (Google Gravity Mr. Doob) लिंक दिखेगा, बस इस पर आप क्लिक कर दीजिए।

  • Garena Free Fire: बोनस टॉपअप का जबरदस्त मौका, जानिए पूरा प्रॉसेस

    डेस्क। आज इस आर्टिकल में हम आपको Garena Free Fire मैक्स (गरेना फ्री मैक्स) में 100% Bonus टॉप-अप से डायमंड्स कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में बताएंगे।

    यहां पर दी गई डिटेल्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करने पर ही आप इसका लाभ उठा पाएंगे।

    Garena Free Fire(गरेना फ्री फायर) दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम बन चुका है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड एवं iOS डिवाइस पर खेला जाता है। वहीं वर्तमान में फ्री फायर मैक्स के अंदर लिजेंड्री और रेयर इनाम भी उपलब्ध है। इसमें आपको जैसे गन स्किन, पेट्स, कस्टम बडंल और अन्य इनाम आदि मिलते हैं।

    साथ ही गेम के स्टोर सेक्शन में हर वस्तु आपको महंगी मिलती है, जिसे खरीदने के लिए प्लेयर्स को पुरे डायमंड्स भी इन्वेस्ट करने पड़ जाते है। 

    यहां आपको डायमंड्स से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है –

    Garena Free Fire मैक्स के डेवेलपर ने गेम के अंदर अगस्त में बोनस टॉप-अप इवेंट को शामिल किया गया था। ये 24 अगस्त तक चलने वाला इवेंट है। गेमर्स इस इवेंट में आसानी से फ्री डायमंड्स हासिल कर सकते हैं। 

    यहां पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक आप इवेंट में जा सकते हैं:

    1 – अपने गेमिंग डिवाइस में गेमर्स को सबसे पहले Free Fire मैक्स गेम को ओपन करना होता है। फिर लॉबी स्क्रीन खुलने से पहले ही खिलाड़ियों को स्क्रीन पर इवेंट के बैनर नज़र आ जाएंगे।

    2 – अब प्लेयर्स को सबसे पहले 100% Bonus टॉप-अप इवेंट के पोस्टर पर के अंदर जाना होता है। इसके बाद में स्क्रीन पर सभी डायमंड्स के विकल्प आपके सामने खुल जाएंगे।

    3 – वहीं प्लेयर्स अपनी इच्छा के मुताबिक किसी भी ऑप्शन को पसंद करके कीमत के अनुसार भुगतान भी कर सकते हैं। उसे खरीदने के बाद प्लेयर्स को बोनस भी मिल जाएगा। वहीं यह बोनस डायरेक्ट आपके एकाउंट में जुड़ जाता है। इसके बाद डायमंड्स की मदद के अनुसार प्लेयर्स आसानी से अच्छे इनाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

  • सस्ता हुआ सैमसंग का मोबाइल जाने कौन सा है मॉडल

    तकनीकी: अगर आप मोबाइल फोन खरीदने का विचार कर रहे है और एक बढ़िया फोन बजट में ढूढ़ रहे हैं। तो यह खबर आपके लिये काम की साबित हो सकती है। क्योंकि हैंडसेट निर्माता कम्पनी सैमसंग ने अपने A03 स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है।

    मार्केट में सैमसंग कम्पनी के इस फोन के दो मॉडल फोन उपलब्ध है। कम्पनी ने इन दोनों फोनों के दाम में कमी की है। सैमसंग के इस फोन में एक 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है और दूसरा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। 3 जीबी रैम वाला मॉडल 10,499 रुपये और 4 जीबी वाले मॉडल को 11,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमतें कम कर दी गई है।
    सैमसंग का 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 9514 रुपये और 4 जीबी वाले मॉडल को 11014 रुपये में खरीद सकते हैं। मॉडल के दाम में हुई कटौती के बाद अब आप इसे पहले की अपेक्षा सस्ते दाम में मिलेगा।

  • Maruti Suzuki Ertiga: अलग-अलग वेरिएंट के साथ देखिए प्राइस लिस्ट

    Maruti Suzuki Ertiga: वर्तमान समय में अगर बात MPV की हो तो ऐसा नहीं हो सकता कि मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम छूट जाए। अपने सेगमेंट में इस गाड़ी की काफी डिमांड रहती है और बिक्री के मामले में भी ये काफी आगे रहती है। बाजार में इसे टक्कर देने के लिए कई कंपनियों ने हाथ आजमाया है पर अर्टिगा अपनी धमक बनाए हुए है।

    यह कंपनी इसे माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5L पेट्रोल इंजन यूनिट के साथ मार्किट में पेश करती है। साथ ही इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जाता है। वहीं सीएनजी पर यह 26 किलोमीटर का माइलेज दे सकने में सक्षम है। बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 841000 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 1279000 रुपये तक है।

    यहां देखिए Maruti Suzuki Ertiga की प्राइस लिस्ट

    — MARUTI ERTIGA SMART HYBRID LXI(O) 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 841000 रुपये है

    — MARUTI TOUR M(O) 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 952000 रुपये

    — MARUTI ERTIGA SMART HYBRID VXI(O) 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 955000 रुपये

    — MARUTI TOUR M(O) CNG 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 1047000 रुपये

    — MARUTI ERTIGA VXI(O) CNG 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 1050000 रुपये

    — MARUTI ERTIGA SMART HYBRID ZXI(O) 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 1065000 रुपये

    — MARUTI ERTIGA SMART HYBRID ZXI+ 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 1129000 रुपये की है

    — MARUTI ERTIGA ZXI(O) CNG 1.5L 5MT PRICE IN DELHI- 1160000 रुपये

    — MARUTI ERTIGA SMART HYBRID ZXI+ 1.5L 6AT PRICE IN DELHI- 1279000 रुपये

    जानकारी के अनुसार इसमें 1462 cc का K15C, BS VI, पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो पेट्रोल पर 74.0 kW @ 6000 RPM और सीएनजी पर 64.6 kW @ 5500 RPM का आउटपुट देता है। वहीं इसकी लंबाई- 4395 mm एवं चौड़ाई- 1735 mm और ऊंचाई- 1690 mm होती है। इसका व्हीलबेस 2740 mm का है और यह 7 सीटर कार होती है।

  • Redmi Note 11SE: 31 अगस्त को मार्किट में धूम मचाने आ रहा ये जबरदस्त स्मार्टफोन, इतनी होगी कीमत

    Redmi Note 11SE स्मार्टफोन को आखिरकार शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 11 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में 15000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में मार्किट में लांच हो गया है।

    इससे पहले भी कंपनी ने Redmi Note 11 Series में Redmi Note 11, Redmi Note 11S, Redmi Note 11T 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भी लॉन्च किए हैं। 

    रेडमी नोट 11एसई इस सीरीज का छठा फोन बन चुका है। रेडमी नोट 11एसई, पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 10एस का ही रीब्रैंडेड वर्जन बना है।

    रेडमी नोट 11एसई स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होता है। 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी के इस फोन की कीमत 13,499 रुपये होगी।वहीं यह फोन ब्लैक, पर्पल, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध होता है। डिवाइस की बिक्री 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट और mi.com पर होगी।