Category: tech-news

  • मार्केट में लॉन्च हुआ ऐसा रोबोट जो समझ सकता है इंसानों की बाते, जानता है सुख दुख की भावना

    तकनीकी: तकनीकी तेजी से बढ़ती जा रही है। टेक कम्पनी आय दिन नई टेक्नोलॉजी को हमारे सामने लाकर खड़ा कर देती है और हम चौंक जाते हैं।स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी की टेक कम्पनी ने एक नई टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है। कम्पनी ने अपना ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne मार्केट में लॉन्च किया है। यह रोबोट बिल्कुल अलग है। क्योंकि कम्पनी का दावा है कि इस रोबोट में इंसानों जैसी काबिलियत है।

    जानकारी के लिए बता दें कम्पनी ने इस रोबोट को इंसान की तरह डिजाइन किया है। इसकी लंबाई 177cm (5.8 फीट) है। CyberOne का वजन 52 किलोग्राम और हाथों की लम्बाई 168cm है। यह 2 पैरो वाला रोबोट है। कम्पनी ने इससे पहले 4 पैरो वाला रोबोट मार्केट में लॉन्च किया है।
    ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne को टेक्नोलॉजी की दुनिया मे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह रोबोट 3डी स्पेस को समझ सकता है। यह रोबोट CyberOne 85 प्रकार के एनवायरमेंटल साउंड्स और 45 तरह की मानवीय भावनाओं को पहचान सकता है। इस रोबोट को ऐसा विकसित किया गया है कि यह इंसानों के हाव भाव समझ सकता है और उनकी बातों को आसानी से समझ सकता है।
    कम्पनी ने दावा किया है कि यह एक प्रकार का भावनात्मक रोबोट है यह इंसानों की तरह हंसी खुशी सुख और दुख की भावना को अनुभव कर सकता है। कम्पनी ने कहा है कि यह अपने दोनों पैरों पर चल सकता है। साथ ही CyberOne दुनिया को 3D में देख सकता है और इसमें चेहरे के भाव दिखाने के लिए ओएलईडी मॉड्यूल दिया गया है।

  • Xiaomi का ये रोबोट इंसान की भावनाओं को समझने में सक्षम

    डेस्क। Xiaomi स्मार्ट फ़ोन ब्रांड देश में काफी प्रचलित है। वहीं हाल ही में कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं। इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट अच्छे भी बताएं गए हैं। Xiaomi के एक आगामी इवेंट का मुख्य आकर्षण कंपनी का पहला फुल साइज ह्यूमनॉइड रोबोट है। इस रोबोट को साइबरवन का नाम दिया गया है। Xiaomi का यह रोबोट न सिर्फ आपसे बात करता है बल्कि आपके इशारों और भावों को भी समझेगा।

    वैसे तो साइबरवन ह्यूमनॉइड रोबोट की लॉन्चिंग कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। पर बहुत कम ही लोग इस बात को जानते थे कि Xiaomi इस इवेंट में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट को भी पेश करने की योजना बना रहा था। 

    बता दें कि चीनी टेक दिग्गज कंपनी के द्वारा यह पहली बार नहीं है जब रोबोटिक प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस इवेंट से पहले भी एक मैकेनाइज्ड डॉग- रोबोट साइबरडॉग का अनावरण मर रखा था।

    इससे पहले भी कई बार Xiaomi के ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर बात की जा रही थी जिसे केवल अफवाह बताया गया था लेकिन अब कंपनी ने वाकई अपना ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है।

    Xiaomi यह दावा करता है कि CyberOne एक फुल-स्केल ह्यूमनॉइड बायोनिक रोबोट है जो 177cm लंबा और इसका वजन 52kg का बताया जा रहा है।

    इसको निकनेम मेटल ब्रो दिया गया है। इस रोबोट का चेहरा कर्व्ड OLED पैनल से बनाया गया है जिससे वह दुनिया को 3D में देख पाएं। सुनने के लिए इसमें दो माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। यह Xiaomi के सेल्फ डेवलप फुल- बॉडी कंट्रोल एल्गोरिथम से लैस भी है जो 21 ज्वाइंट मूवमेंट को कोर्डिनेट करने की ताकत रखता है।

    ह्यूमन इमोशन्स को फील कर सकता है

    इसके साथ ही यह ह्यूमनॉइड रोबोट 45 ह्यूमन इमोशन को पहचानने की क्षमता भी रखता है। यह 85 एनवायरनमेंटल साउंड को भी अलग करने में सक्षम है। और केवल इतना ही नहीं यह रोबोट हर दिन नए स्किल भी अडॉप्ट करता है। Xiaomi यह दावा भी करता है कि उसका साइबरवन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी के विशेष रोबोट लैब्स द्वारा बनाए गए मेक्ट्रोनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को टक्कर देता है।

  • Independence Day Offer: इतने सस्ते में मिल रहा 90 और 60 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान

    डेस्क। Independence Day ऑफर के तहत जिओ ने हाल ही में 750 रुपये के दो प्लान पेश किए थे। यह प्लान 90 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते है। Jio के इसी प्लान को टक्कर देने के लिए Airtel कंपनी ने भी गुपपुच तरीके से 2 नए प्लान्स को लॉन्च किया है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इनमें से एक प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनके बेनेफिट्स के बारे में।

    Airtel के इन नए प्लान्स में से एक की कीमत 519 रुपये और दयसरे की 779 रुपये है। 519 रुपये वाला प्लान 60 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया है, वहीं 779 रुपये के प्लान में 90 दिन तक की वैलिडिटी भी मिलेगी। 

    Airtel Rs 779 plan

    एयरटेल के 779 रुपये वाले प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। आप पूरे 90 दिन तक इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।

    इसके साथ ही, प्लान में डेली 1.5GB डेटा एक्सेस भी दिया जाता है। 90 दिन के हिसाब से प्लान में कुल मिलाकर 135GB डेटा का एक्सेस आपको मिलेगा साथ ही इसमें डेली फ्री 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे।

    Airtel Rs 519 plan

    एयरटेल का 519 रुपये वाले प्लान में 60 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट और डेली 1.5GB डेटा एक्सेस भी दिया जाता है। 60 दिन के हिसाब से प्लान में कुल मिलाकर 90GB डेटा का एक्सेस आपको दिया जाएगा। साथ ही इसमें डेली फ्री 100 एसएमएस भी शामिल है।

  • Garena Free Fire Max Redeem Code: कैसे करें रिडीम कोड का इस्तेमाल

    डेस्क। गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire Max) गेम को 111 डॉट्स स्टूडियो द्वारा बनाया गयाहै।

    यह गेम लोगों के बीच अब काफी पॉपुलर है। यह एक मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है जो प्लेयर्स को इन-गेम आइटम का एक बड़ा संग्रह प्रदान करता है जिससे वो अलग-अलग चीज़े ट्राई कर सकते हैं। वहीं गेमर्स के लिए इन-गेम आइटम खरीदना काफी महंगा पड़ता है।। इसलिए रिडीम कोड्स काम आते हैं। आप भी अगर गेम खेलते हैं तो जान लीजिए कि इस डेली आने वाले रिडीम कोड्स कितने जरूरी हैं। एआप इन कोड्स को रिडीम करके गरेना की फ्री फायर मैक्स में फ्री रिवॉर्ड्स जीत पाएंगे।

    वर्चुअल कॉन्सर्ट में कैसे हो शामिल

    गेम के इन कोड्स को क्रिएटर्स लगातार जारी करते रहते हैं। इन रिडीम कोड का उपयोग करके, कोई मिस्टिकल मास्टर्स बंडल भी प्राप्त कर सकता है। गरेना ने एक अलग वेबसाइट बनाई है जिससे प्लेयर्स उपलब्ध कोड को रिडीम कर सकते हैं। इए कड़ी गेम डेवलपर ने नये कैरेक्टर्स को भी बनाना शुरू कर दिया है 

    जिनके जल्द ही रिलीज किए जाने की उम्मीद है। भविष्य में भी प्लेयर्स गेम के 5 साल के जश्न के हिस्से के रूप में एक वर्चुअल कॉन्सर्ट में भी शामिल हो सकेंगे।

    कैसे करें कोड को रिडीम

    सबसे पहले आपको कोड रिडीम करने के लिए https://reward.ff.garena.com/en/ की वेबसाइट पर जाएं।

    अकाउंट लॉग-इन करने के लिए गूगल आईडी, फेसबुक, ट्विटर या फिर VK ID का यूज़ कीजिए।

    स्क्रीन पर नजर आ रहे बॉक्स में प्रोवाइड रिडीम कोड्स डालें और फिर कंफर्म बटन पर क्लिक कर दें।

    लास्ट में आपको ओके बटन पर टैप करना होगा।

  • अब झटके में पता लगाएं की कौन कर रहा है आपकी कॉल रिकॉर्ड

    तकनीकी: तकनीकी तेजी से बढ़ रही है। लोग अब एक दूसरे की बातों का डाटा अपने पास सेव रखने के लिए तरह तरह की नीतियां अपनाते है। अभी हाल ही में गूगल ने कई कॉल रिकॉर्डिंग एप बैन कर दिए। लेकिन इन एप के बैन होने के बाद भी लोग आपकी कॉल रिकॉर्ड कर लेते हैं और आपको पता तक नही चलता।

    कई बार हमें महसूस होता है कि हमारी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। लेकिन हम संकोच के मारे पूंछ नही पाते और अपनी बात को बीच मे ही खत्म कर देते हैं। लेकिन आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। अगर आपको लगता है कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है तो आप इसे एक तरीके से आसानी से पता लगा सकते हैं।
    असल मे जब कोई व्यक्ति आपकी कॉल को रिकॉर्ड करता है। तो आपको इससे जुड़े कुछ संकेत प्राप्त होते हैं। आप इन संकेतों के माध्यम से जान सकते हैं कि आप जिससे बात कर रहे हैं वह आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है। अगर आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है तो आपको कॉल के दौरान बीच मे कुछ आवाजें सुनाई देगी जो यह संकेत देती है कि आपकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
    वही कई बार जब कॉल रिकॉर्ड की जाती है तो आपको एक लॉन्ग बीप सुनाई देती है। इस बीप से भी आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें अब कॉल रिकॉर्ड का फीचर स्मार्ट वॉच में भी मौजूद हैं।

  • देश विरोधी कंटेंट दिखाने पर यूट्यूब के इतने चैनलों पर लगा प्रतिबंध

     

    Pakistan-based YouTube news channels blocked: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी YouTube न्यूज चैनल को IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक कर दिया है। 

    ब्लॉक किए गए इन YouTube चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज और करीब 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक हुए YouTube चैनलों द्वारा फेक और भारत विरोधी सामग्री का प्रसारण किया जा रहा था। 

    ब्लॉक किए गए इन चैनलों पर आरोप है कि ये भारत में दहशत पैदा करने एवं सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले कंटेंट को लोगों के बीच परोस रहे थे। इसके साथ ही जो भी खबरें इनमें प्रसारित हो रही थीं वो असत्यापित बताई गईं हैं। 

    इससे पहले इस साल जुलाई में भी भारत सरकार ने 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया था। वहीं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि इन यूट्यूब न्यूज चैनलों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया गया था।

  • UPI Transfer पर बहुत जल्द RBI लगाने वाली है इतना चार्ज

    UPI-Based Fund Transfer: भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही यूपीआई बेस्ट फंड ट्रांसफर पर भी चार्ज लगाने की काशमकाशों में नज़र आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरबीआई इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है ताकि इसके परिचालन का व्यय वसूला जा सके।

    आपको याद होगा कि हाल ही में आरबीआई ने डेबिट कार्ड पर इंटरचेंज चार्ज लगा दिया था, जिसकी वजह से डेबिट कार्ड यूज करना भी अब महंगा हो चुका है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए लोगों से सुझाव भी देने को कहा हैं।

    केंद्रीय बैंक ने भुगतान प्रणाली में शुल्क पर चर्चा के लिए एक पेपर जारी किया है और इस विषय पर सार्वजनिक आलोचना एवं टिप्पणी की मांग लोगों के सामने रखी गई हैं। पेपर में यह भी कहा गया है कि ऑपरेटर के रूप में आरबीआई को आरटीजीएस में बड़े निवेश और परिचालन व्यय की लागत की वसूली करनी है। क्योंकि इसमें सार्वजनिक धन के व्यय को भी  शामिल किया गया है। 

    इसके साथ ही रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) में आरबीआई के द्वारा लगाया गया शुल्क कमाई का साधन नहीं बताया गया है। डिजिटल लेन देन पर शुल्क लगाने से इसके सिस्टम पर होने वाले व्यय को मेंटेन किया जा सकेगा ताकि यह सुविधा बिना किसी रुकावट के जारी रखी जा सके।

    आप जानते ही होंगे कि यूपीआई आधारित लेनदेन के अलावा आरटीजीएस और एनईएफटी द्वारा भी भुगतान किया जाता है। वहीं इन भुगतानों पर शुल्क लगा है। आरटीजीएस मुख्य रूप से बड़े लेनदेन के लिए उपयोग किया जाने वाला प्रोसेस होता है। 

    इसका मुख्य रूप से उपयोग बैंकों और बड़े संस्थानों/व्यापारियों द्वारा किया जाता है। इस पेपर में साफ बताया गया है कि क्या इस तरह की प्रणाली जिसमें सदस्य के रूप में संस्थान शामिल हैं, के लिए आरबीआई को मुफ्त लेनदेन की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। 

    वहीं आरबीआई का कहना है कि एनईएफटी के संचालन में आरबीआई को कोई भी लाभ नहीं मिलता। आरबीआई द्वारा जारी पेपर में यह सवाल पूछा गया है कि भले ही इस तरह के बुनियादी ढांचे को सार्वजनिक वस्तु के रूप में माना जाता और भुगतान के डिजिटलीकरण को सर्विस कहा जाता है लेकिन क्या कोई शुल्क न लगाना भी ठीक होगा? पेपर ने आरबीआई द्वारा विनियमित किए जा रहे तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) लेनदेन के लिए शुल्क की संभावना को भी पटल पर रखा है। यह माना जा रहा है कि जल्द ही आरबीआई यूपीआई भुगतान पर भी चार्ज लगाने वाला है।

  • अब फेसबुक पर रील शेयर करना हुआ आसान, इंस्टाग्राम पर आ रहा फीचर

    डेस्क। मेटा TikTok को टक्कर देने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने में जुटी है। इसी क्रम में कंपनी ने Instagram पर कई नए फीचर्स भी जारी किए हैं। वहीं यह फीचर्स यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर कंटेंट शेयरिंग को भी बेहद आसान बनाते हैं।

    बता दें कि अब कंपनी ने फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स को क्रॉस-पोस्ट करने की सुविधा दी है। इस खबर की घोषणा एडम मोसेरी ने खुद अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के द्वारा की। 

    उन्होंने यह कहा कि हम कुछ नए रील फीचर्स को लॉन्च कर रहे हैं, ताकि लोगों के लिए कंटेंट ढूंढना और शेयर करना अधिक मनोरंजक, आसान और मजेदार बन सके। 

    उन्होंने कहा कि क्रॉस-पोस्ट फीचर इंस्टाग्राम से फेसबुक तक एक रील को दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर करने की अनुमति देने वाला है। 

    अगर आपके पास दोनों ऐप पर अकाउंट हैं, तो अब आप इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर सकते हैं और उसे फेसबुक पर भी शेयर कर पाएंगे और अपने फॉलोवर्स की संख्या भी इस तरह बढ़ा सकते हैं।

    आपको बता दें कि मोसेरी ने कहा कि दिलचस्प बात यह है परकि मेटा द्वारा फेसबुक पर अपने सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए वैश्विक स्तर पर रील्स को रोल आउट करने के कुछ ही महीने बाद अब यह फीचर लॉन्च किया जाएगा। 

  • Netflix ने बनाई है सस्ते प्लान दिखाकर आपको फसाने की रणनीति, जान लो वर्ना पड़ेगा महंगा

     

    Netflix अपने घटते यूजरबेस को रोकने के लिए कई रणनीति बनाने में लगा है। Netflix ने एक और सस्ता प्लान लाने की योजना बनाई है जिसमें विज्ञापन भी नजर आने वाले हैं। एक ताजा अपडेट से पता चला है कि नेटफ्लिक्स के विज्ञापन वाले प्लान में डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। जिसकी वजह से यूजर्स ऑफलाइन रहते हुए वेब सीरीज और फिल्म का आनंद नहीं ले पाएंगे।

    यह जानकारी ब्लूबर्ग ने अपनी रिपोर्ट्स में साझा की है। सूत्रों के अनुसार वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इस किफायती प्लान को अगले साल लॉन्च कर सकता है।

    वहीं अगर रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी की माने तो नेटफ्लिक्स के आईफोन ऐप पर एक कोड को स्पॉट किया गया है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि नेटफ्लिक्स के एड सपोर्ट प्लान में यूजर्स को ऑफलाइन डाउनलोडिंग का ऑप्शन भी नहीं दिया जाएगा। 

    Steve Moser नाम के डेवलपर ने बताया है कि एड सपोर्ट प्लान के अलावा बाकी सभी यूजर्स को ऑफलाइन डाउनलोड सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि इसमें विज्ञापन को स्किप नहीं किया जा सकेंगा। वहीं अभी तक नेटफ्लिक्स ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी भी नहीं दी है।

    एआप जानते ही होंगे कि नेटफ्लिक्स के डाउनलोड फीचर्स की मदद से यूजर्स इंटरनेट कनेक्टिविटी के दौरान अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्मों को डाउनलोड करके उन्हें कभी भी बगैर इंटरनेट के भी आसानी से देख सकते है। कई लोग फ्लाइट, ट्रेन और बस के सफर से पहले कुछ पसंदीदा वेबसीरीज और शोज को डाउनलोड भी कर लेते हैं।

  • अब आपको नहीं करनी पड़ेगी चार्जर की चिंता, वन नेशन वन मोबाइल चार्जर जल्द होगा लॉन्च

    वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के बाद अब मोदी सरकार वन नेशन वन मोबाइल चार्जर ( One Nation One Charger ) का नियम लागू करने की तैयारी में लगी हुई है। इस संबंध में बैठक भी की जानी है और भारत में मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए सिंगल चार्जर रखने का नियम भी इस बैठक में तय किया जाना है।

    वर्तमान समय में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के विभिन्न मोबाइल चार्जर उपलब्ध है। हालांकि इस पर लगाम लगाने और ई-कचरे पर नियंत्रण के लिए मोदी सरकार यह नया नियम लाने जा रही है। जल्द ही बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि मोबाइल फोन सहित सभी पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ही चार्जर कौन सा होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार द्वारा की जाएगी। इसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बनाने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी।

    इस संबंध में यूरोप में भी कई प्रयास चल रहे है। बैठक में ई-कचरे पर अंकुश लगाने के अलावा भारत में कई चार्जर के उपयोग को खत्म करने और उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने की भी बात पर जोर दिया जाएगा।

    ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को विभिन्न उपकरणों के लिए कई चार्जर ले जाने पड़ते है। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानी भी होती है। इस बीच, यूरोपीय संघ ने 2024 तक सभी छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एकल यूएसबी-सी पोर्ट सामान्य चार्जिंग नियम लागू करने का आह्वान भी कर रखा है। वहीं भारत सरकार  ने भी उस दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है।

    संयुक्त राष्ट्र की तरह, यदि भारत सभी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट प्रदान करना अनिवार्य कर देता है, तो ऐप्पल को आईफोन पर भी टाइप-सी पोर्ट पर स्विच करना होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 2024 के आईफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आ सकता है। सिर्फ भारत में ही नहीं अमेरिका में भी कॉमन चार्जर का नियम लागू किए जाने की लगातार खबरे मिल रहीं है।