Category: tech-news

  • Xiaomi Smart Air Fryer: फोन से ऑटोमेटिक कंट्रोल करके बनाओ खाना

    डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट होम प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने नए Xiaomi Smart Air Fryer को स्मार्ट इंटेलिजेंट फीचर्स के साथ पेश किया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि शाओमी स्मार्ट एयर फ्रायर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…

    चीनी टेक कंपनी ने भारत में स्मार्ट एयर फ्रायर को 3.5 लीटर क्षमता के साथ पेश बिकने के लिए किया है। इस स्मार्ट फ्रायर में 50 बिल्ट-इन स्मार्ट रेसिपी भी मिलती हैं। इसमें कई टेम्परेचर रेंज, मल्टी फंक्शनल कुकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। शाओमी का स्मार्ट एयर फीचर Google Assistant के जरिए वॉइस कमांड को भी भी सपोर्ट करता है।

    कंपनी द्वारा दी गई जानकारी केकी माने तो, ‘शाओमी स्मार्ट एयर फ्रायर 3.5L, एक स्मार्ट एयर फ्रायर है जो इंटेलिजेंट डिजाइन वाले कंपोनेंट और एडवांस टेक्नोलॉजी इंटिग्रेट की गई है, जिसके चलते स्मार्ट और हेल्दी कुकिंग के लिए यह भारतीय रसोई के लिए एक पर्फेक्ट प्रोडक्ट साबित होगा ऐसा कंपनी का दावा है।’

    बात करें इसके फ़ीचर्स की तो नए स्मार्ट शाओमी प्रोडक्ट में 24 घंटे तक के लिए खाने को शेड्यूल करने का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आसान मॉनिटरिंग, टाइमिंग और टेम्परेचर कंट्रोल के लिए OLED डिस्प्ले भी मौजूद है। 

    बता दें कि यूजर्स Mi Home App के जरिए रेसिपी देख सकते हैं। यह स्मार्ट एयर फ्रायर 1500W हीटिंग पावर के साथ आता है जो फास्ट और हाई टेम्परेचर के साथ कुकिंग करने की सुविधा देता है। 

    शाओमी स्मार्ट एयर फ्रायर 3.5L को भारत में 9,999 रुपये की कीमत के साथ बेचा जाएगा। इसकी बिक्री 18 अगस्त से ऐमजॉन, mi.com, mi Homes और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होनी है। बतम दें कि 9 से 15 अगस्त के बीच एयर फ्रायर को ऑर्डर करने पर डिस्काउंट मिल जाएगा और प्रोडक्ट 7,999 रुपये में लिया जा सकेगा।

  • OTP आया और देखते ही देखते बैंक अकाउंट हो गया खाली

    डेस्क। मुंबई में रहने वाली एक महिला के साथ PAN कार्ड के जरिए एक 1 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार महिला को उसके मोबाइल फोन पर पैन कार्ड अपडेट करने के लिए लगातार 3 ओटीपी प्राप्त हुए।

    एसएमएस में उसके बैंक खाते का लिंक भी दिया गया  था। अंधेरी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया। उसे अपने मोबाइल फोन पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त हुआ। 

    जैसे ही उसने पहला ओटीपी लिंक पर डाला, उसे 3 और ओटीपी प्राप्त हुए पुलिस अधिकारी के अनुसार, जैसे ही उसने 3 ओटीपी दर्ज किए। उस महिला के बैंक खाते से 5 मिनट के भीतर ही 3 लेनदेन के रूप में 1.24 लाख रुपए निकाले गए। 

    इस घटना के बाद महिला को अपने बैंक से एक कॉल आया जिसमें पुष्टि की गई थी कि क्या उसने ये लेन-देन किए हैं जिसपर खुद महिला भी हैरान हो गई। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि तभी उसे ठगा जाने जा अहसास हो गया।

    इस घटना के तुरंत बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि हम उस नंबर को ट्रैक कर रहे हैं जिससे शिकायतकर्ता को एसएमएस और लिंक भेज गया था। 

    महिला से धोखाधड़ी करने वाले इन अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम विभाग के साथ मिलकर अंधेरी पुलिस अब मामले को देख रही है।

  • सावधान अब वैरिफिकेशन के नाम पर एक मिनट में हैक हो जाएगा आपका ट्वीटर अकाउंट

    टेक्नोलॉजी: आज कल हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा है। लोगो का ज्यादातर व्यक्त सोशल मीडिया के इस्तेमाल में गुजर जाता है। वही अगर हम बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर की करे तो यह एक ऐसा माध्यम है जहाँ लोग अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से साझा करते हैं।

    वही अब हर कोई चाहता है कि उसका ट्वीटर अकाउंट वैरिफाइड अकाउंट हो और उसको ब्लू टिक मिल जाए। लोग ब्लू टिक के लिये खूब प्रयास करते हैं वही अब ट्वीटर पर ब्लू टिक किसी को भी आसानी से मिल जाता है। 
    लेकिन अब ब्लू टिक के कारण आपका अकाउंट हैक भी हो सकता है। क्योंकि जब आपका अकाउंट वेरिफाई होगा तो आपको एक मैसेज मिलता है। जो कि ट्विटर सपोर्ट टीम के नाम से आएगा। लेकिन यह मैसेज ट्वीटर की ओर से नही होता है। यह स्कैमर की ओर से होता है। इस मैसेज में आपसे अपनी ईमेल ईडी, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र मांगा जाता है। 
    इस मैसेज को बहुत अच्छे से तैयार किया जाता है। इस मैसेज को री-वेरिफिकेशन के नाम पर भेजा जा रहा है। इस मैसेज में कहा जाता है कि जानकारी देना जरूरी है नहीं तो ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। 
    अगर आप आपकी जानकारी मैसेज में साझा करते हैं तो आपके ई-मेल पर ट्विटर लॉगिन या पासवर्ड रीसेट का एक नोटिफिकेशन आएगा। इस पर गलती से भी क्लिक ना करें, नहीं तो एक झटके में आपका अकाउंट हैक जाएगा।

  • हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सहूलियत, DIAL ने लॉन्च किया ऐप

    डेस्क। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सोमवार को अपने बीटा वर्जन पर आधारित डिजी यात्रा ऐप को लॉन्च किया है। क्या आप जानते हैं इस ऐप को एंड्रॉइड यूजर्स और हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं सहूलियतों को बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया है।

    DIAL के अनुसार इस ऐप की सर्विस शुरू होने के बाद यात्रियों को अपना पहचान पत्र और बोर्डिंग पास ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस ऐप की मदद से यात्री एयरपोर्ट पर पेपरलेस और सहज तरीके से एंट्री ले सकते हैं।

    ऐप के लॉन्च पर DIAL ने कहा कि हमारा उद्देश्य हवाईअड्डे पर यात्रियों के प्रवेश को कागज रहित और निर्बाध बनाना है, जिससे समय की बचत हो सके। मतलब अब ऐप की मदद से यात्रियों को फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के जरिए एयरपोर्ट में एंट्री प्रदान की जाए। यह App चेहरे की पहचान तकनीक के माध्यम से यात्रियों की पहचान करता है जो उनके बोर्डिंग पास से जुड़ा होता है।

    आपको बता दें कि फिलहाल यह सुविधा दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के टर्मिनल नंबर 3 पर ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। वहीं डायल के अनुसार ट्रायल के दौरान अब तक करीब 20 हजार यात्रियों ने इस ऐप के जरिए पेपरलेस और सीमलेस एंट्री पाई है।

    Biometric

    इस App की मदद से यात्रियों को केवल एक बार बायोमेट्रिक (Biometric) और अन्य विवरण जमा करने पड़ते हैं फिर डिटेल की मदद से आप अपनी आने वाली यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही DIAL के मुताबिक, डिजीयात्रा ऐप (Digi Yatra app) का बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध  भी है। इस ऐप का आईओएस वर्जन भी एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध आ जाएगा।

    Digi Yatra ऐप पर आपको अपना फोन नंबर और आधार डिटेल्स की मदद से रेजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद फोन के फ्रंट कैमरे से सेल्फी लेंकर सबमिट कर दें। इसके बाद अंत में, टीकाकरण विवरण और बोर्डिंग पास को स्कैन करके ऐप में अपलोड करना होता है। अब आप ऐप की मदद से एंटर कर पाएंगे।

  • स्लो डेटा स्पीड से परेशान होकर व्यक्ति ने बनाया खुद का इंटरनेट साथ ही लोगों को दे रहा कनेक्शन, सरकार ने दी मोटी रकम

     

    डेस्क। आप किस कंपनी का इंटरनेट इस्तेमाल करते है, आपको उसमें क्या क्या सुविधाएं दी जातीं हैं। कुछ भी हो पर हर दूसरे व्यक्ति को यूज़ कर रहे इंटरनेट से कई शिकायतें होतीं हैं किसी को बड़े खर्चे से तो कोई इंटरनेट स्पीड से परेशान होता है। वहीं अगर आपको किसी कंपनी की इंटरनेट सेवाएं पसंद नहीं आती तो आप दूसरी कंपनी में स्विच कर लेते हैं।

    इसके साथ ही आप दूसरी कंपनी की इंटरनेट सेवाएं लेते हैं। इस कड़ी में एक शख्स ऐसा भी है जिसने इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान होने के बाद कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 

    इस शख्स ने जो किया वो किसी कारनामें से कम नहीं था। जिसके बाद से ही लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यहां तक कि सरकार ने इस व्यक्ति के कारनामे के कारण शख्स को 21 करोड़ की रकम देने का ऐलान कर दिया। 

    आज हम आपको इस शख्स के इस हैरान करने वाले कारनामें के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिसकी वजह से सरकार ने इस आदमी को इतनी बड़ी रकम देने का ऐलान कर दिया।

    बता दें कि मिशिगन के ग्रामीण इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति जार्ड मौच ने प्राइवेट फाइबर-इंटरनेट सेवा बनाकर घर के खराब इंटरनेट की समस्या का सलूशन निजाद किया। बता दें कि मौच एक वरिष्ठ नेटवर्क आर्किटेक्ट के रूप में काम करते हैं पर 2002 में वो अपने घर लौट गए लेकिन उनके इलाके में हाई स्पीड इंटरनेट लाइन की सुविधा नहीं थी। जिस कारण से उनको खराब इंटरनेट सर्विस मिलती थी।

    आपको बता दें कि मिंट की एक खबर के अनुसार मौच ने लगभग $145,000 (1 करोड़ से अधिक रुपये) खर्च करके चार साल में इंटरनेट कंपनी बनाई और लीमा टाउनशिप और साइको टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में अपनी सर्विस को फाइबर-टू-द-होम ब्रॉडबैंड के द्वारा फैलाना भी शुरू कर दिया। अब वह पांच किलोमीटर फाइबर का तक सुविधा प्रदान करते है।

    मौच के इस कदम से प्रभावित होकर सरकार ने 2.6 मिलियन डॉलर (लगभग ₹21 करोड़) की सरकारी फंडिंग मौच को सरकारी खाते से प्रदान भही की। वहीं आपको बता दें कि ये सर्विस 55 डॉलर प्रति माह के खर्च में 100Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा लोगों को ऑफर करती है, इनके पास 1Gbps की स्पीड वाला अनलिमिटेड डाटा ऑफर भी है। यह सर्विस लोगों से सिर्फ इंटरनेट चार्ज लेती है और ग्राहकों से एक्स्ट्रा टैक्स भी नहीं वसूला जाता।

  • Garena Free Fire MAX redeem codes for 15 August, मिल रहें कमाल के गिफ्ट्स

     

    Free Fire MAX, Garena Free Fire MAX redeem codes for 15 August । क्या आप भी आज फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड का इंतजार कर रहे हैं? तो यह आर्टिकल आप के लिए है क्योंकि इस गेम ने 15 अगस्त के लिए दैनिक रिडीम कोड का एक नया सेट जारी किया है। इसमें आपको हथियार लूट के बक्से, इमोट्स, और भी कई रोमांचक पुरस्कार मुफ्त में दिए जा रहे हैं।

    फ्री फायर प्लेयर्स स्किन अपग्रेड, हथियार, फ्री पेट, कैरेक्टर अपग्रेड आदि अनलॉक करना का मौका दे रहा हैं वोभी बिल्कुल मुफ्त। इन हथियारों, पात्रों, खाल और अन्य इन-गेम आइटम को वास्तविक नकद भुगतान करके भी खरीदा जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि ये गेम में खिलाड़ियों को रिडीम कोड और पुरस्कार योजनाओं के माध्यम से मुफ्त या सस्ती कीमत पर लेने की सुविधा देते हैं।

    इसके लिए खिलाड़ियों को https://reward.ff.garena.com/en पर जाना होगा और कोड रिडीम भी करना होगा। आप अपने मौजूदा फ्री फायर खाते का उपयोग करके फ्री फायर मैक्स में आराम से लॉगिन कर सकते हैं।

    15 अगस्त के लिये Garena Free Fire MAX के Redeem codes:

    FF119MB3PFA5

    FF11WFNPP956

    FF1164XNJZ2V

    FF11DAKX4WHV

    ZRJAPH294KV5

    WLSGJXS5KFYR

    W0JJAFV3TU5E

    FF10617KGUF9

    FF11NJN5YS3E

    B6IYCTNH4PV3

    YXY3EGTLHGJX

    FF11HHGCGK3B

    FF10GCGXRNH

    Garena Free Fire MAX: कैसे पाएं फ्री रिडीम कोड

    1: Garena Free Fire MAX की वेबसाइट https://reward.ff.garena.com/en को ओपन करें। 

    2: बता दें कि सभी गरेना फ्री फायर प्लेयर एकाउंट का यूज करके फ्री फायर मैक्स में लॉग इन कर सकते हैं। जिसमें Facebook, Google, Twitter, Apple ID, Huawei ID या VK का उपयोग करके आप लॉग इन कर पाएंगे।

    3: इसके बाद ऊपर दिये गए रिडीम कोड को लें और टेक्स्ट बॉक्स में लिख दीजिये।

    4: अब कंफर्म बटन पर प्रेस करें और कंटिन्यू कर दें।

    5: इसके बाद ऊपर दिये गए स्टेप्स को पूरा करने पर आपको मेल सेक्शन में 24 घंटे के अंदर रिवार्ड मिल जाएगा। 

  • क्या सच में क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने जा रहे एलन मस्क? सच आया सामने

     

    डेस्क। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि वह इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) को खरीद नहीं रहे हैं। बता दें कि मस्क ने बुधवार को पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब को खरीदने की बात कहकर पहले तो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। इसके चार घंटे बाद उन्होंने एक दूसरा ट्वीट करके कहा कि यह तो बस एक मजाक था।

    मस्क ने इसके बाद बुधवार को ट्वीट करके कहा, ” यह स्पष्ट है कि मैं रिपब्लिकन पार्टी के लेफ्ट हाफ और डेमोक्रेटिक पार्टी के राइट हाफ को अपना समर्थन देता हूं।” 

    इसके बाद उन्होंने इंग्लिश फुटबॉल क्लब को खरीदने का ट्वीट किया जो तेजी से वायरल भी हो गया। उन्होंने ट्वीट किया कि  “मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं। आपका स्वागत है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई। पर चार घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट करके कहा कि यह मजाक है और वे कोई स्पोर्ट्स टीम नहीं खरीद रहे हैं।

    आपको बता दें कि मस्क ने हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर से डील तोड़ दी थी। इसके कारण वह कोर्ट का चक्कर भी लगा रहे हैं। ट्विटर ने उनपर मुकदमा भी किया है। इसी कड़ी में मैनचेस्टर यूनाइटेड की बात करें तो यह दुनिया में फुटबॉल जगत का एक दिग्गज क्लब है। अमेरिकन ग्लेजर फैमिली इसका मालिक है। 

  • Free Recharge के चक्कर में फ्री मिलेगी बड़ी मुसीबत, सरकार ने दी चेतावनी

     

    Fact Check of Free Recharge Offer: भारत में स्मार्टफोन यूजर्स (Smartphone Users) की संख्या काफी बड़ी है। साथ ही बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) से स्मार्टफोन और इंटरनेट को हमारे जीवन अहम हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट लोगों को

     (Internet Users) अपनी ओर आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के ऑफर मार्किट में लेकर आती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर कई बार साइबर अपराध करने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट और रिचार्ज का लालच भी (Free Internet and Recharge Offers) देते हैं।

    इन ऑफर पर लोग बिना सोचे समझे विश्वास कर लेते है जो आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता हैं। कई बार मोबाइल यूजर्स को टेलीकॉम कंपनी (Telecom Company) के नाम से इस प्रकार भी मैसेज भेजा जाता है कि यह एकदम असली लगता है।। और  इस तरह के लिंक पर क्लिक करने पर आपको फ्री रिचार्ज की सुविधा मिलेगी या अन्य सुविधाओं का भी लालच दिया जाता है।

    अगर आपको भी ईमेल या मैसेज के जरिए इस तरह के मैसेज आते हैं, तो हम आपको ऐसे ही एक मैसेज की सच्चाई बताते हैं। क्या आपको इस तरह के मैसेज पर विश्वास करना चाहिए या नहीं? बता दें कि इस तरह के मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसे कई वायरल मैसेज की सच्चाई पता लगाने के लिए पीआईबी ने ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में पीआईबी ने बताया है कि हम सभी को पता है कि फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर (Free Internet Offer) बहुत ही आकर्षक होता है, लेकिन कई बार यह फेक होता है। जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए आप इस तरह के फर्जी मैसेज से बचने के लिए बिना सोचे समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

    आपको पता होना चाहिए कि इंटरनेट के इस्तेमाल के साथ ही साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण से लोगों को सतर्क करने के लिए पीआईबी ने कुछ टिप्स भी बताए हैं जिससे आप खुद को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं। और अगर आपको इस तरह का फ्री रिचार्ज का मैसेज मिलता है तो आप इस तरह के फर्जी लिंक पर न ही क्लिक करें तो अच्छा होगा।

    इसपर क्लिक करने पर आपकी निजी जानकारी चोरी हो जाती है। जिसके लिए आप अपने पर्सनल डाटा को भी किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही इस तरह के मैसेज को वेरिफाई किए बिना कभी फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। 

  • WhatsApp पर पता चल जाएगी किसी की भी लाइव लोकेशन, आसानी से करें ट्रैक

    कई बार हम जानना चाहते हैं कि हमारे दोस्त या रिश्तेदार इए समय कहां हैं लेकिन हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे होते हैं। 

    ऐसे समय में लोकेशन ट्रैकिंग (Location Tracking) का फीचर आज के समय में आपको मिलता है। इसकी मदद से स्मार्टफोन या मोबाइल नंबर के जरिए लोगों को आराम से ट्रैक (tracked) किया जा सकता है।

    इसी कड़ी में आज हम आपको उन सामान्य तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके लोगों की लोकेशन को ट्रैक किया जाता है और ये तरीके स्मार्टफोन और मोबाइल नंबर के जरिए अपनाए जाते हैं।

    आपको यह बता दें कि लोकेशन ट्रैकिंग के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ये ऐप आपका अहम डेटा चुरा सकते हैं और ये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

    आपको जानकारी के लिए यह बता दें कि सभी तरीकों में लोकेशन ट्रैकिंग का सबसे आम और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका टेलीकॉम कंपनियों से कनेक्टेड है। 

    यही पुलिस और सरकारी एजेंसियों द्वारा किसी के स्थान का पता लगाने के लिए उपयोग की जाने वाली सरल विधि भी है। इसमें ये लोग उस व्यक्ति की टेलीकॉम कंपनी से मदद लेते हैं और कोर्ट के आदेश पर यह कंपनी यूजर की डिटेल्स को ट्रैक कर पुलिस को सौंप देती है। 

    अब हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप खुद पुलिस या टेलीकॉम कंपनियों की मदद के बिना भी यह पता लगा सकते हैं कि आपके परिचित की क्या लोकेशन है।

    इसके लिए आप Truecaller ऐप का इस्तेमाल कर के आसानी से लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सर्च बार में वह नंबर डालना है जिसकी लोकेशन आप पता लगाना चाह रहें हैं। भले ही इससे आप निवास स्थान न जान पाएं पर आपको क्षेत्र निश्चित रूप से पता चल जाएगा। आप उस व्यक्ति के संचालिका (Operator) का पता भी प्राप्त कर सकेंगे और यदि आप नाम नहीं जानते हैं, तो आपको यह जानकारी भी मिल जाएगी।  

    दूसरा तरीका यह है कि आप किसी की भी लोकेशन जान सकते हैं वोभी WhatsApp के इस्तेमाल से। व्हाट्सप्प पर आप अपने सामने वाले की लोकेशन के बारे में जान जाते हैं। बता दें अगर कोई आपके साथ लाइव लोकेशन या करंट लोकेशन (live location or current location) शेयर करता है तो आप उनकी लोकेशन और मूवमेंट को आसानी से देख पाएंगे। 

  • इतने दिनों के लिए Spotify दे रहा ये सुविधा बिल्कुल फ्री

    Spotify Free Services To Its Premium Users: अगर आप भी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पोटिफाई (Spotify) पर फ्री टाइम बिताते हैं तो यह खबर आपके लिए लिखी जा रही है।

    आपको बता दें कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पोटिफाई (Spotify) ने नए प्रीमियम यूजर्स के लिए तीन महीने की फ्री सर्विस देना शुरू किया है। तीन महीने की पेशकश नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जबकि नए स्पोटिफाई डुओ परिवार के ग्राहकों को एक महीने का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। 

    बता दें कि द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव पूर्व प्रीमियम सदस्यों के लिए नहीं होगा। यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने 15 जुलाई से पहले अपनी सदस्यता रद्द कर दी थी इन लोगों को 9.99 डॉलर पर तीन महीने की सदस्यता दी जा रही है। साथ ही आपको बता दें कंपनी द्वारा ये नया ऑफर यूजर्स के लिए 11 सितंबर तक ही वैध होगा।

    तीन महीने का ट्रायल खत्म होने के बाद, डील का फायदा उठाने वाले सब्सक्राइबर्स से सब्सक्रिप्शन के लिए नियमित कीमत भी ली जाएगी। स्पोटिफाई को अपने बढ़ते ग्राहक संख्या को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ऐसा किया है। 

    वहीं प्लेटफॉर्म ने प्रीमियम यूजर्स के लिए शफल प्ले के लिए नए व्यक्तिगत बटन भी पेश किए थे। कंपनी ने कहा है कि यह नया बदलाव प्रीमियम यूजर्स को प्लेलिस्ट एल्बम के शीर्ष पर अपनी पसंद का मोड चुनने उन्हें अपनी इच्छानुसार सुनने की अनुमति प्रदान करेगा।