Category: tech-news

  • क्या सच में पास नहीं आते मच्छर, कितने काम के हैं ये Mosquito Killer Apps

    डेस्क। अब टेक्नोलॉजी के नए युग की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। ऐसे में मच्छर भगाने वाले ऐप्स भी अब प्लेस्टोर पर आ चुके हैं। ये Mosquito Killer Apps ऐप्स आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर देखने को मिल जाएंगे। इन ऐप्स के डेवलपर यह दावा भी करते हैं कि ऐप के ऑन होने पर मच्छर आपके आसपास नहीं आएंगे।

    वैसे तो इन सभी ऐप्स के काम करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है। ऐप्स को लेकर बताया जाता है कि ये लो फ्रीक्वेंसी वाले साउंड्स को प्रोड्यूस करते हैं। इससे मच्छर पास नहीं आते। आप इस ऐप में लो फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासोनिक साउंड को आसानी से सेलेक्ट कर सकते हैं। 

    इन सभी साउंड की फ्रीक्वेंसी काफी ज्यादा कम होती है। इस वजह से यह किसी व्यक्ति को सुनाई नहीं देता। अब बात करते हैं क्या ये सच में काम करते हैं?

    अगर आप इसका सीधा जवाब सुनना चाहते हैं तो इसका जवाब ना है। इन ऐप को ट्राय करने पर ये हमारे किसी काम नहीं आते। 

    इतना ही नहीं ऐसे ऐप्स काफी ज्यादा एड्स के साथ आते हैं। इस वजह से आपको थोड़ी-थोड़ी देर में एड्स देखने को मिलेंगे जो आपको इरिटेट कर सकता है। और इससे आप काफी ज्यादा परेशान भी हो सकते हैं। ऐसा लगता है इन ऐप्स का मुख्य मकसद एड्स दिखाने का ही होता है जिससे डेवलपर को काफी कमाई होती है। इसका उपयोग आपको भारी भी पड़ सकता है है क्योंकि इस का फायदा उठाकर स्कैमर्स मैलवेयर भी आपके फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • WhatsApp पर आ रहा धमाकेदार फीचर, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

    डेस्क। व्हाट्सएप देश का नंबर वन इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (WhatsApp News) बना हुआ है। और इसी कड़ी में WhatsApp लोगों के लिए खास तरीके का फिचर लेकर आ रहा है, यह यूजर्स के लिए काफी ज्यादा उपयोगी भी साबित होने वाला है।

    कम्पनी मेटा इस ऐप पर उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ावा देने के लिए कई नए फीचर्स और सुविधाओं पर काम करने में जुटा हुआ है।

    हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप इस समय एक नए अपडेट पर काम कर रहा है, जिसे वह जल्द ही Google Play बीटा प्रोग्राम के माध्यम से रोल आउट भी कर देगा। इसके चलते ग्रुप के एडमिन को सभी के संदेशों को हटाने की अनुमति मिल जाएगी। इस रिपोर्ट की माने तो यह नया फीचर एडमिन को ग्रुप को मॉडरेट करने के लिए किसी के द्वारा भेजे गए ग्रुप मैसेज को डिलीट करने के लिए होगा। साथ ही ये फीचर लोगों के काफी ज्यादा काम भी आने वाला है।

    हालांकि अभी कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह नई सुविधा सभी के लिए कब से शुरू हो सकती है। पर अगर (WhatsApp News)आप एक समूह यानी ग्रुप के एडमिन हैं तो आप आने वाले संदेश को हटाने का प्रयास करते हैं आपको ‘सभी के लिए हटाएं’ (Delete for everyone) विकल्प दिखाई देगा तो मान लीजिए यह सुविधा उपलब्ध है।

    जब आप किसी अन्य समूह के प्रतिभागी द्वारा भेजे गए संदेश को सभी के लिए हटाया यानी डिलीट किया जाता है तो अन्य लोग यह देख सकते हैं कि आपने वह संदेश हटा दिया है क्योंकि आपका नाम चैट बबल में साफ दिखाई देगा।  जिससे लोगों को यह पता चल जाता है कि इस व्यक्ति ने मैसेज किया है और एडमिन ने रिमूव कर दिया। अब यह नया फीचर कब तक आता है इसका बेसब्री से इंतजार है।

  • COD वालो का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख तक लॉन्च होगा Modern Warfare II

    Game Call of Duty: गमर्स के लिए Modern Warfare II का इंतजार अब आखिरकार खत्म होने वाला है। बता दें कि गेम के डेवलपर इनफिनिटी वार्ड ने अपने एक ट्वीट में बताया गई कि Modern Warfare II का बीटा वर्जन 16 सितबंर से लॉन्च किया जाना है। हालांकि इनके डेट्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के हिसाब से अलग-अलग होने की आशंका जताई जा रही है।

    रिपोर्ट की माने तो, PlayStation यूजर्स को सबसे पहले Call of Duty: Modern Warfare II का एक्सेस दिया जाएगा। उनके बाद Xbox और फिर पीसी यूजर्स को इस नए अपडेट का जारी किया जाएगा। इसके साथ ही बता द्वबगेम की रिलीज इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आप इसे प्री -ऑर्डर करते हैं या नहीं।

    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कॉल ऑफ ड्यूटी मॉर्डन वॉरफेयर 2 पहले 16 सितंबर को PlayStation 4 में रोल आउट होगा । इसके बाद 17 सितंबर को PlayStation 5 में भी इसे शुरू किया जाएगा। बाद में सभी  प्लेयर्स के लिए इस गेम का अर्ली बीटा एक्सेस 18 सितंबर से मिलना शुरू होगा और 20 सितंबर तक रहेगा।

    अगर आपने गेम को प्री-ऑर्डर नहीं किया है, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको एक बीटा कोड भी मिल सकता है, जिसके जरिए आप गेम का अर्ली एक्सेस बिना प्री-ऑर्डर किए भी ले सकेंगे। डेवलपर्स ने Call of Duty League Championship में कुछ बीटा कोड्स जारी किए जिन गेमर्स के पास ये कोड्स नहीं है, वो सितंबर में बीटा रिलीज होने से पहले किसी गेमिंग स्ट्रीमर्स या यूट्यूबर्स से कोड ले सकते हैं। बता दें कि बीटा कोड पाने का यही एकमात्र तरीका है।

  • ये ऑफर सुनकर खरीद लोगे सिम, इतना सस्ता प्लान

    डेस्क। कोई भी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर कभी नहीं चाहेगा कि उसके यूजर कभी कंपनी का नेटवर्क छोड़कर किसी दूसरी कंपनी की ओर जाएं। इसके लिए एक ओर तो ये कंपनियां खुद की सर्विस को सबसे बेस्ट बताती हैं साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए आर्कषक ऑफर भी घर लेकर आती रहती है।

    इसी तरह अब भारती एयरटेल ने अपने उपभोक्तओं के लिए एक नया और शानदार ऑफर पेश किया है जिसमें realme mobile यूजर को सीधे 50जीबी डाटा फ्री में दिया जा रहा है साथ ही 750 रुपये का डिस्काउंट बेनिफिट भी इन यूज़र्स को प्राप्त होगा।

    Airtel Free Data Offer रियलमी मोबाइल फोन पर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत realme C30 स्मार्टफोन खरीदने वाला यूज़र्स को अगर वो एयरटेल सिम चलाता है तो उसे कंपनी की ओर से 50 GB 4G Data फ्री दिया जाएगा और रियलमी सी30 स्मार्टफोन प्राइस पर 750 रुपये का डिस्कांउट भी मिलेगा।

    realme और Airtel का यह ऑफर फिलहाल के लिए सिर्फ रियलमी C30 स्मार्टफोन पर ही अवेलेबल है। इसका फायदा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी आराम से उठाया जा सकता है। 

    बता दें कि Flipkart से रियलमी C30 खरीदने के बाद आपको फोन में एयरटेल सिम डालनी होगी। realme C30 में सिम एक्टिव करने के बाद एयरटेल के कम से कम 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का रिचार्ज आपको कराना होगा। फ्री डाटा और डिस्काउंट बेनिफिट के लिए 15 महीने तक airtel truly unlimited plans का रिचार्ज करना अनिवार्य बताया गया है।

    आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर रियलमी C30 स्मार्टफोन फिलहाल दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन का पहला वेरिएंट 2जीबी रैम के साथ 32 जीबी को सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है। realme C30 2GB RAM को 6,749 रुपये तो वहीं 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,549 रुपये में सेल किया जा रहा है।

  • Google Chrome पर मत करना ये गलती वर्ना सब कुछ खो बैठोगे

     

    डेस्क। इंटरनेट के इस दौर में इसका उपभोग बढ़ता ही जा रहा है। इंटरनेट पर व्यक्ति कई तरह की चीजें सर्च कर देखता है। जहां एक ओर इंटरनेट के फायदे हैं तो इसके कई नुकसान भी हैं। इंटरनेट यूज करते वक्त लोगों को काफी सावधानी रखने की जरूरत है।

    गूगल क्रोम एक पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर है और दुनिया भर के करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। 

    आज इंटरनेट के जरिए यूजर्स बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं। इसके लिए उन्हें आईडी और पासवर्ड की जरूरत भी होती है। अक्सर लोग गूगल क्रोम पर बार-बार लॉग-इन करने से बचने के लिए जीमेल सहित सर्विस के लॉगइन आईडी और पासवर्ड को सेव कर के रखते हैं। हालांकि ऐसा करना आपको काफी भारी पड़ सकता है। ऐसे में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से आप आसानी से हैकिंग का शिकार हो सकते हैं।

    हैकर्स और क्रीमिनल्स खतरनाक वायरस के जरिए यूजर्स के डिवाइसेज में सेंध लगा देते हैं और कई बार उनको हैक कर लेते हैं जो आपकी पर्सनल आइडेंटिटी के साथ बैंक एकाउंट के लिए भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। वायरस के जरिए वे यूजर्स का निजी डेटा भही चुरा लेते हैं। 

    बता दें कि एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि एक वायरस गूगल क्रोम से आपके लॉगइन आईडी और पासवर्ड चुराने में सक्षम होता है। सिक्योरिटी फर्म ने रेडलाइन स्टीलर नाम के एक मैलवेयर की पहचान भी की। 

    यह मैलवेयर गूगल क्रोम में सेव लॉगईन आईडी और पासवर्ड चुराने का काम आपको खासा नुकसान पहुँचा सकते है। 

    आप अगर इस मुसीबत से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का खासा ध्यान  रखने की जरूरत है। आपको भूलकर भी गूगल क्रोम ब्राउजर पर कोई भी पासवर्ड सेव नहीं करना है। इसके साथ ही अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते भी रहें।

     हमेशा सिक्योर और ऑफिशियल वेबसाइट का ही  इस्तेमाल करें। इसके साथ ही मेल, मैसेज या व्हाट्सऐप पर आने वाले किसी अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें। याद रखें कि पर्सनल डेटा और अन्य जरूरी फाइल को बिना प्रोटेक्शन के सेव करके न रखें।

  • Ban नहीं हुआ BGMI जल्द आएगा वापस

    डेस्क। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने पिछले महीने ही भारत में अपनी एनिवर्सरी मनाई थी। बतम दें कि भारत में BGMI के प्लेयर्स की संख्या भी 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है पर इसी बीच खबर आई कि गेम पर बैन लगा दिया गया है।

    BGMI को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से भी हटा दिया गया है।

    गूगल ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि भारत सरकार के आदेश के बाद BGMI को प्ले-स्टोर से हटाया गया पर कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। आपको बता दें कि Skyesports के फाउंडर और सीईओ शिव नंदी ने अपने एक बयान में सभी अटकलों पर से पर्दा उठाया और कहा है कि BGMI पर बैन अस्थायी है। और गेम की वापसी जल्द ही होगी। 

    आपको यह भी बता दें कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को Krafton ने डेवलप किया था पर अब इसका संचालन देश में Skyesports के द्वारा किया जाता है।

    शिव नंदी ने बैन को लेकर कहा कि गेम को सिर्फ ब्लॉक किया गया है। वो बोले कि इसे पूरी तरह से बैन नहीं किया गया है। इतना ही नहीं नंदी ने TikTok की वापसी की ओर भी इशारा किया है। 

    आपको याद होगा कि TikTok जून 2020 से भारतीय बाजार से गायब है। 

    BGMI को जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था और BGMI को 2020 में बैन हुए पबजी का नया अवतार भी कहा जाता है। लॉन्चिंग के साथ ही BGMI ने इंडियन गेमिंग मार्किट में लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और बैन होने तक इसके यूजर्स की संख्या 100 मिलियन से अधिक की थी। इतना ही नहीं इस गेमिंग कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स के लिए करीब 80 करोड़ का निवेश भी कर रखा है।

  • Garena Free Fire Max पर ऐसे पाएं डिस्काउंट, सब कुछ मिलेगा इतना सस्ता

    डेस्क। Garena फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर गेमर्स को बंडल के लिए जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के जरिए ज्यादा डायमंड्स खर्च किए बिना अपने आउटफिट कलेक्शन्स को आप काफी बढ़ा सकते हैं।

    आपको यह भी बता दें कि बैटल रॉयल टाइटल में आउटफिट्स का खासा महत्व होता है। इसके साथ ही ये  कैरेक्टर्स के लुक पर भी काफी असर डालता है। ऐसा भी बताया जाता है कि यह दुश्मनों के अटैक को भी थोड़ी ज्यादा देर तक सह पाता है।

    बता दें कि आउटफिट को दूसरे शब्दों में कॉस्ट्यूम और बंडल भी कहते हैं। वहीं इसकी मदद से कैरेक्टर्स को कस्टमाइज किया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि फ्री फायर मैक्स के कैसे बंडल्स पर 50% डिस्काउंट पा सकते हैं।

    वैसे तो फ्री फायर मैक्स के बंडल्स की कीमत करीब 499 डायमंड्स से 1,499 डायमंड्स के बीच में होती है।पर  50% का डिस्काउंट मिलने से इन बंडल्स की कीमत काफी कम हो जाती है। 

    इसके अलावा गेमर्स के पास एडिशनल कूपन यूज करने का भी मौका है, जिसके जरिए वो बंडल्स पर बड़ा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। डिस्काउंट के साथ मिलने वाले बंडल्स की कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

    Stereo Noisemaker Bundle – 749 डायमंड्स

    Stereo Blaster Bundle – 749 डायमंड्स में

    K.O. Night – Burn Bundle – 599 डायमंड्स

    Midnight Oni Bundle – 599 डायमंड्स

    Bullet Dancer Bundle – 599 डायमंड्स

    Persian Secrets Bundle – 599 डायमंड्स

    Warrior Prince Bundle – 599 डायमंड्स

    Skull Punker Bundle – केवल 599 डायमंड्स

    Trendy Driver Bundle – 599 डायमंड्स

    Jovial Driver Bundle – 599 डायमंड्स

    Plague Doctor Bundle – 599 डायमंड्स

    English Uniform Bundle – 449 डायमंड्स

    Youngster Bundle – 449 डायमंड्स

    Jailbird Bundle – 449 डायमंड्स

    Weekend Clubber Bundle – 449 डायमंड्स

    The Weened Runner Bundle – 449 डायमंड्स में 

    Wilderness Trapper Bundle – 449 डायमंड्स

    Wilderness Hunter Bundle – 449 डायमंड्स

    Superstar Weekend Bundle – 449 डायमंड्स

    Crimson Parkour Bundle – 449 डायमंड्स

    Violet Parkour Bundle – 449 डायमंड्स में मात्र

    Persia Valor Bundle – 449 डायमंड्स

    Heatbound Desert Bundle – 449 डायमंड्स

    Surgeon Bloodlust Bundle – 449 डायमंड्स

    Golden Sunrise Bundle – 449 डायमंड्स

    Frost-Draco Colonel Bundle – 449 डायमंड्स

    Frost-Draco Commander Bundle – 449 डायमंड्स में पाइए 

    Woof Pro Catcher Bundle – 449 डायमंड्स

    Meow Pro Pitcher Bundle – 449 डायमंड्स

    Midnight Mafia Bundle – 449 डायमंड्स

    Midnight Gangster Bundle – 449 डायमंड्स

    The Blood Skull Bundle – 449 डायमंड्स

    Canine Enforcer Bundle – 449 डायमंड्स

    Summer Heart-Throb Bundle – 449 डायमंड्स

    Summer Darling Bundle – 449 डायमंड्स

    The Adventure Dawn Bundle – 449 डायमंड्स

    The Tropic Rumble Bundle – 449 डायमंड्स

    Samurai Faceless Bundle – 449 डायमंड्स

    Kendoka Blindfold Bundle – 449 डायमंड्स

    Assault Force – सिर्फ 449 डायमंड्स 

    Shadow Striker Bundle – 449 डायमंड्स

    Prince Pink Bundle – 449 डायमंड्स

    Princess Pink Bundle – 449 डायमंड्स

    Plumber Bundle (Female) – बस 249 डायमंड्स में

    Burning Rays Bundle – 249 डायमंड्स में

    बता दें कि इन बंडल्स को डिस्काउंट के साथ पाने के लिए प्लेयर्स को नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करना होता है-

    स्टेप 1: सबसे पहले प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स गेम को ओपन करना होगा।

    स्टेप 2: अब स्क्रीन की लेफ्ट साइड में दिख रहे स्टोर में जाइए।

    स्टेप 3: प्लेयर्स को बंडल सेक्शन में जाना होगा। 

    स्टेप 4: प्लेयर्स को एक बंडल चुनना होगा और Purchase के बटन को क्लिक करना है।

    स्टेप 5: इसके बाद डायलॉग बॉक्स ओपन होगा और फिर उसमें खरीदारी को कंफर्म करने के लिए पूछा जाएगा आपको कंफर्म कर देना है। 

    इस तरह से प्लेयर्स डिस्काउंट ऑफर्स के साथ बंडल्स को खरीद सकते हैं। प्लेयर्स एडिशनल डिस्काउंट का यूज करके बंडल्स की कीमत को और कम कर सकते हैं।

  • मोबाइल मार्केट में धूम मचाने आ गया Moto G32, केवल इतनी कीमत

    डेस्क। भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने के उद्देश्य से, मोटोरोला ने मंगलवार को एक नया किफायती स्मार्टफोन – Moto G32 लॉन्च किया है।

    जिसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ एक फुल एचडी + डिस्प्ले मौजूद है। यह नया स्मार्टफोन 4 GB+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसको आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर 12,999 रुपये में ले सकते हैं।

    Moto G32 दो कलर वेरिएंट में आता है जिसमें मिनरल ग्रे और सैटिन सिल्वर है। साथ ही “एक किफायती स्मार्टफोन होने के बावजूद, Moto G32 एक नियर-स्टॉक एंड्रॉइड 12 के साथ आता है और मोबाइल सुरक्षा सुविधा के लिए अपनी उल्लेखनीय थिंकशील्ड के साथ सुरक्षा और गोपनीयता पर ध्यान केंद्रित करता है बतादें यह बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।  

    डिवाइस को लेकर कंपनी ने एक बयान में कहा कि “फोन एंड्रॉइड 13 के लिए एक सुनिश्चित अपडेट के साथ आता है और तीन साल के सुरक्षा अपडेट की गारंटी भी देता है।”

    यह 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले वाला डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है और डॉल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी के साथ स्टीरियो स्पीकर से भी लैस है।  इसमें 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ 50MP का रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित, नया स्मार्टफोन 33W टर्बोपावर चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी भी दी गई है।

  • Jio दे रहा यूजर्स को पैसे कमाने का बेहतरीन मौका

    डेस्क। Reliance Jio ने अपना एक नया गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पेश कर अपने गेमिंग आर्किटेक्चर का और भी विस्तार करने का काम किया है । JioGames यूजर्स को लाइव गेमप्ले और वीडियो-ऑन-डिमांड (VOD) स्ट्रीमिंग सहित गेमिंग कंटेंट देखने-प्रसारित करने का माध्यम साबित हुआ है।

    नया प्लेटफॉर्म गेमिंग के शौकीनों को आकर्षक गेम देखने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। बता दें कि Jio Games की शुरुआत 2019 में हुई थी। यह एक गेमिंग सॉफ्टवेयर है जिसने खिलाड़ियों से लेकर डेवलपर्स और पब्लिशर्स तक सबके गेमिंग इकोसिस्टम में सबको अपनी ओर आकर्षित किया तब। यह ऑनलाइन गेम, टूर्नामेंट और वर्सेज गेम के अच्छे मौके प्रदान करता है।

    इसी कड़ी में JioGames स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब गेमर्स को लाइव गेम प्रसारित करने की भी अनुमति देने वाला है। अब इसे क्रिएटर्स को कम से कम लेटेंसी में किसी भी डिवाइस के साथ अपने कंटेंट को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए सशक्त और सक्षम बनाने के लिए डिजाइन भी जारी किया जा चुका है। 

    बता दें कि कंपनी का कहना है कि जियो गेम्स वॉच का मकसद है कि गेमिंग की दुनिया से जुड़े लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जाए।

    JioGames प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए बहुत सारे इंटरैक्टिव फ़ीचर्स को भी शामिल करेगा। इसमें दर्शकों के चुनाव और इमोशन के माध्यम से प्रशंसक समर्थन भी शामिल हैं। 

    यह प्लेटफॉर्म Jio Games ऐप पर Android, iOS और सेट-टॉप-बॉक्स (STB) डिवाइस पर पेश किया गया है। यूजर क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स से वीओडी का सब्सक्रिप्शन आसानी से ले सकते हैं।

  • Independence Day Offer: Jio का ये रिचार्ज प्लान, कम पैसों में दे रहा ज्यादा सहूलियत

    डेस्क। Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है इसकी लोकप्रियता आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल जाएगी। अब जियो ने ‘2,999 Independence Offer 2022’ नाम से एक नए प्रीपेड ऐलान को पेश किया है। 

    बतम दें कि मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस जियो नए ऑफर के तहत 100 प्रतिशत वैल्यू बैक ऑफर का भी फायदा दे रही है। 2999 रुपये इंडिपेंडेंस ऑफर 2022 प्लान को रिचार्ज कराने पर कंपनी AJIO, Netmeds, Ixigo जैसे ब्रैंड्स के कूपन भी ऑफर के साथ दे रही है।

    आपको बता दें कि इस साल देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में जियो ने इस नए ऑफर का ऐलान किया है। 2,999 Rs Independence Offer 2022 प्लान में आपको जियो ऐप्स और दूसरे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यह नया रिचार्ज पैक 365 दिनों के लिए वैलिड होगा।  

    365 दिन वाले इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। इस रिचार्ज पैक में 2.5 जीबी डेटा हर दिन आपको ऑफर किया जाता है। ग्राहक कुल 912.5 जीबी मोबाइल डेटा का इस्तेमाल इस प्लान में कर पाएंगे। हर दिन मिलने वाले 2.5 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbsp हो जाएगी जिसके यूज़ से आप छोटे मोटे काम कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधा भी दी जाएगी।