Category: tech-news

  • Instagram के इन नए फीचर्स पर लोग बोले TikTok, कंपनी ने ले लिए वापस

     

    डेस्क। पिछले दिनों दुनिया के कई देशों में लॉन्च किए गए नए फीचर्स को Instagram ने वापस लेने की घोषणा की है। इसकी वजह यूजर्स द्वारा भारी मात्रा में लगातार मिल रही आलोचनाए रही यूजर्स का कहना है कि Instagram धीरे-धीरे चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऍप्लिकेशन ‘Tik-Tok’ बनता जा रहा है। जिसके बाद Instagram ने ये कदम उठाया।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले हफ्ते Instagram ने अपने विश्वव्यापी यूजर्स के लिए कई नए फीचर लॉन्च किए थे जिनमें से नए रील टेम्पलेट्स और एडिटिंग फीचर भी शामिल थे। 

    इसके साथ ही शॉर्ट वीडियो (Reels) के लिए एक फुल-स्क्रीन फीड भी लाइ गई थी, जो उन अकाउंट्स की पोस्ट यूजर्स को दिखाएगी, जो लोकप्रिय तो हैं, लेकिन बाकी यूजर्स उन्हें देखना पसंद नहीं करते है।

    इन फ़ीचर्स के आते ही यूज़र्स ने खिलाफत करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने आरोप लगाया था कि ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश में इंस्टाग्राम अपना स्तर गिरता ही जा रहा है। इस मुहीम को ‘चेंज डॉट कॉम ओआरजी’ नाम की वेबसाइट की विशेष भूमिका रही यही। इस वेबसाइट पर इंस्टाग्राम के पुराने फीचर्स को वापस लाने पर कुछ ही घंटों में करीब ढाई लाख लोगों ने अपनी सहमति दी थी, जिसके बाद कंपनी को अपना फैसला बदलना पड़ा।

    बता दें कि ‘सेलिब्रिटी सिस्टर्स’ Kim Kardashian और Kylie Jenner ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी थी और अपनी Instagram स्टोरी के माध्यम से Instagram को Tik-Tok की तरह बनने की कोशिश बंद करने की बात कहीं थी।

    जानकारी के लिए बता दें कि Instagram की पैरेंट कंपनी Meta से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा कि आने वाले दिनों में इन नए फीचर्स को और भी घटाया जाएगा। पर अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार

    क्या आप जानते हैं कि Meta और Google दोनों ही उन कंपनियों में से हैं, जिन्हें लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए टिकटॉक से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, आपको याद होगा कि जब भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में Tik-Tok पर प्रतिबंध लगने को लेकर विचार चल रही थी, तब ही मौके का फायदा उठाकर Instagram ने Reels की पेशकश कर इसको एक विकल्प के रूप में जारी किया था।

  • Dangerous Android Apps: इन ऐप्स को गूगल जल्दी ही करने वाला है बैन

    Dangerous Android Apps: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जरूरी यह जानना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कई मैलवेयर वाले ऐप्स है जो आपकी आइडेंटिटी और बैंक के लिए खतरा बन हुए हैं और इन ऐप्स के जरिए हैकर्स यूजर्स का डेटा चुराते हैं फिर बेच भी देते हैं।

    इसके अलावा ये लोगों की बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। इन ऐप्स को लेकर बताया जा रहा है कि ये मोबाइल के मैसेज यानी कि आपकी चैट भी पढ़ सकते हैं। वैसे तो ऐसे मैलवेयर ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर सिक्योरिटी को बायपास कर दिया करते हैं। इस तरह के ऐपस को ड्रॉपर ऐप्स कहा जाता हैं। 

    इन ऐप्स को भी किया गया बैन

    इस रिपोर्ट के अनुसार ट्रेंड माइक्रो के 17 ऐप्स को बैन किया गया है। जो वैल्यूएबेल डेटा को भी चोरी कर लेते हैं। पिछले वर्ष भी ट्रेंड माइक्रो ने नए ड्रॉपर वर्जन DawDropper के बारे में लोगों को जानकारी दी थी। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे। अब गूगल ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट-

    1.Call Recorder APK

    2. Rooster VPN

    3. Super Cleaner Hyper and Smart

    4. Universal Saver Pro

    5. Eagle Photo Editor

    6. Call Recorder Pro+

    7. Extra Cleaner

    8. Crypto Utlis

    9. FixCleaner

    10. Universal Saver Pro

    11. Lucky Cleaner

    12. Just In Video Motion

    13. Documents Scanner PRO

    14. Conquer Darkness

    15.Simpli Cleaner

    16. Unicc QR Scanner

    17. Document Scanner

    गूगल सपोर्ट पेज की माने तो ऐसे ऐप्स जो आइकन, लोगो, डिजाइन या टाइटल अन्य ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 31 अगस्त से बैन कर दिया जाएगा।

  • अब लेटेस्ट अपडेट के लिए नहीं पढ़ने पड़ेंगे आर्टिकल, WhatsApp खुद देगा जानकारी

    डेस्क। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) को दुनिया भर में लाखों करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है यह मैसेजिंग ऐप की सूची में सबसे आगे निकल चुका है।

    व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल बेहद ही आसान है यही वजह है कि यूजर्स इसको बेहद पसंद करते हैं।  इतना ही नहीं व्हाट्सएप (WhatsApp) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इसका दायरा चैंटिग से बढ़कर बिजनेस तक आ पहुंचा है। 

    व्हाट्सएप (WhatsApp) पर यूजर्स को सहुलित देने के लिए कंपनी भी नए कई अपडेट लेकर आती है, लेकिन इसके साथ ही सबसे बड़ी समस्या ये है कि कई बार यूजर्सर को इन नए फीचर के बारे में पता नहीं होता।

    इसी कड़ी में अगर आप को व्हाट्सएप (WhatsApp) के नए फीचर्स का पता नहीं लगता तो ये खबर पढ़ कर आप खुश होने वाले हैं क्योंकि कंपनी ने इसको सहुलित भरा बनाने के लिए नए फीचर पर टेस्टिंग शुरु कर दी है।

    अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक नए चैटबोट की टेस्टिंग करने में लगी हुई है। इसकी मदद से यूजर्स को व्हाट्सएप (WhatsApp) से जुड़ी नई अपडेट्स के बारे में खुद-ब-खुद पता चल जाता है।

    व्हाट्सएप (WhatsApp) के फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले WABetaInfo द्वारा यह बात बताई गई है।

    नए फीचर के चलते चैटबोट पर मैसेज के रूप में केवल जानकारियों को पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। बता दें यह नया वॉट्सऐप चैटबॉट दूसरे मैसेजिंग ऐप जैसे टेलीग्राम के जैसा ही होगा। 

    चैटबॉट में यूजर्स को आने वाले नए फीचर्स की जानकारी भी दी जाएगी हालांकि नए फीचर के रोलआउट होने को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

  • Upcoming August Smartphone: आने वाले हैं ये कमाल के स्मार्टफोन, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

    Upcoming August Smartphone। वैसे तोहर महीने बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं इसी कड़ी में कई कंपनियां अगस्त में कई अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। 

    बता दें कि इस श्रेणी में OnePlus 10T, iQOO 9T, Samsung Galaxy Z Flip 4, Samsung Galaxy Fold 4 के लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। आइये एक एक कर इनके बारे में जानते हैं-

    OnePlus 10T

    OnePlus 10T को 3 अगस्त को भारत में लॉन्च किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि कंपनी ने आगामी डिवाइस के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। बता दें कि ब्रांड ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि यह 5G फोन एक स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। 

    OnePlus 10T में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होने की आशंका है। इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन के सपोर्ट होने की भी आशंका है। बता दें कि इस प्रीमियम फोन में 150W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 4,800mAh की बैटरी भी दी जा रही है। भारत में OnePlus 10T की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होगी।

    iQOO 9T

    iQOO 9T एक फ्लैगशिप फोन होगा जो 2 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। रिलीज से पहले ही कुछ मशहूर YouTubers ने iQOO 9T की भारत की कीमत,और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।

     इस डिवाइस में 6.78-इंच की फुल-एचडी + AMOLED 120Hz स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।

    इसके साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 12-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर दिए जाने की आशंका है। भारत में इस फोन की कीमत 49,999 होगी।

    Samsung Galaxy Z Flip 4

    Samsung 10 अगस्त को अपने लेटेस्ट गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के साथ ही कंपनी Samsung Galaxy Z Flip 4 फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाली है। यह डिवाइस ओपन होने पर 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले और बंद होने पर 2.1-इंच की AMOLED स्क्रीन देगा। सेल्फी के लिए इस फोन में फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,700mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।

    Samsung Galaxy Fold 4

    कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Fold 4 को लॉन्च करने की भी घोषणा की गई है। इस फोल्डेबल फोन को खोलने पर आपको 2K 7.6-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसकी स्क्रीन में पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा रहा है और यह स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

  • हाल ही में आए Google Pixel 6a में आई बड़ी दिक्कत, खरीदारों ने की शिकायत

     

    डेस्क। पिछले ही हफ्ते सेल हुए फोन Google Pixel 6a को खरीदने वालों ने फोन में कई परेशानियां बताईं हैं। खरीदने वालों ने शिकायत की है कि Pixel 6a को किसी भी फिंगरप्रिट से अनलॉक किया जा सकता है। खबरों के अनुसार एक दो नही काफी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी की है।

    बता दें इस तरह की घटना से यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है और ऐसी 

    स्थिति में यह काफी चिंताजनक हो सकती है।

    यूजर्स ने बताईं ये समस्याएं?

    पिछले हफ्ते 9TO5 के अनुसार, Pixel 6a के अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (UDFPS) के बारे में दो रिपोर्ट सामने आईं हैं जिससे कोई भी इसे अपनी किसी भी फिंगर से अनलॉक कर सकता है। इसमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने अपने फिंगरप्रिंट दर्ज नहीं कराए थे।

    अभी तक इसके होने की छह रिपोर्टें आ चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो फिंगर रजिस्टर नहीं है, उनसे भी फोन को आराम से अनलॉक किया जा सकता है।

    एक यूजर ने यह भी शिकायत की है कि सभी ऐड किए गए फ़िंगरप्रिंट को हटाने और उन्हें फिर से लगाने के बाद ऐसी समस्या नहीं हुई। 

    वहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी यह साफ नहीं है कि कोई नया अपडेट इस समस्या का समाधान करेगा या नहीं। खरीदने वालों में से 36 प्रतिशत Google पिक्सल मालिक इस परेशानी से गुजरने के चलते दूसरे ब्रांडों में स्विच करना चाहते हैं।

  • अपना निजी एयरपोर्ट बनाने की योजना में लगे हैं एलन मस्क

    डेस्क। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को ऑस्टिन, टेक्सस के बाहर अपना खुद का हवाई अड्डा बनाने का मौका मिलने की खबरे सामने आ रहीं है। 

    टेस्लाराती ने ऑस्ट्रिया का हवाला देते हुए यह बताया कि मस्क एक नए निजी हवाई अड्डे की योजना बना रहे हैं।

    वैसे यहां के समय या सटीक स्थान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इन सूत्रों ने यह भी कहा है कि वैचारिक योजनाओं की पुष्टि की गई है। हवाई अड्डा ऑस्टिन के पूर्व में बास्ट्रोप, टेक्सस के पास में बनाया जाएगा।

    ऐसा माना जा रहा है कि मस्क और उनकी कंपनियों के लिए एक निजी हवाई अड्डा काफी मददगार होगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टेस्ला ने ऑस्टिन में अपने वैश्विक मुख्यालय को स्थानांतरित कर दिया है।

    पर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एक निजी हवाई अड्डे के लिए मस्क को कितनी जगह की आवश्यकता होगी और ये एक्सएक्ट कहाँ पर होगी। हालांकि ऑस्टिन कार्यकारी हवाई अड्डे में 1,30,000 वर्ग फुट से अधिक कम्यूनिटी हैंगर स्पेस पहले से ही मौजूद है। इसमें 6,025 फुट का रनवे भी बना है ऐसे में मस्क का हवाई अड्डा सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।

    इस कड़ी में टेस्ला ने दूसरी तिमाही में 16.9 बिलियन डॉलर का राजस्व भी दर्ज किया है जो इस साल की पहली तिमाही में 18.8 बिलियन डॉलर कम है।

    साथ ही टेस्ला ने दूसरी तिमाही के मुनाफे में 2.3 बिलियन डॉलर की सूचना भी दी है जो इस साल की पहली तिमाही में 3.3 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड तिमाही लाभ से भी कम है।

  • सिम को एक्टिव रखने के पर्पस से बेस्ट हैं ये Airtel प्लान

    डेस्क। आज दो सिम वाले स्मार्टफोन्स का जमाना आ गया है। डिवाइसेस की बात करें तो लोग बिना ड्यूल सिम का डिवाइस खरीदना ही पसंद नहीं करता। कोई पर्सनल और प्रोफेसशनल लाइफ को अलग अलग रखने के लिए दो सिम यूज़ करता है तो कोई प्राइवेट लाइफ को। सभी स्मार्टफोन यूजर्स के पास दो सिम होना अब आम और बेहद जरूरी बयँ गया है। ऐसे में दो नंबर इस्तेमाल करना यूजर्स को काफी महंगा भी पड़ता है।

    क्योंकि दोनों सिम को एक्टिवेट रखने के लिए ग्राहक को दोनों नंबर रिचार्ज करवाने पड़ते हैं और ऐसे में अगर आप एयरटेल यूजर हैं साथ ही एयरटेल सिम को चालू रखना चाहते हैं, तो कंपनी आपको कई सस्ते प्लान ऑफर करती है।

    वैसे तो टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को ढेरों किफायती प्लान्स ऑफर करती है पर कंपनी के पास कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान भी हैं जो कम पैसों में लंबी वैलिडिटी, टॉकटाइम, SMS और डेटा को ऑफर करते हैं। ये सभी प्लान्स केवल 99 रुपये से शुरू होते हैं तो आइये आपको इन प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के 99 रुपये के प्लान की जो 99 रुपये का टॉकटाइम में 200MB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी भी देती है। इस प्लान में यूजर्स को 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से लोकल/एसटीडी कॉल भी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान के चलते ग्राहक को लोकल SMS के लिए 1 रुपया और STD एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

    इसके बाद आता है एयरटेल का 109 रुपये का प्रीपेड प्लान जिसमें 99 का टॉकटाइम और साथ ही कंपनी ग्राहक को 200GB डेटा ऑफर करती है।बता दें ये प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी यूजर्स को 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से लोकल/एसटीडी कॉल के लिए भुगतान देने होते हैं।

     

    टेलीकॉम कंपनी 111 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी 99 रुपये का टॉकटाइम, 200GB डेटा देती है और यह प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है जो कि पूरे 30 दिन है।

  • इस कंपनी ने लॉन्च किए दो कमाल के स्कूटर कीमत पचास हजार से भी कम

    डेस्क। इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी जीटी फोर्स (GT Force) ने अपने 2 नए टू व्हीलर्स, जीटी सोल (GT Soul) और जीटी वन (GT One) को लॉन्च किया है। जिनकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 49,996 रुपये होने की बताई जा रही है। ये आपको लो स्पीड 25 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार देंगे। फिर भी इस प्राइस रेंज में ये बहुत ही जबरदस्त स्कोटर बताएं जा रहें हैं।

    GT सोल का एक्स शोरूम मूल्य 49,996 रुपये है। बता दें कि इस स्लो – स्पीड श्रेणी के ई-स्कूटर को 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ चलाया जा सकता है। यह स्कूटर लीड 48V 28Ah बैट्री के विकल्प में 50 -60 कि।मी।और लिथियम 48V 24Ah के विकल्प में 60 -65 कि।मी। प्रति चार्ज की रेंज देने का समर्थ रखते हैं।

    GT सोल में 130 kg की लोडिंग क्षमता है जबकि इसका वजन केवल 95 किलोग्राम का है। इसमें सीट की ऊंचाई 760 mm और 185 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मौजूद हैं।

    यह रेड, ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर कलर में पेश किया जाता है और इसमें पार्किंग मोड, एंटी-थेफ्ट अलार्म और रिवर्स मोड के साथ में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी मौजूद है।

    वहीं GT वन की बात करें तो इसको छोटी मोटी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका एक्स शोरूम मूल्य 59,800 रुपये है। यह 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर भी लीड 48V 28Ah बैट्री के ऑप्शन में 50-60 कि।मी। और लिथियम 48V 24Ah के विकल्प में 60-65 कि।मी। प्रति चार्ज की रेंज की फैसिलिटी देता है।

    GT वन में सीट की ऊंचाई 725 mm, लोडिंग क्षमता 140 किलोग्राम और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm भी दिया गया है।

  • खुशखबरी: TikTok लौट रहा वापस, बाकी ऐप्स की बढ़ी चिंता

    डेस्क। TikTok ऐप बनाने वाली कंपनी ByteDance, भारत में एक बार फिर धूम मचाने के लिए वापसी करने की काशमकश में है। बता दें कि टिकटॉक के जरिये भारत में अपनी धाक जमा चुकी यह कंपनी अब एक बार फिर Spotify और Apple को चुनौती देने के लिये एक नया एप्लीकेशन बनाने में लगी हुई है।

    ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी भारत में टिकटॉक को ही एक नये कलेवर में सजाकर दोबारा लॉन्च करने की फिराक में है जो साथ ही गूगल को भी चकमा देने का प्लान कर रही है।

    इस ऐप का नाम भी ‘TikTok Music’ रखा गया है। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख अभी स्पष्ट नहीं हुई हूं पर रिपोर्ट्स की मानें तो यह ऐप जल्द ही मार्किट में आने वाला है। साथ ही पुराने टिकटॉक की तरह ही ‘TikTok Music’ के जरिये भी हम वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग, ऑडियो और वीडियो इंटरैक्शन, करंट इवेंट आदि में भाग ले सकेंगे और इसका फायदा भी उठा पाएंगे। यह आपको पोडकास्ट और रेडियो की सुविधा भी देगा।

    आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि TikTok Music app में बहुत कुछ ऐसा होगा जो Resso में है। कंपनी इस बात को अच्छी तरह जानती है कि भारत और दुनिया में जो प्रसिद्धि उसे TikTok ने दिलाई है वह उसे Resso से नहीं मिल पाई इसी कारण से ByteDance टिकटॉक के नाम पर दाव चलना चाहती है।

  • WhatsApp पर अब मत करना ये गलती वर्ना जाना पड़ेगा जेल

    Desk : WhatsApp देश ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एक इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। यही कारण है कि मेटा का ये प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के प्रति हमेशा ही सचेत रहता है। बता दें कि दुनिया भर में करीब दो अरब से अधिक यूजर्स व्हाट्सप्प से जुड़े हुए हैं।

    आज हम आपको सचेत करेंगे कि इस प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ गतिविधियों को करना आपको बड़ी समस्या में डाल सकता है। क्योंकि WhatsApp नें यूजर्स को कई संदेशों को सांझा करने से मना कर रखा है।

    WhatsApp पर टेक्स्ट के साथ आडियो वीडियो मैसेज भी भेजे जाते हैं पर इसपर कई सारे प्रतिबंध भी हैं। एक रिपोर्ट की माने तो आप वॉट्सऐप पर एडल्ट कंटेंट यानी कि पोर्न के शेयर करने पर मनाही है। यदि आप ऐसा करते है तो आपको भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। 

    अगर आप ऐसा करते है और यदि कोई इसकी शिकायत करता है तो आपका व्हाटसऐप अकाउंट भी ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही आप कानूनी कार्रवाई के पचड़े में भी फंस सकते है। इस लिए इसपर ऐसे कंटेंट को भेजने से बचें।

    वैसे तो वॉट्सऐप पर कोई भी कॉपीराइट कंटेंट के शेयर पर भी मनाही है पर लोग ऐसा करते है। तो बता दें कि आप ऐसा करते हैं तो संभव है कि आपका अकाउंट ब्लॉक भी किया जा सकता है।

    मूल आइटम के कॉपीराइट कंटेंट को किसी ग्रुप या अपने दोस्तों को शेयर करने से आप पर कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है। हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रकार की गतिविधियों को करने से बचें।