Category: tech-news

  • Amazon और Flipkart से भी सस्ते में प्रोडक्ट्स Sale करता है ये सरकारी मार्केटप्लेस पोर्टल

     

    Online Marketplace Gem is Selling Most Affordable Products । आप भी भारत में रहते है तो Amazon और Flipkart के जरिए आपने शॉपिंग न कि हो ऐसा हो नहीं सकता। कभी शौक में, तो कभी समय बचाने के लिए, कई बार किसी की रिकमेन्डेशन के चलते आपने इसपर समान तो आर्डर ही किया होगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किफायती प्रोडक्ट्स की खरीदारी के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट को खासा पसंद किया जाता है।

    ये दोनों ऐसे पोर्टल्स हैं जो भारतीय ग्राहकों की जरूरत का तकरीबन हर सामान बेचते हैं। आप मिनटों में ही कैसा भी सामान एक ही जगह पर खरीद सकते हैं फिर चाहे वो कोई स्मार्टफोन हो या फिर वो कोई टीवी या फ्रिज हो, हर सामान इनपर आपको आसानी से मिल जाएगा।  हालांकि कम ही लोग जानते होंगे कि एक ऐसा ऑनलाइन मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म भी है जो इन वेबसाइट्स से भी सस्ता सामान ऑफर करता है।

    क्या हो सकता है इससे भी सस्ता

    आज हम जिसके बारे में बताएंगे वो एक सरकारी मार्केट प्लेस है Gem जहां से आप कई प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं। इस मार्केट प्लेस में कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जो अन्य किसी वेबसाइट्स की तुलना में काफी किफायती कीमत में खरीदे जाते है। 

    बता दें कि साल 2021-22 में हुए एक इकोनॉमिक सर्वे में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि 10 ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो इस वेबसाइट पर काफी कम कीमत पर बेचे जाते हैं इनकी कीमत में वैसे तो ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन फिर भी इनकी कीमत अमेजन और फ्लिपकार्ट से कम दर्ज है।

    क्या है इस प्लेटफार्म की खासियत 

    कम कीमत होने के बावजूद भी इस सरकारी पोर्टल से मंगवाए गए प्रोडक्ट्स की क्वॉलिटी में किसी तरह की कमी आपको देखने को नहीं मिलेगी। यही वजह है कि यह ग्राहको का विश्वास जीतता जा रहा है। 

    इकोनॉमिक सर्वे के दौरान कुल मिलाकर 22 प्रोडक्ट्स के बीच कम्पैरिजन किया गया था जिसमें ये बात निकलकर सामने आई है कि इनमें और अन्य ई-कॉमर्स पोर्टल की कीमत में खासा अंतर होता है। 

  • 24000 वाला Infinix का ये लैपटॉप देता है एकदम A1 फ़ीचर्स, लगता है महंगा

     

    डेस्क। Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप सोमवार को भारत में लॉन्च हुआ है। कॉलेज स्टूडेंट्स और मिडिल क्लास बजट को ध्यान में रखकर बनाया गया इनफिनिक्स का ये यह नया लैपटॉप लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर के साथ आता है। इन्फिनिक्स का ये लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। 

    इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो को बनाने में ऐल्युमिनियम अलॉय मेटल का इस्तेमाल हुआ गया है जो कम रेंज के इस लैपटॉप जो प्लास्टिक फ्री मेटालिक लुक देती है। इस लैपटॉप में 14 इंच की फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा इस बजट लैपटॉप में 8 जीबी की रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और डीटीएस ऑडियो के जबरदस्त फीचर्स भी मिलते हैं।

    जानिए कितनी है कीमत Infinix InBook X1 Neo price in India

    इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो को भारत में 8 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 24,990 रुपये में पेश किया गया है। बता दें कि इस लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 21 जुलाई, दोपहर 12 बजे से शुरू होने को सूचीबद्ध है।

    क्या है खास Infinix InBook X1 Neo specifications

    इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की साइट पर अभी लिस्ट नहीं किए गए। पर फिर भी लेकिन फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो लैपटॉप विंडोज 11 पर चलेगा। साथ ही इस लैपटॉप में 14 इंच की फुलएचडी (1,080×1,920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले भी दी गई है। 

    जानकारी के अनुसार इस लैपटॉप में इंटेल सेलिरॉन क्वाड-कोर N5100 प्रोसेसर, 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है। 

    इस लैपटॉप में इंटिग्रेटेड इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स का स्पक भी मिलते हैं।

    साथ ही इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक एचडीएमाई 1.4 पोर्ट भी दिए गए हैं। इनफिनिक्स के इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है। 

    लैपटॉप में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी भी मिलती है। वीडियो कॉल के लिए इनफिनिक्स के इस लैपटॉप में एचडी वेबकैम और दो माइक्रोफोन के साथ डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग का फीचर्स भी शामिल है। इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो में 50Wh की बैटरी भी दी गई है जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। इसमें 45W एसी अडेप्टर भी दिया गया है।

    कंपनी यह दावा करती है कि इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 नियो लैपटॉप, सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक का टॉकटाइम देने वाला है। इस लैपटॉप का वज़न 1.24 किलोग्राम और मोटाई 14.8 मिलीमीटर की है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

  • Drone Varun : भारत मे बनाया गया ऐसा ड्रोन जो इंसानों लेकर उड़ेगा, जाने डीटेल्स

    तकनीकी: तकनीकी के क्षेत्र में भारत आय दिन तरक्की करता जा रहा है। वही अब भारत ने एक ऐसा ड्रोन तैयार कर लिया है जो इंसानों को लेकर उड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें इस ड्रोन को स्वदेश निर्मित पायलट-रहित ने भारतीय सेना के लिए बनाया है। कहा जा रहा है कि सफल परीक्षण के बाद इसे भारतीय सेना के युद्ध पोत में शामिल किया जाएगा।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वावलंबन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ड्रोन का प्रदर्शन करेंगे। इस ड्रोन का इस्तेमाल सैनिकों को ले जाने के लिए किया जायेगा। ड्रोन के परीक्षण के दौरान पायलट रहित ने ड्रोन से जमीन से लगभग 2 मीटर ऊपर उड़ान भरी ओर बाद में नीचे आ गए। बता दें स्वदेशी ड्रोन ‘वरुण’ को स्टार्टअप ‘सागर डिफेंस’ ने बनाया है। 
    जानकारी के लिए बता दें इस ड्रोन में इंसान को सिर्फ बैठना होगा। इसके बाद वह खुद उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाएगा। यह ड्रोन रिमोट से संचालित होगा। सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के संस्थापक और सीईओ निकुंज पाराशर ने कहा इस नए ड्रोन के आने से नौ सेना को काफी राहत मिल जाएगी इसके उपयोग से नौ सेना के सामान की ढुलाई की जायेगी। इस ड्रोन का जमीन पर परीक्षण हो चुका है अगले महीने इसका समुद्र में परीक्षण होगा।
    जमीन पर हुए परीक्षण में यह सामने आया है कि यह एक जहाज से दूसरे जहाज तक जाने में सफल हुआ है। इसका उपयोग सामान्य तौर पर सामान पहुंचाने व मरीजो को अस्पताल ले जाने के लिए किया जाएगा। कम्पनी ने दावा किया है कि वह डेढ़ साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। यह एक बार मे 25 किलोमीटर तक की उड़ान तय कर सकता है। वही यह 130 किलो तक का वजन उठा सकता है। यह जमीन से 2 मीटर ऊपर उड़ेगा।।

  • फोन पर अब Hello बोलना पड़ सकता है भारी, मत उठाना अनजान calls

     

    डेस्क। आज के इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। साइबर अपराधी आए दिन फ्रॉड के नए नए तरीके ढूंढ लेते हैं। इतना ही नहीं साइबर क्राइम के कुछ ऐसे केस भी पुलिस के सामने आ रहे हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं।

    पीड़ित के बिना ओटीपी शेयर किए या फिर जानकारी शेयर के ही खातों से रकम गायब हो जा रही है।अगर आप किसी से चंद सेकेंड फोन पर बातचीत करते हैं उतने में ही खाते से रकम उड़ जा रही हैं। इतना ही नहीं गुड मॉर्निंग, गुड नाइट की इमेज भेजकर भी साइबर अपराधी लोगों को ठग लेते हैं।

    अगर आप किसी अनजान मोबाइल नंबर से बात कर रहे हैं तो जरा संभल कर क्योंकि ये एक शातिर साइबर अपराधी भी हो सकता है। जो कि आपके फोन उठाते ही आपके खाते में सेंध मार सकता है।

    बता दें कि ऐसा ही एक मामला रूडकी से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सफीपुर निवासी उमेश मैन्दोला ने तहरीर देकर बताया है कि 14 जुलाई को 6 बजे के आसपास अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल आई थी। कॉल पर 40 से 50 सैकेंड की बीच बातचीत भी हुई थी।जिसके बाद फोन पर एक मैसेज आया। 

    इस मैसेज में 27 हजार और 1666 रुपये खाते से निकलने की जानकारी दी गई थी। एसबीआई के पोर्टल पर शिकायत करने पर 1666 रुपये तो रिफंड हो गए पर 27 हजार रुपये खाते में रिफंड नहीं हो पाए।

    मामले की जानकारी बैंक और साइबर सेल को दी गई तो कई हैरानी भारी बाते और निकल कर आईं।

    पुलिस ने ठगी के केस में एक खाता धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने मामले लो लेकर बताया कि रूड़की क्षेत्र में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें फोन पर बातचीत करते ही अकाउंट से पैसे निकलने की शिकायत मिलती है।  

    उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं आजकल कई पीड़ितों को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के इमेज के साथ भी ऐसे लिंक आ रहे हैं जिसके बाद अकाउंट से पैसे कटने की कंप्लेन आतीं है।

  • WhatsApp पर अब कभी भी देख पाएंगे पुराने मैसेज, इतना फायदेमंद होगा ये फीचर

    डेस्क। इस समय के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का क्रेज लोगों में साफ देखा जा सजता है। कंपनी भी लोगों का इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए अलग-अलग फीचर पर काम कर रहा है, जो डिसअपीयरिंग मैसेज (disappearing messages) को एक्सपायर होने के बाद भी आपके लिए सेव करके रखेगा। 

    WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए व्हाट्सएप पर एक नया सेक्शन भी आने वाला है, जिसे Kept messages का नाम दिया गया है।

    खास बात है कि इस सेक्शन के मैसेज को भेजने वाले के साथ ही रीसीव करने वाले भी देख पाएंगे।

    आपको पता होगा कि जब किसी चैट में डिसअपीयरिंग मैसेज को इनेबल किया जाता है, तो इस तरह के मैसेज एक तय समय सीमा के बाद खुद-ब-खुद ही गायब हो जाते हैं जैसे की 24 हॉर्स या 45। साथ ही इन मैसेजेस को starred मार्क भी नहीं किया जा सकता।

    पर अब नए फीचर के जरिए इस तरह के मैसेज Kept मार्क हो सकेंगे। जिसके बाद इन मैसेज को बाद में कभी भी यूज़र्स द्वारा पढ़ा जा सकेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है। लेकिन व्हाट्सएप अब डेस्कटॉप बीटा के फ्यूचर अपडेट में डिसअपीयरिंग मैसेज को अपग्रेड करने के रूप में इस फीचर को लॉन्च भी कर सकती है।

    इसको एक नई प्राइवेसी सेटिंग के रूप में भी देखा जा रहा है। देश के 11 राज्यों में वन क्षेत्र के दायरे में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सबसे अधिक अरुणाचल, नगालैंड और मणिपुर जैसे प्रमुख राज्यों में सामने आई है। इन तीन राज्यों में वन क्षेत्र का दायरा 230 से लेकर 236 वर्ग किलोमीटर तक कम हुआ है। हालांकि, सबसे कम हरित क्षेत्र दिल्ली में कम हुआ है। हाल ही में केंद्र सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह गंभीर स्थिति सामने आई है। इस रिपोर्ट में 2019 के बाद वन क्षेत्र की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन सामने रखा गया है।

  • Garena Free Fire Max Redeem Code Today: मिल रहें कमाल के गिफ्ट्स

     

    Garena Free Fire Max। गरेना फ्री फायर मैक्स में 27 जुलाई के रिडीम कोड्स पर नजर डाल लीजिए। यहां पर दी गई डिटेल्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

    क्या आप जानते हैं कि Garena Free Fire Max (गरेना फ्री फायर मैक्स) विश्व का सबसे पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम बयँ चुका है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रोज खेला जाता है। इस गेम में लिजेंड्री और रेयर इनाम रोज आपको दिए जाते हैं। इसको पाने के लिए प्लेयर्स हमेशा तरसते रहते हैं।

    इस बैटल रॉयल गेम की प्रीमियम करेंसी डायमंड्स है और इस गेम में डायमंड्स का उपयोग गेम के अंदर आइटम को खरीदने के लिए किया जाता हैं। यही कारण है गेमर्स डायमंड्स को काफी ज्यादा प्रायिकता देते हैं। 

    Free Fire Max 27 July Redeem Code List: 

    बता दें कि Free Fire Max की प्रीमियम करेंसी डायमंड्स है। इसे खरीदने के लिए खिलाड़ियों को अपने जेब से पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। क्या आपको पता है गेम के अंदर लिजेंड्री और रेयर इनाम का कलेक्शन मौजूद है। जो सिर्फ इन डायमंड्स से ही आपका हो सकता है।

    डायमंड्स करेंसी को खरीदने के लिए इंटरनेट पर अनेक तरीके भी मौजूद है। जैसे Codashop, Games Kharido और इन-गेम टॉप-अप सेंटर आदि। गेमर्स अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके डायमंड्स को खरीद सकते हैं। 

    RHUV-SWWV-N9G4

    FBJ9-MTXB-9XAP

    5R8S-AGS5-MCK5

    2K5A-WHD3-FKWB

    XKVJ-M65A-NPUQ

    इन Free Fire Max रिडीम कोड्स के इस्तेमाल से आप मुफ्त इनाम ले सकते हैं। जानिए पूरा प्रॉसेस

    1 – सबसे पहले अपने गेमिंग डिवाइस में खिलाड़ियों को रिवॉर्ड रिडेम्पशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होता है।

    2 – अब खिलाड़ियों को किसी भी ऑप्शन; गूगल फेसबुक आदि के अनुसार लॉगिन करना होता है।

    3 – लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर टेक्स्ट बॉक्स के अंदर ऊपर से किसी एक रिडीम कोड्स को टाइप कर दें।

    4 – अब कन्फर्म बटन पर क्लिक करें और आपको इनाम फ्री फायर मैक्स के मेल बॉक्स में मिल जाएगा।

  • Nokia, Samsung और Ericsson ने मारी बाजी, जल्दी ही लॉन्च होगा 5G

    भारत में 5G स्पैक्ट्रम को लेकर डील में Nokia,Samsung और Ericsson ने बाजी मार ली है, इसके साथ ही इन कंपनियों ने 5G स्पैक्ट्रम की डील के अलावा इंक्विपमेंट की डील भी कर ली है। खास बात तो यह है कि चीनी कंपनियों ने डील्स में हिस्सा लेने के बावजूद भी उनके हाथ कुछ भी लगा है।

    इसी से चीनी कंपनियों को इससे दरकिनार कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस डील में जियों और एयरटेल नें भी अपने 5G इंक्विपमेंट के पार्टनर चुने है। जानकारी के मुताबिक वोडाफोन और आइडिया 5G इक्विपमेंट के पार्टनरशिप के लिए यूरोपीय वेंडर्स से भी बातचीत कर रहीं है।

    बता दें कि जियो ने पहले भी सैमसंग के साथ 4G नेटवर्क पर काम किया था।लेकिन इस बार सैमसंग ने कुछ अलग करेने का सोची है। सैमसंग इस बार एयरटेल को मोबाइल नेटवर्क गीयर की सप्लाई देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान शुरु में एयरटेल 15 हजार से 20 हजार के साइट्स पर काम करेगा।

    हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, कि जियों और एयरटेल दोनों ही कंपनियों को अभी 5G नेटवर्क के लिए पर्चेस ऑडर प्लेस कब करना होगा। 

    5G केस्पैक्ट्रम डीलके दौरान हुवावे और ZTE जैसी चाइनीज कंपनियों को बाहर दरकिनार कर दिया गया है।और इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें जल्द ही एयरटेल के 4G नेटवर्क के फेज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस 5G स्पैक्ट्रम डील के दौरान Nokia,Samsung और Ericsson यह तीनों कंपनियां आगे आईं हैं।

  • इस तकनीकी का करे उपयोग 24 घण्टे घर मे रहेगी बिजली नहीं देना पड़ेगा बिल

    तकनीकी: गर्मी से हर कोई बेहाल हैं। गांव में बिजली कटौती ने लोगो को परेशान कर रखा है। वही अगर बिजली आती है तो इसके उपयोग से हर महीने आने वाला बिजली का बिल हमारी जेब ढीली कर देता है। लेकिन आज इस सबके बीच हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जो न सिर्फ आपको बिजली कटौती से बचाएगा बल्कि इसके उपयोग से आपको बिजली का बिल भी नही भरना पड़ेगा। वही इस तकनीकी को लगाने में सरकार आपकी मदद करती है।

    असल मे हम बात कर रहे हैं सोलर पैनल की जिसे आप अपने घर की छत पर लगवाकर अपने उपयोग भर की बिजली पैदा कर सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने में सरकार आपकी मदद करती है। इसके लिये आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी मिल जायेगी। जिससे सोलर पैनल लगवाने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा। सोलर पैनल लगवाने से पहले आपको अपने घर मे होने वाली बिजली की खपत के बारे में अगर सही तरीके से पता है तो यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
    अगर आप यह पता कर लेते हैं कि आपके घर मे बिजली की खपत किंतनी होती है तो आप उसके अनुसार अपने घर मे सोलर पैनल लगवाएगें। अगर आपके घर मे 6 से 8 यूनिट बिजली की आवश्यकता होती है तो आपको 2 किलोवाट ऊर्जा का सोलर पैनल लगवाना होगा। इसमे आपको 4 सोलर पैनल दिये जायेंगे जिन्हें आपको एक साथ मिलाकर लगवाना होगा। इसे लगवाने के बाद आपको इससे आपकी जरूरत के मुताबिक बिजली मिल जाएगी और आप बिजली की कटौती से लेकर बिजली के भारी बिल के बोझ से बच जाएंगे।

  • Apple New iOS Update: अब लाइव स्पोर्ट्स में मिलेगी ऐसी कमाल की सुविधा

    Apple New iOS Update: एप्पल ने बीते दिनों अपने iOS 16, macOS और बड़े अपडेट्स को रिलीज किया था अब इसके बाद कंपनी ने iOS 15.6, iPadOS 15.6 और macOS 12.5 को रोल आउट कर दिया है।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स टीवी एप में होने वाले लाइव स्पोर्ट्स को भी कंट्रोल कर पाएंगे।

    इस फीचर के चलते यूज़र्स मैचों को दोबारा शुरू करके देख सकते हैं, जो चल रहे हैं। साथ ही यूजर्स को टिपिकल प्लेबैक ऑप्शन, फास्ट-फॉरवर्ड और रिवाइड का विकल्प भी दिया जा रहा है। नए अपडेट के चलते ही एक बग को भी ठीक कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो एप्पल कुछ अन्य सिक्योरिटी पैचेस को भी रिलीज कर सकता है।

     

    इसके अलावा एप्पल ने वॉच ओएस 8.7 और टीवी ओएस 15.6 का अपडेटेड वर्जन भी रिलीज किया है। इन अपडेट्स के जरिए कंपनी ने वॉच और टीवी में मौजूद बग्स को भी समाप्त कर दिया है। अब देखना ये होगा कि नए अपडेट्स यूजर्स को कितने पसंद आते हैं।

    आपको बता दें कि हाल में ही भारत सरकार ने एप्पल वॉच 8.7 से पहले आए सभी ओएस वर्जन को यूजर्स के लिए खतरा बताया है। सरकार ने कहा कि पुराने OS पर साइबर अटैक का खतरा ज्यादा है। जिसके बाद एप्पल ने अपने सपोर्ट पेज पर पुराने वर्जन पर चलने वाली स्मार्ट वॉच में आई दिक्कतों की पुष्टि भी की है।

  • Youtube पर आ रहा शार्ट वीडियो का धमाकेदार फीचर, क्रिएटर्स का कम होगा वर्कलोड

     

    डेस्क। यूजर के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से, गूगल के स्वामित्व वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने घोषणा की है कि यूजर्स अब अपने आईओएस और एंड्रॉइड ऐप में एक नया ‘एडिट इन ए शॉर्ट’ टूल का जल्द ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके जरिए लंबे वीडियो को शॉर्ट्स में बदला जा सकेगा।

    इस नए अपडेट के साथ ही आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस पर क्रिएटर्स अब अपने मौजूदा लंबे-फॉर्म यूट्यूब वीडियो से 60 सेकंड तक में कनवर्ट कर पाएंगे। साथ ही उन्हें शॉर्ट्स में भी बदला जा सकता हैं। बता दें कि यूट्यूब शॉर्ट्स को अब हर महीने 1.5 बिलियन से अधिक साइन-इन यूजर्स द्वारा देखा जा सकेगा जिन्हें प्रतिदिन 30 बिलियन से अधिक बार देखा गया हो।

    कंपनी ने बताया है कि यह अपडेट यूजर्स को उनके क्लासिक कंटेंट में नई जान डालने और अपने दर्शकों को जोड़ने का एक नया तरीका होने वाला है। जानकारी दी गई है कि अगर उपयोगकर्ता अपने वीडियो का एक हिस्सा चुनते हैं जो 60 सेकंड से कम है, तो वे शॉर्ट्स कैमरे के साथ अतिरिक्त वीडियो शूट भी कर सकते हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर 60 सेकंड के शॉर्ट्स बनाने के लिए अपनी गैलरी से अधिक वीडियो को इसमें आसानी से अपलोड भी कर सकते हैं।

    कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि केवल मूल निर्माता ही अपने लंबे प्रारूप वाले वीडियो को शॉर्ट्स में आयात कर सकेंगे क्योंकि यह उपकरण अन्य क्रिएटर्स के लिए उनके कंटेंट में उपयोग करने के लिए उपलब्ध नहीं होगा गूगल ने शॉर्ट-वीडियो बनाने वाले प्लेटफॉर्म यूट्यूब शॉर्ट्स पर अपने शुरुआती मुद्रीकरण प्रयासों में उत्साहजनक परिणाम भी देखे हैं जिस कारण यह नया बदलाव आ रहा है।

    जानकारी के लिए बता दें कि अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी फिलिप शिंडलर ने इस सप्ताह कहा था कि उपभोक्ता स्पष्ट रूप से शॉर्ट-फॉर्म वीडियो को बढ़ा रहे हैं और इसका उपभोग भी कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि वे इसे यूट्यूब सहित कई प्लेटफार्मो पर देख रहे हैं। 

    शिंडलर ने विश्लेषकों के साथ ही एक अर्निग कॉल के दौरान यह भी कहा कि, “हम यूट्यूब पर अच्छा उपयोगकर्ता जुड़ाव देख पा रहे है साथ ही शॉर्ट्स के मुद्रीकरण के शुरुआती परिणाम भी उत्साहजनक हैं।