Category: tech-news

  • सालभर की वैलिडिटी के साथ काफी सस्ते पड़ते हैं ये रिचार्ज प्लान्स

     

    डेस्क। रिलायंस जियो पिछले कुछ सालों में सबसे बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली टेलीकॉम कंपनी बनकर उभरा है। इस समय Jio के कई कैटिगिरी में अलग-अलग कीमतों वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं लोग अपनी सहुलित के हिसाब से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

    जियो के पास कुछ ऐसे भी Prepaid Plan हैं जो 365, 336 दिन की वैलिडिटी देते है, ये प्लान्स लेने के बाद आपको एक साल तक रिचार्ज कराने की जरुरत भी नहीं होती। आज हम आपको Reliance Jio के इन्ही रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

    Jio का ये सस्ता और किफ़ायती प्रीपेड पैक

    वैलिडिटी 365 दिन यानी 1 साल, मतलब कि एक बार रिचार्ज करवाने पर साल भर की छुट्टी, बता दें कि रिलायंस जियो के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड पैक में ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा के हिसाब से कुल 730GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही हर दिन मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा के समाप्त होने के बाद, गति घटकर 64Kbps हो जाती है।

     इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री में सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दी जाती है। ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का भी लुत्फ उठा सकते हैं। Reliance Jio के सभी रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

    दूसरा प्लान

    Reliance Jio के पास 2,999 रुपये वाला एक और रिचार्ज प्लान भी है, जो 365 दिन की वैलिडिटी देता है। इस प्रीपेड प्लान में हर दिन 2.5 जीबी डेटा दिया जाता है। प्लान में कुल 912.5 जीबी सालभर के लिए ऑफर किया जाता है। इसके अलावा ग्राहक अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस का भी फायदा इसमें ग्राहक उठा पाएंगे।

  • एक साल का Youtube Subscription वोभी बिल्कूल फ्री

     

    डेस्क। अगर आप YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं और ज्यादतर इसी पर समय भी बिताते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको Youtube पर वीडियो देखना पसंद है पर वीडियोज के बीच बीच में बहुत सारे Ads आते है। और आपका काफी वक्त भी बर्बाद होता है। तो ऐसे में कंपनी आपको फ्री सब्सक्रिप्शन पाने का जबरदस्त मौका दे रही है।

    वैसे तो यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको 169 रुपये खर्च करने पड़ते है। पर बिना एक भी रुपये दिए आप YouTube के सब्सक्रिप्शन का फ्री में आनंद ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको कंपनी के रेफरल प्रोग्राम का हिस्सा बनना होगा और आप आसानी से फ्री में इसे यूज़ कर सकेंगे। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि कैसे आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    जैसे कि हमने पहले बताया है कि आप हर महीने 169 रुपये देकर इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को ले सकते है। तो साल भर में आपको इसके लिए करीब 2,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते है। लेकिन इस तरीका की मदद से आप इन पैसों को बचा लेंगे।

    स्टेप वाइज जानिए Free Youtube Subscription पाने का तरीका

    YouTube का Premium सब्सक्रिप्शन फ्री में पाने के लिए आपको रेफरल प्रोग्राम में हिस्सा बनना होगा। इस प्रोग्राम के तहत आपको अपने उन दोस्तों और परिवार वालों को रेफरल कोड से लॉगइन करवाना होगा।

    बता दें कि 12 महीने का Free YouTube Premium सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको 12 लोगों को आपके रेफरल कोड का इस्तेमाल करवा के लॉगिन करना होगा। जब कोई नया यूजर आपके रेफरल कोड से साइनअप करेगा तो आपको एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन कंपनी की ओर से दिया जाएगा। आइफोन यूज़र्स के लिए अभी कोई YouTube रेफरल कोड प्रोग्राम नहीं है। पर एंड्राइड यूज़र्स रेफरल प्रोग्राम का मई 2023 तक लाभ ले सकते हैं।

    ये है प्रॉसेस

    -सबसे पहले आपको YouTube एंड्रॉयड ऐप को ओपन करना पड़ेगा।

    -अब ऐप के ऊपरी दाएं कोने पर अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैब करें।

    – Your Premium benefits ऑप्शन पर जाएं।

    -इस विंडो में आपको एक URL के साथ Get up to 12 bonus months का ऑप्शन नज़र आएगा।

    -अब इस लिंक को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करे। 

    -जितने लोग क्लिक कर के इसको यूज़ करेंगे, पेज आपकी रिवॉर्ड एक्टिविटी को ट्रैक करता रहेगा।

  • ये पांच चीजें नहीं आतीं तो मत बनाना Instagram Reels

    डेस्क। इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) इन दिनों काफी पॉप्युलर हैं ये टिकटोकर्स की दूसरी पसंद बन चुकी हैं। इसी कड़ी में आज हम इससे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहें हैं जो हरकोई जानने का उत्सुक रहता है। कम ही लोगों को मालूम होता है कि आखिर कैसे एक अच्छी रील बनाई जाती है।

    आप इसके लिए इंस्टाग्राम रील्स के इन फीचर्स का इस्तेमाल करके अच्छी रील बना सकते हैं। हम आज ऐसी 5 चीज़ों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो रील्स बनाने में आपकी काफी मदद करेंगे। अच्छी रील्स बनाकर आप न सिर्फ आसानी से फेसम हो सकते हैं, बल्कि मोटी कमाई भी कर सकते हैं।

    लेआउट 

    Reels बनाने के लिए जरूरी है कि आपके वीडियो का साइज एकदम परफेक्ट हो। आपको ध्यान देना चाहिए कि आपकी वीडियो वर्टिकल है या होरिजोंटल। ऐसे में आप वीडियो के साइज के हिसाब से उसका लेआउट सेट करें। बता दें इंस्टाग्राम पर Reels के लिए तीन तरह के लेआउट मौजूद हैं। बता दें कि सिंगल रील्स में एक बार में तीन वीडियो को प्ले किया जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो को इंप्रूव करने के लिए टेक्स्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

    वीडियो स्पीड

    Reels में कम शब्दों में काफी कुछ कहना पड़ता है। ऐसे में रील्स बनाने वाले पर काफी जिम्मेदारी होती है। मान लीजिए अगर आप किसी प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे हैं तो उस दौरान किसी चीज को जल्दी दिखाना होता है। ऐसे में आपको वीडियो की स्पीड तेज कर देनी चाहिए। इसके लिए 1x, 2x, 3x, 5x स्पीड आपको अवलिबाल होती है।

    वीडियो ड्यूरेशन

    Reels बनाने की एक शर्त यह भी होती है कि कम शब्दों में ज्यादा बात की जाए पर समय सीमा के अंतर्गत। इसके लिए यूजर्स को अपने वीडियो के हिसाब से 15 सेकेंड, 60 सेकेंड और 90 सेकेंड के वीडियो ड्यूरेशन को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है।

    म्यूजिक

    एक अच्छी रील्स बनाने में म्यूजिक की अहम भूमिका होती है। रील्स पर कई तरह की भाषाओं में म्यूजिक उपलब्ध है। यूजर्स इनमें से कोई भी म्यूजिक सेलेक्ट कर के बैकग्राउंड या मेन की तरह यूज़ कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को वॉइस ओवर की भी सुविधा मिलती हैं।

    इफेक्ट्स 

    अगर वीडियो में कलर्स अच्छे नहीं है या आप अपने वीडियो को बेहतर और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि अच्छे वीडियो इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया हो। ये आपके वीडियो को इंन्हैंस करने का काम करता है।

  • अब Youtube बना हैकर्स के लिए मास्टर टूल, बचना है तो ये जान लो

     

    डेस्क। वीडियो देखने के लिए हम सबसे ज्यादा YouTube का ही यूज़ करते हैं। Youtube अभी तक बहुत ही सेफ मीडिया प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता था। लेकिन अब आपको सतर्क होने की जरूरत है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ऐप्स जितने पॉपुलर होते हैं, उतने ही खतरनाक भी होते हैं। सोशल मीडिया ऐप्स पर हैकर्स लूटने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं ऐसा ही अब youtube पर भी हो रहा है।

    वैसे तो वॉट्सएप और गूगल प्ले स्टोर पर मैलवेयर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते है पर अब YouTube पर भी इसके कई मामले सामने आए हैं। 

    यूट्यूब पर चल रहा ये सकैम पासवर्ड, टेलीग्राम मैसेज और यहां तक ​​कि स्क्रीनशॉट भी चुरा लेते हैं। बता दें अगर आप YouTube पर स्क्रॉल कर रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता की जरूरत है। इसपर मौजूद कुछ Video आपके डिवाइस को हैक कर सकते हैं। हां आपने सही सुना हैकर्स ने आपको लूटने के लिए नया तरीका खोज निकाला है।

    हैकर्स आपकी सभी जानकारी चुराने के लिए पेनीवाइज नामक नए चोरी करने वाले मैलवेयर फैलाने के लिए एक वाहक के रूप में YouTube का उपयोग करने में लगे हैं। साइबल रिसर्च लैब्स के साइबर रिसर्चर्स द्वारा पेनीवाइज मैलवेयर की कई youtube videos में खोज की गई है, उन्होंने YouTube पर 80 से अधिक वीडियो का खुलासा किया है जो आपको खतरे में डालने की क्षमता रखती हैं। मैलवेयर पीड़ित के डिवाइस से संवेदनशील ब्राउजर डेटा और क्रिप्टोक्यूरेंसी वॉलेट चोरी करने का काम करता है। 

    कैसे यूज़र्स को फसाते हैं…

    साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने यूट्यूब पर कई वीडियोज ऐसे पाएं हैं, जो आपको लूटने में लगे हैं। इन वीडियो में अधिकांश यह बताते हैं कि बिटकॉइन माइनिंग सॉफ्टवेयर कैसे काम करते हैं और यूजर्स को वीडियो के डिटेल्स में डाउनलोड करने का लिंक मिलता है, अगर आप इसपर क्लिक करते हैं तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यह फाइल एक पासवर्ड-सुरक्षा और VirusTotal के लिंक के साथ आता है जो फ़ाइल को “क्लीन” और आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित दर्शाता है और आप इसके झांसे में फस जाते हैं।

    कैसे करता है काम…

    जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को डाउनलोड करता है, वह सिस्टम में पेनीवाइज मैलवेयर को इन्सर्ट कर देता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की माने तो, यह मैलवेयर लगभग हर तरह का डेटा चुराने में सक्षम होता है। पेनीवाइज मैलवेयर 30 से अधिक क्रोम-आधारित ब्राउजर, 5 मोजिला-आधारित ब्राउजर, ओपेरा और माइक्रोसॉफ्ट एज सहित कई अलग-अलग ब्राउजरों के आपके डेटा को प्राप्त कर सकता है।

    बता दें कि यह मैलवेयर सिस्टम डिटेल्स से लेकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स तक की जानकारी चुराने में कारगर साबित होता है। यहां तक ​​​​कि कुकीज, एन्क्रिप्शन Key, मास्टर पासवर्ड, डिस्कॉर्ड टोकन और टेलीग्राम सेशन में भी यह गुस जाता है। एक बार फ़ोन में आने के बाद यहीं आपके फ़ोन पर राज करने लग जाता है।  

  • वीवो के बैंक खातों पर लगी ईडी की रोक, वीवो ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजे

    चीन:- बैंक खातों पर लगी पाबंदी हटवाने के लिए चीन की मोबाइल कम्पनी वीवो ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कम्पनी ने अदालत में ईडी द्वारा उनके 6 खातों को फ्रिज करने के मामले को हाई कोर्ट मे चुनौती दी है। क्योंकि कम्पनी ने यह दावा किया है कि ईडी ने उनके जो खाते फ्रिज किए हैं उसमें कम्पनी के 250 करोंड रुपये है। 

    कम्पनी ने दावा किया है कि उनके खाते फ्रिज करने से कम्पनी का काम नही हो पाएगा। वही कोर्ट ने इस सम्बंध में ईडी को यह हिदायत दी है कि इस मामले के सम्बंध में ईडी 13 जुलाई तक फैसला ले। क़ानूनी मामलों पर रिपोर्टिंग करने वाली संस्था ‘बार एंड बेंच के अनुसार कम्पनी ने इस मामले में आज सुबह ही याचिका दायर की थी ओर कोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई की है। 
    समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक वीवो ने टैक्स भरने से बचने के लिए अपनी कम्पनी के मुनाफे का 62 हजार करोड़ रुपये दूसरे देशों में भेजा है जिसमे सबसे ज्यादा तबज्जुब चीन को दिया गया है। मनी लांड्रिंग के आरोप के आधार पर ईडी ने वीवो की देशभर में बनी 48 कम्पनियों पर छाप मारा है। ईडी ने वीवो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट और उससे संबंधित 23 कंपनियों के देश भर में 48 ठिकानों पर तलाशी ली है. जाँच एजेंसी ने 119 बैंक खातों में रखे 465 करोड़ रुपए ज़ब्त किए हैं. इसमें वीवो इंडिया की 66 करोड़ की एफ़डी, 2 किलो सोना और 73 लाख रुपए नकद शामिल हैं।

  • डील रद्द होने पर ट्वीटर ने किया इन कानूनी फर्म्स को हायर जो कभी थी एलन मस्क की खास

     

    डेस्क। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के ट्विटर खरीदने के सौदे को रद्द करने के बाद, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूएस लॉ फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज़ एलएलपी को काम पर रखा है क्योंकि यह उन पर मुकदमा चलाने और उन्हें सोशल मीडिया कंपनी के $ 44 बिलियन के अधिग्रहण को पूरा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश में हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर ने अमेरिकी कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज़ एलएलपी को काम पर रखा है क्योंकि यह एलोन मस्क पर मुकदमा चलाने और उन्हें सोशल मीडिया कंपनी के $ 44 बिलियन के अधिग्रहण को पूरा करने के लिए मजबूर करना चाहता है।

     टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने शुक्रवार को यह कहते हुए अपना सौदा समाप्त कर दिया कि ट्विटर प्लेटफॉर्म फर्जी खातों के बारे में जानकारी देने में विफल रहा है, जिसके बाद ट्विटर के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कानूनी लड़ाई से मस्क को मजबूर करने का बीड़ा उठाया है।

    जानकारी के अनुसार ट्विटर इस सप्ताह की शुरुआत में डेलावेयर में मुकदमा दायर करने की योजना बना रहा है। वैसे तो इसपर ट्विटर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, साथ ही कानूनी फर्म ने भी रॉयटर्स को अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

    ट्वीटर द्वारा हायर की गई कानूनी फर्म में से, 2018 में टेस्ला को लेने की मस्क की योजना के लिए वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज़ उनके कानूनी सलाहकारों में से थे। 

  • एलन मस्क के ट्वीटर डील रद्द करते ही ट्वीटर के शेयर टूटे, बड़ी गिरावट देख उड़े होश

    तकनीकी:- माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर का लोग लम्बे समय से उपयोग कर रहे हैं। लोग इसे स्वतंत्रत प्लेटफार्म के रूप में देखते है ओर इसके माध्यम से आपने विचारों को साझा करते हैं। वही अभी हाल ही में टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने ट्वीटर को खरीदने में।दिलचस्पी दिखाई थी ओर ट्वीटर के साथ 44 बिलियन डॉलर की डील फाइनल की थी। लेकिन अब एलन मस्क का ट्वीटर को खरीदने का इरादा बदल गया है ओर उन्होंने ट्वीटर डील को रद्द कर दिया है। 

    ट्वीटर डील रद्द होने के बाद अगर हम शेयर मार्केट पर नजर डाले तो वहां आज ट्वीटर की हालत खस्ता नजर आई ओर ट्वीटर के शेयर में आज काफी गिरावट देखने को मिली। ट्वीटर के शेयर में 11 फीसदीं की गिरावट आने से उसके 3.2 अरब डॉलर एक झटके में साफ हो गए। ट्वीटर के टूटे शेयर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लूबर्ग ने कहा कि एलन मस्क द्वारा ट्वीटर डील कैंसिल किये जाने के बाद ट्वीटर को काफी नुकसान हुआ है। मार्केट में इस समय ट्वीटर के शेयर काफी नीचे ट्रेंड कर रहे हैं। 
    वही 11 फीसदीं की गिरावट के बाद यह कहा जा रहा है कि आगामी समय मे ट्वीटर को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वही अभी ट्वीटर के शेयर 30 फीसदीं तक नीचे गिर सकते है जो ट्वीटर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। एडम क्रिसफुली ने कहा यह कोई बड़ी बात नही है कि ट्वीटर के शेयर नीचे गिर रहे हैं। क्योंकि मस्क डील तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं मस्क के आने के बाद से ट्वीटर ने काफी उतार चढ़ाव का सामना किया है।

  • बिंग बैंग ब्राह्मण की तस्वीर आई सामने, बाइडेन ने कही बड़ी बात

    NASA:- बिंग बैंग से बने ब्राह्मण को देखने की सभी की इच्छा थी। वही अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने इस ब्रह्मांड की तस्वीरों को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। बिग बैंग से बने ब्राह्मण की तस्वीरों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस ब्रीफिंग के दौरान जारी किया। यह सचमुच अद्भुत नजारा था। इन तस्वीरों में हजारों आकाशगंगा मौजूद थी। इसके अलावा इसमे कुछ धुंधली वस्तुएं दिखाई दे रही थी। 

    नासा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि इस पहली तस्वीर की रिलीज़ से वेब के विज्ञान संचालन की आधिकारिक शुरुआत है, जो मिशन के प्रमुख विज्ञान विषयों का पता लगाना जारी रखेगी। नासा ने अपने इस मिशन के जरिये ब्राह्मण के पांच बड़े रहस्यों का खुलासा किया है। 
    इनमें कैरिना नेबुला, WASP-96b, दक्षिणी रिंग नेबुला, स्टीफ़न क्विंटेट और SMACS-0723 शामिल है। इन तस्वीरों को जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिलीज किया तो वह बोले यह वास्तव में एक ऐतिहासिक दिन है। यह अमेरिका और पूरी मानवता के लिए गर्व का पल है। 

    https://twitter.com/POTUS/status/1546621112297168896?t=ONnGS65WJX2wMmgp306RzA&s=19

  • फोन चोरी हो गया UPI बना खतरा अब क्या करें

     

     

    डेस्क। भारत में कोरोना महामारी के आने के बाद से ही डिजिटल पेमेंट (UPI) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। अब देश का लगभग हर व्यक्ति डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करता है। देखा गया है कि महामारी के बाद से ही डिजिटल पेमेंट तेज़ी से बढ़ा है।

    अब तो आलम ये है कि खरीदारी के लिए भी डिजिटल पेमेंट का सहारा लिया जा रहा है, क्योंकि मोबाइल का उपयोग करके UPI पेमेंट करना काफी सरल उपाय है। UPI पेमेंट के बढ़ते चलन के बाद से ही केश (Cash) रखने की जरूरत अब लगभग खत्म हो गई है। अपने स्मार्टफोन से ही लोग बड़े-बड़े मॉल से लेकर छोटी से छोटी किराना दुकान तक पर खरीदारी कर रहे हैं।

    पर क्या आप जानते हैं अगर ऐसे में आपका मोबाइल कहीं खो जाए, तो इससे आपके बैंक अकाउंट को काफी खतरा हो सकता है। इसी कारण आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यहां हम आपको बताएंगे कि फोन चोरी हो जाने या खो जाने पर आप आसानी से अपना UPI अकाउंट कैसे डी-एक्टिवेट करके अपने पैसे को सुरक्षित कर सकते हैं।

    Steps to De-activate UPI । मोबाइल खोने पर कैसे करें UPI को बंद

    फोन चोरी होने या खो जाने पर सबसे पहले अपने मोबाइल नेटवर्क के कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव (Customer care Executive) को फोन लगाएं। कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव को पूरी जानकारी देकर तुरंत अपना मोबाइल नंबर और सिम कार्ड ब्लॉक करने के लिए कहें।

    इससे कोई आपके मोबाइल नंबर का यूज करके UPI पिन जनरेट नहीं कर सकेगा। यहां यह स्पष्ट कर दें कि सिम ब्लॉक करने के लिए कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव आपसे आपकी डिटेल्स जैसे की आपका पूरा नाम, बिलिंग एड्रेस, आखिरी रिचार्ज की डिटेल्स, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारियां मांगेगा।

    अब बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर उनसे अपने बैंक अकाउंट को ब्लॉक करने और UPI सेवाओं को बंद करने को कहें। 

    पर आपका काम अभी खत्म नहीं हुआ अब आप फोन खो जाने की FIR दर्ज करवाएं। इस एफआईआर का उपयोग करके आप फिर से अपनी सिम और बैंकिंग सेवाओं को शुरू करवा पाएंगे।

  • WhatsApp पर अब वो हुआ पॉसिबल जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था, देखिए ये कमाल का फीचर

     

    WhatsApp Update Voice Notes on Status: वैसे तो दुनिया में कई सारे चैटिंग ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, इसका यूज़ भी बढ़चढ़ कर किया जाता है पर एक ऐप जिसको लगभग हर कोई यूज करता है और ये चैटिंग के मामले में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है, वो है वॉट्सएप (WhatsApp)। आपभी व्हाट्सप्प का सबसे ज्यादा उपयोग करते होंगे।

    समय-समय पर वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई तरह के आकर्षक और नए अपडेटेड फीचर्स जारी करता रहता है। इसी कड़ी में आ रही खबरों की मानें तो वॉट्सएप पर एक और नया फीचर आने वाला है जिसके बारे में सुनकर यूजर्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं और इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। हम आपको इस फीचर के बारे में बताएंगे कि ये फीचर क्या है और इसका फायदा क्या होने वाला है साथ ही ये कैसे और कब तक यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

    WhatsApp लेकर आ रहा ये नया फीचर

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि Voice Notes on Status का update बताया जा रहा है। यह फीचर वॉट्सएप के यूजर्स को कुछ ऐसा करने की अनुमति देगा जो अब तक वॉट्सएप पर यूजर्स के लिए इम्पॉसिब हैं। इस फीचर का सीधा संबंध वॉट्सएप के स्टेट्स है। सस्पेन्स खोलते हुए आपको बता दें कि वॉट्सएप जिस नए फीचर पर काम कर रहा है वो यह है कि अब यूजर्स वॉट्सएप पर तस्वीरें और वीडियोज के साथ-साथ ऑडियो नोट्स को भी स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे।

    नए अपडेट के बाद आप जब भी कोई वॉट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) लगाएंगे, आप उसपर फोटोज और वीडियोज के अलावा वॉयस नोट्स (WhatsApp Voice Notes) का ऑप्शन पाएंगे जिसको इस्तेमाल कर के आप स्टेटस पर वॉइस नोट भी लगा सकेंगे। स्टेटस पर शेयर किए जाने वाले वॉयस नोट को ‘वॉयस स्टेटस’ (WhatsApp Voice Status) का नाम दिया गया है।

    बता दें कि फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है और इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि इसे कब तक और किन डिवाइसेज के लिए रिलीज किया जाना है।