Category: tech-news

  • भूल गए हो Gmail का पासवर्ड ऐसे करें रिकवर

     

    डेस्क। Gmail आजकल के समय में ज़्यादातर वर्किंग प्रोफेसनल्स के लिए बहुत ही ज़रूरी ऐप बना हुआ है। Gmail खासतौर पर एंड्रॉयड यूज़र्स की अनिवार्य ज़रूरत की तरह है, वह इसलिए क्योंकि एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने के लिए हर किसी को जीमेल की ज़रूरत होती है। इसके बिना आपका फ़ोन केवल एक डिब्बा है। 

    आप कह सकते है कि जीमेल के बिना एंड्रॉयड फोन नहीं चलाए जा सकते। पर कई बार आप इसका पासवर्ड ही भूल जाते हैं। ऐसा होना बहुत ही आम बात है कि हम किसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाएं। आज टेक्नोलॉजी के दौर में हर चीज़ का अकाउंट बनाना होता है, और पासवर्ड भी। इसलिए सभी के पासवर्ड याद रखना एक मुश्किल काम है और इससे कोई भी परेह नहीं हैं।

    आज हम आपको बताएंगे कि अगर कभी अपने Gmail का पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसे फोन या ईमेल से रिकवर कर लेते हैं, लेकिन सोचिए कि आपने अपना फोन और ईमेल अटैच ही नहीं किया हो तो क्या करें?

    पर आपको इसके लिए भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने जीमेल अकाउंट पासवर्ड को बिना ईमेल और पासवर्ड के भी आसानी से रिसेट कर सकते हैं और आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

    Step 1- अकाउंट रिकवर करने हेतु सबसे पहले गूगल रिकवरी पेज पर जाएं। 

    Step 2- इसके बाद आपको यहां पर अपनी जीमेल आईडी एंटर करनी है और फिर Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

    Step 3-अब आपको स्क्रीन पर तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, जहां ‘Enter your password’, ‘ Get verification on mail on recovery’ और ‘Try another way to sign in’ होगा।

    Step 4- आपको यहां पर Try Another Way का ऑप्शन चुनना है।

    Step 5- इसके बाद आपके अकाउंट पर नोटिफिकेशन आएगा, जहां पर आपको yes का ऑप्शन चुनना है।

    Step 6- अगर आपने अपना मोबाइल नंबर ऐड किया है, तो आपको सेंड बटन पर क्लिक करना है नहीं, तो Try Another Way के ऑप्शन पर क्लिक करें।

    Step 7- इसके 72 घंटे के बाद आपको पासवर्ड दोबारा सेट करने के लिए एक लिंक मिलेगा। इसके लिंक की मदद से आप अपनी पासवर्ड चेंज कर पाएंगे। 

    बता दें कि गूगल ये वेरीफाई करने के लिए कि अकाउंट आपका है या नहीं तीन दिन का समय लेता है। ये तरीका तभी काम आता है, जब आपने किसी दूसरे डिवाइस पर उसी जीमेल आईडी से लॉग इन कर रखा हो। वर्ना आप नोटिफिकेशन को एक्सेप्ट करने में असफल रहेंगे।

  • Jio का 84 दिन वाला प्लान वोभी 400 के अंदर

     

    डेस्क। Reliance Jio के पास अलग-अलग कीमत के ढेरों प्रीपेड प्लान हैं। पर हर ग्राहक चाहता है कि उन्हें कम कीमत में ही ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान मिल सके। आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको 400 रुपये से भी कम में 84 दिनों की वैलिडिटी का ऑफर देता है। इस प्लान को बहुत ही बजट फ्रेंडली प्लान बताया जा रहा है।

     

    इस प्लान की कीमत 395 रुपए है। गौर करने वाली बात यह है कि अधिकतर लोगों को यह प्लान दिखाई ही नहीं देता क्योंकि जियो ने अपनी वेबसाइट पर इस प्रीपेड प्लान को थोड़ा छिपा कर रखा है। बता दें कि इस प्लान को ढूंढने के लिए आपको Value कैटेगरी में जाना पड़ेगा। 

     

    कैसा है Jio का 395 रुपये का प्लान

     

    रिलायंस जियो का ₹400 से भी सस्ता ये प्लान आपको 84 दिन की वैलिडिटी देने के साथ कई और चीज़े भी ऑफर करता है। 84 दिनों वाला यह जियो का सबसे सस्ता प्लान है बता दें कि इसमें आपको 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1000 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    ये भी देते हैं ऐसी ही सुविधा

    बता दें कि इसी तरह की सुविधाओं के साथ जहां एयरटेल के प्लान की कीमत 455 रुपये है, वहीं दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया 459 रुपये में ये सुविधा देता है। इनके ये दोनों ही प्लान 84 दिनों के लिए 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दे रहे हैं। एयरटेल प्लान में कुल 900 एसएमएस और वोडाफोन आइडिया के प्लान में 1000 एसएमएस की सुविधा दी जाती है।

  • सालभर की वैलिडिटी वाला इतना सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च, कीमत सुनकर लगेगा फ्री

     

    डेस्क। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को काफी महंगा कर दिया है। ऐसे में अगर कोई रिचार्ज करवाना चाहे तो 84 दिनों की वैधता वाला प्लान आपकी जेब तक ढीली करने की हिम्मत रखता है। पर आज हम आपको ऐसा रिचार्ज प्लान बताएंगे जिसके बारे में सुनने के बाद आपको लगेगा की बाकियों के मुकाबले ये प्लान तो बिल्कुल फ्री है।

    बता दें कि 28 से 30 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत यूजर्स को काफी महंगी पड़ती है। पर अगर 1 साल के लिए रिचार्ज प्लान करवाया जाए तो उससे थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है। हालांकि, सभी कंपनियों के पास 1 साल की वैधता वाले प्लान होते है जो आपको काफी महंगे लग सकते है पर अगर महीने के हिसाब से जोड़कर इसका एवरेज करवाया जाए तो साल पर के रिचार्ज का दाम सस्ता पड़ता है।

    इसी कड़ी में ग्राहकों को अपनी ओर और झुकने के लिए 1 साल की वैधता वाले प्लान को वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने बेहद कम कीमत के साथ पेश किया है। बता दें अगर कोई यूजर लॉन्ग टर्म प्लान का चयन करने की सोच रहा है तो वो वीआई का 1799 रुपये वाला सबसे सस्ता लॉन्ग टर्म प्लान आराम से चुन सकता हैं। इसमें यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

    VI का 1799 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

    वोडाफोन आइडिया के 1799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको कई बेनिफिट्स दिए जाते हैं। यह 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाला प्लान है, यह प्लान आपको कॉलिंग और SMS का लाभ भी देता है। प्लान में यूजर्स को कुल 24GB तक का डेटा बेनिफिट मिलता है। बात करें SMS की तो इसमें कुल 3600 SMS दिए जातें है।

    साथ ही वोडाफोन आइडिया का 1799 रुपये में ये ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान है। इस प्लान में आपको 1 साल की वैलिडिटी भी दी जाती है जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में यूजर्स के लिए Vi movies and TV एक्सेस भी बिल्कुल फ्री में दिया जाता है।

    डेटा FUP लिमिट खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB के रेट से डेटा की सुविधा भी प्रदान की जाती है। वहीं, SMS लिमिट के खत्म होने पर प्रति लोकल SMS पर 1 रुपये और प्रति STD SMS 1.5 रुपये का चार्ज भी आपको देना पड़ता है।

  • स्मार्टफोन बना रक्षक, अब आपकी जान बचाने का करेगा काम

     

    Apple का SOS फीचर इस समय लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। iPhone और Apple की स्मार्टवॉच के कई किस्से सामने आए हैं जहां डिवाइस ने लोगों की जान बचाई है। इस फीचर से खतरे में पड़े लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि Google Pixel डिवाइस भी कार क्रैश डिटेक्शन नामक एक विशेष सुरक्षा की सुविधा प्रदान देते हैं, यब दुर्घटना का पता लगते ही ऑटोमैटिकली आपातकालीन नंबरों पर कॉल कर आपकी जान बचाता है।

    दुर्घटनाओं का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन में मोशन सेंसर का यूज़ किया जाता है। ऐसी खबरे भी सामने आईं हैं कि इसमें यूज़ होने वाली कार्यक्षमता जल्द ही गैर-पिक्सेल एंड्रॉइड फोन तक पहुंच जाएगी।

    एंड्रॉइड फोन में मिलेगा सेफ्टी चेक का फीचर

    Google के लेटेस्ट पर्सनल सेफ्टी ऐप में पाए गए कोड की नई स्ट्रिंग से जानकारी मिली है कि कंपनी कुछ नई सुरक्षा सुविधाएं अन्य Android फोन्स के लिए इस फीचर पर काम कर रही हैं। Car Crash Detection फीचर के साथ, एंड्रॉइड फोन में क्राइसिस अलर्ट और सेफ्टी चेक का फीचर मिलने की भी उम्मीदें लगाई जा रहीं हैं। अन्य एंड्रॉइड डिवाइसों में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर का विस्तार 9to5Google द्वारा एपीके टियरडाउन द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा ऐप के लेटेस्ट वर्जन की जांच करते हुए पाया गया है।

    आप Google Play Store से कर सकेंगे ऐप डाउनलोड

    पर्सनल सेफ्टी ऐप वर्जन 2022.05.25 वर्तमान में Google Play Store पर मौजूद है। पब्लिकेशन ने ‘गैर-पिक्सेल’ फोन का जिक्र करते हुए कोड में स्ट्रिग्स शेयर किया है ये दर्शाता है कि Google बहुत जल्द ही गैर-पिक्सेल फोन में सुरक्षा सुविधा ला सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने कुछ जगहों पर कोड को “पिक्सेल” के बजाय सामान्य “आपके डिवाइस” में बदल दिया है। इसके साथ ही कुछ पिक्सेल विशेष सुविधाएं जिनमें क्राइसिस अलर्ट और सेफ्टी चेक्स जैसी सुविधा शामिल है। 

    यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी गैर-पिक्सेल एंड्रॉइड फोन में सुविधाओं को कैसे जोड़ेगी क्योंकि इसे कार्य करने के लिए कुछ अनुमतियों की अनिवार्यता होगी। व्यक्तिगत सुरक्षा सुविधाओं को Google Play सेवाओं के माध्यम से जारी किए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

  • Gmail के इंटरफ़ेस में होने जा रहा इतना बड़ा बदलाव, यूज़र्स का एक्सपीरियंस तक बदल जाएगा

    अगर आपको याद हो तो Google ने Gmail के लिए नया यूजर इंटरफेस इसी साल फरवरी में जारी किया था। इस पेश किए गए इंटरफेस में Material You स्टाइलिंग इफैक्ट्स पर ज्यादा फोकस किया गया था। अब जानकारी के मुताबित कंपनी इसे सभी के लिए जल्दी ही जारी करने वाली है। बता दें कि आप नहीं भी चाहेंगे भी ये नया व्यू Gmail (New Gmail Interface) डिफॉल्ट में रहेगा।

    इस नए जीमेल यूजर इंटरफेस में आपको अपडेटेड UI कलेक्ट बटन्स Mail, Meet, Spaces और Chat के लिए एक लिस्ट भी मिलेगी। ये फीचर बटन आपको टॉप लेफ्ट में दिखाई देंने वाले हैं। इस नए इंटरफेस से सभी चीजें एकसाथ स्क्रीन पर नज़र आएंगी। इससे आप किसी भी सेक्शन के किसी कन्वर्सेशन में क्विकली जंप कर आसानी से जा सकेंगे। जब आप अपने माउस को आइकन पर रखेंगे तो ये लिस्ट अपने आप पॉप आउट होगी।

    इसके अलावा अगर आप कम्युनिकेशन का केवल एक पार्टिकुलर फॉर्म ही अपनी स्क्रीन पर चाहते हैं तो इसे भी आसानी से किया जा सकेगा। गूगल के अनुसार, अब आप सेलेक्ट कर पाएंगे कि कौन सा ऐप Quick Settings मेन्यू में होगा और कौन नहीं।

    आप अगर चाहे तो पुराने लुक में वापस से स्विच भी कर सकते हैं। Google ने कहा है इसे एक्सटेंडेड रोलआउट बताया है। जानकारी के मुताबित इस वजह से आपके जीमेल इंटरफेस को चेंज होने में कुछ हफ्ते तक का समय लग सकता है पर इसमें बदलाव होना अनिवार्य है। 

    आपको बता दें इससे पहले हाल ही में जीमेल ने एक नया फीचर जारी किया था जो ऑफलाइन भी मेल को एक्सेस करने की सुविधा देता है।

  • WhatsApp पर अबसे मत शेयर करना ये, मिनटों में बैन हो जाएगा एकाउंट

    WhatsApp Policy Update 2022 ।  देश में ही नहीं दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल एक प्राथमिक ऐप के रूप में किया जाता है। चैट, ऑडियो, मीडिया शेयरिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं।

    व्हाट्सप्प मैसेजिंग ऐप को लोगों के बीच सबसे ताकतवर ऐप माना जाता है। व्हाट्सप्प पर लोग मिनटों में कोई भी वीडियो, फोटो या जानकारी शेयर कर सकते है। और लोग ऐसा करते भी हैं। पर ज्यादातर व्हाट्सप्प यूज़र्स को इसकी पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं होता है। इसका इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों को व्हाट्सएप पॉलिसी की जानकारी नहीं होती और वो उसे जानने की कभी कोशिश ही नहीं करते। बता दें कि यूजर्स के द्वारा पॉलिसी का पालन न करने पर कई कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    व्हाट्सएप पॉलिसी के अनुसार यूज़र्स पर किसी भी ऐसी फोटो या वीडियो साझा करने पर पाबंदी है जो समाज में हिंसा को बढ़ावा दे या समाज को विभाजित करने जैसी परिस्थिति को प्रमोट करे। ऐसे में व्हाट्सएप खुद ऐसे अकाउंट के खिलाफ संज्ञात लेता है और उसे बैन करने के लिए फ्री है।

    पिछले महीन करीब 16 लाख यूजर्स हुए थे बैन

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर महीने व्हाट्सएप ढेरों अकाउंट्स को बैन करता है जो कंपनी के पॉलिसी के खिलाफ काम करते हैं। पिछले महीने ही मई में करीब 16 लाख अकाउंट्स को व्हाट्सएप ने प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि कुछ यूजर्स ने सफाई देकर अपना पक्ष रखने के बाद खाते को फिर से चालू करवा लिया।

    भूलकर भी न करें ये गलती

    व्हाट्सएप पर किसी भी तरह का ऐसा मैसेज न भेजे जो लोगों के धार्मिक विश्वास को ठेस पहुचाए। इसके साथ ही किसी भी भड़काऊ मैसेज को भी आपको शेयर नहीं करना हैं। ऐसा करने पर आपको गिरफ्तार भी कर सकती है। इसके साथ ही हिंसक तस्वीरें, चाइल्ड पोर्न और असमाजिक कंटेंट भी किसी के साथ साझा न करें हैं। 

  • अब बिना नेटवर्क के भी करो कॉल, आ गया कमाल का फीचर

    डेस्क। You will be make calls without mobile network । कई बार मोबाइल नेटवर्क में आई दिक्कत के कारण आप किसी को कॉल नही कर पाते। मोबाइल नेटवर्क में जब कोई परेशानी आ जाए तो लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता हैं। क्या आप भी नेटवर्क में आने वाली दिक्क्तों से परेशान हैं, तो आपके लिए हम एक अच्छी खबर लेकर आएं है। हम आपको एक ऐसी सुविधा के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल करके आप बिना नेटवर्क के भी किसी को कॉलिंग कर पाएंगे।

    बता दें कि Jio और Airtel समेत सभी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां अपने यूजर्स के लिए एक खास तकनीक लेकर आया हैं। इस फीचर को WiFi Calling का नाम दिया गया है। इसका यूज़ तब किया जाएगा जब नेटवर्क नहीं आ रहा होगा। इसके लिए आपको अपने फोन में कुछ सेटिंग करनी होती है।

    इनको यूज़ करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में जाने के बाद आप WiFi के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको WiFi Calling का ऑप्शन भी नजर आएगा। अगर आप बिना नेटवर्क के कॉलिंग करना चाहते हैं तो आपको इसे ऑन करना पडेगा। 

    iPhone User भी ले सकते है लाभ

    अगर आप iPhone User हैं तो आपको अपने फोन के Mobile Data ऑप्शन में जाना होगा। ये आपको सेटिंग्स में ही नजर आएगा। इसमें जाने के बाद आपको WiFi Calling का ऑप्शन दिखेगा जिसे आपको ऑन करना है। बता दें कि अगर आप Network Area से बाहर जाते हैं या फोन से WiFi कनेक्ट होता है तो आप आसानी से WiFi Calling का लाभ ले सकेंगे। 

    ये भी जान लीजिए, WiFi Calling के लिए WiFi Connect होना भी बेहद आवश्यक है। बता दें कि WiFi Area से बाहर होने पर ये कॉलिंग नहीं की जा सकेगी। 

  • आ गया फ़ोन से कंट्रोल होने वाला Smart Perfumne, 100 फ्रेग्रेन्स के साथ

    डेस्क। दुनियाभर में परफ्यूम को लोग बड़ी संख्या में यूज़ करते हैं। बेहतर और अच्छी खुशबू के लिए लोग तरह तरह के फरफ्यूम भी खरीदते हैं। कई बार लोग अटेंशन पाने के लिए खासकर के दूसरों से खुद को अलग करने के लिए भी कई प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं। पर क्या हो अगर एक ही प्रोडक्ट आपकी इस तरह की तमाम जरूरतों को पूरा कर दे।

    आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करेंगे यह एक स्मार्ट परफ्यूम है। स्मार्ट इसलिए क्योंकि इसे आप स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। अब संभवतः ही आपके दिमाग में आ रहा होगा कि एक परफ्यूम में ऐसा होता ही क्या है जिसे आप फोन से कंट्रोल कर सकें।

    पर आप स्मार्टफोन की मदद से परफ्यूम की खुशबू को कंट्रोल कर सकते हैं। यह सुनने में जितना अटपटा है उतना ही मजेदार भी है। इस प्रोडक्ट का नाम Ninu परफ्यूम है। इसमें आपको 100 फ्रेगरेंट के ऑप्शन मिलते हैं, जिनको आप अपनी मर्जी से सेट कर सकते हैं। 

    जानिए इसकी कीमत?

    कंपनी की मानें तो यह दुनिया में आने वाला पहला स्मार्ट परफ्यूम है। परफ्यूम की खुशबू को आप अपने स्मार्टफोन की मदद से चेंज कर सकेंगे। आप अपने मूड और लोकेशन के हिसाब से परफ्यूम की खुशबू को बदलने में सक्षम है। कीमत की बात करें तो इसके लिए आपको 14,753 रुपये खर्च करने होंगे।

    फिलहाल यह प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं है और इसे अभी ऑर्डर करने पर सितंबर 2022 तक यह आपको उपलब्ध होगा। इसे कंट्रोल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन में NINU ऐप को डाउनलोड करना होता है।

    जानिए कैसे करता है काम?

    कंपनी की मानें तो Ninu रिसाइकिल्ड ग्लास परफ्यूम का इस्तेमाल कार्टेज रिफिलिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक एक बॉटल में यूजर्स को 100 सेंट मिलते हैं। यूजर्स अपने लिए अलग फ्रेगरेंस ऐप की मदद से क्रिएट कर पाएंगे।

    इसमें आपको कई तरह के ऑप्शन दिए गए हैं। जानकारी के हिसाब से Ninu ऐप में आपको दो तरह के ऑप्शन- where you are going या how you want to feel का ऑप्शन भी मिलता है। इनमें से किसी एक ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने लिए बेस्ट फ्रेगरेंस चुन सकेंगे।

  • Block WhatsApp Account को ऐसे खुद से कर पाएंगे Unblock, जल्द लॉन्च होगा फीचर

     

    डेस्क। WhatsApp Account Blocked by App । व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स लेकर आता है। इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे है जो यूजर्स को प्प्राइवेसी यानी की सुरक्षा प्रदान करने के लिए शामिल है।

    इसके साथ ही कंपनी की खास नजर उन अकाउंट पर रहती हैं जो व्हाट्सएप पॉलिसी का पालन नहीं करते। इसके साथ ही व्हाट्सप्प पॉलिसी के विपरीत ऐप का इस्तेमाल करने पर कंपनी उन व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक या बैन भी कर देती है।

    पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आपको बता दें कि अब कंपनी अपने उन यूजर्स को एक और मौका दे रही है जिसे वो ब्लॉक या बैन कर चुकी है। बता दें वो यूजर्स जो व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिए गए हैं नए फीचर के अंतर्गत खुद को अनब्लॉक पाएंगे। 

    ब्लॉक हुआ अकाउंट कैसे करें अनब्लॉक 

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सप्प पर एक और नया फीचर आ चुका है, जिसे रोलआउट भी कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स अपना ब्लॉक या बैन अकाउंट वापस एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। इन स्टेप को फॉलो कर आप अपने अकाउंट को आधिकारिक तौर पर वापस पा सकेंगे, इसके लिए आपको ऐप को डिलीट नहीं करना पड़ेगा और पुराना अकाउंट आपको वापस भी मिल जाएगा।

    जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये फीचर WhatsApp Beta पर देखा गया है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार ये ऑप्शन यूजर्स को वॉट्सएप पर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने ब्लॉक अकाउंट को आसानी से अनब्लॉक कर पाएंगे। 

    जानकारी के अनुसार ऐप में यूजर्स को WhatsApp Support का विकल्प भी दिया जाएगा। इसमें आप रिव्यू की रिक्वेस्ट डालकर अकाउंट को रिव्यू भी करवा पाएंगे। ऐप में रिव्यू सबमिट करने के बाद अगर ऐप को सही लगा तो वो यूजर के खाते को वापस एक्सेस की परमिशन दे देगा। जानकारी के अनुसार, ये फीचर आने वाले हफ्तों में iOS बीटा पर लॉन्च किया जा सकता है।

  • अब इन लोगों को नहीं मिलेगा SIM Card, जानिए नई पॉलिसी

     

    डेस्क। New telecom reforms । आपने अब तक कितने सिम कार्ड खरीदे हैं। क्या अब भी आप नया सिम लेने की प्लैनिंग में हैं। तो ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। सरकार ने सिम कार्ड को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इन नए नियमों के तहत अब कुछ कस्टमर्स के लिए नया सिम लेना बेहद आसान हो जाएगा तो वहीं कुछ कस्टमर्स की मुश्किलें अब बढ़ने वालीं हैं। 

    बता दें कि इस नए नियम के तहत अब आपको यह सुविधा मिलेगी कि कस्टमर्स नए सिम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे और सिम कार्ड आपके घर तक आ जाएगा।

    सिम लेने के लिए जानिए ये नियम

    – सरकार ने सिम लेने के लिए नियमों में जो बदलाव किया है, अब नए नियम के तहत 18 साल से कम उम्र के कस्टमर्स को कंपनी नया सिम नहीं बेच सकेगी।

    – 18 साल के ऊपर के उम्र के कस्टमर अपने नए सिम के लिए अपने आधार या डिजीलॉकर में स्टोर्ड किसी भी आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट से खुद को वेरिफाई कर पाएंगे।

    – आपको बता दें कि DoT का यह कदम 15 सितंबर 2021 को कैबिनेट द्वारा अप्रूव्ड टेलीकॉम रिफॉर्म्स का ही हिस्सा है जो अब लागू होगा।

    – बता दें कि अब यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन (New Mobile Connection) के लिए UIDAI की Aadhaar बेस्ड e-KYC सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन पाने के लिए केवल एक रुपये का ही भुगतान करना पड़ेगा।

    इन यूजर्स को नहीं मिलेगा नया नई सिम

    – टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नए नियमों के मुताबिक अब कंपनी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को सिम कार्ड दे पाएंगी।

    – इसके साथ ही अगर कोई शख्स मानसिक रूप से बीमार है तो ऐसे व्यक्ति को भी नया सिम कार्ड नहीं दिया जाएगा।

    – अगर इन नियमो का उलंघन होता है तो जिसने सिम बेचा है उंसे दोषी माना जाएगा।