Category: tech-news

  • Netflix पर चिल करने की है आदत! अब मत करना ये गलती वर्ना मिनटो में एकाउंट होगा डिलीट

     

    डेस्क। देर रात तक Netflix पर आप चिल करते हैं, इसके बिना मन ही नहीं लगता तो आपका नेटफ्लिक्स खाता (Netflix account) खतरे में है। इतना कि आपका एकाउंट हमेशा के लिए डिलीट भी किया जा सकता है। अगर आप इन नियमों को तोड़ते हैं तो आपके एकाउंट को बैन कर दिया जाएगा।

    Netflix ने हाल ही में पासवर्ड शेयर करने की सर्विस पर भी बैन लगाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि Netflix ने उन ग्राहकों ($2.99) पर सरचार्ज भी लगाया था जो अपने अकाउंट पासवर्ड को घर के अन्य सदस्यों के साथ शेयर कर रहे थे।

    अगर आप भी नेटफ्लिक्स के उपभोक्ताओं में से एक हैं, तो आपको अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दूसरों के साथ साझा करना बंद करना होगा। सूत्रों के अनुसार ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट भी बैन हो सकता है। बता दें कि इसका पासवर्ड शेयरिंग ही एकमात्र कारण नहीं है जिसकी वजह से आपका अकाउंट बैन हो सकता है बल्कि कुछ और चीजें भी हैं जो आपके अकाउंट को बैन करवा देंगीं। 

    कैसे रखें अपना अकाउंट सेफ-

    दस वर्षों में पहली बार बड़े पैमाने पर सब्सक्राइबर ड्रॉप की खबरें सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स पर पासवर्ड शेयरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर बैन के बाद भी अगर आप ऐसा करते हैं, तो प्रतिक्रिया में आपका खाता पूरी तरह से हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी दूसरी प्रोफ़ाइल बनाने के लिए आप से एक्स्ट्रा चार्ज भी लेगी। कुछ देशों में इस फीचर पर टेस्टिंग जारी हैं तो कई जगहों पर यह लागू भी हो चुका है। इसी कड़ी में भारत मे भी इसको लागू करने की बात चल रही है और अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह तकनीकी रूप से आपके खाते को प्रतिबंधित करने का आधार होगा।

    VPN का इतेमाल न करें

    लोग वर्षों से नेटफ्लिक्स पर वीपीएन का प्रयोग कर रहे हैं क्योंकि यह यूजर्स को अन्य शो देखने के साथ-साथ साइट को यह विश्वास दिलाने की अनुमति देता है कि आप एक अलग देश में हैं,  यह कुछ ऐसा होता है कि आप अपनी प्लेसिंग को हाईड कर सकते हैं। पर नेटफ्लिक्स यूजर्स को सिर्फ आपके देश में उपलब्ध टीवी शो और फिल्मों का उपयोग करने की अनुमति देता है लेकिन इसके उपयोग से लोग हर तरह के और जगह के कंटेंट को एक्सेस कर लेते हैं। इस स्तिथि में भी आपके एकाउंट को हटाया जा सकता है।

    नेटफ्लिक्स अपनी शर्तों में स्पष्ट रूप से कहती हैं कि आप नेटफ्लिक्स कंटेंट का उपयोग मुख्य रूप से उस देश के भीतर कर सकते हैं जिसमें आपने अपना खाता बनाया है यानी आप जहां रहते है। इसलिए, वीपीएन का उपयोग करना शर्तों का उल्लंघन है और यदि Netflix चाहे तो यह तकनीकी रूप से आपके अकाउंट को बैन और रिमूव करने के लिए फ्री है। 

    इसके साथ ही नेटफ्लिक्स यूजर्स को अपनी कॉपी बनाने की अनुमति भी नहीं देता। नेटफ्लिक्स की शर्तों के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी चीज़ का आर्काइव, रीप्रोडयूस, डिस्ट्रीब्यूट, मॉडिफाई, पब्लिश, लाइसेंस करने पर भी आपके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

  • PDF फॉरमेट में भेजना पड़ता है डॉक्यूमेंट, इस कमाल की ट्रिक से करो मिनटों में कन्वर्ट

     

    अक्सर स्टूडेंट्स को स्कूल-कोचिंग में अपने डॉक्यूमेंट का पीडीएफ सब्मिट करना होता है। लोग ऐसा सोचते हैं कि पीडीएफ बनाने के लिए लैपटॉप या पीसी का इस्तेमाल करने की ज़रूरत होती है, पर आपको बता दें कि Android और iOS डिवाइस के इस्तेमाल से भी आप फोटो को PDF में कनवर्ट कर सकते हैं।

    इसमें आप सिर्फ टेक्स्ट डॉक्यूमेंट को ही नहीं बल्कि फोटोज को भी Pdf में कन्वर्ट कर के भेज सकते हैं। 

    ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि फोन पर फाइल को कैसे PDF बनाया जाता है तो आज हम इस लेख में आपको इसका जवाब देंगे। 

    फोन में कैसे बनाए PDF file

    Step 1- सबसे पहले गूगल ड्राइव ऐप पर जाएं।

    Step 2-नीचे की ओर राइट साइड में Add का बटन होगा, उसपर क्लिक करें।

    Step 3-अब ‘Scan’ लिखा होगा उसपर टैप करें।

    Step 4- जिस भी डॉक्यूमेंट की pdf बनानी है उसकी फोटो ले/ स्कैन करें।  फिर उसे Crop कर ले।

    Step 5- फिर Re-scan भी कर सकते हैं।

    Step 6 -डॉक्यूमेंट को अब सेव करने के लिए Done बटन पर क्लिक कर दें।

    iOS पर कैसे बनाएं 

    Step 1- आईफोन या आईपैड में Notes ओपन करें।

    Step 2- एक नया Note बनाएं या डॉक्यूमेंट ऐड करने के लिए किसी मौजूदा Doc पर जाएं।

    Step 3- स्क्रीन के नीचे या कीबोर्ड के ऊपर कैमरा बटन पर क्लिक करें।

    Step 4- अब Scan Documents पर टैप करें।

    Step 5- अब उस डॉक्यूमेंट को लाइन-अप करें जिसे आप स्कैन कर PDF बनाना चाहते हैं।

    Step 6- अब सभी ज़रूरी पेज को स्कैन करने के बाद Save पर क्लिक कर दें। 

    ऑनलाइन कैसे बनाए PDF

    अगर आपको ऊपर दिए गए स्टेप्स में कोई परेशानी होती है तो आप किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन भी Pdf बना सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन कई सारी वेबसाइट मौजूद हैं। आपको बस सर्च करने है जैसे file to pdf converter और ऐसी कई ऑनलाइन वेबसाइट आपको मिल जाएंगी।

  • क्या होगा जब इंसान के सामने आएगा उसका डिजिटल हमशक्ल

    रोचक : हमने फिल्मों और उपन्यासों में हमशक्ल के बारे में खूब सुना है और कई बार हम इस बारे में सोचने भी लगते हैं कि क्या वास्तव में इस दुनिया में कोई हमारा हमशक्ल होगा। क्या हम कभी उससे मिल पाएंगे और अगर वह हमें मिल गया तो हम उससे क्या कहेंगे। अब बढ़ती तकनीकी ने इन सभी सावालो के जवाब दे दिए हैं और अब आप अपना हमशक्ल खुद तैयार कर सकते हैं। बस आपमे और उसमें सिर्फ इतना फर्क होगा कि वह डिजिटल होगा। 

    असल मे यह एक एक्सपेरिमेंट होगा जो मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डिजिटल ट्विवन या डिजिटल जुड़वां वास्तविक दुनिया की हू-बहू कॉपी होगा जिसे वास्तविक जीवन की कमियां दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। टेक्नोलॉजी एनालिस्ट रॉब एंड्रेले ने इस संदर्भ में कहा है कि इस दशक के खत्म होने से पहले मनुष्य के सामने उसका डिजिटल हमशक्ल खड़ा कर दिया जाएगा। 

    लेकिन अभी भी वक्त है कि इस तकनीकी को लोगो के बीच लाने से पहले काफी विचार किया जाए। क्योंकि अगर यह मार्केट में आती है तो इसका कही न कही वास्तविक मनुष्य पर खराब प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के लिए उसे काफी कुछ सहन करना पड़ सकता है। क्योंकि हर कोई डिजिटल व्यक्ति के आने से उसे ही काम पर रखने में रुचि दिखायेगा क्योंकि इसमें काम करने की शक्ति एक नॉर्मल इंसान से अधिक होगी और यह थकेगा भी नहीं। 

    इस डिजिटल जुड़वा के परिपेक्ष्य को लेकर एंड्रेले कहते हैं कि यह तकनीकी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी। इसके आने से एक नॉर्मल इंसान का काम कम हो जाएगा। वही यह रोजगार देने वाली कम्पनियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इसे एक बार खरीदने के बाद कम्पनी को बार बार अपने एंप्लॉय को सैलरी नहीं देनी होगी और यह नॉर्मल इंसान की अपेक्षा अधिक समय तक काम कर सकेगा।

  • WhatsApp पर ग्रुप कालिंग को लेकर आ रहा कमाल का अपडेट

     

    डेस्क। व्हाट्सएप को अगर भारत मे यूज़ होने वाला प्रमुख मैसेंजिंग ऐप कहा जाए तो भी यह गलत नहीं होगा। इन दिनों व्हाट्सअप रोज कुछ न कुछ नया अपडेट लेकर आ रहा है। अपने यूज़र्स के नए एक्सपीरियंस के लिए लगातार मेटा नए फीचर्स को जोड़ता रहता है। आपको बता दें कंपनी ने व्हाट्सएप के ग्रुप कॉलिंग फीचर को एक इम्पोर्टेन्ट अपडेट दिया है।

    Whatsapp के इस नए फीचर को Android और iOS दोनों के लिए लाया जा रहा है। इस फीचर में ग्रुप कॉल के दौरान होस्ट अब उन लोगों को भी म्यूट कर सकेंगे जो खुद को म्यूट करना भूल जाते हैं। बता दें कि इस फीचर पर लंबे वक्त से काम चल रहा था पर अब कंपनी इसको पेश करने जा रही है। बता दें कि अब इस लेटेस्ट अपडेट के साथ व्हाट्सएप का ग्रुप कॉलिंग फीचर और उपयोगी हो जाएगा।

    व्हाट्सएप कॉल का यह नया फीचर कैसे करेंगा काम

    व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट ने इसका वर्किंग प्रोसेस समझाया है। उन्होंने बताया कि अब आप कॉल पर उन लोगों को म्यूट या मैसेज कर सकते हैं जो खुद को म्यूट करना भूल गए हो। इसके साथ ही एक हेल्पिंग फीचर भी जोड़ा है जिसके ज़रिये आप आसानी से देख पाएंगे कि कब लोग ग्रोउपकॉल में शामिल होते हैं। बता दें कि अब ग्रुप कॉल के दौरान लोगों को म्यूट करने की सुविधा के साथ ही, व्हाट्सएप ग्रुप कॉल होस्ट को यह भी बताएंगा की कौन लोग कॉल में कब शामिल हुए।

    हाल ही में अप्रैल के महीने में  व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल में 32 सदस्यों को जोड़ने की सुविधा को शुरू किया था। इससे पहले व्हाट्सएप पर पहले केवल 8 पार्टिसिपेंट्स को एक बार में ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल होने की अनुमति थी। पर अब जब आप एक ग्रुप वॉयस कॉल प्राप्त करते हैं, तो आने वाली व्हाट्सएप ग्रुप वॉयस कॉल स्क्रीन पार्टिसिपेंट्स को कॉल पर दिखाएगी, और लिस्ट में पहला कांटेक्ट उस पार्टिसिपेंट्स का होगा जिसने आपको जोड़ा हुआ है।

    कैसे करें ग्रुप कॉल

    जिस ग्रुप को आप वॉयस कॉल करना चाहते हैं, उसे ओपन कर लें।

    अगर आपके ग्रुप में 32 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स हैं तो आप ग्रुप कॉल ऑप्शन पर टैप करें।

    यदि 32 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स हैं, तो आप वॉयस कॉल पर क्लिक करके अपने डिसिशन की पुष्टि करें। कॉल करने पर उत्तर देने वाले पहले सात लोग कॉल में शामिल हो सकते हैं, और केवल समूह के सदस्य ही इसमें भाग ले पाएंगे।

    आप उन कॉन्टेक्ट्स को अलग से भी सेलेक्ट कर सकते हैं जिन्हें आप कॉल में जोड़ना चाहते हैं। 

    जानकारी के मुताबिक इस फीचर को बहुत जल्द ही रोलआउट किया जाएगा।

  • ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स अभी अपनाए यह रूल्स

    तकनीकी:- आज के समय मे टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्राड के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्राड लोग इतनी सफाई से कर रहे हैं कि किसी को भनक तक नहीं लगती है और उसके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। यह लोग सिर्फ आपके अकाउंट पर डाका नहीं डालते बल्कि यह आपके डेटा को अपने सर्चिंग के साथ चोरी करते रहते हैं। 

    आज के समय मे आपको वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थान जितनी मजबूती के साथ खड़े हैं उतनी ही मजबूती के साथ ऑनलाइन हैकर्स भी आपको ठगने के लिए मार्केट में अपने पैर जमाए खड़े हैं। अब इन हैकर्स से अपने डेटा को बचाना लोगो के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। लेकिन अब आप कुछ बेसिक टिप्स को फॉलो करके इस डेटा चोरी से बच सकते हैं। 

     मजबूत पासवर्ड:- 

    अगर आप ऑनलाइन डेटा चोरी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने डेटा के प्रोटेक्शन के लिए मजबूत पासवर्ड रखने की आवश्यकता है। अगर आपको अनोखा पासवर्ड याद रखने में समस्या हो तो आप बड़ा पासवर्ड इस्तेमाल करें। अगर आप पासवर्ड मजबूत रखते हैं तो आपका डेटा अधिक सुरक्षित रहता है और लोग इसे आसानी से नहीं तोड़ सकता है। 

    सॉफ्टवेयर:- 

    आपको अपना डिवाइस अप टू डेट रखना चाहिए। आपके मोबाइल फोन का सॉफ्टवेयर अपडेटेट होने के साथ-साथ जो ऐप्स आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी अपडेट होनी चाहिए। ऐप्स को लगातार सुरक्षात्मक दृष्टि से मजबूत किया जाता है। ताकि वह किसी भी तरह से साइबर अटैक का मुकाबला कर सकें। आप ऐप्स को ऑटो अपडेट पर भी लगा सकते हैं।

    एंटी वायरस का करें यूज;- 

    अपने फोन या सिस्टम को वायरस से बचाकर रखे। यह वायरस आपके द्वारा सर्च की गई साइटों या इंटरनेट से डाउनलोड की गई फाइल से आता है। इनसे बचने के लिए आपको अपने फोन में एक एंटी वायरस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके रखना चाहिए। इसके अलावा आप अपने वित्तीय लेनदेन के लिए बाहरी डिवाइस का इस्तेमाल बिलकुल न करें। 

    फ्राड से रहे सावधान:-

    आज के समय मे हर वेबसाइट का कॉपी राइट मौजूद है। लोगो को कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें जिस भी वेबसाइट पर जाना है वह उनका यूआरएल और वेबसाइट लिंक सर्च करने। किसी भी यूज लेस लिंक को क्लिक करने से बचे ओर अगर उसको क्लिक किया है तो उसके साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

  • महिलाएं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करती हैं पति के बारे में ये, सुनकर चौंक गया हर आदमी

     

    डेस्क। इंटरनेट के इस युग में लोग किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल का ही सहारा लेते हैं। पर इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि गूगल हर बार सही जानकारी देता भही है या नहीं। लोग इतने आलसी हो चुके हैं कि बस टाइम पास करने के लिए कुछ भी सर्च करने लगते हैं। इसी कड़ी मब महिलाओं के द्वारा गूगल पर किए गए सर्च को लेकर एक रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए।

    वैसे सर्च इंजन के रूप में सबसे ज्यादा गूगल (Google) का उपयोग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा महिलाएं गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च (Most search on Google) कर रहीं हैं?

    हाल ही कि एक स्टडी में चौकाने वाली बात सामने आईं हैं  जिसे सुनने के बाद आप भी चौक जाएंगे। शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा ढूंढतीं है कि पति को मुट्ठी में कैसे रखें?(How to control husband?)

    रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा महिलाएं (Married Women) ये सर्च करती हैं कि उनके पति को क्या पसंद हैं, उन्हें खुश कैसे रखा जाए। इसके साथ ही महिलाएं सर्च इंजन में जाकर पति को मुट्ठी में कैसे रखा जाए, उन्हें जोरू का गुलाम (Joru Ka Gulam) कैसे बनाया जाए या पति को अपने पल्लू में कैसे बंधे ये भी सर्च करतीं हैं।

    इस रिपोर्ट में यह भी था कि शादी के बाद महिलाएं अपने ससुराल से संबंधित सवाल भी सर्च करती हैं कि कैसे वो अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को खुश रख सकती हैं। यदि कोई चीज खाने में पसंद हैं तो उसे बनाने के तरीके। साथ ही शादीशुदा महिलाएं बच्चों और प्रेग्नेंसी से संबंधित भी कई सवाल पूछती हैं।

    इसी के साथ कुछ महिलाएं शादी के बाद गूगल से अपने कैरियर व बिजनेस (Business) को लेकर भी कई सवाल पूछती हैं। जैसे वो सर्च करती हैं कि किस तरह का बिजनेस उनके लिए अच्छा होगा, जिससे वह परिवार और बिजनेस को एक साथ मैनेज पर पाएं। 

    स्वास्थ्य से जुड़े सवाल

    महिलाएं अपनी Health को लेकर भी काफी चिंतित रहती हैं। वे स्वास्थ्य संबंधित जानकारीयों को भी गूगल पर सर्च करती हैं। इसके साथ ही होम रेमिडीज से जुड़े सर्च भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

  • Gmail इस्तेमाल करने से पहले जाने उसके बेहतरीन फीचर्स

    Technology:- आज के समय में लोग ई मेल सर्विस का लुफ्त उठाने के लिए Gmail का उपयोग करते हैं। हमने अक्सर देखा है कि पूरा Gmail inbox मैसेज से भरा रहता है और हम काफी परेशान रहते हैं कि हम अपना इम्पोर्टेंट मैसेज कैसे पढ़े। लेकिन अगर आप Gmail का यूज थोडी स्मार्टनेस के साथ करते हैं तो यह आपको इस तरह की समस्याओं से बचाता है और आपको इस तरह की झंझट भरी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ स्पेशल टिप्स जो आपके Gmail यूज का आसान बनाएगी। 

    Gmail टेम्पलेट सेट करे;-

    जब हम लोग Gmail का यूज करते हैं तो हम अक्सर अपना अकाउंट क्रिएट करते हैं और डायरेक्ट Gmail का यूज शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर हम एक जैसी जानकारी के लिए एक टेम्पलेट सेट कर लेते हैं तो इससे आपका समय बच सकता है और आप एक जैसी जानकारी एक साथ एक ही टेम्पलेट से कई लोगो को भेज सकते हैं। इसके लिए हैंडी टेम्पलेट बनाया जाता है। 
    टैम्पलेट सेट करने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा और टैम्पलेट लिंक खोजना होगा। इसमे बाद आप टैम्पलेट सेशन पर स्क्रॉल करते हुए आ सकते हैं और एक नया टैम्पलेट क्रिएट कर सकते हैं। गूगल ने जानकारी दी है कि आप एक बार अपना रिप्लाई कंपोज कर इसे टेम्पलेट के तौर पर सेव कर सकते हैं। बाद में इसी टेम्पलेट को ओपन कर फिर से भेज सकते हैं। 

    मेल को करें अनसेंड:- 

    कभी कभी आपका मेल किसी गलत इंसान को चला जाता है और फिर आप सोचते हैं कि आप काश आप व्हाट्सएप की तरह मेल को डिलीट एवरीवन कर कसते। तो अब आप अपने मेल को अंडों कर सकते हैं और कैमिसिल पीरियड को तय कर सकते हैं।

    अनरीड मेल को रखे एक जगह:- 

    कई बार हमारे Gmail पर अनेको मैसेज आते हैं जिसके कारण हम इम्पोर्टेंट मैसेज को पढ़ना भूल जाते हैं और बाद में हमारा इम्पोर्टेंट मैसेज इस भीड़ में कही गुम हो जाता है और हम परेशान होने लगते हैं कि अब हम सारे Unread मैसेज को एक जगह कैसे देखे। इसके लिए आपको बस सर्च ऑप्शन में जाना होता है और वहां से आपको Unread ऑप्शन टाइप करके सर्च करना होता है। सर्च के बाद आपके सामने सभी Unread मैसेज खुलकर आ जाते हैं।

    लेबल्स के बारे मे जाने:-

    जब हम मेल करते हैं तो उसमें हमने अक्सर देखा है की एक ऑप्शन लेबल्स का होता है। लेकिन हम इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन वास्तव में लेबल्स आपके मैसेज को मैनेज करते हैं और उसे ऑर्गेनाइज करते हैं। अब अलग अलग मैसेज के लिए अलग अलग तरीके के लेबल्स का उपयोग कर कसते है।

    Use Layout:- 

    Gmail के पास ढेर सारे layout ऑप्शन है। अब अपने मैसेज की प्रियॉरिटी के मुताबिक layout का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने सबसे अर्जेंट मैसेज सबसे पहले देखना चाहते हैं तो आप उस तरह का लेआउट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए क्विक सेटिंग में जाना होगा और अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

  • WhatsApp Users के लिए बहुत बड़ा अपडेट, अब सीधा ये कर सकते हो Hide

    डेस्क। सोशल मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक और दमदार फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति से अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन स्टेटस और अबाउट हाईड कर पाएंगे।

    यह सुविधा पिछले कुछ समय से बीटा वर्जन में पहले से ही उपलब्ध थी। पर अब वॉट्सऐप ने घोषणा की है कि अब वह इसे सभी iOS और Android यूजर्स के लिए रोल आउट करने वाला  है।

    अब तक यूजर्स को सेटिंग्स में तीन प्राइवेसी ऑप्शन Everyone, My Contacts और Nobody दिए गए थे।

    अब आपको My contacts except नाम का एक अतिरिक्त ऑप्शन भी दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर, यूजर्स को उन स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट्स को चुनना होगा जिनसे वे अपनी डिटेल हाईड करना चाहते हैं। बता दें कि अगर अब कोई यूजर्स अपने Last Seen को कॉन्टैक्ट्स से छिपाने का ऑप्शन सेलेक्ट करता है, तो अब वह उसका लास्ट सीन, स्टेटस आदि नहीं देख पाएंगे।

    बता दें कि इस ऑप्शन को अकाउंट सेटिंग में प्राइवेसी सेक्शन से एक्सेस किया जा सकेगा। 

    इसके इस्तेमाल से अब आप अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और अबाउट डिटेल को विशेष व्यक्ति से छिपाने में सक्षम होंगे। 

    आपको बस वॉट्सऐप खोल कर सेटिंग पर जाना है फिर अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको प्राइवेसी पर जाना होगा। यहां आपको अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किन लोगों से अपनी डिटेल छिपानी है इसका ऑप्शन मिलेगा। आप आसानी से इसका यूज़ कर सकते हैं।

  • Instagram पर अब पता चल जाएगी लड़कियों की असली उम्र, जानिए कैसे

    डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram अपने नए वेरिफिकेशन मेथर्ड्स की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें फॉलोअर्स से आपकी उम्र पूछना और यहां तक ​​​​कि एआई का उपयोग करना भी शामिल होने वाला है। यह फीचर एक वीडियो सेल्फी के माध्यम से आपकी उम्र का अनुमान लगाएगा।

    यह फीचर ये सुनिश्चित करने के लिए लाया जा रहा है कि इंस्टाग्राम यूजर कम से कम 13 वर्ष के होने चाहिए। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि किशोर और वयस्क अपने आयु वर्ग के लिए सही अनुभव में हैं।’

    आपको बताएगा उम्र

    “सोशल वाउचिंग” सिस्टम के लिए, इंस्टाग्राम यूजर के तीन मैन्युअल फॉलोअर्स से उनकी उम्र की पुष्टि करने को भी कहता है। जानकारी के अनुसार अनुरोध का जवाब देने के लिए उन अनुयायियों की आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए और उनके पास तीन दिन का समय भी होना चाहिए। यूजर इस समय भी आईडी कार्ड की तस्वीरों के साथ अपनी उम्र की पुष्टि कर सकते हैं।

    कैसे होगा इनरोल

    AI भाग के लिए आपको एक वीडियो सेल्फी लेनी होती है। जिसे Instagram फिर Yoti नाम की एक कंपनी के साथ शेयर करता है। इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है, ‘योती की तकनीक आपके चेहरे की विशेषताओं के आधार पर आपकी उम्र का अनुमान लगाती है और उसे शेयर करती है। 

    यह प्रणाली विवादास्पद नजर आ रही है। यूजर वैसे भी अपने डेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर व्यापक रूप से अविश्वास करते हैं। उसके ऊपर, योती की आयु पहचान एआई में आपके लिंग, आयु सीमा और त्वचा के रंग के आधार पर त्रुटियां होना संभव है।

    Yoti की प्रणाली पहले से ही यूके और जर्मन सरकारों द्वारा “सैकड़ों हजारों” चित्रों पर प्रशिक्षित होने के बाद उम्र का पता लगाने के लिए उपयोग की जाती रही है। लेकिन इसमें कुछ खामियां भी रहीं हैं। जैसे एक बार एक शख्स की उम्र 25 साल बताई गई है पर जब उसने अपना चश्मा उतार दिया तो यह चार साल कम बताने लगता है।

    इंस्टाग्राम का कहना है कि इसका उद्देश्य कई चीज़ों पर पाबंदी लगाने का है जैसे किशोरों को फेसबुक डेटिंग तक पहुंचने से रोकना, किशोरों को मैसेजिंग करने से रोकना आदि।

  • अब महंगी मिलेगी मोटरसाइकिल और स्कूटी, जाने कारण

    बाजार:- इस समय महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। लोग महंगाई से पसीना पसीना हो गए हैं। आय दिन उनके दैनिक जीवन से जुड़ी किसी न किसी चीज के दाम में आया उछाल उन्हें चिंतित करता है। कभी गैस के बढ़े दाम आम आदमी की टेंशन बढाते है तो कभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम उनको परेशान करके रख देते हैं। 

    वही अब इस महंगाई के दौर में दोपहिया वाहन बनाने वाली कम्पनी ने उन्हें टेंशन में डाल दिया है। क्योंकि दो पहिया वाहन की लोकप्रिय कम्पनी हीरो मोटर्स ने अपने वाहनों की एक्स शोरूम कीमत में इजाफा किया है। जो 1 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। 
    कम्पनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में अब 3000 रुपये तक का इजाफा देंखने को मिलेगा। यानी 1 जुलाई से जो भी दो पहिया वाहन खरीदेगा उसे उसके लिए पहले की कीमत से 3 हजार रुपये अधिक का भुगतान करना होगा।