Category: tech-news

  • Amazon पर अब खरीदने से पहले पहनकर चेक करने का फीचर लॉन्च

     

    डेस्क। ऑनलाइन कपड़े या जूते आदि खरीदना अब बहुत ही कॉमन हो चुका है। अब तो लोग महंगी से महंगी चीज़े भी ऑनलाइन मंगवा लेते हैं। पर कई बार कपड़े या जूते लेते समय फिटनेस की झिझक रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अमेज़न वर्चुअल ट्राय-ऑन शूज फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर में अब आपको जूते खरीदने से पहले जूतों को आजमाने का मौका दिया जाएगा।

    यह फीचर यूजर्स को यह जांचने का मौका देगा कि जूतें आपके पैरों में कैसे दिखेंगे। यह फीचर आपको अपने घर से चलते-फिरते या बिना किसी दुकान पर जाएं, जूतों ट्राय करके देखना का अवसर देगा। अभी के लिए Amazon Virtual Try-On Shoes फीचर केवल US और कनाडा में ही उपलब्ध होगा।

    कैसे करें इस फीचर का यूज़

    यूजर अमेजन ऐप पर जाकर फिर प्रोडक्ट इमेज के नीचे वर्चुअल ट्राय-ऑन बटन पर टैप करेंगे। जिसके बाद आप मोबाइल डिवाइस कैमरे को अपने पैरों पर ले जाएं जिसके बाद आप देख सकेंगे कि जूते आपके पैरों पर कैसे दिखेंगे। आप जूते को अपने पैरों में अलग-अलग एंगल से भी देख सकेंगे। 

    इसके अलावा इस फीचर में आप जूते के रंग को बदलते हुए भी या बदल-बदल कर भी देख सकेंगे। 

    अमेजन फैशन के अध्यक्ष मुगे एर्डिरिक डोगन ने जानकारी दी है कि अमेजन फैशन का लक्ष्य अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन अनुभव बनाने का है, जो फैशन के लिए ऑनलाइन खरीदारी को आसान और कस्टमर्स के लिए इंटरेस्टिंग और इंटरैक्टिव बनाने का है। उन्होंने कहा कि हम जूतों के लिए वर्चुअल ट्राई-ऑन पेश करके उत्साहित हैं। यह फीचर ग्राहको को अपनी सुविधानुसार, जहां भी हों, उन ब्रांडों से हजारों स्टाइल्स को आजमाने का अवसर देता हैं जिन्हें वे जानते हैं और पसंद भी करते हैं। यह प्रोडक्ट को प्रदर्शित करने का एक नया तरीका भी देगा और खरीदारों के लिए उनके स्टाइल्स की खरीदारी को आसान और अधिक इंटरैक्टिव बना देगा।

  • टेलीग्राम पर अब फाइल्स शेयर करने के लिए लेना होगा प्रीमियम

     

    डेस्क। टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आने की तैयारी में है। आने वाले इस फीचर का नाम टेलीग्राम प्रीमियम होने वाला है। बता दें कि कंपनी के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने इसकी जानकारी दी है ड्यूरोव ने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया है कि जो यूजर टेलीग्राम प्रीमियम का ऑप्शन चुनेंगे उन्हें चैट, मीडिया और फाइल अपलोड करने के लिए आम यूज़र्स के मुकाबले में हायर लिमिट दी जाएगी।

    टेलीग्राम प्रीमियम इस महीने के लास्ट तक इस सुविधा को उतार सकता है। अभी इसकी कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    बता दें कि बीते दिनों मैसेजिंग टूल सिग्नल के साथ टेलीग्राम ने अपने सबसे बड़े कंपटीटर वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी सामने आने के बाद अपने यूजर्स में ग्रोथ देखी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार टेलीग्राम के अभी 500 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं साथ ही यह दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में से एक है।

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेलीग्राम के सभी मौजूदा फीचर्स फ्री होंगे और आने वाले सालों में कई और नए फ्री फीचर्स भी शामिल किए जाने की तैयारी है। बता दें कि फ्री यूजर्स प्रीमियम यूजर्स के भेजे गए डॉक्युमेंट्स, रिएक्शन और स्टिकर देख सकेंगे पर प्रीमियम फाइल्स को केवल प्रीमियम यूज़र्स की एक्सेस कर सकेंगे। 

    कंपनी रेवेन्यू को हासिल करने के लिए ऐप को कई उपडेट्स देने की तैयारी में है। कंपनी इसे और भी यूजर फ्रेंडली बनना चाहती है। 

    टेलीग्राम जल्द ही अपने पेड वर्जन को लॉन्च करने के लिए ऐप की टैगलाइन को भी बदल रहा है। इस नए डेटा स्ट्रिंग्स में एक नई टैगलाइन शामिल है “टेलीग्राम चैट और मीडिया के लिए फ्री अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है” जानकारी से यह भी पता चलता है कि कंपनी का विज्ञापन देने का भी प्लान है यानी कंपनी अपनी ग्रोथ के लिए खुद को विज्ञापित करने की तैयारी में है। 

  • एक बार की चार्जिंग के बाद 140 किलोमीटर चलता है ओकिनावा का ये जबरदस्त स्कूटर

     

     

    डेस्क। टू व्हीलर सेक्टर में अब पेट्रोल वाले स्कूटर और बाइक की तरह ही इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की रेंज में भी बड़ा इजाफा हुआ है। ओस रेंज में आपको आपको कम बजट से लेकर हाई रेंज तक के इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मिल देखने को मिलते हैं।

    इसी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की मार्केट की लंबी रेंज में आज हम बात करेंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर ओकिनावा आई प्रेज प्लस की; जो अपनी कीमत और दबर्दस्त डिजाइन के लिए काफी पसंद किया जाता है।

    ओकिनावा आई प्रेज प्लस की बैटरी और पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 3.3 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक इन्सर्ट किया है जो इसको पहले ही खास बना देता है। इस बैटरी पैक के साथ कंपनी ने 2500 वाट पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा है जो कि बीएलडीसी तकनीक पर बेस्ड है।

    स्कूटर के बैटरी पैक की चार्जिंग को लेकर कंपनी दावा करती है कि नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। ओकिनावा आई प्रेज प्लस की रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 139 किलोमीटर तक का एवरेज देता है। 

    ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन इन्सर्ट किया हुआ है।

    स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डीआरएलएस, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, फ्यूल गॉज, नेविगेशन, जियो फेसिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप जैसे कुछ अन्य प्रमुख फीचर मौजूद हैं।

    ओकिनावा आई प्रेज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.06 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। 

  • स्मार्टफोन कभी नहीं होगा हैंग, इस तरह करो अपने फोन की केअर

     

    डेस्क। आप जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो वो काफी फास्ट चलता है, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ-साथ स्मार्टफोन काफी ज्यादा हैंग होने लगता है, जिस कारण से हमें कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

    कभी कभी तो यह इतना ज्यादा हैंग होने लगता है कि हम फोन कॉल को रिसीव भी नहीं पाते हैं। साथ ही कई बार फोटो क्लिक करते टाइम, गेम खेलते टाइम भी फोन हैंग होने से कई समस्याएं होने लगती हैं। इस हैंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज इससे निजाद पाने के लिए कुछ बढ़िया टिप्स शेयर करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं-

    Tips to get rid of smartphone hanging

     

    फालतू ऐप्स को न करें इंस्टॉल

    सबसे पहले फ़ोन के स्टोरेज को मेनटेन करें। यदि आपने भी अपने स्मार्टफोन में कई ऐसे ऐप इंस्टॉल कर रखे हैं जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उनको अन इंस्टॉल कर दीजिए क्योंकि ऐसे ऐप्स से फोन का प्रोसेसर स्लो डाउन हो जाता है जिसके कारण स्मार्टफोन हैंग होना लग जाता है। 

    स्टोरेज को फ्री रखें

    आपने अपने फोन में बहुत सारा डाटा जमा कर रखा है जैसे बड़े-बड़े वीडियो, ऑडियो, फोटो या अन्य मीडिया फाइल्स तो उनको अभी डिलीट करें या फिर अगर आपके पास कोई एक्सटर्नल स्टोरेज है तो उसमें उसे ट्रांसफर कर दें। ज्यादा फाइल्स होने के कारण भी फोन हैंग होना शुरू हो जाता है।

    नियमित रूप से स्पाइवेयर या वायरस की जाँच करें

    आपके स्मार्टफोन में स्पाइवेयर या वायरस है तो भी आपका फोन हैंग होने लगेगा। और यब डाटा चोरी की संभावना को भी बढ़ा देता है इसलिए स्पाइवेयर और वायरस को चेक करवाएं और एंटीवायरस (Anti Virus) करना न भूले।

    Lite ऐप्स को यूज करें

    आपने कई ऐप्स को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर रखें हैं और आप उनको हटाना भी नहीं चाहते हैं, तो आप इन ऐप्स की जगह Lite वर्जन को यूज़ कर सकते हैं। आज प्लेस्टोरे पर Facebook, Instagram और Twitter जैसे ऐप्स के Lite वर्जन उपलब्ध हैं।

    फोन को कैसे करें रिस्टोर

    इससे आपका फोन एकदम पहले जैसा चलने लगेगा। बस अपने फ़ोन को पूरी तरह से रिस्टोर कर दें। अगर आप अपने फोन को पूरी तरह से रिस्टोर करते हैं तो यह एकदम वैसा ही परफॉर्म करेगा जैसा आपके खरीदने के समय में था। पर रिस्टोर करने से पहले अपनी फाइलों का बैकअप जरूर ले लें।

    इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। इसका रिजल्ट आपको जरूर अच्छा ही मिलेगा। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि जो भी इस समस्या से जूझ रहा हो उसको निजाद मिल सके। 

  • कॉम्पटीशन के दौर में थकी Internet Explorer कल बन करेगी अपनी 27 साल की सेवाएं

    तकनीकी:- माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी 27 साल से चल रही इंटरनेट एक्स्प्लोरर की सेवाओं को बन्द करने का मन बना लिया है और कल यानी 15 जून को इंटरनेट एक्स्प्लोरर की सेवाओं को बन्द कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें Microsoft 365 ने 17 अगस्त 2021 को इंटरनेट एक्स्प्लोरर के लिए सपोर्ट बंद कर दिया। वहीं माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ने IE के लिए 30 नवंबर 2020 को सपोर्ट देना बंद कर दिया था वही अब यह अपनी सेवाओं को पूर्णतः बन्द करने की तैयारी में है।

    जानकारी के लिए बता दें इंटरनेट एक्स्प्लोरर को माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार 1995 मे लॉन्च किया था और लोगो को इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे खरीदना पड़ता था। लेकिन कुछ समय बाद इसका वर्जन फ्री डाउनलोड और इन-सर्विस पैक के रूप में एवलेबल कर दिया गया था । मूल उपकरण निर्माता (Original Equipment Manufacturer) विंडोज 95 और विंडोज बाद के सर्विस रिलीज वर्जन में शामिल थे। अगर हम साल 2003 की करें तो इस समय मे ब्राउज़र का उपयोग 95 फीसदीं होने लगा था और इंटरनेट एक्स्प्लोरर अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधा दे रहा था लेकिन जब मार्केट में गूगल की दस्तक हुई तो कही न कही इसके इस्तेमाल की रफ्तार कम हुई और इससे इसका मार्केट भी काफी प्रभावित हुआ था। 
    जब मार्केट में बढ़ते कम्पटीशन के बीच माइक्रोसॉफ्ट के इस ब्राउजर ने संघर्ष नहीं कर पाया तो कम्पनी ने इंटरनेट एक्सप्लोरर के लिए नए फीचर डेवलपमेंट को 2016 में नए ब्राउजर माइक्रोसॉफ्ट एज के आने के बाद बंद कर दिया गया था। वही अब कल 15 जून से माइक्रोसॉफ्ट 
    माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी 18 साल से चल रही।इंटरनेट एक्स्प्लोरर की सेवाओं को बन्द कर देगी। सूत्रों का कहना के की माइक्रोसॉफ्ट ने मार्केट में कई अन्य प्रोडक्ट्स को न्यू डिजाइन करने का फैसला किया है। अब Windows 11, माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) को जल्द ही नए फीचर मिलने वाले हैं।

  • क्या आप जानते हैं? Google पर ये चीज़े सर्च करने पर हो सकती है जेल

     

    डेस्क। आप हर दिन गूगल (Google) पर ढ़ेंरों चीजें सर्च करते होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो गूगल पर सर्च करना प्रतिबंधित है? और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    आप अगर इसे सर्च करेंगे तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। आईटी एक्ट के तहत गूगल (Google) ने भारत में कई चीजों को प्रतिबंधित कर रखा है। 

     

    छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार

    क्या आप जानते हैं? कि किसी भी छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार से जुड़ी पीड़िता के नाम और उसकी फोटो को शेयर करना गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से किसी भी छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़िता का नाम और उसकी फोटो को उजागर करना गैरकानूनी करार दिया गया है।

     सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के अनुसार ‘कोई भी व्यक्ति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया आदि किसी भी प्लेटफॉर्म पर छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़िता की पहचान साझा नहीं कर सकता। ऐसे में भूलकर भी सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़िता के नाम और फोटो को ना शेयर करें, नहीं तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी

    भारत सरकार चाइल्ड पोर्न को लेकर काफी सख्त नज़र आ रही है। इसके बावजूद अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्न सर्च को करते हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करना एक क्राइम है। पास्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 में चाइल्ड पोर्न देखने और शेयर करने को कानूनन अपराध करार दिया गया है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के लिए न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान भी रखा गया है।

    फिल्म पाइरेसी से जुड़ा मामला

    रिलीज होने से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी फिल्म को लीक करना या फिर फिल्म को डाउनलोड करना अपराध करार दिया गया है। खुद पीएम मोदी सरकार में यूनियन कैबिनेट ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 में संशोधन को मंजूर कर लिया है। कैबिनेट के नए फैसलों में फिल्म पाइरेसी को अब एक गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। और ऐसा करने पर कम से कम 3 साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी देना होगा। जो सिनेमाघरों में फिल्म की रिकॉर्डिंग करते हैं या ऐसी रिकॉर्डिंग का कारोबार करते हैं उसे भी गैरकानूनी बताया गया है।

    गर्भपात से जुड़ी जानकारी

    गूगल पर गर्भपात करने के तरीके गलती से भी ना सर्च मत करना। बिना डॉक्टर की इजाजत के गर्भपात करने को गैरकानूनी माना गया है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से गर्भपात कराने की मांग की गई है। ऐसे में ऑनलाइन सर्च करके गर्भपात की विधि ना ढ़ूढ़ें, वर्ना आपको सर्च करके जेल भेज दिया जाएगा।

    फेक सॉफ्टवेयर

    गूगल पर फेक सॉफ्टवेयर और ऐप को सर्च करना पूर्णता प्रतिबंधित है। कई बार गूगल पर फिशिंग या फर्जी ऐप्स और सॉफ्टवेयर भी मौजूद होते हैं। जिसे यूजर्स डाउनलोड कर लेते हैं, और इससे आपके डिवाइस को नुकसान पहुँचता है। ऐसी स्थिति में गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से ही वेरिफाइएड ऐप को डाउनलोड करें।

  • स्लो इंटरनेट से परेशान, अब अपने मोबाइल को ही बनाओ राउटर

     

    डेस्क। फ़ास्ट इंटरनेट आज के समय की जरूरत बन चुका है। कई ऐसे टास्क है जो बिना फ़ास्ट इंटरनेट के पूरे नहीं किये जा सकते। आज के समय मे केवल इंटरनेट होना काफी नही बल्कि फास्ट इंटरनेट (Fast Internet) की जरूरत होती है।  अगर आप भी इंटरनेट की कम स्पीड से परेशान हैं, तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप स्लो इंटरनेट की समस्या से निजाद पा सकेंगे। इस समय का हल आपके समार्टफोन में ही छुपा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन को भी राउटर बना सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही तेज इंटरनेट का एक्सपीरिएंस ले पाएंगे। बता दें कि यूजर्स ब्लूटूथ टेथरिंग या यूएसबी टेथरिंग का भी इस्तेमाल करते हैं। पर हम आपको वायरलेस आपका खुद का राउटर बनाना बताएंगे। 

    जानिए तरीका

    बता दें कि स्मार्टफोन को राउटर की तरह इस्तेमाल करने के लिए फोन में ही इन-बिल्ट फीचर मौजूद रहता है। हालांकि लोग इसे परिचित नहीं होते। एंड्रायड यूजर्स आसानी से अपने स्मार्टफोन पर वाई-फाई नेटवर्क बना कर राऊटर का आनंद उठा सकते हैं। नेटवर्क बनाने से पहले मोबाइल इंटरनेट का ऑन होना बेहद जरूरी होता है।

    स्टेप वाइज जानिए पूरा प्रोसेस

    सबसे पहले अपने एंड्रायड फोन की सेटिंग ओपेन करने के बाद> Network & internet > Hotspot & tethering के ऑप्शन पर जाएं।

    इसके बाद Portable hotspot के विकल्प को चुनें।

    On पर टैप करें और मैसेज को कंफर्म कर दें। 

    Configure hotspot पर जाकर नेटवर्क का नाम (SSID) सेट कर दें। अब यहां आप कोई भी नाम अपनी पसंद का लिख सकते हैं।

    इसके बाद सिक्योरिटी लेवल को चुनें – इनमें WPA2 PSK सिक्युरिटी को ही सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है। 

    अब एक नया पासवर्ड सेट करें।

    अब Save पर टैप करें।

    एप्पल यूजर्स क्या करें

    आईफोन और आईपैड यूजर्स भी मोबाइल हॉटस्पॉट फीचर का इस्तेमाल करके फोन को राउटर में बदल सकते हैं। 

    सबसे फोन की सेटिंग्स ओपेन कर लें। 

    अब Personal Hotspot पर जाएं।

    फिर Allow Others to Join को इनेबल कर दें। 

    इसके बाद Bluetooth is Off का मैसेज दिखेगा। यहां अपने मुताबिक Turn on Bluetooth या Wi-Fi and USB Only के ऑप्शन में से सेलेक्ट कर लें।

    अब Wifi Password पर जाकर नया पासवर्ड क्रिएट करें।

    सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका आईफोन वायरलेस हॉटस्पॉट (एक मोबाइल राउटर) में बदल जाएगा।

    अब आसानी से आप कोई भी डिवाइस स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इंटरनेट चला सकते हैं। यकीन मानिए ये आपको अच्छी कनेक्टिविटी देगा।

  • कल से बंद हो जाएगी Google की ये बड़ी सेवा

     

    डेस्क। Google को केवल सर्च के लिए नहीं और भी कई टास्क के लिए यूज़ किया जाता है। इसी कड़ी में बता दें कि Google यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि Google अपनी एक सेवा को पूर्ण रूप से समाप्त करने जा रहा है। 

    बता दें Google ने अपनी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा गूगल टॉक हैंगआउट को बंद करने की घोषणा कर दी है। यह जानकारी एंड्रॉयड पुलिस रिपोर्ट में साझा की गई है। कंपनी द्वारा इस सर्विस को 2005 में शुरू किया गया था। 

    इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि GTalk काफी समय से ठप था, और कुछ साल पहले 2017 में यूज़र्स को सलाह दी गई थी कि वह गूगल हैंगआउट में शिफ्ट कर जाएं। पर इस मैसेजिंग ऐप को थर्ड-पार्टी ऐप के ज़रिए Pidgin और Gajim जैसी सर्विस पर एक्सेस किया जा रहा था इसी कारण से सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए 16 जून 2022 को इस सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

    बता दें कि गूगल ने GoogleTalks को 2005 में लॉन्च किया था उस समय इसकी सीधी टक्कर स्काइप और MSN के साथ हुई थी। कंपनी ने इसमें वॉइस और वीडियो कॉल फीचर पेश किया था। यह कुछ दिनों तक पॉपुलर रही, लेकिन उसके बाद 2017 में लोगों को गूगल हैंगआउट पर शिफ्ट होने की सलाह देने के बाद से ही यह दरकिनार हो गई।

    वहीं साल 2020 में, Google Hangouts को Google चैट के रूप में पेश करने के बाद, Hangouts को Google चैट फॉर वर्कस्पेस के साथ इसको बदल दिया गया था।

    16 जून के बाद अगर आप इस सर्विस में साइन इन करने की कोशिश करते हैं तो आपको Error दिखाई देगी।

  • WhatsApp का ये फीचर क्या कर देगा Android यूज़र्स को iOS में फ्लिप करने पर मजबूर

     

    डेस्क। कई बार Android यूजर्स iPhone में स्विच करना चाह रहे होते हैं। पर WhatsApp चैट ट्रांसफर ना होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। उनलोगों के लिए अब एक अच्छी खबर आई है। क्योंकि WhatsApp और Apple ने मैसेजिंग ऐप डेटा को Android से iOS पर पोर्ट करने की सुविधा दे दी है। हाल में ही कंपनी ने इसकी घोषणा की है।

    यह सुविधा पहले WhatsApp बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध कराई गई है। इस हफ्ते में सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को जारी करने की तैयारी है। पिछले साल गूगल और वॉट्सऐप ने इसकी घोषणा की थी कि यूजर्स चैट्स को iOS से Android पर ट्रांसफर कर पाएंगे।

    इसी कड़ी में अब यूजर्स Android से iOS पर वॉट्सऐप चैट्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पहले मेटा (पहले फेसबुक) के CEO मार्क जकरबर्ग ने इसको लेकर एक फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने यह बताया है कि इस नए फीचर से Android से iOS पर वॉट्सऐप चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो को स्विच करने की सहूलियत यूज़र्स को दी जाएगी।

    हालांकि, ये फीचर फिलहाल केवल बीटा वर्जन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। पर आगामी एक हफ्ते के भीतर इसे सब के लिए जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस फीचर का यूज करने के लिए आपके Android फोन का वर्जन 5 या उससे अधिक का होना चाहिए। वहीं वॉट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन 2.22.7.74 से अधिक की अनिवार्यता होगी। 

    अगर फ़ोन की बात करें तो आपका आईफोन iOS 15.5 या उससे अधिक के वर्जन का होना चाहिए और WhatsApp iOS वर्जन 2.22.10.70 या उससे अधिक का हो। 

    कैसे करें Android से iPhone में WhatsApp की Chat Transfer 

    आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में Move to iOS ऐप को डाउनलोड करना है। अब आपको इस ऐप को ओपन करने के बाद ऑन स्क्रीन प्रांप्ट फॉलो करना होगा। इसके बाद आपको आईफोन की स्क्रीन पर एक कोड दिखाया जाएगा। 

    अब Continue पर क्लिक कर के ऑन स्क्रीन प्रांप्ट को फॉलो करें। Transfer Data स्क्रीन पर वॉट्सऐप को सेलेक्ट करें, इसके बाद एंड्रॉयड फोन में स्टार्ट पर क्लिक कर दें। डेटा ट्रासंफर होने तक के लिए इंतजार करें। डेटा ट्रांसफर होते ही आपका एकाउंट एंड्रॉयड फोन से अपने आप साइन आउट हो जाएगा। 

    इसके बाद Next पर क्लिक कर के Move to iOS ऐप पर चले जाएं। अब ऐप स्टोर से लेटेस्ट वॉट्सऐप डाउनलोड करें। इसमें आपको पुराने डिवाइस वाला फोन नंबर देकर लॉगिन करना होगा। प्रांप्ट आने पर स्टार्ट पर और प्रोसेस को पूरा करें। प्रोसेस पूरा होते ही आपका चैट ट्रांसफर होकर ओपन हो जाएगा।

  • WhatsApp पर मिल रही फ्री में बियर, पर लेने की सोचना भी मत

     

    डेस्क। वैसे तो दुनियाभर में प्रसिद्ध सोशल मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप में कई फीचर्स हैं जो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहते हैं।भारत मे लगभग हर समार्टफोन यूजर इसका उपयोग करते हैं।  

    वॉट्सएप इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है कि बीते कुछ सालों से यहां स्कैम और फ्रॉड के कई मामले सामने आएं हैं। इसके साथ ही, अब वॉट्सएप पर एक और नया स्कैम (WhatsApp New Scam) देखने को मिला है जिसमें फादर डे (Father’s Day) के नाम पर यूजर्स से फिशिंग घोटाला किया जा रहा है। 

    वॉट्सएप पर यूजर्स को फ्री में बियर देने का वादा किया जाता है। इसके तहत यूजर्स आसानी से फंस जाते हैं जिन्हें बियर पीने का शौक होता है और वो फ्री में मिलने वाली बियर को किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहेंगे। बता दें कि एक मैसेज वॉट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कॉन्टेस्ट के जरिए विनर यूजर्स को फ्री बीयर देने का दावा किया जाता रहा है।

    वॉट्सएप पर फादर्स डे पर फिशिंग घोटाले के तहत मासूम लोगों को फंसाया जा रहा है। मैसेज में Heineken Beer Father’s Day Contest 2022 के विनर्स को बीयर से भरे 5,000 कूलर फ्री में देने का वादा किया जाता है। 

    इसके मैसेज में लिखा है कि”आपके पिता के लिए बीयर से भरे 5 हजार कूलर” दिया जा रहा है। बता दें  अगर आपके पास भी इस तरह का कोई ऐसा मैसेज आए तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।  

    वहीं वॉट्सएप के इस स्कैम को लेकर Heineken का कहना है कि Father’s Day Contest 2022 ट्विटर का एक स्कैम हो सकता है। कंपनी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक घोटाला है जिससे उसे उजागर करने के लिए धन्यवाद भी कहा और लोगों से इससे सतर्क रहने की अपील भी की।