Category: tech-news

  • केवल 1500 की कीमत में बिक रहा ब्रांड न्यू AC

     

    डेस्क। भारत में गर्मी का पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पारा 45 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। अब बिना पंखे, कूलर और AC के गुजरा करना मुश्किल हो गया है। पर अगर आप छोटे से घर में या परिवार से दूर अकेले रहते हैं। तो यकीनन ही आप AC में इन्वेस्ट नहीं करना चाहेंगे। पर कई बार आप लेना चाह रहें होंगे पर बजट के कारण खरीदने से कतरा रहें हैं। 

    अगर आप अकेले रह रहें हैं और गर्मी से बचने के लिए कोई पोर्टेबल कूलर या AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई पोर्टेबल AC मौजूद हैं। जिसके लिए न आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और न इंस्टॉलेशन जैसी बड़ी समस्याएं। हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक ऐसे ही एयर कंडीशनर के बारे में बताएंगे जो आकार में बहुत ही छोटा है और आप इसे आसानी से उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं। 

    यह एक सस्ता और टेबल AC है। आप इसे कहीं भी रख सकते हैं और आराम से इसकी जगह भी जब चाहें बदल सकते हैं। ऑफिस का काम करते समय या फिर टेबल बैठ कर काम करते हुए, सोते समय बेड के पास या टीवी देखते हुए, जहां चाहे जब चाहें ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। बता दें कि इसको USB केबल के जरिए चलाया जा सकता है। साथ ही इस पोर्टेबल AC में आपको मीडियम या हाई करने का ऑप्शन भी मिलता हैं। 

    इसकी कूलिंग रेज में काफी अच्छी बताई गई है। कंपनी दावा करती है कि इसे कमरे में कहीं भी फिट कर दीजिये कुछ ही मिनटों में ये पूरे कमर को ठंडा कर देगा। 

    यह मार्केट में आसानी से अवेलेबल है। पर अगर आप इसको ऑनलाइन परचेज करना चाहते हैं, तो अमेजन पर इसे 829 रुपये में खरीदा सकते हैं। ऑफ़लाइन मार्किट में अलग-अलग कंपनियों के पोर्टेबल AC आपको 800 से 1500 रुपये मिल जाएंगे।

  • लोन में होने वाली दिक्कतों का समाधान करेगा Jan Samarth Portal

     

    डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) की शुरुआत कई विशेष कारणों और लोगों की सहूलियतों को बढ़ाने के लिए की हैं। इस एक पोर्टल पर आप कई सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही यह पोर्टल कर्जदाताओं और कर्ज लेने वालों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ने वाले लिंक की तरह भी काम करेगा। इस तरह की सुविधा देने वाला यह पहला पोर्टल होगा। 

    बता दें कि इस पोर्टल के जरिए लोग बिना किसी झंझट लोन से जुड़ी जरूरी जानकारीयों को पा सकते हैं। साथ ही जरूरी डाक्यूमेंट्स,  टाइम आदि डिटेल भी ले सकेंगे। 

    यह पोर्टल पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन की एक कड़ी होगा। सरकार इस पोर्टल के जरिए कर्ज लेने के इच्छुक आम नागरिकों को एक मंच प्रदान करेगी। आप कह सकते हैं लोगों को लोन में आसानी के लिए यह पोर्टल लोगों को समर्थन प्रदान करेगा। इस पोर्टल पर सरकार 125 से अधिक लोन दाताओं को एक साथ में जोड़ेगी। 

    जन समर्थ पोर्टल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी?

    Jan Samarth Portal एक डिजिटल पोर्टल है जिसपर 13 क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाएं की जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति आसान तरीके से अपनी एलिजिबिलिटी की जांच भी कर पाएंगे। अगर कर्ज लेने का इच्छुक व्यक्ति, लोन का पात्र है तो वो पोर्टल पर अप्लाई भी कर सकेगा। इसके साथ कोई भी आवेदक, अप्लाई करने के बाद अपने लोन के स्टेटस की जानकारी भी ऑनलाइन ही ले पाएगा।

    कैसे करें आवेदन?

    वैसे तो इस पोर्टल पर लोन के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं जैसे एजुकेशन लोन, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर लोन, बिजनेस एक्टिविटी लोन और लिवलीहुड लोन। हर लोन की कैटेगरी में कई योजनाएं भी लिस्ट की गई हैं। लाभार्थी जिस कैटेगरी के तहत लोन लेना चाहें उसके लिए पहले अपनी एलिजिबिलिटी की जांच करें। फिर उसे इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब दे। इन जवाबों के जरिए लाभार्थी की योग्यता की भी जांच की जाएगी। इसके बाद अगर आप लोन के लिए पात्र हैं तो उन्हें ऑनलाइन ही मंजूर कर लिया जाएगा। 

    ये डॉक्युमेंट्स जरूरी?

    लोन लेने के लिए कई जरूरी डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है। क्योंकि बिना पूरी जांच के कोई आपको कर्ज नहीं देगा। इन डॉक्यूमेंट्स में वोटर आईडी कार्ड, पैन, बैंक स्टेटमेंट, आधार नंबर जैसी चीजे प्रमुख हैं। बिना इन डॉक्युमनेंट को  दिए आप लोन नहीं ले सकेंगे।

    आवेदन का स्टेटस कैसे देखें

    जन समर्थ पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है। लेकिन उसे लोन मिलेगा या नहीं ये बात एलिजिबिलिटी के आधार पर तय की जाएगी। अगर आप लोन के लिए पात्र होंगे तो लोन मिल जाएगा। इस पोर्टल पर स्टेटस देखने की सुविधा भी दी गई है। आप ऑनलाइन ही देख पाएंगे कि आपका लोन कौन से चरण में है। आवेदक को रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स भरकर साइन-इन करना होगा और इस स्टेटस को जानने के लिए डैशबोर्ड पर माई एप्लीकेशन पर टैब करके आप अपना स्टेटस देख पाएंगे।

  • सोशल मीडिया पर लगेगी लगाम, भारत सरकार ने बनाया अपील पैनल

    Technology:- तकनीकी क्रांति के बाद आज के समय मे सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला माध्यम सोशल मीडिया बना हुआ है। यह लोगो को जोड़ने व उनके विचारों भवनाओ को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। वही अब केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया व इंटरनेट से जुड़ी शिकायतो को दर्ज करने के लिए एक अपील पैनल बनाने की घोषणा की है। 

    सूत्रों का कहना है कि जो भी इस पैनल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवाएगा उसकी समस्या का निदान इस पैनल के जरिए किया जाएगा। इस पैनल के पास सोशल मीडिया के फैसलों को बदलने का अधिकार होगा। इसके माध्यम से बड़ी तकनीकी कंपनियों के कारण पैदा दरारों और कमजोरियों को दूर की जा सकेंगी।
    जानकारी के लिए बता दें इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2021 के सूचना तकनीक नियमों में संशोधन की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी कर संशोधन को मध्य जून तक लोगों की आपत्तियों के लिए जारी किया जाएगा। इस ड्राफ्ट के माध्यम से अगले 30 दिनो तक लोग सुझाव दे सकते है। मंत्रालय ने इस विषय की जानकारी देते हुए कहा कि लोगो की इंटरनेट पर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए 25 फरवरी, 2021 को आईटी नियम अधिसूचित किए थे।
    25 फरवरी 2021 को आईटी नियम अधिसूचना द्वारा बताया गया की इनके तहत 50 लाख से अधिक उपभोक्ता वाली सोशल मीडिया कंपनी को भारत निवासी शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी व मुख्य कंप्लायंस अधिकारी नियुक्त करना अनिवार्य है। भारत डिजिटल विभाग ने कहा है कि आज भारत मे तकनीकी का उपयोग बढ़ गया है लोग भारी संख्या में सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं वही अब सोशल मीडिया व्यक्ति के नीतिगत नियमों को काफी आहत करता है जिसके कारण उसको लेकर काफी शिकायतें दर्ज हुई है। वही अब भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर नुकेल कसने के लिए अपील पैनल बनाया है और यह निर्देश दिए हैं कि पैनल पर दर्ज शिकायतों पर 30 दिन के भीतर कार्यवाही होगी।

  • With Digital Infrastructure, Dubai Set to Become A Hub For Software Programming Professionals

    The new Dubai’s emphasis is on creating a knowledge-based economy. Towards this end, it has ushered in many reforms including issuance of long-term visas to attract global talent. The Golden Visa scheme, in fact, has become a hit with many tech-savvy youngsters who aspire to become entrepreneurs. So, what attracts them to Dubai?  ‘Digital Infrastructure’ is the simple answer.

    The tech-savvy youngsters, no doubt, are keenly watching the evolution of Dubai as a knowledge-based economy and the emirate’s efforts to create infrastructure to augment the process. Recent intervention by Dubai Chamber of Digital Economy to enhance digital business infrastructure is one such initiative that ignites their enthusiasm.

    “We recently formed four new committees as part of this strategy. The new strategy for the next 2 years will cement our position as a global leader in the digital economy. It will also open up hundreds of exciting business opportunities,” says H.E. Omar Sultan Al Olama, the UAE Minister of State for Artificial Intelligence, Digital Economy and Remote Work Applications.

    The goal, says Al Olama, is to transform Dubai as a preferred market for foreign digital investments and top global talent. “We have several initiatives and plans in the pipeline,” the Minister says, refusing to go into the details. All that he would say is that the new strategy is just preparatory work to attract 300 digital startups to the emirate in the next two years.

    To compliment the hard infrastructure it has on ground, Dubai has also been strengthening its soft infrastructure through a series of progressive and forward-looking measures starting from issuing long-term visas, allowing 100% ownership to four-and-a-half-day workweek aligning the country’s work schedule more in line with the Western nations.

    Dubai Chamber of Digital Economy is also in the process proposing further improvements and changes to the existing laws and policies to ensure the growth of the digital economy and enhance the emirate’s digital business infrastructure. “We want to improve our business environment further to attract global digital firms.  So, we are planning an international conference,” the Minister informs.

    President and CEO, Dubai Chamber of Commerce and Industry, Hamad Buamim says, Dubai is determined to pursue excellence. Dubai 10X, for instance, is one such initiative that aims to place the emirate’s government entities 10 years ahead of the rest of the world, across sectors, according to Buamim.

    “The initiative covers a wide range of projects including Digital Silk Road which leverages blockchain technology to simplify global trade. With such initiatives, we have been able to see drastic improvement in our performance on global competitiveness indices,” adds Buamim who believes that Dubai’s infrastructure sector is poised for further growth in the days to come.

    The recent announcement of Dubai Maritime City (DMC), DP World’s purpose-built maritime hub at a cost of AED 140 million to enhance the efficiency of the logistics sector is one project that highlights how Dubai is consistently investing to embolden its infrastructure. “Innovation, constant development and excellence are the key pillars of Dubai Maritime City,” confirms Group Chairman and CEO, DP World,  Sultan Ahmed Bin Sulayem.

    Recalling that the UAE’s push for artificial intelligence (AI) has been in the works for over 20 years, Al Olama meanwhile enthuses that the country is gaining fast in the journey to become the global AI leader.  We want global talent, he says , pointing to the “Projects of the 50” which aims to bring in 100 coders and programmers every single day for the next 365 days.

    “Each of these coders can contribute to established companies or create their own companies and grow and become CEOs,” adds Al Olama.  The UAE, according to him, has over 30,000 programming-related experts and is determined to bring more.  That explains why youngsters with entrepreneurial dreams are excited about exploring opportunities in Dubai.

    Disclaimer: This article is a part of featured content series on Business in Dubai

     

  • Amazon लेकर आया है 25000 जितने तक का मौका

     

    डेस्क। देश की जानीमानी E-commerce साइट AMAZON पर अब आपके लिए पैसे जितने का बंफर आफर आया है। बता दें कि Amazon ने डेली ऐप क्विज़ का एडिशन शुरू किया है। Amazon आज अपने Quiz में अमेज़न पे बैलेंस पर 05,000 रुपये तक जीतने का जबरदस्त मौका दे कर रहा है।

    यह क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर भी मौजूद है। बता दें कि डेली क्विज़ का राउंड हर दिन सुबह 8 बजे शुरू कर दिया जाता है और रात 12 बजे तक जारी रहता है। इस Amazon क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स से जुड़े 5 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इसमें पूछे गए हर प्रश्न में चार ऑप्शन दिए जाते हैं आपको बस सही वाला टिक करना होगा।

    कैसे करें इस क्विज में प्रतिभाग-

    अगर आपके फोन में Amazon App नहीं है तो क्विज़ खेलने के लिए सबसे पहले इसे डाउनलोड करें।

    इसके बाद ऐप में साइन इन कर लें।

    अब होम स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें. जहां सबसे नीचे आपको ‘Amazon Quiz’ का बैनर दिखेगा उसपर टैप करें। अब आप पूछे गए सवालों के जवाब देकर जीतिए बंफर प्राइज।

    Q1- बांग्लादेश ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला एकदिवसीय मैच जीता है, यह मैच किस स्थल पर हुआ?

    उत्तर – सुपरस्पोर्ट पार्क

    Q2 – फिल्म ’83’ में, ताहिर राज भसीन ने किस प्रसिद्ध क्रिकेटर के किरदार को निभाया था?

    उत्तर – सुनील गावस्कर

    Q3 – Novavax Inc की COVID-19 वैक्सीन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किस ब्रांड नाम के तहत निर्मित और विपणन की जाती है?

    उत्तर – कोवोवैक्स

    Q4 – मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में चरित्र का नाम बताएं

    उत्तर – ग्रोट

    Q5 – यह जानवर किस जीनस का है? बताइये

    उत्तर – Cervus

  • Loan App के जाल में फसीं लड़की, कांटेक्ट वालो को एजेंट ने भेजीं न्यूड तस्वीरें

     

    डेस्क। Loan App का जाल देश काफी खतरनाक हो गया है। इसके अपने आप को इतना मजबूत बना लिया है कि इसमें एक बार अगर कोई फस जाए तो निकल ही नहीं पाता। बता दे कि लोन ऐप मासूमों को अपने चंगुल में फसाते है। इससे जुड़ी कई घटनाएं हररोज सामने आ रही हैं। लोग अपनी जरूरत के लिए लोन तो ले लेते हैं लेकिन जागरूकता न होने के कारण उन्हें इसका खामियाजा चुकाना पड़ता है।

    इन लोन ऐप्स का ब्याज इतना अधिक होता है कि एक महीने में ही लोन का अमाउंट 10 गुना तक बढ़ जाता है। साथ ही अगर लोन वापस करने में देरी होने पर रिकवरी एजेंट लोगों को परेशान करने लगते हैं। 

    मुम्बई से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रिकवरी एजेंट ने उसकी मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीर को उसके कॉन्टेक्ट के लोगों को भेज दिया। 

    मुंबई की 22 साल की लड़की ने क्रेडिटलोन (KreditLoan) ऐप से 5 हजार रुपए लिए थे। जबकि उसे केवल 3 हजार रुपये ही मिले थे। फिर एक सप्ताह के अंदर ही उसे लोन चुकाने के लिए धमकी भरे फोन आने लगे। लड़की को आपत्तिजनक मैसेज भी आया करते थे। कुछ दिनों के बाद ऐप से लोन लेने के बाद वसूली के लिए रिकवरी एजेंट्स ने लड़की की मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरें उसके कॉन्टैक्ट में मौजूद लोगों को भेजना शुरू कर दिया। साथ ही लड़की को 14 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे गए। अब महिला ने इस मामले में एक FIR दर्ज कराई है। अब पुलिसवालों का कहना है कि ये ऐप चीन से डेवलप हुए हैं। आगे की जांच जारी है।

    लोन ऐप्स पर होने वाले फ्रॉड से ऐसे बचें

    किसी भी लोन ऐप पर बिना जांच के अपना KYC अपडेट ना करें।

    बिना जानकारी के किसी भी लोन ऐप से लोन ना लें

    बैंकों से लोन लेना ही सबसे सुरक्षित होता है।

    फ्रॉड की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

    गूगल हटाएगा ये 15 लोन एप्स

    लोन इंडिया, कैश लोन, कैश एडवांस, कोष, यश कैश, हैंडी लोन, रूपीज लैंड, मैजिक लोन, क्रेडिट किंग, मोबाइल कैश, अल्फा लोन्स, स्पीड लोन, अलेक्जेड्रिया लोन, कोको, जेनकॉइन नाम के ऍप्स पर गूगल करवाई के चलते उन्हें बंद करने जा रहा है।

  • AC की वजह से बिल आ रहा ज्यादा, इस डिवाइज से कम होगी बिजली की खपत

    डेस्क। देश में इस समय भीषण हीटवेव चल रही है और गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इतनी गर्मी से लोग बिलबिला उठे है। देश के ज्यादातर लोग AC का उपयोग करते है ताकि उनको इससे राहत मिल सके।

    पर AC जहां महीने भर राहत प्रदान करती है वहीं दूसरी तरफ महीने के अंत में जब बिल आता है तो जेब हल्की होने के साथ ही लोगों के दिमाग का पारा हाई हो जाता है। अगर आप भी AC का उपयोग करते है और भारी बिल से परेशान है तो हम आपकों एक बेहतरीन तरीका बताएंगे। जिसके उपयोग से आपका बिल भी कम आएगा और आप गर्मी में आराम से AC की हवा भी खा सकेंगे।  

    कैसें करें कम एसी का बिल (How to reduce AC bill)

    एसी का बिल कम करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप पॉवर सेविंग डिवाइस (Power Saving device) का प्रयोग करें। इस पावर सेविंग डिवाइस को ना केवल आप AC में बल्कि दूसरे डिवाइस के साथ भी यूज कर सकते हैं। ये डिवाइस पॉवर लॉस को कम कर देते है और बिजली की खपत भी जिससे कम होती है। यह पुराने डिवाइस को इस्तेमाल करते समय काफी कारगर साबित होता है।0

    वैसे तो मार्केट में विभिन्न प्रकार के डिवाइस मिलते है जिनका वॉट भी अलग अलग होता है। ऐसे में अगर आपके पास 1 टन का एसी है तो आपको 4KW का डिवाइस लगाना चाहिए जबकि 1.5 टन एसी के लिए 5KW डिवाइस का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा। 

    इन पॉवर सेविंग डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट-अमेज़न या ऑफलाइन मार्किट से खरीद सकते है। इसकी कीमत आमतौर पर 499 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की होती है। इसे आप अपनी जरुरत और सहूलियत के हिसाब से खरीद सकते है।

  • सतर्क हो जाइए! कहीं आपने तो खुले नहीं छोड़े हैं हैकर्स के लिए दरवाजे

     

    डेस्क। क्या आप भी Smartphone का इस्तेमाल करते हैं। और आपकी सभी जानकारी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड्स, प्राइवेट पिक्चर्स आदि सभी चीज़े फ़ोन में ही सेव हैं। तो आपको इस समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि जानकारी के मुताबिक 35% Android स्मार्टफोन को जल्द ही सुरक्षा पैच प्राप्त नहीं होंगे। पैच न होने के कारण फ़ोन हैकर्स की पकड़ में होंगे। 

    ऐसा इस लिए है क्योंकि कई स्मार्टफोन्स Google के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन को इंस्टॉल करने में असमर्थ दिख रहें हैं।  प्रसिद्ध एंटीवायरस बिटडेफेंडर ने Android स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी कर लोगों को चेताया है। 

    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन अभी भी एंड्रॉइड के सालों पुराने वर्जन पर ही चलते हैं। सुरक्षा पैच से वंचित, ये पुराने वर्जन हैकर्स के पसंदीदा गेटवे बने है। और हमेशा ही निशाने पर रहते हैं। बहुत से उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो सुरक्षा पैच के महत्व को नजरअंदाज करते हैं और निर्माता द्वारा अप्रचलित घोषित किए जाने के वर्षों बाद भी कमजोर डिवाइस का ही उपयोग करना जारी रखते हैं। खुद के डिवाइस को अपग्रेड न करने के कारण वो आगे कई बड़ी समस्याओं में फसते जाते हैं।

    बिटडेफेंडर ने हाल के बयान में कहा है कि, ‘हम अभी भी एक दशक पुराने जारी किए गए एंड्रॉइड के वर्जन चलाने वाले उपकरणों को ढूंढ सकते हैं, और वे आपके विचार से कहीं अधिक लोकप्रिय भी हैं।’ अपने दावों को सही साबित करने के लिए, कंपनी ने उन स्मार्टफ़ोन की भी जांच की है जो बिटडेफ़ेंडर ऐप का उपयोग करते हैं।

    जारी की गई जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसे उपकरण हैं जो Android 12 या Android 11 में आज तक अपग्रेड नहीं हुए हैं। अब तक केवल 36.47% स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 में अपडेट हुए हैं। साथ ही बता दें कि 29.15% उपकरणों पर Android 11 ही चल रहा है। बता दें कि Android 10 अभी भी 15.03% उपकरणों से लैस है।

    दुनिया भर में उपयोग में आने वाले 35% Android स्मार्टफोन को सुरक्षा पैच नहीं मिलेंगे, जिससे हैकर्स के लिए दरवाजे खुले हैं। ऐसे में साइबर हमला आप पर भी हो सकता है इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

  • WhatsApp पर आ गया नया फीचर, डू नॉट डिस्टर्ब मोड में करेगा जबरदस्त काम

     

    डेस्क।  व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए लगातार कोई न कोई नया फीचर लेकर आता रहता है। बीते कई दिनों से यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स लॉन्च किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में कंपनी एक नया फीचर व्हाट्सएप पर लाने की तैयारी में है। 

    इस नए फीचर में यूजर्स को मिस्ड कॉल के बारे में बताने की शुरुआत की गई है। जानकारी के अनुसार शुरुआत में यह फीचर iOS पर बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके बाद सही ही रोलआउट होने के बाद कंपनी इसे बाकी यूजर्स के लिए भी पेश कर सकती है। यह मिस्ड कॉल अलर्ट तब काम करेगा जब बिजनेस अकाउंट के यूजर ने डू नॉट डिस्टर्ब फीचर को एक्टिवेट कर रखा होगा।

    व्हाट्सएप के इस नए फीचर को WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया है। WABetaInfo के मुताबिक, “व्हाट्सएप अब एक नई सुविधा शुरू कर रहा है जो यूजर्स को यह समझने में मदद करेंगी कि उन्होंने कॉल क्यों मिस कर दी। अभी इस फीचर का सपोर्ट iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा के लिए मिलेगा और यह डू नॉट डिस्टर्ब मोड के एक्टिव होने पर ही काम करेगा।

    WABetaInfo के अनुसार“जब आपको व्हाट्सएप पर कोई कॉल करे और डू नॉट डिस्टर्ब मोड इनेबल होने की वजह से आपके फ़ोन के सभी नोटिफिकेशन बंद हों, जिसके बाद कॉल हिस्ट्री में एक नया लेबल दिखाई देगा। यह बताएगा कि आपने कॉल को मिस कर दिया है। 

    क्या आप जानते हैं कि आपको कौन कॉल कर रहा है यह जानकारी व्हाट्सएप के साथ साझा नहीं की जाती है, इसलिए इसे केवल ऐप के लोकल डेटाबेस में ही स्टोर किया जाता है। साथ ही बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में कम से कम आईओएस 15 का सपोर्ट होना चाहिए। 

  • ट्रांजेक्शन करते समय अब वैरिफाई करें नाम और ये डिटेल्स, कभी गलत एकाउंट में नहीं ट्रांसफर होंगे पैसे

     

    डेस्क। जब भी हम किसी के बैंक अकाउंट (Bank Account) में पैसे भेजते हैं तो हमेशा ही दोनों लोगों को यह डर बना रहता है कि सभी डिटेल्स सही है कि नहीं। कहीं कोई गलती न हो जाए, किसी गलत व्यक्ति को पैसे न ट्रांसफर हो जाए। कई बार ऐसा हो भी जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिससे आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। 

    हम आपको वो तरीका बताएंगे जिससे आप आसानी से वेरिफाई कर सकते हैं कि जिस अकाउंट में आप पैसे भेज रहे हैं वो सही है या नहीं। इसमें एक अच्छी बात ये भी है कि इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होता। 

    इसके लिए सबसे पहले आपको UPI बेस्ड ऐप BHIM की मदद लेनी होगी। बता दें कि BHIM ऐप के जरिए आप बैंक अकाउंट या UPI ID पर आसानी से पैसे की ट्रांसफर कर सकते हैं। यह आपको अकाउंट होल्डर की सारी डिटेल्स जानने की सुविधा प्रदान करता है। 

    आज हम आपको BHIM के जरिए बैंक अकाउंट नंबर को वेरिफाई करने का पूरा तरीका स्टेप बाई स्टेप बताएंगे। तो सबसे पहले अगर आपके मोबाइल में BHIM ऐप नहीं है तो इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

    अब इसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें। फिर आपको ऐप का होम स्क्रीन पर मौजूद सेंड आइकन पर जाना होगा। आप देखेंगे की इसमें A/C+IFSC का भी ऑप्शन मिलेगा। पहले आपको उस अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा जिसे आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं। 

    आप टैक्सट बॉक्स में लिखकर भी पैसे भेजने के लिए  बैंक अकाउंट को सरलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप बैंक ब्रांच और IFSC कोड डाल दें। अब आपको बेनिफिशियरी अकाउंट नेम में कुछ नहीं भरना। इसके बाद अकाउंट नंबर को रिफिल करें और इसे कन्फर्म कर दें। 

    इसके बाद आपको ग्रीन टिक बॉक्स दिखेगा। जिसके बाद आप वेरिफाई बटन पर जाकर अकाउंट होल्डर का नाम देख पाएंगे। कई केस में प्राइवेसी की वजह से पूरा नाम नहीं बताया जाता है पर तब भी आपको कुछ डिटेल्स प्रोवाइड की जाएंगी। अब BHIM ऐप से ट्रांजैक्शन करिए या वेरीफाई कर के आप दूसरे एकाउंट से भी पेमेंट कर सकते हैं।