Category: tech-news

  • गूगल पर कभी मत सर्च करना 3 चीजो को नहीं तो उम्र गुजरेगी जेल में

    तकनीकी:- गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है जिसका उपयोग आज पूरे विश्व मे हर कोई करता है कोई भी ऐसा नहीं है जो इसके उपयोग से बचा है। वही गूगल ने अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने फीचर्स में खूब अपडेट किए हैं और उसके उपयोग को सरल बना दिया है। 

    इसका उपयोग कोई भी पढ़ा लिया या अनपढ़ व्यक्ति आसानी से कर सकता है वही यह अनेको भाषाओं ने अपने यूजर्स को उनकी जरूरतों की सामग्री मुहैया करवाता है जो की इसकी लोकप्रियता को बढाने का सबसे बड़ा कारण है। 
    गूगल के बेहतरीन फीचर्स के चलते हम सब गूगल से लिखकर बोलकर कुछ भी सर्च करते हैं और उसे पढ़ते व देखते है लेकिन गूगल पर कुछ चीजों को सर्च करना आपको काफी महंगा पड़ सकता है और आपके एक सर्च के कारण आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। 

    तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। 

    बम बनाने की विधि:-

    गूगल पर कभी भी किसी को बम बनाने की विधि के बारे में नहीं सर्च करना चाहिए। क्योंकि यह एक खतरनाक कीवर्ड है जब आप इसे सर्च करते हैं तो आप शक के दायरे में होते हैं और सुरक्षा एजेंसियों की नजर आप पर आ जाती है जिसके चलते आपसे पूंछताछ के साथ साथ जेल भी हो सकती है।

    चाइल्ड पोर्न:- 

    भारत मे चाइल्ड पोर्न को लेकर काफी सख्त कानून है इसके लिए सरकार ने कई नियम बनाए हैं वही अगर आप चाइल्ड पोर्न के बारे में सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।

    गर्भपात:-

    भारत मे गर्भपात करवाना क़ानूनी तौर पर अपराध माना जाता है और अगर आप इंटरनेट पर गर्भपात के बारे में सर्च करते हैं तो आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • Baal Aadhaar Card में अगर हुई ये गलती तो होगी बड़ी दिक्कत

    Baal Aadhaar Card UIDAI:  बड़े अक्सर अपना आधार कार्ड बनवाते समय गलती कर देते है तो अगर बात करें बच्चो की तो क्या ही कहना। अक्सर मां-बाप लापरवाही में बच्चों के आधार कार्ड में भी गड़बड़ी कर देते हैं। आज के दौर में आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Document) में आता है। भारत में लगभग हर जगह आधार कार्ड का आवश्यकता पड़ती है।

    आधार कार्ड (Aadhaar Card) अब बच्चों के लिए भी काफी जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। अस्पताल हो या बैंक, यहां तक अब कुछ स्कूल भी बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड को इम्पोर्टेन्ट आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट के रूप में लेते हैं। इसकी बढ़ती उपयोगिता के कारण ही अब आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने बच्चों का भी आधार कार्ड (Aadhaar Card For Minors) बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। बता दें कि अब जन्म से लेकर 5 साल के बच्चे तक का नीला आधार कार्ड बनता है।

    जैसा की आप जानते हैं, नर्सरी एडमिशन के लिए भी कई स्कूल आधार कार्ड की डिमांड करते हैं।  ऐसे में बच्चे जन्म के बाद आधार कार्ड बनवाना बेहद जरूरी हो गया है। बच्चों का नीला आधार कार्ड बनवाते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वर्ना बाद में आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

    बाल आधार बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल (Baal Aadhaar Card UIDAI Important measure)-

    बता दें, UIDAI बच्चों के लिए जो आधार कार्ड जारी करता है उसे नीला आधार कार्ड या बाल आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है।

    आधार कार्ड में बच्चे का नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और फोटो की होती है। इसके साथ ही बच्चे के आधार कार्ड को माता पिता के आधार कार्ड से लिंक भी कर दिया जाता है। ताकि बच्चें के खो जाने पर या किसी कैजुअलिटी के होने पर माता पिता की डिटेल निकली जा सकें। 

    जानकारी के मुताबित बच्चे के नीले आधार कार्ड को 5 साल से लेकर 15 साल के बीच में अपडेट भी कराना होता है। इसे अपडेट करते समय बच्चे की आंखों के रेटिना स्कैन की जानकारी और हाथों की फिंगरप्रिंट की जानकारी अपडेट नहीं कराने की स्थिति में इस आधार कार्ड को इनएक्टिव भी कर दिया जाता है।

    बता दें कि बच्चों की बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर के पास किसी भी नजदीकी आधार केंद्र या CSC में जाकर जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। जानकारी अपडेट करने के लिए आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का आईडी कार्ड का इस्तेमाल करना होता है।

  • संभल जाओ! वर्ना WhatsApp से धोना पड़ जाएगा हाथ

     

    डेस्क। अगर आप किसी समय व्यक्ति से मैसेंजिंग ऐप्स के बारे में पूछेगे जिसको टेक की ज्यादा जानकारी न हो तो आप पाएंगे कि WhatsApp ही एक मात्र सहूलियत भरा मैसेंजिंग ऐप है। पर इस समय WhatsApp पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बीते दिनों WhatsApp पर हो रही हैकिंग के कई मामले सामने आएं हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि हैकर्स किस प्रकार से इसका उपयोग करते हैं। 

    अगर आपके पास में इंटरनेट स्पीड से जुड़ी कोई कॉल आए तो सावधान हो जाइयेगा। हैकर्स ने व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। अगर आप WhatsApp पर हैकर्स द्वारा भेजे गए मैसेज पर क्लिक भी करते हो तो आपका फ़ोन हैक हो जाएगा। 

    क्या है पूरा माजरा

    इन दिनों हैकिंग के केस बढ़ें है आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका एकाउंट हैक हो जाएगा। ऐसे में अब लोगों के व्हाट्सएप तक हैक होने लगे है। इसका पहला मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सामने आया है। हैकर्स टेलीकॉम कंपनी एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों को अपने झांसे में ले रहें हैं। इसमें KGMU के दो सीनियर डॉक्टर और एक फैकल्टी मेंबर का व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक किया गया है। व्हाट्सएप हैक करने के बाद हैकर्स ने उनको कॉन्टैक्ट्स को मैसेज कर पैसे भेजने के लिए कहा। 

    जानकारी के अनुसार, आपको हैकर्स का कॉल आएगा तो वह आपको *6710 अंकों का नंबर या 40510 अंकों का नंबर डायल करने के लिए कहेंगे। झांसे में आकर अगर आपने वह नंबर डायल कर दिया तो आपका व्हाट्सएप कुछ समय में ही आपके फोन से लॉगआउट होकर हैकर्स के पास ओन हो जाएगा। 

    इसके बाद हैकर्स अपने नंबर पर कॉल फॉरवर्ड कर लेते हैं और पके व्हाट्सएप नंबर से लॉगिन करके कॉल के जरिए OTP भी पता कर लेते इस तरह से हैकर्स आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर फ्रॉड करते है। और आपके परिचितों से भी पैसे पे करने को बोलते हैं। 

    कैसे रखें खुद को सुरक्षित

    इसका शिकार होने से बचने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका केवल यह है कि आप अनजान नंबरों से आने वाली कॉलों को नज़रअंदाज करें। साथ ही बिना किसी जानकारी के अपने फोन में आए ओटीपी को किसी भी व्यक्ति के साथ साझा ना करें।

  • फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग ने इतनी बात कहकर दिया अपने पद से इस्तीफा

    Technology:- दुनिया के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की पैरेंट्स कम्पनी मेटा की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ( COO) शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह पिछले 14 सालों से फेसबुक के साथ जुड़ी हुई थी लेकिन आज इन्होंने अपने इस्तीफे के साथ फेसबुक से अपना नाता खत्म कर दिया है। इनके इस्तीफे के बाद जेवियर ओलिवन फेसबुक मेटा के नए सीओओ बनाए जाएंगे।

    जानकारी के लिए बता दें फेसबुक की सीईओ शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक से जुड़ने से पूर्व गूगल में काम किया था। इन्होंने 2008 में फेसबुक को जॉइन किया और फेसबुक को पब्लिक एप बनाने के लिए यह चार साल पहले ही सोशल मीडिया पर जुडी थी। लेकिन आज इन्होंने फेसबुक को अलविदा कह दिया है और पब्लिक के सामने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने आखिर क्यों फेसबुक का दामन छोड़ा है। 
    इन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा की अनके इस्तीफे के बाद अब जेवियर ओलिवन मेटा के नए सीओओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने आगे कहा जब 2008 में मैने यह जॉब ज्‍वाइन की थी, मुझे उम्‍मीद थी कि मेरा रोल 5 साल के लिए होगा. लेकिन, अब 14 साल बाद मेरी लाइफ का नया चैप्‍टर लिखने का समय है.” उन्‍होंने कहा कि उन्होंने आगे चलकर समाज के लिए परोपकारी कार्य करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है।

  • Facebook Alert! क्या इस वीडियो में आप है?

     

    डेस्क। क्या आप भी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) पर एक्टिव रहते हैं। एक्स्प्लोर करने के लिए आप भी घंटो तक फेसबुक पर स्क्रॉल करते हैं। तो जरा संभल जाईये क्योंकि फेसबुक मैसेंजर पर बहुत बड़ा सकैम (Facebook messenger hack) इन दिनों देखने को मिल रहा है। मैसेंजर चलाने वालों के पास एक मैसेज आएगा जिसमे ये लिखा हो कि, ‘क्या इस वीडियो में आप हैं?’ 

    इस मैसेज के साथ एक URL भी अटैच्ड है। इसके साथ पूछा गया है कि क्या इस वीडियो में आप हैं?  जिसे देखने के बाद लोग अक्सर इसपर क्लिक कर देते हैं। क्लिक करने के बाद एक पेज खुलता है जिसमें आपको फेसबुक लॉगिन आईडी और पासवर्ड टाइप भरना (facebook login) होता है। अक्सर लोग उत्सुकता वश जल्दबाजी में सभी डिटेल्स भर देते हैं। बता दें इसके बाद कोई वीडियो नहीं दिखता उल्टा आप ठगों के जाल में फंस जाते हैं और आपका अकाउंट हैक हो जाता (Facebook Account Hack) है। होता ये है कि आप बिना कुछ सोचे अपना फेसबुक खुद ही हैकर्स के लिए ओपन कर देते हैं। 

    हैक करने के बाद करते हैं ठगी

    एक बार जब ठगों को आपके अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है तो वह आपकी फोटो का मिसयूज करके आपको ब्लैकमेल (Online Blackmail) करने में जुट जाते हैं।  सबसे पहले वो आपकी आईडी से आपकी पहचान यूज करते हुए आपके दोस्तों और परिवार वालों से इमरजेंसी का बहाना बनाकर हेल्प के नाम पर पैसे ट्रांसफर (Online Money Transfer) करने को बोलते हैं। इसके साथ ही वो आपको अकाउंट लौटाने के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं। 

    कैसे करें अपनी सुरक्षा (How to secure your social media account)

    इस ठगी से बचने के लिए कोई सिक्युरिटी लॉक नही है बस आपको जागरूक और सतर्क होने की जरूरत है। आपके पास अगर ऐसा कोई मैसेज आता है तो उसे नजर अंदाज कर दें और उसके खिलाफ रिपोर्ट (Report on facebook) भी कर दें। साथ ही अगर फेसबुक पर आप कोई भी ऐसी गतिविधि दिखे जो आपने नहीं की है तो फौरन अपने एफबी पासवर्ड (Change FB password) को बदल दें।

  • Snapchat पर आ रहा कमाल का फीचर, यूज जानकर आप भी मचाइये धमाल

    डेस्क। Snapchat पर मिलने वाली सहूलियतो की बात करें तो इसपर फीचर्स की एक विशाल लिस्ट है। Snapchat अब इस लिस्ट में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी में है। इस फीचर को “शेयर्ड स्टोरीज” नाम दिया गया है।

    बता दें कि यह फीचर शेयर्ड स्टोरीज फीचर पहले से उपलब्ध “कस्टम स्टोरीज” फीचर का सुधरा हुआ रूप होगा। इस नए फीचर में आप स्नैपचैटर्स स्टोरी बना सकते हैं और अपने दोस्तों को अपनी स्टोरी को ऐड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 

    स्नैपचैट शेयर्ड स्टोरीज आपके दोस्तों को अपने दोस्तों को आमंत्रित करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। जानकारी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को साझा की गईं मोमेंट्स को शेयर की गईं यादों में बदलने की सुविधा भी देने वाला है। कस्टम स्टोरीज की तरह, जहां यह आपको अपने दोस्तों को एक स्टोरी में आमंत्रित करने की अनुमति देगा वहीं ये नया फीचर आपके दोस्तों को अपने अन्य दोस्तों को भी रिक्वेस्ट करने की सुविधा देने और स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के लिए भी आमंत्रित करने वाला है।

    स्नैपचैट पर किसी भी अन्य स्टोरी की तरह, यह भी 24 घंटे तक रहेगी और फिर हट जाएगी। बता दें कि अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर्ड स्टोरीज में शामिल हुए हैं, जिसे आपने स्नैपचैट पर ब्लॉक किया है, तो स्नैपचैट आपको इसके बारे में भी सूचित करेगा, और इसलिए यदि आप शेयर्ड स्टोरीज को छोड़ना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से रिमूव कर पाएंगे। 

  • रिलीज होते ही बिक गए 2 लाख से भी ज्यादा redmi के फोन, जानिए ऐसी क्या है खासियत

    डेस्क। Xiaomi इन दिनों बहुत ही कम समय मे फोन को लॉन्च कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही लेटेस्ट Redmi Note 11T Pro Series से पर्दा उठाया गया था। बता दें कि चीन में Redmi Note 11T Pro Series को पहली बार 31 मई यानी मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। पहली ही सेल में रेडमी के नए सीरीज फोन ने बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। लेटेस्ट सेल रिपोर्ट के माने तो, Redmi Note 11T Pro Series की सिर्फ एक घंटे में 2,70,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    Redmi ने सेल से जुड़ी जानकारी को आधिकारिक तौर पर लोगो के साथ साझा किया है। इस डेटा में ये भी बताया गया है कि रेडमी नोट 11टी प्रो सीरीज खरीदने वाले 54.88 प्रतिशत यूजर्स की उम्र 22 से 34 साल के बीच की है। इसके साथ ही ग्राहकों ने सबसे ज्यादा 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को खरीदा है। 

    Redmi Note 11T Pro की Specifications की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच पंच-होल फुलस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ का है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट फीचर भी दिया गया है।

    रेडमी नोट 11टी प्रो स्मार्टफोन में 5080mAh की बैटरी जो 67W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है दी गई है। साथ ही फोन कंपनी दावा करती है कि फोन 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

    रेडमी के इन फोन्स में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज का वैरिएंट ऑप्शन मौजूद है।  मोबाइल में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

  • केवल 100 रु के पैक में Airtel दे रहा प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ ये सारी सुविधाएं

    Airtel Packs। मोबाइल रिचार्ज पैक काफी महँगे होते जा रहें हैं और उनपर मिलने वाली सेवाएं घटती जा रही हैं। पर इसी क्रम में एयरटेल का एक ऐसा पैक भी है जो बहुत ही कम कीमत में कई सुविधाएं प्रदान करता है। और इतना ही नहीं इसमें प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

    आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध शो और फिल्मों को देखने के लिए जो सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, वो काफी महंगा पड़ता है। बहुत ही टेलीकॉम कंपनियां इन ओटीटी ऐप्स का एक्सेस अपने रिचार्ज प्लान्स के जरिए आफर करती हैं। आज हम एयरटेल (Airtel) के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में ही बात करेंगे । जो बेहद कम कीमत में आपको डेटा के साथ ही ओटीटी बेनिफिट भी देता है। 

    एयरटेल (Airtel) का एक डेटा रिचार्ज प्लान जिसकी कीमत 108 रुपये है कई आकर्षक बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि जिस प्लान की हम फिलहाल बात कर रहे है वह एक ऐड-ऑन एयरटेल प्लान है। यही कारण से इस प्लान की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं है यह आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी जितनी वैधता के साथ ही आएगा। इसमें आपको कुल मिलाकर 6GB डेटा दिया जाता है। 

    इसके साथ ही, इस प्लान में आपको 30 दिनों के लिए Amazon Prime Video के Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इतना ही नहीं, ये ऐड-ऑन रिचार्ज प्लान Hello Tunes और Wynk Music के फ्री एक्सेस की सुविधा भी प्रदान करता है।

    इसके साथ ही एयरटेल (Airtel) एक और सस्ता प्लान है। इस प्लान की कीमत 148 रुपये है और इसमें आपको 15GB डेटा दिया जाता है और Airtel का यह प्लान Xstream Pack के मुफ्त एक्सेस के साथ आता है। Airtel Xstream Pack में आपको 30 दिनों की है।

  • नेटफ्लिक्स पर बच्चों को अश्लील कंटेंट देखने से कैसे रोकें

     

    नेटफ्लिक्स आज प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है, जहां पर हर उम्र के यूजर्स के लिए कंटेट भरा पड़ा है। इसी कारण से पेरेंट्स को हमेशा यह चिंता बनी रहती है कि उनके बच्चे नेटफ्लिक्स के अडल्ट कंटेट तक ना पहुँचे। इसी कारण से Netflix भी अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एक्टिविटी कंट्रोल करने के लिए कई ऑप्शन प्रदान करता है। 

    अगर आप भी बच्चो के ऑनलाइन एक्सपोजर पर कंट्रोल बनाना चाहते हैं तो चिंता मत करिए। क्योंकि आप आसानी से नेटफ्लिक्स के प्राइवेसी और पेरेंटल कंट्रोलजैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर बच्चों पर नियंत्रण बना सकते हैं। अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बच्चे नेटफ्लिक्स के अडल्ट कंटेट से दूर रहें तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको क्या करना होगा। 

    नेटफ्लिक्स पर पेरेंटल कंट्रोल (Netflix Parental Controls) से जुड़े कई तरह के फ़ीचर्स मौजूद हैं। कंपनी ने ये टूल इसलिए बनाए हैं ताकि आप तय कर सकें कि आपके बच्चों के लिए क्या सही है और क्या नहीं। यूजर्स इन टूल को अपनी सुविधा के हिसाब से आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए क्या करें-

    उम्र के हिसाब से रोक लगाने के लिए पहला तरीका है की साथ आप किड्स प्रोफाइल सेट कर सकते हैं। 

    साथ ही मैच्योरिटी रेटिंग चुनें या चुनिंदा टाइटल ब्लॉक करें।

    अपनी प्रोफाइल पर डबल लॉक लगा दें। जिससे आपके बच्चे पेरेंटल कंट्रोल को बदल ना सकें। 

    Netflix Kids प्रोफाइल क्या होती है?

    सबसे पहले Manage Profiles पर जाएं और Add Profile ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।

    आप जिसके लिए प्रोफाइल बना रहें है, उसका नाम टाइप कर दें। 

    सारी जानकारी भरने के बाद अब आप Continue पर टैब करें। इसके बाद नई प्रोफाइल आपके अकाउंट पर विज़िबल होगी।

    पुरानी आईडी को ही किड्स एकाउंट में कैसे बदले

    इसके लिए भी Manage Profiles पर जाएं और प्रोफाइल पर मैच्योरिटी सेटिंग्स में जाकर Edit पर क्लिक कर दें। इसके लिए आपको अपने अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद एडिट करना शुरू कर दें।

    नेटफ्लिक्स पर पेरेंट्स अपने बच्चों की उम्र के हिसाब से कंटेंट का चुनाव कर लें। 

    जानकारी के लिए बता दें कि कि इन सेटिंग्स का इस्तेमाल केवल वेब ब्राउजर पर ही किया जा सकता है।

  • Google अपने यूज़र्स के लिए लेकर आ रहा बड़ा अपडेट

    डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने घोषणा की है कि वह जीबोर्ड, इमोजी किचन और इसके कुछ एक्सेसिबिलिटी टूल को लेकर बड़े अपडेट लेकर आने वाला है। कंपनी लोगों को लगातार कई सहूलियत दे रही हैं। कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स से बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए लगातार अपडेट्स लेकर आ रही है।

    एंड्रॉइड की उत्पाद प्रबंधन निदेशक अंगना घोष ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि आज, हम आपके फोन को आपकी भी आप ही की तरह अलग दिखने में भी मदद करेंगे। बता दें कि कंपनी अपडेट सेट पेश कर रहे हैं।

    घोष ने आगे बताया कि अपने दोस्तों को मैसेज भेजने, मनोरंजन और पहुंच के लिए सूक्ष्म लेकिन स्मार्ट अपग्रेड के लिए, कंपनी काम कर रही है जो पिछले की तुलना में अधिक सहायक हो।

    पहले पिक्सेल फोन पर उपलब्ध, कस्टम टेक्स्ट स्टिकर जल्द ही अंग्रेजी-यूएस में टाइप करने वाले सभी एंड्रॉइड जीबोर्ड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। जिससे आप जो कहना चाहते हैं उसे टाइप कर पाएंगे। इस सूची में कई स्मार्ट फ़ीचर्स भी मौजूद होंगे। 

    जैसे जैसे जब आप यह दिखाना चाहते हैं कि आप अपनी आगामी गर्मी की छुट्टियों के लिए कितना उत्सुक हैं तो आप अपने सामान्य इमोजी में थोड़ा हॉट समर का ट्विस्ट भी ऐड कर सकेंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि उपयोगकर्ता जल्द ही अपने पसंदीदा ऐप और गेम को छोड़े बिना चेकआउट के समय इन-ऐप आइटम के लिए अपने प्ले पॉइंट का उपयोग कर पाएंगे।