Category: tech-news

  • एक बार की चार्जिंग के बाद 110 KM चलने वाला स्कोटर हुआ लॉन्च

    डेस्क। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ट्रेंड देश में शुरू होता नजर आ रहा है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार और बाइक्स का चलन बढ़ता दिखाई दे रहा है। बात करें अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की रेंज की तो यह टू व्हीलर सेक्टर में काफी बड़ी हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि इलेक्ट्रिक में फ्लिप करने पर कुछ निश्चित ऑप्शन ही बचते हैं। इलेक्ट्रॉनिक टू व्हीलर का एक लार्ज सेगमेंट मार्किट में मौजूद है। जिसमें अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स वाले व्हीकल आसानी से मिल जाते हैं। आज हम इन्ही में से एक जबरदस्त टू व्हीलर स्कूटर की बात करेंगे। जो एक बार की चार्जिंग के बाद पूरे 110KM का एवरेज देता है। साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम है।

    आज हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी Avan के स्कूटर Avan Trend E की। यह स्कोटर मिड रेंज में आने वाले स्कोटर्स की सूची में प्रथम स्थान पर है। अगर आप एक अच्छा स्कूटर खरीदने की सोच रहें हैं तो आप यहां जान सकते हैं इस Avan Trend E इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज, इसके फीचर्स और साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज़।

    Avan Trend E की बैटरी और इसके पावर के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसमें 48V और 24Ah क्षमता वाला लिथियम आयन डुअल बैटरी पैक दिया है। इसमें 800W की पवार वाली इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी लगाई गई है। यह स्कोटर BLDC टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह नॉर्मली 4 घंटे में चार्ज हो जाता है और कंपनी दावा करती है कि इसका बैटरी बैकअप 110 KM का है।

    कंपनी यह दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 110 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इसके साथ ही 45 किलोमीटर प्रति लीटर की टॉप स्पीड भी मिलती है। स्कोटर के ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में बात करें तो इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस स्कोटर में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मौजूद है।

    इसके साथ ही खराब सड़कों पर राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स लगाया गया है साथ मे कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन भी दिया गया है।

    कुछ और फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ऑडोमीटर, डबल बैटरी, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और लो बैटरी इंडिकेटर के नार्मल फीचर भी मौजूद है।

    कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 81,269 की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में पेश किया है। 

  • अब नहीं देखना होगा पूरा वीडीयो क्योंकि यू ट्यूब का यह फीचर बताएगा कहां पर है वीडियो का Important हिस्सा

    तकनीकी:- पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यू ट्यूब इस समय ट्रेंड में है हर कोई यू ट्यूब पर अपना वीडियो अपलोड कर मशहूर होना चाहता है। वही अब यू ट्यूब ने अपने मोबाइल और वेब वर्जन में कई नए फीचर्स अपडेट किये हैं जो यूजर्स के लिए काफी बेनिफिशयल साबित होंगे। यू ट्यूब के नए फीचर्स में मोस्ट रिप्लेड, वीडियो चैप्टर समेत कई ऑप्शन शामिल हैं।

    यूं ट्यूब के इस नए फीचर्स में यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी फीचर मोस्ट रिप्लेड होगा क्योंकि यह आपको यह बताएगा कि आप जो भी वीडियो देख रहे हैं कि उसका सबसे पॉपुलर पार्ट क्या है। अभी तक यह फीचर सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे सभी के लिए लॉन्च कर दिया गया है। 
    इसके अलावा यू ट्यूब ने अपने फीचर्स में ग्राफ जोड़ा है ग्राफ का उपयोग कर यूजर्स वीडियो में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिस्सा देख पाएंगे। इसके अलावा वह स्क्रॉलिंग भी कर सकेंगे। ग्राफ को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को लाल रंग के प्लेबैक प्रोग्रेस बार का यूज करते हुए वीडियो देखना होगा. प्रोग्रेस बार पर नजर आ रहा थंबनेल बताएगा कि वीडियो के किस हिस्से को सबसे ज्यादा रिप्ले किया गया है।

  • पैन व आधार को नहीं किया लिंक, अब झेलनी होगी बड़ी परेशानी

    पैन को आधार से लिंक नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर पर उन लोगों को परेशानी हो रही है जो आइटीआर दाखिल करना चाहते हैं, लेकिन उनका पैन व आधार इनकम टैक्स की वेबसाइट से लिंक नहीं है, जिस कारण से वो ऐसा करने में असफल है।

    अब जब परेशानी बढ़ी है तो लोग जल्द से जल्द इसे लिंक करने के उपाय खोज रहे हैं। लेकिन वेबसाइट पर आनलाइन लिंक करने पर, लिखकर आ रहा है कि यह सेवा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है। 

    उन लोगों को भी यह परेशानी झेलनी पड़ रही है जिनकी लाग-इन पहले से बनी हैं, पर वे अपना पासवर्ड भूल चुके है। वेबसाइट पर फॉरगेट करने में भी काफी दिक्कतें आ रहीं हैं।

    इस स्थिति में अंतिम विकल्प डिजिटल सिग्नेचर का ही बचा है। इसके लिए लोगों को पांच रुपये से अधिक भी खर्च करना पड़ रहा है। दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष व सीए जय प्रद्धवानी ने जानकारी दी हैं कि आधार व पैन कार्ड से संबंधी शिकायतें रोजाना आ रहीं हैं।इस कारण से नए करदाताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोग खुद भी पैन व आधार को लिंक कर लेते थे, लेकिन करीब दो माह से इसमें दिक्कत आ रही है। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर यह लिखकर आ रहा है कि यह सेवा अभी बंद कर दी गई है। ऐसे में लोगों को मायूस होना पड़ रहा है।

    इसी क्रम में विभाग से मांग की गई है कि फिर से यह सेवा शुरू की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब भी यह सेवा शुरू होती है तुरंत ही अपने आधार व पैन को आपस में लिंक करा लें। अन्यथा आगे चलकर परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

    वहीं आल इंडिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर के पूर्व उपाध्यक्ष ओपी शुक्ला ने भी कहा है, कि आधार-पैन का आपस में लिंक नहीं होने व लाग इन-पासवर्ड भूलने से परेशानी बढ़ी है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डिजिटल सिग्नेचर ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पैन कार्ड धारक के यहां वीडियो कालिंग से उसके फोटो, आधार कार्ड व पैन कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाता है।

  • इन Iphone में अब नहीं काम करेगा व्हाट्सएप

    तकनीकी:- व्हाट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ गया है हर कोई आज के समय मे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है वही यह अक्सर अपने फीचर्स में अपडेट कर अपने यूजर्स को खुश करता रहता है। वही अब ख़बर है कि व्हाट्सएप को IPhone के कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स में बन्द किया जा रहा है। IPHone के इन मॉडल में 24 अक्टूबर के बाद से व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। 

    हालांकि अभी तक कम्पनी ने इस विषय मे कोई कन्फर्म जानकारी नहीं दी है लेकिन जल्द ही यह खुलासा हो जाएगा की व्हाट्सएप किन iphone में अपनी सुविधा प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है। 
    रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार Apple अपने iPhone यूजर्स को WhatsApp सपोर्ट बंद होने को लेकर अलर्ट कर रहा है. ये इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस उन iPhones पर काम नहीं करेगा। यह मुख्य रूप से उन सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम नहीं करेगा जो iOS 10 या iOS 11 पर काम करते हैं।
    व्हाट्सएप की इस घोषणा से केवल दो मॉडल प्रभावित होंगे पहला iPhone 5 और iPhone 5c. यानी इन आईफोन्स में 24 अक्टूबर के बाद व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।

  • WhatsApp पर मौजूद है Chat Hide करने का जबरदस्त ऑप्शन

    डेस्क। दुनियाभर में लोग चैटिंग के लिए सबसे ज्यादा वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। जिन्हें आप डिलीट भी नहीं करना चाहते लेकिन चैट्स की टॉप लिस्ट को हटाना भी चाहते हैं। ऐसे में हम आपको आज इस टॉप चैट्स से छुटकारा 

    ऐसे में अब आप चाहें तो WhatsApp Chats को हाइड कर सकते हैं। उन्हें हटाने की कोई जरूरत ही नहीं है।। वाट्सऐप अपने यूजर्स को WhatsApp Archive Chat की भी सुविधा भी देता है जो यूजर्स को बातचीत को बेहतर ढंग से ऑर्गेनाइज करने की और यूजर या ग्रुप चैट को छिपाने की अनुमति देता है। 

    यूजर या ग्रुप चैट से एक नया मैसेज रिसीव करते हैं तो अर्काइव्ड इंडिविजुअल और ग्रुप चैट अर्काइव्ड रहेंगे। 

    बता दें कि जबतक आपको मेंशन या रिप्लाइ नहीं दिया जाता है, तब तक आपको चैट के लिए Archive Chat के लिए नोटिफिकेशन रिसीव नहीं होंगी। 

    एंड्रॉइड पर वॉट्सऐप चैट को कैसे करें हाइड

    1: किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट को अर्काइव करने के लिए। चैट को टैप करके रखें जिसे आप छिपाना चाहते हैं और फिर स्क्रीन में सबसे ऊपर आर्काइव पर टैप करें।

    2: सभी चैट्स को आर्काइव करने के लिए। चैट्स टैब में More Options पर जाएं> फिर सेटिंग्स पर टैप करें। फिर चैट्स > चैट हिस्ट्री >Archive All Chats के ऑप्शन पर टैप करें।

    3: आर्काइव इंडिविजुअल और ग्रुप चैट देखने के लिए- चैट स्क्रीन के टॉप पर स्क्रॉल करें और फिर आर्काइव्ड पर टैप करें। आर्काइव के आगे के नंबर ये इंडिकेट करती है कि कितने आर्काइव इंडिविजुअल या ग्रुप चैट में अनरीड मैसेज है जिनको आप बस एक क्लिक के साथ देख सकेंगे।

    iPhone पर वाट्सऐप चैट्स को कैसे हाइड करें

    आर्काइव करने के लिए उस चैट या ग्रुप पर बाईं ओर स्वाइप करें, जिसे आप आर्काइव करना चाहते हो। आप वाट्सऐप सेटिंग्स> चैट्स> सभी चैट को आर्काइव में एक बार में सभी चैट को आर्काइव करना चाहते है तो क्लिक कर दें। 

    आर्काइव चैट या ग्रुप देखने के लिए, चैट टैब के टॉप पर स्क्रॉल करें। आर्काइव्ड चैट्स पर टैप करके चैट्स को देखें। 

  • क्या आपका बच्चा हुआ पोर्न फिल्म का शिकार

    डेस्क। इंटरनेट के इस युग में बच्चों का इससे एक्सपोज होना जितना जरूरी है उतना ही खतरनाक भी है। बच्चे ऑनलाइन क्लासेज और ई लर्निंग के साथ ही इंटरनेट पर कई तरह के कंटेंट से एक्सपोज़ होते हैं। आज दुनियाभर की लगभग हर चीज़ मोबाइल के एक क्लिक पर हाजिर हो जाती हैं। अगर आप Google पर गलत भी टाइप करते हैं तो वो अपने आप उसे ठीक करके आपतक रिलेटेड चीज़े पहुँचा देता है। 

    ई लर्निंग के इस युग में जो जानकारियां पहले किताबों के पन्नों को पलटकर ली जाती थीं, अब वो एक सेकेंड में ही गूगल पर मिल जाती हैं। जाहिर है की इस सबका फायदा हमें खूब मिल भी रहा है, लेकिन कई मामलों में इसका नुकसान भी बड़े स्तर पर हमारे ऊपर पड़ा रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इंटरनेट के कई दुष्प्रभाव भी हैं। 

    साथ ही इसकी चपेट में आ रहे बच्चों के लिए और उनके पेरेंट्स वाली बात है। क्योंकि अगर गूगल पर एक क्लिक पर पढ़ाई से जुड़ी सामग्री मिल रही तो वहीं एक ही क्लिक पर एडल्ट फिल्में यानी पोर्न मूवीज का एक्सेस भी आसानी से मिल जाता है। 

    वैसे तो पोर्न साइड्स पर कंटेंट के एक्सेस के पहले उम्र पूछी जाती है और 18 साल से पहले कुछ भी एक्सेस करने की परमिशन नहीं होती है। पर सभी लोग जानते हैं कि पोर्न कंटेंट को एक्सेस करना कितना आसान है। कोई भी व्यक्ति आराम से बस okay button पर क्लिक करके पोर्न वेबसाइट्स को एक्सेस कर सकता है। ऐसे में अक्सर बच्चे को पोर्न कंटेंट देखते हैं और बहुत ही आसानी से उनको इसकी लत लग जाती है।

    ऐसी परिस्थिति में पेरेंट्स को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका बच्चा ज्यादा अकेला होकर मोबाइल तो नहीं चला रहा और अगर चला रहा है तो वो किस तरह के कंटेंट से एक्सपोज हो रहा है। 

    अगर आपका बच्चा मोबाइल या लैपटॉप पर हमेशा ही लगा रहता है तो जरूरी है उसपर नियंत्रण बना कर रखना। उसके फ़ोन चलाने पर नहीं इस बात को ध्यान में रखे कि वो किस तरह की चीज़ देख रहा है। बच्चा पोर्न एडिक्ट होने के साथ ही गेम एडिक्ट भी हो सकता है। 

    आपने गौर किया होगा कि गेम खेलते समय जब पेरेंट्स बच्चे के सामने जाते हैं तो असर नही होता पर अक्सर पोर्न या कुछ गलत देखते समय बच्चे असहज हो जाते हैं और स्क्रीन को इधर या उधर छुपाने लगते हैं। 

    अगर इस तरह कुछ आपका बच्चा करता है तो हो सकता है वह उस पोर्न या कुछ गलत देख-पढ़ रहा हो। यहां आपको खुद पहचान करनी होगी, इसके लिए आपको अपने बच्चे की डेली आदतों और व्यव्हार को समझना होगा जो आपसे बेहतर कोई और नहीं जानता है। अगर मोबाइल या लैपटॉप चलाने के बाद उसके व्यव्हार में थोड़ा फर्क आ रहा है तो ध्यान दीजिए, वरना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा बच्चों की फ़ोन हिस्ट्री भी चेक करते हैं। साथ ही समय समय पर डॉक्टर्स और टीचर्स से काउंसिलिंग भी करते रहें। 

  • अब चूहों और मच्छर के तांडव से मिलेगी राहत बस घर लाए यह मशीन

    तकनीकी:- आज के समय मे तकनीकी का विकास तेजी से हो रहा है हर कोई चाहता है उसको टेक कम्पनियों से बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त हो। वही मच्छर और चूहे आज के समय मे हर घर की बड़ी समस्या है लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अनेको उपाय अपनाते हैं लेकिन उन्हें इनके आतंक से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है वही अब टेक कम्पनियों ने इन्हें भगाने के लिए एक ऐसा उपकरण बनाना है जिसको घर मे लाते ही मच्छर और चूहे भाग जाएंगे।

    टेक कम्पनी ने मच्छर और चूहों को भगाने के लिए Pest Repeller मशीन का निर्माण किया है। यह मशीन अमेजॉन पर उपलब्ध हैं अमेजॉन पर इस मशीन को WRIGHTRACK Pest Repeller से देखा और खरीदा जा सकता है। इस मशीन की कीमत 664 रुपये है। 
    इस मशीन के संदर्भ में कम्पनी ने दावा किया है कि यह मच्छर, चूहा, कॉकरोच जैसे घरेलू कीड़े मकोड़ों को भगाने में कारगर है। इसके साथ ही इस मशीन में किसी प्रकार के कैमिकल का उपयोग नहीं किया जाता जिससे यह बच्चो और बड़ो दोनो के लिए पूर्णतः सेफ है। कम्पनी ने बताया है कि यह मशीन अल्ट्रासोनिक फ्रिक्वेंसी साउंड वेव का इस्तेमाल करता है. इससे चूहे और मच्छर घर से दूर रहते हैं और घर मे उनका तांडव कम हो जाता है।

  • स्टोरेज की दिक्कत से पाएं निजाद, कोई एक्स्ट्रा डिवाइस नहीं बस ये पांच ट्रिक

    कितनी भी स्टोरेज वाला फ़ोन क्यों न ले लें। एक न एक दिन उसमें स्टोरेज की दिक्कत होनी ही है। ऐसे में आप कई तरीके अपनाते हैं पर इस समस्या से निजाद पाना आपके लिए मुश्किल होता है। तो हम आपके लिए इसका सलूशन लेकर आए हैं। हम आपको आसान टिप्स के जरिए इस समस्या से निजाद पाने का तरीका बताएंगे। 

    फालतू ऐप्स को अनइनस्टॉल करें

    अपने स्मार्टफोन से उन सभी ऐप्स को हटा दें जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं। नस्ससरी ऐप रखने से आपको कुछ नही मिलेगा। बस ये आपके फ़ोन का स्टोरेज ही ऑक्युपाई करेंगे।

    पुरानी फाइल्स को डिलीट करें

    अपने फ़ोन से पुरानी फाइल्स जो काम की नहीं हैं उनको हटा दें। साथ ही बड़ी ऑडियो फाइल्स भी आपके स्मार्टफोन में स्टोरेज घेर लेती हैं। अपने फोन से उन सभी ऑडियो फाइल या गानों को डिलीट कर दीजिए जिन्हें आप नहीं सुनते। 

    मीडिया को भी हटाइये

    आप कभी गौर नहीं करते पर अपने स्मार्टफोन की गैलरी या फाइल मैनेजर को ओपन करें और फोटो और वीडियो को चेक करें आप आसानी से नोटिस करेंगे की ढेर सारे ऐसे तस्वीरें और वीडियो होंगे जो अब आपके काम के नहीं हैं। फालतू तस्वीरों और वीडियो को तुरंत डिलीट कर दें।

    Google की इन सेवाओं का यूज़ करें

    गूगल कई स्टोरेज सर्विसेज की सुविधा प्रदान करता ही। अगर आप स्मार्टपोन के स्टोरेज को खाली करना चाहते है पर अपनी फोटोज और वीडियोस को ऑल टाइम एक्सीसबल बनाना चाहते हैं तो गूगल फोटोज एक अच्छा ऑप्शन है। जो बिना आपके फ़ोन का स्टोरेज यूज किए आपको यह सुविधा प्रधान करता है। बस इसके इस्तेमाल के लिए आपके पास इंटरनेट की सुविधा अवलिबल होनी चाहिए। आप कही और कभी भी इसको एक्सेस कर सकेंगे। इसके बाद आप निश्चिन्त होकर फोन से उस डेटा को हटा सकते हैं।

    WhatsApp स्टोरेज को भी करें खाली

    व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भी बहुत से लोग करते हैं पर कितने वर्षों से आपने व्हाट्सप्प चैट्स को डिलीट नही किया। फोन में व्हाट्सएप खोलें, Settings में जाएं, Storage and Data पर क्लिक करें और Manage storage option पर टैप करें यहां आपको 5MB से बड़ी फाइल्स को डिलीट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। इसको हटा दीजिए।

  • केदार में क्यों हो रही Jio की चर्चा, जानिए कारण

    डेस्क। Jio का अपडेट के साथ अब ऐसी कई सुविधाए देने की कोशिश में लगा है जो अभी तक किसी ने नहीं दीं। जिओ अब अपने यूज़र्स के लिए एक अच्छी सुविधा लेकर आ रही है। इस बार फिर कंपनी ने अपने यूजर्स को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि चार धाम यात्राओं में से एक केदारनाथ यात्रा मार्ग में जियो ने मोबाइल सर्विस देने के वादे को  को शुरू कर दिया है।

    इस सुविधा के तहत यूजर्स 4G नेटवर्क का आनंद केदारनाथ यात्रा मार्ग के दौरान उठा पाएंगे। इसके साथ ही JIO पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन चुका है जो गौरीकुंड से हिमालय घाटी में मोबाइल सर्विस को प्रदान करने जा रहा है। 

    बता दें कि अब Jio की सर्विस को शुरू कर देने के बाद केदारनाथ यात्री तीर्थ के दौरान भी अपने परिवार और सगे संबंधियों से वॉयस और वीडियो कॉलिंग के जरिए टच में रह पाएंगे। इस सर्विस का उद्धाटन बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन अजेंद्र अजय ने रविवार को किया है। 

    रिलायंस जियो ने केदार घाटी तक नेटवर्क के विस्तार से सिर्फ तीर्थियों को नही बल्कि यहां रहने वाले लोग भी फायदा मिलेगा अब वो लोग भी इस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

    रिलायंस जियो का गौरीकुंड और केदारनाथ में 5 मोबाइल टावर लगाने की योजना है। इनमें से 3 टावर लींचोली, छोटी लींचोली और रूद्रप्वाइंट पर पहले ही लगा दिए गए हैं। बचे दो टावर को जल्द ही लगाया जाएगा।

    इस साल केदारनाथ यात्रा को दो साल बाद शुरू किया गया है। कोरोना महामारी के चलते इसकी यात्रा को बंद कर दिया गया था। 

  • क्या अब कोई नहीं देखेगा आपका आधार कार्ड? सरकार ने वापस ली एडवाइजरी

    डेस्क। केंद्र सरकार ने हाल ही में आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी से भी शेयर न करने की एडवाइजरी को वापस ले लिया है। सरकार ने इसके संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसे एक सामान्य प्रक्रिया करार दिया है। सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी प्रेस रिलीज को भी वापस ले लिया गया है।

    इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्यागिकी मंत्रालय ने भी इस बयान पर कहा कि शुक्रवार (27-मई-2022) यूआईडीएआई के बेंगलुरू कार्यालय द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी। उसे तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जा रहा है। 

    बता दें इस एडवाइजरी के कई गलत अर्थ निकाले जाने के कारण सरकार ने इस एडवाइजरी को वापस ले लिया है। बता दें कि आधार कार्ड आइडेंटिटी ऑथेंटिकेशन इकोसिस्टम में वह सभी फीचर्स मौजूद हैं जो किसी भी यूजर के डाटा को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

    शुक्रवार को यूआईडीएआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में सभी आधार कार्ड धारकों को लिए निर्देश दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि किसी को भी अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी न करने दें क्योंकि इसका गलत उपयोग भी हो सकता है। इसके बदले आप मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) का प्रयोग करने को कहा गया हैं। इसके साथ यूआईडीएआई की ओर कहा गया था कि किसी भी प्राइवेट होटल संचालक और किसी भी निजी संस्थान को आपके आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की अनुमति नहीं है।