Category: tech-news

  • दुनिया में इतने लोग संस्कृत भाषी की Google को Tanslate में करना पड़ा ऐड

    डेस्क। हिंदी बीमार है और संस्कृत भाषा अपने अंत के निकट है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि बढ़ता निजीकरण और डिजिटलाइजेशन सिर्फ वेस्टर्न भाषाओं को ही प्राथमिकता देता है। परंतु इसी कड़ी में गूगल ने कुछ ऐसा किया है जिसने संस्कृत प्रेमियों के दिलो को जीत लिया है। कंपनी ने अपने एक इवेंट में कई डिवाइसेज को लॉन्च किया है। साथ ही इस इवेंट में कंपनी ने Google Translate में 24 नई लैंग्वेज को स्थान देने की बात कही। 

    Google I/O 2022 में कंपनी ने कई नए फीचर्स और डिवाइस को पेश करते हुए संस्कृत भाषा को गूगल ट्रांसलेशन में ऐड करने की घोषणा की। 

    Google ने अपने ट्रांसलेशन टूल में कई लैंग्वेज को अपडेट किया है। इसमें 24 नए लैंग्वेज को ऐड किया गया है। अब Google Translate में टोटल 133 लैंग्वेज हो जाएंगी।

    शामिल की गई 24 भाषाओं में असमिया, भोजपुरी, संस्कृत समेत कई भाषाएं शामिल हैं। बता दें कि संस्कृत भारत में करीबन 20,000 लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा है।

    इन ऐड की गई नई भाषाओं को लेकर गूगल ने कहा कि इन्हें Zero-Shot Machine Translation के जरिए ऐड किया गया है। 

  • खुद से कैसे करें PAN कार्ड के लिए अप्लाई

    डेस्क। PAN परमानैंट अकाउंट नंबर वह पहचान पत्र है जिसे भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर टैक्सपेयर इंसान को प्रदान करता है। जानकारी के लिए बता दें कि पैन नंबर किसी व्यक्ति के टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी एक साथ साझा करती है। इसके अलावा पैन कार्ड के सभी बैंक अकाउंट और जरूरी फाइनैंशल ट्रांजैक्शन से लिंक होने के चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक साथ सारे रिकार्ड्स को मेनटेन कर पाता है।

    बता दें कि PAN कार्ड ना केवल IT रिटर्न के लिए जरूरी है बल्कि कई जरूरी काम जैसे बैंक अकाउंट खोलने, लोन लेने, एफडी खोलने, इंश्योरेंस के लिए और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के लिए भी बेहद जरूरी है। इसी के साथ ही टू-वीलर, 4-वीलर, घर, मकान, प्रॉपर्टी और महंगे गहने खरीदने-बेचने के लिए भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। 

    पैन कार्ड को बनवाने के लिए TIN-FC और NSDL PAN सेंटर पर ऐप्लिकेशन सबमिट किया जा सकता है। इसके जरिये आप खुद ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

  • बस 15 मिनट की चार्जिंग के बाद 25 घंटे का बैकअप देगी ये स्मार्टवॉच

    डेस्क। समय बताने वाली घड़ी भी आज क्या नही कर सकती। बीते कुछ सालों में जब पहली स्मार्टवॉच लॉन्च हुई देखते ही देखते ये टेक के साथ ही फैशन ट्रेंड बन गई। 

    भारतीय बाजार में Smartwatch की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि मोबाइल फ़ोन की तरह ही इसने पूरी दुनिया को आपके हाथों में लाकर रख दिया है। और अब समय देखने के अलावा घड़ी से कई सारे दूसरे काम किए जाते हैं जैसे कालिंग, चैटिंग, फोटोग्राफी…आदि। 

    Noise ColorFit Pulse Grand Smart Watch: ये जबरदस्त स्मार्टवॉच बहुत ही अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इस वॉच में आपको 1.69 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड भी मौजूद हैं। इंस्टेंट चार्ज फीचर के साथ कंपनी यह भी दावा करती है कि इसकी बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में 25 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है। 

    इस स्मार्टवॉच में आपको नॉइज़ हेल्ड सूट के अंदर आपको हार्ट रेट, स्ट्रेस, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर और मैन्स्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग जैसे मोड मिलेंगे। 

    यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है यानी पानी में खराब नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि सिंगल फुल चार्ज में इसे 7 दिन तक की इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,199 रुपए है।

  • 19 मई को लॉन्च हो सकता है Oneplus Nord 2T

    OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 19 मई को रिलीज होने वाला है। इस समार्टफोन का भारत में बिसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। यह समार्टफोन नॉर्ड 2 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। 

    कंपनी 19 मई को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी जिसमें नए Nord 2T से को भारतीय बाजार में रिलीज़ किया जाएगा। हैंडसेट को पिछले हफ्ते ही Aliexpress पर लिस्ट किया गया था जिससे स्पेसिफिकेशन्स और इसकी ग्लोबल प्राइसिंग का खुलासा हुआ था।

    वनप्लस ने अपने Youtube चैनल के जरिए नए नॉर्ड 2टी की भारत में लॉन्च को कन्फर्म किया। यूट्यूब पर जारी विडियो में कंपनी ने ऑफिशल लॉन्च इवेंट की तारीख और टाइम का जिक्र किया है। लेकिन वनप्लस नॉर्ड सीरीज के फोन का नाम नहीं बताया पर लेटेस्ट होने के कारण नॉर्ड 2टी के रिलीज की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। 

    वनप्लस नॉर्ड 2टी की बात करें तो इसमें 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और रेजॉलूशन फुलएचडी+ के साथ दिया गया है।  

    वनप्लस नॉर्ड 2टी में 4500mAh की बैटरी दी गई है। हैंडसेट 80W फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करता है। फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड Oxygen OS 12 के साथ आता है। इसमें रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में रियर पर 50MP सोनी IMX766 प्राइमरी के साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर मौजूद हैं।

    सेल्फी और विडियो कॉल के लिए नॉर्ड 2टी में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    बात करें इसकी कीमत की तो नॉर्ड 2टी को अलीएक्सप्रेस पर 399 यूरो (करीब 32,100 रुपये) में लिस्ट किया गया था। यह 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। 

  • Apple का ये फ़ोन क्या कर रहा सैमसंग को कॉपी?

    डेस्क। Foldable फ़ोन का एक जमाना बीत चुका है तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल निर्माता कंपनियां इस फ़ोन्स को वापस से क्लासी लुक के साथ मार्किट में उतारने की तैयारी में लगी हुई हैं। अब Apple ने भी कथित तौर पर Foldable iPhone या iPad के लिए एक नए प्रकार के डिस्प्ले पर काम करना शुरू कर दिया है।

    जानकारी के मुताबित यह Samsung Galaxy Z Fold 3 के जैसा होगा। The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, OLED पैनल पर काम शुरू हो गया है। 

    साथ ही Kuo के हवाले से Macrumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone का स्क्रीन साइज 7.5 से 8-इंच के बीच हो सकता है। 

    एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो Apple स्पष्ट रूप से सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड मोबाइल की बनावट और स्पेसिफिकेशन को अपना रहा है।

    एप्पल एक लक्सरी ब्रांड्स की गिनती में आता है। एप्पल के फोल्डेबल फ़ोन बनाने के बाद ही कई और फ़ोन कंपनियां भी इस पैटर्न को अपना सकतीं हैं।

  • क्या हुआ अंग्रेजी नहीं आती? गूगल ने बना दिये ट्रांसलेट करने वाले AR Glasses

    डेस्क। Google ने अपने हाल ही के कार्यक्रम I/O में कई जबरदस्त चीज़ों की घोषणा की है। इस प्रोग्राम को खत्म करते हुए उन्होंने इतनी बेहतरीन तकनीक की घोषणा कि की सभी के होश उड़ गए। कंपनी ने अपने लेटेस्ट AR Glasses को दिखाया। 

    इस AR glasses की मद्दत से आप अपनी आँखों के ठीक सामने अनुवादित (Translated) भाषाओं को देख पाएंगे।

    इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से Glasses पर आप जो बोल रहे हैं, वो दूसरे को चश्में में अनुवाद करके दिखाएगा। मान लीजिए आपको अंग्रेजी नहीं आती है और बात करने वाले को सिर्फ अंग्रेजी समझ आती है. आप जैसे हिन्दी में बात कर रहे हैं और सामने वाले ने AR Glasses पहने हैं, तो आप जो भी बोल रहे हैं वो ट्रांसलेट करके glasses पर सामने वाले को दिखेगा। और आप दोनों इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से आराम से बातचीत कर सकेंगे। 

    इसपर Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने I/O कीनोट के दौरान जानकारी दी कि AR किस तरह दिखाई देगा। उन्होंने जो कहा उसके आधार पर, ऐसा लगता है कि कंपनी का मानना ​​​​है कि एआर कई जगहों पर मौजूद हो सकता है।

  • आपके मोबाइल में नही है इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर तो जान लीजिए ये ट्रिक

    डेस्क। Google ने 11 मई से Call Recording वाले सभी Android Apps को बैन कर दिया है। प्राइवेसी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए गूगल ने इन ऐप्स पर रोक लगा दी है। ऐसे में जिनके फ़ोन में इनबिल्ट रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें काफी दिक्कत होने वाली है। 

    कंपनी ने जानकारी दी है कि Call Recording वाले ऐप्स एक्सेबिलिटी API का यूज करते हैं। इसे कारण से इन ऐप्स को कई प्रकार की परमिशन मिल जाती है। कई सॉफ्टवेयर इसका दुरुपयोग करते हैं और आपको स्पाई करते हैं। 

    क्या अब बंद हो गई कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा

    आपको बता दें कि रिकॉर्डिंग के लिए Android Apps के बंद होने का यह मतलब नहीं है कि फीचर खत्म हो गया है। और अब आप किसी की कॉल रिकॉर्ड नही पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अब ज्यादा तक फ़ोन इस फीचर को इनबिल्ड प्रोवाइड करते हैं। जिसके यूज़ से आप कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    ये फीचर Xiaomi/ Redmi/Mi के लगभग सभी स्मार्टफोन्स में दिया जाता है। Samsung भी अपने OneUI के साथ कॉल रिकॉर्डिंग का इनबिल्ड फीचर प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही Oppo, Poco, OnePlus, Realme, Vivo, Tecno और दूसरे स्मार्टफोन्स में भी कॉल रिकॉर्ड का ऑप्शन मौजूद है।

    अगर न हो ये फीचर तो क्या करें?

    घबराने की कोई बात नही है आप बस एक ट्रिक का इस्तेमाल करके कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी। आप एक समार्टफोन से स्पीकर पर बात करके दूसरे फोन के वॉयस रिकॉर्डर ऐप पर पूरी कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।

  • अब बैंकों में आधार और पैन की पूर्ण अनिवार्यता

    डेस्क। सरकार ने 26 मई से बैंकों में पैन या आधार का होना अनिवार्य कर दिया हैं। यदि आप किसी वित्तीय वर्ष में नकद जमा और निकासी 20 लाख रुपये से अधिक करते है तो आपके पास इन डाक्यूमेंट्स का होना बेहद जरूरी है। 

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की एक अधिसूचना में कहा गया है, “… टर्म ट्रांजैक्शन में एक या अधिक बैंक खातों के माध्यम से एक वित्तीय वर्ष में ₹20 लाख या उससे अधिक की राशि जमा/निकासी शामिल है। खाते (खातों) के साथ न केवल बैंक बल्कि सहकारी बैंक या डाकघर भी।नए नियमों के अनुसार ही चलेंगे।

    निम्नलिखित लेनदेन में पैन या आधार प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा-

     किसी बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक या डाकघर में किसी व्यक्ति के एक या अधिक खातों में एक वित्तीय वर्ष में कुल ₹20 लाख या उससे अधिक की नकद राशि जमा की जाए

     किसी बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक या डाकघर में किसी व्यक्ति के एक या अधिक खातों में एक वित्तीय वर्ष में कुल ₹20 लाख या उससे अधिक की नकद निकासी की जाए।

    किसी बैंकिंग कंपनी या सहकारी बैंक या डाकघर में किसी व्यक्ति द्वारा चालू खाता या नकद ऋण खाता खोलना के समय।

     अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो इन लेनदेन को करने का इरादा रखता है, उसे उस तारीख से कम से कम सात दिन पहले पैन के लिए आवेदन करना चाहिए जिस दिन लेनदेन करने का इरादा है।

  • 4 इंच वाला स्मार्टफोन होगा लॉन्च, Cubot कंपनी करेगी इंट्रोड्यूस

    डेस्क। वैसे तो इस समय कई फ़ोन्स ने भरतीय मार्किट में धावा बोला है। अलग अलग स्पेसिफिकेशन के साथ ये फ़ोन धमाके की Sale कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और फ़ोन निर्माता कंपनी ने अजीब मगर दिलचस्प फ़ोन को इंट्रोड्यूस करने की बात कही है। बता दें कि Cubot कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी स्मार्टफोन सीरीज में पॉकेट साइज फ़ोन को इंट्रोड्यूज करने जा रही है। कंपनी ने इस फ़ोन के साइज के कारण किसका नाम भी पॉकेट साइज ही दिया है। 

    कंपनी की ओर से आने वाला यह फ़ोन इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो कंपनी अपनी स्मार्टफोन सीरीज में कई और फ़ोन्स को इंट्रोड्यूज करेगी। Cubot Pocket smartphone का मकसद यूजर्स को स्मार्टफोन का इन-हैंड एक्सपीरियंस प्रदान करना है। स्मार्टफोन कंपनी मार्किट में यूनीक बनकर बड़ी जगह बनाना चाहती है। यह Pocket Size Smartphone वजन में तो हल्का होगा ही, साथ ही हथेली में भी आसानी से फिट बैठेगा। हल्का होने के साथ ही यह केवल 4 इंच का ही होगा।

    अब देखना ये है कि जहां लोग एक तरफ बड़ी डिस्पले वाले फ़ोन की ओर आकर्षित होते हैं Cubot का फ़ोन साइज फ़ोन कितनी ही जेबो पर अपना अधिकार बना पाता है। 

    इस 4 इंच के Cubot Pocket size स्मार्टफोन में टेक्नोलॉजी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एक डिज़ाइनर बॉडी के साथ ही आपको एक आम स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन इस फ़ोन में दी जाएंगी। 

    इनमें रेट्रो लुक डिजाइन दिया गया है जो देखने में काफी सुंदर है। यह फ़ोन आपको इन कलर वेरिएंटस में उबलब्ध कराया जाएगा; जिसमें ब्लैक, पिंक, ग्रीन और पर्पल कलर शामिल हैं। इस मिनी फोन को आप जितनी आसानी के साथ हाथ में हैंडल कर पाएंगे, उतनी ही आसानी से अपनी जेब में भी कैरी कर सकेंगे और साथ ही आप इस फ़ोन को शोऑफ़ भी कर सकेंगे। Cubot Pocket Size स्मार्टफोन्स जाहिर तौर पर एक नया अनुभव देगा। 

     

  • क्या स्विगी ने सच में खरीद लिया टाइम्स इंटरनेट का रेस्तरां

    डेस्क। फूड एग्रीगेटर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने 13 मई को कहा कि उसने टाइम्स इंटरनेट के साथ एक रेस्तरां टेक प्लेटफॉर्म डाइनआउट का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

     स्विगी ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया और कहा कि डाइनआउट अधिग्रहण के बाद एक स्वतंत्र ऐप के रूप में काम करना जारी रखेगा।  स्विगी ने कहा कि वह डाइनआउट की संपत्तियों को भुनाने और डाइनिंग आउट स्पेस में अपनी स्थिति का लाभ उठाने पर विचार कर रही है।

     लेन-देन के एक हिस्से के रूप में, संस्थापक अंकित मेहरोत्रा, निखिल बख्शी, साहिल जैन और विवेक कपूर अधिग्रहण पूरा होने के बाद स्विगी में शामिल हो जाएंगे, स्विगी ने कहा।

     स्विगी ने कहा कि इस अधिग्रहण से स्विगी को डाइनिंग आउट टेबल रिजर्वेशन और इवेंट्स में अपनी पेशकश का विस्तार करने में मदद मिलेगी।  स्विगी ने यह भी कहा कि अधिग्रहण से उसके रेस्तरां भागीदारों को अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।  डाइनआउट के पास 50,000 से अधिक रेस्तरां का नेटवर्क है, जिसका स्विगी लाभ उठाएगा।

     स्विगी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, “अधिग्रहण से स्विगी को तालमेल तलाशने और उच्च-उपयोग श्रेणी में नए अनुभव प्रदान करने की अनुमति मिलेगी।”

    “डाइनआउट एक बहुत पसंद किया जाने वाला ब्रांड है जिसे उपभोक्ताओं और रेस्तरां दोनों से वफादारी प्राप्त है।