Category: tech-news

  • बजट प्राइस में मिलेगा Oneplus का ये जबरदस्त Smartphone

    डेस्क। Iphone के बाद अगर यूज़र्स के दिमाग मे कोई बजट smartphone आता है तो वो है One plus। फ़ोन निर्माता कंपनी Oneplus स्मार्टफोन के मामले में भारत में विशेष स्थान रखती है। इसी कड़ी में OnePlus ने कल यानी शुक्रवार को लेटेस्ट स्मार्टफोन Nord 2T लॉन्च किया है।

    बता दें कि कंपनी ने ये फोन मिडिल क्लास यूज़र्स तो टारगेट करते हुए लॉन्च किया है। Nord 2T कंपनी की ओर से आने वाले स्मार्टफोन में लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। 

    लॉन्च इवेंट के बिना ही कंपनी ने यूरोप में इस स्मार्टफोन को चुपचाप लॉन्च कर दिया। जानकारी के अनुसार, One Plus Nord 2T को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक चीनी कंपनी ने किसी तरह की ऑफिशल रिलीज डेट जारी नहीं कि है।

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में 6.43 इंच स्क्रीन दी गई है जिसका रेजॉलूशन फुलएचडी+ का है। साथ गई एमोलेड पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। 

    डिस्प्ले पर ऊपर की तरफ एक पंच-होल कटआउट भी दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा रहा है।

    डिवाइस ऐंड्रॉयड 12 ओएस बेस्ड ऑक्सीजन 12.1 पर चलता है। फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

    इसमें आपको 4500mAh बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट भी दिया गया है।

  • क्या आप web 3.0 के लिए तैयार है?

    Web 3.0 को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है (what is web 3.0)। लोग बात कर रहे हैं कि web 3.0 क्या होता है? कैसे काम करेगा? इससे आने वाली क्या चुनौतिया होंगी साथ ही web 2.0 और 1.0 क्या होता है। ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। Twitter हो या facebook , newspaper सभी पर इस बारे में बहुत जोरो से चर्चा रहती है। web 3.0 के बारे में न जाने कितनी थ्योरी और हाइपोथिसिस इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। आज हम इसी मुद्दे को आसान भाषा में जानेंगे। 

    अगर कंपनियों की बात करें तो बहुत कम ही संस्थान हैं जिन्होंने इस टेक्नोलॉजी में निवेश करने की शुरुआत की है। इस विषय पर जानकारों का मानना है कि Web3.0 ब्लॉकचैन तकनीक या डिस्ट्रिब्यूटेड नेटवर्क तकनीक की तरह ही होगा। 

    कोरोना महामारी के बाद से ही जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन मीडिया सर्विसेज, गूगल क्लाउड, सोशल मीडिया, आदि के डाटा में बहुत तेज़ उछाल देखा गया वैसे ही Web 3.0 की जरूरत भी दिखाई देने लगी। बता दें कि वर्तमान में अभी हम जिस सिस्टम पर काम कर रहें हैं उसे वेब 2.0 कहा जाता है। 

    गौर करने की बात यह है कि जब लोगों की सभी जरूरतें वेब 2.0 के माध्यम से पूरी हो रही हैं तो वेब 3.0 की जरूरत क्यों?

    वैसे तो आपने वेब 1.0, वेब 2.0 और हाल ही में वेब 3.0 शब्द सुने होंगे। इंटरनेट का यह कांसेप्ट समझना जितना मुश्किल है उतना ही मजेदार भी हैं। वेब 3.0 एक ऐसा शब्द है जो लगभग 15 वर्षों से चला आ रहा है। जबकि मानकों के अनुसार जिसे हम आज वेब 2.0 कहते हैं, वह वास्तव में वेब 3.0 होना चाहिए था और वर्तमान वेब 3.0 वेब 4.0 होना चाहिए। आपके ऊपर है आप  इस विकास को web 3.0 या वेब 4.0 कहना चाहें।

    आसान भाषा में समझे Web 3.0

    इसको इंटरनेट का अगला युग भी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्यों कि वेब 3.0 simple network की बजाय यह ब्लॉकचैन तकनीक पर आधारित होगा। कई लोगो का मानना है कि इसे web 1.0 और 2.0 की कड़ी मानना गलत होगा क्योंकि web 3.0 का कांसेप्ट इससे बिल्कुल अलग है।

    अभीतक दुनिया वेब 2.0 का इस्तेमाल कर रही है जो कि cloud base technology पर काम करता था। वेब 3.0 ब्लॉकचैन तकनीक पर आधारित होगा। वेब 2.0 एक cloud base तकनीक पर काम करता है जिस कारण इसपर कुछ चुनिंदा कंपनियों का ही प्रभुत्व बन चुका है है।

    जैसे कि, amazon , google , facebook , Microsoft आदि। इस तकनीक में यूजर का कोई खास योगदान नहीं है होता जबकि ब्लॉकचैन तकनीक में डाटा का कोई एक मालिक नहीं होगा। यानी की वेब 3.0 विकेन्द्रीकृत (Decentralized) होगा जो पब्लिक ब्लॉकचैन पर कार्य करेगा और इस कारण यह cryptocurrency में किये जाने वाले भुगतान का उपयोग करने में भी सहायक सिद्ध होगा। और Internet में आया निजीकरण भी समाप्त हो जाएगा 

    Web 3.0 में, हम संभवतः एक अधिक तल्लीन अनुभव देख सकेंगे। आपको बता दें कि इसकी तुलना में वेब 1.0 बहुत ही स्थिर था, वेब 2.0 इंटरैक्टिव रहा, और माना जाता है कि वेब 3.0 इमर्सिव होगा।

  • Reliance jio की sale में बड़ा इजाफा, साल की पहली तिमाही में ही मारा उछाल

    डेस्क। इंडियन की टेलीकॉम कंपनियों में Reliance Jio के अलावा एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 के दौरान अपने प्रीपेड प्‍लान में भी बढ़ोतरी की थी, जिसका असर इन कंपनियों को 2022 के पहली तिमाही में ही देखने को मिला था।

    इस वृद्धि को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया के रूप में Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स में 1 करोड़ 10 लाख के लगभग कमी आई है। इसके बावजूद टेलीकॉम कंपनी के हालिया आंकड़े के अनुसार रिलायंस जियो ने बताया है कि मार्च 2022 की पहली तिमाही में कंपनी के नेट प्रोफिट में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इस तिमाही में यह प्रोफिट 4,173 करोड़ पर जा पहुंचा। 

    बढ़े हुए टैरिफ, सब्सक्राइबर मिक्स और FTTH सर्विसेज की वजह से हुआ है। बता दें कि रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि ऑपरेशंस के चलते इयर ऑन इयर स्टैंडअलोन रिवेन्यू 20.4 प्रतिशत बढ़ा जो कि 20,901 करोड़ रुपये का है। 

    आकड़ो के मुताबित कन्सॉलिडेटिड नेट प्रोफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 4,313 करोड़ हो। इसके साथ ही कुल कस्‍टमर बेस 41.2 करोड़ का रहा। जबकि एवरेज रिवेन्यू प्रति यूनिट (ARPU) 167.7 रुपये प्रति सब्सक्राइबर प्रति महीना पर जा खड़ी हुई है। वहीं बीते साल दिसंबर की बात करें तो यह आंकड़ा- 151.6 रुपये प्रति सब्सक्राइबर प्रति महीना था।

  • क्या पार्टी में प्रियंका की नहीं चलती, कौन ले रहा फैसले?

    डेस्क। प्रशांत किशोर और कांग्रेस में अनबन और सियासत जोर पड़ है। एक लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बता रहें हैं तो दूसरी ओर कोई इसे मुद्दे से बढकने वाली साजिश। इसी कड़ी में अटकलें लगाई गईं की पीके अपरोक्ष तौर पर कांग्रेस को हैंडल करना चाहते थे। 

    मिली जानकारी के अनुसार उनकी एंट्री को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा बहुत ही खुश थीं। 

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी को लगता था कि लगातार खत्म होती जा रही पार्टी (कांग्रेस) में केवल पीके ही जान फूंक सकते हैं। 

    इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि पीके को भ्रम था कि गांधी परिवार एक है और सोनिया गांधी के साथ प्रियंका और राहुल गांधी एक राय होकर फैसला लेते हैं। इसमें दावा किया गया कि प्रियंका भले ही कांग्रेस की कद्दावर नेता मालूम होती हैं पर उनके पास फैसले लेने की ताकत नहीं है। 

    चुनाव रणनीतिकार को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पीके को बताया गया कि उनकी पक्की जगह कांग्रेस में तभी बन पाएगी जब सितंबर में नया अध्यक्ष काम संभालेगा। उसके बाद पीके के पास सिवाय बिहार की तरफ कूच करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा था।

  • इतने सस्ते में मिल रहा 5G स्मार्टफोन, जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

    डेस्क। आज के समय मे स्मार्टफोन एकदम खाने और पानी की तरह जरूरी हो गया है। साथ ही आज के युथ के लिए यह नीड से ज्यादा शो ऑफ की चीज़ बन चुका है। अब बात चाहें डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी की हो या फिर कनेक्टिविटी की, इस समय भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन जारी है।

    आज स्मार्टफोन मार्केट में 5G हैंडसेट्स की भी भरमार है, अगर आप भी अपने पुराने या 4G फोन को बदलकर नया 5G फोन लेना चाहते हैं तो बाजार में आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। 

    अगर बजट प्राइस में 5G फोन की बात करे तो Redmi Note 11 Pro भारतीय मार्किट में उपलब्ध है। यह फ़ोन बजट प्राइस 19,999 में नोट सीरीज का दमदार फीचर्स वाला फोन माना जाता है। 

    इस फ़ोन में 5G के साथ में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 67 वाट की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

    इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 का प्रोसेसर, 6 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ ही 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • Twitter पर कैसे बढ़ाएं Followers? जानिए पांच टिप्स

    डेस्क। बहुत से लोग कहते हैं कि Twitter पर Followers बढ़ाना आसान नहीं। इसी लिए आज आप को कुछ ऐसी tricks बताएंगे जो आपके Twitter फॉलोवर्स को बढ़ाने में (Increase Twitter Followers) आपकी मद्दत करेगी। इस Tricks से आप instant followers पा सकेंगे। आइये जानते हैं Twitter पर फॉलोवर्स को बढ़ाने की कुछ Tips (How to Increase Twitter Followers) 

    Good Profile-

    एक Good प्रोफ़ाइल Twitter पर ट्रैफ़िक आकर्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ों में से एक है।  चूंकि Twitter एक बहुत ही दृश्यप्रिय (Video -Audio, Graphics, Photograph) मंच है, इसलिए आपको अपनी प्रोफ़ाइल को भीड़ में अलग दिखाने के लिए अपनी Creativity का सही से उपयोग करना होगा।

    लोगों के लिए अपनी प्रोफाइल को आकर्षक बनाने के लिए, आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा।  इसमें एक अच्छा हैंडल होना शामिल है, जो छोटा और याद रखने में आसान है, एक अच्छा बायो लेकिन बहुत लंबा नहीं हो, और आपके ईमेल में लिंक जोड़ना और आपसे संपर्क करने के तरीके शामिल हैं।

    एक Talent Showing या Creative होना-

    आपको लोग क्यों फॉलो करें? इसमें यूजर का क्या फायदा। इस लिए आपको अपने हैंडल से कुछ ऐसा पोस्ट करना होगा जो लोगों को इंफोर्मेटिव लगे या लोगों को एंटरटेन करें।

     अच्छी सामग्री बनाएं-

     मान लीजिए कि आपने ऊपर दी गई दो युक्तियों को लागू किया है, अगली चीज़ जो आपको करने की ज़रूरत है वह यह है कि आपको वास्तव में अच्छी सामग्री बनाने और पोस्ट करने की आवश्यकता है। आपको बस इतना करना है कि वे आपकी सामग्री को पसंद करते रहें। इसलिए आपको अच्छी सामग्री डालते रहना चाहिए। अच्छी सामग्री ही एक वफादार दर्शक बनाने का आधार है और जिस पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। 

    Have Patience-

    बिना प्रयास के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है, वही Twitter के लिए भी काम करता है।  यदि आप अपनी सामग्री में प्रयास नहीं करते हैं तो ऐसा लगेगा जैसे Twitter आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं है और खुद में ही निराश महसूस करेंगे। साथ ही आप अपना धैर्य भी खोते जाएंगे। इस लिए अपना Patience लेवल बनाए रखें। समय लगेगा पर सफलता भी मिलेगी।

     Hashtag का प्रयोग करें-

    Twitter पर अगर किसी की नजर में आना है तो हैशटैग का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है। सुर्खियों में आने के लिए हैशटैग प्रमुख पहलू हैं और बहुत से लोग उन्हें स्पष्ट रूप से अनदेखा कर देते हैं। पर अगर आपको पॉपुलर होना है तो Twitter पर Hashtag का उपयोग करें और ट्रैफिक पाएं। 

  • बस आप सोचे और काम हो जाए : गूगल बना रहा ऐसी टेक्नोलॉजी

    डेस्क। आप एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां आपका टीवी उस फिल्म या शो को अपने आप रोक देता क्योंकि आप पॉपकॉर्न का लाने के लिए गए हुए हैं, और जब आप वापस लौटते हैं तो वो अपने आप ही चालू हो जाता है। या एक ऐसे कंप्यूटर के बारे में सोचे जो आपको महसूस करता है कि आप काम पर तनावग्रस्त हैं, अपसेट है तो वो कुछ रिफ्रेश, कुछ मधुर और सुकून देने वाली धुनें बजाना शुरू कर देते हैं? खैर, ये विचार जितने भविष्यवादी लगते हैं।

    पर आपको बता दे अब ऐसी टेक्नोलॉजी आ चुकी है। Google वास्तव में एक नई प्रणाली पर काम कर रहा है, जो कैमरों का उपयोग किए बिना उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को रिकॉर्ड करके उनका विश्लेषण करती है और फिर रियेक्ट करती है। ये सुनने में कुछ रोबोटिक डिवाइस जैसा ही लगता है।

    यह तकनीक आपके शरीर की गतिविधियों को पढ़ने और आपके मूड और इरादों को समझने के लिए रडार का उपयोग करती है, और फिर उसके अनुसार कार्य करती है।

    इस टेकनीक को लेकर ज्यादा खुलासे तो नहीं हुए लेकिन यह बताया गया है कि यह रडार डटेक्ट सिस्टम पर काम करके, सिस्टम को निर्देश भेजता है। पर अभी इसकी पूर्णता पुष्टि नहीं हुई है। उदाहरण के लिए, एक कंप्यूटर बिना बटन दबाए बूट हो सकता है। टीवी सोने के बाद आटोमेटिक बंद। यदि Google इस तकनीक को अंतिम रूप देने और इसे मुख्य धारा में लाने में सक्षम है, तो यह स्वचालन के लिए एक बड़ी जीत होगी।

  • महिलाओं की तस्वीरें भेजकर जांच एजेंसियों के डिवाइस में फैलाया मैलवेयर

    डेस्क। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई द्वारा बनाए गए एक फेक नाम वाले फेसबुक अकाउंट की जांच शुरू की है, जो कंप्यूटर, फोन और रक्षा कर्मियों के अन्य उपकरणों, रक्षा प्रतिष्ठानों और संबंधित विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के एक छिपे हुए मैलवेयर को दूर से इंजेक्ट करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

    जानकारी के अनुसार ये एकाउंट राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए बनाया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि fb.com/shaanti.patel.89737 के रूप में पहचाने गए खाते, जो शांति पटेल के नाम से है, ने कंप्यूटर संसाधनों के प्रतिबंधित डेटा तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के लिए सिस्टम को दूषित कर दिया।  

    अन्य ऐप सबसे पहले तब सामने आए जब आंध्र प्रदेश पुलिस ने जून 2020 में स्रोत की जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू की। यह उन घटनाओं में से एक थी जिसने सेना को 9 जुलाई, 2020 को एक निर्देश जारी करने के लिए अपने सभी अधिकारियों और सैनिकों से कहा था। 

    निर्देश में उन्होंने कहा था कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट सहित 89 सोशल नेटवर्किंग, माइक्रो-ब्लॉगिंग और गेमिंग ऐप्स को अपने डिवाइस से हटा दें।  

    ऊपर उद्धृत अधिकारियों में से एक ने कहा कि केंद्रीय आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए), गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और संवेदनशील डेटा के रूप में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के तहत मामले की जांच करेगी।  

     यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि रक्षा कर्मियों के उपकरणों पर स्थापित मैलवेयर का उपयोग करके किस प्रकार की जानकारी प्राप्त की गई।

     इस बात का खुलासा करते हुए एक अधिकारी ने कहा, “संदिग्धों ने उन्हें महिलाओं की आकर्षक तस्वीरों के साथ फ़ोल्डर के रूप में प्रदर्शित करके मैलवेयर फैलाया।”

  • एलोन मस्क ने कहा अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाऊं…

    डेस्क। एलोन मस्क ने सोमवार को एक ताजा ट्वीट साझा किया जिसमें उन्होंने रहस्यमय परिस्थितियों में मरने की बात कही। एलोन आजकल अपने विवादास्पद और कभी-कभी अनिश्चित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं, जो आमतौर पर इंटरनेट पर चर्चा का कारण बनते हैं।

    टेस्ला के सीईओ, जिन्होंने हाल ही में ट्विटर खरीदा है, ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, “अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता हूं, तो यह बहुत अच्छा है।” 

    आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने नए ट्विटर मालिक मस्क पर निशाना साधा और मस्क को बयान में यूक्रेनी सैनिकों को सैन्य संचार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा।

    रोगोजिन ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक उपकरण की डिलीवरी पेंटागन द्वारा की गई थी,” रोस्कोसमोस प्रमुख ने कथित तौर पर रूसी मीडिया को बताया। रोगोजिन ने आगे कहा, “एलोन मस्क, इस प्रकार, यूक्रेन में फासीवादी बलों को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने में शामिल है।और इसके लिए, एलोन, आपको एक वयस्क की तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा – चाहे आप कितना भी मूर्ख क्यों न हों। ”

  • Super Discount Offer : 10 के अंदर खरीदो ये जबरदस्त स्मार्टफोन

    डेस्क। Amazon Summer Sale तो खत्म हो गई पर आपको फ़ोन लेना है और बजट भी कम है । तो आज हम अपको एक जबरदस्त स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे वोभी बहुत ही कम दामों में मिलेगा।

    बता दें कि ऐमजॉन पर मोबाइल ऐंड एक्सेसरीज स्टोर पर रियलमी, टेक्नो, वीवो, ओप्पो जैसे ब्रैंडेड स्मार्टफोन्स पर अभी भी छूट दी जा रही है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है और आप जबरदस्त स्पेसिफिकेशन वाला मोबाइल फ़ोन चाहते हैं।

    तो इस समय Tecno Spark 8T आपके बेस्ट और बजट फ्रेंडली साबित होगा। आप इस फ़ोन के बारे में सोच सकते हैं।इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बहुत ही कम दाम होते हुए भी इसमें कमाल के फीचर देखने को मिलते हैं।

    इस फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले वोभी फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ दिया गया है। इस फ़ोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। साथ ही इस मोबाइल की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    टेक्नो स्पार्क 8T स्मार्टफोन ऐमजॉन पर 9,899 रुपये में लिस्ट है। साथ ही इस फोन पर 9,400 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से हैंडसेट लेने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा।