Category: tech-news

  • पैच जारी सैमसंग गैलेक्सी एस10 और नोट10 के लिए

    [object Promise]

    सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने कहा है कि इसने गैलेक्सी एस10 और नोट10 में अल्ट्रासाउंड आधारित फिंगरप्रिंट स्कैनर में एक बग फिक्स करने के लिए सॉफ्टवेयर पैच जारी किया है। कुछ यूजर्स द्वारा यह पता लगाने के बाद कि सिलिकॉन-आधारित स्क्रीन पर किसी के भी फिंगरप्रिंट से भी एस10 और नोट10 सीरीज के डिवाइस को अनलॉक किया जा सकता है, सैमसंग को सुरक्षा मुद्दों पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

    समाचार एजेंसी योनहाप ने बुधवार को यूजर्स के लिए जारी एक अधिसूचना में सैमसंग के हवाले से कहा, “फिंगरप्रिंट स्केनर के कारण यूजर्स को हुई परेशानी के लिए हम माफी मांगते हैं।”

    कंपनी ने आगे कहा, “हमने गैलेक्सी एस10 और नोट10 में अल्ट्रासाउंड आधारित फिंगरप्रिंट स्कैनर में एक बग फिक्स करने के लिए सॉफ्टवेयर पैच जारी किया है।”

    दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी ने एस10 और नोट10 में सिलिकॉन-आधारित स्क्रीन कवर को प्रयोग में लाने वाले यूजर्स से कहा है कि वे इसे प्रोटेक्टिव केस से हटा दें और सभी पुराने फिंगरप्रिंट को डिलीट कर एक बार फिर से रजिस्टर करें।

  • सितंबर में प्ले स्टोर पर क्लब फैक्ट्री हुआ सबसे ज्यादा डाउनलोड

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी क्लब फैक्ट्री के एप को प्ले स्टोर पर शॉपिंग श्रेणी में सितंबर के महीने में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। इस दौरान इस एप को 1.38 करोड़ बार इंस्टॉल किया गया। मोबाइल एप इंटेलिजेंस कंपनी सेंसर टॉवर के अनुसार, यह आंकड़ा अकाउंट यूनिक एप से लिया गया है।

    क्लब फैक्ट्री के संस्थापक और सीईओ विंसेंट लोऊ ने एक बयान में कहा, “भारत में हमारी तेजी से हुई स्वीकार्यता ने क्लब फैक्ट्री को वैश्विक स्तर पर एंड्रोएड प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप बना दिया है। हम इस साल दीवाली सेल के दौरान भी बड़ी मात्रा में वृद्धि देख रहे हैं।”

    कंपनी ने कहा कि क्लब फैक्ट्री को भारत में सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया गया।

    लोऊ ने कहा, “विक्रेताओं को कमीशन-मुक्त फीस की हमारी रणनीति एक आदर्श बाजार प्रदान करती है जहां खरीददार और विक्रेता, दोनों को लाभ होता है।”

  • 1,500 करोड़ रुपये की वनप्लस ने त्योहारी सीजन में की बिक्री

    [object Promise]

    बेंगलुरू। चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी वनप्लस ने शुक्रवार को कहा कि उसने सभी प्लेटफॉर्म पर चल रही दिवाली की बिक्री के दौरान सकल मर्चेडाइज मूल्य (जीएमवी) की बिक्री में 1,500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया है। वनप्लस ने एंड्रॉएड टीवी सहित हाल ही में लॉन्च किए गए उत्पादों में काफी सफलता हासिल की है। कंपनी अमेजन और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन दोनों श्रेणियों में सबसे अधिक बिकने वाले प्रीमियम ब्रांड के रूप में उभरी है।

    वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “हम पूरे भारत में अपने सदस्यों और ग्राहकों के उत्साह से दंग हैं, जिन्होंने हमारे नए उत्पादों की ओर रुख किया है।”

    वनप्लस टीवी की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शानदार बिक्री देखने को मिली है।

    बेहतरीन स्पीकर व अन्य कई खूबियों के साथ पेश किए गए वनप्लस के 55 इंच के टीवी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन व रिलायंस डिजिटल स्टोर के साथ ही ऑफलाइन भी हो रही है।

    इस टीवी पर फिलहाल छूट से लेकर कैशबैक के ऑफर भी चल रहे हैं।

  • ‘वर्ल्ड क्लास’ कैमरा होगा सरफेस डुओ में: माइक्रोसॉफ्ट

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख प्रोडक्ट ऑफिसर पनोस पनय ने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाले सरफेस डुओ में ‘वर्ल्ड क्लास’ कैमरा होगा।

    कंपनी ने कहा कि वह सरफेस डुओ को 2020 में रिलीज करेगी।

    न्यूज पोर्टल विंडोलेटेस्ट के अनुसार, पनोस ने कई साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की है कि कैमरा परफॉर्मेस में सरफेस डुओ एक्सेल करेगा।

    अभी तक सरफेस डुओ के कैमरे में क्या खास बात है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है और कंपनी ने अभी तक इस बाबत आधिकारिक प्रदर्शन भी नहीं किया है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर 2019 के अपने इवेंट में सरफेस डुओ का खुलासा किया, जिसमें डुअल स्क्रीन वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन दिखाया गया।

    सरफेस डुओ में 5.6 इंच और 8.3 इंच एक्सपेंड होने के बाद दो डिस्प्ले होंगे।

  • सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भारतीय उपयोगकर्ताओं की निजता की: व्हाट्सएप

    [object Promise]

    नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत सरकार की मांग से सहमत है, जिसमें लाखों भारतीयों की निजता सुरक्षा को स्पष्ट करने को कहा गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि सरकार ‘मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर भारत के नागरिकों की निजता के उल्लंघन को लेकर चिंतित है।’

    पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सभी भारतीय नागरिकों की निजता की सुरक्षा की जरूरत के बारे में भारत सरकार के कड़े बयान से सहमत है।

    प्रवक्ता ने कहा, “इसी वजह से हमने साइबर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। व्हाट्सएप सभी उपभोक्ताओं के मैसेजेज की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।”

    गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप विवाद पर एक अलग बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि सरकार निजता के अधिकार सहित नागरिकों के मूल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और निजता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार किसी भी मध्यस्थ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

  • कर्मचारियों के लिए पेश की BSNL ने VRS योजना, खुला है इस तारीख तक विकल्प

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार नगर लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। बीएसएनएल ने अपने सर्कल प्रमुखों को सभी अधिकारियों तक इस स्कीम को पहुंचाने के लिए कहा है। कंपनी ने अपने सर्कल प्रमुखों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुपालन में और दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा अवगत कराया गया है कि बीएसएनएल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-2019 सभी अधिकारियों को प्रसारित की जा रही है।

    कर्मचारियों को विकल्प के रूप इस स्कीम को चुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीएसएनएल ने कहा, स्कीम के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पाने के विकल्प चार नवंबर से तीन दिसंबर तक खुले रहेंगे और इस योजना के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रभावी तिथि 31 जनवरी 2020 होगी। बीएसएनएल ने अपने सर्कल अधिकारियों को इस योजना का प्रचार करने का निर्देश दिया है, ताकि भारी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनकर कंपनी में निर्धारित समय सीमा के अंदर इस स्कीम का लाभ उठा सकें।

    सभी सर्कल को ओपन हाउस सेशन आयोजित करने हैं, ताकि कर्मचारियों को इस योजना के बारे में अधिकतम जानकारी प्रदान की जा सके। माना जा रहा है कि इससे वे अपने रिटायरमेंट के निर्णय के बारे में गंभीरता से सोच सकेंगे। इसके अलावा स्कीम की मुख्य विशेषताओं को उजागर करने के लिए बिलबोर्ड की भी व्यवस्था की जानी है।

    दरअसल, दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल ही में बीएसएनएल से वीआरएस पर अपने कर्मचारियों के साथ एक संवाद शुरू करने के लिए कहा था। उन्होंने बेहतर प्रतिक्रिया के लिए इसे अच्छी तरह से पेश करने का सुझाव भी दिया था। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, बीएसएनएल का पुनरुद्धार वीआरएस के सफल क्रियान्वयन पर निर्भर करता है।

    अगर इसके पुनरुद्धार की योजना सही मायने में लागू नहीं हुई तो जवाबदेही शीर्ष से तय की जाएगी। वीआरएस के तहत, 53.5 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को उनके वेतन का 125 फीसदी मिलेगा, जो वे अपनी सेवा की शेष अवधि में कमाई कर सकते हैं।

    इसके अलावा 50 से 53.5 साल के आयु वाले कर्मचारियों को उनके उतने वेतन का 80 से 100 फीसदी तक भुगतान किया जाएगा, जिसे वे अपनी सर्विस की शेष अवधि में हासिल कर सकते हैं। वीआरएस का चयन करने पर 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों की पेंशन तभी शुरू की जाएगी जब वे 60 साल पूरे कर लेंगे।

  • 5 पॉप-अप कैमरों के साथ फोल्डेबल फोन का शाओमी ने कराया पेटेंट

    5 पॉप-अप कैमरों के साथ फोल्डेबल फोन का शाओमी ने कराया पेटेंट

    बीजिंग। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने पांच पॉप-अप कैमरा के साथ फोल्डेबल फोन का पेटेंट कराया। समाचार पोर्टल गिजमोचाइना के अनुसार, पेटेंट में कहा गया है कि शाओमी के फोल्डेबल फोन में एक आउटवर्ड-फोल्डिंग स्क्रीन होगी और पांच कैमरे या तो रियर कैमरा या फ्रंट-फेसिंग कैमरे हो सकते हैं। यूजर्स इसे कैसे प्रयोग में लाता है, यह उस पर निर्भर करेगा।

    डिवाइस के स्केच से पता चलता है कि इसके बेजल्स बहुत पतले होंगे और इसमें नॉच डिस्प्ले नहीं होगा। ऐसा लग रहा है कि यह पेटेंट 20 अगस्त को जम्मा कराया गया है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद पिछले हफ्ते प्रकाशित किया गया।

    पिछले हफ्ते शाओमी ने चीन में अपने नवीनतम स्मार्टफोन एमआई सीसी9 प्रो को पांच रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया, जिसमें 108एमपी का प्राइमरी सेंसर भी शामिल है।

    फोन में 6.47 इंच कर्वड फुल-एचडी प्लस (1080 गुणा 2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है।

  • गैलेक्सी एस11 आ सकता है 3 साइज और 5 वेरिएंट में

    गैलेक्सी एस11 आ सकता है 3 साइज और 5 वेरिएंट में

    सियोल। एक अमेरिकी टेक ब्लॉगर ने दावा किया है कि आने वाला सैमसंग गैलेक्सी एस 11 स्मार्टफोन तीन स्क्रीन साइज- सबसे छोटा 6.2 इंच, मिड-साइज 6.4 इंच और सबसे बड़ा 6.7 इंज साइज के रूप में सामने आ सकता है। इवान ब्लास ने यह भी दावा किया कि स्पोर्ट कवर्ड-एज डिस्प्ले वाले कुल पांच वेरिएंट होंगे।

    जीएसएम एरिना के अनुसार, कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन के दो छोटे वेरिएंट 5जी और एलटीई आएंगे, जबकि बड़े वाले 6.7 वेरिएंट में सिर्फ 5जी होगा।

    इससे पहले, जाने माने लिकस्टर आईस यूनिवर्सिटी ने दावा किया ता कि अपने द्वारा इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए 108एमपी आईसो सेल ब्राइट एक्सएमएक्स सेंसर को गैलेक्सी एस 11 प्रयोग में नहीं लाएगा। इसके बदले वह अपग्रेड सेकेंड जेन सेंसर का प्रयोग करेगा।

    खबरों के अनुसार, गैलेक्सी एस11 का लॉन्च इवेंट फरवरी, 2020 के तीसरे हफ्ते में सैन फ्रांसिस्को में हो सकता है।

  • एजीआर आदेश पर एयरटेल, वोडाफोन आईडिया कर रहीं विचार: सूत्र

    एजीआर आदेश पर एयरटेल, वोडाफोन आईडिया कर रहीं विचार: सूत्र

    नई दिल्ली । एयरटेल व वोडाफोन आईडिया सुप्रीम कोर्ट के हाल में एडजस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) पर दिए गए आदेश को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए अपनी कानूनी टीमों के साथ चर्चा कर रही हैं। दोनों कंपनियां दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा इस संदर्भ में कोर्ट से संपर्क करने की बात कहे जाने के बाद ऐसा कर रही हैं। पुनर्विचार याचिका को 24 नवंबर तक दायर किया जाना है। कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार के लिए एक महीने की समय सीमा है।

    सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के बाध्यकारी फैसले पर प्रत्यक्ष त्रुटि के आधार पर एक पुनर्विचार याचिका के जरिए समीक्षा की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के नियम 1966 के तहत इस तरह की याचिका को आदेश या फैसले की तारीख से 30 दिनों के भीतर दायर करने की जरूरत होती है।

    दोनों दूरसंचार कंपनियों ने आईएएनएस द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों कंपनियां कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार के आधार को लेकर अपनी कानूनी टीमों के साथ चर्चा कर रही हैं।

    एजीआर की 83,000 करोड़ रुपये की राशि के भुगतान की समय सीमा 24 जनवरी है। इसमें एयरटेल को 43,000 करोड़ रुपये व वोडाफोन आईडिया को 40,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।

  • वोडाफोन आइडिया, एयरटेल को झटका बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच, इतने करोड़ का दूसरी तिमाही में लगा घाटा

    वोडाफोन आइडिया, एयरटेल को झटका बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच, इतने करोड़ का दूसरी तिमाही में लगा घाटा

    नई दिल्ली। भारत में गिरती अर्थव्यवस्था के बीच वोडाफोन आइडिया और एयरटेल कम्पनियों को बड़ा झटका लगा है। दोनों कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 74,000 करोड़ रुपए का का घाटा हुआ है। इसमें वोडाफोन आइडिया ने पुरानी सांविधिक देनदारियों के लिए दूसरी तिमाही में ऊंचे प्रावधान के चलते 50,921 करोड़ रुपए और जबकि भारती एयरटेल ने इसी के चलते 23,045 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। यह घाटा भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा है।

    आपको बताते जाए कि इससे पहले टाटा मोटर्स को दिसंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान 26,961 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वोडाफोन ने कहा कि कारोबार को जारी रखने के लिए अब वह सरकारी राहत पर निर्भर है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एजीआर के मसले पर कोर्ट के आदेश से उद्योग पर खासा असर पड़ रहा है।

    आदित्य बिड़ला समूह ने कहा था कि अगर सरकार समायोजित सकल राजस्व (AGR) को लेकर 39,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी पर बड़ी राहत प्रदान नहीं करती तो वह कंपनी में और निवेश नहीं करेगी। ऐसी स्थिति में वोडाफोन आइडिया दिवालिया हो जाएगी। आपको बताते जाए कि पिछले माह एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया था। इसके बाद पहली बार आदित्य बिड़ला समूह के अधिकारियों ने कंपनी को दिवालिया घोषित करने के विकल्प पर सार्वजनिक बयान दिया है।

    वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी (CEO) निक रीड ने कहा था कि भारत ‘लंबे समय से बेहद चुनौतीपूर्ण’ बना हुआ है, लेकिन वोडाफोन आइडिया के पास अभी भी 30 करोड़ ग्राहक हैं जो बाजार के आकार के हिसाब से 30 फीसदी हैं। उन्होंने कहा था कि विपरीत नियमों, अत्यधिक करों और उससे भी ज्यादा सुप्रीम कोर्ट के नकारात्मक फैसले के चलते कंपनी पर भारी वित्तीय बोझ है।