Category: tech-news

  • Jio ने दी बड़ी राहत 30 दिन वाला रिचार्ज पैक किया लॉन्च

    डेस्क। महीने में तो 30 दिन होते हैं न, तो रिचार्ज पैक्स में 28 कैसे? इसी बात को लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियों को TRAI की ओर से लताड़ लगाई गई थी। जिसके बाद भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर Jio ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। जो बड़ी ही कम कीमतों में आपको पूरे 1 महीने यानी 30 दिन की वैलिडिटी देगा।

    Jio का यह 30 days प्लान 259 रुपये का है। इसको कंपनी ने calendar month validity प्लान का नाम दिया है। इस प्लान की खास बात यही है कि यह प्लान पूरा एक महीना, यानी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

    यह प्लान ग्राहकों आपको रोज 1.5 GB डेटा ऑफर करता है। इस तरह पूरे मंथ का कुल हाई स्पीड डेटा 45 जीबी हो जाता है। आम प्लान की तरह ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाएंगे। साथ ही इसमें जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

    साथ ही कंपनी ने 555 रुपये का प्रीपेड प्लान भी पेश किया। जिसमें आपको 55 दिनों के लिए 55GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का ओवर-द-टॉप (OTT) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

    ये भी जान लीजिए, दूरसंचार नियामक ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने जनवरी में कहा था कि दूरसंचार कंपनियों को 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर को लॉन्च करना होगा। 

  • आज नहीं किया PAN से Aadhaar link तो लगेगा जुर्माना, जानिए सबसे आसान तरीका

    डेस्क। लोगों के लिए अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक का आज आखिरी दिन है।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, 31 मार्च के बाद दो दस्तावेजों को जोड़ने पर जुर्माना लगेगा।

    ऐसे करें अपने Aadhar और Pan card को link:-

    1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल खोलें- https://incometaxindiaefiling.gov.in/
    2. पोर्टल पर रजिस्टर करें।  पैन नंबर यूजर आईडी होगा। अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि डालकर पोर्टल में लॉग इन करें।
    3. एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जो आपको अपने पैन को आधार से जोड़ने के लिए एक क्लिक बटन शो करेगी।
    4. यदि विंडो प्रकट नहीं होती है, तो मेनू बार पर ‘प्रोफ़ाइल सेटिंग्स’ पर जाएं और ‘आधार लिंक करें’ पर क्लिक करें।
    5. पैन कार्ड विवरण के अनुसार नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी का उल्लेख पहले ही किया जाएगा।
    6. आधार पर उल्लिखित पैन विवरण को स्क्रीन पर कंफर्म करें।
    7.  यदि कोई Error है, तो आपको किसी भी दस्तावेज़ में उसे ठीक करने की आवश्यकता है।
    8. यदि विवरण मेल खाते हैं, तो अपना आधार नंबर दर्ज करें और “लिंक नाउ” बटन पर क्लिक करें।
    9. इसके बाद एक पॉप-अप संदेश आएगा, जो सूचित करेगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।

    पैन को आधार से जोड़ने के अन्य तरीके:

    1.लोग लिंकिंग प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित वेबसाइटों पर भी जा सकते हैं- https://www.utiitsl.com/ और https://www.egov-nsdl.co.in/

    2. एसएमएस के माध्यम से: निम्न संदेश UIDPAN टाइप करें <स्पेस> <12 अंक आधार> <स्पेस> <10 अंक पैन>।  संदेश 567678 या 56161 पर भेजा जा सकता है।

    3. पास के पैन सेवा केंद्रों पर भी जा सकते हैं। और लिंकिंग प्रक्रिया को पास के पैन सेवा केंद्र पर जाकर मैन्युअल रूप से भी किया जा सकता है। CSC केंद्र पर जाने पर यह एक सशुल्क सेवा होगी।

  • इतने सस्ते में आ रहा इस कंपनी का पहला टैबलेट

    डेस्क। Xiaomi भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिवाइस की लॉन्चिंग को कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कंपनी के पास पहले से ही अपने चीनी मूल बाजार में पैड 5 और पैड 5 प्रो टैबलेट हैं, लेकिन भारत के बाजार के लिए, इसे सैमसंग और लेनोवो जैसे पहले से ही स्थापित ब्रांडों से बड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना होगा।  Xiaomi का प्रतिद्वंद्वी Realme भी अपने Realme Pad के साथ Android टैबलेट के इस कंपीडीटीव बाजार में शामिल है; जिसे उसने पिछले साल लॉन्च किया था।

    जानकारी के मुताबित Xiaomi Tab में 11 इंच का WQXGA LCD डिस्प्ले हो सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। 

    ये टैब 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz की टच सैंपलिंग रेट के साथ आ सकता है।  कंपनी पैड को स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट, 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भी उपलब्ध करा सकती है।  

    इस टैबलेट को लेकर केवल चीनी मार्किट में बिक रहे टैब के फ़ीचर्स और रेजल्यूशन को लेकर केवल अटकलें ही लगाई जा सकतीं हैं। कंपनी ने अभी खुलकर इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

    ऐसा माना जा रहा हैं कि 15,000 रुपये से कम कीमत में लेनोवो और रियलमी से कॉम्पिटिशन को देखते हुए, कंपनी भारतीय उपभोक्ता के लिए टैबलेट को और अधिक किफायती बनाने के लिए स्पेक्स को भी कम कर सकती है।

  • 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा दे रहा एयरटेल, वोभी केवल इतने कम प्राइज में

    डेस्क। Airtel ने हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश के अनुसार 30 दिनों की वैधता के साथ दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं।  इनमें से एक प्लान 319 रुपये का है। प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ग्राहकों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। 

    रिलायंस जियो एयरटेल के 319 रुपये के प्लान के समान प्लान पेश करता है, लेकिन जियो का प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, न कि 30 दिनों के लिए जैसा कि एयरटेल ऑफर कर रहा है।  

    एयरटेल का 319 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा के साथ आता है।  इसका मतलब है कि इस प्लान में यूजर को एक महीने में कुल 60GB डेटा मिलेगा, जो एक औसत यूजर के लिए काफी है।  इसके अलावा यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस के साथ आता है।  

    इसके अलावा, प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, शॉ एकेडमी, अपोलो 24, 7 सर्कल, और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

  • किआ के पेट्रोल मॉडल में हुई 70,000 रुपए की बढ़ोत्तरी

    तकनीकी|

    एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वही अब इस बीच किआ ने अपनी कार के दामो में बढ़ोत्तरी की है। जो किआ के खरीददारों के लिए चिंता की बात है। यह पहली बार हुआ है जब किआ ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार किआ के वाहनों में एकदम से 70,000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

    जाने किआ के पेट्रोल मॉडल में कितना आया उछाल :-

    Car’s New price old price Difference
    1.5 Premium 7-seater Rs. 9.59 lakh Rs. 8.99 lakh Rs. 60,000
    1.5 Prestige 7-seater Rs. 10.69 lakh Rs. 9.99 lakh Rs. 70,000
    1.4 T-GDi Premium 7-seater Rs. 11.19 lakh Rs. 10.99 lakh Rs. 20,000
    1.4 T-GDi Prestige 7-seater Rs. 12.39 lakh Rs. 11.99 lakh Rs. 40,000
    1.4 T-GDi Prestige Plus 7-seater Rs. 13.89 lakh Rs. 13.49 lakh Rs. 40,000
    1.4 T-GDi Prestige Plus 7-seater DCT Rs.
    14.79 lakh
    Rs. 14.59 lakh Rs. 20,000
    1.4 T-GDi Luxury 7-seater Rs. 15.29 lakh Rs. 14.99 lakh Rs. 30,000
    1.4 T-GDi Luxury Plus 6-seater DCT Rs. 17.44 lakh Rs. 16.99 lakh Rs. 45,000

  • TATA ने गुजरात में चालू किया सबसे बड़ा सोलर प्लांट

    डेस्क। टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल्स एनर्जी (टीपीआरईएल) ने गुजरात के धोलेरा में 300 मेगावाट का सोलर प्लांट चालू किया है।

    भारत का सबसे बड़ा सिंगल-एक्सिस सोलर ट्रैकर सिस्टम होने का दावा करते हुए, यह परियोजना सालाना 774 मिलियन यूनिट उत्पन्न करेगी और लगभग 704,340 मीट्रिक टन / वर्ष कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।

    इसमें 8,73,012 मोनोक्रिस्टलाइन फोटोवोल्टिक मॉड्यूल भी शामिल थे।  परियोजना पर काम कोविड -19 महामारी के दौरान शुरू हुआ और टाटा पावर का दावा है कि यह निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने में सक्षम है।  स्थापना के लिए इस्तेमाल किया गया कुल क्षेत्रफल 1,320 एकड़ है जो 220 एकड़ के छह अलग-अलग भूखंडों में विभाजित है।

     निर्माण अवधि के दौरान साइट पर मौसम की स्थिति अप्रत्याशित थी क्योंकि बहुत भारी बारिश के कारण 33 केवी केबल खाई पानी में डूब गई थी।  हालांकि, फ्लोटर्स की मदद से निष्पादन टीम ने स्थान पर एचटी केबल्स बिछाए। 300 मेगावाट के अतिरिक्त होने के साथ, टाटा पावर के लिए संचालन में नवीकरणीय क्षमता अब 2,468 मेगावाट हो जाएगी।  टाटा पावर की कुल नवीकरणीय क्षमता 5,020 मेगावाट है।

  • Hydrogen cars के बारे में आपको ये बात जरूर पता होनी चाहिए

    डेस्क। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का उपयोग करना आगमी समय में एक लोकप्रिय विकल्प बनने वाला है, और यह आगे चलकर टिकाऊ ईंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा सकता है।  

    बता दें कि हाइड्रोजन वाहन, सभी अन्य वाहनों के समान काम करते हैं, इसमें बिजली का उपयोग मोटर को बिजली देने के लिए किया जाता है।  पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन की तरह ही इसका भी प्रोसेस होता है।

    हाइड्रोजन कार चलाने के क्या फायदे और नुकसान हैं?

    एक उपभोक्ता के रूप में, आप उन सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को जानना चाहेंगे जो हाइड्रोजन कार चलाने से पर्यावरण पर पड़ सकते हैं।  इन वाहनों से जुड़ा मुख्य लाभ यह है कि वे संचालित होने पर किसी भी ग्रीनहाउस गैसों को नहीं रिलीज करते हैं। हाइड्रोजन के ईंधन का अत्यधिक सुलभ स्रोत बनने की भी बहुत संभावनाएं हैं, यह देखते हुए कि इसे उत्पन्न करने के कई तरीके हैं। पर इसका पॉपुलर होना इसकी अवलिबलिटी पर भी निर्भर करेगा।

    जानकारी के लिए बता दें कि इस कारों में उपयोग की जाने वाली तकनीक बहुत महंगी है, और हाइड्रोजन को अत्यधिक High Pressure में स्टोर करने की आवश्यकता होती है।  इसके अलावा, ईंधन भरने के लिए वर्तमान में बहुत कम स्थान हैं, और इसको पॉपुलर बनाने में मदद करने के लिए सुलभ बुनियादी ढांचे में अधिक धन का निवेश करने की आवश्यकता है।

  • क्या आप भी सोचते हैं कि पोस्टपेड प्लान्स महंगे होते है?

    डेस्क। ‘पोस्टपेड प्लान काफी महँगे होते हैं!’ क्या आपको भी ऐसा लगता है। तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं। कीमत बढ़ने के बाद से प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में अब पैसे के लिहाज से ज्यादा अंतर नहीं रह गया। साथ ही आपको बता दें कि प्रीपेड के मुकाबले पोस्टपेड प्लान की खास बात है कि इसमें आपको फैमिली कनेक्शन की सुविधा भी दी जाती है।

    इसके अलावा पोस्टपेड प्लान की खासियत होती है कि इनमें ढेर सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की मेंबरशिप मिलती है। अलग अलग टेलीकॉम कंपनियां आपको अलग अलग सब्सक्रिप्शन देती हैं जैसे; नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार आदि।

    हम आपको दो पोस्टपेड प्लेन्स के बारे में बताएंगे-

    Airtel का 999 रु वाला पोस्टपेड प्लान-

    Airtel का यह प्लान एक रेगुलर के साथ दो फैमिली सिम की सुविधा प्रदान करता है। इसमें आपको कुल 100 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और रोज़ 100 SMS की सुविधा दी जाती है। साथ ही इस प्लैन में आपको अमेज़न प्राइम के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार मेंबरशिप, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक जैसी मेंबरशिप भी मुफ्त में मिलती है।

    Jio का ये प्लान भी बेहद खास है-

    Jio के ₹799 में आने वाले प्लान में आपको एक प्राइमरी सिम के साथ फैमिली मेंबर्स के लिए दो एक्स्ट्रा सिम कार्ड भी दिए जाते हैं। इसमें आपको टोटल 150 जीबी का डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी है।

  • ट्वीटर को खरीदने के इच्छुक हुए एलन मस्क

    तकनीकी| टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीटर को खरीदने में दिलचस्पी जताई है। उन्होंने ट्वीटर को खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म है अब इसे एक कंपनी के रूप में खड़ा होना चाहिए। वही मस्क के प्रस्ताव पर ट्वीटर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मस्क का प्रस्ताव प्राप्त हुआ इस विषय पर बोर्ड फैसला करेगा।

    ट्वीटर ने कहा, अब बोर्ड फैसला करेगा कि कि शेयरधारकों के लिए क्या उचित है। मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार किया जाए या सार्वजनिक तैर पर काम करने वाली एक कंपनी के रूप में रखा जाए। सूत्रों के मुताबिक मस्क के प्रस्ताव की पूरी समीक्षा ट्वीटर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर करेंगे। 
    बता दें मस्क वही व्यक्ति है जिन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर ट्वीटर की आलोचना की थी। वही अब इन्होंने कंपनी के सभी शेयरों को खरीदने का प्रस्ताव रखा है। 

  • WhatsApp पर अब hide का नया फीचर, जानिए

    डेस्क। WhatsApp मैसेजिंग ऐप में इस महीने कई परिवर्तन किए जा रहें हैं। Meta इस समय व्हाट्सप्प यूज़र्स को कई सहूलियतें दे रहा है। कंपनी ने बीते दिनों  कई फीचर को रोलआउट किया है जो जल्‍द ही सभी यूजर्स के लिए पेश किए जाएंगे।

    इन नए आगामी फीचर्स में यूजर्स के लिए कम्युनिटी, इमोजी रियेक्ट, 2जीबी डेटा शेयरिंग और 32 लोगों को कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसी के साथ एक और फीचर लॉन्च होने की संभावना है। 

    एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है, जहां उपयोगकर्ता अपने “लास्‍ट सीन” को छिपा सकेंगे।

    इसके फीचर के आने के बाद आप सिलेक्टेड लोगों को अपना लास्ट सीन दिखा और छुपा सकते हैं।

    इस फीचर के रोलआउट होने के बाद से कोई भी उपयोगकर्ता उन लोगों को ही अपने लास्‍ट सीन को दिखा सकता है, जिसे वह दिखाना चाहता है। यानी कि अब आप अपने व्‍हाट्सऐप का उपयोग चुपके से भी कर सकेंगे और अन्‍य लोगों को इसके बारे में जानकारी भी नहीं होगी।

    इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगा फिर प्राइवेसी वाले सेक्‍शन में क्लिक करना होगा। 

    इसके बाद “अंतिम बार देखा गया” (Last Seen) श्रेणी में जाएं और दिए गए ऑप्शन्स में सेलेक्ट करें। यह फीचर आपके व्‍हाट्सऐप पर भी काम करने लगेगा।