Category: tech-news

  • अब देश का किसान भी होगा डिजिटल, ऐप के द्वारा मिलेगी यह सुविधा

    डेस्क । भाजपा सरकार किसानों के लिए जो सबसे बड़ी योजना चलाती हैं वह पीएम किसान सम्मान निधि है। इस स्कीम की बात करें तो इसके तहत किसान को हर तीन महीने में 2000 रुपये दिए जाते हैं, यानी की सालाना 6000 हजार रुपये सीधा किसानों के खरीदमिलते हैं। ये पैसा सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में डाला जाता है। होली के बाद सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की 11वीं किस्त को सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकती है। 

    इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर आप इसका लाभ ले सकते हैं साथ ही किसी भी प्रकार की दूसरी समस्य का हल भी पा सकते हैं।

    इसमें अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें। पहले अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल, आईएफएससी कोड आदि डिटेल्स को एकदम सही दर्ज ।

    जमीन का डिटेल्स जैसे खसरा नंबर, खाता नंबर इत्यादि दर्ज करें और सभी जानकारी को सेव कर के।  सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके साथ ही पीएम किसान मोबाइल ऐप पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। वहीं किसी तरह की पूछताछ के लिए किसान, पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

  • फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग सेल, गैजेट्स पर बम्पर डिस्काउंट

    डेस्क। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डे सेल 12 मार्च से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रही यह सेल 16 मार्च तक जारी रहेगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप नो-ईएमआई कॉस्ट और 10 प्रतिशत के इंस्टेट डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ दूसरे गैजेट्स पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस बम्पर सेल में स्मार्ट होम कैटेगरी में 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों को दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए यह ऑफर काफी किफ़ायती साबित हो रहा है।

    फ्लिपकार्ट की इस बिग सेविंग डे सेल में टेक गैजेट्स पर मिल रहे भारी डिस्काउंट में से; मोटोरोला, पोको, रियलमी और नोकिया सहित दूसरी कंपनी के स्मार्टफोन पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहें हैं तो नो-ईएमआई कॉस्ट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट की जारी बिग सेविंग डे सेल में Moto G40 Fusion स्मार्टफोन 14,449 रुपये में बिक रहा है। साथ ही Poco M3 Pro स्मार्टफोन को 14,499 रियलमी C25Y स्मार्टफोन को 9,499, Nokia C20 plus स्मार्टफोन को मात्र 7,999 में खरीदा जा सकता हैं।

  • इस नए iphone पर कंपनी खुद दे रही 11000₹ का डिस्काउंट

    डेस्क। हाल ही में Apple ने अपने Affordable आईफोन के तौर पर नए iPhone SE 2022 को लॉन्च किया है। भारत में जल्द ही इसकी बिक्री भी शुरू होने वाली है। बता दें कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 43,900 रुपये है, पर अगर आपको ये महंगा लग रहा है या यह अभी भी आपके बजट में नही है। तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आपके लिए एक अच्छी खबर है। 

    आपको जानकर हैरानी होगी, वर्तमान में Apple स्टोर से new iPhone SE 2022 को खरीदने पर ये आपको मिलेगा मात्र 32,900 रुपये में। बजट iphone के हलाकि आईफोन के लिए भी यह एक बड़ी बात है, क्योंकि आमतौर पर नए आईफोन पर इतने बड़े ऑफर कोई कंपनी नही देती। लेटेस्ट फ़ोन पर इतना बड़ा आफर पहली बार सुना।

    ये भी देखें:क्या आप भूल जातें हैं अपने फ़ोन का Password , अपनाए ये तरीका

    आपको बता दें कि नए आईफोन एसई 2022 के बेस 64GB वैरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है,

     जो कि आउटगोइंग iPhone SE 2020 के 4G मॉडल की कीमत से काफी ज्यादा है। यह 2020 जो इस समय 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।

    iPhone SE 2022 पुराने मॉडल पर कुछ अपग्रेड भी प्रदान करता है, जिसमें नई 5G-इनेबल A15 बायोनिक चिप, अपडेटेड कैमरा फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी शामिल हैं। आप अपने नए iPhone SE पर अच्छी डील पाना चाहते हैं, आप कीमत कैसे कम करा सकते हैं।

    इस वैरिएंट के लिए 43,900 रुपये है। ऐप्पल ने अपना खुद का ट्रेड-इन प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसमें आप पुराने आईफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और इसके लिए मोटी कीमत भी प्राप्त कर सकते हैं।

     यह ट्रेड-इन वैल्यू आपके पुराने  iPhone SE के लिए बेहतर वैल्यू प्रदान कर रहा है और नए मॉडल की कीमत को काफी गिरा दिया है।

  • इस ट्रिक से आप ट्रेस कर पाएंगे किसी की भी लोकेशन

    डेस्क। आपने मोबाइल एप्लीकेशन  Google Maps के बारे में तो सुना ही होगा। कई लोग इसका इस्तेमाल अलग-अलग places के बारे में जानने के लिए करते हैं। तो कोई किसी अनजान रास्ते पर अपनी मंजिल पर पहुँचने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। Google Maps आज के समय में बहुत उपयोगी Application बनता जा रहा है। Google रोज इसमें कुछ न कुछ Update करती है; जिसके कारण यूज़र्स इसको काफी पसंद कर रहें हैं। क्या आप जानते हैं कि इस ऐप की मद्दत से आप किसी और को भी ट्रैक कर सकते हैं। अगर आपका कोई अपना बाहर गया है, या नौकरी के कारण कोई देर रात तक ट्रैवेल करता है। तो इस फीचर की वजह से आप उनको ट्रैक कर सकतें हैं।

    GOOGLE MAPS का इस्तेमाल से ऐसे करें ट्रैक-

    Google Maps के उपयोग की किसी को ट्रैक करने के लिए आपके पास उसकी लाइव लोकेशन होना बेहद ही जरूरी है। बिना उसके किसी की भी ट्रैकिंग नहीं की जा सकती है। Google Maps में लाइव लोकेशन share फीचर भी मिलता है।

    ये भी पढ़ें:क्या आप भूल जाते हैं अपने फ़ोन का पासवर्ड, जानिए ये सेटिंग

    गूगल यह सेवा iPhone, iPad और Android तीनों के लिए उपलब्ध कराता है। इसके जरिए कोई भी अपनी लाइव लोकेशन किसी अन्य व्यक्ति को भेज सकता है। फिर लाइव लोकेशन की मदद से वह व्यक्ति आपको ट्रैक कर सकेंगें। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं, जिसका गूगल अकाउंट है तो पहले आपको उसके Gmail आईडी को अपने गूगल अकाउंट्स में ऐड करना होगा।

    इसके बाद अपने फोन पर Google Maps ओपन करें। फिर प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कर दें। अब लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन को सिलेक्ट कर ले। फिर Add People पर क्लिक करें। टाइम ड्यूरेशन सिलेक्ट करें और फिर One या More कॉन्टैक्ट जिनको भी भेजना है । अब आपको गूगल मैप्स के साथ कॉन्टैक्ट शेयर करने की परमिशन देनी होगी। इसके बाद Share पर क्लिक कर दें।

    ये भी देखिए:भारत में लॉन्च हुए इस फ़ोन के फ़ीचर्स जान आप इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

    लोकेशन शेयरिंग पर क्लिक करने के बाद आप Add People पर जाकर भी अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। साथ ही शेयरिंग टाइम भी सेट करें।

  • अब घर पर ले सकेंगे सिनेमा का मज़ा, आ रहा है Redmi Max TV

    डेस्क। क्या आपने देखा है इतने बड़े स्क्रीन वाला टीवी की घर आपको सिनेमा हॉल जैसा लगने लगे। और अगर हम कहें कि ये कोई साधारण टीवी नही बल्कि स्मार्ट टीवी है तो, यह हो सोने पर सुहागे वाली बात हैं। अगर आप पूरी फैमिली के साथ घर पर ही मूवी-शो एन्जॉय करने के लिए एक बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो हम आपसे कहेंगे थोड़ा और इंतज़ार करिये। इंतज़ार का फल आपको जरूर मिलेगा क्योंकि रेडमी का 100 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाला है।

    रेडमी ने काफी समय पहले ही विदेशों में स्मार्ट टीवी सेगमेंट में प्रवेश किया था और कुछ स्मार्ट टीवीज़ को भारत में भी लॉन्च किया था। Redmi Smart TV X43 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब, ऐसा लग रहा है कि कंपनी एक विशाल 100-इंच की फुल स्क्रीन वाला Redmi Max TV लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। क्योंकि इन दिनों Redmi के अपकमिंग टीवी को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है।

    बता दें कि लॉन्च से पहले एक नए रेडमी स्मार्ट टीवी को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन मिला है। मॉडल नंबर L100R8-MAX के साथ रेडमी टीवी को डेटाबेस पर डिजाइन नेम Redmi MAX 100-inch Giant Screen TV के साथ लिस्ट किया गया। बताया जाता है कि इस टीवी को रेडमी स्मार्ट टीवी 98-इंच मैक्स के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी एक बड़े स्क्रीन वाले टीवी को लॉन्च करने की तैयारी में नज़र आ रही है। अभी के लिए मॉडल नंबर, नाम और ब्लूटूथ वर्जन के अलावा, साइट आने वाले टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी नही देती। 

  • Realme Days sale : इतने सस्ते में मिल रहे रियालमी के फ़ोन

    डेस्क। आप कम बजट में एक धांसू स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme Days सेल आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। इस सेल में आप कंपनी के पॉप्युलर बजट स्मार्टफोन Realme C25Y के दोनों वेरियंट्स को 1500 की छूट के साथ खरीद पाएंगे। कंपनी की वेबसाइट पर 50MP कैमरा वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ इस फोन को खरीदने के लिए आपको प्रीपेड पेमेंट का उपयोग करना पड़ेगा। कंपनी का यह जबर्दस्त ऑफर 17 मार्च तक के लिए है वैलिड है।

    रियलमी C25Y के फीचर्स की बात करे तो फोन में कंपनी 720×1600 pixel रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दे रही है। फोन 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर Unisoc T610 का चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ-साथ एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी की बात करें तो इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

  • BSNL में कनेक्टिविटी और स्लो स्पीड की दिक्कत जल्द होगी ख़त्म

    डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को 4जी और 5जी नेटवर्क सेवाओं को गैर-स्टैंडअलोन (एनएसए) मोड में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसमें बिना एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5G की सर्विस दी जाएगी। इसका यूज ऑपरेटर्स शुरुआती स्टेज में कर पाएंगे, जहां वो 4G इंफ्रास्ट्रक्चर से 5G सर्विस देते हैं। 
    टेलीमैटिक्स के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्याय ने हाल ही में एक इंडस्ट्री इवेंट के दौरान यह जानकारी शेयर की। उन्होंने खुलासा किया कि राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार एक साथ 5जी पर काम करते हुए 4जी के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) कर रही है।
    बता दें कि निजी भारतीय दूरसंचार कंपनियां कुछ साल पहले ही अपना 4जी नेटवर्क लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन बीएसएनएल अटका हुआ था क्योंकि इसे बाजार में लाने में वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। गैरतलब है कि अब बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क पूरा हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कमर्शियल समझौता होते ही इसे पेश करेगी। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि बीएसएनएल 2023 की तीसरी तिमाही तक अपने 5जी एसए कनेक्शन की भी तैनाती कर देगा।
    बीएसएनएल ने उत्तर भारत में अंबाला और चंडीगढ़ में फील्ड परीक्षण करने के लिए आईटी सेवाओं और कंसल्टेशन कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ में पार्टनरशिप की है। राज्य द्वारा संचालित दूरसंचार कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने कोर नेटवर्क जैसे अन्य स्वदेशी प्रोडक्ट पर सी-डॉट के साथ भागीदारी की है इसके अलावा, सरकार स्वदेशी तकनीकों को विकसित करने के लिए भारतीय स्टार्टअप के उपयोग को बढ़ावा भी दे रही है। अंतरराष्ट्रीय विक्रेताओं पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए, भारत अपनी आत्मानिर्भर भारत (आत्मनिर्भर भारत) नीति के एक हिस्से के रूप में घरेलू टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के विकास को बढ़ावा देने की कोशिश में लगी है।

  • जल्द लॉन्च होगा OnePlus का ये फोन, कम पैसों में वही जबरदस्त फीचर्स

    डेस्क। OnePlus Nord 2T स्‍मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके जबरदस्त फ़ीचर्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा हुआ है। इस फोन के आने की खबर न केवल OnePlus यूज़र्स को बल्कि उन लोग को भी आकर्षित कर रही है जो सस्ते में OnePlus का फोन ढूंढ रहे है। कई दिनों से इस फ़ोन के इंडिया में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। 

    OnePlus Nord 2T स्‍मार्टफोन के बैक पैनल पर ‘क्लासिक OnePlus सैंडस्टोन फिनिश’ की वापसी के साथ मार्किट में उतार सकता है। OnePlus Nord 2T 6.43-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले के साथ पंच-होल कटआउट, 2400×1080 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इस मोबाइल के Oxygen OS पर चलने की आशंका लगाई जा रही है।

    इस डिवाइस में 80W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी देने की बात कही गई है।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की वायर्ड/वायर लेस्स कनेक्टिंग मेथड्स दिए जाएंगे। 

    इसके बैक में ट्रिपल कैमरे होंगे, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 MP Sony IMX 766 प्राइमरी सेंसर के साथ, f / 1.9 अपर्चर, f / 2.25 अपर्चर वाला 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस का सेकंडरी और तीसरा कैमरा 2MP होगा। f/2.4 मोनोक्रोम सेंसर के साथ इनबिल्ड होगा। साथ ही फ़ोन 32MP का सेल्फी कैमरा भी आफर करेगा।

    जानकारी के मुताबित भारत मे इसकी कीमत 30,000-40,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

  • World Meteorological Day पर भारत सरकार ने दी किसानों को Umang की सौगात

    डेस्क। पृथ्वी के वायुमंडल और इसे बचाने में हमारी भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 मना रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने इस दिन भारत में रह रहें किसानों और ऐसे व्यवसाय वाले लोगों को जिनके काम पर मौसम का सीधा प्रभाव पड़ता है उनको बड़ी सौगात दी है। भारत सरकार ने अपने Digital India Mission के अंतर्गत किसानों को मौसम की पुख्ता जानकारी देने के लिए उमंग एप्लीकेशन को न्यूली डेवलप किया है। 

    इस एप्लिकेशन पर आपको मिलेंगी ये नई सुविधा-

    वर्तमान मौसम देखें, बारिश, कोहरे, गर्मी / शीत लहर, गरज, धूल भरी आंधी की स्थिति के साथ 7 दिन के पूर्वानुमान की जाँच करें

    मौसम से जुड़े; वर्षा की जानकारी, पर्यटन पूर्वानुमान, चेतावनी अलर्ट, चक्रवाती विक्षोभ को ट्रैक करें और फसल सलाह भी प्राप्त करें।

    जानिए WORLD METEOROLOGICAL DAY का इतिहास-

    यह 1950 से हर साल मनाया जाता है, यहजJ दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है।  WMO की स्थापना सात दशक पहले हुई थी और यह मौसम, जलवायु, पानी और पर्यावरण को प्राथमिक पहलुओं के रूप में सूचीबद्ध करता है।  यह WMO की स्थापना को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है जिसकी स्थापना 23 मार्च 1950 को हुई थी। अंतर सरकारी संगठन के वर्तमान में 193 देश इसके सदस्य राज्यों के रूप में हैं।

  • इस तरह से Twitter पर बढ़ाए अपने Followers

    डेस्क। क्या आप भी ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को बढ़ाना चाहते हैं। तो ये कुछ टिप्स आपको आसानी से देंगी हज़ारों फॉलोवर्स जो आपके ट्विटर हैंडल को और भी ज्यादा एक्यूरेट दिखाएंगे और आपके एकाउंट को ज्यादा ई।

    1.Post Visual Content : 

    क्या आप ट्विटर पर केवल अपने विचार साझा करते हैं तो यही आपकी सबसे बड़ी गलती है। Twitter पर कभी गौर करेंगे तो आप पाएंगे कि ट्वीट्स जैसे फोटो, GIF इत्यादि Visual Content पर अधिक Likes Shares तथा कमैंट्स आते हैं। क्योंकि ऐसे पोस्ट जिसमें visual हो उससे लोग को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

    इसलिए Twitter पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह एक असरदार तरीका साबित होता है। आप Text ट्वीट्स के साथ-साथ कभी-कभी Images, video, भी शेयर किया करें।

    2. Use #tags : 

    फेसबुक इंस्टा की तरह यहाँ भी Hashtag seo ही राकिंग की कुंजी है। आप अपनी पोस्ट में #tags का उपयोग करके उन्हें SEO फ्रेंडली बना सकते हैं। इसलिए जब भी आप पोस्ट करें तो main keywords में # का इस्तेमाल जरूर करें! इससे अन्य यूजर्स को भी आपके पोस्ट का Motive समझ में आएगा और साथ आपकी पोस्ट #tag ट्रैकिंग फ्रेंडली भी बन सकेगी।

    3. क्या ट्वीट करें : 

    दैनिक घटनाओं के विषय पर नजर बनाए रखने वाले लोग ट्विटर का इस्तेमाल उसपर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए करते हैं। यदि आप ट्विटर पर कुछ नया और पॉपुलर ट्वीट करते हैं तो संभवतः लोगों को वह जरूर पसंद आएगा। इसलिए आपने अक्सर गौर करने पर पाया होगा कि जब लेटेस्ट Topic पर ट्वीट किया जाता है! तो भारी संख्या में उस Post पर लोगों की प्रतिक्रिया (Retweets, like, etc…) मिलती है।

    आप ट्रेडिंग News, खेल या फिर मोटिवेशन से जुड़ी नई चीज़ों पर पोस्ट कर सकते हैं।