Category: tech-news

  • Samsung के नए फ़ोन के फ़ीचर्स जान, आप सारे फ़ोन्स भूल जाएंगे-

    डेस्क। Samsung में अपनी गैलेक्सी A सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट- Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 को लॉन्च कर दिया है। बात करे इनकी कीमत की तो, दोनों ही हैंडसेट्स की कीमत के बारे में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। साथ ही ऐंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी A13 की शुरुआती कीमत 189 यूरो (करीब 15,800 रुपये) तक हो सकती है। नए स्मार्टफोन्स में कंपनी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 5000mAh बैटरी भी ऑफर कर रही है।

    दोनों ही वरेंट्स में 1080×2408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच LCD भी दिया गया है। बता दें कि यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। ब्लू, पीच, वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इन स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन भी दिया गया है। आगे बात करें प्रोसेसर की तो कंपनी Exynos 850 चिपसेट दे रही है।

    देखें : BSNL के रिचार्ज पर धमाकेदार ऑफर

    इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल का लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी लगी है। यह 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो दोनों ही फ़ोन One UI 4.1  OS पर काम करता हैं।

  • फोन तो कई लॉन्च हुए पर Samsung के इस मॉडल को कोई भी टक्कर नहीं दे सका…

    डेस्क । Samsung Galaxy F23 5G को भारत में आज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के गैलेक्सी F22 की कड़ी में ही इसको लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy F23 5G फ़ोन के बारे में दावा किया गया है कि यह Ambient noise को कम करने और कॉलिंग करते समय आवाज को बढ़ाने में मदद करता है। 

    भारत में सैमसंग गैलेक्सी F23 5G में 4GB Ram + 128GB स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। साथ ही 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है। फोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन दो रंगों में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी F23 5G की सेल्लिंग Flipkart और Samsung.com पर 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें:Moto ने लॉन्च किया अपना नया बजट स्मार्टफोन

    फोन की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें 120Hz डिस्प्ले के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फ़ोन में 12-बैंड 5G कनेक्टिविटी भी शामिल हैं। कंपनी के इस फ़ोन, सैमसंग गैलेक्सी F23 5G का सीधा मुकाबला लॉन्च हुए Redmi Note 11T 5G, iQoo Z3 और Realme 9 Pro 5G से होगा।

    ये भी देखिए:जानिए Realme के इस नए फ़ोन में क्या है खास-

    कैमरा की बात करें तो f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा, SOCELL JN1 प्राइमरी सेंसर के साथ आता है जिसमें आपको  8mp का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2mp का मैक्रो शूटर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, सैमसंग गैलेक्सी F23 5G में फ्रंट में 8mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी के मामले में यह 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन के साथ आता है।

  • पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से न हो परेशान, अब बजट में मिल रहीं ये तीन CNG Cars

    डेस्क। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने सभी की दिक्कतें बढ़ा दीं हैं। ऐसे में लोगों को अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है पर समय कम होने पर या सामान कैर्री करने में दिक्कत होती है। ऐसे में CNG गाड़ियों की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इनकी कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। साथ ही नई सीएनजी कार खरीदने जाएंगे तो इनपर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग पुरानी CNG कार की तलाश कर रहे हैं। यहां हम आपको 3 लाख रुपये के बजट में मिल रही सेकेंड हैंड सीएनजी कारों के बारे में बताएंगे। 

    ये भी पढ़ें:Mahindra की नई Car यहां मिलेंगी सस्ते दामों में

    मारुति वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R 2015) सीएनजी कार OLX पर बिक रही है। कंडीशन की बात करें तो यह कार 51000 किलोमीटर चली हुई है। कार सफेद रंग की है और इसमें ब्लैक कलर के व्हील कैप भी दिए गए हैं। विक्रेता ने इसकी कीमत 2,95,000 रुपये रखी हैं।

    दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट Droom पर मारुति सुजुकी ऑल्टो Maruti Suzuki Alto 800 (2015) सीएनजी कार सिर्फ 15 हजार किलोमीटर चली हुई, 796cc के इंजन के साथ मिल रही है। विक्रेता ने इसके लिए 3,05,350 रुपये की मांग की है। 

    ये भी देखिए:Iphone 12 Mini पर बम्पर Discount Offer

    Hyundai I10 2013 मॉडल सीएनजी का विज्ञापन OLX पर दिया गया है। यह कार 58 हजार किलोमीटर चली हुई है। सफेद रंग की यह CNG कार 2,90,000 रुपये में बिक रही हैं।

  • iphone 12 Mini पर बम्पर डिस्काउंट आफर-

    क्या आप भी आईफोन लवर हैं, लंबे समय से iphone लेने की सोच रहें हैं पर बजट नहीं हैं। चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि कंपनी दे रहीं है शानदार ऑफर। बता दें कि ऐसे कई iPhone मॉडल्स हैं जिन्हें आप कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन,  iPhone 12 और iPhone 12 Mini पर बंपर डिस्काउंट और बैंक ऑफर दे रहें है। 

    जानिए क्या है ऑफर-

    Flipkart पर कई अमेजिंग ऑफर्स चला ही करते हैं। बता दें कि डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद iPhone 12 (Real Price 65,900) को इसके तहत 45,498 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही Flipkart पर iPhone 12 Mini को 35,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप एक्सचेंज के साथ iPhone 12 खरीदते हैं, तो आपको 14,800 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। बता दें कि इसके बाद आईफोन 12 की कीमत मात्र 45,498 रुपये हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें:iphone 13 pro पर इतने हजार का डिस्काउंट

    64GB स्टोरेज वाले iPhone 12 (65,900 रुपये मार्किट प्राइज) को अमेजन पर आप 17% डिस्काउंट के साथ 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं, आपको यहां फ़ोन पर पूरे 10,901 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही अगर आप अमेज़न पर एक्सचेंज के साथ iPhone 12 खरीदते हैं, तो आपको 14,800 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। जिसके बाद आईफोन की कीमत 40,049 रुपये ही की रह जाएगी।

    ये भी देखिए:Moto ने भी लॉन्च किया अपना नया बजट Smartphone

    फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 Mini की कीमत

    64GB स्टोरेज वाले iPhone 12 Mini (ओरिजनल कीमत 59,900 रुपये) को फ्लिपकार्ट से 16% डिस्काउंट के साथ 50,298 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी आपको 9,602 रुपये की छूट मिलेगी। फोन पर 14,800 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 35,498 रुपये रह जाएगी।

  • BSNL दे रहा बम्पर ऑफर, इतने सस्ते में रिचार्ज नहीं सुना होगा…

    डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) कई ऐसे प्लान और ऑफर पेश करती रहती है, जो प्राइवेट यूज़र्स और कंपनीज को गहरे असमंजस में डाल देते हैं। कंपनी ऐसा ही एक धमाकेदार ऑफर अपने ब्रॉडबैंड प्लान पर भी अक्सर देते आई है। इस बार भी शानदार आफर लेकर संस्था भारतीय बाजार में वापस लौटी है। बीएसएनएल भारत फाइबर (bharat fiber) के नाम से अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी के इस नए ऑफर के जरिए आप सिर्फ 30 रुपये में ही 3300GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    दरअसल, कंपनी अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स पर 90 फीसदी छूट देने वाली है। यह छूट सिर्फ पहले महीने के बिल पर ही दी जाएगी। बता दें कि छूट के तहत अधिकतम 500 रुपये की छूट मिलेगी। इसका फायदा BSNL के लगभग सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर दिया जा रहा है। BSNL सबसे सस्ता प्लान 449 रुपये का है।

    ये भी पढ़ें:iphone 12 Mini पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

    बता दें कि सबसे पहले बेनिफिट्स की बात करें तो 449 रुपये वाले प्लान में आपको एक महीने के लिए 3300GB (3TB) डेटा दिया जाएगा। इस दौरान आपको 30Mbps की स्पीड ऑफर की जाएगी। एक बार डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर स्पीड घटकर 2mbps रह जाएगी। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। अगर हम छूट की बात करें तो 449 रुपये पर 90 प्रतिशत की छूट अप्लाई करने के बाद कीमत 44.9 रुपये होती है। यानी यह प्लान आपको लगभग 45 रुपये में मिल जाएगा। 

  • VI यूज़र्स के लिए कंपनी का शानदार ऑफर

    डेस्क। अब VI पर SMS भेजने के लिए आपको महंगे पैक या पूरा पैक करने की आवश्यकता नहीं है Vodafone Idea (Vi) उपयोगकर्ताओं को टॉकटाइम पैक पर होने पर MMS भेजने की अनुमति दे रहा है। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई औपचारिक घोषणा नही की गई। बता दें कि  जियो और एयरटेल अपने उपयोगकर्ताओं को जो पेशकश कर रहे हैं, उसकी तुलना में Vi काफी महंगे एसएमएस प्रीपेड पैक प्रदान करता है। 

    बता दें कि कम आय वाले ग्राहकों को वीआई के नेटवर्क से पोर्टिंग के लिए एसएमएस भेजने की क्षमता को सीमित कर दिया था। इस स्थिति को देखते हुए, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऑपरेटरों के लिए एक आदेश जारी किया था कि वे उपयोगकर्ताओं को एसएमएस लाभ के साथ प्रीपेड पैक पर न होने पर भी पोर्ट आउट एसएमएस भेजने की अनुमति प्रदान करें।

    इसी के साथ टेलीकॉमटॉक ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि, टॉकटाइम पैक पर VI उपयोगकर्ता अब बैंक के ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए एसएमएस भेज सकते हैं। अब ग्राहक VI के 10 रुपये के प्रीपेड पैक के साथ रिचार्ज करके, गूगल पे ऐप में बैंक को वेरिफिकेशन के लिए एक एसएमएस भेजने की सेवा प्रदान करता है। एक जारी रिपोर्ट के अनुसार, 10 रुपये के रिचार्ज का इस्तेमाल कर VI यूजर्स अन्य यूजर्स को रेगुलर SMS भी भेज सकते हैं। वोडाफोन आइडिया से आप 10 रुपये से शुरू होने वाले कई एसएमएस पैकस को ले सकते हैं। इसमें 10 रुपये के पैक के साथ, उपयोगकर्ताओं को 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।

  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन-

    डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माता कंपनी  Samsung ने भारत में जल्द ही अपने दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने का निर्णय ले लिया है। कंपनी अपनी Galaxy सीरीज में Galaxy M33 और Galaxy M23 स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली हैं। 

    फ़ीचर्स की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में 6.6 इंच का TFT फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। Galaxy M33 स्मार्टफोन में क्वाड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है साथ ही Galaxy M23 स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने 50 MP का प्राइमरी कैमरे दिया है।

    ये भी देखें: Offer में मिल रहीं सबसे सस्ती CNG cars

    बात करें अगर फ़ोन्स की कीमतों की तो Samsung Galaxy M33 और Galaxy M23 की कीमतों का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया। सैमसंग गैलेक्सी M33 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OneUI 4.1 प्रोसेसर सिस्टम पर चलेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की TFT Infinity-V फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिज्यूलेशन 1,080×2,408 पिक्सल होगा। कंपनी के ओर से स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB तक कि स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा बैटरी की बात करें तो सैमसंग M33 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है। सैमसंग का ये स्मार्टफोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

    दूसरी ओर अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी M23 स्मार्टफोन की। तो इसमें डिस्पले और सॉफ्टवेयर दोनों ही Galaxy M33 स्मार्टफोन की तरह ही होंगे। लेकिन ये स्मार्टफोन 4GB की रैम और 128GB के स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5000mAH की बैटरी दी गई है।

  • आ गया Apple Mac studio कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप-

    डेस्क। Apple के मंगलवार रात हुए एक कार्यक्रम में नया Mac लॉन्च किया गया है। हम बात कर रहे है Apple Mac Studio की, यह नया Mac काफी कॉम्पैक्ट है। साथ ही इसे Mac Mini की तुलना में काफी अधिक पावरफुल Mac बताया जा रहा है। Mac Mini को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। कंपनी के दावे की माने तो यह Macbook Pro 14 और Pro 16 से भी तेज बताया जा रहा है, जिसे कंपनी ने कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया था। 

    ऐसा इसलिए है क्योंकि मैक स्टूडियो Apple के M1 चिपसेट के एक नए वर्जन द्वारा संचालित है जिसे M1 अल्ट्रा भी कहा जाता है।10-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले सबसे तेज 27-इंच iMac की तुलना में, Mac Studio का CPU; 2.5x तेज चलता है। साथ ही दावा किया गया है कि यह 16-कोर Xeon प्रोसेसर के साथ आने वाले Mac Pro की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज़ CPU काम करेगा। 

    ये भी देखें:JioPhone Next सबसे सस्ते में यहां मिलेगा

    मैक स्टूडियो Mac Pro की तुलना इसका साइज़ काफी छोटा है और इसे Mac mini की तरह डिज़ाइन किया गया है, लेकिन लेंथ की बात करें तो ये उससे लंबा है। यह Mac एल्यूमीनियम मेटल से बना हुआ है और इसमें USB Type-C का एक्सेस दिया गया है। इस Macbook में 10Gb इथरनेट, HDMI, थंडरबोल्ट 4 और दो USB-A पोर्ट सहित कई अन्य पोर्ट सपोर्ट सिस्टम भी मौजूद है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिलता है। Mac Studio में 32GB Ram और 512GB SSD का शुरूआती सपोर्ट दिया गया है।  Mac Studio दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। जिसमें से M1 Max और M1 Ultra दो विकल्प है। M1 मैक्स वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 189,900 रुपये है जबकि स्टूडियो M1 Altra की कीमत 3,89,900 रुपये से शुरू होती है।

  • अब डिजिटल पेमेंट के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत नहीं…

    डेस्क। डिजिटल भुगतान के लिए अब स्मार्टफोन और इंटरनेट की अनिवार्यता नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को साधारण फीचर वाले फोन के लिए ‘यूपीआई 123पे’ नाम से नई पेमेंट सुविधा को लॉन्च किया है। 

    बता दें कि इस यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित सुविधा से देश के 40 करोड़ से अधिक सामान्य मोबाइल फोन उपभोक्ता सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकेंगे। वर्ष 2016 में UPI की शुरुआत के करीब 6 साल बाद यह सुविधा शुरू की गई है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2016 में शुरू होने के बाद से UPI का इस्तेमाल आज के समय में कई गुना बढ़ गया है। लेकिन, अब तक यूपीआई की सेवाएं मुख्य रूप से स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध हैं। इससे ग्रामीण इलाकों और समाज के निचले तबके के लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। आरबीआई ने दिसंबर 2021 में इस सुविधा को शुरू करने की घोषणा की थी अब RBI ने इस सुविधा को लॉन्च कर दिया है।

    आपको बता दें कि उपभोक्ता चार विकल्पों के जरिये लेनदेन कर सकते हैं। इनमें इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स नंबर पर कॉल करना, फीचर फोन में उपलब्ध एप, मिस्ड कॉल और ध्वनि आधारित भुगतान भी शामिल हैं।

    सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले उपभोक्ता अपने मोबाइल से लिंक करें। उपभोक्ताओं को सबसे पहले बैंक खाते को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। उपभोक्ता को अपने डेबिट कार्ड के विवरण के जरिये अपना UPI पिन जेनरेट करना होगा। इसके बाद ही भुगतान कर सकेंगे।

    हेल्पलाइन भी शुरू : शक्तिकान्त दास ने इसकी घोषणा करते हुए,  डिजिटल भुगतान के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। यूज़र्स ‘डिजिसाथी’ नाम की इस वेबसाइट www.digisaathi.info के जरिये मद्दत ले सकते हैं। साथ ही  ‘14431’ और ‘1800 8913333’ नंबर पर कॉल करके भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता हैं।

  • BSNL का ये प्लान जानकर, कहीं आप SIM खरीदने न चले जाएं

    डेस्क। वैसे तो JIO को प्रीपेड प्लान की कीमतो और बेनिफिट्स के मामले में अन्य निजी कंपनियों की तुलना में भारतीय बाजार में काफी किफ़ायती  और बेहतर माना जाता है। लेकिन बीएसएनएल भी अब अपने ग्राहकों के लिए कुछ प्रीपेड प्लान प्रदान करती है जो बहुत सस्ते हैं और साथ ही अच्छे प्लेन्स भी देते है जो काफी लाभकरी हैं। 

    आपको यह जानकर हैरानी ही होगी कि BSNL के कुछ प्लान्स की कीमत, वैलिडिटी और बेनिफिट्स की बात करें तो यह जियो से भी बेहतर हैं। यहां हमने Jio और BSNL के बजट प्रीपेड प्लान की तुलना की है, जो उतने ही पैसे में जियो से बेहतर दिखाई देते हैं।

    JIO में 479 रुपये के प्राइस टैग के साथ एक बजट प्रीपेड प्लान मिलता है, यह प्लैन  56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस जिओ प्लान में Unlimited Voice calls के साथ डेली 100 एसएमएस और 1.5GB/day डेटा की सुविधा मिलती है। इस पैक में यूज़र्स को कुल 84GB डेटा मिलता है। जियो का यह प्लान लेने पर आपको कई जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है; जिसमें जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे ऐप्स शामिल हैं। 

    BSNL के एक प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 499 रुपये है। BSNL के 499 रुपये के प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा मिलेगा। इस पैक में ग्राहको को कुल 180GB डेटा मिलता है। जियो से इस प्लान की तुलना करें तो थोड़ी अधिक कीमत में ही यह प्लैन लंबी वैधता के साथ-साथ अतिरिक्त डेटा भी प्रदान करता है। इस प्लैन में BSNL का होम एलएसए और नेशनल रोमिंग विध अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी) (ऑन-नेट/ऑफ-नेट) के साथ-साथ डेली 100 SMS भी प्रदान करता है।